
समस्तीपुर : अप्पन पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव आर के राय ने आज आरोप लगाया कि पूसा स्थित डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बना बन गया है। श्री राय ने यहां संवाददाताओं से कहा कि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति की करतूतों को ढक कर वर्तमान कुलपति नया इतिहास बना रहे हैं। उन्होंने कहा किविश्वविद्यालय भ्रष्टाचार और जातिवाद के दलदल में आकंठ डूब चुका है, जिससे विश्वविद्यालय में पठन-पाठन लगभग समाप्त हो गया है।
श्री राय ने आरोप लगाया है,कि विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार और फर्जी शोध और भी बद से बदतर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आय से अधिक संपत्ति, अवैध बहाली एवं भ्रष्टाचार के अन्य मामलों में पूर्व कुलपति के खिलाफ जांच कमेटी की रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में असंतोष है।
लोगों ने पूर्व कुलपति रमेश चंद्र श्रीवास्तव के खिलाफ कृषि मंत्रालय एवं राष्ट्रपति से जांच की मांग की थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में अनुकंपा के आधार पर लंबित मामलों में नियुक्त इसलिए नहीं किए गए हैं,क्योंकि वे मोटी रकम नहीं दे सकते।