कोण्डागांव

महासमुंद पुलिस के द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडन रोकथाम सप्ताह का आयोजन

महासमुंद पुलिस के द्वारा  कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडन रोकथाम सप्ताह का आयोजन

प्रभात महंती 

एन एस एस शिविर सुखाडबरी बागबाहरा शासकीय खे.ल.कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय बागबाहरा एवं थाना खल्लारी गांव ओमकारबांध में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शा.खे.ल.कला वाणिज्य महाविद्यालय बागबाहरा जिला महासमुंद में NSS शिविर एवं महिला समुह ओमकारबांध थाना खल्लारी महासमुंद में महिलायें एवं छात्रा छात्राऐं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

महासमुंद : श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक (SJPU) के मार्गदर्शन में कार्यस्थल पर महिलाओं के  यौन उत्पीडन से रोकथाम सप्ताह  का आयोजन में आज दिनांक 04.02.2024  शास.खे.ल.कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय बागबाहरा महासमुंद द्वारा एन एस एस सुखाडबरी जिला महासमुंद द्वारा 07 दिवसीय शिविर एवं थाना खल्लरी गांव ओमकारबांध में महिला समुह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उप पुलिस अधीक्षक(SJPU) सारिका वैद्य के मार्गदर्शन में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडन रोकथाम के संबंध में महिला एवं छात्र-छात्राओं को महिलाओं से चर्चा कर उसके रोकथाम करने के संबंध में आवश्यकत जानकारी दी गई। महिलाओं को महिला संबंधित अपराध के सम्बन्ध में होने वाले अपराध व रोकथाम   के सम्बन्ध् मे बताकर महिलाओं को जागरूक किया गया।  

Open photo

उक्त कार्यक्रम महिला प्रधान आरक्षक सुचित्रा विदानी ,महिला आरक्षक अन्नु भोई, विशेष आरक्षक मनोज डडसेना के द्वारा सेल्फ डिफेंस, साइबर क्राईम से बचनें के तरीके को बताया गया CIER.GOV.IN & cyber.gov.in  के माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल को आसानी से ट्रेस करने से संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक करने पर थानों से मोबाइल रिकवर कर मोबाइल धारक को वापस किया जा रहा है। छात्र छात्राओं एवं महिलाओं को लगातार जागरूक किया जा रहा है। महिलाओं को कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडन रोकथाम के महिलाओं को कानूनी जानकारी देकर  महिलाओं को भी जागरूक किया गया। जिसमें महिला संबंधित अपराध को रोका जा सके महिलाओं को कार्यक्रम के माध्यम से लगातार जागरूक किया जा रहा है।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email