प्रभात महंती
महासमुंद : छत्तीसगढ़ हॉकी संघ द्वारा महासमुंद जिला हाॅकी संघ के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। प्रदेश अध्यक्ष फिरोज अंसारी की सहमति से राहुल चंद्राकर (बेमचा) को महासमुंद जिला हाॅकी संघ के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही जिला सचिव के पद पर राजेश कुमार दीवान की नियुक्ति की गई है। उक्त नियुक्ति पत्र छग हाॅकी संघ के सचिव मनीष श्रीवास्तव ने जारी किया है। अपनी नियुक्ति पर अध्यक्ष राहुल चंद्राकर व सचिव राजेश कुमार दीवान ने प्रदेश अध्यक्ष श्री अंसारी व सचिव मनीष श्रीवास्तव का आभार व्यक्त करते हुए जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले के हाॅकी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने हर संभव प्रयास करने की बात कही।
राहुल चंद्राकर को अध्यक्ष तथा राजेश कुमार दीवान को सचिव बनाए जाने से जिले के खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि उक्त नियुक्ति से जिले में हाॅकी खेल को गति मिलेगी। जिला सचिव राजेश दीवान ने बहुत जल्द बैठक आमंत्रित कर जिला कार्यकारिणी के विस्तार एवं अन्य पदाधिकारी की नियुक्ति की बात कही है।