
संवाददाता- प्रभात मोहंती..
नागरिकों को जागरुक करने निकाली साईकिल रैली।
महासमुंद : भारतीय खेल विकास प्राधिकरण एवं संचालनालय के निर्देश अनुसार खेलों इंडिया आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा फिट इंडिया रविवार को तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू के नेतृत्व में साईकिल कैंपेन का आयोजन रविवार को किया गया, जिसमें खेलों इंडिया सेंटर भोरिंग महासमुंद एवं तुमगांव के खिलाड़ियों ने देश में होने वाले प्रदूषण को रोकने एवं फिट रहने लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम करते आ रहे हैं तथा साईकिल रैली निकाल कर लोगों को संदेश दिया।
भारत सरकार की योजना के अन्तर्गत संचालित खेलो इंडिया तीरंदाजी सेंटर के खिलाड़ियों एवं आसपास के खिलाड़ियों ने एक साथ जिले के नागरिकों को अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने एवं प्रदूषण को रोकने के उद्देश्य से खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे के मार्गदर्शन में एवं प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग, एवन कुमार साहू तीरंदाजी प्रशिक्षक की उपस्थिति में साईकिल रैली निकाली। खेलों इंडिया तीरंदाजी खेल का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। जिसमें इच्छुक खिलाड़ी शामिल होकर अभ्यास कर सकते हैं। तीरंदाजी सेंटर भोरिंग में प्रतिदिन सुबह 6 से 9 एवं शाम 4 से 7 बजे तक आयोजित किया जाता हैं।