प्रभात महंती
महासमुंद : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजित किया गया इसमे संस्था के छात्राओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया वरिष्ठ व्याख्याता श्रवण कुमार सिन्हा के द्वारा विस्तारपूर्वक स्वामी विवेकानंद जी के बारे में जानकारियां प्रस्तुत किया गया प्रभारी प्राचार्य श्रीमती टामेश्वरी साहू ने अपने उद्द्बोधन मे राष्ट्रीय युवा दिवस का महत्व बताया ,
व्याख्याता सन्त राम साहू शिक्षक भानेन्द्र सिंह बिसेन ने भी स्वामी विवेकानंद जी के सम्बन्धमें अपने विचार रखे कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता परस राम सिन्हा के द्वारा किया गया छात्राओ की तरफ से धान कुमारी, उमेश्वरी साहू,शेया टीकेदार, रागिनी साहू, खिलेश्वरी साहू, खुशबू चेलक ने विवेकानंद जी के बारे अपने विचार रखे इस अवसर पर बारहवीं की छात्राओ के द्वारा संस्था को सरस्वती माता की धातु की मूर्ति भेंट की गई इसमे बारहवीं की खुशी चन्द्राकर, गरिमा निषाद, उर्मिला साहू,
छाया साहू, यामनी पटेल, लोकेश्वरी यादव, सिद्धेश्वरी साहू, धानकुमारी साहू, लताखुंटे, भोजेश्वरी साहू उपस्थित रहे सम्पूर्ण कार्यक्रम में व्याख्याता रागिनी चन्द्राकर, चित्रसेन साहू, मनीषा तिर्की शिक्षक रेणुका चन्द्राकर, महेंद्र ध्रुव, भानेन्द्र सिंह बिसेन कार्यालयीन कर्मचारी मनीषा राजपूत, केशव कन्नौजे, दुलारी सहिस, सुरेखा मिश्रा उपस्थित रहे