प्रभात महंती
महासमुंद : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में अध्ययनरत कक्षा बारहवीं वाणिज्य संकाय की छात्रा कु. गीतांजली साहू पिता खोमन साहू माता श्रीमती पदमनी साहू ग्राम कांपा निवासी का चयन मांड्या, कर्नाटक में दिनांक 24 जनवरी से 27 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता बालिका 19 वर्ष हेतु हुआ है। संस्था के व्यायाम शिक्षक ओमप्रकाश जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन, मैदान में छात्राओ के साथ नियमित उपस्थिति और लगातार प्रेरित करते रहने के फलस्वरूप संस्था से राष्ट्रीय स्पर्धा में चयनित प्रथम छात्रा है। कुमारी गीतांजली साहू का चयन इससे पूर्व 2022 में राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता बिलासपुर,2023 में राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता रायगढ़ में हुआ और सफलता पूर्वक भाग लिया।
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी संस्था के कबड्डी टीम द्वारा फाइनल में स्थान बनाया गया था गीतांजली की इस उपलब्द्धि हेतु संस्था के प्रभारी प्राचार्य ने हर्ष व्यक्त कर छात्रा को बधाई दिया, संचालन व्याख्याता परस राम सिन्हा ने किया इस अवसर में व्याख्याता रागिनी चन्द्राकर,अनुपमा मानिकपुरी, संतराम साहू, श्रवण कुमार सिन्हा, चित्रसेन साहू, मनहरण लाल भट्ट, मनीषा तिर्की, शिक्षक रेणुका चन्द्राकर, महेन्द्र ध्रुव,भानेन्द्र सिंह बिसेन कार्यालयीन कर्मचारी मनीषा राजपूत, केशव कन्नौजे, दुलारी सहिस, सुरेखा मिश्रा सहित संस्था की कबड्डी छात्राये कु.कुलेश्वरी, प्रिया, नंदिनी साहू, छाया साहू, नीलम साहू, संध्या साहू, कविता पटेल, भोजेश्वरी, रानू पटेल, मीनाक्षी साहू, लछनी साहू ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्था में स्वास्थ्य विभाग बिरकोनी के द्वारा छात्राओ के आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु RHO विनोद सिंह, किरण कौशिक, ऑपरेटर भूषण लाल साहू उपस्थित होकर अपनी सेवाएं प्रदान की।