राजधानी

आजाद सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रेम प्रकाश सिंह को पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत।

आजाद सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रेम प्रकाश सिंह को पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत।

संघ द्वारा कुलपति से छात्रों के मूलभूत समस्याओं के संबंध में की गई चर्चा। 

रायपुर : संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. अशोक सिंह को विश्वविद्यालय में व्याप्त व्यवस्थागत चिंताओं के मद्देनज़र धारा 52 के तहत पद से हटाया गया। इसके बाद, 20 अक्टूबर को नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर प्रेम प्रकाश सिंह को इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया, और उनकी नियुक्ति का आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका द्वारा जारी किया गया। 

प्रोफेसर प्रेम प्रकाश सिंह के पदभार ग्रहण करने पर विश्वविद्यालय परिसर में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गैर-राजनीतिक दल आज़ाद सेवा संघ के प्रदेश रचित मिश्रा, संघ छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता, और अन्य कई संघ के कार्यकर्ताओं ने कुलपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर संघ के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने विश्वविद्यालय से जुड़ी कई समस्याओं पर चर्चा की, जिनमें शैक्षणिक और प्रशासनिक मुद्दे प्रमुख थे। इन चर्चाओं के दौरान, कुलपति प्रेम प्रकाश सिंह ने सभी समस्याओं का ध्यानपूर्वक समाधान करने का आश्वासन दिया और विश्वविद्यालय के रुके हुए विकास कार्यों को पुनः गति देने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय को एक आदर्श शिक्षण संस्थान बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि छात्रों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस दौरान उपस्थित रहे पंकज दास चितरंजन सिंह गणेश यादव पूजा यादव छोटू राम अभिषेक आदि उपस्थित रहे।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email