× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    ट्रेन में आग की अफवाह से मचा हड़कंप, कई यात्री कूदे नीचे

    ट्रेन में आग की अफवाह से मचा हड़कंप, कई यात्री कूदे नीचे

    भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

    भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

    ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

    ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

    पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

    पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

    ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

    ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

  • छत्तीसगढ़

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को दी आजीवन कारावास एवं सहयोगी को दी 3 वर्ष की कठोर कारावास की सजा।

    माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को दी आजीवन कारावास एवं सहयोगी को दी 3 वर्ष की कठोर कारावास की सजा।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

  • मनोरंजन
    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

  • राजधानी
    अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

    अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल श्री डेका

    फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल श्री डेका

    राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    जब सुशासन पहुंचा पहाड़ों और जंगलों के पार

    जब सुशासन पहुंचा पहाड़ों और जंगलों के पार

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

दुर्ग

Previous123456Next

बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए गंजपारा वार्ड पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता ने की ऐतहासिक मिशाल क़याम

Posted on :29-Apr-2026
बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए गंजपारा वार्ड पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता ने की ऐतहासिक मिशाल क़याम

दुर्ग : इस भीषण गर्मी में आसमान से आग बरस रही है। गर्मी में मानव हो या फिर पशु-पक्षी सभी को ठंडे जल की तलाश रहती है। लोगों के लिए तो जगह-जगह प्याऊ व नल के साथ ही पानी की उचित व्यवस्था मिल ही जाती है और व्यवस्था न होने पर वे अपनी जबान से मांगकर पानी पी सकते है क्योकि मानव बोल सकता है लेकिन पशु पक्षियों को पानी के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता है, क्योकि वे तो बेजुबान होते है। किसी को अपनी प्यास या भूख के लिए बता भी नही सकते ऐसे में लोगों की जिम्मेदारी है कि वे पशुपक्षियों के लिए दाना व पानी की उचित व्यवस्था कर अपने जिम्मेदारी का निर्वाहन करें। 

Open photo NaN

इस भीषण गर्मी को देखते हुए गंजपारा वार्ड की पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता ने बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए भी दाना-पानी का इंतजाम करने का अभियान शुरू कर दिया। इस अभियान के तहत पूरे वार्ड में गौ माता एवं अन्य पशुओं के लिए सीमेंट से बना कोटना एवं घरों की छत में पक्षियों के दाना पानी रखने के लिए मिट्टी से बने सकोरे का वितरण किया  जा रहा है। 

Open photo NaN

पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता ने कहा कि पानी अनमोल है, इसके बिना जीवन संभव नहीं है। दिनों दिन बढ़ती गर्मी के चलते आज बेजुबान पशु-पक्षियों के समक्ष दाना और पानी की समस्या आ गई है। हम इंसान को भूख और प्यास की तड़प व्याकुल कर देती है, तब यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि बेजुबान पशु-पक्षियों की क्या हालत होती होगी। उन्होंने कहा कि गर्मी के चार महीने हम उनके लिए अपने घर और आसपास दाना-पानी की व्यवस्था कर दें, तो इससे बड़ा पुण्य का और कोई दूसरा काम नहीं होगा।

युवा नेता सुजल शर्मा ने बताया कि पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता द्वारा विगत 4 दिनों से अपने पूरे वार्ड जिसमें जीवन प्लाजा के पीछे बांधा तालाब गंजपारा सत्तीचौरा में सौ सौ मीटर की दूरी पर सीमेंट से बने कोटना एवं घर घर में जाकर मिट्टी के सकोरे का वितरण किया गया,

पार्षद द्वारा घर घर जाकर लोगो से अपील भी की गई कि अपने घरों के समाने रखे गौ माता एवं अन्य पशुओं के दाना पानी हेतु रखे गए कोटना की प्रतिदिन सफाई करके उसमें साफ पानी भरे एवं प्रतिदिन अपने घरों के छत पर रखे सकोरे पर पानी डाले ताकि कोई भी पशु पक्षी प्यास से न मरे. पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता ने वार्ड में 50 नग सीमेंट का कोटना एवं 200 नग मिट्टी के सकोरे का वितरण किया..

Read More

दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आज जिला कलेक्ट्रेट में जिलाधीश को दुर्ग शहर की जनसमस्यओ को लेकर ज्ञापन सौपा गया

Posted on :23-Apr-2026
दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आज जिला कलेक्ट्रेट में जिलाधीश को दुर्ग शहर की जनसमस्यओ को लेकर ज्ञापन सौपा गया

दुर्ग : महतारी वंदन योजना में महिलाओं को हो रही परेशानी, शहर में विकराल जल संकट व अनियमित पानी सप्लाई, आत्मानंद स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया की अव्यवस्था और नसबंदी ऑपरेशन में हुई महिलाओं की मृत्यु के मामले में अब तक न जांच रिपोर्ट सार्वजनिक हुई, न मुआवजा दिया गया—इन सभी मुद्दों पर शीघ्र कार्यवाही की मांग की।

जनहित के इन मुद्दों पर प्रशासन से त्वरित समाधान की अपेक्षा।

इस अवसर पर संजय कोहले  दीपक साहू  सुरेंद्र राजपूत निकिता मिलिंद गुरदीप भाटिया कन्या ढीमर सहित दुर्ग शहर के अनेक कांग्रेसी मौजूद रहे

Read More

"महिला आरक्षण बिल नहीं गिरा है, परिसीमन बिल गिरा है─निकिता

Posted on :23-Apr-2026

दुर्ग : दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री निकिता मिलिंद ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि "महिला आरक्षण बिल नहीं गिरा है, परिसीमन बिल गिरा है। महिला आरक्षण की आड़ लेकर सरकार जो परिसीमन करना चाहती थी, यह उस साजिश की हार हुई है... महिला आरक्षण बिल 2023 में पास हो चुका था।

महिलाओं के पीछे छुपना भाजपा बंद करे। आपकी मंशा महिलाओं को आरक्षण देने की नहीं है, वर्ना आप वर्तमान समय में आप महिला आरक्षण लागू करें लेकिन उन्हें यह नहीं करना और महिलाओं को धोखे में रखना है।"

दुर्ग कांग्रेस कमेटी की महामंत्री निकिता मिलिंद ने यह भी बताया कि “सरकार को पता था कि ये बिल पास नहीं होने वाला, जैसे ही BJP के सांसद बाहर निकले उनके हाथ में पहले से छपे हुए पोस्टर और लिखे गए नारे थे”

Read More

"मानव सेवा एवं गौ सेवा के कार्य के लिए जन समर्पन सेवा संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी का प्रदेश स्तरीय सम्मान हुआ"

Posted on :22-Apr-2026

दुर्ग : "दुर्ग जिले में मानव सेवा एवं गौ सेवा पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी का भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, तिल्दा, गौड़ ब्राह्मण समाज रायपुर एवं भिलाई ब्राह्मण समाज द्वारा सम्मान किया गया..मानवता ही सबसे बड़ी सेवा है। यही काम आपको औरों से अलग रखता है। इससे आपको को जो संतुष्टि व प्यार मिलता है उसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं। यही सोचकर 'ये' नि:स्वार्थ भाव से जन समर्पण सेवा संस्था के युवा सामाजिक कार्यों में लगे हुए हैं। संस्था कई ऐसे सेवक हैं जो नि:स्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करने में हमेशा आगे रहते हैं। इसके बदले उन्हें न तो किसी प्रकार के पारितोषिक की उम्मीद रहती और न ही किसी प्रकार की अन्य चाहत होती है।     

हम अक्सर समाजसेवा की बात करते हैं। दूसरे को प्रेरित भी करते हैं। उनके सामने कुछ उदाहरण भी प्रस्तुत करते हैं ताकि लोग मिसाल के रूप में लें और नेक कार्य को आगे बढ़ाने में योगदान दें  
ऐसा उदाहरण दुर्ग जिले की जन समर्पण सेवा संस्था हैं जिनके द्वारा किए जा रहे कार्य अनुकरणीय उदाहरण हैं। समाज की बेहतरी, दिनहीनों की मदद, जरूरतमंदों के लिए सहायता के रूप में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संस्था के सदस्य वगत 9 वर्षों से दरिद्र नारायण की सेवा को ईश्वर सेवा मान रहा है, मानसिक रूप से कमजोर, विक्षिप्त की मदद, दिव्यांग जनोँ को उनकी जरूरत की सामग्री वितरण, गौ माता को रेडियम पट्टी लगाना, पशु-पक्षियों के दाना पानी के लिए सकोरे, कोटना का वितरण करना, हर जरूरतमंदों को उनकी जरूरत की सामग्री जैसे बर्तन, कम्बल, साबुन, निरमा आदि का वितरण ऐसे सरहानीय एवं नेक कार्य संस्था के युवा सदस्य बिना रुके बिना किसी दिन नागा किये निरन्तर जारी रखे हुए है.. 

 

संस्था द्वारा निःशुल्क एंबुलेंस सुविधा के साथ साथ गंभीर बीमारी से ग्रसित या दुर्घटना से गंभीर चोटे आने पर उपयोग की जाने वाली सामग्री मेडिकल पलंग व्हीलचेयर कम्मोट चेयर वाकर जैसी सामग्री भी संस्था के सदस्य सुजल शर्मा मोबाइल नंबर 9754656971 के द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है

"जन समर्पण सेवा संस्था के सेवा कार्यों की प्रसंसा पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में होती है इसी का नतीजा है कि लगातार पूरे प्रदेश के विभिन्न समाजों, संगठनों द्वारा संस्था का सम्मान किया जा रहा है, सम्मान की इसी कढ़ी मे भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर प्रदेश के तिल्दा, रायपुर एवं भिलाई ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में जन समर्पण सेवा संस्था, के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी का सम्मान किया गया..

आखिल भारतीय ब्राह्मण समाज तिल्दा नेवरा द्वारा परशुराम भवन में आयोजित सम्मान समारोह अतिथि के रूप में उपस्थित अश्वनी शर्मा अध्यक्ष भाटापारा नगर निगम शैलेश नितिन त्रिवेदी पूर्व छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम मंडल के अध्यक्ष एवं श्याम शर्मा सभापति दुर्ग नगर निगम एवं अन्य अतिथियों की उपस्थिति में योगेन्द्र शर्मा बंटी को प्रतीक चिन्ह मोमेंट भेंटकर सम्मानित किया गया, जिसमें उनके साथ ब्राह्मण समाज दुर्ग एवं संस्था के सदस्य ईशान शर्मा मोनू उपस्थित थे..   

  गौड़ ब्राह्मण समाज, रायपुर द्वारा परशुराम जी के जन्मोत्सव पर आयोजित शोभायात्रा एवं मिलन समारोह में योगेन्द्र शर्मा बंटी का साल श्रीफल से सम्मान किया गया, कार्यक्रम में रायपुर समाज के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने सम्मान किया, इसके साथ साथ भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में भी उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए बंटी शर्मा का सम्मान किया गया, 

बंटी शर्मा ने अपने इस सम्मान को जन समर्पण सेवा संस्था के नाम किया और कहा कि संस्था का सेवा कार्य निरंतर जारी है संस्था है तो मैं हु, संस्था मेरे लिए बड़ी है और आज जो भी सम्मान मुझे मिला है वह सब संस्था के कार्य का सम्मान है संस्था का हर एक सदस्य आज इस सम्मान का हकदार है..

Read More

अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान श्री विष्णु जी के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी का प्रगटोत्सव बनाया गया जिसमें विशेष पूजा अर्चना आरती का आयोजन हुआ

Posted on :20-Apr-2026
अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान श्री विष्णु जी के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी का प्रगटोत्सव बनाया गया जिसमें विशेष पूजा अर्चना आरती का आयोजन हुआ

दुर्ग : हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के अवसर पर श्री सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर गंजपारा में भगवान श्री विष्णु जी के छठे अवतार ब्राह्मणों के आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जी का प्रगटोत्सव बनाया गया जिसमें विशेष विशेष पूजा अर्चना के साथ आरती का आयोजन हुआ

Open photo

समिति के मोनू शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में श्री सत्ती चौरा मां दुर्गा के मुख्य पुजारी पंडित सुनील पांडे ने मंदिर परिसर में प्रातः  11 बजे भगवान श्री परशुराम जी की सक्षिप्त कथा का व्यख्यान किया और संगीतमय परशुराम चालीसा का पाठ किया, दोपहर 12 के श्री परशुराम जी की महाआरती की गई जिसमें सभी उपस्थित धर्मप्रेमीयों ने अपने हाथों से परशुराम जी की आरती किए

पंडित सुनील पांडे जी ने परशुराम जी की संक्षिप्त कथा का वर्णन करते हुए बताया कि परशुराम जी कि इनकी कृपा से जीवन की कई बड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं. परशुराम जी को अमरत्व यानी चिरंजीवी होने का वरदान प्राप्त है, इसलिए इनकी पूजा का परिणाम जल्द प्राप्त होता है. 

पंडित सुनील पाण्डेय ने बताया कि परशुराम जी के पिता ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका थीं. संतान प्राप्ति के लिए दोनों ने कठोर तप और एक विशेष यज्ञ किया. उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर इंद्र देव ने उन्हें तेजस्वी पुत्र का आशीर्वाद दिया. इसी वरदान के फलस्वरूप अक्षय तृतीया के पावन दिन उनका जन्म हुआ. जन्म के समय उनका नाम “राम” रखा गया. परशुराम की प्रारंभिक शिक्षा इनके दादा ऋचिकऔर पिता जमदग्नि से प्राप्त हुई.

बालक राम ने बचपन से ही अद्भुत पराक्रम और तेज का परिचय दिया. उनकी साधना और समर्पण से प्रसन्न होकर शिव जी ने उन्हें अपना दिव्य अस्त्र परशु (फरसा) प्रदान किया, साथ ही चिरंजीवी होने का वरदान भी दिया. यही वह क्षण था जब राम परशुराम के नाम से प्रसिद्ध हुए. एक ऐसे योद्धा, जिनका हर कार्य धर्म की रक्षा के लिए था.

"शस्त्र और शास्त्र का संतुलन"

परशुराम जी एक ब्राह्मण होते हुए भी योद्धा थे. जो ज्ञान और पराक्रम के संगम का प्रतीक है. उनके जीवन से हमें यह सीख मिलती है सिर्फ शारीरिक शक्ति नहीं बल्कि जीवन में तरक्की के लिए ज्ञान की भी जरुरत होती है. शक्ति का उपयोग सदैव समाज के कल्याण और अन्याय को मिटाने के लिए होना चाहिए न कि किसी का अहित करने के लिए. यह निडर ब्राह्मण योद्धा उन क्षत्रियों को दंड देने के लिए जाने जाते हैं, जिन्होंने अत्याचार किए और इसलिए यह दिन हिंदुओं के लिए खास धार्मिक महत्व रखता है. कार्यक्रम में चारों वेदों और शस्त्रों की पूजा भी की गई।

परशुराम जी की पूजा अर्चना के साथ साथ मंदिर परिसर में अक्षय तृतीया (अक्ति) पर छत्तीसगढ़ की परम्परा अनुसार मिट्टी के गुड्डा-गुड्डी (पुतरा-पुतरी) की शादी भी कराई गई जो सुख-समृद्धि और बच्चों में संस्कारों के प्रति समर्पण को दर्शाती है। 

कार्यक्रम में गोपाल शर्मा नरेंद्र शर्मा घनश्याम पंड्या राजेंद्र शर्मा चंदू शर्मा प्रमोद जोशी प्रतिभा सुरेश गुप्ता कमल शर्मा जीतू शर्मा राहुल शर्मा ललित शर्मा राजू पुरोहित राजेश शर्मा  निर्मल शर्मा प्रशांत कश्यप घनश्याम बंद्रा गोपाल शर्मा अधिवक्ता तरुण पांडे ईशान शर्मा चंचल संजय शर्मा आभा गोपाल शर्मा चंचल ललित शर्मा सुमन बंटी शर्मा मुस्कान शर्मा कृष्णा शर्मा सार्थक शर्मा मोक्ष शर्मा राम शर्मा हृदय शर्मा उपस्थित हुए..

Read More

ई-चालान की अधिक जुर्माना राशि लेने से जनता त्रस्त ,निकिता मिलिंद

Posted on :09-Apr-2026
ई-चालान की अधिक जुर्माना राशि लेने से जनता त्रस्त ,निकिता मिलिंद

दुर्ग : दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री निकिता मिलिंद ने जारी प्रेस बयान में कहा है कि यातायात नियमों के नाम पर ई-चालान के माध्यम से आम नागरिकों पर डाली जा रही अत्यधिक जुर्माना राशि के वसूले जाने का कड़ा विरोध दर्ज कराया है दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री निकिता मिलिंद ने आगे कहा कि वर्तमान महंगाई के दौर में गरीब, मजदूर, छात्र, नौकरीपेशा और मध्यमवर्गीय परिवार पहले से ही आर्थिक दबाव झेल रहे हैं। ऐसे समय में ₹2000 से ₹5000 तक के ई-चालान आमजन की परेशानियों को और बढ़ा रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा आवश्यक है, लेकिन छोटी-छोटी त्रुटियों पर इतनी बड़ी दंडात्मक राशि उचित नहीं है।

“यातायात नियमों का पालन जरूरी है, लेकिन नियमों के साथ संवेदनशीलता भी उतनी ही जरूरी है। वर्तमान समय में भारी ई-चालान गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए आर्थिक संकट का कारण बन रहे हैं। पहली बार गलती करने वालों को चेतावनी, छोटे उल्लंघनों पर न्यूनतम दंड और तकनीकी त्रुटियों की समीक्षा जैसी व्यवस्था लागू होनी चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।”

महामंत्री निकिता मिलिंद ने पुलगांव चौक में लगे कैमरे से आसपास के निवासी एवं अंजोरा, पुलगांव, अंडा और गंजपारा से आने-जाने वाले नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार छोटी तकनीकी त्रुटियों, सिग्नल की अस्पष्टता अथवा ट्रैफिक के दबाव में भी ई-चालान जारी हो रहे हैं, जिससे आम लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। कांग्रेस ने मांग की कि इस क्षेत्र के कैमरों की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर नागरिकों को राहत दी जाए।

निकिता मिलिंद  कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को प्रशासन तक लगातार पहुंचाती रहेगी और यदि इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो जनहित में व्यापक आंदोलन किया जाएगा

Read More

ई-चालान की अधिक जुर्माना राशि लेने से जनता त्रस्त , कांग्रेस ने RTO अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Posted on :04-Apr-2026
ई-चालान की अधिक जुर्माना राशि लेने से जनता त्रस्त , कांग्रेस ने RTO अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग : यातायात नियमों के नाम पर ई-चालान के माध्यम से आम नागरिकों पर डाली जा रही अत्यधिक जुर्माना राशि के विरोध में आज दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने RTO अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था में राहत और मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की मांग की।

Open photo

ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान महंगाई के दौर में गरीब, मजदूर, छात्र, नौकरीपेशा और मध्यमवर्गीय परिवार पहले से ही आर्थिक दबाव झेल रहे हैं। ऐसे समय में ₹2000 से ₹5000 तक के ई-चालान आमजन की परेशानियों को और बढ़ा रहे हैं। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा आवश्यक है, लेकिन छोटी-छोटी त्रुटियों पर इतनी बड़ी दंडात्मक राशि उचित नहीं है। कांग्रेसजनों ने यह भी बताया कि इससे पूर्व इसी विषय को लेकर दुर्ग के एसएसपी से भी विस्तृत चर्चा की जा चुकी है, जहां आम नागरिकों को राहत देने की मांग रखी गई थी।

इस अवसर पर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि,

“यातायात नियमों का पालन जरूरी है, लेकिन नियमों के साथ संवेदनशीलता भी उतनी ही जरूरी है। वर्तमान समय में भारी ई-चालान गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए आर्थिक संकट का कारण बन रहे हैं। पहली बार गलती करने वालों को चेतावनी, छोटे उल्लंघनों पर न्यूनतम दंड और तकनीकी त्रुटियों की समीक्षा जैसी व्यवस्था लागू होनी चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।”

ज्ञापन में विशेष रूप से यह मुद्दा भी उठाया गया कि पुलगांव चौक में लगे कैमरे से आसपास के निवासी एवं अंजोरा, पुलगांव, अंडा और गंजपारा से आने-जाने वाले नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार छोटी तकनीकी त्रुटियों, सिग्नल की अस्पष्टता अथवा ट्रैफिक के दबाव में भी ई-चालान जारी हो रहे हैं, जिससे आम लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। कांग्रेस ने मांग की कि इस क्षेत्र के कैमरों की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर नागरिकों को राहत दी जाए।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को प्रशासन तक लगातार पहुंचाती रहेगी और यदि इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो जनहित में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, रायसिंह ढिकोला, राजेश यादव, अल्ताफ अहमद, देवश्री साहू, आनंद ताम्रकार, गुरदीप भाटिया, अजय शर्मा, कौशल किशोर सिंह, प्रेमलता साहू, दुष्यंत देवांगन, पोषण साहू, नंदकिशोर शर्मा, मुकेश साहू, राहुल शर्मा, खुर्शीद अहमद, विनोद सेन, भीम सेन, राजकुमार वर्मा, संजय बत्रा, त्रिशरण डोंगरे, देव सिन्हा, प्रकाश जोशी, निकिता मिलिंद, विमल यादव, अनूप वर्मा, गौरव उमरे, गणेश सोनी, आयुष शर्मा एवं राकेश साहू , राजा बघेल सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Read More

धान की बेहतर कीमत ने बढ़ाया किसान युगल का हौसला

Posted on :20-Dec-2025
धान की बेहतर कीमत ने बढ़ाया किसान युगल का हौसला

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

साढ़े सात एकड़ की खेती से संवर रहा परिवार का भविष्य

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों और समर्थन मूल्य पर सुदृढ़ धान खरीदी व्यवस्था ने प्रदेश के किसानों के जीवन में आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का नया संचार किया है। शासन द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी तथा समय पर भुगतान से किसानों का खेती के प्रति भरोसा और उत्साह दोनों बढ़ा है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण ग्राम फेकारी के प्रगतिशील किसान श्री युगल किशोर साहू हैं, जिनकी मेहनत और शासन की नीतियों के समन्वय से परिवार का भविष्य उज्ज्वल हो रहा है।

दुर्ग जिले के ग्राम फेकारी निवासी किसान श्री युगल किशोर साहू ने बताया कि वे लगभग साढ़े सात एकड़ भूमि में धान की खेती करते हैं। इस वर्ष शासन द्वारा की गई बेहतर व्यवस्थाओं के चलते उन्होंने अपनी फसल समर्थन मूल्य पर बेची, जिससे उन्हें संतोषजनक और सुरक्षित आय प्राप्त हुई। उनके चेहरे पर दिखती मुस्कान खेती से मिली आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता की कहानी स्वयं बयां करती है।

श्री साहू ने बताया कि खेती से प्राप्त आय का उपयोग वे परिवार के सामाजिक और घरेलू दायित्वों को पूरा करने में कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस आय से वे नए घर का निर्माण कार्य पूर्ण कर रहे हैं। साथ ही बच्चों के विवाह, छट्ठी जैसे पारिवारिक आयोजनों का खर्च भी अब बिना किसी आर्थिक दबाव के आसानी से वहन कर पा रहे हैं।

खेती में नवाचार और विविधीकरण की सोच को अपनाते हुए श्री युगल किशोर साहू केवल धान तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने बताया कि धान के साथ-साथ वे चना, मटर और लाखड़ी (तिवड़ा) जैसी दलहन फसलों की खेती भी कर रहे हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी मिल रही है और खेती का जोखिम भी कम हुआ है।

किसान श्री युगल किशोर साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले की तुलना में अब धान की कहीं बेहतर कीमत मिल रही है। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी से किसानों को सीधा और बड़ा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की इन नीतियों से किसान अब पहले से कहीं अधिक आर्थिक रूप से सक्षम, आत्मनिर्भर और संतुष्ट महसूस कर रहे हैं।

Read More

दुर्ग व राजनांदगांव जिले के विद्यालयों का स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने किया आकस्मिक निरीक्षण

Posted on :02-Dec-2025
दुर्ग व राजनांदगांव जिले के विद्यालयों का स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने किया आकस्मिक निरीक्षण

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

शिक्षण गुणवत्ता, स्वच्छता और संसाधनों की स्थिति का लिया जायजा

छात्रों से लिया प्रत्यक्ष फीडबैक 

दुर्ग  : प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग जिले के पुलगांव, सेवती, बोरई तथा राजनांदगांव जिले के बिरेझर, सलोनी और चारभांठा स्थित विभिन्न शासकीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री यादव ने विद्यार्थियों से प्रत्यक्ष संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, आवश्यकताओं और सीखने के अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालयों में विद्यार्थियों व शिक्षकों की उपस्थिति, स्कूल परिसर की स्वच्छता तथा उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों की स्थिति की गंभीर समीक्षा की।

दुर्ग व राजनांदगांव जिले के विद्यालयों का स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने किया आकस्मिक निरीक्षण

“प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता 

मंत्री श्री यादव ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चारभांठा में स्मार्ट क्लास के माध्यम से संचालित शिक्षण व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। मंत्री ने विद्यालय स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए किनिर्धारित पाठ्यक्रम समय पर पूर्ण करें,बच्चों को प्रैक्टिकल गतिविधियाँ नियमित रूप से कराएँ तथा आगामी परीक्षाओं की उत्कृष्ट तैयारी सुनिश्चित करें। शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा कि “प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।”

धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण, किसानों से ली जानकारी 

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री यादव ने दुर्ग जिले के बड़े बिरेझर में स्थित धान खरीदी केंद्र का भी मुआयना किया। यहां उन्होंने उपस्थित किसानों से संवाद कर बारदाना की उपलब्धता, टोकन व्यवस्था, धान उठाव एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने समिति प्रबंधक को निर्देश दिए कि धान खरीदी प्रक्रियाएँ समयबद्ध, पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित हों।

सरकार की प्रतिबद्धता, पारदर्शिता और गुणवत्ता 

मंत्री श्री यादव ने कहा कि शिक्षा और किसानों से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसके लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।

Read More

दुर्ग जिले की श्रीमती तारा साहू को मिला 'उत्कृष्ट बीसी सखी' का सम्मान

Posted on :25-Nov-2025
दुर्ग जिले की श्रीमती तारा साहू को मिला 'उत्कृष्ट बीसी सखी' का सम्मान

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

दुर्ग :  दुर्ग जिले की नंदिनीखुर्दनी ग्राम पंचायत निवासी श्रीमती तारा साहू को ग्रामीण स्तर पर बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध कराने के उत्कृष्ट कार्य के लिए 'उत्कृष्ट बीसी सखी अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें रायपुर के न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यशाला में मिशन संचालक, छत्तीसगढ़ एसआरएलएम द्वारा प्रदान किया गया। उनकी अनुपस्थिति में यह सम्मान एमीन दीदी ने ग्रहण किया।

श्रीमती साहू ने वर्ष 2018 में बिहान स्वसहायता समूह से जुड़कर बीसी (बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट) सखी के रूप में काम शुरू किया था। शुरुआत में संसाधनों की कमी और तकनीकी चुनौतियों के बावजूद उन्होंने प्रशिक्षण लेकर काम को आगे बढ़ाया। आजीविका मिशन से मिली सहायता राशि से उन्होंने लैपटॉप खरीदा और बैंक ऑफ इंडिया, शाखा पथरिया से जुड़कर नियमित रूप से सेवा देने लगीं।

वर्तमान में श्रीमती तारा साहू 4500 से अधिक बैंक खाते खोल चुकी हैं और नंदिनीखुर्दनी सहित आसपास के छह गांवों में घर-घर जाकर नकद जमा-निकासी, नए खाते खोलने, बिजली बिल भुगतान, फसल बीमा आवेदन तथा अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएँ उपलब्ध करा रही हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में जहाँ बैंक शाखाएँ सीमित हैं, वहाँ श्रीमती साहू ने लोगों को बैंकिंग सुविधाएँ उनके घर तक पहुँचाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बीसी सखी के रूप में किए गए ट्रांज़ैक्शन पर मिलने वाले कमीशन से उन्हें प्रतिमाह 10 से 11 हजार रुपये की आय होती है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। श्रीमती तारा साहू का सफर यह दिखाता है कि प्रशिक्षण, लगन और निरंतरता से ग्रामीण महिलाएँ न सिर्फ स्वयं को, बल्कि पूरे समुदाय को आर्थिक रूप से सक्षम बना सकती हैं।

Read More

दुर्ग में मिलेट्स व्यंजनों की मोबाइल फूड वैन का शुभारंभ

Posted on :30-Sep-2025
 दुर्ग में मिलेट्स व्यंजनों की मोबाइल फूड वैन का शुभारंभ

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

दुर्ग : दुर्ग जिले में महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नई पहल की गई है। जिला पंचायत परिसर दुर्ग में सत्यम् महिला स्व-सहायता समूह द्वारा मोटे अनाज (मिलेट्स) से बने व्यंजनों की मोबाइल फूड वैन की शुरुआत की गई। इसका शुभारंभ जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन ने किया।

दुर्ग में मिलेट्स व्यंजनों की मोबाइल फूड वैन का शुभारंभ

फूड वैन का संचालन ग्राम बोड़ेगांव निवासी श्रीमती भारती टंडन कर रही हैं, जो बिहान योजना से जुड़कर पूर्व में मुरकु पापड़, मसाले व जैविक खाद से 2-3 लाख रुपये वार्षिक आमदनी अर्जित करती थीं। अब मोटे अनाज आधारित उत्पादों से उनकी आय 3-4 लाख रुपये तक पहुँच गई है और वे “लखपति दीदी” योजना की मिसाल बनी हैं।

दुर्ग में मिलेट्स व्यंजनों की मोबाइल फूड वैन का शुभारंभ

इस फूड वैन में छत्तीसगढ़ी स्वाद को ध्यान में रखते हुए मिर्ची भजिया, आलू गुड़ा, मुटिया, अनरसा, कोदो की खिचड़ी, इडली तथा रागी-बाजरा लड्डू जैसे पौष्टिक व्यंजन उपलब्ध हैं। इस कार्य में समूह की 11 महिलाएँ मिलकर योगदान दे रही हैं और आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।

Read More

शिवनाथ नदी में बाढ़ बचाव मॉकड्रिल का आयोजन

Posted on :26-Sep-2025
शिवनाथ नदी में बाढ़ बचाव मॉकड्रिल का आयोजन

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

एसडीआरएफ/एनडीआरएफ ने बाढ़ प्रभावितों के रेस्क्यू का किया लाइव अभ्यास

दुर्ग : भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के तहत बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के लिए दुर्ग जिले के शिवनाथ नदी में आज राज्य स्तरीय मॉकड्रिल आयोजित की गई। नगर सेना विभाग द्वारा जिला स्तर पर उपलब्ध समस्त बाढ़ बचाव संसाधनों का प्रदर्शन किया गया।

एसडीआरएफ/एनडीआरएफ ने बाढ़ प्रभावितों के रेस्क्यू का किया लाइव अभ्यास

मॉकड्रिल की शुरुआत इंसिडेंट कमाण्डर एवं एडीएम श्री अभिषेक अग्रवाल के कमांड से हुआ। उनके कमांड मिलते ही एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमों ने उफनती शिवनाथ नदी में उतरकर ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन किया।

अभ्यास के दौरान यह परिदृश्य बनाया गया कि अतिवृष्टि से नदी में जलभराव होने पर ग्रामीण लकड़ी या छोटे नाव से नदी पार कर रहे थे, तभी नाव पलट गई और लोग डूबने लगे। इस स्थिति में मोटर बोट, स्क्यूबा डाइविंग, अंडरवॉटर कैमरा, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय, आस्का लाइट, पेलिकन लाइट और सर्च लाइट का उपयोग कर बचाव अभियान चलाया गया।

एसडीआरएफ/एनडीआरएफ ने बाढ़ प्रभावितों के रेस्क्यू का किया लाइव अभ्यास

रेस्क्यू टीमों ने तेज बहाव में फंसे व्यक्तियों, पेड़ों पर चढ़े ग्रामीणों और पुल टूटने से अलग-थलग पड़े लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ ग्रामीण नदी में गिर गए थे, जिन्हें त्वरित कार्रवाई कर बचाया गया। इसी दौरान एक नाव पलटने पर टीम के सदस्यों को भी सुरक्षित निकाला गया। डूबे हुए व्यक्तियों को फस्ट एड, सीपीआर और डीप डाइविंग कर रेस्क्यू किया गया।

एसडीआरएफ/एनडीआरएफ ने बाढ़ प्रभावितों के रेस्क्यू का किया लाइव अभ्यास

कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की मॉकड्रिल से आपदा के समय त्वरित और समन्वित कार्यवाही संभव हो सकेगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु अभ्यास के दौरान घरेलू सामग्री जैसे टीपा, भगोना, ड्रम, मटका, ट्यूब आदि से राफ्ट बनाने और पानी की बोतल को एयरटाइट कर अस्थायी लाइफ जैकेट की तरह इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण दिया गया।

मॉकड्रिल के अंतर्गत अंजोरा स्थित पंचायत प्रशिक्षण भवन में राहत शिविर लगाया गया, जहां बाढ़ प्रभावितों के लिए रहने, भोजन और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई। प्रभावित गांवों के पशुओं के लिए भी दवाई और चारे की आपूर्ति सुनिश्चित की गई।

एसडीआरएफ/एनडीआरएफ ने बाढ़ प्रभावितों के रेस्क्यू का किया लाइव अभ्यास

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह, एएसपी श्री अभिषेक झा, नगर सेना कमाण्डेंट श्री नागेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी एवं श्रीमती सिल्ली थॉमस, डिप्टी कलेक्टर श्री लवकेश ध्रुव, श्री हितेष पिस्दा, श्री उत्तम ध्रुव, डॉ. सीबीएस बंजारे एवं उनकी टीम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, राज्य आपदा मोचन बल, नगर सेना के जवान तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Read More

राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता – द्वितीय दिवस

Posted on :13-Sep-2025
राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता – द्वितीय दिवस

भिलाई, 12 सितम्बर 2025।

दुर्ग : अग्रसेन भवन, सेक्टर 6 भिलाई में जारी चार दिवसीय राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस का आयोजन आज बड़े उत्साह और अनुशासनपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जिसमें द्वितीय दिवस प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग व सीनियर वर्ग "अ" में फॉरवर्ड बेंडिंग में शोना मुर्मू हरियाणा,शियालकृष्ण गुजरात,रविकुमार मध्यप्रदेश व रिदमिक आर्टिस्टिक पेयर में रितिका पंजाब,रचना महाराष्ट्र,कनिका उत्तरप्रदेश,वैशाली चौहान मध्य प्रदेश सीनियर वर्ग से आदर्श पांडे मध्यप्रदेश, धनुष ओडीशा, ध्रुव पोखरियाल उत्तराखंड, अंकित कुमार गुजरात ने फारवर्ड बेंडिंग स्टैंडिंग जैसे विभिन्न विधाओं में अपने योगासन खेल  का जौहर दिखाया। प्रतिभागियों ने कठिन आसनों का प्रदर्शन कर दर्शकों और निर्णायकों की सराहना प्राप्त की। निर्णायक मंडल ने प्रतियोगियों के आसन की शुद्धता, संतुलन, लय और एकाग्रता को मूल्यांकन का आधार बनाया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए, बल्कि मानसिक शांति और आत्मबल बढ़ाने के लिए भी अनिवार्य है।

द्वितीय दिवस के समापन पर चयनित प्रतियोगियों की घोषणा की गई, जो आगामी चरण में प्रवेश करेंगे।
प्रतियोगिता स्थल पर दर्शकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही और वातावरण “योगमय” बना रहा।

आज प्रथम चरण के सत्र में अतिथि के रूप राकेश दुबे पतंजलि योग समिति रायपुर, लेखु राम साहू समाज सेवी दुर्ग,सुरेश चंद्रवंशी युवा भारत सदस्य कवर्धा, मथुरेश्वर चंद्राकर  जी उपस्थित रहे।

छठवीं राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी खिलेंद्र साहू ने बताया कि भारत के अलग-अलग हिस्से से लगभग सौ की संख्या में निर्णायकगण आधुनिक तकनीक से प्रतिभागियों का मूल्यांकन कर रहे है।

कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में छत्तीसगढ़ योग एसोसियेशन के 150 से भी अधिक सदस्यगण सेवा प्रदान कर रहे है। कार्यक्रम में धीरेन्द्र वर्मा,पीयूष साहू,मधुस्मिता पंडा,हितेश तिवारी,उद्धव साहू,अनेश देशमुख,अभय खनंग,आर पी शर्मा ,दिनेश मिश्रा,राजेश पवार, शैलेन्द्र विशी,शत्रुघ्न साहू उपस्थित रहे।

Read More

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के 1500वें साल पर दुर्ग में जुलुसे मोहम्मदी का भव्य इस्तकबाल

Posted on :06-Sep-2025
जश्ने ईद मिलादुन्नबी के 1500वें साल पर दुर्ग में जुलुसे मोहम्मदी का भव्य इस्तकबाल

शरीफ खान 

दुर्ग : जश्ने ईद मिलादुन्नबी के 1500 वे साल मुबारक मौके पर आज हजरत सैय्यद बाबा अब्दुल रहमान शाह काबुली रहमतुल्लाह अलैह इन्तेजामिया कमेटी दुर्ग एवं सालाना उर्स पाक कमेटी के जानिब से ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलुसे मोहम्मदी का जोरदार इस्तकबाल किया गया और तबरूक वितरण किया गया साथ ही दरगाह के आस्ताने मे परचम कुशाई कि गई जहाँ कार्यक्रम मे किछौछा शरीफ से तशरीफ़ लाये हजरत अहमद अशरफ अशरिफुल जिलानी साहब कि जेरे सरपरस्ती मे दुर्ग शहर सहित देश,प्रदेश मे अमन और शांति के लिये दुआ मांगी गई। 

 इस मुबारक मौके पर दुर्ग जामा मस्जिद के साथ शहर के तमाम मस्जिदों के ईमामो ख़तिब, एवं दुर्ग नगर निगम कि प्रथम नागरिक श्रीमती अल्का बाघमार, दरगाह हज़रत बाबा अब्दुल रहमान शाह काबुली दरगाह के खादिम जनाब अनवर शाह (अन्नू ) इन्तेजामिया कमेटी के अध्यक्ष जनाब सैय्यद रज्जब अली, सालाना उर्स पाक कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रकाश देशलाहरा जी, और रऊफ कुरैशी, कमेटी के मेंबरान श्री यूनुस पटेल साहब, हाज़ी इस्माईल चौहान,अजहर जमील, शेख असलम, मो शरीफ खान, सैय्यद मासूब अली, हैदर अली, साजिद महिंद्रा, अबरार पंवार, अहमद खान (मुन्ना) अमजद अली,अनीस रज़ा, शाबाना निशा रानी,सैय्यद आशिफ़, इसराईल बेग (शाद भाई ) अफसर कुरैशी,  मारुफ आलम,सहित मुस्लिम समुदाय के लोग भारी संख्या मे मौजूद रहे... सैय्यद रज्जब अली (अध्यक्ष)

 

Read More

पतंजलि समिति दुर्ग व पाटन ने किया 25 दिवसीय आवासीय शिविर का शुभारंभ

Posted on :30-Aug-2025
पतंजलि समिति दुर्ग व पाटन ने किया 25 दिवसीय आवासीय शिविर का शुभारंभ

दुर्ग  : पतंजलि समिति दुर्ग और पाटन ने रखा 25 दिवसीय आवासीय शिविर का आयोजन आज दिनांक 29/ 8 /2025 को कुमकुम आरोग्य केंद्र में पतंजलि योग समिति के तहसील समिति की बैठक श्री नरेंद्र पटेल जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति के अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में तहसील समिति के पुनर्गठन एवं विस्तार पर चर्चा हुई एवं पांच सदस्यीय समिति गठित की गई जिनके प्रस्ताव पर आगे समिति का पुनर्गठन विस्तार किया जाएगा इस पांच सदस्य समिति में श्री लालाराम वर्मा, श्री आसकरण जैन,‌श्री राम अवतार चंद्राकर, श्री धीरेंद्र वर्मा एवं श्री महेंद्र साहू होंगे जो प्रस्ताव बनाकर जिला समिति को एक सप्ताह के अंदर प्रदान करेंगे।

साथ ही निर्णय हुआ की पाटन क्षेत्र में योग के प्रचार प्रसार हेतु सहयोगी योग शिक्षकों का निर्माण हेतु सहयोगी योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर बृहद रूप से पाटन क्षेत्र में लगाया जाएगा। जिससे गांव-गांव तक योग आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य हेतु कार्य किया जा सके। इसमें 25 दिवसीय योग शिविर का आयोजन दिनांक 17 सितंबर से 12 अक्टूबर 2025 तक किया जाना है जिसमें जिले भर के सभी लोग योग प्रशिक्षित कर प्रमाण पत्र के साथ हर जगह योग मय बनाने का संकल्प है ,इसी संकल्प के साथ प्रयास जारी है।

इस बैठक में जिला पत्रिका पदाधिकारी श्री उद्धव राम साहू श्री राजेश तिवारी श्री जे‌आर‌ बिसेन श्रुति जो राम साहू आदि के साथ ही पाटन क्षेत्र के उभय राम, राजेंद्र कुमार साहू अनीता सोनी, श्रीमती सुनीता सोनी श्रीमती प्रियंका चंद्राकर, राकेश साहू, अंजू बैरागी श्री टिकेश्वर पटेल योग शिक्षक रायपुर आदि की उपस्थिति रही।

Read More

योग प्रतियोगिता में ग्राम मर्रा के बच्चों ने लहराया परचम, राज्य स्तर पर पहुंचे 8 प्रतिभागी

Posted on :23-Jul-2025
 योग प्रतियोगिता में ग्राम मर्रा के बच्चों ने लहराया परचम, राज्य स्तर पर पहुंचे 8 प्रतिभागी

दुर्ग : ग्राम मर्रा के बच्चों का योग में शानदार प्रदर्शन -अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग” में 6 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल जीतकर राज्य स्तर पर बनाई जगह   दुर्ग । स्वावलंबी योग एकेडमी, अमायरा पैलेस, दुर्ग में रविवार को अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा द्वारा भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक गजेन्द्र यादव एवं महापौर अल्का बाघमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन में जिलेभर के युवा योग खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में ग्राम मर्रा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 6 गोल्ड मेडल और 2 सिल्वर मेडल हासिल किए। इस प्रदर्शन के आधार पर उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।

मेडल विजेताओं में शामिल हैं-

केशव सिंह (जूनियर बालक, 14 वर्ष आयु वर्ग)

ट्रेडिशनल योगासना प्रतियोगिता – गोल्ड मेडल

फॉरवर्ड बेंड स्टैंडिंग – गोल्ड मेडल

डिगमणि (सब-जूनियर बालिका, 10 वर्ष आयु वर्ग)

फॉरवर्ड बेंड – गोल्ड मेडल

हैंड बैलेंस – गोल्ड मेडल

भूमिका साहू (सीनियर बालिका, 18 वर्ष आयु वर्ग)

फॉरवर्ड बेंड स्टैंडिंग – गोल्ड मेडल

हैंड बैलेंस – गोल्ड मेडल

अंतरा साहू (सब-जूनियर बालिका, 10 वर्ष)

बैक बेंड स्टैंडिंग – सिल्वर मेडल

आर्टिस्टिक सिंगल – सिल्वर मेडल

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों की उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जयंत विष्णु भारती, सचिव मेजर सिंह एवं युवा भारत के प्रांत कोषाध्यक्ष खिलेंद्र कुमार साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय प्रशिक्षक धीरेन्द्र वर्मा को दिया, जिनके मार्गदर्शन में यह उपलब्धि संभव हो सकी। कार्यक्रम में विशेष रूप से धीरेन्द्र वर्मा के गुरु तुला राम वर्मा भी उपस्थित थे, जिन्होंने सभी विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।

Read More

अस्मिता खेलो इंडिया योगासना सीटी लीग 2025 दुर्ग जिला प्रतियोगिता संपन्न

Posted on :21-Jul-2025
अस्मिता खेलो इंडिया योगासना सीटी लीग 2025 दुर्ग जिला प्रतियोगिता संपन्न

दुर्ग : भारत सरकार के खेल मंत्रालय व खेलो इंडिया के निर्देशन में अस्मिता खेलो इंडिया योगासना सीटी लीग जिला दुर्ग का भव्य आयोजन आज स्वावलंबी योगा एकेडमी अमायरा पैलेस दुर्ग में  संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने योग कौशल का अद्भुत प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा,विशिष्ट अतिथि रूपनारायण सिन्हा अध्यक्ष योग आयोग छत्तीसगढ़ शासन,गजेन्द्र यादव विधायक दुर्ग शहर,अल्का बाघमार महापौर दुर्ग,विशिष्ट अतिथि गोस्वामी जयंत विष्णु भारती अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन,मेजर सिंह सचिव छत्तीसगढ़ योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन अनूप बंसल भारत स्वाभिमान सह राज्य प्रभारी,डी. के.देवांगन प्रशासनिक प्रमुख छत्तीसगढ़ योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन,विशेष अतिथि हेमंत तिवारी अध्यक्ष योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन जिला राजनांदगांव,लक्ष्मण लोहिया सचिव योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन जिला राजनांदगांव शत्रुघ्न साहू वरिष्ठ योगाचार्य गीताव्रती साहू कोषाध्यक्ष जिला दुर्ग योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन,संतोष चौरसिया योग गुरु उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ

प्रतियोगिता में दुर्ग,धमधा व पाटन विकासखंड से विभिन्न विद्यालयों,महाविद्यालयों एवं योग संस्थानों से आए हुए योग खिलाड़ियों ने भाग लिया। योगासन भारत के कोड ऑफ पॉइंट से विभिन्न योगासन इवेंट ट्रेडिशनल योगासन इंडिविजुअल इवेंट,कलात्मक एकल इवेंट, कलात्मक युगल इवेंट,तालात्मक युगल इवेंट का प्रदर्शन किया गया।

योग प्रदर्शन के पश्चात मुख्यातिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा ने छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिले में हो रहे अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग आयोजन के लिए अध्यक्ष गोस्वामी जयंत विष्णु भारती व पूरी टीम की प्रशंसा की । तत्पश्चात रूप नारायण सिन्हा अध्यक्ष योग आयोग ने अपने उद्बोधन में योग को महर्षि पतंजलि द्वारा प्रदत्त योग विधा को भारत सहित समस्त विश्व के लिए कल्याणकारी बताया व कार्यक्रम में प्रतिभागी खिलाड़ी,प्रशिक्षकों,निर्णायकगण को बधाई,शुभकामनाएं प्रदान की।