× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक पर ब्लॉक होने की अफवाह, जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई

    पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक पर ब्लॉक होने की अफवाह, जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई

    फिर लौट रहा कोरोना! नए मामलों में उछाल, अस्पतालों ने बढ़ाई तैयारियां

    फिर लौट रहा कोरोना! नए मामलों में उछाल, अस्पतालों ने बढ़ाई तैयारियां

    वांगचुक के शीघ्र स्वस्थ होने की पीएम मोदी ने की कामना, भेजा भावुक संदेश

    वांगचुक के शीघ्र स्वस्थ होने की पीएम मोदी ने की कामना, भेजा भावुक संदेश

    300 से अधिक स्टॉपेज होंगे खत्म, सफर होगा तेज और ईंधन की होगी बचत

    300 से अधिक स्टॉपेज होंगे खत्म, सफर होगा तेज और ईंधन की होगी बचत

    असम में बाढ़ का कहर: 21 लोगों की मौत, 5.64 लाख लोग प्रभावित

    असम में बाढ़ का कहर: 21 लोगों की मौत, 5.64 लाख लोग प्रभावित

  • छत्तीसगढ़
    भोपाल WCCB का अलर्ट: वन्यजीवों की खाल और शल्क तस्करी की आशंका, वन विभाग सतर्क

    भोपाल WCCB का अलर्ट: वन्यजीवों की खाल और शल्क तस्करी की आशंका, वन विभाग सतर्क

    प्रेम संबंध का खौफनाक अंत: 20 वर्षीय युवती की चाकू से हत्या, इलाके में दहशत

    प्रेम संबंध का खौफनाक अंत: 20 वर्षीय युवती की चाकू से हत्या, इलाके में दहशत

    मगरमच्छ की भ्रामक ए.आई. फोटो वायरल करने वाले युवक पर वन विभाग की वैधानिक कार्रवाई

    मगरमच्छ की भ्रामक ए.आई. फोटो वायरल करने वाले युवक पर वन विभाग की वैधानिक कार्रवाई

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    बिजली सी रफ्तार! हाई-स्पीड ट्रेन ने 5.3 सेकंड में छुआ 800 किमी/घंटा का आंकड़ा

    बिजली सी रफ्तार! हाई-स्पीड ट्रेन ने 5.3 सेकंड में छुआ 800 किमी/घंटा का आंकड़ा

    US Sea Drone Attack: समुद्र में बदलती जंग की तस्वीर, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

    US Sea Drone Attack: समुद्र में बदलती जंग की तस्वीर, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

    सैटेलाइट इमेज में दिखी हलचल, क्या समझौते के तुरंत बाद परमाणु कार्यक्रम आगे बढ़ा रहा था ईरान?

    सैटेलाइट इमेज में दिखी हलचल, क्या समझौते के तुरंत बाद परमाणु कार्यक्रम आगे बढ़ा रहा था ईरान?

    जेल में भड़की हिंसा! श्रीलंका में कैदियों ने 25 लोगों को उतारा मौत के घाट

    जेल में भड़की हिंसा! श्रीलंका में कैदियों ने 25 लोगों को उतारा मौत के घाट

    सिंधु जल पर बढ़ा तनाव, बिलावल भुट्टो ने भारत को दी परमाणु युद्ध की धमकी

    सिंधु जल पर बढ़ा तनाव, बिलावल भुट्टो ने भारत को दी परमाणु युद्ध की धमकी

  • मनोरंजन
    कपिल शर्मा कैफे फायरिंग केस में बड़ी सफलता, ‘रॉकेट’ फ्रांस में गिरफ्तार

    कपिल शर्मा कैफे फायरिंग केस में बड़ी सफलता, ‘रॉकेट’ फ्रांस में गिरफ्तार

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

  • रोजगार
    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

  • राजधानी
    विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी का दमदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉल पर दी बधाई

    विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी का दमदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉल पर दी बधाई

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान

    युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी

    युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी

    स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज-राज्यपाल रमेन डेका

    स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज-राज्यपाल रमेन डेका

    अमलीडीह को मिली विकास कार्य की सौगात, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने 2 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

    अमलीडीह को मिली विकास कार्य की सौगात, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने 2 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

  • ज्योतिष
    घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

    घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

सूरजपुर

Previous123456789...4142Next

भोपाल WCCB का अलर्ट: वन्यजीवों की खाल और शल्क तस्करी की आशंका, वन विभाग सतर्क

Posted on :29-Jul-2026
भोपाल WCCB का अलर्ट: वन्यजीवों की खाल और शल्क तस्करी की आशंका, वन विभाग सतर्क

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : दिनांक 27.07.2026 को WCCB Central Region भोपाल से दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि आपके वनमण्डल अंतर्गत वन्यप्राणी के खाल एवं अन्य अवशेष (शल्क) तस्करी होने की संभावना है। तत्पश्चात् वनमण्डलाधिकारी सूरजपुर द्वारा दिनांक 27.07.2026 को वनकर्मी रमेश सिंह, मनोज जायसवाल, महेन्द्र प्रसाद, सत्यप्रकाश, राजाराम, अजय राजवाड़े एवं WCCB CR भोपाल के सदस्यों की दो संयुक्त टीम गठित कर प्राप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी करने के निर्देश देते हुये Wildlife Crime control beauro Central Region Bhopal के कर्मचारियों के साथ ज्वाईन्ट सर्च ऑपरेशन चलाया गया। .

Open photo NaN

एक टीम WCCB_CR भोपाल के साथ एवं दूसरी टीम को प्राप्त लोकेशन वनपरिक्षेत्र सूरजपुर एवं कुदरगढ़ की ओर रवाना किया गया। संदिग्धों का पता चलने पर दोनो टीमों द्वारा ओड़गी-भैयाथान मार्ग में ग्राम वैजनाथपुर के पास धरसेड़ी रोड पर घेराबंदी किया गया। घेराबंदी के दौरान तीन व्यक्तियों को संदेह के आधार पर रोक कर भैयाथान की ओर आते हुये पाये जाने पर व प्राप्त सूचना तथा हुलिया के आधार पर पूछताछ किया गया। उनके हावभाव को देखते हुये उनके पास रखे हुये सामानो की तलाशी लिये जाने पर, तलाशी के दौरान Illigal Wildlife Article बाघ का खाल (मांस) एवं वन्यजीव पैगोलिन का शल्क (स्केल) बरामद हुआ। 

Open photo NaN

उक्त तीनो व्यक्तियो से मौके पर Illigal Wildlife Article बाघ का खाल (मांस) एवं वन्यजीव पैगोलिन का शल्या (स्केल) के संबंध में पूछताछ किया गया। अभियुक्त 1-टिकेश्वर प्रसाद राजवाड़े आ. रामकिशुन राजवाडे, जाति-रजवार, उम्र-38 वर्ष, साकिन-धरसेड़ी (नावापारा), थाना-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छ.ग.). 2-भुखनलाल आ. रानलाल, जाति-पण्डो, उम्र लगभग 56 वर्ष, साकिन भंवरखोह (आगापान), थाना-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छ.ग.) 3-गरीबलाल आ. रामदयाल, जाति पण्डो, उम्र लगभग 58 वर्ष, साकिन-साकिन-भंवरखोह (आमापानी), थाना-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छ.ग.) से बाघ का खाल (नांस) एवं वन्यजीव पैगोलिन का शल्क (स्केल) बरामद हुआ। 

Open photo

Illigal Wildlife Article बाघ का खाल (गांस) एवं वन्यजीव पैगोलिन का शल्क (स्केल) एवं उपयोग किये गये मोटर सायकिल होण्डा साईन पंजीयन क्र., सी.जी.-15 डी.एन. 7494 कि जप्ती की कार्यवाही करते हुये मौका पंचनामा दर्ज किया जाकर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 809/24 दिनांक 28.07.2026 पंजीबद्ध किया गया एवं बरामद Illigal Wildlife Article बाघ का खाल (मांस) एवं वन्यजीव पैगोलिन का शल्क (स्केल) को पॉलिथिन बैग में सील पैक (चपड़ा से) किया गया। अन्य व्यक्तियों के भी उक्त घटना में सम्मिलित होने की संभावना हैं। उपरोक्त कार्यवाही के दौरान वनरिक्षेत्र अम्बिकापुर की टीम एवं वनपरिक्षेत्र कुदरगढ़ की टीम सम्मिलित रही। प्रकरण में अग्रिम विवेचना की कार्यवाही की जा रही हैं। 

Read More

प्रेम संबंध का खौफनाक अंत: 20 वर्षीय युवती की चाकू से हत्या, इलाके में दहशत

Posted on :27-Jul-2026
प्रेम संबंध का खौफनाक अंत: 20 वर्षीय युवती की चाकू से हत्या, इलाके में दहशत

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

​सूरजपुर : जिले के नेहरू पार्क के पास रविवार शाम एक दर्दनाक वारदात में एक युवक ने अपनी 20 वर्षीय प्रेमिका पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसका गला रेत दिया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में युवती की मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक राधिका राजवाड़े 20 वर्ष, निवासी ग्राम लटोरी और आरोपी रितेश राजवाड़े निवासी ग्राम कुरवा के बीच प्रेम संबंध था। रविवार शाम करीब 8:00 बजे दोनों नेहरू पार्क के पास मिलने आए थे।

Open photo

बातचीत के दौरान आरोपी रितेश को शक था कि राधिका का किसी अन्य युवक के साथ भी प्रेम संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर रितेश ने अचानक राधिका पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और उसका गला रेत दिया, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी घायल युवती को तत्काल जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया। अंबिकापुर पहुँचने से पहले ही रास्ते में युवती की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामले की जाँच की और तत्परता दिखाते हुए फरार आरोपी रितेश राजवाड़े को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Read More

मगरमच्छ की भ्रामक ए.आई. फोटो वायरल करने वाले युवक पर वन विभाग की वैधानिक कार्रवाई

Posted on :24-Jul-2026
मगरमच्छ की भ्रामक ए.आई. फोटो वायरल करने वाले युवक पर वन विभाग की वैधानिक कार्रवाई

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

- केशवपुर के तालाब में मगरमच्छ दिखने की झूठी सूचना फैलाकर लोगों में फैलाया भय, आरोपी गिरफ्तार

- वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत संरक्षित प्रजाति से जुड़ी भ्रामक सूचना पर वन विभाग ने की सख्त कार्रवाई, नागरिकों से की अपील

सूरजपुर : ग्राम केशवपुर के यादवपारा स्थित तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना पर वन विभाग द्वारा की गई जांच में यह तथ्य सामने आया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित फोटो वास्तविक नहीं थी, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.) तकनीक की सहायता से तैयार की गई भ्रामक तस्वीर थी। 23 जुलाई 2026 को ग्राम पंचायत केशवपुर एवं ग्रामवासियों द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई थी कि गांव के तालाब में मगरमच्छ देखा गया है।

चूंकि मगरमच्छ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के अंतर्गत संरक्षित अनुसूची -I वन्यजीव है, अतः सूचना को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग द्वारा तत्काल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साथ लेकर मौके पर तालाब का निरीक्षण किया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए रेस्क्यू दल को भी सक्रिय किया गया।

जांच एवं पूछताछ के दौरान संबंधित व्यक्ति ब्रजलाल यादव, पिता रूपनारायण यादव, निवासी ग्राम केशवपुर, थाना रामानुजनगर, जिला सूरजपुर द्वारा यह स्वीकार किया गया कि उसने अपने मोबाइल पर ए.आई. तकनीक की सहायता से तालाब की वास्तविक फोटो में मगरमच्छ का चित्र जोड़कर उक्त फोटो तैयार की तथा विभिन्न व्हाट्सएप समूहों में साझा की। इस भ्रामक एवं असत्य सूचना के कारण ग्रामवासियों एवं आसपास के क्षेत्र में भय एवं भ्रम का वातावरण निर्मित हुआ तथा वन विभाग को रेस्क्यू दल सहित शासकीय संसाधनों का अनावश्यक उपयोग करते हुए मौके पर जांच एवं खोजबीन करनी पड़ी, जिससे विभागीय कार्य भी प्रभावित हुए।

उक्त तथ्यों के आधार पर वन विभाग द्वारा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ करते हुए पुलिस थाना रामानुजनगर में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसके उपरांत पुलिस द्वारा नियमानुसार गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की गई है तथा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक विवेचना जारी है। वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अथवा अन्य डिजिटल माध्यमों से तैयार भ्रामक फोटो, वीडियो अथवा असत्य सूचनाओं का निर्माण अथवा प्रसार न करें, क्योंकि इस प्रकार की भ्रामक जानकारी से जनसामान्य में अनावश्यक भय एवं अफवाह फैलती है, शांति व्यवस्था प्रभावित होती है तथा शासकीय संसाधनों का अनावश्यक उपयोग होता है। विभाग ने यह भी अपील की कि यदि किसी क्षेत्र में वास्तव में कोई वन्यजीव दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल निकटतम वन कार्यालय अथवा वन विभाग के अधिकारियों को दें तथा किसी भी अपुष्ट सूचना या फोटो को सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें।

Read More

नशीले इंजेक्शनों के गिरफ्त में युवा, बर्बाद होती जिंदगी

Posted on :24-Jul-2026
नशीले इंजेक्शनों के गिरफ्त में युवा, बर्बाद होती जिंदगी

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

​सूरजपुर : ज़िले में नशीले इंजेक्शनों का गोरखधंधा बड़े पैमाने पर फल फूल रहा है और इसके गिरफ्त में आकर युवा वर्ग अपनी जिंदगी तबाह कर रहे है। जिले में इसके  बढ़ते  इस्तेमाल ने भयावह और गंभीर स्वास्थ्य संकट का रूप ले लिया है। युवाओं में बढ़ती इस जानलेवा लत से   कई परिवारों बिखर गए है तो कई टूटने की कगार पर है। कई युवा नशे की इस लत के कारण अपनी जान गंवा चुके है तो बड़े पैमाने पर नशेड़ी युवाओं का भविष्य गर्त में चला गया है।

यही नहीं नशे की लत के कारण क्षेत्र में गंभीर बीमारियों और अपराध का ग्राफ भी तेजी से बढ़ा है। जो जिले के लिए गम्भीर चिंता का विषय है। अगर जल्द ही उस पर प्रभावी कार्रवाई कर नशे के सौदागरों को उनके अंजाम तक नहीं पहुंचाया गया तो परिणाम काफी गम्भीर हो सकते है।

???? गांजा के कारोबार लंबे समय से चल रहा है देखने वाली बात होगी कि पुलिस कब करवाई करती है इस पूरे मामले में...?

Read More

ब्रेकिंग: खेत की मेड काटने का विरोध करने पर महिला पर जानलेवा हमला

Posted on :23-Jul-2026
ब्रेकिंग: खेत की मेड काटने का विरोध करने पर महिला पर जानलेवा हमला

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर ब्रेकिंग : खेत की मेड काटने का विरोध करने पर महिला पर जानलेवा हमला,कुदारी से ताबड़तोड़ वार कर किया लहूलुहान,गंभीर रूप से घायल महिला अस्पताल में भर्ती... ​विवाद की वजह खेत की मेड (सीमा) काटने को लेकर उपजा तनाव। 

जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने महिला पर कुदारी से ताबड़तोड़ जानलेवा वार कर दिया...

Read More

सूरजपुर पुलिस के साइबर कॉप अभियान में 171 स्थानों पर 40 हजार नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं ने ली साइबर सुरक्षा की शपथ।

Posted on :15-Jul-2026
सूरजपुर पुलिस के साइबर कॉप अभियान में 171 स्थानों पर 40 हजार नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं ने ली साइबर सुरक्षा की शपथ।

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

प्रत्येक नागरिक को साइबर सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार प्रहरी बनाना है उद्धेश्य-डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर।

शपथ महाअभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर थाना एवं चौकी प्रभारी किए गए पुरस्कृत।

सूरजपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से आमजन को सुरक्षित रखने तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला पुलिस सूरजपुर द्वारा संचालित साइबर कॉप जनजागरूकता महाअभियान के अंतर्गत मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को जिलेभर में व्यापक स्तर पर साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर के निर्देशन में संचालित इस अभियान के दौरान जिले के थाना-चौकी की पुलिस द्वारा 171 स्थानों पर 40 हजार से अधिक नागरिकों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, शासकीय कर्मचारियों एवं विभिन्न वर्गों के लोगों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

Open photo NaN

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर स्वयं इस अभियान की मॉनिटरिंग करते रहे और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर जाकर साइबर कॉप अभियान के तहत साइबर सुरक्षा की शपथ स्कूली छात्राओं व शिक्षकों को दिलाई। उन्होंने शपथ दिलाई कि साइबर प्रहरी के रूप में साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करेंगे, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करेंगे, ओटीपी, बैंक खाते, एटीएम, यूपीआई पिन अथवा अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करेंगे, सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करेंगे तथा साइबर अपराध से संबंधित किसी भी घटना की जानकारी तत्काल पुलिस एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 पर देंगे। साथ ही वे अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे।

Open photo NaN

मंगलवार को जिले के सभी थाना-चौकी की पुलिस टीमों के द्वारा विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, शासकीय कार्यालयों, ग्राम पंचायतों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नागरिकों, स्कूली छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने साइबर ठगी के नए तरीकों, डिजिटल फ्रॉड से बचाव, सुरक्षित ऑनलाइन लेन-देन, सोशल मीडिया सुरक्षा तथा साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

Open photo NaN

इस अवसर पर डीआईजी/एसएसपी ने कहा कि वर्तमान समय में अधिकांश अपराध डिजिटल माध्यमों से किए जा रहे हैं। ऐसे में तकनीकी जानकारी और जागरूकता ही सबसे प्रभावी सुरक्षा कवच है। यदि प्रत्येक नागरिक सतर्क रहकर साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करे और दूसरों को भी जागरूक करे, तो साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि साइबर कॉप अभियान का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को साइबर सुरक्षा का जिम्मेदार प्रहरी बनाना है।

सूरजपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश, लिंक अथवा ऑनलाइन लेन-देन के झांसे में न आएं। किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस अभियान में निरीक्षक जावेद मियादाद की भी सराहनीय भूमिका रही।
शपथ महाअभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर थाना एवं चौकी प्रभारी किए गए पुरस्कृत।

जिले में साइबर कॉप, साइबर सुरक्षा जनजागरूकता महाअभियान के अंतर्गत सर्वाधिक संख्या में नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाने वाले थाना एवं चौकी प्रभारियों को पुरस्कृत किया गया। डीआईजी/एससएसपी सूरजपुर ने अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर चौकी बसदेई, द्वितीय स्थान पर थाना झिलमिली तथा तृतीय स्थान पर चौकी लटोरी के प्रभारियों को पुरस्कृत कर उनके कार्यों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों की रोकथाम में जनजागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम है तथा इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों का सम्मान अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
 

Read More

सूरजपुर में बिहान योजना पर उठे गंभीर सवाल, कार्यप्रणाली पर जांच की मांग तेज

Posted on :15-Jul-2026
सूरजपुर में बिहान योजना पर उठे गंभीर सवाल, कार्यप्रणाली पर जांच की मांग तेज

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) योजना की सूरजपुर जिले में कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। जिले में पदस्थ चार वरिष्ठ संविदा अधिकारी लंबे समय से अन्य जिलों में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि उनका मानदेय अब भी सूरजपुर जिला पंचायत से जारी किया जा रहा है। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब जिले के महत्वपूर्ण पदों पर नियमित अधिकारी उपलब्ध नहीं हैं, तो योजना का संचालन किस व्यवस्था के तहत किया जा रहा है।

उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार जिला कार्यक्रम प्रबंधक (वित्तीय प्रबंधन) विनीत कुमार दुबे मूल पदस्थापना सूरजपुर होने के बावजूद वर्तमान में गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में कार्यरत हैं। इसी प्रकार जिला कार्यक्रम प्रबंधक (वित्तीय समावेशन) सत्य प्रकाश मिश्रा कोरिया जिले में सेवाएं दे रहे हैं। जिला मिशन प्रबंधक ज्ञानेन्द्र सिंह बलरामपुर जिले में कार्यरत हैं, जबकि सुनील शर्मा दुर्ग जिले में पदस्थ हैं। चारों अधिकारियों का मानदेय सूरजपुर से ही भुगतान किया जा रहा है।

प्रभारी अधिकारियों के भरोसे जिला कार्यालय

चार वरिष्ठ अधिकारियों की अनुपस्थिति में जिला कार्यालय की जिम्मेदारी प्रभारी अधिकारियों के भरोसे संचालित की जा रही है। हाल ही में जारी आदेश के अनुसार दिलीप कुमार एक्का को प्रभारी जिला मिशन प्रबंधक एवं प्रभारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक तथा मो. नसीम को प्रभारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक का दायित्व सौंपा गया है। इससे जिला स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था और योजना संचालन की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

गांव-गांव समूह बनाने वाले छोटे पद के कर्मचारियों के भरोसे व्यवस्था

स्थिति यह है कि जिला स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण कई प्रशासनिक जिम्मेदारियां उन कर्मचारियों पर आ गई हैं, जिनकी मूल जिम्मेदारी गांव-गांव जाकर स्व-सहायता समूहों का गठन, प्रशिक्षण और समूहों के साथ समन्वय स्थापित करना है। ऐसे छोटे पद के कर्मचारियों के भरोसे जिला स्तर की व्यवस्था संचालित होने से योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर सवाल उठ रहे हैं।

योजना की रफ्तार पर असर

बिहान योजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। किंतु नियमित अधिकारियों के अभाव में समूह गठन, बैंक लिंकेज, ऋण स्वीकृति, आजीविका गतिविधियों तथा अन्य योजनागत कार्यों में विलंब की शिकायतें सामने आ रही हैं। हितग्राहियों का कहना है कि कई मामलों में फाइलों के निराकरण में अपेक्षा से अधिक समय लग रहा है।

उठ रहे हैं महत्वपूर्ण सवाल

  • यदि अधिकारी दूसरे जिलों में कार्यरत हैं, तो सूरजपुर में स्वीकृत पदों का कार्य कौन देख रहा है?
  • जब मानदेय सूरजपुर से दिया जा रहा है, तो सेवाएं दूसरे जिलों को क्यों मिल रही हैं?
  • क्या इस व्यवस्था को सक्षम स्तर से विधिवत स्वीकृति प्राप्त है?
  • वर्षों से चली आ रही इस व्यवस्था की समीक्षा अब तक क्यों नहीं की गई?
  • क्या इससे जिले के हितग्राहियों और योजना के क्रियान्वयन पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ रहा?

इन सवालों के बीच जिला पंचायत की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक पारदर्शिता को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

पक्ष जानने का प्रयास रहा अधूरा

इस पूरे मामले की जानकारी और विभाग का पक्ष जानने के लिए जिला पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी से मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क स्थापित नहीं हो सका। अधिकारी से बात नहीं हो पाने के कारण इस संबंध में उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।

Read More

पति पर पत्नी को ज़हर पिलाकर हत्या का आरोप, गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Posted on :14-Jul-2026
पति पर पत्नी को ज़हर पिलाकर हत्या का आरोप, गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : थाना रामानुजनगर पुलिस ने पत्नी को कथित रूप से ज़हर पिलाकर हत्या करने के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की विवेचना अभी जारी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी दिनेश साहू (33 वर्ष) निवासी लेडुआ साहूपारा, थाना रामानुजनगर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। यह मामला पुलिस सहायता केंद्र मणिपुर (जिला सरगुजा) से प्राप्त मर्ग जांच के बाद सामने आया।

जांच में पता चला कि मृतका आरती साहू (26 वर्ष) नवविवाहिता थी। कार्यपालिक दंडाधिकारी द्वारा पंचनामा, परिजनों के बयान एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई की गई। मृतका के पिता हंसलाल साहू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 10 जून 2026 की रात आरोपी दामाद ने फोन कर कहा था कि वह उनकी बेटी से परेशान है और उसे अपने साथ ले जाने की बात कही। कुछ देर बाद उसने दोबारा फोन कर बताया कि उनकी बेटी ने ज़हर पी लिया है और उसे जिला अस्पताल सूरजपुर ले जाया जा रहा है।

परिजनों के अनुसार अस्पताल में होश आने पर मृतका ने कथित रूप से अपने पिता को बताया कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और जबरन ज़हर पिला दिया। बाद में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि बेडहेड टिकट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, चिकित्सकीय दस्तावेज, गवाहों के बयान एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 13 जुलाई 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी गई। पुलिस ने न्यायालय को अवगत कराया कि मामले की जांच अभी जारी है और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए जाने शेष हैं।

Read More

जनपद पंचायत भैयाथान के ग्राम खड़गवां में ज़मीन का बड़ा फर्जीवाड़ा

Posted on :14-Jul-2026
जनपद पंचायत भैयाथान के ग्राम खड़गवां में ज़मीन का बड़ा फर्जीवाड़ा

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

जनपद भैयाथान के ग्राम खड़गवां में ज़मीन फर्जीवाड़े का बहुत बड़ा मामला सामने आया है, गरीब, असहाय और विधवा महिला के लाखों के जमीन का हुआ फ़र्जी रजिस्ट्री, 

सूरजपुर : प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खड़गवां के श्रीमती रमसन रजवाड़े पति स्वर्गीय रामप्रसाद आज अपने ग्राम के सरपंच जनपद सदस्य प्रतिनिधि पंचगण और सैकड़ों ग्रामीणों के साथ अपने गुहार लगाने सूरजपुर कलेक्टर सम्मुख प्रस्तुत हुई और अपने उपर हुए अत्याचार का आवेदन प्रस्तुत किया साथ ही साथ सैकड़ों ग्रामीण जन के साथ पुलिस चौकी बसदेइ में पहुंच कर अपने साथ हुए फ़र्जी वाड़ा की लिखित जानकारी प्रस्तुत की।

Open photo NaN

पीड़िता और ग्रामीण जनों से विस्तार से बात करते हुए पता चला कि बगल के ग्राम बिरामतल के श्यामकर्तिक साहू के द्वारा फ़र्ज़ी तरीके से पीड़िता की जमीन धोखे में रखकर रजिस्ट्री करा लिया ,प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता के पति के द्वारा कुछ पैसे श्यामकर्तिक से उधार लिये थे और रेहन के रूप में ,इसी बीच पीड़िता के पति के अनपढ़ होने का फायदा उठाते हुए उससे रजिस्टर्ड agreement(पैसे के बदले) की बात की गई लेकिन धोखे से agreement मे रेहन के जमीन की जगह रोड की जमीन जिसकी वर्तमान मार्केट मूल्य लगभग 40 लाख बताई जा रि है उसका रजिस्ट्री करा लिया गया ,

Open photo NaN

ये धोखे से रजिस्ट्री 3 साल पूर्व की गई थी, पिछले कुछ महिने पहले पीड़िता के पति रामप्रसाद का निधन हो गया तो अचानक श्यामकर्तिक साहू के द्वारा रजिस्ट्री दिखाकर ये कहा जाने लगा कि मेन रोड की लगभग 1 एकड़ 7 डिसमिल जमीन मेरी है, पिछले 3 सालों तक इस बारे में किसी को कुछ पता नहीं था, पीड़िता के द्वारा बताया जा रहा है कि मेरी पति द्वारा मुझे किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई ना ही किसी परिजन को इस रजिस्ट्री के बारे में जानकारी है तथ्यात्मक रूप से पड़ताल करने पर ये पाया गया कि जिस ज़मीन की रजिस्ट्री बताई जा रही है वो बैंक में बंधक है, रजिस्ट्री में गवाह में गांव का कोई भी आदमी या विक्रेता की तरफ से कोई गवाह नहीं है बल्कि श्यामकर्तिक साहु के संबंधी और जानकार गवाह के रूप में साइन किये हुए हैं।

आज पीड़िता अपने गांव के सरपंच श्री ओमप्रकाश सिंह, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अनिमेश दुबे और पंचों और सैकड़ों ग्राम वासियों के साथ कलेक्टर और बसदेयी चौकी में अपना लिखित शिकायत दर्ज कराई है ,सैकड़ों ग्राम वासियों से बात करते हुए पता चला इस फर्जी रजिस्ट्री के कारण ग्राम वासी और अंचल के लोग काफी गुस्से में हैं,और शासन प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेते हुए इस फर्जी रजिस्ट्री को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं  और चाहते हैं कि एक तत्काल इस पर प्रशासन जांच कमेटी बैठाये अन्यथा सभी ग्राम वासी एकजुट होकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Read More

कब्जे की भेंट चढ़ी सरकारी सड़क, वर्षों से न्याय की आस में भटक रहे वार्डवासी...

Posted on :13-Jul-2026
कब्जे की भेंट चढ़ी सरकारी सड़क, वर्षों से न्याय की आस में भटक रहे वार्डवासी...

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : जिला मुख्यालय के मैयाथान रोड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला के सामने मुख्य मार्ग से वार्ड क्रमांक 7 को जोर जाने वाली शासकीय सड़क पर कथित अतिक्रमण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। वर्षों से सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग कर रहे स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि शिकायतों और आवेदनों का लंबा सिलसिला चलता रहा, लेकिन आज तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नतीजतन, आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।

विष्णु देव साय के चौपाल कार्यक्रम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के सूरजपुर प्रवास के दौरान, वर्तमान कलेक्टर सहित जिले के दो पूर्व कलेक्टरों को भी आवेदन देकर सड़क से कधित अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। उनका कहना है कि हर बार आश्वासन मिला, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। वार्डवासियों के अनुसार, यह सड़क कभी इतनी चौड़ी थी कि चारपहिया वाहन आसानी से आवागमन करते थे। समय के साथ सड़क किनारे मकानों और दुकानों के विस्तार के कारण कथित रूप से अतिक्रमण बढ़ता गया और आज स्थिति यह है कि वहां से मुश्किल से मोटरसाइकिल या साइकिल ही निकल पाती है। लोगों का कहना है कि जो सड़क कभी पूरे मोहल्ले का मुख्य संपर्क मार्ग थी, वह अब संकरी गली में तब्दील होकर रह गई है। स्थानीय निवासी सुभाष गुप्ता का दावा है कि शासकीय अभिलेखों में यह सड़क लगभग 15 डिसमिल भूमि पर दर्ज है, लेकिन वर्तमान में इसका बड़ा हिस्सा कथित अतिक्रमण की चपेट में है, जिससे सड़क का वास्तविक स्वरूप लगभग समाप्त हो चुका है।

'आपदा की स्थिति में बढ़ सकता है बड़ा खतरा '

स्थानीय नागरिकों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर चिंता जताई है। उनका कहना है कि पदि मोहल्ले में आग लगने जैसी कोई बड़ी घटना हो जाए तो अग्निशमन वाहन अंदर तक नहीं पहुंच सकेगा। वहीं गंभीर मरीज की સ્થિતિ મેં વુભેંસ મી સીધે ધર तक नहीं पहुंच पातो, जिससे मरीज को पहले मुख्य सड़क तक लोगों के सहयोग से उठाकर लाना पड़ता है। लोगों का कहना है कि यह स्थिति किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकतो है।

'फिर सौंपा आवेदन, कार्रवाई का इंतजार'

गत गुरुवार को वार्डवासियों ने एक बार फिर जिला प्रशासन को सामूहिक आवेदन सौंपकर सड़क का सीमांकन कराने, कथित अतिक्रमण हटाने तथा सड़क का चौड़ीकरण कर उसे उसके मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग की है। अब लोगों की निगाहें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

'नापजोख होती है, कार्रवाई नहीं

निवासियों का आरोप है कि शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग के आरआई और पटवारी मौके पर पहुंचकर नापजोख की औपचारिकता तो पूरी कर लेते हैं, लेकिन इसके बाद मामला फाइलों में दबकर रह जाता है। वर्षों से कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। वार्डवासियों ने मांग की है कि शासकीय भूमि का विधिवत सीमांकन कर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके और वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो सके। 3 साल से तारीख पेशी हो रहा है  एसडीएम कार्यालय को जब फर्जी पट्टा मिलता है तो केश को खारिज कर देते हैं एक ऐसा न्याय है

Read More

जिला जेल सूरजपुर में आरसेटी का कौशल प्रशिक्षण संपन्न, 35 बंदियों ने सीखा अगरबत्ती, साबुन और हैंडवॉश निर्माण

Posted on :13-Jul-2026
जिला जेल सूरजपुर में आरसेटी का कौशल प्रशिक्षण संपन्न, 35 बंदियों ने सीखा अगरबत्ती, साबुन और हैंडवॉश निर्माण

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : जिला जेल सूरजपुर में बंदियों के पुनर्वास एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेंट्रल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), सूरजपुर द्वारा आयोजित 13 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में 35 बंदियों ने भाग लेकर अगरबत्ती, साबुन एवं हैंडवॉश निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

जिला जेल अधीक्षक श्री विक्रम गुप्ता के मार्गदर्शन एवं सहयोग से आयोजित यह प्रशिक्षण 2 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक संचालित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कम लागत में स्वरोजगार स्थापित करने, उत्पाद निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग, विपणन तथा बैंकिंग संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

आरसेटी सूरजपुर के निदेशक श्री अशोक कुमार राणा, फैकल्टी श्री परमानंद एवं श्री मयंक तिवारी, तथा प्रशिक्षक श्रीमती भगवंती ने प्रशिक्षण के दौरान बंदियों को उद्यमिता विकास, वित्तीय साक्षरता एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया।

प्रशिक्षण के अंतिम दिवस सभी 35 प्रतिभागियों का लिखित एवं प्रायोगिक मूल्यांकन ईडीपी एवं डोमेन असेसर द्वारा किया गया। इस अवसर पर आरसेटी के निदेशक श्री अशोक कुमार राणा, फैकल्टी श्री मयंक तिवारी एवं डीएसटी श्रीमती भगवंती उपस्थित रहे।

जेल अधीक्षक श्री विक्रम गुप्ता ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम बंदियों में सकारात्मक सोच विकसित करने के साथ उन्हें रिहाई के बाद आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने इस पहल के लिए आरसेटी की पूरी टीम की सराहना की।

आरसेटी के निदेशक श्री अशोक कुमार राणा ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना ही नहीं, बल्कि रिहाई के बाद बैंक लिंकेज, ऋण सुविधा एवं दो वर्ष तक हैंडहोल्डिंग सहायता उपलब्ध कराकर बंदियों को स्वरोजगार स्थापित करने में सहयोग देना भी है। उन्होंने बताया कि अगरबत्ती एवं साबुन निर्माण जैसे लघु उद्योगों के माध्यम से प्रशिक्षित व्यक्ति प्रतिमाह 15 से 20 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर सकते हैं। कार्यक्रम के समापन पर सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर जेल प्रशासन एवं आरसेटी टीम ने प्रशिक्षित बंदियों के उज्ज्वल एवं आत्मनिर्भर भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Read More

कागजी शेर' बना खनिज विभाग: कार्रवाई का दिखावा, जवाब देने से किनारा, सवालों के घेरे में अफसर....

Posted on :09-Jul-2026
कागजी शेर' बना खनिज विभाग: कार्रवाई का दिखावा, जवाब देने से किनारा, सवालों के घेरे में अफसर....

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : ​सूरजपुर खनिज विभाग एक बार फिर अपने कारनामों को लेकर चर्चा में है। विभाग ने हाल ही में जिस कार्रवाई को अपनी उपलब्धि बताया था, वह अब सवालों के घेरे में है। सूत्र बताते हैं कि विभाग ने मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए मौखिक दावे तो किए, लेकिन धरातल पर न तो कोई ठोस कार्रवाई दिखी और न ही कोई आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई।

​यह सवाल लाजिमी है कि यदि कार्रवाई वाकई पारदर्शी थी, तो विभाग को आधिकारिक ब्यौरा साझा करने में हिचक क्यों है? मीडिया से दूरी और आधिकारिक जानकारी का अभाव इस पूरी कार्रवाई को महज 'खानापूर्ति' और 'दिखावा' साबित कर रहा है। क्या यह किसी बड़े भ्रष्टाचार को छिपाने का प्रयास है या फिर अक्षमता का प्रमाण?

कौन सा क्रेशर सील किए हैं साहब...?

Read More

पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ श्री अरुण देव गौतम ने सूरजपुर जिले का किया आकस्मिक दौरा।

Posted on :09-Jul-2026
पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ श्री अरुण देव गौतम ने सूरजपुर जिले का किया आकस्मिक दौरा।

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

गंभीर अपराधों में सजा की दर बेहतर होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था व बेहतर पुलिसिंग करने के दिए निर्देश।

सूरजपुर : पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम के द्वारा रविवार, 05 जुलाई 2026 को सूरजपुर जिले का औचक दौरा कर जिले के पुलिस राजपत्रित अधिकारियों की बैठक ली और कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, बीट पुलिसिंग की गुणवत्ता सहित अन्य विषयों पर विस्तृत समीक्षा करते हुए डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर से जिले की गतिविधियों, प्रमुख विषयों एवं बेहतर पुलिसिंग की रणनीति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान आईजी सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा भी मौजूद रहे।

Open photo NaN

बैठक में डीजीपी श्री अरूण देव गौतम ने कहा कि पुलिस की सबसे बड़ी पहचान जनता का विश्वास है। प्रत्येक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ करना चाहिए। अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा आम नागरिकों के प्रति सहयोगात्मक एवं मानवीय व्यवहार ही प्रभावी पुलिसिंग की पहचान है। महिलाओं, बच्चों एवं कमजोर वर्गों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ फौरन कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

Open photo NaN

उन्होंने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की विशेष प्राथमिकता है, आमजनता से प्राप्त होने वाली छोटी-बड़ी शिकायतों पर फौरन एक्शन ली जाए और उनके साथ संवेदनशील होकर विनम्रतापूर्वक व्यवहार किया जाए। उन्होंने अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी गश्त, मुखबिर तंत्र को मजबूत करने, आदतन अपराधियों की सतत निगरानी रखने तथा तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने पर विशेष बल दिया।

Open photo NaN

बैठक में जिले की वर्तमान कानून-व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति, अपराधों की रोकथाम, लंबित प्रकरणों के निराकरण, महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों की समीक्षा, मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, सामुदायिक पुलिसिंग, डायल-112 की कार्यप्रणाली तथा विभिन्न अभियानों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि आधुनिक संसाधनों से युक्त पुलिस अधोसंरचना पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ-साथ आमजन को बेहतर एवं त्वरित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। गंभीर अपराधों में सजा की दर बेहतर होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

डीजीपी छत्तीसगढ़ श्री अरूण देव गौतम ने अपराधों के निकाल पर जोर देते हुए कहा कि माननीय न्यायालय में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की पेशी शत्-प्रतिशत सुनिश्चित कराई जाए। गंभीर अपराध के मामलों में सजा की दर की जानकारी ली जो सजा की दर बेहतर होने पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने बेसिक पुलिसिंग के मूल सिद्धांतों, प्रभावी अपराध नियंत्रण, वैज्ञानिक एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना, घटनास्थल संरक्षण, भौतिक एवं डिजिटल साक्ष्यों के संग्रहण, अभियोजन की सफलता बढ़ाने के संबंध में विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन, सीएसपी बेनार्ड कुजूर, एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, डीएसपी अजाक रीता नीलम कुजूर, एसडीओपी प्रतापपुर अनूप एक्का मौजूद रहे।
 

Read More

कलेक्टर के निर्देशन में आवारा कुत्तों के टीकाकरण वं नसबंदी अभियान में आई तेजी

Posted on :06-Jul-2026
कलेक्टर के निर्देशन में आवारा कुत्तों के टीकाकरण वं नसबंदी अभियान में आई तेजी

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

विभिन्न वार्डों में नियमित कार्रवाई जारी

रेबीज़ रोधी टीकाकरण वं नसबंदी के माध्यम से आवारा कुत्तों की संख्या पर वैज्ञानिक वं मानवीय नियंत्रण,नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल*

सूरजपुर : नगर पालिका परिषद, सूरजपुर द्वारा शहर में आवारा (सड़क पर रहने वाले) कुत्तों के रेबीज़ रोधी टीकाकरण एवं नसबंदी (Animal Birth Control) अभियान को तेज गति से संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य आवारा कुत्तों की संख्या का वैज्ञानिक एवं मानवीय तरीके से नियंत्रण करना, रेबीज़ जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम करना तथा आम नागरिकों एवं पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
            
अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षित टीम द्वारा आवारा कुत्तों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण, रेबीज़ रोधी टीकाकरण वं नसबंदी की जा रही है। ऑपरेशन के पश्चात आवश्यक देखभाल एवं स्वास्थ्य लाभ सुनिश्चित करने के उपरांत उन्हें पुनः उसी क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया जा रहा है।
           
कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने अभियान को प्रभावी वं समयबद्ध ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि शहर में आवारा कुत्तों से संबंधित समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उनके निर्देशन में नगर पालिका परिषद द्वारा अभियान में तेजी लाते हुए विभिन्न वार्डों में नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है।
         
नगर पालिका परिषद,सूरजपुर द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि अभियान के दौरान संबंधित टीम को आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा किसी भी क्षेत्र में आवारा कुत्तों की अधिक संख्या अथवा उनसे संबंधित किसी समस्या की स्थिति में इसकी सूचना नगर पालिका परिषद को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित की जा सके।

Read More

एकता वृक्ष अभियान के तहत डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने पुलिस लाईन में किया वृक्षारोपण।

Posted on :03-Jul-2026
एकता वृक्ष अभियान के तहत डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने पुलिस लाईन में किया वृक्षारोपण।

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

वृक्ष लगाकर देश की एकता, अखंडता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का दिया संदेश।

सूरजपुर : सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार, 03 जुलाई 2026 को जिला स्तरीय एकता वृक्ष अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों व जवानों के द्वारा पुलिस लाईन सूरजपुर में वृक्षारोपण किया गया।

Open photo NaN

इस अवसर पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने फलदार वृक्ष लगाकर देश की एकता, अखंडता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि एकता वृक्ष अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एकजुट करके पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना है। यह कार्यक्रम बिगड़ते पर्यावरण संतुलन, जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं से निपटने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ व सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने हेतु कारगर साबित होगा। 

Open photo NaN

पुलिस लाईन में एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी सहित काफी संख्या में पुलिस के अधिकारी व जवानों ने विभिन्न प्रकार के पौधों का वृक्षारोपण कर उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
 

Read More

सूरजपुर में बीट प्रणाली को मजबूत और अधिक प्रभावी बनाने हुआ कार्यशाला का आयोजन।

Posted on :03-Jul-2026
सूरजपुर में बीट प्रणाली को मजबूत और अधिक प्रभावी बनाने हुआ कार्यशाला का आयोजन।

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

जनता की शिकायतों को नम्रतापूर्वक सुनने और उनके साथ पेशेवर एवं गरिमापूर्ण व्यवहार सुनिश्चित की जाए-डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर।

बीट प्रभारियों के मोबाईल नंबर के पोस्टर गांवों और वार्डो में लगाने के निर्देश।

बीट प्रभारियों की जिम्मेदारी हुई तय।

महिला सुरक्षा पर फोकस।

सूरजपुर : जिले के थाना-चौकी के बीट प्रणाली को मजबूत और अधिक प्रभावी बनाने के लिए शनिवार, 27 जून 2026 को कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत के सभाकक्ष में किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य बुनियादी पुलिसिंग को सुदृढ़ करना और जनता के बीच सुरक्षा की भावना बढ़ाना था जिसमें जिलेभर के पुलिस अधिकारी व बीट प्रभारी मौजूद रहे। जिले के 22 थाना-चौकी क्षेत्रों के कुल 558 ग्रामों के लिए 70 बीट बनाई हैं। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने बीट प्रणाली को प्रभावी रूप से क्रियान्वयन कराये जाने के सम्बन्ध में पुलिस रेगुलेशन के पैरा के अनुसार कानून व्यवस्था एवं अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस हल्कों एवं बीट व्यवस्था में दिये गये निर्देशों को विस्तार से बताया।

Open photo NaN

इस अवसर पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा कि बीट प्रणाली पुलिस व्यवस्था का सबसे जमीनी और महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि बीट क्षेत्र के लिए ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिससे किसी भी सूचना, सावधानी की जानकारी को प्रत्येक बीट के नागरिक को अवगत कराया जा सके इसके लिए बीट प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाई जाए, बीट क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर आम नागरिकों के साथ निरंतर संवाद स्थापित करें, जमीनी स्तर पर असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी करते हुए सटीक जानकारी हासिल करते हुए फौरन एक्शन ले, क्षेत्र में होने वाले अपराधों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाए ताकि पुलिस-जनता के बीच आपसी विश्वास और मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा, बुजुर्गो की मदद और युवाओं को जागरूक करना भी बीट प्रणाली का हिस्सा है इसे मजबूती से की जाए।

Open photo NaN

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन, सीएसपी बेनार्ड कुजूर, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, डीएसपी अजाक रीना नीलम कुजूर, डीएसपी अनूप एक्का, जिले थाना-चौकी प्रभारी सहित सभी बीट प्रभारी मौजूद रहे।

Open photo NaN

बीट प्रभारियों के मोबाईल नंबर के पोस्टर गांवों और वार्डो में लगाने के निर्देश।

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने पुलिस अधिकारियों व बीट प्रभारियों को निर्देशित किया कि आम जनता की सुविधा के लिए बीट अधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर के पोस्टर गांवों और वार्डों में लगाए ताकि आमजनता अपनी समस्या, शिकायतों को फौरन पुलिस के संज्ञान में ला सके और उसका समाधान करा सके। उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि जनता की शिकायतों को नम्रतापूर्वक सुनना और उनके साथ पेशेवर एवं गरिमापूर्ण व्यवहार सुनिश्चित की जाए।

Open photo NaN

बीट प्रभारियों की जिम्मेदारी हुई तय।

बीट क्षेत्र के प्रत्येक गतिविधियों, अपराधों की रोकथाम और सुरक्षा व जागरूकता के लिए नागरिकों को जागरूक करने की जिम्मेदारी तय की गई है। बीट क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों, वारंटियों और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों की सूची अपडेट रखें और उनकी दैनिक हरकतों पर कड़ी नजर रखें। बीट प्रभारी व अधिनस्थ कर्मी बीट में कब भ्रमण पर गए, क्या देखा, किससे मिला और क्या कार्यवाही की उसकी रिपोटिंग प्रत्येक दिवस थाना प्रभारी को करने होगी और उसका रिकार्ड संधारण बीट बुक में संधारित करना होगा जिसका प्रत्येक माह संबंधित एसडीओपी बीट बुक को चेक करेंगे। 

महिला सुरक्षा पर फोकस।

महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों के पास विशेष निगरानी रखने, ग्राम पंचायतों, आंगनबाड़ी, हाट-बाजारों तथा महिला समूह के आयोजनों के दौरान महिलाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े पहुलओं, कानूनी जानकारियों से अवगत कराने के निर्देश दिए गए।
 

Read More

हत्या के प्रयास के मामले में फरार 5 आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय से उद्घोषणा जारी

Posted on :03-Jul-2026
हत्या के प्रयास के मामले में फरार 5 आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय से उद्घोषणा जारी

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : चौकी बसदेई में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूरजपुर द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 84 के तहत उद्घोषणा जारी की गई है।

Open photo NaN

प्रार्थिया हसीना बीबी के द्वारा दिनांक 14.04.2026 को चौकी बसदेई में इस आशय की रिपोर्ट दर्ज करायी गई है कि वह ग्राम जूर में रहती है, मो० अयूब के साथ उनका जमीनी विवाद चल रहा है। घटना दिनांक 14.04.2026 को प्रार्थिया अपनी सास, ससुर व बहू के साथ खेत में थे, तब आरोपीगण लाठी-डंडा से सुश्जित होकर आये और गाली-गलौज करते हुए प्रार्थी पक्ष को बोले के वे लोग खेत में क्या कर रहे हैं, यहाँ से हट जाओ नहीं तो जान से खत्म कर देंगे, विवाद सुनकर जब प्रार्थिया के पति यासीन हफीजी मौके पर आये तो, आरोपीगण ने लाठी-डण्डा से यासीन हफीजी पर हमला कर दिया, जिससे पति के सिर में गंभीर चोटें आयीं, चिकित्सकीय परीक्षण में चोट को मानव जीवन के लिए खतरनाक बताया गया।

Open photo NaN

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर चौकी बसदेई में अपराध क्रमांक 244/2026 के तहत धारा 296(बी), 351(3), 115(2), 191(1), 191(2), 109 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपियों की उपस्थिति सुनिश्चित नहीं हो सकी। न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट भी तामील नहीं हो सका तथा पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार सभी आरोपी फरार होकर न्यायिक प्रक्रिया से बच रहे हैं।

Open photo NaN

इसी आधार पर माननीय न्यायालय ने आरोपी 1. मोहम्मद अयुब अंसारी पिता अवैस करनी 2. अख्तर रजा पिता मो० अयुब अंसारी 3. उमर रजा पिता मो० अयुब अंसारी 4. असलम अंसारी पिता अनवर हुसैन 5. सफ़िरन निशा पति मो० अयुब अंसारी सभी निवासी जूर, चौकी बसदेई के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 84 के तहत उद्घोषणा जारी करते हुए उन्हें 10 अगस्त 2026 अथवा उससे पूर्व न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

निर्धारित अवधि में न्यायालय में उपस्थित नहीं होने की स्थिति में आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। चौकी बसदेई पुलिस ने जारी उदघोषणा को आरोपियों के घर के सामने चिपकाया है और उनके घर वालों के सामने एवं गांव वालों के सामने उद्घोषणा को पढ़कर सुनाया गया है।

Read More

आकाशीय बिजली एवं सर्पदंश से बचाव को लेकर जिला प्रशासन सतर्क

Posted on :03-Jul-2026
आकाशीय बिजली एवं सर्पदंश से बचाव को लेकर जिला प्रशासन सतर्क

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

- कलेक्टर  ने जिलेवासियों से की सावधानी बरतने की अपील

- वर्षाकाल में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी

- गरज-चमक के दौरान पक्के भवन या बंद वाहन में लें शरण, रात्रि विश्राम के समय जमीन पर सोने से बचें; जिले में पर्याप्त मात्रा में एण्टी स्नेक वेनम उपलब्ध

सूरजपुर : वर्षा ऋतु के दौरान आकाशीय बिजली गिरने एवं सर्पदंश की घटनाओं को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने जिलेवासियों से सतर्कता बरतने की अपील की है। जिला प्रशासन द्वारा जनहानि की संभावनाओं को कम करने तथा लोगों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से नागरिकों को मौसम संबंधी चेतावनियों का गंभीरता से पालन करने की सलाह दी गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.डी. पैकरा ने आमजनों से अपील करते हुए कहा है कि मौसम खराब होने, तेज गरज-चमक अथवा आकाशीय बिजली की आशंका होने पर तत्काल किसी पक्के भवन या बंद वाहन में शरण लें। उन्होंने खेतों, खुले मैदानों, पहाड़ी क्षेत्रों, जलाशयों तथा पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह देते हुए कहा कि मौसम विभाग एवं प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों पर ध्यान दें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

यदि कोई व्यक्ति खुले स्थान पर फंस जाए तो दोनों पैरों को साथ रखकर नीचे झुक जाएं, सिर नीचे रखें और हाथों को घुटनों पर रखकर सुरक्षित स्थिति में रहें, किन्तु जमीन पर पूरी तरह लेटने से बचें तथा आसपास मौजूद अन्य लोगों से उचित दूरी बनाए रखें। डॉ. पैकरा ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने अथवा सर्पदंश की स्थिति में तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा या निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र से संपर्क करें। यदि प्रभावित व्यक्ति की सांस अथवा नाड़ी नहीं चल रही हो तो प्रशिक्षित व्यक्ति द्वारा सीपीआर प्रारंभ किया जा सकता है और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाना चाहिए।

सर्पदंश से होने वाली जनहानि की रोकथाम के संबंध में उन्होंने रात्रि विश्राम के समय जमीन पर न सोने की अपील की है। जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. जसवंत दास ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक अथवा बैगा-गुनिया इत्यादि से इलाज न कराएं, बल्कि प्रभावित व्यक्ति को शीघ्र निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार हेतु ले जाएं। उन्होंने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में एण्टी स्नेक वेनम की दवाइयां उपलब्ध हैं।

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वर्षाकाल के दौरान सावधानी और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। प्रशासन ने लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने तथा गरज-चमक के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने का आग्रह किया है।

Read More

शिक्षा के क्षेत्र में सूरजपुर की ऊँची उड़ान : राज्य के शीर्ष पाँच में जिले के तीन पीएम श्री विद्यालय

Posted on :27-Jun-2026
शिक्षा के क्षेत्र में सूरजपुर की ऊँची उड़ान : राज्य के शीर्ष पाँच में जिले के तीन पीएम श्री विद्यालय

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

-विगत तीन वर्षों के प्रदर्शन मूल्यांकन में जयनगर, बतरा एवं प्रेमनगर के विद्यालयों ने बढ़ाया जिले का मान

-प्राचार्यों ने रायपुर में प्राप्त किया राज्य स्तरीय प्रशिक्षण

सूरजपुर : पीएम  विद्यालयों के प्राचार्यों की राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला रायपुर में आयोजित की गई, जिसमें जिले की उपलब्धियों ने सूरजपुर को पूरे छत्तीसगढ़ में गौरवान्वित किया है। पीएम  नोडल  चंद्रपाल कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यशाला में पीएम  प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधान पाठकों एवं प्राचार्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

प्रतिभागियों ने विद्यालयों की गुणवत्ता, नवाचार, प्रभावी नेतृत्व तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों पर गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिले के लिए सर्वाधिक गौरव का विषय यह रहा कि विगत तीन वर्षों के पीएम विद्यालयों के प्रदर्शन मूल्यांकन में राज्य के शीर्ष पाँच विद्यालयों में सूरजपुर जिले के तीन विद्यालयों ने स्था

Read More

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

Posted on :27-Jun-2026
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

- नगर पंचायत जरही में अब तक 463 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, शहरी गरीब एवं स्लम बस्तियों को घर के समीप सुविधा

सूरजपुर : मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत नगर पंचायत जरही द्वारा संचालित स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से शहरी गरीब एवं स्लम बस्तियों में रहने वाले नागरिकों को घर के समीप ही निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। योजना के सकारात्मक परिणामस्वरूप अब तक हजारों जरूरतमंद नागरिक लाभान्वित हो चुके हैं।

Open photo NaN

प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक कुल 463 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें 22,495 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। प्रति शिविर औसतन 49 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। योजना के तहत 5,635 लैब जांचें की गईं तथा 19,395 मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

Open photo NaN

गंभीर एवं गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान:-

गंभीर एवं गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान के उद्देश्य से 536 मरीजों की शुगर जांच की गई, जिनमें 86 मरीज मधुमेह (शुगर) से प्रभावित पाए गए। वहीं 21,603 मरीजों का रक्तचाप (बीपी) परीक्षण किया गया, जिनमें 2,144 मरीज उच्च रक्तचाप एवं शुगर संबंधी समस्याओं से प्रभावित पाए गए। सभी चिन्हित मरीजों को आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया।

Open photo NaN

स्वास्थ्य शिविर में भी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नागरिकों का रक्तचाप परीक्षण, शुगर जांच एवं स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। शिविरों के माध्यम से लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध होने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान एवं नियंत्रण में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं।+

Read More

Previous123456789...4142Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : प्रकृति की गोद में बसा जशपुर का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘

विशेष लेख : प्रकृति की गोद में बसा जशपुर का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

ज्योतिष और हेल्थ

घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

खेल

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

व्यापार

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution