× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

    भारतीय नागरिकों की मौत से नाराज भारत, अमेरिका के सामने उठाया कड़ा विरोध

    ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

    ईरान की धमकी से बढ़ी चिंता, भारत में तेल संकट की आशंका गहराई

    पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

    पीएम मोदी के नाम सबसे लंबी प्रधानमंत्री पारी, एनडीए ने किया भव्य सम्मान

    ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

    ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

    डीटीसी का सर्वर डाउन,पास नहीं बनने से लोग परेशान

    डीटीसी का सर्वर डाउन,पास नहीं बनने से लोग परेशान

  • छत्तीसगढ़

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाईः बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 03 ट्रेलर जब्त

    माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को दी आजीवन कारावास एवं सहयोगी को दी 3 वर्ष की कठोर कारावास की सजा।

    माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को दी आजीवन कारावास एवं सहयोगी को दी 3 वर्ष की कठोर कारावास की सजा।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

  • मनोरंजन
    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    14 साल बाद लौट रही ‘कॉकटेल 2’, फैंस में जबरदस्त क्रेज

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

    अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल श्री डेका

    फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल श्री डेका

    राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    जब सुशासन पहुंचा पहाड़ों और जंगलों के पार

    जब सुशासन पहुंचा पहाड़ों और जंगलों के पार

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

सूरजपुर

Previous123456789...4041Next

दीदी के गोठ कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

Posted on :19-Sep-2025
दीदी के गोठ कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

सुभाष गुप्ता

बिहान की दीदियों ने साझा की संघर्ष और सफलता की गाथा

सूरजपुर :  छत्तीसगढ़ राज्य आजीविका मिशन बिहान एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित रेडियो प्रसारण कार्यक्रम दीदी के गोठ का सफल आयोजन सूरजपुर जिले के विभिन्न स्थलों पर किया गया। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं ग्रामीणजनों ने रेडियो प्रसारण को बड़े उत्साह और ध्यान से सुना।

कार्यक्रम में बिहान योजना से जुड़ी महिलाओं की संघर्ष और सफलता की कहानियों को साझा किया गया। विशेष रूप से सूरजपुर जिले के प्रेमनगर की विद्यावती सिंह और प्रतापपुर की पुष्पा यादव ने अपनी प्रेरणादायी यात्रा सुनाई। उन्होंने बताया कि किस प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ऋण लेकर सेंटरिंग प्लेट सर्विस प्रारंभ की गई और आज वह अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करते हुए निरंतर आय अर्जित कर रही हैं। इनके प्रयासों ने यह साबित किया है कि महिलाएँ यदि अवसर पाएँ तो आत्मनिर्भरता की राह पर उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कर सकती हैं।

 रेडियो प्रसारण के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी महिलाओं की सफलता की सराहना की। कार्यक्रम ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की नई प्रेरणा जगाई। दीदी के गोठ जैसी पहलें यह संदेश देती हैं कि समूह आधारित आजीविका गतिविधियाँ न केवल महिलाओं के जीवन स्तर को ऊँचा उठाती हैं, बल्कि संपूर्ण समाज के आर्थिक विकास की दिशा में भी ठोस योगदान करती हैं। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती स्वाति सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विजेन्द्र सिंह पाटले, जनपद पंचायत सीईओ, साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एनआरएलएम से श्री दिलीप कुमार एक्का, श्री मोहम्मद नसीम, श्रीमती माधुरी भंडारी, पीआरपी, कैडर एवं समूह की महिलाएँ बड़ी संख्या में शामिल हुईं।

Read More

पीडीएस दुकान से राशन चोरी, 3 पिकअप वं 2 मोटर सायकल जप्त

Posted on :19-Sep-2025
पीडीएस दुकान से राशन चोरी, 3 पिकअप वं 2 मोटर सायकल जप्त

सुभाष गुप्ता

चोरी का राशन खरीददार का सूरजपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश,7 आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर :  जयनगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम अजबनगर के पीडीएस दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा चावल, शक्कर व चना की चोरी किया गया था इसी प्रकार दिनांक 28.08.2025 के दरम्यानी रात ग्राम गंगापुर पीडीएस दुकान तथा दिनांक 13.09.2025 के दरम्यानी रात ग्राम अनुजनगर के पीडीएस राशन दुकान से चावल की चोरी होने पर पीडीएस दुकान के संचालकों की रिपोर्ट पर चौकी लटोरी में अपराध क्रंमाक 220/2025 व अपराध क्र. 228/2025 व थाना जयनगर में अपराध क्रमांक 213/2025 धारा 331(4),305(ई),112, 317(2),3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।  इसी प्रकार जिला सूरजपुर के समीप जिला सरगुजा में भी पीडीएस दुकान में लगातार हो रहे चोरी के घटनाओ के मददेनजर पुलिस 
महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा वं एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के द्वारा लगातार पीडीएस दुकान में हो रहे चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की धरपकड़ हेतु चौकी लटोरी व थाना जयनगर का संयुक्त पुलिस टीम गठित कर लगाया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो वं एसडीओपी अभिषेक पैकरा के मार्गदर्शन में

टीम के द्वारा लगातार विवेचना कर मुखबीर लगाया गया तथा व्हाटसअप ग्रुप के माध्यम से चौकी-थाना क्षेत्र के बीट में घटना के बारे में जानकारी साझा किया गया। इसी दौरान मुखबीर से प्राप्त सूचना वं पूर्व अपराधिक कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध में कई चौकी थाना से अपराधिक रिकार्ड प्राप्त किया गया जिसके आधार पर सर्वप्रथम शातिर चोर इन्द्रपाल साहू पिता जीवनलाल साहू निवासी जटगा को कटघोरा में घेराबंदी कर पकड़ा गया। 
पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि अपने अन्य साथी 1. साहिल अफसर पिता मोहम्मद सकिल अहमद उम्र 24 वर्ष निवासी मुडापार एसईसीएल कालोनी सुभाष ब्लाक कोरबा थाना मानिकपुर जिला कोरबा 2. रफीक खान पिता सफीक खान उम्र 31 वर्ष निवासी सिरमिना बाबुपारा ढोढीपारा थाना पसान जिला कोरबा 3. सोनू सिंह पिता दया राम जाति कंवर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम मोहनपुर आंछीदादर थाना कटघोरा जिला कोरबा 04. शिवम राजपुत पिता राजू परमार उम्र 23 वर्ष निवासी गुरसिया बाजारपारा थाना बांगो जिला कोरबा 5. कृष्णा ढीमर आ. महेन्द्र ढीमर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम दरैन,खरिहा टोला, थाना सिधी जिला शहडोल मध्यप्रदेश के साथ चौकी लटोरी के गंगापुर,अनुजनगर, थाना जयनगर के अजबनगर के अलावा अपने साथियों के साथ मिलकर पूर्व मे तारा कांटारोली, उदयपुर के आसपास मुड़गांव, रिखी, लखनपुर के आसपास केवरी,अंधला, तराजू तथा अम्बिकापुर के आसपास कोलडीहा,दरिमा के खाला तथा एमसीबी जिला के बचरापोडी, मुंगेली थाना क्षेत्र व पेण्ड्रा मरवाही जिला के बस्तीबगरा में राशन दुकान सोसायटी में चावल,चना शक्कर भी चोरी करना वं लटोरी व जयनगर के पीडीएस दुकान से चोरी किये गये चावल,शक्कर,चना को अंकुर अनाज भण्डार कटघोरा के संचालक पवन अग्रवाल पिता किरोणीमल अग्रवाल उम्र 55 वर्ष निवासी कटघोरा मेन मार्केट थाना कटघोरा जिला कोरबा को विक्रय करना बताये है। जो विवेचना दौरान पीडीएस राशन क्रेता के विरूद्ध धारा 317(2) भा.न्या.सं. की धारा जोड़ी गई। मामले में कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके निशानदेही पर 100 बोरी चावल, 11 बोरी शक्कर, 1 बोरी चना कीमती करीब 2 लाख रूपये, घटना में प्रयुक्त 3 पिकअप व 2 मोटर सायकल जप्त किया गया है।
अनाज भण्डार के संचालक पवन अग्रवाल के द्वारा चोरी की चावल, चना व शक्कर क्रय करने के उपरान्त कुछ सामग्री को फुटकर में बिक्री कर दिया जिसकी रकम 1 लाख रूपये नगद बरामद किया गया है। दर्ज प्रकरणों में अन्य आरोपियो की भी संलिप्तता होने की संभावना है जिसके संबंध में आगे विवेचना जारी है।
 
आरोपियो से अभी तक के पूछताछ पर संगठित होकर गिरोह बनाकर सूरजपुर जिला के अलावा जिला सरगुजा, कोरबा, एमसीबी, मुगेली, कोरिया, पेण्ड्रा के पीडीएस भवन में कुल 11 स्थानों में चोरी करने की जानकारी प्रकाश में आई है। आरोपी इन्द्रपाल साहू एवं रफीक खान पूर्व में जिला सूरजपुर एवं जिला कोरबा में डकैती, चोरी जैसे मामलो में जेल जा चुके है।

इस कार्यवाही

में थाना प्रभारी जयनगर रूपेश कुंतल एक्का,चौकी प्रभारी लटोरी अरूण गुप्ता,चौकी प्रभारी तारा संजय गोस्वामी, प्रधान आरक्षक रविशंकर किण्डोे, रामनिवास तिवारी,संजय राजपुत,आरक्षक विकास मिश्रा,शोभनाथ कुशवाहा,अम्बिका मरावी, सुनील एक्का, देवकीनंदन खुटिया, संतोष जायसवाल सक्रिय रहे।
 

Read More

NHM कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन

Posted on :18-Sep-2025
NHM कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन

सुभाष गुप्ता

सूरजपुर : मुख्य चिकित्सा वं स्वास्थ्य अधिकारी कपिल देव पैकरा ने 17 सितंबर को आदेश जारी करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के हड़ताली कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।जिले में एनएचएम अंतर्गत कार्यरत कुल 594 कर्मचारी 18 अगस्त 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन,लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय, नवा रायपुर के निर्देश तथा पूर्व में जारी कार्यालयीन आदेशों के तहत सभी कर्मचारियों को कार्य पर तत्काल उपस्थित होने के लिए कहा गया था। बावजूद इसके 16 सितंबर 2025 तक किसी भी कर्मचारी ने कार्यस्थल पर उपस्थिति नहीं दी। 

सीएमएचओ द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि हड़ताली कर्मचारियों की अनुपस्थिति को अनाधिकृत अनुपस्थिति, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 एवं मानव संसाधन नीति 2018 का उल्लंघन तथा कदाचार की श्रेणी माना जाएगा। इसके तहत छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 एवं मानव संसाधन नीति 2018 के खंड 34.2 के अनुसार संबंधित कर्मचारियों को एक माह का नोटिस दिया गया है। यदि निर्धारित अवधि में कार्य पर वापसी नहीं होती है, तो उनकी सेवाएं स्वतः समाप्त मानी जाएंगी।सीएमएचओ का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

Read More

13 वर्ष पहले घुमने निकला बालक को पुलिस ने दिल्ली से किया दस्तयाब

Posted on :18-Sep-2025
13 वर्ष पहले घुमने निकला बालक को पुलिस ने दिल्ली से किया दस्तयाब

सुभाष गुप्ता

सूरजपुर : जिले की पुलिस संवेदनशीलता के साथ अपहृत बालक-बालिका की पतासाजी में लगी हुई है और गुमशुदा नाबालिग बच्चों के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए खोजबीन हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में सूरजपुर पुलिस ने 13 वर्ष से गुम नाबालिक अपहृत बालक को सफलतापूर्वक दिल्ली से दस्तयाब करने में सफलता हासिल किया है। दरसल दिनांक 09/08/2017 को थाना ओड़गी क्षेत्र अन्तर्गत एक व्यक्ति ने थाना ओड़गी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका 15 वर्षीय लड़का वर्ष 2012 से घर से बिना बताए कहीं चला गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर गुम इंसान कायमी उपरान्त धारा 363 भादवि का मामला पंजीबद्व किया गया। एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को गुमशुदा एवं अपहरण के मामले में हर संभव प्रयास कर नई तकनीक की मदद लेते हुए सुराग हासिल कर अपहृत बालक-बालिका को दस्तयाब करने के निर्देश दिए है। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना ओड़गी पुलिस के द्वारा अपहृत बालक की लगातार खोजबीन की जा रही थी इसी बीच जानकारी मिली की अपहृत बालक जो अब 26 वर्ष का हो गया है और दिल्ली में है। पुलिस टीम अपहृत बालक के पिता को साथ लेकर दिल्ली पहुंची और गहन खोजबीन के बाद रजौली गार्डन के पास मजदूरी करते हुए अपहृत को दस्तयाब किया। पूछताछ पर अपहृत ने बताया कि वर्ष 2012 में घुमने के लिए घर से निकला था और कई जगह घुमने के बाद वह दिल्ली आया और यही रहकर मजूदरी कर जीवन यापन कर रहा था।

अपहृत बालक अब 26 वर्ष को हो चुका है उसे पुलिस टीम दस्तयाब कर वापस लेकर दिनांक 16/09/2025 को ओड़गी पहुंची। दस्तयाब किए गए गुम बालक को विधिवत उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया इस दौरान परिजनों के चेहरे में खुशी की लहर देखी गई और उनके द्वारा सूरजपुर पुलिस के प्रति आभार जताया गया। 

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी ओड़गी फर्दीनंद कुजूर, एएसआई अमरेश सिंह व सैनिक उमेश्वर दुबे सक्रिय रहे।
 

Read More

अंतराज्जीय चोर गिरोह का मुख्य आरोपी एवं खरीददार गिरफ्तार, 3 लाख का जेवर जप्त

Posted on :18-Sep-2025
अंतराज्जीय चोर गिरोह का मुख्य आरोपी एवं खरीददार गिरफ्तार, 3 लाख का जेवर जप्त

सुभाष गुप्ता

सूरजपुर :  शक्तिनगर जरही निवासी प्रशांत पाण्डेय ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09.07.2025 को दिन में घर को ताला बंद कर सभी सदस्य के साथ काम से बाहर गया था वापस आने पर देखा कि घर का दरवाजा का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सामान बिखरे पड़े हुए थे। घर में लगे सीसीटीव्ही फुटेज देखने पर अज्ञात तीन व्यक्तियों द्वारा घर के पीछे लगे सीसीटीव्ही कैमरा को तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर घर में रखे सोना चांदी के जेवर एवं नगदी कुल कीमती क़रीब 3 लाख रुपए का चोरों द्वारा चोरी कर ले गए है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भटगांव में अपराध क्रमांक 98/25 धारा 331(3),305,324(4),317(2)3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। 

मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के द्वारा चोरों की पतासाजी कर पकड़ने पुलिस टीम गठित कर लगाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व डीएसपी अनूप एक्का के मार्गदर्शन में थाना भटगांव पुलिस टीम के द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज एवं सायबर सेल से तकनीकी सहयोग लेते हुए आरोपियों की गहन पतासाजी की गई है। 

घटना स्थल से मिले महत्वपूर्ण सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा भटगांव से अनूपपुर जिला तक करीब 100 से अधिक सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन किया गया। जिसमें टोल नाका कोतमा के पास आरोपियों का फोटो स्पष्ट मिलने पर आसपास के थानों से अपराधिक रिकॉर्ड प्राप्त कर अवलोकन पर आरोपी शिवा सिंह नेताम पिता संतोष सिंह उम्र 28 साल निवासी ग्राम चंदनिया थाना कोतवाली शहडोल मध्यप्रदेश के साथ अन्य दो व्यक्ति के शामिल होने की पुष्टि हुई जिनकके पहचान पंचनामा बनाया गया।

विवेचना की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आरोपी शिवा सिंह नेताम एवं अन्य दो आरोपियों की खोजबीन तकनीकी सहयोग एवं मुखबीर लगा कर किया जा रहा था जो दिनांक 16.09.25 को पतासाजी के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपी शिवा सिंह नेताम शहडोल मुख्य मार्ग ग्राम कंचनपुर दावत रेस्टोरेंट के पास देखा गया है सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। 

पकड़े गए आरोपी से पूछताछ पर उसने बताया कि वर्ष 2018 से मोटर सायकल से नंबर प्लेट निकाल कर, हेलमेट पहनकर, चेहरा को कपड़ा से बांध कर अपनी पहचान छुपाकर सुने घरों में दिन के 11 बजे से 4 बजे के मध्य कालोनियों में घुम कर बंद घरों का रेकी कर पीछे के दरवाजा को सब्बल, कटर मशीन एवं अन्य सामानों से घरों का दरवाजा तोड़ कर नगदी एवं सोने चांदी के जेवरात चोरी करते हैं जो दिनांक 09/07/2025 को अपने जीजा व अन्य 1 व्यक्ति के साथ यामाहा एमटी मोटर सायकल से जरही के एसईसीएल कमरा नंबर बी टाइप 01 में रेकी कर बंद घर होने से पीछे के सीसीटीवी कैमरा एवं दरवाजा को तोड़कर घुसकर नगदी 35 हजार रुपए एवं सोने चांदी के जेवर चोरी कर वापस अपने घर उसी दिन शाम को पहुंचकर यह, इसका जीजा व 1 अन्य व्यक्ति बराबर-बराबर हिस्सा बंटवारा किए, इसे हिस्से में मिले सोने चांदी को पाली के दीप ज्वेलर्स में बिक्री करना बताया। 

पूछताछ के क्रम में यह भी बताया कि इससे पूर्व अक्टूबर 2024 में भी अपने अपाचे मोटर सायकल में भटगांव एसईसीएल के मकान नंबर सी-17 में भी अपने 1 साथी निवासी अमलाई एवं भाई के साथ पीछे के दरवाजा को कटर मशीन से काट कर घर में घुस कर नगदी 50 हज़ार एवं सोने चांदी के जेवरात अंगूठी, लॉकेट, हार, कंगन एवं अन्य समानों को चोरी किए थे।

जिसके प्रार्थी दिनेश कुमार पिता स्व रामगोविन्द 55 साल निवासी सी टाईप-17 भटगांव के द्वारा दिनांक 20.10.2024 को थाना में चोरी की रिपोर्ट की गई है जिस पर थाना भटगांव में अपराध क्रमांक 136/24 धारा 305, 331 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था जिसकी विवेचना भी जारी थी। 

चोरी में मिले सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम की आपस में बराबर हिस्सा में बंटवारा कर लिए थे। हिस्से में मिले सोने चांदी को पाली के दीप ज्वेलर्स में एवं घर में छिपा कर रखे समानों को बरामद कराया है। मामले में दीप ज्वेलर्स संचालक आरोपी रामचरित्र सोनी को पकड़ा गया। अन्य 4 आरोपी फरार है। दोनों प्रकरणों में चोरी गए मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त आला जरब भी जप्त किया गया है। फरार आरोपियों को पता तलाश सरगर्मी से जारी है। 

आरोपी शिवा सिंह एवं इसके अन्य सभी साथियों के विरुद्ध थाना अनूपपुर, शहडोल, जयसिंग नगर, अमलाई, चचाई, थाना दर्री जिला कोरबा में दर्जनों चोरी नकबजनी के अपराध दर्ज हैं। कई बार जेल जा चुके है। कई थानों में स्थाई वॉरंट जारी है। 

उक्त आरोपी आदतन संगठित होकर काफ़ी शातिराना अंदाज में अपराध को अंजाम देते हैं। जो हमेशा सकुनत बदली करते रहते हैं और सकुनत से फरार रहते हैं। 

गिरफ्तार आरोपी। मामले में मुख्य आरोपी शिवा सिंह नेताम पिता संतोष सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम चंदनिया थाना कोतवाली शहडोल मध्यप्रदेश एवं जेवरात खरीददार आरोपी रामचरित्र सोनी पिता स्व. बुद्ध लाल सोनी उम्र 59 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 08 बिरसिंहपुर पाली जिला उमरिया मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया गया है।

जप्ती वस्तु का विवरण। आरोपियों से चोरी के दोनों मामले में सोने का गला हुआ 2 नग तेजाबी फाइन सोना वजनी 13.02 मिलीग्राम कीमत करीब 1,48,554 रूपये, चांदी का करधनी 01 नग, 02 जोड़ी पायल, 24 नग बिछिया कुल वजनी 668 ग्राम, रखी चांदी 3 नग, चांदी लॉकेट 1 नग, चांदी का अंगूठी 1 नग कुल कीमती करीब 3 लाख रूपये एवं 1 अपाचे मोटर सायकल, 2 नग नुकीली लोहे का सब्बल, 1 नग कटर मशीन, 1 नग हेलमेट, पिट्ठू बैग जप्त किया गया है। 

कार्यवाही में शामील पुलिस टीम। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव सरफराज फिरदौसी, प्रधान आरक्षक सुशील मिश्रा, आरक्षक दिनेश ठाकुर, रजनीश सिंह, राधेश्याम साहू, श्याम सिंह, रोशन सिंह व युवराज यादव सक्रिय रहे।

Read More

प्रशासन से लेकर सीएम तक शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं

Posted on :15-Sep-2025
प्रशासन से लेकर सीएम तक शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं

सुभाष गुप्ता

सूरजपुर : शहर के वार्ड नंबर सात भैयाथान रोड में अतिक्रमण के कारण जिस मार्ग की चौड़ाई 50 फीट होनी चाहिए थी, वह अब महज चार से पांच फीट तक सिमटकर रह गई है। सुभाष कुमार गुप्ता समेत आधा दर्जन से ज्यादा परिवार पिछले 15 माह से कलेक्टर और एसडीएम कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें हर बार सिर्फ तारीख ही मिल रही है। यहां तक कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक गुहार लगाने के बाद भी प्रशासन की चुप्पी ने राजस्व विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक पुराना बाजारपारा और आसपास के इलाकों के लिए यही मार्ग एकमात्र सहारा है। राजस्व रिकार्ड में खसरा नंबर 1836/1 की जमीन 6533.40 वर्गफीट दर्ज है, लेकिन अब इसे घटाकर 5221 वर्गफीट कर दिया गया है। इसी जमीन पर अवैध कब्जों ने रास्ते की हालत बिगाड़

विरोध पर मिलती हैं धमकियां, दहशत में लोग

अतिक्रमण के खिलाफ आवाज उठाने पर दबंगों से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। परिवार घर से निकलने में डर रहे हैं। सुभाष गुप्ता ने कहा, कलेक्टर से लेकर सीएम तक शिकायत की, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ तारीखें बढ़ रही हैं। क्या अधिकारी अतिक्रमणकारियों के दबाव में काम कर नगर के भैयाथान रोड स्थित मार्ग जो अब सं करी गली बन गया है दी है। लोगों का कहना है कि वर्षों से यह खेल चल रहा है और अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। जगह-जगह खड़े किए गए चबूतरे और अवैध निर्माण से लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।

रहे हैं? प्रशासन की बेरुखी से परेशान लोग अब इंटरनेट मीडिया पर अपनी व्यथा साझा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री की स्पष्ट मंशा है कि अतिक्रमण हटे, लेकिन सूरजपुर प्रशासन आदेशों को ठेंगा दिखा रहा है। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो प्रभावित परिवार आंदोलन का रास्ता अपनाने को विवश होगा।

Read More

परामर्श केन्द्र की पहल से 106 जोड़े फिर से साथ रहने राजी

Posted on :15-Sep-2025
परामर्श केन्द्र की पहल से 106 जोड़े फिर से साथ रहने राजी

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशन में सूरजपुर पुलिस के परिवार परामर्श केन्द्र में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवादों की सुनवाई संवेदनशीलता से की जा रही है। वर्ष 2025 में अब तक 106 बिछुड़े जोड़े काउंसलिंग के बाद दोबारा साथ रहने को तैयार हुए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के मार्गदर्शन में परामर्श केन्द्र में रोजाना होने वाली सुनवाई में आपसी मतभेद दूर कर समझौता कराया जा रहा है। हालांकि 105 मामलों में पक्ष उपस्थित नहीं हुए या सहमति नहीं बन पाई, जिन्हें न्यायालय जाने की सलाह दी गई। डीएसपी महालक्ष्मी कुलदीप के पर्यवेक्षण में निरीक्षक निलिमा तिर्की, एसआई पुष्पा तिर्की, सामाजिक कार्यकर्ता राकेश गुप्ता सहित पुलिस टीम परामर्श प्रक्रिया में सक्रिय रही।

Read More

मोबाइल की लत से बढ़ा तनाव, डांट खाई तो छात्रा ने पी लिया जहर

Posted on :15-Sep-2025
मोबाइल की लत से बढ़ा तनाव, डांट खाई तो छात्रा ने पी लिया जहर

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : बच्चों में मोबाइल की लत इस कदर बढ़ती जा रही है कि वे इसके लिए खौफनाक कदम उठाने से भी पीछे नहीं हट रहे। इसका ताजा मामला सूरजपुर जिले के डूमरिया गांव से सामने आया है, जिसने अभिभावकों को भी चिंता में डाल दिया है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के डूमरिया गांव निवासी 15 वर्षीय छात्रा, जो कक्षा दसवीं की पढ़ाई कर रही है, ने गुरुवार की शाम मोबाइल चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद खेतों में डालने वाली किटनाशक दवा पी ली। परिजनों ने बताया कि छात्रा को पढ़ाई करने कहा गया और मोबाइल चलाने से मना किया गया था। इस पर गुस्से में आकर उसने जहर का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिवारजन उसे तत्काल जिला चिकित्सालय सूरजपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उपचार कर उसकी जान बचाई।

डॉक्टरों ने जताई चिंता

डॉक्टरों के अनुसार छात्रा खतरे से बाहर है, लेकिन इस घटना ने बच्चों में मोबाइल की बढ़ती लत और मानसिक दबाव की गंभीरता को उजागर कर दिया है। चिकित्सकों ने कहा कि किसी भी चीज की अधिकता या लत हमेशा हानिकारक होती है, इसलिए अभिभावकों को बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

जहर से बची, लेकिन मोबाइल से कैसे बचेगी?

यह घटना एक बार फिर सोचने पर मजबूर करती है कि मोबाइल, जो दुनिया को हमारी हथेलियों तक ले आया है, बच्चों के जीवन में तनाव और असामयिक फैसलों की वजह भी बन रहा है।

Read More

पाल केवरा में दोपहर 2 बजे आकाशीय बिजली का कहर

Posted on :15-Sep-2025
पाल केवरा में दोपहर 2 बजे आकाशीय बिजली का कहर

सुभाष गुप्ता 

17 वर्षीय किशोर की मौत, आधा दर्जन घायल – स्वास्थ्य सुविधा ठप

सूरजपुर : जिले के ओड़गी ग्राम पंचायत पाल केवला के अगरिया पारा में रविवार दोपहर 2 बजे आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में 17 वर्षीय किशोर विजय चेरवा उर्फ दिनू चेरवा (पिता झगरसाय चेरवा) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन महिलाओं, एक बच्ची और दो अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए।

पंचायत सभा के दौरान हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, पाल केवला गांव में विवाद निपटाने के लिए पंचायत सभा चल रही थी। सभा में सरपंच मुकदेव चेरवा, सचिव पनालाल सिंह एवं जनपद सदस्य भी मौजूद थे। इसी दौरान विजय चेरवा किराना दुकान से पानी और नमक लेने मोटरसाइकिल से गया था। अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे में सरपंच, सचिव और जनपद सदस्य भी चपेट में आकर कुछ देर के लिए मूर्छित हो गए, हालांकि बाद में उनकी स्थिति सामान्य हो गई।

Open photo

इलाज के नाम पर लापरवाही उजागर 

घटना के बाद घायलों को तत्काल इलाज नहीं मिल पाया। नजदीकी छतरंग स्वास्थ्य केंद्र में केवल एक नर्स पदस्थ है, लेकिन हड़ताल पर होने के कारण केंद्र बंद पड़ा रहा। न डॉक्टर मौजूद थे और न ही अन्य स्टाफ। यही नहीं, 108 एंबुलेंस भी मौके पर नहीं पहुंची। अंततः महतारी एक्सप्रेस 102 की मदद से गंभीर घायलों को सोनहत अस्पताल भेजा गया।
 
ग्रामीणों में आक्रोश 

मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे ने जहां एक परिवार को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है, वहीं स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को भी उजागर कर दिया है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और एंबुलेंस सेवा की नाकामी पर कड़ा आक्रोश जताया है।

Read More

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने धरसेड़ी आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया

Posted on :09-Sep-2025
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने धरसेड़ी आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार, स्वच्छता व्यवस्था और सेवाओं की ली जानकारी

सूरजपुर : महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धरसेड़ी पहुंचीं। उन्होंने यहां आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री राजवाड़े ने केंद्र में बच्चों को प्रदत्त पोषण आहार की गुणवत्ता और उपलब्धता का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी परिसर की स्वच्छता, बच्चों की उपस्थिति, खेल-खेल में सीखने की व्यवस्था तथा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी की भी जानकारी प्राप्त की।

 महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने धरसेड़ी आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से नियमित रूप से बच्चों को समय पर पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने और केंद्र में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास की बुनियाद हैं, इसलिए यहां दी जाने वाली सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

श्रीमती राजवाड़े ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्रों में पंजीकृत बच्चों को समय पर पूरक पोषण आहार, टीकाकरण और अन्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही गर्भवती एवं धात्री माताओं को भी योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इसके लिए विशेष निगरानी रखी जाए।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने ग्रामीणों से भी संवाद कर केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उन्हें बच्चों की शिक्षा व पोषण संबंधी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला और बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पोषण को लेकर प्रतिबद्ध है और इस दिशा में सतत प्रयास जारी हैं। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Read More

सूरजपुर: जन्माष्टमी विसर्जन के दौरान विवाद, दर्जनभर युवकों ने युवक को बेरहमी से पीटा

Posted on :22-Aug-2025
सूरजपुर: जन्माष्टमी विसर्जन के दौरान विवाद, दर्जनभर युवकों ने युवक को बेरहमी से पीटा

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : सूरजपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जन्माष्टमी विसर्जन कार्यक्रम के दौरान आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि दर्जनभर युवकों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दर्जनों युवक एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूंसों और डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर विसर्जन जुलूस के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।शुरुआत में कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला हिंसक झगड़े में बदल गया। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि बड़ी संख्या में युवक इकट्ठे होकर एक युवक को घेरकर पहले दौड़ाते हैं और फिर जमीन पर पटककर उसकी बेरहमी से पिटाई करते हैं। युवक को डंडों और लात-घूंसों से लगातार मारा गया।इस घटना से वहां मौजूद लोग भी दहशत में आ गए। हालांकि कई लोग बीच-बचाव की कोशिश करते भी दिखाई दिए, लेकिन हमलावर युवक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। घटना के दौरान किसी ने इस पूरे मामले को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और इसमें शामिल सभी युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि जन्माष्टमी जैसे धार्मिक कार्यक्रम में इस तरह की हिंसक घटना बेहद शर्मनाक है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है। फिलहाल पीड़ित युवक की हालत के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। यह घटना एक बार फिर बताती है कि छोटे-छोटे विवाद किस तरह भीड़ हिंसा का रूप ले सकते हैं और स्थिति बेकाबू हो सकती है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Read More

एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Posted on :22-Aug-2025
एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सुभाष गुप्ता 

एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, साइबर सुरक्षा से बचाव के लिए बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी और ओटीपी किसी से साझा न करने की अपील, ज़रा सी लापरवाही मेहनत की कमाई पर भारी पड़ सकती है।

सूरजपुर :  एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने शुक्रवार, 22 अगस्त 2025 को संयुक्त जिला कार्यालय से थाना विश्रामपुर व भटगांव व इन दोनों क्षेत्र में स्थित बैंकों के संयुक्त साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और जिला स्तरीय साइबर जागरूकता अभियान की शुरुआत की और लोगों से अपील किया वे अपने बैंक खाते की गोपनीय जानकारी, पासवर्ड या ओटीपी किसी से साझा न करें और अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें। उन्होंने कहा कि साइबर ठग आए दिन नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगने की कोशिश करते हैं। ज़रा सी लापरवाही मेहनत की कमाई पर भारी पड़ सकती है। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग जागरूक हों और साइबर अपराध से स्वयं को सुरक्षित रखें।

इस अवसर पर एसएसपी सूरजपुर ने कहा कि थोड़ी सी सतर्कता और सावधानी से लोग साइबर धोखाधड़ी से बच सकते हैं। तकनीक ने हमारे दैनिक जीवन में कार्यो को सरल और सहज बनाया है। डिजिटल लेन-देन तेज और सुविधाजनक हुए हैं, लेकिन इसके साथ साइबर ठगी जैसी चुनौतियां भी काफी बढ़ी हैं। डिजिटल युग में जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। यदि हम स्वयं सतर्क रहें और दूसरों को सतर्क करें, तो साइबर अपराधी अपने इरादों में सफल नहीं हो पाएंगे।

पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप पुलिस और बैंक मिलकर यह जागरूकता अभियान चलाकर लोगों में साइबर सुरक्षा की समझ बढ़ाने का एक संयुक्त प्रभावी प्रयास है। इसके अंतर्गत रथ से विडियों और ऑडियों संदेश, नुक्कड़ नाटक और चलित थाना, स्कूल कालेजों में जागरूकता के आयोजन कर साइबर धोखाधड़ी के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी और जिले के अंतिम छोर में रहने वाले लोगों तक यह रथ जाकर जागरूकता फैलायेंगी।

बैंक के अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई जा सकती है। कार्यक्रम में उपस्थित एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, डीएसपी रितेश चौधरी, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी, थाना प्रभारी विश्रामपुर प्रकाश राठौर, थाना प्रभारी भटगांव सरफराज फिरदौसी,साइबर सेल प्रभारी राकेश यादव, विश्रामपुर व भटगांव के विभिन्न बैंकों व पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे जिन्होंने लोगों से इस पहल को सफल बनाने और साइबर अपराधों से बचाव के संदेश को अधिक से अधिक प्रसारित करने की अपील की।
 

Read More

हाथी का हमला, वन विभाग के चौकीदार की मौत...

Posted on :20-Aug-2025
हाथी का हमला, वन विभाग के चौकीदार की मौत...

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर :  हाथी के हमले से वन विभाग के चौकीदार की मौत हो गई है। बीती रात घुई वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत धूमाडाड़ के निवासी पूर्व वन विभाग चौकीदार बलदेव सिंह पर एक हाथी ने हमला कर दिया, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना उस समय की है जब बलदेव अपने अस्थाई आवास में मवेशियों के साथ सो रहा था उसी दौरान हाथी ने बलदेव के आवास पर धावा बोला। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता, हाथी ने बलदेव को कुचल डाला।  घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं दूसरी तरफ बलदेव की मौत ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Read More

दो की मौत: फांसी लगाकर ग्रामीण ने दी जान, तो वही करेंट की चपेट में आने से एक की मौत...

Posted on :20-Aug-2025
दो की मौत: फांसी लगाकर ग्रामीण ने  दी जान, तो वही करेंट की चपेट में आने से एक की मौत...

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर :  जिले के रामानुजनगर में हुए अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। ग्राम त्रिपुरेश्वरपुर निवासी 22 वर्षीय विशाल दास पिता तुलसीदास सोमवार की रात मोबाइल को चार्ज के लिए बोर्ड में लगा रहा था तभी बिजली करंट लगा और अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन अस्पताल लेकर गए जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना ग्राम अर्जुनपुर हामुड़ापारा निवासी 30 वर्षीय मानसिंह पिता सोमार साय पिछले एक माह से अपने ससुराल ग्राम दवना में रहता था सोमवार की रात में उसने हाई स्कूल ग्राउंड में लगे बिजली खंभे में फंसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार वह शराब पीता था व कभी कभार अपनी पत्नी से झगड़ा किया करता था वह गुस्सैल प्रवृत्ति का था सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। 

Read More

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका का धरना प्रदर्शन,मांगो का ज्ञापन सौपा...

Posted on :14-Aug-2025
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका का धरना प्रदर्शन,मांगो का ज्ञापन सौपा...

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : आज जिला मुख्यालय के रंगमंच में जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओ ने धरना प्रदर्शन सरकार को अपनी नाराजगी जाहिर की है। बड़ी संख्या में पहुचे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओ ने नगर के रंगमंच पर अपनी मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद किया। इसके बाद तख्ती बैनर लेकर नारे बाजी करते हुए रैली निकालते हुए  कलेक्टर कार्यालय पहुची जहाँ पर तहसीदार को अपनी मांगों का ज्ञापन सौपा है।

Open photo

जिसमे बताया गया कि छत्तीसगढ़ में लगभग 01 लाख से अधिक कार्यकर्ता सहायिका है जो प्रदेश के प्रत्येक गरीब परिवार वं निम्न एवं मध्यम तक अपनी पहुंच रखते है। गर्भधारण से लेकर प्रसूती, गर्भवती महिला का टीकाकरण, जांच वं डिलवरी उसका आहार एवं पूरक पोषण, बच्चों का वजन वं टीकाकरण, सभी बच्चे 0 से लेकर 06 व वर्ष के उनका पूरक पोषण आहार अनौपचारिक शिक्षा, शिक्षा आहार, कुपोषण से बचाव, सुपोषण, गोद भराई, अन्न प्रासन, बाल भोज, सुपोषण योजना, बाल मित्र बनाना, स्व सहायता समूह बनाना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह, शाला प्रवेश उत्सव सुपोषण चौपाल, बाल संदर्भ, नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना,प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन, महतारी वंदन,पालक बैठक पूरे 16 योजनाओं पर काम करते है।

Open photo

इसके अलावा अन्य विभागों के कार्य में राशन कार्ड बनाना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा (स्मार्ट कार्ड) बनवाना, अपने एरिया में क्लोरिन, फाइलेरिया की गोली बांटना,पल्स पोलियों,निर्वाचन आयोग में बी.एल.ओ. जनगणना,आर्थिक सर्वेक्षण स्वच्छ भारत के तहत शौचालय का सर्वे, पशु सवं नगर सराज,ग्राम सुराज, किशारी बालिका की देखरेख,11 से 18 वर्ष को विटामिन गोली वितरण,रोज गृह भट देना, विधवा परित्यागता सर्वे करना,मातृ मृत्यु दर को रोकना अन्य कार्य करते है। जिसके एवज में सरकार हमे अलग से कोई मानदेय नहीं दिया। अब आंगनबाडी में आने वाली सभी हितग्राहियो का आधार अपने मोबाईल में लिंक करना उनका मोबाईल वेरीफिकेशन कर हितग्राही से ओ.टी.पी. मांग उनके आधार का ई-केवाईसी कर, फिर ओ.टी.पी. मांगना यह प्रकिया 01 से 10 बार करन के बाद ही पुर्ण होता है।

Open photo

हितग्राही उबकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर नाराज हो ओ.टी.पी. बताने से मना कर नाराजगी व्यक्त करते ह क्योंकि बहुत हितगाहीयों के खाते से बैंक से फ्रॉड के द्वारा पैसा निकाल लिया जाता है। हितग्राही आगंनबाडी में आकर हमसे पैसा मांगते है कि आपके द्वारा ओ.टी.पी. मांगने पर दिया गया अब हमारे खाते से राशि निकल गया आपलोग के कारण अब राशि आप लोग ही देंगे कहकर धमकी व गाली गलौज किया जाता है। बिना किसी सनशाधन सुविधा और प्रशिक्षण के स्वंय के मोबाईल में आन लाईन कार्य कर हम शासन के आदेश का पालन कर रहे है। उपरोक्त समस्त कार्यों के लिए मात्र कार्यकर्ता को 10000/- रूपये एवं सहायिका को 5000/- रूपये जिसमें राज्य शासन 5500/- रूपये, केन्द्र सासन द्वारा 4500/- रूपये मानदेय राशि दिया जाता है। हम सभी कार्यकर्ता, सहायिका पूर्व में 4 घंटे कार्य करती थी, लेकिन अब उसके बढ़ाकर 6 घण्टे कर दिया गया है।

Open photo

कई बार तो 8 से 10 घण्टे भी कार्य करने पड़ते है। हमें तो श्रम कानूनों के अंतर्गत कलेक्टर दर जो तय है, वो भी नहीं दिया जाता एवं ना हमारा वर्ग निर्धारित किया जाता है।वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य के महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं की दशा पूरे भारतवर्ष में सबसे दयनीय बन चुकी है।सबसे खास बात यह है कि छोटे से राज्य पांडेचेरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित कर कार्यकताओं को ततीय श्रेणो और सहायिकाओं को चतुर्थश्रेणी कर्मचारी घोषित कर वेतन दिया जा रहा है।

हम महिलाओं के श्रम के साथ इतना, बड़ा खिलवाड़ और किसी राज्य में नहीं दिखलायी दे रहा है जितना कि छत्तीसगढ़ में। इस बात को लेकर अनेक बार छत्तीसगढ़ की आगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं द्वारा बूढ़ातालाब में भीषण गर्मी, बरसते पानी और कड़ाके ठंड में अपने छोटे-छोटे बच्चों को लकर धरना आंदोलन में बैठी और अपना तनख्वाह कटवायी लेकिन शासन को तरस नहीं आया । आज वे बेबस और विवश है और एक दिवसीय ध्यानाकर्षण धरना प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ सरकार से अपनी मांगो के लिए गुहार लगाई है।

Read More

कब्र से निकाला शव, फिर से हुआ पोस्टमार्टम – मौत का राज़ और गहरा

Posted on :14-Aug-2025
कब्र से निकाला शव, फिर से हुआ पोस्टमार्टम – मौत का राज़ और गहरा

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल बेहाल है। हालत यह है कि जीते जी तो फजीहत हो ही रही, धरती के भगवान की उपाधि पाने वाले डाक्टरो के कारण मरने के बाद भी फजीहत हो रही है। ऐसा ही एक मामला रामानुजनगर से सामने आया है। जिसमे एक बच्चे के शव को कब्र से निकाल कर पीएम कराना पड़ा है। यह समूचा मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सरईपारा का है। जहाँ के राजलाल की साढ़े चार वर्षीय पुत्री की तबीयत सात अगस्त को देर रात १ बजे खराब हो गई थी।

जिसे उपचार हेतु देर रात ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया और इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद बच्ची का पीएम कराया गया और मौत का कारण पीलीया बताया गया। जबकि बाद में परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्ची की मौत सांप के काटने से हुई है। परिजनों ने बताया कि बच्ची की मौत पर मिट्टी देने के बाद वापस घर आकर देखे तो बच्ची के बिस्तर के पास करैत सांप था। तर्क यह भी दिया कि बच्ची की जब तबीयत खराब हुई थी तो उसके मुंह से लार गजार निकल रहा था।

उसने एक बार उल्टी भी की थी। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। जहां कानुनी प्रकिया के बाद शव को कब्र से निकाल कर दुबारा पोस्टमार्टम कराया गया। गांव के सरपंच व पूर्व जनपद सदस्य ने भी सर्पदंश से मौत की आंशका जताई है। तहसीलदार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद शव को कब्र से निकालकर उसका पीएम कराया गया है। जहां परिजनों ने सर्पदंश से मौत की आंशका जताई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा की

असलियत क्या है..? जिले भर में सरकारी अस्पतालों की हालत बेहद खराब है। हाल ही भटगांव से जो मामला सामने आया था वह लापरवाही की हद थी इस मामले में दो लोगो को सस्पेंड भी किया गया है। लेकिन क्या भटगांव के मामले को सबक के रूप में लेकर सुधार की दिशा में पहल होगी यह देखना दिलचस्प है। रामानुजनगर की घटना भी कम चिंताजनक नहीं है डॉक्टर कह रहे पीलिया से मौत हुई है जबकि परिजन सर्पदंश की आशंका जता रहे और लक्षण भी बता थे तो सही कौन है? दूसरी बात पीलिया कोई एक दिन में मौत की वजह तो बनी नही होगी तो क्या मैदानी कार्यकताओं को इसकी भनक नही थी। जो भी इस मामले में जिम्मेदारो को गम्भीरता से सोंचनाचाहिए। 

पीलिया से हुई है मौत..!

इस सम्बंध में जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुसार प्रथम पीएम रिपोर्ट के आधार पर पीलिया से मौत की बात सामने आई है। लेकिन परिजनों को आशंका थी की बच्ची की मौत सांप के काटने से हुई है। जिसको लेकर परिजनों की शिकायत के बाद जिला स्तरीय टीम के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया जहां रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो जाएगा की बच्ची की मौत किस कारण से हुई है।

Read More

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सूरजपुर जिले को विकास कार्यों की सौगात

Posted on :02-Aug-2025
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सूरजपुर जिले को विकास कार्यों की सौगात

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

पुल और सड़क निर्माण कार्यों के लिए 26.03 करोड़ की मिली स्वीकृति

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आधारभूत संरचना के विकास को नया आयाम मिलने जा रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के सतत् प्रयासों से लोक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कुल 26 करोड़ 03 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से जिले में महत्वपूर्ण सड़कों और पुलों का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

प्रमुख स्वीकृत कार्यों में सूरजपुर जिले के सिलपल्ली एन.एच. 43 से महेशपुर-लटोरी रोड तक 5.80 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण निर्माण कार्य शामिल है, जिसकी लागत 1269.90 लाख रूपये है। इसी प्रकार भवरखोल से गंगापुर-कुम्पी तक 5.10 किलोमीटर लंबाई के पुल पुलिया सहित निर्माण कार्य को स्वीकृति दी गई है जिसकी लागत 729.51 लाख रूपए और विकासखंड ओडगी के मुख्य मार्ग चोंगा से भोडवानीपारा-मौहारीपारा तक कुल 4.20 किलोमीटर लंबाई के पुल पुलिया सहित निर्माण कार्य के लिए 604.03 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इन कार्यों के स्वीकृत होने पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से सूरजपुर जिले के ग्रामीण अंचलों में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही, व्यापार और कृषि से जुड़ी आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास के हर वादे को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। इन परियोजनाओं से जुड़े निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किए जाएंगे, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी।

Read More

नशीली दवाइयों के साथ आरोपी गिरफ्तार...

Posted on :25-Jul-2025
नशीली दवाइयों के साथ आरोपी गिरफ्तार...

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर :  जिले के आबकारी विभाग की टीम ने नशीली दवाइयों टेबलेट के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला बसदेइ के पास सिरसी गांव का है जहाँ के रहने धर्मेंद्र कुशवाहा 43 वर्ष पिता बैजनाथ प्रसाद कुशवाहा अपने घर मे कोनेरेस कप सिर्फ 40 नग,स्पस्मो 356 नग,अल्पराजोन 720 नग छुपा कर रखा था और लंबे समय से बिक्री करता था। आज सुबह आबकारी विभाग के प्रदीप वर्मा उप निरीक्षक की टीम ने कार्यवाही करते हुए उसके पास से नशीली, दवाई,टेबलेट घर से बरामद करते आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Read More

रासायनिक खाद की अनियमितता पर प्रशासन की सख्ती, कृषि सेवा केंद्र का गोदाम सील

Posted on :24-Jul-2025
रासायनिक खाद की अनियमितता पर प्रशासन की सख्ती, कृषि सेवा केंद्र का गोदाम सील

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर :  कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देश पर रासायनिक खाद की काला बाजारी और अनियमित आपूर्ति की रोकथाम हेतु प्रशासनिक स्तर पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज रामानुज नगर तहसील अंतर्गत कौशलपुर स्थित मेसर्स मोनू कृषि सेवा केंद्र के संचालक ब्रिज बिहारी साहू के गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया। तहसीलदार रामानुज नगर, एसएडीओ (क्व्) और हल्का पटवारी की संयुक्त टीम द्वारा की गई जांच के दौरान गोदाम में करीब 1442 बोरी इफको सहित अन्य रासायनिक खाद का भंडारण पाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि संचालक द्वारा शासन के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया है। प्रशासन की जांच में स्टॉक पंजी का संधारण नहीं होना, खाद की बिक्री में अनियमितता तथा शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के विरुद्ध कार्य करना पाया गया। इन आधारों पर गोदाम को तत्काल प्रभाव से सील करने की कार्रवाई की गई।

Read More

12 पाव अंग्रेजी शराब सहित 1 गिरफ्तार, थाना चंदौरा पुलिस की कार्यवाही।

Posted on :24-Jul-2025
12 पाव अंग्रेजी शराब सहित 1 गिरफ्तार, थाना चंदौरा पुलिस की कार्यवाही।

सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर :  थाना चंदौरा पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि घाट पेण्डारी स्थित कावेरी ढ़ाबा में अवैध शराब रखकर बिक्री की जा रही है। चंदौरा पुलिस मौके पर पहुंची और देवनारायण यादव पिता राम मूरत यादव उम्र 55 वर्ष निवासी घाट पिंडारी के कब्जे से 12 पाव अंग्रेजी शराब कीमत 2390 वं शराब बिक्री की रकम 1 हजार रूपये जप्त कर धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।  इस कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदौरा मनोज सिंह, एएसआई नील कुसुम बेक, सुनील भारती, प्रधान आरक्षक शैलेश सिंह, आरक्षक रविन्द्र जायसवाल व सूरज पाटिल सक्रिय रहे।

 

Read More

Previous123456789...4041Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution