× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक पर ब्लॉक होने की अफवाह, जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई

    पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक पर ब्लॉक होने की अफवाह, जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई

    फिर लौट रहा कोरोना! नए मामलों में उछाल, अस्पतालों ने बढ़ाई तैयारियां

    फिर लौट रहा कोरोना! नए मामलों में उछाल, अस्पतालों ने बढ़ाई तैयारियां

    वांगचुक के शीघ्र स्वस्थ होने की पीएम मोदी ने की कामना, भेजा भावुक संदेश

    वांगचुक के शीघ्र स्वस्थ होने की पीएम मोदी ने की कामना, भेजा भावुक संदेश

    300 से अधिक स्टॉपेज होंगे खत्म, सफर होगा तेज और ईंधन की होगी बचत

    300 से अधिक स्टॉपेज होंगे खत्म, सफर होगा तेज और ईंधन की होगी बचत

    असम में बाढ़ का कहर: 21 लोगों की मौत, 5.64 लाख लोग प्रभावित

    असम में बाढ़ का कहर: 21 लोगों की मौत, 5.64 लाख लोग प्रभावित

  • छत्तीसगढ़
    सूरजपुर तहसील कार्यालय में दो दिन से बिजली गुल, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

    सूरजपुर तहसील कार्यालय में दो दिन से बिजली गुल, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

    औपचारिकता नही आवेदक की संतुष्टि प्रशासन की प्राथमिकता ....रेना जमील

    औपचारिकता नही आवेदक की संतुष्टि प्रशासन की प्राथमिकता ....रेना जमील

    सूरजपुर के जंगल में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, इलाके में सनसनी

    सूरजपुर के जंगल में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, इलाके में सनसनी

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    यूक्रेन का दावा: भारत से बातचीत ठप, बिगड़ते हालात पर जताई चिंता

    यूक्रेन का दावा: भारत से बातचीत ठप, बिगड़ते हालात पर जताई चिंता

    बिजली सी रफ्तार! हाई-स्पीड ट्रेन ने 5.3 सेकंड में छुआ 800 किमी/घंटा का आंकड़ा

    बिजली सी रफ्तार! हाई-स्पीड ट्रेन ने 5.3 सेकंड में छुआ 800 किमी/घंटा का आंकड़ा

    US Sea Drone Attack: समुद्र में बदलती जंग की तस्वीर, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

    US Sea Drone Attack: समुद्र में बदलती जंग की तस्वीर, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

    सैटेलाइट इमेज में दिखी हलचल, क्या समझौते के तुरंत बाद परमाणु कार्यक्रम आगे बढ़ा रहा था ईरान?

    सैटेलाइट इमेज में दिखी हलचल, क्या समझौते के तुरंत बाद परमाणु कार्यक्रम आगे बढ़ा रहा था ईरान?

    जेल में भड़की हिंसा! श्रीलंका में कैदियों ने 25 लोगों को उतारा मौत के घाट

    जेल में भड़की हिंसा! श्रीलंका में कैदियों ने 25 लोगों को उतारा मौत के घाट

  • मनोरंजन
    कपिल शर्मा कैफे फायरिंग केस में बड़ी सफलता, ‘रॉकेट’ फ्रांस में गिरफ्तार

    कपिल शर्मा कैफे फायरिंग केस में बड़ी सफलता, ‘रॉकेट’ फ्रांस में गिरफ्तार

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

  • रोजगार
    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

  • राजधानी
    कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

    मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

    श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया शौर्य वाटिका का भूमिपूजन, लगभग 79 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया शौर्य वाटिका का भूमिपूजन, लगभग 79 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

    भोरमदेव सरस मेला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का पालन करने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अपील

    भोरमदेव सरस मेला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का पालन करने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अपील

  • ज्योतिष
    घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

    घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

कोरिया

सुशासन तिहार 2026 में बड़ी कार्रवाई: सहायक आयुक्त आयुष प्रताप सिंह पर लापरवाही के आरोप

Posted on :22-May-2026
सुशासन तिहार 2026 में बड़ी कार्रवाई: सहायक आयुक्त आयुष प्रताप सिंह पर लापरवाही के आरोप

कोरिया : सुशासन तिहार 2026 के दौरान श्री आयुष प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं, कोरिया के विरूद्ध शासकीय कार्य में लापरवाही प्रकाश में आयी है, जो कि छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के विपरीत है।

Open photo

अतः छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील ) नियम, 1966 के नियम 9 के तहत श्री आयुष प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं, कोरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कार्यालय पंजीयक सहकारी संस्थाएं, नवा रायपुर छ०ग० नियत किया जाता है। निलंबन के दौरान नियमानुसार वेतन भत्ते पाने की पात्रता होगी।

Read More

वनांचल में प्लॉस्टिक के विरूद्ध अभिनव अभियान

Posted on :19-Sep-2025
वनांचल में प्लॉस्टिक के विरूद्ध अभिनव अभियान

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

मझगवां में थैला और ठोंगा निर्माण हेतु महिलाओं को प्रशिक्षण

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत 35 महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

कोरिया : ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत बनाने की दिशा में कोरिया जिला प्रशासन द्वारा अभिनव पहल की गई है। कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के सहयोग से जनपद पंचायत सोनहत के ग्राम पंचायत मझगवां में थैला एवं ठोंगा निर्माण योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना के तहत बिहान से जुड़ी महिलाओं को आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण उपरांत ये महिलाएं पेपर बैग एवं ठोंगे का निर्माण करेंगी। 

मझगवां में थैला और ठोंगा निर्माण हेतु महिलाओं को प्रशिक्षण

प्रदेशभर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत यह गतिविधि प्रारंभ की गई है। प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं न केवल पेपर बैग निर्माण कर रही हैं बल्कि ग्रामीणों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों एवं पर्यावरण अनुकूल विकल्पों के उपयोग के लिए भी जागरूक कर रही हैं। साथ ही, सोनहत जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत लटमा में लगने वाले साप्ताहिक बाजार को शत-प्रतिशत प्लास्टिक मुक्त बनाने की तैयारी की जा रही है। आगामी दिनों में इस बाजार में केवल पेपर बैग का ही उपयोग होगा।

कलेक्टर ने कहा कि कोरिया जिला अपनी हरियाली और प्राकृतिक संपदा के लिए विशेष पहचान रखता है। इस वनांचल का पर्यावरण प्रदूषित न हो, इसके लिए प्लास्टिक का उपयोग बंद करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पेपर बैग आसानी से उपलब्ध होने पर दुकानदार स्वेच्छा से प्लास्टिक का उपयोग बंद करेंगे, जिससे पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान को मजबूती मिलेगी।

Read More

आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट से अब तक 1382 लाभान्वित, वृद्धजनों को योग और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने किया जा रहा प्रेरित

Posted on :22-Aug-2025
आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट से अब तक 1382 लाभान्वित, वृद्धजनों को योग और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने किया जा रहा प्रेरित

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

कोरिया : राष्ट्रीय आयुष मिशन के निर्देशानुसार जिला कोरिया में जनवरी 2025 से आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित की जा रही है। जिले के विकासखण्ड सोनहत के ग्राम रावतसरई, पत्थरगंवा, भर्रीडीह, कचोहर, वंशीपुर तथा खडगंवा के तहत ग्राम गंगापुर, कासाबहरा और इंदरपुर को चिन्हित कर प्रत्येक शनिवार को शिविर आयोजित किया जा रहा है। इन शिविरों में आयुष चिकित्सक एवं आयुर्वेद फार्मासिस्ट द्वारा चिकित्सा परीक्षण एवं औषधि वितरण किया जाता है। साथ ही आमजन एवं विशेषकर वृद्धजनों को आयुर्वेद, योग, स्वस्थ दिनचर्या और हेल्दी लाइफ स्टाइल के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट से अब तक 1382 लाभान्वित

जनवरी से जुलाई 2025 तक 27 शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 1382 लाभार्थी आयुष पद्धति से लाभान्वित हुए तथा 485 लाभार्थियों का एनसीडी परीक्षण किया गया। शिविरों में मौसमी बीमारियों की जानकारी और योगाभ्यास का महत्व भी बताया गया। शासन की मंशा अनुरूप मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से ‘धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान‘ के अंतर्गत चिन्हित ग्रामों के जनजातीय परिवारों को विशेष रूप से आयुष सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त जिले के बैकुण्ठपुर विकासखण्ड के ग्राम खंधौरा, बारी एवं गेजी तथा सोनहत के नवाटोला और बसेर में भी आयुष शिविर।आयोजित कर सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

Read More

धरती आबा शिविरों में जनजाति समुदाय के लोगों के चेहरे में आई रौनक

Posted on :02-Jul-2025
धरती आबा शिविरों में जनजाति समुदाय के लोगों के चेहरे में आई रौनक

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार

100 दिन के रोजगार की गारंटी के साथ निःशुल्क बनाया गया 462 जॉब कार्ड

कोरिया : कोरिया जिले में चल रहे धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत अब तक 462 जनजाति परिवारों को मनरेगा योजना के तहत जॉब कार्ड जारी किए गए हैं, जिससे उन्हें अपने ही गांव में 100 दिनों के रोजगार की गारंटी मिल रही है। इससे आदिवासी समुदाय के चेहरे पर उम्मीद, रौनक और आत्मनिर्भरता की मुस्कान देखने को मिल रही है। इन लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा जनजाति समाज को आगे बढ़ाने, रोजगार मुहैया कराने, विकास के मुख्यधारा में शामिल करने और बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में यह अभियान लाभदायक हो रहा है। कोरिया कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिलेभर में इस अभियान का बेहतर संचालन किया जा रहा है ताकि कोई भी पात्र हितग्राही जनहितकारी योजनाओं से वंचित न रहे।

धरती आबा शिविरों में जनजाति समुदाय के लोगों के चेहरे में आई रौनक

सभी पात्र जनजाति परिवार के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में यह अभियान बेहद ही कारगर साबित हो रही है। कलेक्टर ने बताया कि धरती आबा अभियान का मुख्य उद्देश्य जनहितकारी योजनाओं में शत-प्रतिशत पात्रता सुनिश्चित करना है। मनरेगा योजना आजीविका विकास का एक सशक्त माध्यम है और प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र जनजाति इस योजना से जुड़कर अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सके।

ग्रामीणों ने कहा खेती के बाद रोजगार की चिंता नहीं

शिविरों में पहुंचने वाले कई युवा कार्ड प्राप्त कर सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिंचवाते नजर आए, जो उनके आत्मविश्वास और जागरूकता का प्रतीक है। ग्रामीणों ने बताया कि अब खेती के बाद खाली समय में उन्हें रोजगार की चिंता नहीं रहेगी।
मनरेगा योजना के तहत अब तक बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत में 434 तथा सोनहत जनपद पंचायत में 28 जॉब कार्ड बनाकर प्रदान किए गए हैं।ग्राम पंचायत अकलासरई के हितग्राही सुदर्शन, शोभा, दीपू, कुलदीप और रामवती ने बताया कि उन्हें धरती आबा शिविर में ही तुरंत जॉब कार्ड मिल गया, जिससे अब अपने गांव में ही काम कर पाएंगे।

धरती आबा शिविरों में जनजाति समुदाय के लोगों के चेहरे में आई रौनक

पात्र हितग्राहियों को जोड़ने के लिए घर-घर सर्वे

जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि जिले के सभी पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़ने के लिए घर-घर सर्वे और जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रोजगार सहायक और मेटों के सहयोग से जॉब कार्ड बनाने में शत-प्रतिशत सफलता मिली है।

Read More

पीएम सूर्यघर से उपभोक्ताओं को होने लगी पैसे की बचत, समय पर मिला उपभोक्ताओं को सब्सिडी

Posted on :02-Jul-2025
 पीएम सूर्यघर से उपभोक्ताओं को होने लगी पैसे की बचत, समय पर मिला उपभोक्ताओं को सब्सिडी

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

कोरिया  : ‘कभी सपने में नहीं सोचा था खुद के घर में बिजली पैदा होगी, लेकिन यथार्थ है और इस कल्पना को साकार किसी ने किया है तो देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्षिता प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार की अहम निर्णय ने।‘ यह बातें साझा की कोरिया जिले के पीएम सूर्यघर योजना के लाभार्थियों ने। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में भी प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की शुरूआत हो चुकी है। सैकड़ों लोग रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। पीएम सूर्यघर योजना के लाभार्थियों ग्राम ओड़गी निवासी श्री सुरेश बाबू शर्मा और हर्रापारा निवासी श्री शिवशंकर साहू ने बताया कि पीएम सूर्यघर योजना के बारे में उन्हें समाचार पत्रों, सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली। इन्होंने बताया कि इस बारे में स्थानीय बिजली ऑफिस में संपर्क किया और बैंक से लोन लेकर सोलर पैनल स्थापित कराया। श्री शर्मा एवं श्री साहू ने बताया कि तीन किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट लगाने के लिए 6.5 प्रतिशत की दर से बैंक से ऋण प्राप्त किया है। इन लाभार्थियों ने बताया कि केंद्र सरकार से मिलने वाली 78 हजार रुपए की सब्सिडी भी समय पर प्राप्त हो गई है।

 पीएम सूर्यघर से उपभोक्ताओं को होने लगी पैसे की बचत

शासन से मिल रही सब्सिडी

उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में छत्तीसगढ़ सरकार 30 हजार रुपए तक का अतिरिक्त अनुदान देने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत स्थापित सोलर रूफ-टॉप संयंत्र विद्युत ग्रिड से नेट मीटरिंग के माध्यम से जोड़ा जाता है। योजना के अंतर्गत एक किलोवाट का सोलर प्लांट स्थापित करने पर केंद्र सरकार से 30 हजार रुपए और राज्य सरकार से 15 हजार रुपए यानि कुल 45 हजार रुपए की सब्सिडी मिलती है। दो किलो वॉट पर केंद्र सरकार से 60 हजार रुपए और राज्य सरकार से 30 हजार रुपए तथा तीन किलोवाट का सोलर पैनल स्थापित करने पर केंद्र सरकार से 78 हजार रुपए और राज्य सरकार से 30 हजार रुपए यानि कुल एक लाख आठ हजार रुपए का अनुदान प्राप्त होगा। इन लाभार्थियों ने बताया कि अब इस योजना से उन्हें आर्थिक बचत होगी साथ ही हाफ बिजली से शून्य बिजली की ओर बढ़ेंगे। इन दोनों उपभोक्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कभी कल्पना नहीं किए थे कि उनके घर में ही बिजली पैदा होगी, लेकिन सच यही है।

Read More

बर्ड फ्लू- पक्षियों, अंडों और पोल्ट्री आहार के विनिष्टिकरण के बाद सरकार के दिशा- निर्देशों के तहत पशुपालकों व किसानों को मिलेगा मुआवजा

Posted on :02-Apr-2025
बर्ड फ्लू- पक्षियों, अंडों और पोल्ट्री आहार के विनिष्टिकरण के बाद सरकार के दिशा- निर्देशों के तहत पशुपालकों व किसानों को मिलेगा मुआवजा

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

इन्फेक्टेड जोन में पक्षियों का कलिंग, सर्विलेंस और सेनेटाइजेशन

कोरिया : बैकुंठपुर स्थित शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू (भ्5छ1) के मामले की पुष्टि के बाद, शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र बैकुंठपुर के एक किलोमीटर की परिधि को इन्फेक्टेड जोन और एक से 10 किमी की परिधि को सर्विलेंस जोन के रूप में तीन माह के लिए घोषित कर दिया गया है। संचालनालय पशु चिकित्सा सेवाएं छत्तीसगढ़ द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार भारत सरकार के एवियन इन्फ्लूएंजा एक्शन प्लान के तहत कार्रवाई की जा रही है।

bird flu in jharkhand avian flu spread in ranchi poultry farm 2196 birds  killed झारखंड में बर्ड फ्लू की दस्तक, 2196 पक्षियों को दी गई मौत, चौकन्नी  हुई चंपाई सोरेन सरकार, Jharkhand

जिला प्रशासन और जिला पशु चिकित्सा सेवाओं के समन्वय से जिला कलेक्टर इस मुद्दे पर लगातार कार्यवाही कर रहे हैं और इस दिशा में लगातार नजर रखे हुए हैं। इन्फेक्टेड जोन में पक्षियों का कलिंग, सर्विलेंस, और सेनेटाइजेशन कार्य चल रहा है। साथ ही, प्रभावित क्षेत्र के पशुपालकों और किसानों के पक्षियों, अंडों और पोल्ट्री आहार के विनिष्टिकरण के बाद उन्हें भारत सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा राशि दी जाएगी।

भारत सरकार ने एवियन इन्फ्लूएंजा के नियंत्रण के लिए पोल्ट्री पक्षियों को जबरन मारने, अंडों और पोल्ट्री फ़ीड को नष्ट करने के लिए मुआवजे की दर तय की हुई है। इन दरों के अनुसार, पोल्ट्री पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों और उनकी आयु के आधार पर मुआवजे की राशि निर्धारित की गई है। उदाहरण स्वरूप, 8 सप्ताह तक के लेयर चूजों को 40 रुपये का मुआवजा मिलेगा, जबकि 8 सप्ताह से अधिक उम्र के लेयर पक्षियों के लिए 140 रुपये मुआवजा निर्धारित किया गया है, वहीं 4 सप्ताह तक के बॉयलर को 35 रुपये का मुआवजा मिलेगा, जबकि 4 सप्ताह से अधिक उम्र के बॉयलर के लिए 120 रुपये दिया जाएगा। इसी तरह 8 सप्ताह तक के बेकयार्ड पोल्ट्री बर्ड्स को 35 रुपये का मुआवजा मिलेगा, जबकि 8 सप्ताह से अधिक उम्र के बेकयार्ड पोल्ट्री बर्ड्स के लिए 150 रुपये दर निर्धारित किया गया है। जबकि 8 सप्ताह तक के टर्की को 60 रुपये का मुआवजा मिलेगा, जबकि 8 सप्ताह से अधिक उम्र के टर्की के लिए 350 रुपये दर के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा। इसी तरह 5 सप्ताह तक के बटेर को 20 रुपये का मुआवजा मिलेगा, जबकि 5 सप्ताह से अधिक उम्र के बटेर के लिए 40 रुपये दर निर्धारित किया गया है। इससे पोल्ट्री किसानों को एवियन इन्फ्लूएंजा के प्रभावी नियंत्रण और उनके नुकसान की भरपाई करने में मदद करेगा और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करेगा।

Read More

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने ली कोरिया के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक

Posted on :28-Mar-2025
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने ली कोरिया के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

पर्यटन को बढ़ावा देने हर सम्भव करें उपाय-श्री रमेन डेका

ड्रॉप आउट रोकने के जिला शिक्षा अधिकारी को दिए विशेष निर्देश

कोरिया : छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने गत दिवस  कोरिया प्रवास के दौरान आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिले में आदिवासी वर्ग के लोगों के सामाजिक और आर्थिक विकास पर विशेष ध्यान देने, सड़क दुर्घटना के रोकथाम हेतु प्रभावी कदम उठाने, मादक पदार्थों के परिवहन, विक्रय, भंडारण को प्रतिबंधित करने, पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से प्रकृति का संतुलन बनाए रखने, जल संचयन को बढ़ाने, पर्यटन को बढ़ावा देने, टीबी उन्मूलन जैसे अन्य योजनाओं का धरातल पर उचित क्रियान्वयन करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए। जिससे योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति तक पहुँच सके।  इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

पर्यटन को बढ़ावा देने हर सम्भव करें उपाय-श्री रमेन डेका

बैठक में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने दूरस्थ आदिवासी जिले में निवासरत लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए उन्हें शासकीय योजनाओं से प्राथमिकता से लाभांवित करने के निर्देश दिए।  उद्योग, स्वरोजगार व्याप नाते केंद्र व राज्य प्रवर्तित योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक गम्भीरता से पहुँचाने एवं आमजनो के जीवन स्तर में बदलाव लाने हेतु निर्देशित किया।

राज्यपाल श्री डेका ने जिले में सड़क दुर्घटना से होने वाली जनहानि के रोकथाम हेतु जिला प्रशासन को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क दुर्घटना से संलिप्त भारी वाहनो के मालिकों की बैठक लेकर उनके वाहन चालकों की समय-समय पर कॉउंसलिंग करने एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने व मादक पदार्थाे का सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों पर कड़ाई से प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए।

राज्यपाल श्री डेका ने मादक पदार्थों के सेवन के रोकथाम हेतु जिले में नशीली सामग्रियों के परिवहन, भण्डारण व विक्रय पर प्रतिबंध लगाने हेतु दंडात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजनों में नशा त्याग हेतु अभियान चलाकर जनजागरूकता लाने की बात कही। साथ ही युवाओं में नशा से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी देने हेतु स्कूल, कॉलेज में नशामुक्ति अभियान चलाने के लिए कहा एवं जिले में संचालित नशा मुक्त केंद्रों का भी उचित संचालन कराने के निर्देश दिए।

राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन व भू-जल स्तर में वृद्धि हेतु अधिक से अधिक पौधरोपण करने व उनका उचित देखभाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में पेड़ों का अत्याधिक महत्व है एवं प्रकृति का संतुलन बनाए रखने हेतु पौधरोपण आवश्यक है। उन्होंने सीसी रोड निर्माण के दौरान पेड़-पौधों के लिए पर्याप्त जल,जमीन को छोड़कर ही निर्माण कराने के निर्देश दिए।

बैठक में राज्यपाल ने शत प्रतिशत बालिकाओं और श्रमिको के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की बात कही। साथ ही ड्रॉप आउट को रोकने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए। स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए जिले में टीबी, एनीमिया, कुष्ठ उन्मूलन की दिशा में कार्य करने और आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। टीबी मुक्त भारत के लिए कोरिया जिले को भी विशेष प्रयास करने की बात कही। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी के गठन के सम्बंध में जानकारी लेते हुए नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए तय सीमा में चुनाव कराने के निर्देश दिए उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों को कुष्ठ उन्मूलन में सहभागिता निभाने और रेडक्रॉस सोसायटी में सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया।

युवाओं के शारीरिक-मानसिक विकास के साथ राष्ट्रीयता की भावना, नैतिक व चारित्रिक गुणों के विकास हेतु एनसीसी को और अधिक स्कूल, कॉलेज के युवाओं को जोडने के लिए समुचित प्रयास करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार दे जोड़ने के लिए कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने स्टार्टअप को अपनाने के जिला प्रशासन को विशेष पहल करने की बात कही। राज्यपाल ने कहा यह जिला पर्यटन की आपार सम्भवनाएँ से भरा है। जिला इसके लिए प्रशासन को पर्यटन के क्षेत्र में विशेष कार्य करने की बात कही। उन्होंने जिले में लीची फसल को बढ़ावा देने तथा लीची जूस  उत्पादन के लिए किसानों को प्रेरित करने कहा।

Read More

कोरिया जिले की आंगनबाड़ियों में सप्लाई करतीं हैं सेहत का लड्डू

Posted on :10-Mar-2025
कोरिया जिले की आंगनबाड़ियों में सप्लाई करतीं हैं सेहत का लड्डू

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

ज्योति स्व-सहायता समूह की महिलाएं बनातीं हैं रागी,सत्तू, ज्वार और बाजरे के लड्डू

महतारी वंदन योजना से दूर हुई घरेलू खर्च की चिंता,अब उत्पादन बढ़ाने में ध्यान

रायपुर : जहां चाह वहां राह इस उक्ति को चरितार्थ कर दिखाया है एक महिला स्व-सहायता समूह ने, कोरिया जिले के छोटे से ग्राम आनि में संचालित ज्योति महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं जिले की आंगनबाड़ियों में रागी, सत्तू,ज्वार और बाजरे से बने लड्डू सप्लाई करती हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की महिला सशक्तिकरण की नीतियों से प्रभावित समूह की महिलाएं अपने हाथों से सेहत का लड्डू तैयार करती हैं। जिले की आंगनबाड़ियों में इन लड्डुओं को गर्भवती, शिशुवती माताओं एवं सुपोषण के लिए नवजात शिशुओं की माताओं को खिलाया जाता है।

ज्योति स्व-सहायता समूह की महिलाएं बनातीं हैं रागी,सत्तू, ज्वार और बाजरे के लड्डू

समूह की अध्यक्ष श्रीमती सविता सिंह हैं। समूह की सदस्य श्रीमती गुलनाज़ बेगम बताती हैं कि पहले उनका समूह छोटे-मोटे उत्पाद के जरिए अपनी आजीविका चलाता है। फिर समूह ने जिले में सुपोषण की मांग के अनुरूप रागी, सत्तू,ज्वार और बाजरे के लड्डू बनाना शुरू किया। इसके लिए उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार की पहल और प्रोत्साहन से एक लाख 50 हजार रुपए का लोन मिला। 

समूह की अन्य सदस्य श्रीमती राशिदा ने बताया कि हम समूह में स्वच्छता का ध्यान रखते हुए काम करते हैं। लड्डू निर्माण की पूरी प्रकिया में हाइजीन का विशेष ध्यान दिया जाता है। श्रीमती राशिदा ने बताया कि समूह में 20 महिलाएं हैं। सभी गृहणियां हैं। हमें स्थानीय प्रशासन की ओर से 60 हजार रुपए का भी ऋण प्रदान किया गया है। हमारा समूह जिले के लगभग 500 आंगनबाड़ियों को लड्डू सप्लाई करता है। राशिदा ने बताया महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने की वजह से समूह की महिलाओं के सामने घरेलू खर्च की चिंता कम हुई है, इस वजह से समूह की महिलाएं ध्यान लगाकर समूह के में उत्पादन बढ़ाने में ध्यान दे रही हैं।

Read More

कोरिया में बाघ की मृत्यु की घटना पर मुख्यमंत्री के कड़े तेवर

Posted on :13-Nov-2024
कोरिया में बाघ की मृत्यु की घटना पर मुख्यमंत्री के कड़े तेवर

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

वनरक्षक  राजवाड़े और वनपाल श्री सिंह निलंबित

वन क्षेत्रपाल  विनय कुमार सिंह से मांगा गया स्पष्टीकरण

रायपुर :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरिया जिले में बाघ की मौत की घटना को गंभीरता से लेते हुए इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश प्रधान मुख्य वनसंरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही.  श्रीनिवास राव को दिए थे। इन निर्देशों के परिपालन में कोरिया वनमंडल बैकुण्ठपुर अंतर्गत परिक्षेत्र सोनहत के रामगढ़ सर्किल के वनरक्षक पिताम्बर लाल राजवाड़े और वनपाल रामप्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इसी तारतम्य में परिक्षेत्राधिकारी सोनहत के वन क्षेत्रपाल विनय कुमार सिंह से टाईगर की मृत्यु के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से वनों की रक्षा और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए मुस्तैदी से कर्तव्यों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी लापरवाही पर संबंधितों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Read More

कोरिया के स्काउट गाइड ने राष्ट्रीय साहसिक संस्थान पंचमढ़ी में लहराया अपना परचम

Posted on :24-Jun-2024
कोरिया के स्काउट गाइड ने राष्ट्रीय साहसिक संस्थान पंचमढ़ी में लहराया अपना परचम

प्रत्येक दिन अनेक गतिविधियों में हिस्सा लिए, हुए आत्मनिर्भरता का विकास

कोरिया : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय साहसिक संस्थान पंचमढ़ी (मध्य प्रदेश) में पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर का आयोजन दिनांक 19.06.2024 से 24.06.2024 तक गया था जिसमें सम्मिलित होने हेतु कोरिया जिले के जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट कोरिया जितेंद्र कुमार गुप्ता के आदेशानुसार एवं जिला संगठन आयुक्त स्काउट कोरिया नागेश्वर साहू के नेतृत्व में जिला सचिव सुरेंद्र राजवाड़े, अमरनाथ सिंह बेसिक स्कॉउट मास्टर, आशा एक्का बेसिक गाइड कैप्टन, अपूर्वा द्विवेदी बेसिक गाइड कैप्टन के साथ 14 स्काउट 14 गाइड सहित कुल 32 सदस्यीय दल पचमढ़ी के एडवेंचर केम्प में शामिल हुए थे।

Open photo

बता दें कि स्काउट गाइड में अनेक गुण विकसित करने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित की जाती है। इस शिविर के प्रथम दिवस राजेंद्र गिरी पर्वत पर पर्वतारोहण कराया गया तथा द्वितीय दिवस से प्रत्येक दिन नई नई जगहों पर पर्वतारोहण कराया गया, जिसमें प्रमुख रूप से जटाशंकर, बायसन लॉज, पांडव केव गुफा, बी फॉल, अविभाजित भारत का सेंट्रल प्वाइंट इत्यादि जगहों पर ट्रैकिंग कराया गया साथ ही साथ विभिन्न प्रकार के साहसिक गतिविधियां जैसे - रॉक क्लाइंबिंग, आर्चरी, राइफल शूटिंग, हॉर्स राइडिंग, टायर वॉल, रशियन वाल, चिमनी क्लाइंबिंग, स्काई साइकिलिंग, रेपलिंग, विभिन्न प्रकार के ब्रिज क्रॉसिंग इत्यादि महत्वपूर्ण साहसिक गतिविधियां कराई गई। प्रत्येक दिवस संध्या के समय शिविर ज्वाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रति दिवस कोरिया जिले के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।

राष्ट्रीय स्तरीय इस शिविर में कोरिया जिले को गौरवान्वित करने हेतु सभी प्रतिभागियों को विनय कुमार लंगेह कलेक्टर कोरिया पदेन संरक्षक भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ कोरिया जितेंद्र कुमार गुप्ता जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट जिला कोरिया, रवि कुमार पाण्डेय जिला संघ कोषाध्यक्ष, नागेश्वर साहू जिला संगठन आयुक्त स्काउट सहित जिला संघ के समस्त पदाधिकारी संस्था के प्राचार्य एवं समस्त स्काउटर - गाइडर ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं।

Read More

कोरिया में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का आयोजन

Posted on :26-Feb-2024
कोरिया में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का आयोजन

सफलता के लिए पांच लक्षण जरूरी:- सूरज सिंह परिहार

 कोरिया : जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट कोरिया जितेंद्र कुमार गुप्ता के आदेशानुसार एवं शिविर संचालक जिला संगठन आयुक्त स्काउट कोरिया नागेश्वर साहू के नेतृत्व में तृतीय सोपान स्काउट- गाइड जांच एवं राज्य पुरस्कार पूर्वाभ्यास शिविर का आयोजन दिनांक 19.02.2024 से 23.02.2024 तक स्वामी आत्मानंद शासकीय  उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट अंग्रेजी/ हिंदी माध्यम विद्यालय पटना, जिला कोरिया में आयोजित किया गया । जिसमें जिले के 24 विद्यालयों से 139 स्काउट, 135 गाइड,  एवं 15 प्रभारी स्काउटर - गाइडर सम्मिलित हुए।

Open photo

बता दें कि स्काउट गाइड के छात्रों को राज्य पुरस्कर में शामिल होने तृतीय सोपान केम्प में शामिल होना जरूरी होता है जिसके तहत कोरिया में तृतीय सोपान शिविर का आयोजन किया गया। इस पाँच दिवसीय शिविर में शिविर नियम, दैनिक कार्यक्रम, टोली विभाजन, बी.पी. सिक्स, योगा, सूर्य नमस्कार, स्काउटिंग आंदोलन का ज्ञान, आधारभूत तत्व, विभिन्न प्रकार के ध्वज एवं उनको फहराने के विधि, विभिन्न प्रकार की गांठे, पायनियरिंग प्रोजेक्ट, टेंट बनाना, मचान बनाना, कंपास एवं सोलह दिशाओं का ज्ञान, प्राथमिक चिकित्सा, अस्थाई स्ट्रेचर बनाना, खुले में जीवन, कैंपिंग एवं खोज के चिन्हों के माध्यम से हाइकिंग, दक्षता पदक की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

Open photo

शिविर के दौरान विश्व स्काउटिंग के संस्थापक लार्ड बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल के जन्म जयंती के शुभ अवसर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित कर उन्हें याद किया गया। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन चांदनी कंवर डिप्टी कलेक्टर कोरिया एवं जितेंद्र कुमार गुप्ता जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त स्काउट कोरिया के निर्देशन में किया गया।

महाशिविर ज्वाल कार्यक्रम में ये रहे मुख्यातिथि

संध्या में महाशिविर ज्वाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि कोरिया जिले के पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार जी, कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र कुमार गुप्ता जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट विशिष्ट अतिथि संयुक्त संचालक शिक्षा, त्रिभुवन शर्मा सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट सरगुजा संभाग, जेरमिना एक्का सहायक राज्य संगठन आयुक्त गाइड, शैलेंद्र कुमार मिश्रा सहायक राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट, राजेश सिंह, शीतल सिदार थाना प्रभारी पटना, महेश मिश्रा लांस नायक यातायात बैकुंठपुर, दान बहादुर सिंह डी.ओ.सी. (एम.सी.बी.), शांतनु कुर्रे डी.टी.सी. (एम.सी.बी.), संस्था के प्राचार्य देवकरण सिंह मंचासीन रहे।

शिविर संचालक नागेश्वर साहू जिला संगठन आयुक्त स्काउट जिला कोरिया ने स्वागत उद्बोधन एवं शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, पुलिस अधीक्षक कोरिया सूरज सिंह परिहार जी के द्वारा स्काउट- गाइड से संवाद करते हुए एक सफल नागरिक बनने के लिए मूल मंत्र देते हुए विद्यार्थी के पाँच लक्षण पर विस्तार से चर्चा किया गया एवं स्काउट-गाइड के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि एवं जिला शिक्षा अधिकारी के कर कमलों के द्वारा विगत माह में दिनांक 11 से 17 जनवरी 2024 तक आयोजित स्काउटर- गाइडर प्रशिक्षण शिविर का प्रणाम पत्र प्रदान किया गया साथ ही सभी अतिथियों एवं संचालक मंडल के सभी सदस्यों  को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया एवं जिला संघ के पदाधिकारी के द्वारा मुख्य अतिथि महोदय को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

शिविर के अंतिम दिवस को प्रातः कालीन योगाभ्यास एवं सूर्य नमस्कार कराया गया तत्पश्चात फायर एवं आपदा प्रबंधन विभाग कोरिया के एस. ओ. बबलू प्रसाद शर्मा एवं उनकी टीम के द्वारा स्काउट-गाइड को दुर्घटना, आपदा एवं आग लगने पर किए जाने वाले आवश्यक सुरक्षा एवं बचाव उपाय के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान किया गया। अन्त में ध्वज अवतरण कर राष्ट्रगान के साथ शिविर का समापन किया गया। इस शिविर को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में संचालक मंडल के साथ मेजबान संस्था के प्राचार्य देवकरण सिंह, सुनील जायसवाल व्याख्याता,  विद्यालय की गाइड केप्टिन अपूर्वा द्विवेदी का योगदान रहा।

इस शिविर की सफलता पर संचालक मण्डल के सभी सदस्यों एवं सम्मिलित होने वाले सभी प्रतिभागियों को कैलाश कुमार सोनी राज्य सचिव भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ रायपुर, विनय कुमार लंगेह कलेक्टर कोरिया पदेन संरक्षक भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया, जितेंद्र गुप्ता जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट जिला कोरिया, संस्था के प्राचार्य एवं अन्य स्काउटर गाइडर ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए  सुश्री विजय कुजूर (शिविर संचालक गाइड विभाग), सुरेंद्र कुमार राजवाडे जिला सचिव, रवि कुमार पाण्डेय जिला संघ कोषाध्यक्ष, सुनील बड़ा जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट, निशा खान जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड, श्याम कुमार आण्डिल विकासखण्ड सचिव सोनहत, शिव प्रताप सिंह संयुक्त विकासखण्ड सचिव बैकुंठपुर, प्रवीण तिग्गा, विपिन कुजूर, शुक्ला राम भगत, रवि प्रसाद बैगा इन सभी ने मिलकर सफलता पूर्वक शिविर का संचालन किया |

Read More

श्री महादेव कावरे सर द्वारा दिये गये निर्देश से कोरिया ज़िले में 159 लीटर शराब जप्त

Posted on :18-Nov-2023
श्री महादेव कावरे सर द्वारा दिये गये निर्देश से कोरिया ज़िले में 159 लीटर शराब जप्त

कोरिया : विशेष सचिव सह आबकारी आयुक्त *श्री महादेव कावरे सर द्वारा दिये गये निर्देश के तारतम्य में उपायुक्त श्री विजय सेन शर्मा सर के निर्देश अनुसार व *जिला आबकारी अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह * के विशेष मार्गदर्शन में जिला कोरिया मनेन्द्रगढ़ छत्तीसगढ़  में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही किया गया -

कुल कायम प्रकरण - 02
दिनांक 16/11/23
कुल जप्त मदिरा - 159.0 लीटर महुआ शराब, मूल्य 60990/-।

1 . 34 (1),(क)
 जप्ति - 04 लीटर महुआ शराब व 70 किग्रा महुआ लाहन 
 आरोपी सीता आ० हंस कुमार , रजवार ,उम्र 39 वर्ष साकिन खरवत, थाना चरचा के विरुद्ध प्रकरण कायम किया गया ।
2- प्रकरण -फाटपानी थाना बैकुंठपुर के जंगल में  -

जप्ति - 155 लीटर महुआ शराब तथा लगभग 500 किग्रा महुआ लाहन लावारिस हालत में बरामद किया गया। आरोपी की पतासाजी की जा रही है। उक्त कार्यवाही मे सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती सपना सिन्हा व परि०आबकारी उप निरीक्षक   श्री शिवेन्द्र मराबी व आबकारी स्टाफ कोरिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Read More

9वीं से 12वीं तक के आरक्षित वर्ग के छात्र-छात्राओं कृपया ध्यान दे, इस तारीख तक होगा छात्रवृत्ति हेतु पंजीयन

Posted on :07-Oct-2023
9वीं से 12वीं तक के आरक्षित वर्ग के छात्र-छात्राओं कृपया ध्यान दे, इस तारीख तक होगा छात्रवृत्ति हेतु पंजीयन

'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

कोरिया : शिक्षा सत्र 2023-24 हेतु कक्षा 9वीं से 12वीं तक के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को पात्रता अनुसार राज्य व केन्द्रीय छात्रवृत्ति हेतु राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल में 27 सितंबर 2023 से पंजीयन के लिए उपलब्ध कराया गया है।

केन्द्रीय छात्रवृत्ति हेतु आवश्यक सभी प्रमाण पत्र सीधे जारीकर्ता संस्था से सत्यापित किये जायेंगे। केन्द्रीय छात्रवृत्ति हेतु आवश्यक कौई भी प्रमाण पत्र अपललोड किये जाने का कोई प्रावधान नहीं है।

नये प्रावधान अनुसार कक्षा 9वीं से 12वीं तक पात्रताधारी सभी विद्यार्थी को स्वयं पोर्टल पर पंजीयन किया जाना है, जिनका सत्यापन शाला व जिला स्तर पर किया जावेगा।

पोर्टल से संबंधित अन्य प्रमुख निर्देश के तहत राज्य/केन्द्रीय छात्रवृत्ति हेतु विद्यार्थियों का आधार से लिंक बैंक खाता होना अनिवार्य है। राज्य छात्रवृत्ति हेतु विद्यार्थियों के द्वारा पोर्टल पर स्वयं पंजीयन करना होगा। आवश्यक प्रमाण पत्र यदि ऑनलाईन बना हो तो सीधे विद्यार्थी के स्तर से ही अपलोड किया जा सकेगा। किन्तु यदि ऑनलाईन प्रमाणपत्र न हो तो आवश्यक प्रमाण पत्र शाला में जमा किये जायेगें। शाला के प्रभारी/छात्रवृत्ति नोडल द्वारा शाला के लॉगिन से संबंधित विद्यार्थी के आवश्यक प्रमाण पत्र पोर्टल पर अपलोड कर दिये गये प्रावधान अनुसार विद्यार्थी की जानकारी का सत्यापन करेंगे। सभी पंजीयन का द्वितीय सत्यापन जिला स्तर पर जिले के लॉगिन से किया जावेगा। कक्षा 5वीं से 12वीं तक के एस.सी,/एस,टी, वर्ग के दिव्यांग विद्यार्थियों को केंद्रीय छात्रवृत्ति के तहत भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार अतिरिक्त राशि देय है। इस हेतु भारत सरकार के पोर्टल से ऑनलाईन बने दिव्यांग प्रमाण पत्र विद्यार्थियों के पंजीयन व शाला स्तर से सत्यापन हेतु दिनांक 20 अक्टूबर 2023 तक की समय-सीमा निर्धारित किया गया है।

Read More

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान-खेती किसानी को मिला नया संबल

विशेष लेख : विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान-खेती किसानी को मिला नया संबल

विशेष लेख : प्रकृति की गोद में बसा जशपुर का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘

विशेष लेख : प्रकृति की गोद में बसा जशपुर का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

ज्योतिष और हेल्थ

घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

खेल

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

व्यापार

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution