राजधानी

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा डॉ. अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर संविधान दिवस मनाया गया

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा डॉ. अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर संविधान दिवस मनाया गया

संविधान दिवस मनाया गया।

रायपुर : संविधान दिवस के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा अंबेडकर चौक मे डॉ. अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर संविधान दिवस मनाया गया। भारत मे प्रति वर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इस बार भारतीय संविधान को अपनाये हुए 75 वर्ष हो गये है। भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। जिसे तैयार करने मे 2 साल 11 महीने 18 दिन लगे थे। कई देशो के संविधान के अध्यन करने के बाद भारतीय संविधान को लागू किया गया। 

Open photo

स्वतंत्र भारत के इतिहास मे 26 नवम्बर 1949 का दिन बेहद यादगार और ऐतिहासिक था। आज ही के दिन हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ। इस दिन को याद कर हम संविधान दिवस मनाते है। भारत का संविधान भारत के लोकतांत्रिक धर्म निर्पेक्ष व्यवस्था ढांचे को परिभाषित करने वाला आधारभूत दस्तावेज है। संविधान मे हमारे मौलिक अधिकारो के साथ साथ हमारे कर्तव्यो की जिम्मेदारी भी याद दिलाता है। कार्यक्रम कांग्रेस के कार्यकर्ता संविधान को बचाना है सामाजिक न्याय लाना है जैसे विभिन्न श्लोगन लिए हए पोस्टर हाथ मे रखे हुए थे। इस दौरान बाबा साहेब अम्बेडकर अमर रहे के नारे लगे।

कार्यक्रम मे शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे कामरान अंसारी नीलकंठ जगत नवीन चंद्राकर सुमीत दास माधव साहू देव साहू अशोक ठाकुर राजू सोनी अविनय दुबे कमलेश नथवानी माधव छूरा पुष्पराज बैद मोहम्मद मजीद फहीम महावीर देवांगन अमर परचानी प्रवीण चंद्राकर राजू नायक आमीर खान मनोज पाल अनिल रायचूरा पार्वती साहू लोकेश्वरी साहू संतोश लोधी सतिंद्र ठाकुर मोहसिन खान गौतम यादव ईमान भाई राज देवांगन आदि उपस्थित थे।

मोहम्मद मजीद फहीम
प्रवक्ता
शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email