राष्ट्रीय

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह दिल्ली के निगम बोध घाट में पंचतत्व में हुए विलीन

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह दिल्ली के निगम बोध घाट में पंचतत्व में हुए विलीन

नई दिल्‍ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोन सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। गुरुवार रात दिल्ली के AIIMS में उनका निधन हो गया था। 10 सालों तक देश के प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह 92 साल के थे। शुक्रवार तड़के ही उनका शव 3 मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित आवास पर लाया गया। प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अन्य नेताओं और सगे-संबंधियों ने उनको श्रद्धांजलि दी। मनमोहन सिंह को कांग्रेस मुख्यालय में भी श्रद्धांजलि दी गई। राजकीय सम्मान और सिख परंपरा के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज दोपहर में अंतिम संस्‍कार होगा. पंचतत्‍व में विलीन होने से पहले उनका शव कांग्रेस मुख्‍यालय में अंतिम दर्शन के लिए लाया गया, जहां से उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई. कांग्रेस मुख्‍यालय में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहे. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्‍कार निगमबोध घाट पर किया गया। पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा ने पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके अलावा देशभर से दिग्गज नेता भारत के पूर्व पीएम को नमन करने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। केंद्र सरकार ने सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ निगम बोध घाट पर किया गया।(एजेंसी)

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email