खेल

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

अनिल बेदाग

युवराज सिंह को मिला गोवा में खास सरप्राइज, अभिषेक-नमन ने जीता ‘युवी पाजी’ का दिल

मुंबई : क्रिकेट के मैदान पर अपने दमदार शॉट्स और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर युवराज सिंह इस बार गोवा में एक ऐसी छुट्टी का हिस्सा बने, जहां न कोई तय कार्यक्रम था, न किसी तरह की जल्दबाजी और न ही घूमने-फिरने की लंबी सूची। उनके शिष्यों अभिषेक शर्मा और नमन धीर ने एयरबीएनबी के जरिए अपने गुरु के लिए एक खास सरप्राइज तैयार किया, जो दोस्ती, अपनापन और बेफिक्र पलों का खूबसूरत उदाहरण बन गया।

हाल ही में वायरल हुई ‘शर्म करो’ रील के बाद अभिषेक और नमन ने मजाक को यादगार अनुभव में बदलते हुए युवराज को गोवा में आराम और मस्ती से भरी छुट्टियों का तोहफा दिया। कभी पूल के किनारे सुकून के पल, कभी पसंदीदा कढ़ी-चावल का स्वाद और कभी एयरबीएनबी स्टाफ के साथ अचानक शुरू हुआ गली क्रिकेट—हर पल ने इस सफर को खास बना दिया।

युवराज सिंह ने कहा, “हर व्यक्ति का अपना एक अलग अंदाज़ होता है और बेहतरीन यात्रा का अनुभव भी हर किसी के लिए अलग मायने रखता है। गोवा में ठहरने का अनुभव बिल्कुल वैसा था जैसा हम चाहते थे—बिना किसी जल्दबाजी के, निजी और पूरी तरह हमारा।” वहीं अभिषेक शर्मा और नमन धीर ने कहा, “सबसे बेहतरीन यात्राएं किसी परफेक्ट यात्रा कार्यक्रम से नहीं बनतीं, बल्कि उन लोगों के मुताबिक खुद को ढालने से बनती हैं, जिनके साथ आप सफर कर रहे होते हैं।”

एयरबीएनबी की नई फिल्म ‘स्टे योर वे’ अभियान के जरिए यही संदेश देती है कि सबसे खूबसूरत यात्राएं वही होती हैं, जो आपकी अपनी पसंद और अपने लोगों के साथ बिताए गए यादगार पलों से बनती हैं।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email