× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    शपथ लेते ही सुवेंदु का बड़ा संदेश, पीएम मोदी को झुककर किया प्रणाम

    शपथ लेते ही सुवेंदु का बड़ा संदेश, पीएम मोदी को झुककर किया प्रणाम

    अंधेरे से उजाले की ओर: सुशासन ने बदली विशेष पिछड़ी जनजाति के दिव्यांग दंपति की जिंदगी

    अंधेरे से उजाले की ओर: सुशासन ने बदली विशेष पिछड़ी जनजाति के दिव्यांग दंपति की जिंदगी

    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

  • छत्तीसगढ़
    महासमुंद पुलिस को शातिर चोर को पकड़ने में मिलीं सफलता

    महासमुंद पुलिस को शातिर चोर को पकड़ने में मिलीं सफलता

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति-परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति-परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    अब सरोधा बांध के पीछे मंडलाकोना तक पहुंची पक्की सड़क

    अब सरोधा बांध के पीछे मंडलाकोना तक पहुंची पक्की सड़क

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेश भर में गूंजीं शहनाइयां, 1385 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेश भर में गूंजीं शहनाइयां, 1385 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राष्ट्रीय

Previous12...20212223242526...5455Next

बांग्लादेश में जारी हिंसा से दक्षिण एशिया में हलचल, 440 मरे,हज़ारों घायल,शेख हसीना का अज्ञातवास।

Posted on :08-Aug-2024
बांग्लादेश में जारी हिंसा से दक्षिण एशिया में हलचल, 440 मरे,हज़ारों घायल,शेख हसीना का अज्ञातवास।

डॉ. समरेन्द्र पाठक 

वरिष्ठ पत्रकार।

ढाका /नयीदिल्ली : आरक्षण को लेकर बांग्लादेश देश में पिछले तीन सप्ताह से जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा हिंसा की घटनाओं में बड़े पैमाने पर अल्पसंख्यकों एवं उसके धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने की खबर है। अभी तक 440 लोग मारे गए हैं,तथा हज़ारों की संख्या में घायल हुए हैं। 

Open photo

इन घटनाओं के मद्देनजर भारत, नेपाल एवं पाकिस्तान सहित दक्षिण एशियाई देशों में हलचल तेज हो गयी है। भारत सरकार ने कल संसद में सम्पूर्ण घटनाओं की जानकारी दी। इस मसले पर सर्वदलीय बैठक में सभी दलों ने एकजुट रहने की प्रतिबद्धता जतायी। भारत का लगभग साढ़े 4 हज़ार किलोमीटर से अधिक भूभाग बांग्लादेश से जुड़ा है। बांग्लादेश में आजादी के सेनानियों के परिजनों को 30 प्रतिशत आरक्षण दी जा रही थी,जिसे सुप्रीम कोर्ट ने 5 प्रतिशत किए जाने का निर्णय दिया है। 

Open photo

उधर बांग्लादेश की सेना स्थिति पर काबू पाने की कोशिश कर रही है, मग़र उत्तेजित लोगों का विरोध राजधानी ढाका एवं अन्य प्रमुख शहरों में जारी है। शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद विभिन्न हिंसक घटनाओं में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई हुयी है। इस बीच शेख हसीना के भारत में किसी सुरक्षित स्थान पर टिकने की खबर है। वह शीघ्र ही अन्य देश का रुख करने वाली हैं। उधर राष्ट्रपति ने अंतरिम सरकार के सुचारू होने की कोशिशें तेज कर दी है। 

Open photo

देश में आरक्षण के खिलाफ छात्र संगठनों का प्रदर्शन लगातार जारी है। खबरों के अनुसार पुलिस और सेना के जवान सड़कों पर गश्त लगा रहे हैं। इस वजह से स्थिति धीरे धीरे नियंत्रण में आने का दावा किया जा रहा है।बताया गया है,कि बांग्लादेश में लंबे समय के बाद विद्यालय भी खोले गए हैं। दरअसल देश में विवादित आरक्षण प्रणाली के विरोध में छात्रों के प्रदर्शन की वजह से विद्यालय बंद कर दिए गए थे। 

Open photo

बांग्लादेश में गत सोमवार को हुई भारी हिंसा के बाद मंगलवार को अल्पसंख्यकों एवं उसके धार्मिक संस्थानों को बड़े पैमाने पर निशाना बनाया गया।हालांकि दावा किया जा रहा है, कि ढाका में स्थित पर काफी हद तक काबू पाया गया है। ढाका की सड़कों पर सार्वजनिक परिवहन का संचालन शुरू हो गया है। इसके अलावा सड़कों में दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें खोलना शुरू कर दिया है। वहीं, सरकारी वाहनों को भी कार्यालयों की तरफ जाते हुए देखा गया है।

गत सोमवार को हिंसा के दौरान करीब 109 लोगों की मौत हुई थी। रविवार को हिंसा के दौरान कुल 114 लोगों की मौत हुई थी। 16 जुलाई से शुरू हुई हिंसा की वजह से सोमवार तक कुल 440 लोगों की जान गई है। बीते महीने जुलाई में बांग्लादेश में छात्रों के प्रदर्शनों के दौरान 200 लोगों की मौत हो गई थी।रविवार को प्रदर्शनकारियों और आवामी लीग पार्टी के समर्थकों के बीच झड़प शुरू गई थी।

सूत्रों के अनुसार सोमवार को सुबह 11 बजे से रात आठ बजे के बीच ढाका मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में 37 शवों को लाया गया। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि वहां विभिन्न घटनाओं में घायल हुए 500 लोगों को लाया गया था। शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद सैकड़ों लोगों ने उनके आवास में तोड़फोड़ मचा दी। इसके अलावा, प्रदर्शनकारियों को शेख हसीना के घर मे मौजूद वस्तुओं को ले जाते हुए भी देखा गया था। ढाका में मौजूद शेख हसीना के निजी आवास सुधा सदन को प्रदर्शनकारियों ने तहस नहस कर दिया। सोमवार को ही हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 

बताया जा रहा है,कि शेख हसीना लंदन जाने वालीं थीं, लेकिन अभी वह अज्ञातवास पर हैं। दरअसल, ब्रिटिश सरकार का कहना है,कि लंदन में शेख हसीना को किसी भी संभावित जांच के तहत कानूनी सुरक्षा मिलने की संभावना नहीं है। मामले से जुड़े लोगों का कहना है।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने लंदन में कहा कि बांग्लादेश में बीते कुछ सप्ताह से जबरदस्त हिंसा का दौर देखा गया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अभूतपूर्व हिंसा के बीच जान-माल की दुखद हानि देखी है और देश के लोग संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में पूर्ण और स्वतंत्र जांच के हकदार हैं। 

सूत्रों ने कहा कि हसीना की यात्रा योजनाओं में कुछ अड़चन आ गई हैं और वह अगले कुछ दिनों तक भारत में ही रह सकती हैं। उन्होंने स्थिति को गतिशील भी बताया और कहा कि इस मामले में कोई निश्चित रास्ता या स्पष्टता नहीं है। एल.एस.

Read More

कोरबा-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस ट्रेन की तीन बोगियों में लगी आग...

Posted on :05-Aug-2024
कोरबा-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस ट्रेन की तीन बोगियों में लगी आग...

-वायजेक रेलवे स्टेशन पर हुई घटना

विशाखापत्तनम : विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर खड़ी कोरबा-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस ट्रेन की तीन बोगियों में रविवार को आग लग गई। इस हादसे में यूं तो कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इससे ट्रेन की तीन बोगियां जलकर राख हो गईं। ट्रेन में आग देख चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल रहा। जानकारी अनुसार कोरबा- विशाखापत्तनम एक्सप्रेस ट्रेन रविवार सुबह विशाखापत्तनम पहुंची थी। इसके बाद देखा गया कि आग एसी कोच बी-7 में लगी हुई है, जो कि देखते ही देखते दो अन्य कोचों में फैल गई। ऐहतियात बरतते हुए और मौजूद दमकल कर्मियों ने तुरंत ही आग पर काबू पाया और बुझा दिया। इससे किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

पुलिस का कहना है कि ट्रेन में आग लगने की दुर्घटना के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, जांच की जा रही है। ट्रेन में आग लगने से विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में दहशत का माहौल रहा। ट्रेन में भड़कती आग को देख पूरे स्टेशन में हड़कंप मच गया। दहशत में आए यात्री यहां-वहां भागते नजर आए। कुच्छ ही देर में रेलवे प्लैटफॉर्म पर सन्नाटा पसर गया।

ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी स्टेशन पहुंच गए थे। राहत के उपाय करते हुए आग पर काबू पाया गया। आशंका जाहिर की गई है कि एसी कोच में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी होगी। जानकारी अनुसार ट्रेन के कोच बी6, बी7 और ए1 इस अग्निकांड में पूरी तरह से जल गए।

यहां बताते चलें कि कोरबा- विशाखापत्तनम 18517 एक्सप्रेस शनिवार शाम 4:10 बजे कोरबा से रवाना हुई थी। यह ट्रेन बिलासपुर जंक्शन से रायपुर जंक्शन, महासमुंद, पार्वतीपुरम टाउन, पार्वतीपुरम, बोब्बिली, विजयनगरम जंक्शन और सिम्हाचलम होते हुए रविवार सुबह विशाखापत्तनम पहुंची थी। जहां तीन बोगियों में आग लग गई।(एजेंसी)

Read More

बीईओ कार्यालय में गबन कांड 16 आरोपितों पर एफआईआर दर्ज

Posted on :03-Aug-2024
बीईओ कार्यालय में गबन कांड 16 आरोपितों पर एफआईआर दर्ज

राकेश यादव 

जबलपुर वित्त विभाग की टीम ने खंगाले थे दस्तावेज 

एक का करोड़ 32 लाख की वित्तीय अनियमितता का मामला उजागर 

कमिश्नर के निर्देश पर गबन कांड के आरोपितों पर मामला कायम 

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव : विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लगभग एक करोड़ 44 लख रुपए की वित्तीय अनियमित की जांच जबलपुर वित्त विभाग की टीम द्वारा संयुक्त संचालक वित्त विभाग के निर्देशन पर सत्र 2018 से 2023 तक के वित्तीय मामलों की जांच टीम द्वारा की गई जिसमें एक करोड़ 32 लाख के गबन के पुख्ता सबूत टीम को मिले।

ऐसे समझें मामला 

पालाचौरई संकुल के सहायक ग्रेड 3 तौसीफ खान द्वारा मृतकों के खाते की राशि के साथ-साथ सेवा निवृत हुए कर्मचारियों और कोविड 19 महामारी से मृत कर्मचारी की राशि भी गबन कर अपने रिश्तेदारों और करीबियों के खाते में डाली जाने की जानकारी दी गई है साथ ही इस सब कार्यवाही में 14 खाते सील किए थे इस मामले को संभागायुक्त अभय वर्मा के निर्देश पर कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने गबन करने वाले 16 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है जुन्नारदेव विकासखंड में शिक्षा विभाग में हुए  1 करोड़ तीन लाख 50 हजार 75 रुपए का गबन किया गया था.

गबन करने वालों पर चार सरकारी कर्मचारियों को निलंबन की कार्रवाई की गई है तत्कालीन बीईओ इस्माइल खान,आनंद लोखंडे, मोहम्मद तौसीफ एवं जगमोहन यूनाती पर और 12 अन्य पर जिनके खाते में राशि ट्रांसफर की गई 16 आरोपियों पर अपराध क्रमांक 319 / 24 धारा 420 406 409 120 बी467 468 471 74 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More

गिनीज वर्ल्ड बुक के 18 दिनो तक निराहार रहने के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सोलह महीने से निराहार रहने वाले राजेंद्र रेगमी उर्फ निराहार बाबा आज से निराहार संकल्प शुरु किया

Posted on :03-Aug-2024
गिनीज वर्ल्ड बुक के 18 दिनो तक निराहार रहने के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सोलह महीने से निराहार रहने वाले राजेंद्र रेगमी उर्फ निराहार बाबा आज से निराहार संकल्प शुरु किया

Rajendra Regmi alias Nirahar Baba : गिनीज वर्ल्ड बुक के 18 दिनो तक निराहार रहने के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सोलह महीने से निराहार रहने वाले राजेंद्र रेगमी उर्फ निराहार बाबा आज से निराहार संकल्प शुरु किया। कंकड़बाग स्थित एमआईजी 76 मे अखिल भारतीय अपराध विरोधी मोर्चा के कार्यालय मे श्री राजेंद्र रेगमी उर्फ निजीवीराहार बाबा जो पिछले सोलह महीने से बिना भोजन और जल के निराहार है आज से 21 दिनो के लिए निराहार संकल्प शुरु किया। गिनीज वर्ल्ड बुक में 18 दिनो तक निराहार रहने का रिकॉर्ड  आष्ट्रिया के एंड्रियास मिहावेज के नाम हैं। जिसे तोड़ने के लिए वे बैठे है।

Open photo

संकल्प के प्रतिनिधी अजय कुमार झा ने बताया कि निराहार बाबा आज पांच बजे से सीसीटीवी कैमरा के नजर के सामने बैठ गए है। अखिल भारतीय अपराध विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर ने बाबा का स्वागत  किया।इस अवसर जदयू नेता मनोज लाल दास मनु, अधिवक्ता राजीव प्रशांत, शैलेंद्र कुमार सिंह, विवेक कुमार यादव, अमन यादव, अरविंद कुमार राय, संजय कुमार सिंह, बी बी भट्ट समेत बड़ी संख्या मै लोग उपश्तिथ थे ।

खुद को महाकाल और भैरव बाबा के भक्त बताते हुए निराहार बाबा ने कहा कि बिना पानी और जल के निराहार रहने पर कोई भी प्रभाव  मेरे शरीर पर हुआ तो इसकी जिम्मेवारी सरकार या किसी व्यक्ति की नही होगी  इसकी सारी जवाबदेही उनके ऊपर रहेंगी। 

अजय कुमार झा 
9934000029
9835043339

Read More

वायनाड जिले में भूस्खलन 3 बच्चों समेत 40 की मौत...

Posted on :31-Jul-2024
वायनाड जिले में भूस्खलन 3 बच्चों समेत 40 की मौत...

-कई लोग फंसे, बचाव कार्य जारी, हेलीकॉप्टर की ली जा रही मदद

Wayanad Landslide : केरल के वायनाड जिले में मेप्पाडी के पासपहाड़ी इलाकों में मंगलवार सुबह भूस्खलन हो गया है जिसमें तीन बच्चों समेत कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है, जबकि सैकड़ों लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक लैंडस्लाइड मंगलवार की रात दो बजे और इसके बाद सुबह करीब 4.10 मिनट पर हुआ। अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों में जिले के चूरलमाला कस्बे में एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि थोंडरनाड गांव में एक नेपाली परिवार के एक साल बच्चा भी इसका शिकार हुआ है। इसके अलावा पोथुकल गांव के पास एक नदी के किनारे से पांच साल के बच्चे समेत तीन शव बरामद हुए हैं। छह शवों को मेप्पाडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पांच शवों को एक निजी मेडिकल कॉलेज में लाया गया। अधिकारियों ने बताया है कि भूस्खलन ने मुंदक्कई, चूरल माला, अट्टामाला और नूलपुझा समेत कई इलाकों प्रभावित हुए हैं और इनका संपर्क टूट गया है।

एक वीडियो संदेश में, यूडीएफ विधायक टी सिद्दीकी ने कहा कि जिला अधिकारी मुंदक्कई क्षेत्र से लोगों को हवाई मार्ग से निकालने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल, भूस्खलन में लापता और मृत लोगों के बारे में हमारे पास पूरी जानकारी नहीं है। कई इलाके से संपर्क से टूट गया है। एनडीआरएफ के जवान उन जगहों पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

जिला अधिकारियों के मुताबिक कई परिवारों को शिविरों या उनके रिश्तेदारों के घरों में ले जाया गया है। वायनाड जिला कलेक्टर ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में आपदा राहत किए जा रहे हैं, एनडीआरएफ, अग्निशमन बल, पुलिस और वन, राजस्व और स्थानीय स्वशासन सहित कई सरकारी विभागों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय निवासी भी बचाव कार्यों में जटे हैं। कलेक्टर ने यह भी कहा कि करमनथोडु नदी पर बाणासुर सागर बांध के शटर खोल दिए गए हैं और नदी के निचले इलाकों और में रहने वालों को सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है।

विनाशकारी भूस्खलन के चलते केरल सरकार ने बचाव कार्यों के लिए भारतीय सेना की मदद मांगी है। एक रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि 122 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) मद्रास के सेकेंड-इन-कमांड के नेतृत्व में 43 कर्मियों की एक टीम को बचाव कार्यो में मदद के लिए लगाया गया है। एक चिकित्सा अधिकारी, दो जूनियर कमीशन अधिकारी और 40 सैनिकों वाली यह टीम प्रभावित क्षेत्र में पहुंच रही है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि बड़े पैमाने पर भूस्खलन के बाद सभी सरकारी एजेंसियां ​​खोज और बचाव कार्यों में जुट गई हैं। उन्होंने एक बयान में कहा कि अभियान का समन्वय किया जाएगा और राज्य के मंत्री बचाव गतिविधियों का नेतृत्व करने के लिए पहाड़ी जिले में जाएंगे। कन्नूर रक्षा सुरक्षा कोर की दो टीमें जल्द ही वायनाड में बचाव अभियान के लिए घटनास्थल पर पहुंचेंगी। वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर लोगों को बचाने पहुंच गए हैं।

उन्होंने कहा कि वायनाड जिले में भूस्खलन और अन्य बारिश से संबंधित आपदाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। आपातकालीन मदद के लिए निम्नलिखित नंबरों के जरिए से अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है: नंबर ये हैं 9656938689 और 8086010833।

राहुल गांधी ने जताया दुख, सीएम से की बात

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा- मैं वायनाड में मेप्पाडी के पास हुए बड़े पैमाने पर भूस्खलन से बहुत दुखी हूं...मैंने केरल के सीएम और वायनाड के जिला कलेक्टर से बात की है, उन्होंने आश्वासन दिया और बताया कि बचाव कार्य जारी है। उन्होंने कि वह केंद्रीय मंत्रियों से बात करूंगा और उनसे वायनाड को हर संभव मदद देने अनुरोध करूंगा। सभी यूडीएफ कार्यकर्ताओं से बचाव और राहत कार्यों में प्रशासन की मदद करने का आग्रह करता हूं।

पीड़ितों की तत्काल सहायता करें:खड़गे

वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा-वायनाड में भूस्खलन से बेहद दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं राज्य और केंद्र सरकारों से सभी एजेंसियों के समन्वय से राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने और पीड़ितों को तत्काल चिकित्सा प्रदान करने का आग्रह करता हूं। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए अपना पूरा प्रयास करना चाहिए।

यह एक दुखद घटना है: टैगोर

वायनाड भूस्खलन पर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। यह एक दुखद घटना है। केरल और कर्नाटक में भूस्खलन और भीषण बाढ़ के लिए हम अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहते हैं। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केरल के मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन कलेक्टर से बात की। पीएम मोदी ने भी बयान दिया है कि वह भी इस दुख की घड़ी में साथ खड़े हैं।(एजेंसी)

Read More

पलाश सुरजन 'लोकजतन सम्मान' से अभिनंदित, 'शैलेन्द्र शैली स्मृति व्याख्यान' में सुहेल हाशमी ने सुनाई उर्दू जबान की कहानी

Posted on :25-Jul-2024
पलाश सुरजन 'लोकजतन सम्मान' से अभिनंदित, 'शैलेन्द्र शैली स्मृति व्याख्यान' में सुहेल हाशमी ने सुनाई उर्दू जबान की कहानी

भोपाल : जनोन्मुखी पत्रकारिता के प्रति समर्पित, साहित्य धर्मी एवं पत्रकारिता के उच्चतर मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध 'देशबन्धु' के प्रकाशक-सम्पादक पलाश सुरजन को आज 'लोकजतन सम्मान - 2024' से अभिनंदित किया गया। लोकजतन परिवार की ओर से उन्हें यह सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार राजेश जोशी ने प्रदान किया। 

लोकजतन के संस्थापक सम्पादक शैलेन्द्र शैली (24 जुलाई 1955 – 07 अगस्त 2001) के जन्मदिन पर हर वर्ष यह सम्मान मौजूदा कालखंड में पत्रकारिता को सही अर्थों में बनाए रखने वाले पत्रकारों के योगदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए दिया जाता है ।

इस अवसर पर बोलते हुए पत्रकार-सम्पादक पलाश सुरजन ने सम्मान के लिए धन्यवाद देते हुए पत्रकार के नाते अपनी यात्रा के अनुभव साझा किये और  बताया कि किस तरह की मुश्किलें एक पत्रकार और मायाराम सुरजन जी द्वारा स्थापित पत्रकारिता के करते हुए आती हैं। अपने दिवंगत भाई और सम्पादक ललित सुरजन द्वारा दी गयी प्रेरणा तथा अपनी जीवन संगिनी सहित परिजनों द्वारा इस दौरान दिए गए सहयोग के प्रति भी उन्होंने आभार व्यक्त किया। अपने सम्मान स्वीकारोक्ति संबोधन का समापन उन्होंने भवानी प्रसाद मिश्र की एक कविता के साथ किया।

Open photo

इसी समारोह के साथ पखवाड़े भर तक पूरे प्रदेश भर में चलने वाले 'शैलेन्द्र शैली स्मृति' व्याख्यानों की शुरुआत भी हुयी। इसका पहला व्याख्यान संस्कृतिकर्मी, इतिहासकार, फिल्मकार सुहेल हाशमी ने “उर्दू जबान की कहानी” विषय पर दिया। 

अपने भाषण में उन्होंने कहा कि उर्दू खालिस हिन्दुस्तानी जबान है, जो धरती के इसी हिस्से पर जन्मी और फली-फूली है। यह दिल्ली में जन्मी और वहां से गुजरात, महाराष्ट्र, आँध्रप्रदेश, कर्नाटक से घूमती हुयी और भी समृद्ध होकर दोबारा दिल्ली वापस आ गयी। 18वीं सदी में आकर यह राजकाज की भाषा बनी। इससे पहले दरबार के काम फारसी में हुआ करते थे।

सुहेल हाशमी ने बताया कि उर्दू एक ऐसी भाषा है, जिसे कभी राज्याश्रय या संरक्षण नही मिला । इसकी पैदाईश और परवरिश पांच जगहों – सराय, बाजार, फ़ौज, सूफियों और खिलजी के जमाने में बने कारखानों में हुयी। इस तरह यह हिन्दुस्तानी अवाम की भाषा है। इसीलिए इसका व्याकरण और वर्तनी हिंदी की तरह का है, इसका 75 फीसद शब्दकोष भी हिंदी का ही है, बाकी 25 प्रतिशत में पंजाबी, मराठी, तेलुगु, ब्रज, खड़ी बोली और कन्नड़ भाषा से लिए गए शब्द हैं।

उन्होंने बताया कि हिंदी और उर्दू को अलग करने का काम अंग्रेजों ने किया था, जब 1825 में कलकत्ता के फोर्ट विलियम कॉलेज में एक अफसर ने दो अलग-अलग जबान बताते हुए उन्हें दो अलग-अलग लिपियों में लिखवाने का सिलसिला शुरू किया। यही समय था, जब पहली बार किसी भाषा को मजहब के साथ जोड़ा गया। यही बाद में बंटवारे की बुनियाद बना और इसके नतीजे भारत विभाजन के रूप में देखने पड़े।

अपने व्याख्यान में सुहेल हाशमी ने उदाहरण सहित बताया कि भाषा किसी धर्म या मजहब की नही होती है -- वह जनता के संवादों और उसकी जरोर्तों तथा मेलमिलाप से बनती, सजती और संवरती है । भाषाओं से यदि उनकी लिपियाँ छीन ली जायेंगी, तो वे मर जायेंगी। इस संबंध में उन्होंने कई भाषाओं के उदाहरण भी दिए। 

वरिष्ठ साहित्यकार एवं 'लोकजतन' के कार्यकारी सम्पादक रामप्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुए इस गरिमामय समारोह का परिचय देने तथा संचालन का काम सुश्री संध्या शैली ने किया। लोकजतन सम्पादक बादल सरोज ने मौजूदा समय में इस तरह के आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अखबार एवं साहित्य की महत्ता बताने वाली 'लोकजतन' के पूर्व सम्पादक जसविंदर सिंह लिखित पुस्तक “जगन्नाथ की जिद” का विमोचन भी किया गया।

बादल सरोज
संपादक, लोकजतन

Read More

एम्स के नेत्र रोग प्रमुख डॉ. तितियाल ने सर्जरी की।

Posted on :23-Jul-2024
एम्स के नेत्र रोग प्रमुख डॉ. तितियाल ने सर्जरी की।

मीनाक्षी चौधरी

पत्रकार।

नयी दिल्ली : देश के जाने माने वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषग्य एवं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली में नेत्र रोग विभाग के अध्यक्ष पद्मश्री प्रो.(डा) जे. एस. तितियाल ने आज वरिष्ठ पत्रकार डॉ. समरेन्द्र पाठक की  दायीं आँख की सर्जरी की। 

Open photo

सार्क जर्नलिस्ट फोरम के कार्यकारी अध्यक्ष एवं यू .एन.आई आंदोलन के प्रणेता डॉ.पाठक के आँख की सर्जरी अतिआधुनिक लेजर तकनीक से एम्स में सुबह की गई। इस से पिछले आज भी कुछ परीक्षण किए गए। उनके नेत्र में आधुनिक किस्म के लेंस का इस्तेमाल किया गया है। दूसरी आँख की सर्जरी बाद में की जाएगी। 

उल्लेखनीय है, कि डॉ. तितियाल तिब्बत के धर्म गुरु दलाई लामा एवं पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह सहित देश के कई प्रमुख हस्तियों के आँखों का लेजर तकनीक से सफल ऑपरेशन कर चुके हैं। सर्जरी के दौरान एमस में डॉ. पाठक के निकट परिजनों के अलावा अखिल भारतीय मिथिला राज्य संघर्ष समिति के अन्तरराष्ट्रीय संयोजक प्रो. अमरेंद्र झा एवं विभिन्न पत्रकार संगठनो के नेता मौजूद थे। एल.एस.

Read More

शिक्षक शरद कुमार शिववेदी को शिक्षा रत्न से सम्मान किया गया

Posted on :20-Jul-2024
शिक्षक शरद कुमार शिववेदी को  शिक्षा रत्न से सम्मान किया गया

राकेश यादव 

उत्तर प्रदेश  सहारनपुर  जनपद के ग्लोकल विश्वविद्यालय मिर्जापुर में आयोजित हुआ अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन |

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव : विगत दिन ग्लोकल विश्वविधालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. पी. के. भारती के दिशानिर्देशन में ग्लोकल विश्वविद्यालय  के सभागार में  "अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन-2024" आयोजित किया गया । इस अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन का शुभारंभ कार्यक्रम के अतिथिगण एवं विश्वविद्यालय के शीर्ष अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर  किया गया। इसके उपरांत अतिथियों को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले, जनपद सहारनपुर सहित देश के अन्य पन्द्रह राज्यों से आए लगभग 300 से अधिक शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को प्रतीक चिन्ह एवं सम्मान पत्र   देकर विभूषित किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि योगगुरु पद्मश्री डॉ. भारत भूषण, उत्तर प्रदेश सरकार में विशेष सचिव, परिवहन विभाग अखिलेश कुमार (आईएएस), सहारनपुर के शहर काज़ी, काजी नदीम अख्तर, पद्मश्री डॉ. राजन सक्सेना, पद्मश्री चौ. सेठपाल सिंह सहित ग्लोकल विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रोफेसर डॉ. एस. के. शर्मा, प्रतिकुलपति प्रोफेसर डॉ. पी. के. मिश्रा एवं कुलसचिव प्रोफेसर डॉ. एस.पी. पाण्डे,प्रतिकुलपति (आयुष) प्रोफेसर डॉ. जॉन फ़िनबे एवं प्रोफेसर डॉ. उमेश कुमार ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। 

ग्लोकल विश्वविधालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. पी. के. भारती ने संबोधित किया कि ये बड़े ही गर्व का विषय है कि ग्लोकल विश्वविद्यालय में  "अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन-2024" आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि बेहतर व उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिये ग्लोकल् विश्वविधालय विश्व पटल पर अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत देश-विदेश के हजारों छात्र-छात्राएं यहाँ शिक्षा ग्रहण कर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने प्रदर्शन से सभा को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के शासकीय माध्यमिक शाला बरेलीपार (जुन्नारदेव)के  इकलौते शिक्षक शरद कुमार शिववेदी को "शिक्षा रत्न सम्मान" से विभूषित करते हुए समस्त अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया ‌।

जिले के लिए गौरव की बात है। शिक्षक शिववेदी के सम्मान के लिए जिले के लाडले सांसद माननीय विवेक बंटी साहू के द्वारा प्रसन्नता जाहिर की गई है। साथ ही, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, संकुल प्राचार्य, जन शिक्षक , मीडिया के समस्त पदाधिकारी व साथी , संवाददाता बंधु,समस्त मित्रों , परिवार जनों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों, समस्त शिक्षक साथियों सहित शाला परिवार व अभिभावकगण, विद्यार्थियों  द्वारा प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाइयां दी गई हैं।

शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित होने पर शिक्षक शिववेदी  द्वारा सभी को आभार व्यक्त किया गया है। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्वर्णिमा सिंह, डॉ. रेशमा ताहिर एवं डॉ शोभा त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान गाकर किया गया। इस कार्यक्रम में उपरोक्त गणमान्यों के अलावा आयोजन समिति के सदस्यों, समस्त विभागाध्यक्षों, शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, जनपद सहरनपुर सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 300 शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Read More

देश में अल्पसंख्यकों के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं: ऱीजिजू ।

Posted on :19-Jul-2024
देश में अल्पसंख्यकों के लिए कई  महत्वाकांक्षी योजनाएं: ऱीजिजू ।

उषा पाठक 

वरिष्ठ पत्रकार।

नयी दिल्ली : केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रीजिजू ने कहा है,कि देश में अल्पसंख्यकों के विकास के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चल रही है एवं इसका बड़े पैमाने पर लोगों को लाभ मिल रहा है। श्री रीजिजू कल शाम राजधानी के दिल्ली हाट में आयोजित लोक संवर्धन पर्व का उद्घाटन के बाद सहभागियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर अल्पसंख्यक  मंत्रालय के सचिव के. आर. श्रीनिवास, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष एकबाल सिंह लालपुरा एवं राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम की सीएमडी डॉ आभा सिंह मौजूद थीं। 

Open photo

केंद्रीय मंत्री श्री रीजिजू ने कहा कि केंद्र में तीसरी वार सत्तारुढ़ नरेंद्र मोदी की सरकार  सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर विकास के कार्य को पूरा करने में लगी है और अगले 25 वर्षो में हम दुनियां के सबसे विकसित राष्ट्र के रूप में होंगे। 

Open photo

उन्होंने कहा कि हम काम में विश्वास रखते है। प्रचार में नहीं, लेकिन जो काम हो रहा  है,उसकी लोगों को जानकारी होनी चाहिए। मंत्री ने दावा किया कि अल्पसंख्यकों के मामले में दुनियां में सबसे अधिक काम भारत में हो रहा है, फिर भी लोग हल्ला मचा रहे हैं। यह दुःख एवं शर्म की बात है। 

Open photo

निगम की सीएमडी डॉ.सिंह ने अपने संबोधन में इस कार्यक्रम के उद्देश्य एवं विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-24 में 2.5 लाख से अधिक लोगों को एनएमडीएफसी द्वारा 1 हजार करोड़ से अधिक की ऋण सुविधा देने की योजना है। 

Open photo

इस मौके पर श्री रीजिजू ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की योजनाओं और उपलब्धियों पर एक कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन  किया तथा एमएमडीएफसी और विभिन्न बैंकों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस महीने के अंत तक चलने वाले लोक संवर्धन पर्व के दौरान अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की योजनाओं और उपलब्धियों को पोस्टर प्रदर्शनी द्वारा भी प्रदर्शित किया जा रहा है।एल.एस.

Read More

एम्स के नेत्र रोग प्रमुख डॉ. तितियाल ने आँखों की जाँच की।

Posted on :18-Jul-2024
एम्स के नेत्र रोग प्रमुख डॉ. तितियाल ने आँखों की जाँच की।

पत्रकार।

एम.के.मधुबाला

नयी दिल्ली : देश के जाने माने वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषग्य एवं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली में नेत्र रोग विभाग के अध्यक्ष पद्मश्री प्रो.(डा) जे. एस. तितियाल ने आज वरिष्ठ पत्रकार डॉ. समरेन्द्र पाठक के आँखों की जाँच की एवं ऑपरेशन की सलाह दी। सार्क जर्नलिस्ट फोरम के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.पाठक पिछले कुछ समय से नेत्र की समस्या से परेशान हैं।अगले सप्ताह उनके आँख का ऑपरेशन किया जायेगा।

Open photo

Open photo

इससे पहले वरिष्ठ नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. राजेश रंजन ने डॉ.पाठक के नेत्र की जाँच की थी।वसुंधरा अस्पताल के प्रमुख एवं सुप्रसिद्ध सीनियर फिजिशियन डॉ.गिरिजेश रस्तोगी ने उनके हार्ट, लीवर, किडनी, ब्लडपेशर आदि की जांच की थी। उल्लेखनीय है,कि डॉ. तितियाल तिब्बत के धर्म गुरु दलाई लामा एवं पूर्व प्रधान मंत्री डॉ मनमोहन सिंह सहित देश के कई प्रमुख हस्तियों के आँखों का लेजर तकनीक से सफल ऑपरेशन कर चुके हैं। एल.एस.

Read More

वॉक-इन इंटरव्यू के लिए जुटे 25 हजार लोग, मुंबई में भगदड़ के हालात...

Posted on :17-Jul-2024
वॉक-इन इंटरव्यू के लिए जुटे 25 हजार लोग, मुंबई में भगदड़ के हालात...

मुंबई : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हजारों लोग इंटरव्यू सेंटर की ओर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग इंटरव्यू सेंटर तक जल्दी पहुंचने के लिए वाहनों और पेड़ों पर चढ़ते भी देखे जा सकते हैं। 'एक अनार, सौ बीमार' वाली कहावत तो आपने सुनी होगी। बीते मंगलवार को मुंबई के कलिना में एयर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड में वॉक-इन इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिली। यहां नौकरी चाहने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हजारों लोग इंटरव्यू सेंटर की ओर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग सेंटर तक जल्दी पहुंचने के लिए वाहनों और पेड़ों पर चढ़ते भी देखे जा सकते हैं।

भीड़ के बीच भगदड़ जैसी स्थिति को रोकने के लिए अधिकारियों को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, एविएशन इंडस्ट्री एम्प्लॉइज गिल्ड के महासचिव जॉर्ज अब्राम ने बताया है कि भर्ती प्रक्रिया का प्रबंधन ठीक ढंग से नहीं किया गया था।

एयर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज ने 2216 हैंडीमैन के लिए वॉक-इन इंटरव्यू शुरू किए थे। 28 जून को जारी एक अधिसूचना में कंपनी ने कहा था, “एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड अपनी आवश्यकताओं के अनुसार मौजूदा रिक्तियों को भरना चाहता है। साथ ही भविष्य के लिए भी एक प्रतीक्षा सूची बनाए रखना चाहता है। भारतीय नागरिक (पुरुष और महिला) जो कंपनी की आवश्यकताओं को पूरा करते हैं वे मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विभिन्न पदों के लिए 3 वर्ष के अनुबंध पर नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।''

कंपनी ने कथित तौर पर आश्वासन दिया है कि जमा की गई सभी सीवी की समीक्षा की जाएगी और योग्य उम्मीदवारों से आगे की प्रक्रिया के लिए संपर्क किया जाएगा। इससे पहले गुजरात के भरूच में भी ऐसी ही घटना हुई थी। वहां सैकड़ों लोग रासायनिक फर्म थर्मैक्स कंपनी द्वारा केवल 10 पदों के लिए आयोजित नौकरी के साक्षात्कार के लिए आए थे। साक्षात्कार केंद्र में प्रवेश करने के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़ा, क्योंकि वहां भारी भीड़ थी। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो गया।(एजेंसी)

Read More

बस और टैंकर में जबरदस्त टक्कर, हादसे में 18 की मौत, 30 घायल...

Posted on :10-Jul-2024
बस और टैंकर में जबरदस्त टक्कर, हादसे में 18 की मौत, 30 घायल...

-अंधी रफ्तार से दौड़ रही बस ने दूध के टैंकर में पीछे से मारी टक्कर

Accident News : बिहार के मोतिहारी से दिल्‍ली जा रही एक स्‍लीपर बस ने पीछे से दूध के टैंकर में जोरदार टक्‍कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और टैंकर दोनों पलट गए जबकि बस का लगभग आधा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया । उप्र के उन्‍नाव में लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह हुए इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बांगरमऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। 

हादसे के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस स्‍थानीय लोगों की मदद से रेस्‍क्‍यू कर घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया। हादसे पर सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने दुख जताया है। उन्‍होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट में उन्‍होंने लिखा, जनपद उन्नाव में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

पुलिस का कहना है कि ड्राइवर बस को लापरवाही से चला रहा था। उसने बांई ओर से ओवरटेक करने के चक्‍कर में पीछे से टैंकर में टक्‍कर मार दी। टैंकर से टकराने के बाद बस बेकाबू होकर पलट गई। टैंकर भी पलट गया। हादसे के बाद हाहाकार मच गया। घायलों के बीच से चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। बस के बचे हुए लोग मदद के लिए पुकार रहे थे। आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्‍हें बाहर निकालने की कोश‍िश की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को रेस्क्यू कर अस्‍पताल पहुंचाया। हादसे की शिकार हुई बस बिहार के मोतिहारी जिले के पिपरा कोठी से मजदूरों को लेकर दिल्ली के भजनपुरा के लिए मंगलवार की शाम 5 बजे रवाना हुई थी। बुधवार की सुबह 5 बजे के करीब स्लीपर बस बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 247 पर गांव गढ़ा के पास पहुंची। तभी ये हादसा हो गया।

17 की हालत गंभीर

अभी तक 18 के शव मोर्चरी में रखे गए हैं। मरने वालों में 14 पुरुष, दो महिलाएं, एक लड़का और एक लड़की शामिल है। 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से 17 लोगों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। कई लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है। स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू में जुटा हुआ है। मरने वालों की शिनाख्‍त अभी नहीं की जा सकी है।(एजेंसी)

Read More

राहुल गांधी मणिपुर दौरे पर पहुंचे, बाढ़ प्रभावित लोग से मिले...

Posted on :08-Jul-2024
राहुल गांधी मणिपुर दौरे पर पहुंचे, बाढ़ प्रभावित लोग से मिले...

इंफाल : राहुल गांधी सोमवार को मणिपुर दौरे पर पहुंचे जहां सिलचर हवाई अड्डे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी जिरीबाम जाएंगे लेकिन उससे पहले उन्होंने फुलेरताल में एक राहत शिविर का दौरा किया जहां असम में बाढ़ प्रभावित लोग से मिले। असम में करीब 23 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

बता दें कि जिरीबाम में 6 जून को 59 साल के एक किसान सोइबाम सरतकुमार सिंह की हत्या के बाद हिंसा भड़क उठी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जिरीबाम जिले में कुछ राहत शिविरों का दौरा करेंगे और फिर सिलचर हवाई अड्डे जाएंगे और वहां से इंफाल पहुंचे। इंफाल से वो आदिवासी बहुल जिले चूड़ाचांदपुर का दौरा करेंगे, जहां वे राहत शिविरों में रह रहे लोगों से मुलाकात करेंगे। चुराचांदपुर से राहुल गांधी सड़क मार्ग से बिष्णुपुर जिले के मोइरांग जाएंगे और राहत शिविरों का दौरा करेंगे। राहुल गांधी इंफाल में राज्यपाल अनुसुइया उइके के साथ एक बैठक करेंगे और फिर लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

राहुल गांधी ने अपनी न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर से ही 14 जनवरी को की थी। राहुल मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर लगातार केंद्र सरकार को निशाना बनाते रहे हैं। इससे पहले, उन्होंने इस मुद्दे को संसद में भी उठाया था। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने मणिपुर की दो लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की है। नेता प्रतिपक्ष का आरोप है कि केंद्र सरकार लगातार मणिपुर की अनदेखी कर रही है।(एजेंसी)

Read More

पीएम नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय रुस-ऑस्ट्रिया दौरे पर, वार्षिक शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

Posted on :06-Jul-2024
पीएम नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय रुस-ऑस्ट्रिया दौरे पर, वार्षिक शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

-41 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रिया की पहली यात्रा होगी

नई दिल्ली : पीएम नरेन्द्र मोदी रूस की दो दिवसीय यात्रा जाएंगे, जहां वह 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों की समीक्षा भी करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीएम मोदी 8-9 को रूस की यात्रा पर जा रहे हैं वह अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद ऑस्ट्रिया जाएंगे। जो 41 सालों में किसी भारत के पीएम की पहली यात्रा होगी। पीएम मोदी की पिछली रुस यात्रा 2019 में हुई थी जब उन्होंने व्लादिवोस्तोक में एक आर्थिक सम्मेलन में शिरकत की थी।

वार्षिक शिखर सम्मेलन दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को लेकर सर्वोच्च संस्थागत संवाद तंत्र है। अब तक भारत और रूस में बारी-बारी से 21 वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित हो चुके हैं। पिछला शिखर सम्मेलन 6 दिसंबर 2021 को दिल्ली में हुआ था। इस शिखर सम्मेलन में रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आए थे। शिखर सम्मेलन में दोनों पक्षों ने 28 समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे और शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत-रूस साझेदारी शीर्षक से एक संयुक्त वक्तव्य भी जारी किया था।

मोदी और पुतिन ने पिछली बार 16 सितंबर 2022 को उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय वार्ता की थी। बैठक में मोदी ने पुतिन पर यूक्रेन में संघर्ष समाप्त करने के लिए कहा था। पीएम मोदी ने कहा था कि मैं जानता हूं कि आज का युग युद्ध का नहीं है। हमने इस मुद्दे पर कई बार फोन पर चर्चा की है कि लोकतंत्र, कूटनीति और संवाद पूरे विश्व को प्रभावित करते हैं। रूस के साथ अपनी गहरी मित्रता को दर्शाते हुए भारत ने अब तक यूक्रेन पर मॉस्को के हमले की निंदा नहीं की है और वह यह कहता रहा है कि इस संकट का समाधान कूटनीति और बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए।

मोदी रूस की यात्रा खत्म करके ऑस्ट्रिया जाएंगे। वह 9-10 जुलाई को ऑस्ट्रिया में ही रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह 41 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रिया की पहली यात्रा होगी। वह ऑस्ट्रिया गणराज्य के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से मुलाकात करेंगे। मंत्रालय ने कहा कि पीएम मोदी और चांसलर भारत और ऑस्ट्रिया के दिग्गज उद्यमियों को भी संबोधित करेंगे।(एजेंसी)

Read More

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बड़ा हादसा, 122 लोगों की मौत...

Posted on :03-Jul-2024
उत्तर प्रदेश के हाथरस में बड़ा हादसा, 122 लोगों की मौत...

- शवों को देख हार्टअटैक से पुलिस वाले की मौत

हाथरस : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे के फुलरई गांव में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। बताया गया है कि सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से जैसे भी भीड़ निकलना शुरू हुई तो भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह कुचलते चले गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई लोगों की मौत होने की आशंका है। घायलों को मेडिकल कॉलेज एटा भेजा गया है, अब तक 27 लोगों की मौत की खबर है। जिनके शव एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जबकि कुल मृतकों की संख्या 122 बताई जा रही है। जिनके शव अलीगढ़ भेजे गए हैं। 150 से अधिक घायल हैं। कई लोगों की हालत गंभीर है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं सीएम योगी ने भी हादसे का संज्ञान लिया है।

हादसे के बाद हालात इस कदर भयावह हो गए कि अस्पताल के बाहर शव जमीन पर बिखरे पड़े रहे। हादसे के बाद जैसे-तैसे घायलों और मृतकों को बस-टैंपो में लादकर अस्पताल ले जाया गया। घटना की जांच के लिए एडीजी आगरा और अलीगढ़ कमिश्नर की टीम बनाई है। हादसे को अपनी आंखों से देखने वाली युवती ने बताया कि सत्संग में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। सत्संग समाप्त हुआ उसके बाद लोग वहां से जाने लगे। इसी दौरान निकलने की जल्दी में भगदड़ मच गई। लोग एक दूसरे को देख ही नहीं रहे थे। महिलाएं और बच्चे गिरते चले गए। भीड़ उनके ऊपर से दौड़ रही थी। कोई बचाने वाला नहीं था। चारों ओर चीख-पुकार मची हुई थी।

लाशों को देखकर सिपाही को आया हार्टअटैक

एटा में मेडिकल कॉलेज में लाशों का ढेर देखकर ड्यूटी पर तैनात सिपाही को हार्ट अटैक आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। वह क्यीआरटी अवागढ़ में तैनात था। उसे मेडिकल कॉलेज आपात ड्यूटी पर बुलाया गया। इतनी लाशें देखकर वह बर्दाश्त न कर सका। सिपाही मूल रूप से सिद्धार्थनगर का रहने वाला था।(एजेंसी)

Read More

जनकवि मुकुट बिहारी सरोज स्मृति न्यास

Posted on :28-Jun-2024
जनकवि मुकुट बिहारी सरोज स्मृति न्यास

सरोज सम्मान 2024 यश मालवीय को, ग्वालियर में होगा समारोह

ग्वालियर : वर्ष 2024 के जनकवि मुकुट बिहारी सरोज सम्मान से हिंदी के प्रमुख कवि, नवगीतकार, व्यंगकार, बहुमुखी प्रतिभावान साहित्यकर्मी यश मालवीय को अभिनंदित किया जाएगा। सरोज स्मृति न्यास ने अपनी बैठक में सभी रायों और सुझावों पर चर्चा करने के बाद यह सहमति बनाई। यह जानकारी जनकवि मुकुट बिहारी सरोज स्मृति न्यास के अध्यक्ष महेश कटारे 'सुगम' तथा सचिव सुश्री मान्यता सरोज ने दी है।

इलाहाबाद के यश मालवीय हिंदी में खूब पढ़े और सुने जाने वाले कवि हैं। उनका रचना संसार भी विविध और समृद्ध है। अब तक उनकी दर्जन भर से अधिक किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें कहो सदाशिव, उड़ान से पहले, एक चिड़िया अलगनी पर एक मन में, बुद्ध मुस्कुराए, एक आग आदिम,  कुछ बोलो चिड़िया, रोशनी देती बीड़ियाँ, नींद कागज की तरह आदि नवगीत संग्रह ,  'चिनगारी के बीज' नाम से दोहा संग्रह, इण्टरनेट पर लड्डू, कृपया लाइन में आएँ, सर्वर डाउन है जैसे व्यंग संग्रह शामिल हैं। उनके दो बाल गीत संग्रह 'रेनी डे' तथा 'ताकधिनाधिन' भी प्रकाशित हुए हैं। वे रंगमंच की विधा से भी जुड़े हैं। भारत रंग महोत्सव, नई दिल्ली में नाटक 'मैं कठपुतली अलबेली' का मंचन तथा उदय प्रकाश की कहानी पर बनी फ़िल्म 'मोहनदास' के लिए गीत लेखन भी किया। पिछले साढ़े तीन दशकों से दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के विभिन्न केंद्रों से रचनाओं के प्रसारण के अतिरिक्त राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में  स्तंभ लेखन भी कर रहे हैं।

उन्हें अनेक सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है। इनमें दो बार उ.प्र. हिन्दी संस्थान का निराला सम्मान, उमाकांत मालवीय पुरस्कार और सर्जना सम्मान, मुंबई का मोदी कला भारती सम्मान, नई दिल्ली से परम्परा ऋतुराज सम्मान, शकुंतला सिरोठिया बाल साहित्य पुरस्कार प्रमुख हैं। 

जनकवि मुकुट बिहारी सरोज सम्मान सम्मान अब देश के प्रमुख साहित्य सम्मानों में से एक हो गया है। इसे किसी प्रतिष्ठान, व्यावसायिक संस्थान या सरकार के सहयोग के बिना सरोज जी के प्रशंसकों तथा ग्वालियर के सजग  साहित्यिक-सामाजिक समुदाय द्वारा बिना किसी विराम के लगातार दिया जा रहा है। हिंदी के अलावा यह सम्मान अब तक उर्दू, संथाली, बुन्देली, अंग्रेजी, ओरांव, असमिया भाषा के कवियों को दिया जा चुका है। न्यास की विज्ञप्ति के अनुसार यश मालवीय को दिया जाने वाला यह 20वां सरोज सम्मान है तथा इससे सम्मानित होने वाले वे 21वें कवि हैं।

सम्मान समारोह हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सरोज जी के जन्मदिन 26 जुलाई को ग्वालियर में आयोजित होगा।

जनकवि मुकुट बिहारी सरोज स्मृति सम्मान से अभी तक सीताकिशोर खरे (सेंवढ़ा), निर्मला पुतुल (दुमका, झारखण्ड), निदा फ़ाज़ली (मुम्बई), कृष्ण बक्षी (गंज बासौदा), अदम गौंडवी (गोंडा), उदय प्रताप सिंह (दिल्ली-मैनपुरी), नरेश सक्सेना (लख़नऊ), राजेश जोशी (भोपाल), डॉ. सविता सिंह (दिल्ली), राम अधीर (भोपाल), प्रकाश दीक्षित (ग्वालियर), कात्यायनी (लख़नऊ), महेश कटारे 'सुगम' (बीना), शुभा तथा मनमोहन (रोहतक), मालिनी गौतम (गुजरात), विष्णु नागर (दिल्ली), जसिंता केरकट्टा (राँची), देवेन्द्र आर्य (गोरखपुर) तथा सुश्री कविता कर्मकार (गौहाटी) को अभिनंदित किया जा चुका है।

प्रेषक :
महेश कटारे सुगम, अध्यक्ष 
(मो) 9425408801 / 9713024380
मान्यता सरोज, सचिव
(मो) 92855 82442 / 94065 28486/
जनकवि मुकुट बिहारी सरोज स्मृति न्यास

Read More

स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन के डॉक्टर डी०के० सोनी बने प्रदेश अध्यक्ष तथा राकेश सोनी बने प्रदेश महासचिव

Posted on :26-Jun-2024
स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन के डॉक्टर डी०के० सोनी बने प्रदेश अध्यक्ष तथा राकेश सोनी बने प्रदेश महासचिव

राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक राजस्थान सेवा सदन फरीदाबाद में हुई संपन्न 

राष्ट्रीय कोर कमेटी के द्वारा की गई नियुक्ति 

राजस्थान : स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन की राष्ट्रीय कोर कमेटी की मीटिंग राजस्थान सेवा सदन फरीदाबाद, हरियाणा में संपन्न हुई । यह मीटिंग स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई रविंदर वर्मा द्वारा त्यागपत्र दिए जाने एवं अन्य राष्ट्रीय एवं प्रदेश व जिला स्तरीय कार्यकारिणी भंग होने के बाद दुबारा से चुनाव करवाने हेतु बैठक का आयोजन हुआ इसमें सर्वसम्मति से सुरेंद्र वर्मा जी ( द्वारका) दिल्ली वाले को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया एवं सतीश कुमार सोनी चंडीगढ़ वाले को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया। 

Open photo

राधे श्याम मुसौण को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया एवं डॉक्टर डी०के० सोनी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष तथा राकेश सोनी को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। जानकारी के लिए बता दे कि डॉक्टर डी०के० सोनी को स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ में अहम भूमिका निभाने के चलते प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप गई है साथ ही साथ राकेश सोनी के द्वारा भी स्वर्णकार हित में कार्य करने के कारण प्रदेश महासचिव बनाया गया। नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी इस प्रकार है डॉ कृष्ण कुमार वर्मा, श्रीराम मौसुण, 

Open photo 

हंसराज कडेल, नटवरलाल, आर०सी० वर्मा, रवींद्र वर्मा राष्ट्रीय संरक्षक तथा सुरेंद्र वर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष, सतीश कुमार सोनी राष्ट्रीय महासचिव, मुकेश वर्मा राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरबंस लाल सोनी राष्ट्रीय संगठन मंत्री, मुकेश रोहिणी उपाध्यक्ष, चंद्र प्रकाश सोनी राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष, सोहनलाल मौसुण, विनोद कुमार सोनी, शीशराम सोनी राष्ट्रीय सचिव का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ, इसके अलावा अनेक प्रदेशों के प्रतिनिधि को भी दायित्व प्रदान की गई। डॉक्टर डी०के० सोनी प्रदेश अध्यक्ष एवं राकेश सोनी को प्रदेश महासचिव बनने पर उन्होंने राष्ट्रीय संगठन को धन्यवाद दिया है तथा प्रदेश में स्वर्णकार हित में कार्य करने को हमेशा अग्रसर रहने का संकल्प लिया साथ ही साथ स्वर्ण कला बोर्ड का गठन छत्तीसगढ़ राज्य में करने के साथ-साथ प्रदेश एवं संभाग स्तरीय स्वर्णकार भवन के निर्माण करने की भी प्रक्रिया करने का प्रयास किया जाएगा। 

डॉक्टर डी०के० सोनी को प्रदेश अध्यक्ष बनने तथा राकेश सोनी को प्रदेश महासचिव बनने पर समाज के लोगों में खुशी की लहर है। प्रदेश महासचिव राकेश सोनी के द्वारा राष्ट्रीय महासचिव व अध्यक्ष की अनुशंसा से छत्तीसगढ़ प्रदेश में अन्य पदाधिकारी की भी नियुक्ति की गई है जिसमें प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश सोनी, प्रदेश संगठन महामंत्री राजू सोनी तथा संभागीय स्तर प्रदेश उपाध्यक्ष शेखर सोनी संतोष सोनी, अखिलेश वर्मा, रितेश वर्मा, राजेश सोनी, कैलाश सोनी, प्रदेश सचिव अजय सोनी, नीलकमल सोनी, अंकित कुमार शाह, दीपक सोनी तथा महिला विंग में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नीलम सोनी, प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमती सीमा सोनी, प्रदेश महासचिव प्रीति सोनी की नियुक्ति की गई है। जिला एवं ब्लॉक राष्ट्रीय नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा आगामी दिनों किया जाना शेष है।

Read More

लोकतंत्र की मज़बूती के लिए प्रेस की आजादी जरूरी: रामनाथ विद्रोही।

Posted on :24-Jun-2024
लोकतंत्र की मज़बूती के लिए प्रेस की आजादी जरूरी: रामनाथ विद्रोही।

डॉ.समरेद्र पाठक 

वरिष्ठ पत्रकार।

हाजीपुर : इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजेए)के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनाथ विद्रोही ने कहा है,कि भारत में लोकतंत्र की मज़बूती के लिए प्रेस की आजादी जरूरी है। श्री विद्रोही कल पत्रकारों के हित, मान-सम्मान एवं वर्तमान समय में पत्रकारिता पेशे की चुनौतियां आदि समस्याओं पर आयोजित  जिलास्तरीय पत्रकारों के सम्मेलन सह परिचर्चा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

श्री विद्रोही ने कहा कि अगर जिले के पत्रकार समन्वय के साथ उदारता से आम अवाम की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं,तो सरकार और प्रशासन को भी उस समन्वय का वास्तविक सम्मान करना चाहिए उन्होंने हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए प्राथमिकता के साथ एक दूसरे को सहयोग करने का आह्वान किया। 

शहर के रामाशीष चौक स्थित आदर्श होटल सभागार में आयोजित इस सम्मेलन की अध्यक्षता वैशाली प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष कौशल किशोर पाठक ने की।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार सुबोध कुमार सिंह ने किया। 

सम्मेलन दो सत्रों में आयोजित हुई। प्रथम सत्र में पत्रकारिता पेशे की चुनौतियां, वर्तमान समय में पत्रकारों की दिशा एवं दशा विषय पर परिचर्चा विषय प्रवेश कराते हुए संचालन कर रहे सुबोध कुमार ने वैशाली प्रेस क्लब के गठन का उद्देश्य, वर्तमान समय में मूल दायित्वों से भटकाव की राह पर पत्रकारिता आदि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।  

इस मौके पर पत्रकारों सर्वश्री डा. चंद्रभूषण सिंह श​शि, डा. संजय विजित्वर, अमर कुमार चौबे, राहुल सिंह, रंजीत पाठक, देवेश कुमार, टोनी कुमार कौशल, धर्मेंद्र कुमार, रूपेश कुमार, राजकुमार राजू, संजीत कुमार मोती, मनीष कुमार,  वि​नीत कुमार, दीपक शास्त्री, प्रो अमिताभ कुमार, अमरेश श्रीवास्तव, विकास महापात्रा, राजाबाबू, रूपेश सिंह के अलावा जिला मुख्यालय हाजीपुर एवं प्रखंड के कई पत्रकारों ने  समाचार संकलन  के दौरान आने वाली परेशानियौ का जिक्र किया। एल.एस.

Read More

बुन्देलखण्ड में भी की जा सकती है मखाना की खेती:प्रो. झा।

Posted on :24-Jun-2024
बुन्देलखण्ड में भी की जा सकती है मखाना की खेती:प्रो. झा।

 उषा पाठक / एम.के मधुबाला 

झांसी : प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं मखाना की खेती एवं इसके गुणकारी तत्वों पर विशेष शोध कर चुके  प्रो. विद्यानाथ झा ने कहा है,कि बुन्देलखण्ड के जल क्षेत्र में भी मखाना की खेती की जा सकती है और इससे जलीय अर्थव्यवस्था मज़बूत होगी।  प्रो.झा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग  के समन्वयक डॉ आदित्य नारायण की ओर से आयोजित आनलाइन बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मखाना की खेती बुंदेलखण्ड के जलाक्रांत भागों में मार्च-अप्रैल के महीने में  की जा सकती है।

Open photo

प्रो. झा ने कहा कि मखाना एक अनोखा और बहुमुखी घटक है, जिसने अपने समृद्ध पोषण , चिकित्सीय गुणों और उल्लेखनीय स्वास्थ्य लाभों के कारण न्यूट्रास्युटिकल उद्योग में प्रमुखता हासिल की है।  उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य लाभ और बीमारियों को रोकने की इसकी क्षमता के कारण मखाना को एक पोष्टिक आहार कहा जा सकता है।  इस प्राचीन सुपर फूड के अधिक लाभों को उजागर करने के लिए इस पर लगातार शोध किए जा रहे है।उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की  प्रो.राधा चौबे का खास तौर से आभार जताया, जिन्होंने अपने शोध में मखाना में शुक्राणु गुण होने की पुष्टि की है। 

प्रो.झा ने कहा कि मखाना को न्यूट्रास्युटिकल उद्योग में प्रमुख बनना तय है।उन्होंने कहा कि अभी तक मखाना की खेती बिहार मिथिला तक सीमित है, लेकिन भविष्य में इसकी खेती अन्य जलीय क्षेत्रों में भी होने लगेगी। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के समय इसकी विश्वस्तरीय मांग बढ़ गयी थी। 

इस कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मुकेश पाण्डेय थे। इस चर्चा के दौरान नेपाल के प्रो. दिलीप झा ने मुख्य वक्ता के जीवनी पर प्रकाश डाला। प्रो.आर के सैनी चेयरपेर्सन के रूप में उपस्थित रहें। इसके अलावा देश के अन्य क्षेत्रों से इस चर्चा में डॉ सोनिका शर्मा, डॉ विवेक साहू, डॉ पी नाथ  डॉ विधू सक्सेन , डॉ अशोक श्रीवास्तव एवं श्री लाखन सिंह उपस्थित रहें।  डॉ सत्यवीर सिंह ने सहभागियों  का आभार व्यक्त किया । एल.एस.

Read More

तनाव,अनियमित खानपान व कब्ज की वजह से बवासीर की समस्या बढ़ती है:डॉ. रस्तोगी।

Posted on :24-Jun-2024
तनाव,अनियमित खानपान व कब्ज की वजह से बवासीर की समस्या बढ़ती है:डॉ. रस्तोगी।

उषा पाठक

वरिष्ठ पत्रकार।

गाजियाबाद : सुप्रसिद्ध वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.गिरिजेश रस्तोगी ने कहा है, कि तनाव, अनियमित खानपान व कब्ज की वजह से बवासीर की समस्या बढ़ती है और भारत में 14से 15 प्रतिशत लोग इस रोग से किसी न किसी रूप में पीड़ित हैं। डॉ.रस्तोगी कल यहाँ वसुंधरा अस्पताल में आयोजित एक व्याख्यान कार्यक्रम में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों में भी बवासीर रोग एक समस्या है,लेकिन वहां जीवन शैली बेहत्तर होने के कारण इसकी दर बहुत कम है।

Open photo

उन्होंने कहा कि बवासीर सूजन वाली, बढ़ी हुई नसें होती हैं,जो आपके गुदा और मलाशय के अंदर और बाहर बनती हैं। वे दर्दनाक और असुविधाजनक हो सकती हैं और मलाशय से रक्तस्राव का कारण बन सकती हैं।

डॉ. रस्तोगी ने कहा कि  बवासीर को पाइल्स भी कहा जाता है। हम सभी बवासीर के साथ पैदा होते हैं, लेकिन मूल रूप से, वे हमें परेशान नहीं करते हैं। यह केवल तब होता है जब वे सूज जाते हैं और बढ़ जाते हैं, जिससे वे परेशान करने वाले लक्षण पैदा करते हैं।

उन्होंने कहा कि बवासीर सभी उम्र, लिंग, नस्ल और वर्ग के लोगों को हो सकता है। उम्र बढ़ने के साथ इस रोग के बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। खासकर 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति इस रोग से अधिक पीड़ित होते हैं। डॉ.रस्तोगी ने कहा कि जीवन शैली में बदलाव,कम फाइबर वाला आहार लेने तथा कब्ज से बचना चाहिए,ताकि यह रोग भविष्य में जीवन को परेशान न कर सके।एल.एस।

Read More

Previous12...20212223242526...5455Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

कभी बंदूक अब रोज़गार

कभी बंदूक अब रोज़गार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution