× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    शपथ लेते ही सुवेंदु का बड़ा संदेश, पीएम मोदी को झुककर किया प्रणाम

    शपथ लेते ही सुवेंदु का बड़ा संदेश, पीएम मोदी को झुककर किया प्रणाम

    अंधेरे से उजाले की ओर: सुशासन ने बदली विशेष पिछड़ी जनजाति के दिव्यांग दंपति की जिंदगी

    अंधेरे से उजाले की ओर: सुशासन ने बदली विशेष पिछड़ी जनजाति के दिव्यांग दंपति की जिंदगी

    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

  • छत्तीसगढ़
    महासमुंद पुलिस को शातिर चोर को पकड़ने में मिलीं सफलता

    महासमुंद पुलिस को शातिर चोर को पकड़ने में मिलीं सफलता

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति-परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति-परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    अब सरोधा बांध के पीछे मंडलाकोना तक पहुंची पक्की सड़क

    अब सरोधा बांध के पीछे मंडलाकोना तक पहुंची पक्की सड़क

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेश भर में गूंजीं शहनाइयां, 1385 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेश भर में गूंजीं शहनाइयां, 1385 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राष्ट्रीय

Previous12...29303132333435...5455Next

दांतों की समस्या महिलाओं की तुलना में पुरुषों में अधिक :डॉ.त्रिशाला

Posted on :03-Feb-2024
दांतों की समस्या महिलाओं की तुलना में पुरुषों में अधिक :डॉ.त्रिशाला

उषा पाठक वरिष्ठ पत्रकार।

नयी दिल्ली : (एजेंसी)।सुप्रसिद्ध दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ.त्रिशाला ने आज कहा कि दांतों की समस्याएं महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में अधिक होती है।

डॉ.त्रिशाला ने यह बात एक इंटरव्यू के दौरान कही।उन्होंने कहा कि चुकी पुरुष बड़े पैमाने पर तंबाकू,बीड़ी एवं अन्य नशीले पदार्थो के सेवन करते है,इसलिए महिलाओं की तुलना में पुरुष अधिक संख्यां में दन्त रोग से पीड़ित होते हैं।

डॉ.त्रिशाला ने कहा कि दांतों की नियमित साफ सफाई से समस्याएं कम होती है और जबड़े भी सुरक्षित रहता है।नीम की टहनी से दातुन करने से सबसे अधिक फायदा होता है।यह दन्त सफाई की प्राचीन परंपरा है,जो आज भी प्रासंगिक है।

एक सवाल के जवाब में डॉ.त्रिशाला ने कहा कि आधुनिक युग में दांतों को सीधा एवं कसाब दार बनाने की कई विधियां है।लोग इसका उपयोग भी करने लगे हैं।एल.एस।

Read More

पूर्व रेल मंत्री ललित बाबू की 101वीं जयंती मनायी गयी

Posted on :03-Feb-2024
पूर्व रेल मंत्री ललित बाबू की 101वीं जयंती मनायी गयी

नयी दिल्ली : (एजेंसी)।पूर्व रेल मंत्री स्व.ललित  नारायण मिश्र की कल 101वीं जयंती मनायी गयी। राजधानी दिल्ली के कांस्टीच्यूशन क्लब में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मिथिलावासियों ने स्व.ललित बाबू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रधांजलि दी।कार्यक्रम का संचालन दिवंगत नेता के पौत्र एडवोकेट वैभव मिश्र ने किया।

इस अवसर पर सांसद  सर्वश्री विवेक ठाकुर एवं हरि किशन,पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकुमदेव यादव,पूर्व सांसद प्रभात झा एवं बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय मयूख सहित अन्य वक्ताओं ने स्व.मिश्र के जीवन पर प्रकाश डाला।उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बम विस्फोट में निधन आज भी रहस्यमयी बना हुआ है।एल.एस।

Read More

युवती से शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, इंस्टाग्राम पर युवक से हुई थी दोस्ती

Posted on :01-Feb-2024
युवती से शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, इंस्टाग्राम पर युवक से हुई थी दोस्ती

यूपी : पीलीभीत के बीसलपुर की युवती से बरेली के युवक ने शादी का झांसा देकर राजस्थान में दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी बरेली के कस्बा शीशगढ़ के युवक से दोस्ती हो गई थी। उस युवक ने 31 दिसंबर को उसे फोन पर बरेली के सेटेलाइट बस स्टेशन पर बुलाया। उससे बाद वह युवक युवती को राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में दर्शन कराने के बहाने से ले गया। वहां उसने किराये का कक्ष लेकर उससे 10 जनवरी को शादी करने का वादा कर उससे दुष्कर्म किया।

युवक ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। विरोध करने पर युवक ने उसका मुंह दबा दिया, जिससे वह चिल्ला नहीं पाई। अगले दिन युवक उसे बरेली के सेटेलाइट बस स्टेशन पर छोड़कर चला गया। युवती अपने घर चली आई। अगले दिन युवक ने युवती को फोन कर शादी करने से मना कर दिया। 

युवक ने युवती को धमकी भी दी कि पुलिस में रिपोर्ट कराने पर उसका वीडियो वायरल कर देगा। युवती ने जब फोन कॉल पर विरोध किया, तब युवक ने फोन पर ही उसे गालियां दीं।  इसके बाद युवती ने युवक से कई बार बात करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ निकला। 

युवती ने बुधवार को कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी। तहरीर में युवक के मोबाइल फोन नंबर का भी उल्लेख किया गया है। कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि ऐसी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो उसकी जांच पड़ताल की जाएगी और सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Read More

वित्त मंत्री का बड़ा एलान, हर महीने मुफ्त मिलेगी 300 यूनिट बिजली;

Posted on :01-Feb-2024
वित्त मंत्री का बड़ा एलान, हर महीने मुफ्त मिलेगी 300 यूनिट बिजली;

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को अंतरिम बजट 2024 पेश किया। इस दौरान उन्होंने बड़ा एलान किया है। वित्त मंत्री ने मुफ्त बिजली को लेकर अहम घोषणा की है। उन्होंने बताया कि हर महीने लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी।

एक करोड़ परिवारों को होगा फायदा
वित्त मंत्री ने बताया कि मुफ्त बिजली का लाभ एक करोड़ परिवारों को मिलेगा। ये वो परिवार होंगे, जो अपने घर की छत पर सोलर ऊर्जा की व्यवस्था करते हैं। बता दें कि पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना का एलान किया था। योजना के तहत एक करोड़ घरों में सोलर पैनल लगाया जाएगा।

निर्मला ने कहा कि कोविड के चुनौती के बावजूद केंद्र सरकार ने गरीबों को घर मुहैया कराया। हम 3 करोड़ घर के लक्ष्य को बनाने के करीब हैं। अगले पांच साल में 2 करोड़ घर और बनाए जाएंगे।

Read More

ओबीसी के अस्तित्व के लिए छगन भुजबल साहब और अन्य ओबीसी नेता महा एल्गार मेला आयोजित करेंगे

Posted on :01-Feb-2024
ओबीसी के अस्तित्व के लिए छगन भुजबल साहब और अन्य ओबीसी नेता महा एल्गार मेला आयोजित करेंगे

अहमदनगर : चलो नगर नामदार छगन भुजबल साहब और अन्य ओबीसी नेता अपने अस्तित्व के अधिकार के लिए 3 फरवरी को शाम 4 बजे क्लारा ब्रूस मैदान कोठी रोड नगर यहां एकाचा पर्व ओ बी सी सर्वा में महा एल्गर मेला आयोजित करेंगे

Open photo

Read More

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हेमंत सोरेन

Posted on :01-Feb-2024
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हेमंत सोरेन

वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष बुधवार रात कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का उल्लेख किया। सुप्रीम कोर्ट इस मामले को शुक्रवार 2 फरवरी को सूचीबद्ध करने के लिए सहमत है। हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद धनशोधन के एक मामले में बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया।

नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कथित भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी के साथ मिलकर तत्काल सुनवाई के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश की अगुवाई वाली पीठ के समक्ष सोरेन के मामले का उल्लेख किया।

सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ इस मामले पर शुक्रवार (2 फरवरी) को सुनवाई के लिए सहमत हुए हैं। भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ को बताया कि सोरेन ने इन्हीं प्रार्थनाओं के साथ झारखंड हाईकोर्ट में एक समान याचिका दायर की है, जिस पर हाईकोर्ट आज सुनवाई कर रहा है, तब सिब्बल ने कहा कि उक्त याचिका हाईकोर्ट से वापस ले ली जाएगी।

सिब्बल ने कहा, "इस अदालत को धारा 19 पीएमएलए की रूपरेखा तय करनी है...किसी व्यक्ति को इस तरह कैसे गिरफ्तार किया जा सकता है...यह देश की राजनीति को प्रभावित करता है।"

सॉलिसिटर जनरल ने क्या कहा?
सॉलिसिटर जनरल ने कहा, "यह हाईकोर्ट के साथ अन्याय होगा क्योंकि, उनके अनुरोध पर मामले को पहले आज बोर्ड पर रखा गया और अब कल के लिए पोस्ट किया गया।" सिब्बल ने अपना वचन दोहराया कि हाईकोर्ट में याचिका वापस ले ली जाएगी।

सिब्बल ने दलील दी कि याचिका उल्लंघन के गंभीर मुद्दे उठाती है। जवाब में एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि सोरेन पर लगे आरोप भी बेहद गंभीर हैं।

हेमंत सोरेन ने कल मुख्यमंत्री पद से दिया था इस्तीफा
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद धनशोधन के एक मामले में बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, राज्य के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन का नाम मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तावित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित भूमि धोखाधड़ी मामले से जुड़े धनशोधन के आरोपों को लेकर सात घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद बुधवार को हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया।

उन्हें ईडी दफ्तर ले जाया गया जहां उनकी चिकित्सा जांच की जाएगी। अपनी गिरफ्तारी से पहले, सोरेन ने राजभवन में राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को झारखंड के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया। वे गठबंधन के विधायकों के साथ राजभवन गए थे और फिर उन्हें वहां से ईडी कार्यालय ले जाया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, ‘‘हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने नए मुख्यमंत्री के रूप में झामुमो के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का नाम प्रस्तावित किया है।’’

Read More

बेटी ने किया था राम मंदिर के खिलाफ टिप्पणी, अब कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर को मिला घर खाली करने का नोटिस

Posted on :31-Jan-2024
बेटी ने किया था राम मंदिर के खिलाफ टिप्पणी,  अब कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर को मिला घर खाली करने का नोटिस

नई दिल्ली: कांग्रेस के दिग्गज नेता और UPA सरकार में पेट्रोलियम मंत्री रहे मणिशंकर अय्यर और उनकी बेटी सुरन्या अय्यर को घर खाली करने का नोटिस मिला है. मणिशंकर अय्यर की बेटी सुरन्या अय्यर ने अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के विरोध में 3 दिन का व्रत रखा था. साथ ही सनातन धर्म के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. इसके बाद रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) ने उन्हें दिल्ली के जंगपुरा स्थित घर खाली करने का नोटिस भेजा है.

RWA के नोटिस में कहा गया है कि सुरन्या अय्यर 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की निंदा करने वाली सोशल मीडिया पोस्ट के लिए या तो सार्वजनिक माफी मांगे या घर खाली करें. नोटिस में लिखा गया है, "आपको ऐसे अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, जिससे शांति भंग हो सकती है. ऐसी बातें अन्य निवासियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती हैं."

RWA ने नोटिस में कहा, "आप सोचते हैं कि आपने अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिष्ठा के विरोध में क्या गलत किया है, तो हम आपको सुझाव देंगे कि कृपया किसी अन्य कॉलोनी में चले जाएं, जहां लोग इस तरह की नफरत पर अपनी आंखे बंद कर सकते हैं."

सुरन्या अय्यर ने 20 जनवरी को फेसबुक पर किया था पोस्ट
मणिशंकर की बेटी सुरन्या अय्यर ने 20 जनवरी को फेसबुक पोस्ट किया था. इसमें दावा किया था कि वह अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के विरोध में 3 दिन का व्रत कर रही हैं. उनका यह व्रत मुस्लिम नागरिकों के प्रति प्यार और दुख की अभिव्यक्ति है.

RWA ने कहा- आपका पोस्ट अशोभनीय
RWA ने कहा है कि सुरन्या अय्यर ने सोशल मीडिया पोस्ट में जो कहा वह शिक्षित व्यक्ति के लिए अशोभनीय था. उन्हें समझना चाहिए कि राम मंदिर 500 साल बाद बनाया जा रहा है, वो भी सुप्रीम कोर्ट ने फैसले के बाद. आप (सुरन्या) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ ले सकती हैं.

RWA ने लिखा है कि आप अपने देश की भलाई के लिए राजनीति में कुछ भी कर सकते हैं, लेकिन कृपया याद रखें कि आप जो भी कहते हैं, जो भी करते हैं उससे कॉलोनी का अच्छा और बुरा नाम होता है. इसलिए ऐसी पोस्ट और टिप्पणी करने से बचें। पोस्ट के लिए सार्वजनिक माफी मांगे या फिर घर खाली कर दें. RWA ने मणिशंकर अय्यर से आग्रह किया कि वो अपनी बेटी की पोस्ट की निंदा करें या घर खाली कर दें. 

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह 22 जनवरी को संपन्न हुआ. मंदिर 70 एकड़ के परिसर के अंदर 2.67 एकड़ की जगह पर बनाया गया है. अभी मंदिर का सिर्फ पहला फ्लोर ही तैयार है. दिसंबर 2025 तक पूरे मंदिर का निर्माण हो जाएगा. राम मंदिर के निर्माण में अनुमानित लागत 1,500 करोड़ रुपये है. इस रकम को देशभर में फंडिंग से जुटाया गया है.

Read More

अजन्मे बच्चे का ख्याल रखना भी कोर्ट की ड्यूटी, गर्भ गिराने की अर्जी पर बोले सुप्रीम कोर्ट

Posted on :31-Jan-2024
अजन्मे बच्चे का ख्याल रखना भी कोर्ट की ड्यूटी, गर्भ गिराने की अर्जी पर बोले सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि अजन्मे बच्चे और मां के हितों का ख्याल रखना भी अदालतों की एक ड्यूटी है। इसके साथ ही सर्वोच्च अदालत ने 26 वर्षीय एक विधवा की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें 32 सप्ताह के गर्भा को समाप्त करने की मांग की गई थी। पीड़ित महिला, जो मानसिक आघात और अवसाद के कारण गर्भावस्था को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थी, की ओर से दायर याचिका को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को सही ठहराया।

हाई कोर्ट ने इस मामले में पहले ही एम्स के डॉक्टरों का एक मेडिकल बोर्ड गठित कर जांच करवाई थी, जिसमें पाया गया था कि अजन्मा बच्चा सामान्य है। चिकित्सा विशेषज्ञों की राय के आधार पर हाई कोर्ट ने 23 जनवरी को महिला की याचिका खारिज कर दी थी। उसके बाद उस आदेश के खिलाफ महिला ने शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा, “भ्रूण में कोई गड़बड़ी या असामान्यता नहीं है बल्कि बच्चा बिल्कुल सामान्य शरीर वाला है। इसलिए इस याचिका पर हम विचार नहीं कर सकते हैं।" इस पर याचिकाकर्ता के वकील राहुल शर्मा ने कहा, “हमें मां के बारे में सोचना चाहिए न कि अजन्मे भ्रूण के बारे में। वह एक विधवा है और वह इस सदमे के साथ जीना नहीं चाहती। यह गर्भावस्था उसकी पसंद और इच्छा के विरुद्ध है जो और अधिक आघात का कारण बनेगी।"

याचिकाकर्ता के वकील की दलीलों पर खंडपीठ के दूसरे जज जस्टिस प्रसन्ना बी वराले ने कहा, "हमें सिर्फ एक की नहीं बल्कि भ्रूण और मां दोनों की देखभाल करनी है।" यह कहते हुए उन्होंने याचिका खारिज कर दी। खंडपीठ ने पाया कि दिल्ली हाई कोर्ट पहले ही केंद्र या राज्य सरकार को निर्देश दे चुकी है कि अगर महिला  सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म देने का विकल्प चुनती है तो उसके सभी चिकित्सा खर्च सरकार उठाएगी। केंद्र ने यह भी आश्वासन दिया कि यदि महिला बच्चे को गोद देने को इच्छुक है, तो इस संबंध में भी उसकी पूरी मदद की जाएगी।

कोर्ट ने कहा, “यह सिर्फ अगले दो हफ्ते का सवाल है। यहां तक कि सरकार भी बच्चे को गोद लेने को तैयार है, फिर हम हड़बड़ी नहीं कर सकते। मेडिकल बोर्ड का कहना है कि समय से पहले गर्भ हटाने से महिला की जान को खतरा हो सकता है। हम इसकी इजाजत नहीं दे सकते। इन सभी बिंदुओं पर हाई कोर्ट ने भी विचार किया है।” कोर्ट ने अपने आदेश में कहा,“याचिकाकर्ता की देखभाल केंद्र/राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। याचिका खारिज की जाती है।”

बता दें कि इस मामले ने दो मौकों पर दिल्ली हाई कोर्ट  का ध्यान आकर्षित किया था। पहली बार 4 जनवरी को जब HC ने एम्स के मनोचिकित्सा विभाग में उसके मानसिक परीक्षण के बाद याचिकाकर्ता को गर्भपात की अनुमति दे दी थी, जिसमें पाया गया था कि महिला आत्महत्या के विचार के साथ गंभीर अवसाद से पीड़ित है। हालाँकि, 6 जनवरी को हाई कोर्ट को एम्स से एक चिट्ठी मिली, जिसमें दावा किया गया था कि गर्भपात कराने से बच्चा जीवित पैदा होगा और इस प्रसव से नवजात शिशु के शारीरिक और मानसिक रूप से विकलांग होने का खतरा होगा।

इसके बाद, केंद्र और एम्स ने 4 जनवरी के अदालती आदेश को वापस लेने के लिए एक आवेदन दायर किया जिसके कारण मुकदमेबाजी का एक और दौर शुरू हो गया। हाई कोर्ट ने यह जानने के लिए एम्स से एक और रिपोर्ट मांगी कि क्या याचिकाकर्ता अपनी मानसिक स्थिति को देखते हुए बच्चे को जन्म देने की स्थिति में होगी। तब हाई कोर्ट में डॉक्टरों को बुलाया गया था और अदालती कार्यवाही बंद कमरे में हुई थी।

इस सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने 4 जनवरी के अपने आदेश को वापस ले लिया और 23 जनवरी को कहा कि चूंकि मेडिकल बोर्ड की राय है कि भ्रूण में कोई गड़बड़ी के लक्षण नहीं हैं, इसलिए समय से पहले उसे नहीं गिराया जा सकता है। कोर्ट ने कहा, "इस मामले में असामान्यता, भ्रूण हत्या न तो उचित है और न ही नैतिक है।” इसके अलावा, बोर्ड ने राय दी थी कि समय से पहले प्रसव शुरू करने से दोनों की जान को खतरा हो सकता है। इसके अलावा याचिकाकर्ता की भविष्य की गर्भधारण क्षमता पर भी गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में आगे कहा था, “यदि याचिकाकर्ता नवजात बच्चे को गोद देने के लिए इच्छुक है, तो जैसा कि एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी, ने सुझाव दिया है, यह भारत संघ सुनिश्चित करेगा कि गोद लेने की प्रक्रिया जल्द से जल्द और सुचारू रूप से हो जाय।

Read More

बरेली में में लड़की से रेप के बाद हत्या! जांच में जुटी पुलिस

Posted on :30-Jan-2024
बरेली में  में  लड़की से रेप के बाद हत्या! जांच में जुटी पुलिस

Girl Murdered: यूपी के बरेली में एक लड़की के हाथ-पैर बांधकर उसकी हत्‍या कर दी गई। चादर में लिपटी लड़की की लाश मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्‍या में ग्रामीण जुट गए। लाश की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि लड़की के साथ रेप के बाद उसकी हत्‍या की गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। 

बरेली के सीबीगंज में परधौली गांव के पास लड़की की लाश सब हाईवे के किनारे मिली है। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। मंगलवार की दोपहर लोगों ने चादर में लिपटा हुआ लड़की का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सीबीगंज पुलिस ने चादर खोली तो उसमें लड़की की लाश मिली। लड़की के हाथ- पैर बंधे हुए थे। इसके बाद थाना प्रभारी ने उच्च अधिकारियों और फोरेंसिक टीम को सूचित किया। 

फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अब तक लड़की की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हाथ-पैर बंधे होने के चलते रेप की आशंका जताई जा रही है। लड़की की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

Read More

सुहागरात पर ही खुल गया भेद, पत्‍नी की शिकायत पर केस दर्ज

Posted on :29-Jan-2024
सुहागरात पर ही खुल गया भेद, पत्‍नी की शिकायत पर केस दर्ज

नई दिल्‍ली. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 32 वर्षीय एक महिला ने अपने पति के खिलाफ धोखाधड़ी और क्रूरता की पुलिस शिकायत दर्ज कराई है. महिला का आरोप है कि शादी से पहले पति ने उसे यह नहीं बताया था कि वो कथित तौर पर नपुंसकता का इलाज करा रहा है. दोनों की शादी को अभी करीब 7 महीने का वक्‍त ही बीता है. बीते साल 8 जून को नासिक में दोनों की शादी हुई थी.

पुणे के खड़कपाड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि शादी के कुछ समय बाद उसे 40 साल के अपने पति के मेडिकल दस्तावेज मिले, जिससे पता चला कि वो नपुंसकता का इलाज लंबे वक्‍त से करा रहा है. महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि पति से जब उसने इस बारे में पूछा तो उसने यह कबूल किया कि वो शादी से पहले से ही नपुंसकता का इलाज करा रहा था. पुलिस के मुताबिक शिकायत के आधार पर शुक्रवार को महिला के पति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 498ए (क्रूरता) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले की आगे जांच की जा रही है.

महिला से 2.97 करोड़ की धोखाधड़ी
एक अन्‍य मामले में विभिन्न निवेश योजनाओं में ज्यादा मुनाफे का वादा कर नवी मुंबई की 42 वर्षीय महिला और अन्य लोगों से कथित तौर पर 2.97 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. सानपाड़ा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पिछले तीन वर्षों में महिला और अन्य पीड़ितों की रकम शेयरों में निवेश की और चल एवं अचल संपत्ति का अधिग्रहण भी किया लेकिन वे पीड़ितों को कोई लाभ दिलाने या निवेश किया गया धन वापस करने में विफल रहे. नवी मुंबई टाउनशिप के सीवुड्स इलाके की निवासी महिला ने रविवार को पुलिस में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत पर केस दर्ज
शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), इनामी चिट और धन परिचालन स्कीम (पाबंदी) अधिनियम, अनियमित जमा योजनाओं पर प्रतिबंध अधिनियम और महाराष्ट्र जमाकर्ताओं के हितों की सुरक्षा (वित्तीय प्रतिष्ठानों में) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया.

Read More

नाबालिग से कुकर्म कर वीडियो किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार

Posted on :29-Jan-2024
नाबालिग से कुकर्म कर वीडियो किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली: हौज खास इलाके में 14 साल के एक नाबालिग लड़के के साथ उसके तीन दोस्तों ने कथित तौर पर चप्पलों से मारपीट की। बाद में उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया गया और दोस्तों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

यही नहीं, उन्होंने पीड़ित की मां को वीडियो भेज दिया। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करने के बाद दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

मीडिया इनपुट 

Read More

बिहार में नीतीश की अगुवाई में फिर राजग सरकार ?

Posted on :29-Jan-2024
बिहार में नीतीश की अगुवाई में फिर राजग सरकार ?

डॉ.समरेन्द्र पाठक
वरिष्ठ पत्रकार।

पटना/नयी दिल्ली : बिहार में सियासी हलचल के बीच फिर नीतीश कुमार की अगुवाई में राजग की सरकार बनने जा रही है?इसके साथ ही महागठबंधान के प्रमुख घटक राजद ने भी जीतन राम मांझी को सीएम की कुर्शी का ऑफर देकर नया खेल खेल दिया है। राज्य में इस उथल पुथल से नए समीकरणों के उभने के संकेत भी मिलने लगे हैं।लोक सभा चुनाव को लेकरभाजपा जेडीयू के साथ आने सेराजग के ये प्रमुख घटक अपने को  महफूज मान सकते हैं,किन्तु लोजपा रामविलास,हम एवं उपेन्द्र कुशवाहा की चिंता बढ़ गयी है।ये छोटी पार्टियां नीतीश के महागठबंधान में जाने के बाद से भाजपा की अगुवाई में राजग में गंभीरता से सकिय हुई थी।

Open photo

लोजपा रामविलास के प्रमुख  सांसद चिराग पासवान ने आज इन्ही चिंताओं एवं मसलों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा सेमुलाकात  की।श्री पासवान ने बाद में पत्रकारों से बातचीत में खुद इन तथ्यों का जिक्र करते हुए कहा कि श्री कुमार पहले महागठबंधान से नाता तोड़े फिर राजग में शामिल होने की घोषणा करें।

सूत्रों के मुताबिक श्री कुमार अब फिर से भाजपा के साथ सरकार बनाएंगे और रविवार  या सोमवर को शपथ ले सकते हैं। फार्मूले के अनुसार भाजपा के दो उपमुख्यमंत्री होंगे एवं मंत्रिमंडल में आधे आधे की हिस्सेदारी होगी।किस कोटे से कौन मंत्री होंगे? इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है।इसके साथ ही लोस चुनाव के लिये सीटों को भी चिन्हित कर लिया गया है।जेडीयू 16 क्षेत्रों के नाम भी सौंप चुकी है। अन्य छोटे दलों का अभी कुछ भी तय नहीं कहा जा सकता है।इसके तुरंत बाद बिहार में 9 वीं बार नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग सरकार बन जायेगी।

Read More

सीट पर यूपी में अखिलेश यादव के साथ राहुल गांधी की डील फाइनल!

Posted on :27-Jan-2024
सीट पर यूपी में अखिलेश यादव के साथ राहुल गांधी की डील फाइनल!

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया है। शनिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपनी ओर से इसका ऐलान कर दिया। सपा ने कांग्रेस को 11 सीटें दी हैं।

हालांकि कांग्रेस की ओर से इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इससे पहले यूपी में सपा और रालोद का गठबंधन हुआ था। जिसके तहत रालोद को 7 सीटें दी गईं हैं। उनके गठबंधन में चंद्रशेखर रावण को भी सीटें देने की चर्चा चल रही है।

शनिवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि, कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है... ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। 'इंडिया' की टीम और 'पीडीए' की रणनीति इतिहास बदल देगी।

हालांकि यह अभी तक साफ नहीं हुआ है कि, कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्‍व की सहमति से यह निर्णय हुआ है यह फिर अखिलेश की तरफ से इसका ऐलान किया गया है। इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय राय ने अखिलेश यादव की ओर से किए गए ऐलान पर कहा, 'अखिलेश यादव जी का ये जो ट्वीट आया है इस पर मुकुल वासन‍िक जी के नेतृत्‍व में बनी कमेटी निर्णय ले रही है। बहुत ही सकारात्‍मक और बहुत ही अच्‍छे वातावरण में बातचीत चल रही है और इसका परिणाम बहुत ही जल्‍द मजबूत आने वाला है।'

Read More

पीपीआई का पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर फरवरी में धरना

Posted on :27-Jan-2024
पीपीआई का पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर फरवरी में धरना

उषा पाठक वरिष्ठ पत्रकार।

जयपुर/नयी दिल्ली :  (एजेंसी)। पत्रकारों के  हितों और उनके सम्मान की  रक्षा के लिए संघर्षरत पिरियोडिकल प्रेस ऑफ़ इंडिया (पी पी आई) ने पत्रकार सुरक्षा कानून एवं पत्रकारों के हितों से जुड़ी अन्य मांगों को लेकर अगले माह फरवरी में जयपुर में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। 

No description available.

यह घोषणा राजस्थान इकाई की ओर से 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित झंडा रोहण के दौरान की गयी। इसके साथ ही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र शर्मा की अनुशंसा पर पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। 

प्रदेश अध्यक्ष सन्नी आत्रेय ने बताया की पीपीआई हमेशा से ही पत्रकारों की समस्याओं के निवारण के लिए अपनी आवाज को बुलंद करती आई है । उन्होंने यह भी कहा कि संगठन पत्रकारों को किस तरह सीधे सहायता मिले इसके लिए भी हमेशा से ही प्रयासरत रही है ।उन्होंने कहा कि इसी क्रम में पीपीआई कई बार पत्रकार सुरक्षा कानून की मुख्य मांग के साथ पत्रकारों की अन्य जायज मांगों के लिए सड़कों पर उतरी है।कई धरने प्रदर्शन आयोजित किए गए हैं। 

प्रदेश महामंत्री  नरेश गुप्ता ने कहा कि पत्रकार कोई भी हो चाहे हमारे संगठन से जुड़ा हो या नहीं हो, अगर उसकी कोई जायज समस्या होगी तो पीपीआई हमेशा उसके साथ खड़ी रहेगी।प्रदेश सचिव विजय पांडे के साथ उपस्थित पदाधिकारियों ने भी एकजुट होकर पीपीआई के माध्यम से पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनीश कुमार, जिला संयुक्त सचिव प्रभु दयाल, प्रदेश संयुक्त सचिव संजय सक्सेना, जिला संयुक्त सचिव चेतन शर्मा, जिला संयुक्त सचिव शुभम सिद्ध, जिला सचिव शक्ति सिंह शेखावत, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल जाट आदि उपस्थित थे।एल.एस.

Read More

उपराष्ट्रपति ने संविधान को उसके प्रामाणिक रूप में उपलब्ध कराने का आह्वाहन किया।

Posted on :25-Jan-2024
उपराष्ट्रपति ने संविधान को उसके प्रामाणिक रूप में उपलब्ध कराने का आह्वाहन किया।

डॉ. समरेन्द्र पाठक 
वरिष्ठ पत्रकार।

नयी दिल्ली : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज इस बात पर अपना दु:ख व्यक्त किया कि हमारे बच्चों को संविधान की वह प्रति नहीं दिखाई जाती, जिस पर संविधान सभा के सदस्यों ने हस्ताक्षर किए हैं। आधिकारिक विज्ञप्ति अनुसार उपराष्ट्रपति ने इसका उल्लेख किया कि इस मूल दस्तावेज में 22 लघु चित्र शामिल हैं, जिन्हें संविधान के हर एक भाग से पहले सोच-समझकर रखा गया है। 

उपराष्ट्रपति ने कहा, “इन लघुचित्रों के माध्यम से संविधान निर्माताओं ने हमारी 5,000 साल पुरानी संस्कृति का सार व्यक्त किया है। लेकिन आप इन्हें देख नहीं पाए हैं, क्योंकि ये पुस्तकों का हिस्सा नहीं हैं।”  उन्होंने केंद्रीय विधि मंत्री से यह सुनिश्चित करने के लिए पहल करने का अनुरोध किया कि देश को उसके प्रामाणिक रूप में संविधान की कॉपी उपलब्ध करवाई जाए, जैसा कि हमारे संस्थापकों ने हमें दिया था।एल.एस.

Read More

नेताजी सुभाष चंद्र बोस कीे 127 वीं जयंती मनाई गयी।

Posted on :25-Jan-2024
नेताजी सुभाष चंद्र बोस कीे 127 वीं जयंती मनाई गयी।

एम.के.मधुबाला
पत्रकार।

नयी दिल्ली : राजधानी दिल्ली के न्यूअशोकनगर इलाके में कल नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127 वीं जयंती मनाई गयी एवं कृतज्ञ राष्ट्र ने उन्हें याद किया। सिम्स होटल मैनेजमेंट का इंस्टिट्यूट परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में भीम ब्रिगेड, राष्ट्रीय सैनिक संस्था, सुखमनी सेवा ट्रस्ट एवं आल दिल्ली पेरेंट्स एसोसिएशन के लोगों ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर भीम ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जोली खोसला ने कहा कि बंदूक वाले तो चले गए मगर संदूक वाले आज भी हमारे ऊपर जमे हुए हैं।उन्होंने कहा कि नेताजी ने देश की आजादी में अहम् योगदान दिया था,जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। कार्यक्रम में वेब वार्ता न्यूज़ एजेंसी के संपादक सैयद अहमद और संपादक जर्नलिज्म टुडे मोहम्मद जावेद रहमानी ने भी अपने विचार रखें।पूर्व जज अरुण धवन ने भी नेताजी को पुष्पांजलि दी और हमेशा साथ देने का वादा किया।इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर मोहम्मद बिलाल ने आए हुए सभी मेहमानों का तहे दिल से स्वागत किया।

Open photo

इस अवसर पर उत्तराखंड टनल में फंसे 41 मजदूरों को अपनी जान जोखिम में डालकर बचाने बाले रेट मिलर को सम्मानित किया गया।जिनके मुखिया थे वकील भाई, मुन्ना खान और साथी कलाकार हितेश शर्मा ने नेताजी की जीवनी पर सोलो नाटक के माध्यम से सबको नेताजी की जीवनी बताया।कुमारी साक्षी ने  राष्ट्रभक्ति के गीत गए। 

आचार्य देवेंद्र आर्य धर्म गुरु द्वारा घड़ी  दी गई। कार्यक्रम में मौजूदइंदिरापुरम वार्ड 87 के आजाद पार्षद अनुज त्यागी ने नेता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी।कार्यक्रम में विश्व के पहले सरदार जादूगर जितेंद्र सिंह बब्बर ने अपने जादूगरी प्रदर्शित किए।  सुखमनी सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष रोशनी ने भी अपनी ओर से आए हुए राष्ट्रभक्तों को सर्टिफिकेट दिए। भूषण जैन ने नेता जी को दिल से सलूट करने का सभी से निवेदन किया।

Read More

नौकरी का झांसा देकर युवती को होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म, आरोपी फरार...

Posted on :24-Jan-2024
नौकरी का झांसा देकर युवती को होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म, आरोपी फरार...

पीड़िता का आरोप है कि दुष्कर्म करने के मुख्य आरोपी के साथ ही एक अन्य युवक भी था। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि संभल निवासी युवती  फेसबुक पर जुबेर मलिक नाम के युवक से मिली थी।

UP की रहने वाली एक लड़की के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी गईं। नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दरिंदगी की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  यूपी के संभल जिले की युवती को नौकरी दिलाने के लिए देहरादून बुलाकर एक होटल में दुष्कर्म किया गया।

पीड़िता का आरोप है कि दुष्कर्म करने के मुख्य आरोपी के साथ ही एक अन्य युवक भी था। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि संभल निवासी युवती  फेसबुक पर जुबेर मलिक नाम के युवक से मिली थी। जुबेर ने पीड़िता को दून में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। नौकरी के झांसे में आई पीड़िता 17 जनवरी 2022 को दून पहुंची।

आरोप है कि यहां जुबेर ने उसे आईएसबीटी क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहराया। अगले दिनभर उसे सद्दाम नाम के व्यक्ति के ऑफिस में बैठाकर रखा गया। वहां सद्दाम ने पीड़िता के शैक्षिक दस्तावेज ले लिए। आरोप है कि सद्दाम रात करीब दो बजे एक होटल में लेकर गया। वहां गलत नीयत से देखा।

पीड़िता ने धमकाया तो आरोपी होटल से चला गया। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद जुबेर होटल में आया। उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर केके लुंठी ने बताया कि जुबेर और सद्दाम के खिलाफ दुष्कर्म और षड्यंत्र की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। 

Read More

फिल्म एक्टर श्री सुनील शेट्टी के करकमलों से डी के सोनी अधिवक्ता को मिला Social Activist का अवार्ड

Posted on :24-Jan-2024
फिल्म एक्टर श्री सुनील शेट्टी के करकमलों से डी के सोनी  अधिवक्ता को मिला Social Activist का अवार्ड

मुंबई : मुंबई के होटल जिंजर में टाइम्स एप्लाइड  प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा आयोजित समारोह में आरटीआई एक्टिविस्ट डीके सोनी अधिवक्ता को फिल्म एक्टर और हीरो श्री सुनील शेट्टी जी के करकमलों से दिया गया सम्मान सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता डी०के० सोनी के द्वारा हमेशा न्याय में देरी, भ्रष्टाचार एवं विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा हेतु अनेक उत्कृष्ट कार्य किए जाते रहे हैं। श्री डी०के० सोनी आम जन के लिए न्याय व्यवस्था को सुदृढ़, सुगम और शीघ्र न्याय प्रदान करने हेतु अपनी संस्था सरगुजा सोसाइटी फॉर फास्ट जस्टिस के माध्यम से हमेशा जमीनी स्तर पर एवं आरटीआई के माध्यम से स्थिति स्पष्ट कर माननीय उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक सफल और निर्णायक कानूनी लड़ाई भी लड़ते रहते हैं।

डी.के. सोनी द्वारा सरकारी विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों को लेकर अनेकों मामले उठाते रहे हैं, भ्रष्टाचार के विरुद्ध खुलासा कर दस्तावेजों के आधार पर कार्यवाही कराकर कई भ्रष्ट अधिकारियों, ठेकेदारों के विरुद्ध अपराध भी पंजीबद्ध कराया गया है।

Open photo

टाइम्स एप्लाइड  प्राइवेट लिमिटेड के चयन समिति द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक एवं कानूनी स्तर पर तथा फिल्मी छेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों का भी चयन किया गया जिसमें सरगुजा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में आरटीआई एवं अन्य कानूनी के माध्यम से लगातार सामाजिक स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए अंबिकापुर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता डी के सोनी को देश के कोने कोने से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं के समक्ष होटल जिंजर मुंबई में दिनाक 20/1/24 दिन रविवार को  फिल्म एक्टर और सुप्रसिद्ध हीरो  सुनील शेट्टी के कर कमलों से बेस्ट सोसल  एक्टिविस्ट का अवॉर्ड दिया गया। 

मुंबई के उक्त कार्यक्रम में देश के अलग अलग राज्यों से अलग अलग क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं  के साथ साथ फिल्मी और टी वी के अनेक एक्टर जिसमे कॉमेडियन राजेश पूरी, आशिकी फेम अन्नू अग्रवाल, कनिका कपूर, विशाल कोटिया, रोहन मेहरा, अजय चोपड़ा, मेघना निकड़े, अरहम सावंत, वाहबिज दोराबजी, sheha जैन , देवीश आहूजा, het ठक्कर,मुग्धा अग्रवाल के अलावा कई टीवी एक्टर उपस्थित थे  को भी सम्मानित किया गया।उक्त अवार्ड कार्यकर्म का संचालन पूर्व मिस इंडिया सिमरन आहूजा ने की  तथा कार्यकर्म में नितिन गोहिल चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर टाइम्स एप्लाइड भी उपस्थित थे।

अधिवक्ता डी के सोनी को उक्त अवार्ड मिलने से उनके शुभचिंतकों सहित  अधिवक्ताओं और सोसल जस्टिस प्राप्त करने वालो में हर्ष व्याप्त है। इस मौके डी के सोनी ने यह कहा है कि यह अवार्ड उनके द्वारा किए जा रहे जनहित और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा देता है और भविष्य में आगे अधिक ऊर्जा से तेज गति से सामाजिक और जनहित के कार्य को करने प्राथमिकता  दिया जायेगा।

डीके सोनी
अधिवक्ता
नवापारा अंबिकापुर छत्तीसगढ़
7999424423, 7354602137 9826152904????????????????????????

Read More

राम मंदिर उद्घाटन के अवसर पर संस्था दानपात्र पहुंचाएगी 51 हजार जरूरतमंदों तक गर्म कपड़े और कंबल

Posted on :23-Jan-2024
राम मंदिर उद्घाटन के अवसर पर संस्था दानपात्र पहुंचाएगी 51 हजार जरूरतमंदों तक गर्म कपड़े और कंबल

भारत के कई हिस्सों में सर्दी बहुत कड़ाके की पड़ती है। ऐसे में कई जरूरतमंद परिवार खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हो जाते हैं। इन परिवारों के लिए गर्म कपड़े और कंबल बहुत जरूरी होते हैं।

No description available.

संस्था "दानपात्र" ने राम मंदिर उद्घाटन के अवसर पर एक नेक पहल की है। संस्था 22 जनवरी से 27 जनवरी तक 51 हजार जरूरतमंद परिवारों तक गर्म कपड़े और कंबल पहुंचाकर उनकी मदद करेगी 

No description available.

संस्था दानपात्र के इस अभियान से आप भी जुड़ सकते है 

- गर्म एवं अपने पुराने कपड़े, कंबल, राशन व अन्य सामान डोनेट करके।

-अपनी स्वेच्छा अनुसार किसी भी अमाउंट का सहयोग देकर।

आइए हम सभी मिलकर इस अभियान में अपना योगदान दें और 51 हजार जरूरतमंद परिवारों को ठंड से बचाएं।
यह अभियान कई मायनों में महत्वपूर्ण है। सबसे पहले, यह जरूरतमंद परिवारों को ठंड से राहत दिलाएगा। दूसरे, यह लोगों में एक-दूसरे की मदद करने की भावना को बढ़ाएगा। तीसरे, यह राम मंदिर उद्घाटन के शुभ अवसर को और भी विशेष बना देगा 

No description available.

अभियान के लिए लोगों से अपील:

दानपात्र फाउंडेशन सभी लोगों से अपील करता है कि वे इस अभियान में अपना योगदान दें और जरूरतमंद परिवारों की मदद करें। आप अपनी स्वेच्छा अनुसार किसी भी अमाउंट का सहयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, आप अभियान के बारे में लोगों को जागरूक करने में भी मदद कर सकते हैं।

इस अभियान के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप दानपात्र फाउंडेशन की वेबसाइट या सोशल मीडिया पर जा सकते हैं।

"दानपात्र" क्या है कैसे हुई इसकी शुरुआत ?

संस्था "दानपात्र" एक ऑनलाइन निः शुल्क एप के माध्यम से कार्य करती है जिसकी मदद से घरों में उपयोग में न आ रहे सामान जैसे कपड़े ,खिलोने ,किताबें ,जूते ,बर्तन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स , फर्नीचर एवं अन्य सामान को कलेक्ट कर उपयोग लायक बना जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाया जाता है पिछले 5 वर्षों में दानपात्र के माध्यम से लगभग 35 लाख से ज्यादा जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाई जा चुकी है देश भर में कार्य कर रही संस्था "दानपात्र" से 35 हजार से ज्यादा वालंटियर्स जुड़े हुए है जो अपना समय देकर सहयोग करते है संस्था "दानपात्र" द्वारा अलग अलग शहरों में सेंटर बनाएं गए है जहां आकर कोई भी ऐप में रिक्वेस्ट डालकर सामान डोनेट कर सकता है "दानपात्र" टीम द्वारा इस सामान को फिल्टर कर उपयोग लायक बना जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाया जाता है "दानपात्र"  देने वाले और लेने वालों के बिच सेतु बनकर दोनों की ही मदद कर रहा है संस्था दानपात्र का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड , 3 बार इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के साथ साथ कई रिकॉर्ड्स में दर्ज किया जा चुका है.

संस्था गरीब एवं जरूरतमंदों की मदद के साथ-साथ नि:शुल्क शिक्षा के माध्यम से बच्चों एवम महिलाओं को शिक्षित कर रही है दानपात्र निःशुल्क पाठशाला देश के कई शहरों में हजारों बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देकर शिक्षित कर रही है जिससे आर्थिक परिस्थितियों के चलते जो बच्चें पढ़ नही पाते है वह दानपात्र निःशुल्क पाठशाला के माध्यम से अपने अधूरे सपनों को पूरा कर रहे है ।

इंदौर के साथ-साथ देश के 100 से अधिक शहरों में "दानपात्र" के माध्यम से सेवा कार्य कर लोगों की मदद की जा रही है जल्द ही पूरे भारत के साथ साथ अन्य देशों में भी शुरू किया जाने वाला है दानपात्र। 

आप भी जुड़ सकते है "दानपात्र" फाउंडेशन के इस अभियान से 

आप भी अपने उपयोग में न आ रहे पुराने सामान को डोनेट करके या फिर वालंटियर बनकर "दानपात्र" के इस अभियान से जुड़ सकते है इसके लिए आप  "दानपात्र" के हेल्पलाइन नंबर 6263362660 ,7828383066  पर संपर्क कर सकते है।

Read More

राम सिर्फ हमारे ही नहीं सबके हैं:मोदी

Posted on :23-Jan-2024
राम सिर्फ हमारे ही नहीं सबके हैं:मोदी

डॉ.समरेन्द्र पाठक
वरिष्ठ पत्रकार।

अयोध्या : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि राम सिर्फ हमारे ही नहीं सबके हैं और उनकी प्रतिष्ठा वसुधैव कुटुम्बकम की भी प्रतिष्ठा है। श्री मोदी ने यह बात यहाँ राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद सहभागियों को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि सदियों के अभूतपूर्व धैर्य, अनगिनत बलिदान एवं तपस्या के बाद हमारे राम आज आ गए हैं। 

इस अवसर पर समस्त देश वासियों को बधाई देते हुए श्री मोदी ने कहा कि मैं अभी गर्भगृह में ईश्वरीय चेतना का साक्षी बनकर आपके सामने उपस्थित हूं।हमारे राम लला अब टेंट में नहीं वल्कि दिव्य मंदिर में रहेंगे। मेरा पक्का विश्वास एवं असीम श्रद्धा है कि जो घटित हुआ है, उसकी अनुभूति दुनिया में हर रामभक्त को हो रही होगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण के बाद से देशवासियों में नया उत्साह पैदा हो रहा है। आज हमें सदियों की धरोहर मिली है। श्रीराम का मंदिर मिला है। गुलामी की मानसिकता को तोड़कर उठ खड़ा होता राष्ट्र ऐसे ही नव इतिहास का सृजन करता है।

पावन धरती अयोध्या नगरी एवं सरयू नदी को प्रणाम करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं इस समय दैवीय शक्ति का अनुभूति कर रहा हूं। वे दैवीय अनुभूतियां भी हमारे आसपास उपस्थित हैं। उन्हें नमन करता हूं।  प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के संविधान की पहली प्रति में भगवान राम विराजमान हैं। दशकों तक प्रभु राम के अस्तित्व पर कानूनी लड़ाई चली। मैं न्यायपालिका का शुक्रगुजार हूं कि उसने न्याय की लाज रख ली।

श्री मोदी ने कहा कि आज गांव-गांव में कीर्तन हो रहे हैं। स्वच्छता अभियान चल रहा है। देश दीपावली मना रहा है।शाम घर-घर राम ज्योत जलेगी। एल.एस।

Read More

Previous12...29303132333435...5455Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

कभी बंदूक अब रोज़गार

कभी बंदूक अब रोज़गार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution