× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    एलपीजी की कमी का फायदा उठाकर ठगी! वायरल हो रहे फर्जी ऐड और मैसेज से रहें सतर्क

    एलपीजी की कमी का फायदा उठाकर ठगी! वायरल हो रहे फर्जी ऐड और मैसेज से रहें सतर्क

    रूस से कच्चा तेल आयात पर भारत को राहत, राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रतिबंध अस्थायी रूप से हटाए

    रूस से कच्चा तेल आयात पर भारत को राहत, राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रतिबंध अस्थायी रूप से हटाए

    वाराणसी जिला न्यायालय में बम धमकी से हड़कंप, तमिलनाडु लिंक की जांच में जुटी पुलिस

    वाराणसी जिला न्यायालय में बम धमकी से हड़कंप, तमिलनाडु लिंक की जांच में जुटी पुलिस

    रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम: 114 राफेल और 6 P-8I विमानों की खरीद को हरी झंडी

    रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम: 114 राफेल और 6 P-8I विमानों की खरीद को हरी झंडी

    भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती, सरकारी कंपनियों ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल कच्चा तेल

    भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती, सरकारी कंपनियों ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल कच्चा तेल

  • छत्तीसगढ़
    भागवत कथा में चेन स्नैचिंग (सोने का मंगलसूत्र) करने वाली  महिला गिरफ्तार

    भागवत कथा में चेन स्नैचिंग (सोने का मंगलसूत्र) करने वाली महिला गिरफ्तार

    थाना महासमुंद पुलिस की कार्यवाही  जुंआ फड़ में पुलिस की रेड

    थाना महासमुंद पुलिस की कार्यवाही जुंआ फड़ में पुलिस की रेड

    अफीम की अवैध खेती के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जमकर किया प्रदर्शन

    अफीम की अवैध खेती के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जमकर किया प्रदर्शन

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    जंग के बीच पीएम मोदी की ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत, कहा- कूटनीति से निकले समाधान

    जंग के बीच पीएम मोदी की ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत, कहा- कूटनीति से निकले समाधान

    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

  • मनोरंजन
    सलमान खान और हीरोइन नयनतारा पहली बार साथ करेंगे स्क्रीन शेयर

    सलमान खान और हीरोइन नयनतारा पहली बार साथ करेंगे स्क्रीन शेयर

    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हंसी का महाविस्फोट तय! ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगा कोहराम

    हंसी का महाविस्फोट तय! ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगा कोहराम

    रानी मुखर्जी की दमदार वापसी: ‘मर्दानी 3’ ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया प्यार

    रानी मुखर्जी की दमदार वापसी: ‘मर्दानी 3’ ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया प्यार

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

  • राजधानी
    संत कबीर की वाणी समाज को जोड़ती है, सरकार का संकल्प जनजीवन संवारता है : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    संत कबीर की वाणी समाज को जोड़ती है, सरकार का संकल्प जनजीवन संवारता है : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    किसानों की समृद्धि और खुशहाली से ही विकसित भारत का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    किसानों की समृद्धि और खुशहाली से ही विकसित भारत का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    “विकसित भारत एवं सतत विकास” राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि महादेव कावरे ने किया उद्घाटन

    “विकसित भारत एवं सतत विकास” राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि महादेव कावरे ने किया उद्घाटन

    नवजीवन की ओर बढ़ते कदम: पुनर्वास नीति से बदली तकदीर, बदली तस्वीर

    नवजीवन की ओर बढ़ते कदम: पुनर्वास नीति से बदली तकदीर, बदली तस्वीर

    स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग प्रतिबद्ध - श्री अरुण साव

    स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग प्रतिबद्ध - श्री अरुण साव

  • ज्योतिष
    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राष्ट्रीय

Previous12...464748495051525354Next

सिक्किम में आई विनाशकारी बाढ़ में अब तक 56 लोगों की मौत, 142 अभी भी लापता

Posted on :07-Oct-2023
सिक्किम में आई विनाशकारी बाढ़ में अब तक 56 लोगों की मौत, 142 अभी भी लापता

सिक्किम: सिक्किम में बादल फटने के कारण अचानक आई भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या शनिवार को 56 तक पहुंच गई है। अब तक सिक्किम से 26 शव बरामद किए गए थे। 30 शव पश्चिम बंगाल में तीस्ता नदी के बेसिन में पाए गए हैं। सिक्किम में सेना के जवानों समेत कम से कम 142 लोगों की तलाश जारी है। वहीं, आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने सिक्किम में अब तक 26 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मंगन जिले से चार, गंगटोक से छह और पाक्योंग जिले से सात शव बरामद किए गए हैं।

पश्चिम बंगाल सरकार के अनुसार, तीस्ता नदी के बेसिन में तीन जिलों सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी और कूच बिहार से 30 शव बरामद किए गए हैं। इस बीच, रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बाढ़ में गोला-बारूद सहित कई सैन्य उपकरण बह गए। रक्षा मंत्रालय ने कहा, "सिक्किम में भीषण बाढ़ के कारण विस्फोटकों सहित कुछ सैन्य उपकरण तीस्ता नदी में बह गए। जलपाईगुड़ी जिला अधिकारियों द्वारा जनता के लिए तत्काल सूचना पहले ही जारी कर दी गई है। सेना ने नदी के निचले हिस्से में लुकआउट टीमें स्थापित की हैं।" 

बुधवार तड़के बादल फटने से अचानक आई बाढ़ ने सिक्किम में भारी तबाही मचाई। इससे 25,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, 1,200 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 13 पुल, सड़कें और अन्य संरचनाएं बह गईं। विभिन्न इलाकों से 2,413 लोगों को बचाया गया है। 6,875 लोग राज्य भर में स्थापित 22 राहत शिविरों में शरण ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने मृतकों के परिवारों के लिए 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और शिविरों में शरण लेने वाले सभी लोगों के लिए 2,000 रुपये की तत्काल राहत की घोषणा की है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के केंद्रीय हिस्से से 44.8 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि मंजूर की है। एक केंद्रीय टीम प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आकलन करेगी।

राज्य के कई हिस्सों में अभी भी कई पर्यटक फंसे हुए हैं। सरकारी अधिकारियों के अनुसार, लगभग 3,000 पर्यटक उत्तरी सिक्किम में फंसे हुए हैं। वायु सेना के कई प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका है।

मीडिया इनपुट 

Read More

पैसा कमाने की जगह नोट छाप रही थी गैंग, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

Posted on :07-Oct-2023
पैसा कमाने की जगह नोट छाप रही थी गैंग, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

एजेंसी 

नई दिल्‍ली: दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे से दिल्ली पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गैंग को पकड़ा है. लाखों रुपये के नकली नोटों को बस से उत्‍तर प्रदेश लेकर जाया जा रहा था, तभी पुलिस ने इन्‍हें दबोच लिया. दिल्‍ली पुलिस ने इस गैंग के मुख्य आरोपी दिनेश समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 45 लाख रुपये की नेपाली करेंसी और 16 लाख की नकली भरतीय करेंसी बरामद हुई है.

इस गैंग के पास से नकली नोटों के साथ नोट छापने वाला प्रिंटर और अन्य सामान भी बरामद हुआ है. इससे ऐसा लग रहा है कि ये गैंग अपना ठिकाना बदलने की फिराक में था. लेकिन दिल्‍ली पुलिस ने पहले ही इन लोगों को गिरफ्त में ले लिया. 

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को ही एक नकली मुद्रा रैकेट चलाने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 19 लाख रुपये से अधिक मूल्य के जाली नोट जब्त किए थे. अधिकारियों ने बताया कि गिरोह कथित तौर पर अजमेर में जाली नोट छापने की इकाई चलाता था और उन्हें दिल्ली एनसीआर में प्रसारित करता था.

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की. उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नकली नोटों के प्रसार में शामिल दो लोग नोटों की एक खेप देने के लिए अक्षरधाम मंदिर के पास आएंगे. अधिकारी ने बताया कि गिरोह के सरगना सकूर मोहम्मद (25) को उसके सहयोगी लोकेश यादव (28) के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से 500 रुपये मूल्यवर्ग के छह लाख रुपये मूल्य के उच्च गुणवत्ता वाले नकली नोट बरामद किए गए.

Read More

विधायक सुनील उइके के बाद भाजपा के जिम्मेदार भी रिसर्च सेंटर खुलवाने में लगें

Posted on :07-Oct-2023
विधायक सुनील उइके के बाद भाजपा के जिम्मेदार भी रिसर्च सेंटर खुलवाने में लगें

राकेश यादव

जुन्नारदेव महाविद्यालय को रिसर्च सेंटर बनाए जाने जनप्रतिनिधि लगातार कर रहे मांग

जन भागीदारी अध्यक्ष पूर्व विधायक नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षदों ने लिखा कुलपति को पत्र

छिन्दवाड़ा/जुन्नारदेव :
 नगर के एकमात्र शासकीय महाविद्यालय जो नरदेव में विद्यार्थियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार जनप्रतिनिधि सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं इसी का नतीजा है कि शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव में रिसर्च सेंटर खोले जाने हेतु छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय को महाविद्यालय के जन भागीदारी अध्यक्ष अंकित सोनी पूर्व विधायक नतथन शाह कवरेती, पार्षद व अपील समिति सदस्य संजय जैन, राजेंद्र सूर्यवंशी ने पत्र लिखकर आदिवासी विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों को रिसर्च सेंटर का लाभ दिलाने की मांग की है पत्र में उल्लेख करते हुए कहा गया है

कि शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव आदिवासी अंचल में स्थित है और शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव नगर का एकमात्र शासकीय महाविद्यालय है जहां पर दूर दराज के आदिवासी और ग्रामीण अंचल के बच्चे अध्ययन करने पहुंचते हैं लगभग 2000 से 3000 छात्र छात्रा में प्रतिवर्ष प्रदर्शित रहते हैं आदिवासी अंचल के विद्यार्थियों को रिसर्च की सुविधा प्रदान करने के लिए शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव को रिसर्च सेंटर बनाना अति आवश्यक है

अतः कुलपति महोदय शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव में रिसर्च सेंटर खोले जाने की अनुमति प्रदान करें इस आशय का पत्र समस्त जनप्रतिनिधियों द्वारा छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम लिखा गया है जो शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव के प्राचार्य को सोपा गया है जिनके माध्यम से यह पत्र छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय भेजा जाएगा।

Read More

किसानो के मसीहा थे महेन्द्र सिंह टिकैत - अजय चौहान

Posted on :06-Oct-2023
किसानो के मसीहा थे महेन्द्र सिंह टिकैत - अजय चौहान

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। 

जनपद बागपत में प्रसिद्ध किसान नेता महेन्द्र सिंह टिकैत की जयंती को बड़ें ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला पंचायत बागपत के पूर्व सदस्य व प्रमुख समाजसेवी अजय चौहान ने बताया कि महेन्द्र सिंह टिकैत एक महान शख्सियत के धनी व्यक्ति थे। उन्होंने जीवन पर्यन्त किसानों के हितो के लिए संघर्ष किया। उन्होंने किसानों की जायज मांगो को पूरा कराने के लिए रैलियां निकाली, धरना-प्रदर्शन किये, जिसके लिए उनको कई बार जेल भी जाना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी कदम पीछे नही हटाये और निस्वार्थ भाव से किसानों की सेवा करते रहे। उन्होंने हर कदम पर किसानों का साथ दिया जिस कारण उनको किसानों का मसीहा कहा जाने लगा। ना सिर्फ किसान जो भी व्यक्ति इंसाफ मांगने के लिए उनके दर पर आया, उन्होंने अविलम्ब उस व्यक्ति की सहायता की। महेन्द्र सिंह टिकैट सभी धर्मो का आदर व सम्मान करते थे। जात-पात, ऊॅंच-नीच, छोटा-बड़ा जैसे शब्द उनकी वर्णमाला में थे ही नही। अजय चौहान ने बताया कि महेन्द्र सिंह टिकैत ने दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराईयों को समाज से उखाड़ फैकने के लिए जीवन पर्यन्त प्रयास किये। बेटे और बेटियों में अन्तर ना करे और सभी शिक्षित हो इसके लिए लोगों को जागरूक किया। वह एक महान देशभक्त थे और जब भी देश पर संकट आया, उन्होंने आगे बढ़कर देश की सेवा की। बताया कि महेन्द्र सिंह टिकैत जैसी शख्सियतें लोगों के दिलो में रहा करती है वह कभी मरा नही करती। अजय चौहान ने लोगों से महेन्द्र सिंह टिकैत के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।

Read More

जाति गणना की रिपोर्ट पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

Posted on :06-Oct-2023
जाति गणना की रिपोर्ट पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

बिहार में जारी हुई जाति गणना की रिपोर्ट पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। शीर्ष अदालत ने जाति गणना के आंकड़े को सार्वजनिक किए जाने के खिलाफ याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल नोटिस जारी कर नीतीश सरकार से इस पर जवाब मांगा। वहीं, मामले की सुनवाई अगले साल तक के लिए टाल दी गई है। अब अगली हियरिंग जनवरी 2024 में होगी। बता दें कि बिहार सरकार ने 2 अक्टूबर को जाति गणना के आंकड़े जारी किए थे, इसके बाद दो एनजीओ ने निजता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ याचिका दायर की थी।

जस्टिस संजीव खन्ना और एसवीएन भट्टी की बेंच ने जाति गणना के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई की। अदालत ने कहा कि इस मामले पर विस्तृत सुनवाई की जरूरत है। फिलहाल जाति गणना के डेटा को प्रकाशित करने पर किसी भी तरह का स्टे नहीं लगाया जा रहा है। राज्य सरकार से 4 हफ्ते के भीतर कोर्ट में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अदालत किसी भी राज्य सरकार को फैसला लेने से रोक नहीं सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह गलत होगा। लेकिन अगर जाति गणना के आकंड़ों पर कोई आपत्ति है तो उस पर गौर किया जाएगा। हम यह जांच करेंगे कि राज्य सरकार के पास जाति गणना के आंकड़े सार्वजनिक करने का अधिकार है या नहीं।

अदालत ने कहा निजता का उल्लंघन विषय नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को जाति गणना रिपोर्ट के खिलाफ दायर याचिका सुनवाई करते हुए कहा कि इसे निजता का उल्लंघन मानना जल्दबाजी होगी। जाति गणना की रिपोर्ट में किसी भी व्यक्ति का नाम या पहचान नहीं प्रकाशित की गई है, ऐसे में इसे निजता का उल्लंघन नहीं माना जा सकता है। हालांकि, अगली सुनवाई में इस पहलू को भी देखा जाएगा।

Read More

मुंबई : गोरेगांव में आग का तांडव, 44 लोग झुलसे, 7 की मौत

Posted on :06-Oct-2023
मुंबई : गोरेगांव में आग का तांडव, 44 लोग झुलसे, 7 की मौत

मुंबई: मुंबई में गोरेगांव की जय संदेश बिल्डिंग में आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई है और 44 लोग घायल हुए हैं. मरने वालों में एक पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं. घायलों को नजदीकी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में आग बीती रात लगभग 3 बजे लगी. आग को नियंत्रण में कर लिया गया है.   

एचबीटी अस्‍पताल में 36 घायलों को लाया गया था, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई, 4 की हालत गंभीर है और 26 की हालत स्थिर है. वहीं, कूपर अस्‍पताल में आग की चपेट में आए 15 लोगों को लाया गया था, जिसमें एक शख्‍स को बचाया नहीं जा सका, एक की हालत गंभीर बनी हुई है और 9 लोग खतरे से बाहर हैं. 

कुल मिलाकर अभी तक इस आग की घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है. 5 की हालत गंभीर है. 35 लोग अस्‍पताल में भर्ती हैं जिनकी हालत स्थिर है. वहीं, 4 लोगों को प्राथमिक चिकित्‍सा के बाद अस्‍पताल से घर भेज दिया गया है. 

सात मंजिला जय संदेश बिल्डिंग एमजी रोड पर स्थित है. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में लेवल 2 की आग लगी है. मुंबई पुलिस के मुताबिक, रेस्क्यू किए गए 6 लोगों की हालत गंभीर है और कुल 30 लोगों को बचाया गया है. अधिकारी ने कहा कि आग की चपेट में आए निवासियों को जोगेश्वरी के एक ट्रॉमा सेंटर और जुहू के नगर निगम द्वारा संचालित कूपर अस्पताल ले जाया गया. जहां 6 लोगों को बचाया नहीं गया. 

आग बुझाने में फायर ब्रिगेड को करीब चार घंटे लग गये. एक अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन में आठ से दस दमकल गाड़ियों और अन्य अग्निशमन उपकरणों का इस्तेमाल किया गया है. आग कितनी भीषण थी, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दमकल विभाग की 10 गाडि़यों ने आग पर काबू पाया. इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी गाडि़यां भी आग की चपेट में आ गईं. आग देखकर जय संदेश इमारत के लोगों के साथ-साथ आपसपास की इमारत के लोग भी घबरा गए. लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.

बता दें कि इसी साल अगस्‍त महीने में मुंबई के सांताक्रूज इलाके में एक पांच मंजिला होटल में आग लग गई थी, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई थी. आग होटल की तीसरी मंजिल पर लगी. इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया. अग्निशमन विभाग के मुताबिक, यह लेवल वन की आग थी.  घायलों को 108 एम्‍बुलेंस के माध्‍यम से वीएन देसाई अस्‍पताल ले जाया गया. जहां पर पांच लोगों में से तीन की मौत हो गई.

मीडिया इनपुट 

Read More

जुन्नारदेव महाविद्यालय को बनाया जाए रिसर्च सेंटर

Posted on :06-Oct-2023
जुन्नारदेव महाविद्यालय को बनाया जाए रिसर्च सेंटर

राकेश यादव 

विधायक सुनील उईके ने कुलपति को लिखा पत्र

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव : क्षेत्र को लगातार विकास के प्रगति पथ पर ले जाने के लिए मैं सदैव सकारात्मक सोच रखता हूं साथ ही समूचे विधानसभा में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाना मेरी प्रथम जिम्मेदारी रही है यही सोच रख मैं विद्यार्थी हित में कार्य करता आ रहा हूं और करता रहूंगा उक्ताशय की बात क्षेत्रीय विधायक सुनील उईके द्वारा कही गई। उन्होंने शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव में रिसर्च सेंटर खोले जाने हेतु छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र लिखकर आदिवासी विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों को रिसर्च सेंटर का लाभ दिलाने की मांग की है

पत्र में उल्लेख करते हुए कहा गया है कि शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव आदिवासी अंचल में स्थित है और शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव नगर का एकमात्र शासकीय महाविद्यालय है जहां पर दूर दराज के आदिवासी और ग्रामीण अंचल के बच्चे अध्ययन करने पहुंचते हैं लगभग 2000 से 3000 छात्र - छात्राए की प्रतिवर्ष अध्ययनरत रहते हैं आदिवासी अंचल के विद्यार्थियों को रिसर्च की सुविधा प्रदान करने के लिए शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव को रिसर्च सेंटर बनाना अति आवश्यक है

अतः कुलपति महोदय शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव में रिसर्च सेंटर खोले जाने की अनुमति प्रदान करें इस आशय का पत्र विधायक सुनील उईके द्वारा छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम लिखा गया है जो शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव के प्राचार्य को सोपा गया है जिनके माध्यम से यह पत्र छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय भेजा जाएगा।
 
Read More

लापरवाही; डॉक्टरों ने जिस बच्चे को बताया मृत, अंतिम संस्कार में निकला जिंदा, अस्पताल के खिलाफ FIR दर्ज

Posted on :05-Oct-2023
लापरवाही; डॉक्टरों ने जिस बच्चे को बताया मृत, अंतिम संस्कार में निकला जिंदा, अस्पताल के खिलाफ FIR दर्ज

असम के सिलचर शहर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान लापरवाही का मामला सामने आया है। दरअसल, डॉक्टरों ने जिस नवजात शिशु को मृत घोषित कर दिया था, अंतिम संस्कार के दौरान वह जीवित पाया गया। 

यह घटना मंगलवार की है, जब गर्भवती महिला को सिलचर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों को उनकी प्रसव प्रक्रिया में समस्याएं आ रही थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने बताया कि मां और बच्चे में से किसी एक को ही बचाया जा सकता है। बच्चे के पिता ने बताया कि डॉक्टरों के कहने पर उन्होंने प्रसव कराने की इजाजत दे दी थी। हालांकि, कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि उनकी पत्नी ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया है। बुधवार की सुबह उन्हें बच्चे का शव और मृत्यु प्रमाण पत्र दिया गया।

डॉक्टरों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
बच्चे के पिता ने बताया कि सिलचर पहुंचने के बाद जब उन्होंने शव वाला पैकेट खोला तो उसमें बच्चा रो रहा था। इस घटना के बाद मालिनीबिल इलाके के निवासियों ने डॉक्टरों के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए अस्पताल के सामने विरोध प्रदर्शन किया। एक स्ठानीय नागरिक ने बताया कि अस्पताल के कर्मचारियों ने बिना पता लगाए ही बच्चे को मृत घोषित कर दिया और उसे कूड़े की तरह पैकेट में भर रखा था।

अस्पताल ने इसपर सफाई पेश करते हुए बताया कि शिशु को मृत घोषित करने के आठ घंटे बाद तक निगरानी में रखा गया था। एक कर्मचारी ने बताया कि बच्चे का बार-बार निरिक्षण भी किया गया था। इस घटना के बाद बच्चों के परिवारवालों ने अस्पताल और डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 

मीडिया इनपुट 

Read More

पुलिस ड्राइवर ने की खुदकुशी, आधिकारियों पर आरोप लगाते हुए छोड़ा सुसाइड नोट

Posted on :05-Oct-2023
पुलिस ड्राइवर ने की खुदकुशी, आधिकारियों पर आरोप लगाते हुए छोड़ा सुसाइड नोट

केरल पुलिस में एक ड्राइवर की एक दिन पहले आत्महत्या से मौत हो गई और उसने एक नोट छोड़ा जिसमें आरोप लगाया गया कि उसके कुछ वरिष्ठ अधिकारि यों द्वारा मानसिक उत्पीड़न के कारण उसे यह कदम उठाना पड़ा। एर्नाकुलम ग्रामीण एसपी विवेक कुमार IPS ने कहा कि प्रारंभिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं और उसी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पीटीआई, कोच्चि। केरल पुलिस में एक ड्राइवर की एक दिन पहले आत्महत्या से मौत हो गई और उसने एक नोट छोड़ा, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसके कुछ वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मानसिक उत्पीड़न के कारण उसे यह कदम उठाना पड़ा।

एर्नाकुलम ग्रामीण एसपी विवेक कुमार IPS ने कहा कि प्रारंभिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं और उसी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीण पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि ड्राइवर कुछ समय के लिए मेडिकल अवकाश पर था और जब वह लौटा, तो उसे छोटानिक्कारा पुलिस स्टेशन में तैनात किया गया था, लेकिन उसने वहां ड्यूटी पर रिपोर्ट करने से इनकार कर दिया।

एसपी ने कहा कि बुधवार को, जब वह यहां एआर शिविर में नहीं पहुंचे, जहां उन्हें वर्तमान में प्रतिनियुक्त किया गया था, तो उन्हें अनुपस्थित घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि बाद में उसने कैंप के एक व्हाट्सएप ग्रुप में एक पोस्ट डाला कि वह खुद को मारने जा रहा है।

इसमें कहा गया है कि जब तक पुलिस यहां मुवत्तुपुझा स्थित उनके आवास पर पहुंची, तब तक उन्होंने फांसी लगा ली थी।

एसपी ने कहा कि उनके आवास से बरामद एक सुसाइड नोट में उन्होंने अपने कुछ वरिष्ठ अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है और किसी का नाम भी लिया है।

पुलिस ने कहा कि ड्राइवर पर लगभग 30 लाख रुपये का कर्ज था और उसे अनधिकृत अनुपस्थिति और अन्य मुद्दों के लिए कई अनुशासनात्मक जांच का भी सामना करना पड़ा था।

मीडिया इनपुट 

Read More

बारिश अलर्ट: छत्तीसगढ़ के इन 7 जिलों में बरसेंगे बादल, जाने कब होगी मानसून की विदाई

Posted on :05-Oct-2023
बारिश अलर्ट: छत्तीसगढ़ के इन 7 जिलों में बरसेंगे बादल, जाने कब होगी मानसून की विदाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 7 जिलों सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, कोरिया, रायगढ़ और कोरबा के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, इन जिलों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

प्रदेश में मानसून की विदाई 10 से 15 अक्टूबर के आसपास होगी। इस बीच कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। मौसम साफ हो रहा है, इसलिए न्यूनतम तापमान गिरेगा।

क्या होता है ऑरेंज और यलो अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट

जब भारी से अतिभारी या फिर सीमांत भारी बारिश की संभावना होती है तब ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता है। मौसम से जुड़ी किसी भी तरह की आपदा से सतर्क रहने के लिए मौसम विभाग ये अलर्ट जारी करता है।

यलो अलर्ट

यलो अलर्ट जारी करने का मतलब सतर्क रहने से है। हालांकि ये खतरे को नहीं बताता लेकिन कभी भी मौसम खतरनाक हो सकता है। इसके लिए तैयार रहने के लिए मौसम विभाग ये अलर्ट जारी करता है।

Read More

भीषण सड़क हादसा: कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

Posted on :04-Oct-2023
भीषण सड़क हादसा: कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बुधवार को वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई. इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई. मृतकों में से चार एक ही परिवार के सदस्य थे. पुलिस ने यह जानकारी दी.  राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. फूलपुर थाने के प्रभारी दीपक राणावत ने बताया कि हादसा वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर करखियांव इलाके के पास हुआ. एक कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई. उन्होंने बताया कि हादसे में कार सवार आठ लोगों की मृत्यु हो गई.

कार-ट्रक की टक्कर में 8 लोगों की मौत
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों में पीलीभीत जिले के विपिन यादव (32) और उनकी मां गंगा देवी (48) के साथ साथ अपनी परिवार के बुजुर्गों की अस्थियां विसर्जित करने गए थे. मरने वालों में महेंद्र पाल (43), उनकी पत्नी चंद्रकाली (40), उनका भाई दामोदर प्रसाद (35) और भाभी निर्मला देवी (32) शामिल हैं. इनके अलावा मृतकों में पीलीभीत के ही राजेंद्र (55) और कार चालक अमन (24) भी शामिल हैं.

सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख
राणावत ने बताया कि दामोदर का 9 साल का बेटा भी गंभीर रूप से घायल है. उसका इलाज चल रहा है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उधर, राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने जिला प्रशासन से बच्चे का समुचित इलाज सुनिश्चित करने के लिए कहा है.

Read More

मां-बेटी की हत्या करने वाले शख्स को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा... पढ़े पूरी खबर

Posted on :04-Oct-2023
मां-बेटी की हत्या करने वाले शख्स को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा... पढ़े पूरी खबर

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की एक अदालत ने वर्ष 2015 में एक महिला और उसकी बेटी की सरेआम चाकू से हत्या करने के आरोपी एक व्यक्ति को दोषी करार देते हुए उसे फांसी की सजा सुनाई है. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम) राम अवतार यादव ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मंगलवार को अमजद को दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई और उस पर एक लाख 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया.

क्या है मामला?

शासकीय अधिवक्ता संजीव वर्मा ने बुधवार को बताया कि नजीबाबाद के अलीपुरा गांव के सलमान ने 20 जून 2015 को नजीबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपनी मां आयशा और बहन पूजा के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रहा था, तभी गांव के रास्ते में उसके रिश्तेदार अमजद ने मोटरसाइकिल रुकवाकर आयशा और पूजा की चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार करके हत्या कर दी थी.

मीडिया रिपोट् के मुताबिक आयशा और पूजा को गंभीर रूप से घायल करने के बाद अमजद सलमान को मारने के लिए छुरा लेकर उसके पीछे दौड़ा. हालांकि इस बीच काफी लोग मौके पर आ आ गए. उन्हें देखकर अमजद सलमान को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया.

गंभीर रूप से घायल आयशा और पूजा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अमजद को खून से सने छुरे के साथ गिरफ्तार किया गया था.

पूजा से शादी करना चाहता था अमजद
सूत्रों के मुताबिक, आयशा ने दूसरी बिरादरी के मुस्तकीम से दूसरी शादी की थी. पूजा आयशा के पहले पति की बेटी थी. अमजद मुस्तकीम का भांजा था और पूजा से शादी करना चाहता था,  मगर आयशा इसके खिलाफ थी.

मीडिया रिपोट् के मुताबिक अमजद ने सलमान की मोटरसाइकिल रोककर आयशा से कहा कि तुम मेरे और पूजा के बीच दीवार बन रही हो. आज मैं तुम दोनों मां-बेटी को खत्म कर देता हूं.

मीडिया इनपुट 

Read More

करंट ने ली एक ही परिवार के 3 सदस्यों की जान

Posted on :04-Oct-2023
करंट ने ली एक ही परिवार के 3 सदस्यों की जान

तमिलनाडु के कन्याकुमारी में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद तिरुवत्तार पुलिस मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंची। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

एएनआई, चेन्नई। तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के आत्तूर में करंट लगने से एक गर्भवती महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना मंगलवार रात को हुई है। मृतकों की पहचान अश्विन, चित्रा और अथिरा के रूप में हुई है।

कन्याकुमारी पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 'कल शाम (3 अक्टूबर) बारिश के दौरान, स्ट्रीट लाइट का बिजली का तार बगल की इमारत की दीवार पर गिर गया। इस तार पर अश्विन ने गलती से हाथ रख दिया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। यह देखकर उसकी मां चित्रा और बहन आथिरा ने उसे बचाने की कोशिश की, जिससे वह दोनों भी करंट के सपंर्क में आ गए और तीनों की मौत हो गई।

मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलने के बाद तिरुवत्तार पुलिस मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंची। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है..

Read More

नौकरी का झांसा देकर महिला को फसाया, होटल में नशीला पर्दाथ पिलाकर किया दुष्कर्म

Posted on :04-Oct-2023
नौकरी का झांसा देकर महिला को फसाया, होटल में नशीला पर्दाथ पिलाकर किया दुष्कर्म

भोपाल(एजेंसी)। बागसेवनिया थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके एफबी फ्रैंड के खिलाफ बलात्कार का मामला कायम किया है। आरोपी ने पीड़ीता को नौकरी दिलाने का झांसा दिया और फिर होटल में ले जाकर उसके साथ जर्बदस्ती कर डाली। थाना पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया की करीब तीन साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के जरिये उसकी पहचान विनय भारती नाम के युवक से हुई थी। बातचीत के दौरान एक दुसरे का स्वभाव अच्छा लगने पर उनके बीच बातचीत होने लगी। इसी दौरान महिला ने विनय को बताया कि उसे नौकरी की तलाश है। विनय ने उसे अपनी जान पहचान के जरिये जल्द ही उसकी नौकरी अच्छी कंपनी में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। इसके बाद दोनों की पहचान दोस्ती में बदल गई और उनके बीच मिलना जुलना शुरु हो गया। आरोप है कि कुछ दिन बाद ही विनय महिला को घुमाने के बहाने बागसेवनिया इलाके में स्थित एक होटल में लेकर गया और वहॉ उसे नशीला पदार्थ पिलाकर ज्यादती कर डाली इस दौरान उसने महिला के अश्लील फोटो भी खींच लिए। बाद में आरोपी आपत्तिजनक फोटो को वायरल करने की धमकी देकर महिला का लगातार शारीरिक शोषण करने लगा। बीते दिनों महिला ने हिम्मत कर उसका विरोध करना शुरु किया जिस पर आरोपी ने उसे धमकाने के लिये उसके पति को फोन लगाया। पति ने जब उससे पूछताछ की तब विनय ने पति उसके साथ गाली-गलौज कर डाली। बाद में आरोपी ने फिर पति को फोन कर सारी बात बता दी। जानकारी लगने पर पति ने अपनी पत्नी से पूछताछ की तब उसने विनय द्वारा धोखे से नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने की सारी करतूत बताई और थाने जाकर शिकायत कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

Read More

बीच रास्ते में दिया बच्ची को जन्म, खराब सड़क के चलते गर्भवती को डोली में ले जाया जा रहा था अस्पताल

Posted on :02-Oct-2023
बीच रास्ते में दिया बच्ची को जन्म, खराब सड़क के चलते गर्भवती को डोली में ले जाया जा रहा था अस्पताल

एक ग्रामीण ने बताया कि महिला को अपने गांव से निकटतम पीएचसी तक ले जाते समय उन्होंने नदियों और कठिन रास्तों को पार किया। सौभाग्य से एक आशा कार्यकर्ता साथ थीं, जिसने मदद की। 

एक ओर जहां देश में जी-20 जैसे सफल आयोजन हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आमजनों को कई मूलभूत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक हैरान और चिंता करने वाली खबर सामने आई है। यहां प्रसव पीड़ा के बाद डोली की मदद से अस्पताल ले जाई जा रही एक आदिवासी महिला ने रविवार को रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया। दरअसल, खराब सड़क संपर्क मार्ग के कारण महिला को डोली से अस्पताल ले जाया जा रहा था। 

बच्ची को दिया जन्म

शाहपुर तालुका के पटिकाचा पाड़ा गांव की महिला को परिवार के लोग सुबह के समय डोली में ले जा रहे थे। आशा कार्यकर्ता ने बताया कि दोपहर में महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। बाद में महिला और बच्चे को एक निजी वाहन से कसारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया।

कठिन रास्तों को किया पार
एक ग्रामीण ने बताया कि महिला को अपने गांव से निकटतम पीएचसी तक ले जाते समय उन्होंने नदियों और कठिन रास्तों को पार किया। सौभाग्य से एक आशा कार्यकर्ता साथ थीं, जिसने मदद की।

सीएम शिंदे ने लिया था गांव को गोद
ग्रामीणों ने दावा किया कि उनके गांव को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उस समय गोद लिया था, जब वह ठाणे जिले के संरक्षक मंत्री थे। वहीं, स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने कहा कि मां और बच्चा सुरक्षित हैं। गौरतलब है, इससे पहले ऐसा ही एक मामला आंध्र प्रदेश से सामने आया था। 

मीडिया इनपुट 

Read More

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता लाखों का इनामी आतंकी अरेस्ट

Posted on :02-Oct-2023
दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता लाखों का इनामी आतंकी अरेस्ट

नई दिल्ली : आतंकियों के खिलाफ चलाए जाने वाले अपने स्पेशल ऑपरेशन में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एनआईए का मोस्ट वांटेड आतंकी शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। आतंकी शाहनवाज पर एनआईए ने 3 लाख का इनाम रखा था और पुणे के आईएसआईएस केस में वांटेड था। पेशे से इंजीनियर शाहनवाज दिल्ली का रहने वाला है। 

पुणे पुलिस कस्टडी से फरार होकर दिल्ली में ठिकाना बनाकर रह रहा था। दिल्ली पुलिस ने कुछ दिनों पहले ही आतंकी शाहनवाज पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस की स्पेशल सेल को इनपुट मिलने के बाद उन्होंने कार्रवाई करते हुए साउथ ईस्ट दिल्ली से इस आतंकी को पकड़ा है। आरोप था कि शाहनवाज राजधानी दिल्ली में किसी बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहा था। छापेमारी के दौरान दिल्ली पुलिस को आतंकी शाहनवाज के ठिकाने से भारी मात्रा में लिक्विड केमिकल बरामद हुआ है। 

दिल्ली पुलिस ने NIA के मोस्ट वांटेड आतंकी शाहनवाज को किया गिरफ्तार, ISIS से  जुड़े हैं

बतां दें, कि इस केमिकल का इस्तेमाल आईईडी बनाने में काम आता है। आतंकी शाहनवाज के अलावा एनआईए ने उसके साथियों पर भी तीन-तीन लाख का इनाम रखा था। इसमें अब्दुल्लाह फयाज शेख उर्फ डायपर वाला है, जिसकी पुणे में डायपर की दुकान है और दिल्ली के दरियागंज इलाके का रहने वाले रिजवान अब्दुल हाली अली भी शामिल है। सभी आतंकी आईएसआईएस के आदेश पर, इस्लामिक राज्य स्थापित करने की कोशिश में लगे थे।

इन तीनों आतंकियों में से एक अब्दुल्ला, पुणे के कोंढवा इलाके में डायपर की दुकान चलाता था। वह इस दुकान का इस्तेमाल विस्फोटक उपकरण बनाने के लिए इस्तेमाल करता था। एनआईए सूत्रों के मुताबिक फरार आतंकी अब्दुल्ला के ओमान भागने की आशंका है। सभी आतंकियों से पूछताछ अभी भी जारी है।(एजेंसी)

Read More

बागपत नगर में धूमधाम के साथ मनाया गया क्षमावाणी पर्व

Posted on :30-Sep-2023
बागपत नगर में धूमधाम के साथ मनाया गया क्षमावाणी पर्व

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। 

- क्षमावाणी पर्व पर लोगों ने जाने-अनजाने मे की गयी अपनी गल्तियों के लिए एक दूसरे से क्षमा मांगी और दूसरों को क्षमा किया

- मन्दिर में बच्चों और बड़ों ने मिलकर भजनों व नृत्य के द्वारा भगवान की भक्ति की और समस्त संसार के कल्याण के लिए प्रार्थना की

No description available.

बागपत के श्री 1008 चन्द्रप्रभु जैन मन्दिर मुन्नालाल एन्क्लेव में क्षमावाणी पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम सभी ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इसके उपरान्त उपस्थित सभी लोगों ने जाने-अनजाने मे की गयी अपनी गल्तियों के लिए एक दूसरे से क्षमा मांगी और दूसरों को क्षमा किया। इसके उपरान्त एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे बच्चों और बड़ों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर समाज सेविका पूनम जैन सहित अनेकों वक्ताओं ने लोगों को जैन धर्म की महानता, दसलक्षण पर्व और क्षमावाणी पर्व की महत्ता से अवगत कराया। इसके उपरान्त बच्चों और बड़ों ने मिलकर भजनों व नृत्य के द्वारा भगवान की भक्ति की और समस्त संसार के कल्याण के लिए प्रार्थना की। इसके उपरान्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने व सहयोग करने वाले सभी लोगों व पाठशाला के बच्चो व अध्यापकों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर समाज सेविका पूनम जैन, सुधा जैन, रेखा जैन, रिंकी, कोमल, राशी, सासी, रूचि, सोनिया, पार्खी, शिवी, विधि, ईशी, अतिशय, विधान, परी, माही, अनिल जैन, पत्रकार विपुल जैन, नीतू जैन सहित अनेकों श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Read More

2000 रुपये के नोट बदलने का आज है अंतिम दिन, आरबीआइ ने लोगों से की अपील

Posted on :30-Sep-2023
 2000 रुपये के नोट बदलने का आज है अंतिम दिन, आरबीआइ ने लोगों से की अपील

नई दिल्ली, आरबीआइ ने कहा है कि 2000 रुपये के नोट बदलने का अंतिम दिन आज यानी 30 सितंबर है। केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि 30 सितंबर तक बैंक में जमा नहीं होने वाले या नहीं बदले गए 2000 रुपये के नोट केवल कागज का टुकड़ा बनकर रह जाएंगे।

आरबीआइ ने इसी वर्ष 19 मई को 2000 रुपये के नोटों को प्रचलन से वापस लेने का फैसला किया था। इन नोटों को बैंक शाखाओं में जमा करने या इनके बदले दूसरे मूल्य के नोट लेने को 30 सितंबर तक का समय दिया गया था। आरबीआइ ने लोगों से अंतिम तारीख से पहले 2000 के नोटों को खातों में जमा करने या बदलने का आग्रह किया था। 

दो हजार के नोट की संख्या हुई कम
बैंक शाखाओं में अब बहुत ही कम संख्या में दो हजार रुपये नोट आ रहे हैं। जमा होने के लिए किसी भी ग्राहक को शिकायत का मौका बैंक कर्मचारी नहीं दे रहे हैं। बैंक ग्राहकों को अंतिम दिन की प्रतीक्षा नहीं करना चाहिए। एक दो दिन में नोट जमा कर देने चाहिए 

Read More

उज्जैन रेप कांड: अब पीड़ित बच्ची की मदद नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई

Posted on :30-Sep-2023
उज्जैन रेप कांड: अब पीड़ित बच्ची की मदद नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई

भोपाल: मध्य प्रदेश के उज्जैन में दरिंदगी की शिकार हुई 12 से 15 साल की बच्ची की मदद नहीं करने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई कर सकती है. मदद की गुहार लगा रही बच्ची को दुत्कारने वाले लोगों के खिलाफ बाल यौन शोषण विरोधी कानूनों के तहत आरोप तय किए जा सकते हैं. मध्य प्रदेश के सीनियर पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को मीडिया को यह जानकारी दी. उज्जैन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) जयंत सिंह राठौड़ ने कहा, "किसी अपराध की रिपोर्ट करने या केस दर्ज कराने में नाकाम रहने पर उन्हें यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है."

उज्जैन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) जयंत सिंह राठौड़ ने कहा, "कम से कम ऐसे एक शख्स की पहचान की गई है. एक ऑटो रिक्शा चालक है, जिसे मामले की जानकारी थी. लेकिन उसने जानबुझकर पुलिस को सूचना नहीं दी. ऑटो रिक्शा ड्राइवर की पहचान राकेश मालवीय के तौर पर हुई है. उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है" पुलिस अधिकारी ने कहा, "वारदात से जुड़े सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से देखा जा रहा है. अगर ऐसे और लोगों की पहचान होती है, तो उनके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा." 

पुलिस अधिकारी ने कहा, "ऑटो रिक्शा चालक ने बच्ची को ऑटो में बिठाया था. ऑटो की सीट पर खून के धब्बे मिले. लेकिन उसने पुलिस को बच्ची की हालत के बारे में नहीं बताया."

मीडिया इनपुट 

Read More

मंत्री जितिन प्रसाद ने 35938.040 लाख रुपए की लागत से 14 कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।

Posted on :30-Sep-2023
मंत्री  जितिन प्रसाद ने 35938.040 लाख रुपए की लागत से 14 कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।

अफाक अहमद खान

उत्तर प्रदेश : मंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश  जितिन प्रसाद ने अपने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान रामपुर शहर स्थित उत्सव पैलेस में आयोजित जनसभा को संबोधित किया और जनपद के विभिन्न मार्गो पर कराए गए कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मंत्री  ने लोक निर्माण विभाग और सेतु निगम द्वारा बनाए गए 26423.240 लाख रुपए की लागत से 09 कार्यों का शिलान्यास किया तथा 9514.800 लाख रुपए की लागत से लोक निर्माण विभाग एवं सेतु निगम द्वारा विभिन्न प्रकार के  कार्यों का लोकार्पण किया।

इस प्रकार मंत्री  ने 35938.040 लाख रुपए की लागत से 14 कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि जिले में जो भी सड़कें बनाई जा रही हैं उनके निर्माण में किसी भी तरीके से गुणवत्ता में कोई समझौता नही किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे जनसभा में मौजूद लोगों को बताएं कि जो सेतु और सड़कें बन रही हैं वे कब तक तैयार होंगी जिस पर अधिकारियों ने कार्यों के लिए निर्धारित समयावधि के बारे में जब बताया तो मंत्री जी ने कहा कि यथासंभव तय समय से पहले ही कार्य पूर्ण कराएं ताकि जनता को यथाशीघ्र उन कार्यों का लाभ मिले।

यदि निर्माण के दौरान गुणवत्ता के साथ समझौता हुआ तो कठोरतम कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा सड़कों का युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य कराने के निर्देश हैं इसलिए अधिकारी गंभीरता दिखाएं और सड़कों की मरम्मत में कोई लापरवाही न करें। उन्होंने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के धन का सदुपयोग हो रहा है और वह उनकी सुविधाओं और संसाधनों के विकास के लिए लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रामपुर के विकास के लिए धन की कोई कमी नही है इसलिए जरूरत के अनुसार सड़कों और सेतुओं की मरम्मत व निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

Read More

Previous12...464748495051525354Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

ज्योतिष और हेल्थ

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

खेल

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

व्यापार

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution