× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    शपथ लेते ही सुवेंदु का बड़ा संदेश, पीएम मोदी को झुककर किया प्रणाम

    शपथ लेते ही सुवेंदु का बड़ा संदेश, पीएम मोदी को झुककर किया प्रणाम

    अंधेरे से उजाले की ओर: सुशासन ने बदली विशेष पिछड़ी जनजाति के दिव्यांग दंपति की जिंदगी

    अंधेरे से उजाले की ओर: सुशासन ने बदली विशेष पिछड़ी जनजाति के दिव्यांग दंपति की जिंदगी

    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

  • छत्तीसगढ़
    महासमुंद पुलिस को शातिर चोर को पकड़ने में मिलीं सफलता

    महासमुंद पुलिस को शातिर चोर को पकड़ने में मिलीं सफलता

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    अब सरोधा बांध के पीछे मंडलाकोना तक पहुंची पक्की सड़क

    अब सरोधा बांध के पीछे मंडलाकोना तक पहुंची पक्की सड़क

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेश भर में गूंजीं शहनाइयां, 1385 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेश भर में गूंजीं शहनाइयां, 1385 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल

    मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राष्ट्रीय

Previous123456789...5455Next

1 अक्टूबर से देशभर में डिजिटल टीकाकरण सेवा

Posted on :30-Sep-2025
1 अक्टूबर से देशभर में डिजिटल टीकाकरण सेवा

(अनिल बेदाग)

कम खर्च, ज्यादा सुरक्षा: महिलाओं के लिए नई पहल

मुंबई : सितंबर 2025: भारत में महिलाओं को गर्भाशय मुख के कैंसर से बचाने के लिए अब एक नई डिजिटल पहल शुरू हो रही है। दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और विदाल हेल्थ (जो बजाज फिनसर्व का हिस्सा है) ने मिलकर इस दिशा में साझेदारी की है।यह डिजिटल प्लेटफॉर्म 1 अक्टूबर 2025 से पूरे देश में उपलब्ध होगा। यहां महिला मरीजों को एचपीवी वैक्सीन से जुड़ी सभी सेवाएं बिना कागजी प्रक्रिया और पूरी तरह कैशलेस तरीके से ऑनलाइन मिलेंगी।

प्लेटफॉर्म पर अपॉइंटमेंट बुकिंग, सहमति पत्र भरना और वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र प्राप्त करना सब डिजिटल होगा। साथ ही, वैक्सीन की खुराक का शेड्यूल रिमाइंडर के जरिए मरीजों तक पहुँचेगा और उपचार की निरंतरता बनाए रखने में यह मददगार साबित होगा। बजाज फिनसर्व के चेयरमैन संजीव बजाज का कहना है कि यह कदम निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगा और लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक व जिम्मेदार बनाएगा।

सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ आदर पूनावाला ने जोर देकर कहा कि एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय मुख के कैंसर से सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण साधन है। हालांकि, इसके प्रभाव को व्यापक बनाने के लिए आसान उपलब्धता और जागरूकता बेहद जरूरी है। यही इस डिजिटल पहल का मुख्य उद्देश्य है। विदाल हेल्थ की कार्यकारी निदेशक नीथा उत्तय्या ने बताया कि इस कदम से अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता और भारी चिकित्सा खर्चों में कमी आएगी।

Read More

सी.पी. राधाकृष्णन ने देश के 15 वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली

Posted on :15-Sep-2025
सी.पी. राधाकृष्णन ने देश के 15 वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली

डॉ.समरेन्द्र पाठक
वरिष्ठ पत्रकार

नयी दिल्ली : श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज देश के पंद्रहवें उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने श्री राधाकृष्णन को शपथ दिलाई।इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।श्री राधाकृष्णन इससे पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल थे।

शपथ ग्रहण के बाद श्री राधाकृष्णन ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सदैव अटल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित स्मारक पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय और किसान घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

4 मई 1957 को तमिलनाडु के तिरुपुर में जन्मे श्री चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। आरएसएस के स्वयंसेवक के रूप में शुरुआत करके वे 1974 में भारतीय जनसंघ की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य बने।सार्वजनिक जीवन में प्रवेश करने से पहले श्री राधाकृष्णन का एक वस्त्र निर्यातक के रूप में एक लंबा और सफल करियर रहा।

18 फरवरी 2023 को श्री राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। उन्होंने तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाला बाद में उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया था। एल.एस.

Read More

पत्रकारों के प्रतारणा के खिलाफ कलाकार का विरोध प्रदर्शन

Posted on :08-Sep-2025
पत्रकारों के प्रतारणा के खिलाफ कलाकार का विरोध प्रदर्शन

वर्धमान : राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित कलाकार डॉ. स्वप्न दत्त बाउल ने दक्षिण 24 परगना में पत्रकारों के उत्पीड़न, यातना और जान से मारने की धमकियों के खिलाफ यहां विरोध प्रदर्शन किया है। कलाकार डॉ दत्त ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर पत्रकारों को प्रताड़ित किया जा रहा है।उन्हें मानसिक यातनाएं दी जा रही है।इससे लोकतंत्र का यह चौथा स्तम्भ खतरे में है।केंद्र एवं राज्य सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग नंबर 2 ब्लॉक के जिबंतला पुलिस स्टेशन के अंतर्गत हेदिया गाँव के वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय सरदार को असामाजिक तत्व लगातार परेशान कर रहा है। श्री सरदार ने इसकी शिकायत राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से लेकर केंद्र तक कई बार की है,लेकिन इस ओर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद है।

Read More

हाई कोर्ट के जजों की नियुक्ति के लिए परीक्षा हो: लोसपा

Posted on :08-Sep-2025
हाई कोर्ट के जजों की नियुक्ति के लिए परीक्षा हो: लोसपा

सुबीर सेन 

वरिष्ठ पत्रकार

नयी दिल्ली :  लोक समाज पार्टी (लोसपा) एडवोकेट सेल ने कोलेजियम प्रथा समाप्त कर हाई कोर्ट के जजों की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करने की मांग को लेकर आज यहां प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई पार्टी के अध्यक्ष एवं एडवोकेट गौड़ी  शंकर शर्मा ने की। इस मौके पर पार्टी के महासचिव बचन सिंह कतौतिया,राम गोपाल,विलियम पॉल और कांता रानी सहित कई शीर्ष नेता मौजूद थे।

प्रदर्शनकारी दोपहर दो बजे जंतर मंतर पर इकट्ठे हुए और जोरदार प्रदर्शन किया।श्री शर्मा ने कहा कि यह अत्यंत ही दुर्भाग्य है कि हाई कोर्ट के जजों की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षाएं नहीं ली जाती है।जिससे इस पद पर मेधावी लोग पहुँचने से बंचित रह जाते हैं। श्री शर्मा ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी लगातार इस मामले की मांग को लेकर आवाज उठाती रही है।यह गरीब मेधावी छात्रों के साथ न्याय से जुड़ा मसला है।सरकार को शीघ्र इस व्यवस्था को लागू करना चाहिए।एल.एस.

Read More

शिक्षक प्रधानमंत्री के ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ और ‘अमृतकाल’ विजन के प्रेरक है : गुप्ता

Posted on :08-Sep-2025
शिक्षक प्रधानमंत्री के ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ और ‘अमृतकाल’ विजन के प्रेरक है : गुप्ता

विनोद कुमार

वरिष्ठ पत्रकार

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि शिक्षक प्रधानमंत्री के ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ और ‘अमृतकाल’ विजन के प्रेरक है। श्री गुप्ता कल शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक और प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 137वीं जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि जब छात्रों ने उनका जन्मदिन मनाने की इच्छा जताई, तो उन्होंने विनम्रता से अनुरोध किया कि इसे शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए,जो आज पूरे देश में आदर और श्रद्धा के साथ निभाई जाती है।

 उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन हमें सिखाता है,कि शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं बल्कि मूल्य, अनुशासन और सत्य के प्रति आजीवन प्रतिबद्धता भी प्रदान करते हैं।उन्होंने कहा कि यह दिन महामना मदन मोहन मालवीय की प्रेरणादायी विरासत को भी याद करता है, जिनकी शिक्षा संबंधी दृष्टि मात्र साक्षरता तक सीमित नहीं थी, बल्कि उसमें चरित्र निर्माण और नैतिक शक्ति का भी समावेश था। 

श्री गुप्ता ने कहा कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक और महान राष्ट्रनेता के रूप में उन्होंने शिक्षा को सामाजिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का महत्वपूर्ण आधार माना। उन्होंने विद्या, सेवा और संस्कार को सशक्त समाज के मूल स्तंभ बताया।

श्री गुप्ता ने कहा, “प्राचीन गुरुकुलों से लेकर आधुनिकक़ कक्षाओं तक, गुरु-शिष्य परंपरा भारत की सभ्यता का केंद्र रही है। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल परीक्षा के लिए नहीं बल्कि जीवन के लिए तैयार करते हैं, उनमें जिज्ञासा, सृजनशीलता, अनुशासन और करुणा का विकास करते हैं।एल.एस.

Read More

बिहार विस चुनाव 2025: बिहार में चुनावी माहौल गरमाया,पोल खोल शुरू

Posted on :04-Sep-2025
बिहार विस चुनाव 2025: बिहार में चुनावी माहौल गरमाया,पोल खोल शुरू

डॉ.समरेंद्र पाठक

वरिष्ठ पत्रकार

पटना :  बिहार विधान सभा का चुनाव ज्यों- ज्यों नजदीक आ रहा है,माहौल गरमाने लगा है।नेता एक दूसरे के पोल खोलने लगे हैं।कई दिग्गज अपने पुत्र-पुत्रियों को राजनीति में स्थापित करने के लिए पटना से दिल्ली तक दौड़ लगा रहे हैं। बिहार विधान सभा का चुनाव इस अक्टूबर-नवंबर में होना है।वर्ष 2020 में कुल 243 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव हुए थे। पहला 28 अक्टूबर को 71 सीटों के लिए, दूसरा 3 नवंबर को 94 सीटों के लिए और तीसरा 7 नवंबर को शेष 78 सीटों के लिए चुनाव हुए थे।मतों की गिनती 10 नवंबर को हुई थी।

इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 125 सीटें हासिल कर विजेता के रूप में उभरा था, जबकि महागठबंधन को 110 सीटें मिलीं थी। अन्य छोटे दलों ने 7 सीटें जीतीं थी,जबकि 1 निर्दलीय के खाते में गया था।इसके बाद नीतीश कुमार की अगुवाई में राजग की सरकार बनी। बीच में नीतीश के पाला बदलने से महागठबंधन की भी सरकार रही।

वर्ष 2020 के चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर राजद उभरी थी और उसे 75 सीटें मिलीं थी।भाजपा को 74 ,जेडीयू 43, कांग्रेस 19, वामदल15 ,हम 4, एवं वीआईपी को 4 सीटें मिलीं थी। शेष अन्य को मिली थी। कुछ सदस्यों ने दलबदल भी किया। वीआईपी के सभी विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। आजभाजपा 80 सीटों के साथ विधान सभा में सबसे बड़ी पार्टी है।

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इस साल के शुरू से ही राजनीतिक दलों ने कोशिशें शुरू कर दी। राजग की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई सभाएं कर चुके हैं।बड़े पैमाने पर योजनाओं के उदघाट्न एवं शिलान्यास किये गए है। उधर महागठबंधन से कांग्रेस नेता राहुल गांधी,राजद के तेजस्वी यादव,वाम नेता दीपांकर एवं वीआईपी के मुकेश सहनी मतदाता संसोधन मामले को बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने में लगे हैं। 

चुनावी रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली जन स्वराज राज के वास्तविक मामलों जैसे भ्रष्टाचार, बेरोजगारी एवं खराब कानून व्यवस्था आदि को लेकर पिछले दो साल से निरंतर लोगों के घर घर जा रहे हैं।इससे बिहार का चुनावी दंगल तिकोना हो गया है। उन्होंने पक्ष विपक्ष के दिग्गजों को संकट में डाल दिया है।लगातार एक के बाद एक नेताओं के पोल खोल रहे हैं।

हालांकि हाल में एक चुनावी सर्वे सामने आया है। इस सर्वे में अनुमान जताया गया है, कि राज्य में एक बार फिर से राजग सरकार की वापसी होने जा रही है। टाइम्स नाऊ नवभारत और जेवीसी ने यह सर्वे किया है। सर्वे में अनुमान लगाया गया है,कि अगर अभी चुनाव होते हैं, तो  राजग को 136 सीटें मिल सकती हैं और महागठबंधन को 75 सीटें मिलेंगी। अन्य को 18 सीटें मिलने का अनुमान है।  इस सर्वे से इतर जन स्वराज की स्थिति यह है,कि या तो वह आप की तरह आंधी ला देगी नहीं तो 10 से नीचे सीटें ला पाएगी।श्री किशोर भी ऐसा ही मानते हैं। एल.एस.

Read More

दिल्ली में वकीलों की हड़ताल, जांचकर्ताओं को पेशी से छूट देने से न्याय प्रक्रिया पर गंभीर असर

Posted on :02-Sep-2025
दिल्ली में वकीलों की हड़ताल, जांचकर्ताओं को पेशी से छूट देने से न्याय प्रक्रिया पर गंभीर असर

डॉ. समरेंद्र पाठक

वरिष्ठ पत्रकार

नयी दिल्ली :  जांचकर्ताओं को अदालत में पेशी से छूट देने के आदेश के खिलाफ दिल्ली के जिला अदालतों में वकीलों की हड़ताल आज भी जारी रहने से न्यायालयों के काम काज पर व्यापक असर पड़ा है। वकीलों ने सोमवार को न सिर्फ अक्रामक हड़ताल किया, बल्कि अदालतों में  जगह जगह रास्ता रोककर विरोध प्रकट किया।इस वजह से न्यायिक कार्यों पर असर पड़ा है। दिल्ली के उपराज्यपाल ने गत 13 अगस्त को जांचकर्ताओं को अदालतों में पेशी की अनिवार्यता से छूट दे दी ।इस आदेश के बाद से वे अब वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अदालतों में पेश हो सकते हैं। 

इस फरमान का विरोध करते हुए गत शनिवार से  जिला अदालतों के वलील हड़ताल पर हैं।डीबीसी सहित वकीलों के अनेक संगठनों ने इस हड़ताल का समर्थन किया है।चुनिंदे वकीलों एवं जानकारों ने इस मामले पर अपनी गंभीर प्रतिक्रियाएं भी दी है,जो इस प्रकार है:-

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता नवेश कुमार ने कहा है,कि सरकार के इस आदेश से न्याय प्रक्रिया पर गंभीर असर पड़ेगा।जांचकर्ताओं की पहचान से लेकर क्रास करने में भी कई समस्याएं खड़ी होगी।अदालतों को भी सत्यता परखने में कठिनाई होगी।इससे न्याय के नैसर्गिक सिद्धान्त का उलंघन होगा।

दिल्ली हाई कोर्ट की अधिवक्ता अंशु कुमारी कहती हैं,कि सरकार का इस संबंध में नोटिफिकेशन पूरी तरह से अतार्किक एवं रूल ऑफ लॉ का उलंघन है।नयी व्यवस्था से न सिर्फ न्याय प्रभावित होगा, वल्कि कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होगी।

सुप्रसिद्ध चार्टड एकाउटेंट संजय कुमार तिवारी कहते हैं,कि सरकार के इस कदम से पीड़ित को न्याय नही मिल पायेगा।जांचकर्ताओं की मोनोपोली बढ़ जाएगी।सरकार इस तरह के आदेश से अघोषित आपातकाल लागू करना चाहती है।एल.एस.

Read More

लोक सभा का मानसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित

Posted on :22-Aug-2025
लोक सभा का मानसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित

डॉ.समरेंद्र पाठक

वरिष्ठ पत्रकार

नयी दिल्ली : लोकसभा का मानसून सत्र आज अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गया। यह सत्र 21 जुलाई से शुरू हुआ था।पूरे सत्र के दौरान विपक्षी दलों के लगातार हंगामे एवं विरोध-प्रदर्शन  से संसद का माहौल गर्म रहा। सत्र के अंतिम दिन भी सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होते ही विपक्षी सांसदों के विरोध और हंगामें के चलते कुछ देर बाद ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।

इस सत्र के दौरान विपक्षी सांसद बिहार की मतदाता सूची संशोधन (एसआईआर) पर विस्तृत चर्चा की मांग करते रहे। विपक्ष ने भाजपा और चुनाव आयोग पर मतदाता सूची में हेरफेर की साजिश का भी आरोप लगाया। सदन के भीतर और बाहर इसी मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को घेरने की कोशिश की।

सत्र के आखिरी दिन अपने समापन भाषण में लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला ने सदन में लगातार और नियोजित व्यवधानों पर क्षोभ व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा या संसद परिसर में नारेबाजी, तख्तियां दिखाना और नियोजित व्यवधान संसदीय कार्यवाही की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं।

श्री बिरला ने कहा कि जनता को अपने प्रतिनिधियों से बहुत उम्मीदें होती हैं, इसलिए उन्हें सदन में अपने समय का सदुपयोग जनहित की समस्याओं एवं मुद्दों तथा महत्वपूर्ण विधेयकों पर गंभीर और सार्थक चर्चा के लिए करना चाहिए।

लोकसभा अध्यक्ष ने बताया कि सत्र के दौरान उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के सदस्यों को सदन में बोलने और महत्वपूर्ण विधेयकों एवं जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने के पर्याप्त अवसर दिए। हालांकि लगातार गतिरोध दुर्भाग्यपूर्ण रहा। श्री बिरला ने बताया कि सत्र की कार्यसूची में 419 तारांकित प्रश्न शामिल किए गए थे, लेकिन व्यवधानों के कारण केवल 55 प्रश्नों के ही मौखिक उत्तर दिए जा सके।

उन्होंने बताया कि सत्र की शुरुआत में सभी दलों ने यह निर्णय लिया था, कि इस सत्र में120 घंटे चर्चा और संवाद करेगा तथा कार्यमंत्रणा समिति भी इससे सहमत थी, लेकिन लगातार गतिरोध के कारण इस सत्र में मात्र 37 घंटे ही कामकाज हो पाया। 

श्री बिरला ने यह भी बताया कि सत्र के दौरान 14 सरकारी विधेयक पेश किए गए और 12 विधेयक पारित किए गए। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा 28 जुलाई को शुरू हुई और 29 जुलाई को प्रधानमंत्री के उत्तर के साथ इसका समापन हुआ। श्री बिरला ने बताया कि 18 अगस्त को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की उपलब्धियों पर एक विशेष चर्चा शुरू की गई।

लोक सभा झलकियां

इस सत्र में लोक सभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की उपलब्धियों पर विशेष चर्चा हुई।

इस मानसून सत्र में कुल 37 घंटे ही बैठक हो पाई, जबकि आवंटित समय 120 घंटे था।

मानसून सत्र की कार्यसूची में शामिल 419 प्रश्नों में से केवल 55 तारांकित प्रश्नों का ही मौखिक उत्तर दिया जा सका। 

सत्र के दौरान लोकसभा में 14 सरकारी विधेयक पेश किए गए और 12 विधेयक पारित किए ग

Read More

भारत एक उभरती हुई आर्थिक शक्ति:द्रोपदी मुर्मू

Posted on :22-Aug-2025
भारत एक उभरती हुई आर्थिक शक्ति:द्रोपदी मुर्मू

डॉ. समरेन्द्र पाठक

वरिष्ठ पत्रकार

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आज कहा कि भारत न सिर्फ विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है,वल्कि उभरती हुई आर्थिक शक्ति भी है।श्रीमती मुर्मू यहां राष्ट्रपति भवन में भारतीय विदेश सेवा 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को सम्बोधित कर रही थीं। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षुओं को  बधाई दी। उन्होंने  कहा कि अधिकारियों को अपनी यात्रा शुरू करते समय सभ्यतागत ज्ञान के मूल्यों- शांति, बहुलवाद, अहिंसा और संवाद आदि को अपने साथ लेकर चलना चाहिए। साथ ही उन्हें अपने सामने आने वाली हर संस्कृति के विचारों, लोगों और दृष्टिकोणों के प्रति खुला रहना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि उनके आसपास की दुनिया भू-राजनीतिक बदलावों, डिजिटल क्रांति, जलवायु परिवर्तन और बहुपक्षवाद के संदर्भ में तेज़ी से बदलाव देख रही है। युवा अधिकारियों के रूप में उनकी चपलता और अनुकूलनशीलता हमारी सफलता की कुंजी होगी।

राष्ट्रपति ने कहा कि वैश्विक उत्तर और दक्षिण के बीच असमानता से उत्पन्न समस्याएं हों, सीमा पार क़आतंकवाद का ख़तरा हो या जलवायु परिवर्तन के निहितार्थ हों भारत आज विश्व की प्रमुख चुनौतियों के समाधान का एक अनिवार्य हिस्सा है। भारत न केवल विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, बल्कि एक निरंतर उभरती हुई आर्थिक शक्ति भी है। हमारी आवाज़ का महत्व है।

राष्ट्रपति ने वर्तमान समय में सांस्कृतिक कूटनीति के बढ़ते महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि हृदय और आत्मा से बने संबंध हमेशा मज़बूत होते हैं। चाहे वह योग हो, आयुर्वेद हो, श्रीअन्न हों या भारत की संगीत, कलात्मक, भाषाई और आध्यात्मिक परंपराएं हों, अधिक रचनात्मक और महत्वाकांक्षी प्रयास इस विशाल विरासत को विदेशों में प्रदर्शित और प्रचारित करेंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे कूटनीतिक प्रयास हमारी घरेलू आवश्यकताओं और 2047 तक विकसित भारत बनने के हमारे उद्देश्य के साथ निकटता से जुड़े होने चाहिए। उन्होंने युवा अधिकारियों से आग्रह किया कि वे स्वयं को न केवल भारत के हितों का संरक्षक समझें, बल्कि उसकी आत्मा का राजदूत भी समझें। एल.एस.

Read More

स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने आये 30 आदिवासी छात्रों से मिले रक्षा मंत्री

Posted on :20-Aug-2025
स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने आये 30 आदिवासी  छात्रों से मिले रक्षा मंत्री

डॉ.समरेन्द्र पाठक

वरिष्ठ पत्रकार

नयी दिल्ली :  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज यहां अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के आदिवासी समुदायों के 30 मेधावी उच्चतर माध्यमिक छात्रों के साथ मुलाकात की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार रक्षा मंत्री के साथ छात्रों की यह मुलाकात अंडमान और निकोबार कमांड (एएनसी) द्वारा आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता यात्रा, "आरोहण"  के सहभागी छात्रों के साथ उनके साउथ ब्लॉक स्थित कार्यालय में हुई।ये छात्र कल लाल किले पर आयोजित मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी हिस्सा लेंगे।

इस मुलाकात के दौरान प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान और एकीकृत रक्षा अध्यक्ष एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित भी मौजूद थे।रक्षा मंत्री ने छात्रों को आने वाले समय में भारत को सबसे शक्तिशाली राष्ट्रों में से एक बनाने में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों को मिठाइयां भी खिलाई।

श्री सिंह ने बातचीत के दौरान मानवीय मूल्यों के महत्व पर ज़ोर दिया और उन्हें व्यक्ति के चरित्र निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण पहलू बताया। उन्होंने छात्रों से मानवीय मूल्यों पर अडिग रहने और शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ अपने चरित्र निर्माण पर भी समान रूप से ज़ोर देने का आह्वान किया।श्री सिंह ने छात्रों से हर चुनौती का आत्मविश्वास और निडरता से सामना करने का भी आग्रह किया। 

बैठक का समापन द्वीपसमूह के स्थानीय आदिवासी कारीगरों द्वारा हस्तनिर्मित स्मृति चिन्ह भेंट  के साथ किया गया। श्री सिंह ने एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय, दिल्ली क्षेत्र मुख्यालय और अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के नागरिक प्रशासन द्वारा समर्थित एएनसी की इस अनूठी पहल की प्रशंसा की। 
 
उल्लेखनीय है,कि आरोहण द्वीप से दिल्ली कार्यक्रम का उद्देश्य दूरस्थ द्वीपीय समुदायों के युवाओं को देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आधुनिक बुनियादी ढांचे और शैक्षणिक अवसरों से परिचित कराना है।एल.एस.

Read More

एकजुट होकर विकसित भारत का संकल्प पूरा करने का आह्वान

Posted on :08-Aug-2025
एकजुट होकर विकसित भारत का संकल्प पूरा करने का आह्वान

नयी दिल्ली : सुप्रसिद्ध शिक्षाविद संत कुमार चौधरी ने कहा है,कि एकजुट होकर हम वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा कर सकते हैं।श्री चौधरी कल शाम यहाँ एक निजी कार्यक्रम में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि भारत का यह अमृत काल है और अब इसे विकसित राष्ट्र बनने से कोई रोक नही सकता है।उन्होंने कहा कि इस समय शिक्षा व्यापार नहीं जनक्रांति का रूप ले लिया है।यही वजह है,कि पिछले दो तीन दशकों से शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार हुआ है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मोदी सरकार के विकसित भारत के संकल्प का विस्तार से जिक्र किया।कार्यक्रम में पूर्व अभिनेत्री जया प्रदा भी मौजूद थीं।एल.एस।

Read More

भारत किसानों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा:मोदी

Posted on :08-Aug-2025
भारत किसानों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा:मोदी

डॉ.समरेन्द्र पाठक

वरिष्ठ पत्रकार

नयी दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि भारत किसानों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा। श्री मोदी ने यहां आईसीएआर पूसा में एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करने के पश्‍चात सहभागियों को संबोधित करते हुए यह बात कही।उन्होंने कहा कि प्रो स्वामीनाथन एक महान वैज्ञानिक थे,जिन्होंने विज्ञान को जनसेवा के माध्यम में बदल दिया।

श्री मोदी ने कहा कि प्रो. स्वामीनाथन ने राष्ट्र की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रो. स्वामीनाथन ने एक ऐसी चेतना जागृत की जो आने वाली सदियों तक भारत की नीतियों और प्राथमिकताओं का मार्गदर्शन करती रहेगी। 

डॉ.स्वामीनाथन के साथ अपने कई वर्षों के जुड़ाव को साझा करते हुए, श्री मोदी ने गुजरात की शुरुआती परिस्थितियों का स्‍मरण किया, जहां सूखे और चक्रवातों के कारण कृषि को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। इस चुनौती से निपटने के लिए श्री मोदी ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान, मृदा स्वास्थ्य कार्ड पहल पर कार्य शुरू किया था। 

श्री मोदी ने कहा कि भारतीय कृषि की वर्तमान ऊंचाइयों को देखकर, डॉ. स्वामीनाथन जहां भी होंगे, उन्हें निश्चित रूप से गर्व महसूस होगा। उन्होंने कहा  कि भारत आज दूध, दालों और जूट के उत्पादन में अग्रणी स्थान पर है। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि !चावल, गेहूं, कपास, फलों और सब्जियों के उत्पादन में !भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है और साथ ही भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश भी है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष भारत ने अब तक का अपना सर्वोच्च खाद्यान्न उत्पादन हासिल किया। उन्होंने कहा कि भारत तिलहन क्षेत्र में भी रिकॉर्ड स्थापित कर रहा है, सोयाबीन, सरसों और मूंगफली का उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।उन्होंने कहा कि किसानों का कल्याण देश की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने घोषणा की कि भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने, कृषि खर्च कम करने और राजस्व के नए स्रोत बनाने के लिए सरकार के निरंतर प्रयासों को दोहराया।

श्री मोदी ने कहा कि सरकार ने सदैव किसानों की शक्ति को राष्ट्रीय प्रगति की आधारशिला माना है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में बनाई गई नीतियां केवल सहायता के लिए नहीं, बल्कि किसानों में विश्वास जगाने के लिए भी हैं। उन्होंने कहा कि पीएम-किसान सम्मान निधि ने प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता के माध्यम से छोटे किसानों को सशक्त बनाया है, जबकि पीएम फसल बीमा योजना ने किसानों को कृषि जोखिमों से सुरक्षा प्रदान की है और पीएम कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से सिंचाई चुनौतियों का समाधान किया गया है।

Read More

गायिका नैना लायल सालउड देहरादून की ब्रांड एम्बेसडर बनीं

Posted on :07-Aug-2025
गायिका नैना लायल सालउड देहरादून की ब्रांड एम्बेसडर बनीं

रवि सिंह

पत्रकार

नोएडा : पंजाबी गायिका नैना लायल को सालउड देहरादून का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। जेआईटीएम के प्रमुख प्रो.योगेश कुमार ने कल यहाँ अपने कार्यालय सहयोगियों को नैना का  ब्रांड एम्बेसडर के रूप में परिचय कराया।इस मौके पर नैना ने दो गीत प्रस्तुत की एवं प्रो. कुमार ने स्वरचित कविता पाठ किये। एल.एस.

Read More

पीपीआई ने पत्रकारों की समस्याओं पर चिंता जताई

Posted on :07-Aug-2025
पीपीआई ने पत्रकारों की समस्याओं पर चिंता जताई

जयपुर : पीरियोडिकल प्रेस ऑफ इंडिया (पीपीआई)ने पत्रकारों की समस्याओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से इसे शीघ्र दूर करने की मांग की है।पीपीआई की राजस्थान इकाई के प्रमुख सन्नी आत्रेय की अध्यक्षता में संपन्न नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी  के प्रथम सम्मेलन में यह मांग की गयी। इस सम्मेलन में पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आगामी आंदोलन और संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों पर भी गहन चर्चा हुयी।

इस मौके पर श्री आत्रेय ने पत्रकारिता की वर्तमान चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में हम पत्रकारों की अहम भूमिका है। समाज की विभिन्न समस्याओं को हम पत्रकार अपनी जान की परवाह किए बिना उठाते हैं,लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में सरकारों से हमें कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। इससे पत्रकारों के समक्ष बड़ी चुनौतियां उत्पन्न हो गयी है।

उन्होंने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग लंबित है। पत्रकारों की आवास योजना भी लंबित है। छोटे अखबारों को विज्ञापन नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट है। ऊपर से पीआरजीआई के कड़े नियमों ने अनेक अखबारों को बंद करने की स्थिति बना दी है। एल. एस।

Read More

संत कबीर की रचनाएं आज भी प्रासंगिक:डॉ.मिश्रा

Posted on :07-Aug-2025
संत कबीर की रचनाएं आज भी प्रासंगिक:डॉ.मिश्रा

अपर्णा कुमारी

पत्रकार

नयी दिल्ली : सुप्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ. बी.एन. मिश्रा ने कहा है,कि महान संत कबीर की रचनाएं आज भी प्रासंगिक है और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। राजधानी के राजेन्द्र ऑडिटोरियम में गत दिनों आयोजित "अंतरराष्ट्रीय  कबीर संत सम्मेलन" में हिस्सा लेने आये डॉ.मिश्रा ने यह बात एक इंटरव्यू के दौरान कही।उन्होंने कहा कि संत कबीर ने धर्म ही नहीं कर्म, अर्थ एवं समाजबाद पर जो रचनाऐं 5-6 शतक पहले की उसकी प्रासंगिकता इस भौतिक युग में भी बनी हुई है और उस पर अमल कर हम बेहतर समाज एवं राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।

लोकमान्य तिलक लिखित गीता सार का अंगेजी भाषा मे अनुवाद करने वाले डॉ. मिश्रा ने कहा कि संत कबीर की रचनाओं पर श्रीमद् भगवत गीता का पूरा प्रभाव रहा,लेकिन उन्होंने आम जन की भाषा में इसे लोगों तक पहुंचाने में अपना अतुलनीय योगदान दिया।

पेशे से इंजीनियरिंग के प्रोफेसर रहे डॉ. मिश्रा ने कहा कि संत कबीर ने कहा कि " सांई इतना दीजिए जामें कुटुम समाय, मैं भी भूखा न रहूं साधु न भूखा जाय।" इस पंक्ति में धर्म,अर्थ,कर्म एवं समाजबाद समग्र रूप से निहित है।

डॉ.मिश्रा ने कहा कि इनकी रचनाएँ इतनी सरल एवं लोक भाषा में है,जिस वजह से सैकड़ों साल पूर्व समाज के बहुसंख्य लोगों को कई लाभकारी ज्ञान मिले।यही वजह है,कि देश- विदेश में संत कबीर के अनुयायियों की संख्या करोड़ो में है।एल.एस.

Read More

आंखों की रोशनी के लिए कॉर्निया ट्रांसप्लांट का विकल्प पीपीपी :डॉ.अग्रवाल

Posted on :28-Jul-2025
आंखों की रोशनी के लिए कॉर्निया ट्रांसप्लांट का विकल्प पीपीपी :डॉ.अग्रवाल

उषा पाठक

वरिष्ठ पत्रकार

चेन्नई  :  सुप्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.अमर अग्रवाल ने कहा है,कि आंखों की रोशनी खो चुके लाखों रोगियों के लिए कॉर्निया ट्रांसप्लांट एक विकल्प है,लेकिन यह सर्जरी जोखिम भरा होता है।अब इसके बदले पिनहोल प्यूपिलोप्लास्टी (पीपीपी) सर्जरी अपनायी जा सकती है।

डॉ.अग्रवाल ने यह बात एक इंटरव्यू के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पिनहोल प्यूपिलोप्लास्टी (पीपीपी)एक सर्जिकल तकनीक है, जिसमें टांकों की मदद से पुतली को छोटे केंद्रीकृत आकार में ढाला जाता है,जिससे अनियमित कॉर्निया वाले मरीजों की दृष्टि बेहतर होती है।

डॉ.अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल ग्रुप के चेयरमैन डॉ.अग्रवाल ने कहा कि कॉर्नियल ट्रांसप्लांट में सर्जरी से जुड़े जोखिम होते हैं।लंबे समय तक इम्यून सप्रेशन की ज़रूरत पड़ती है और यह डोनर कॉर्निया की उपलब्धता पर निर्भर करता है,जो लगातार कम होती जा रही है।

जाने माने नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अग्रवाल ने हाल ही में पिनहोल प्यूपिलोप्लास्टी नामक एक क्रांतिकारी तकनीक देश में पेश की है,जो कॉर्नियल ट्रांसप्लांट का एक सरल और अत्यंत प्रभावी विकल्प होने का दावा किया गया है।यह तकनीक रूस, वियतनाम और मिस्र सहित कई देशों में पहले ही व्यापक रूप से अपनाई जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि यह तकनीक कॉर्निया की वैश्विक कमी का एक समाधान है, जिसके कारण लाखों लोग दृष्टिहीनता का सामना कर रहे हैं। जिन मामलों में कॉर्नियल ट्रांसप्लांट जोखिम भरा या व्यावहारिक नहीं होता, वहां यह तकनीक एक सुरक्षित और प्रभावी विकल्प के रूप में कार्य करती है।

डॉ.अग्रवाल ने दावा किया कि  यह प्रक्रिया केराटोकोनस, कस्कारिंग या हाईअर-ऑर्डर एबरेशन जैसी स्थितियों के कारण उत्पन्न कॉर्नियल असमानताओं वाले मरीजों की दृष्टि में उल्लेखनीय सुधार ला सकती है, जिससे कई बार चश्मे या कॉन्टैक्ट लेंस की ज़रूरत नहीं होती है।

डॉ.अग्रवाल ने कहा कि यह एक न्यूनतम इनवेसिव सर्जिकल प्रक्रिया है, जिसमें आइरिस में एक छोटी, कस्टम साइज़ की केंद्रीकृत ओपनिंग (पिनहोल) बनाई जाती है,ताकि आने वाली रोशनी को फिल्टर किया जा सके। यह पिनहोल परिधीय विकृत किरणों को रोकता है और केवल केंद्रित किरणों को रेटिना तक पहुंचाता है, जिससे अनियमित कॉर्निया वाले मरीजों की दृष्टि स्पष्ट रूप से बेहतर हो जाती है। 

उन्होंने कहा कि कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की तुलना में इसमें जटिल सर्जरी, लंबा उपचारक समय और रिजेक्शन का खतरा होता है, पीपीपी एक सरल, तेजी से ठीक होने वाली, कम जोखिम वाली और प्रभावी तकनीक है।

डॉ.अग्रवाल ने दावा किया कि पिनहोल प्यूपिलोप्लास्टी की सबसे बड़ी ताकत इसकी सरलता में है। इस प्रक्रिया के लिए न तो महंगे उपकरणों की ज़रूरत होती है और न ही डोनर टिशू पर निर्भरता रहती है। इसे सामान्य नेत्र शल्य चिकित्सा उपकरणों की मदद से किया जा सकता है,जिससे यह तकनीक कम संसाधन वाले क्षेत्रों में भी आसानी से अपनाई जा सकती है। 

उन्होंने कहा कि यही कारण है, कि विश्वभर में विभिन्न स्तर के नेत्र चिकित्सा केंद्र इस तकनीक को तेजी से अपना रहे हैं,ताकि स्थानीय स्तर पर कॉर्नियल अंधत्व और दृष्टि विकृति के मामलों का समाधान किया जा सके। 

डॉ. अग्रवाल् ने कहा कि दुनियाभर में 2 करोड़ से ज़्यादा लोग दृष्टि बाधित या नेत्रहीन हैं, और इनमें से अधिकांश को कभी  कॉर्निया डोनर नहीं मिल पाएगा। कॉर्नियल अंधत्व के मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है, ऐसे में पिनहोल प्यूपिलोप्लास्टी एक विकल्प है। 

उल्लेखनीय है,कि इस ग्रुप की  देश एवं विदेशों में मौजूद 250 से अधिक अस्पतालों  में यह प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और इसका लाभ लोंगो को मिल रहा है। राजधानी दिल्ली में इस ग्रुप का पहला अस्पताल इसी वर्ष शुरू हुआ है,जिसके प्रमुख एम्स के नेत्र विभाग के अध्यक्ष रहे जे.एस. टिटियाल को बनाया गया है। एल.एस.

Read More

पृथक मिथिला राज्य की मांग को लेकर धरना

Posted on :22-Jul-2025
पृथक मिथिला राज्य की मांग को लेकर धरना

 एम.के.मधुबाला

पत्रकार

नयी दिल्ली : पृथक मिथिला राज्य की मांग को लेकर लोगों ने आज यहां जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया।

अखिल भारतीय मिथिला राज्य  संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम की अगुआई समिति के अंतरराष्ट्रीय प्रमुख प्रो.अमरेंद्र झा एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता ई. शिशिर झा ने की।बाद में एक ज्ञापन भी दिया गया।एल.एस.

Read More

विद्रोही के निधन पर पत्रकार यूनियनों ने शोक जताया

Posted on :22-Jul-2025
विद्रोही के निधन पर पत्रकार यूनियनों ने शोक जताया

नयी दिल्ली : वरिष्ठ पत्रकार रामनाथ विद्रोही के निधन पर पत्रकार यूनियनों के परिसंघ सहित अनेक  संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है एवं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। सार्क जर्नलिस्ट फोरम के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विद्रोही का कल सुबह उनके बिहार स्थित पैतृक गांव में निधन हो गया था।वह पिछले चार दशक से पत्रकारिता में सक्रिय थे।

पत्रकार यूनियनों के परिसंघ के समन्वयक डॉ.समरेन्द्र पाठक, एस.जे.एफ.के इंडिया चैप्टर के अध्यक्ष सुशील भारती, पेरिआडिकल प्रेस ऑफ इंडिया के प्रमुख डॉ. सुरेंद्र शर्मा एवं राजस्थान इकाई के प्रमुख सन्नी अत्री, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय मिश्र, राजस्थान पत्रकार संघ के पूर्व प्रमुख उमेन्द्र दाधीच ,भारतीय आल मीडिया पत्रकार संघ के प्रमुख डॉ अमानुल हक सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।एल.एस.

Read More

अंतरराष्ट्रीय कबीर संत सम्मेलन सम्पन्न

Posted on :22-Jul-2025
अंतरराष्ट्रीय कबीर संत सम्मेलन सम्पन्न

मीनाक्षी चौधरी

पत्रकार

नयी दिल्ली : राजधानी दिल्ली में कल अंतरराष्ट्रीय कबीर संत सम्मेलन सम्पन्न हो गया। ऑल इंडिया मानव समाज ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में अनेक नामचीन संतो ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम का उदघाट्न पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र यादव ने किया। मुख्य अतिथि दिल्ली के भाजपा विधायक अभय वर्मा एवं विशिष्ट अतिथियों में रक्षा मंत्रालय में एडीजी अभय सिंह,सुप्रीम कोर्ट के वकील नवेश कुमार एवं शिक्षाविद डॉ बी.एन.मिश्र शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रमुख हीरा लाल प्रधान ने किया।एल.एस.

Read More

प्रदीप बली ने किया सरदार पटेल इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित

Posted on :16-Jul-2025
प्रदीप बली ने किया सरदार पटेल इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित

बागपत, उत्तर प्रदेश :  विवेक जैन। जनपद बागपत के बली गांव में सुप्रसिद्ध समाजसेवी और भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रदीप बली ने अपने आवास पर सरदार पटेल इंटर कॉलेेज बली मेवला के सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया। प्रदीप बली ने सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली मेवला के उप प्रधानाचार्य मास्टर वेदप्रकाश और मास्टर ब्रहमपाल को फूल माला व चादर औढ़ाकर और एक नई साईकिल, एक जोड़ी कपड़े और गुप्त धनराशि देकर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर अनेकों वक्ताओं ने मास्टर वेदप्रकाश व मास्टर ब्रहमपाल जी के सेवा कार्यो की जमकर सराहना की। इस अवसर पर मैनेजर अजब सिंह, चौधरी संतराम, आचार्य रिंकू मंत्री आर्य समाज बली, इंटरनेशनल अवार्डी व महामहिम राष्ट्रपति व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत, चौधरी राजपाल, सतीश ठेकेदार, जीतू, ओमबीर तेल वाले, बिजेन्द्र, कृष्ण मिस्त्री, सतपाल दूधिया, चौधरी जयवीर सिंह, सुन्दर महाशय जी, दिनेश सभासद, पप्पू फौजी, प्रविन्द्र दुकानदार, सुमित दरोगा सहित गांव के अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Read More

Previous123456789...5455Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

कभी बंदूक अब रोज़गार

कभी बंदूक अब रोज़गार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution