× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

    जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

    सरकारी कर्मियों की सैलरी में होगा इजाफा, डीए बढ़ोतरी से मिली बड़ी राहत

    सरकारी कर्मियों की सैलरी में होगा इजाफा, डीए बढ़ोतरी से मिली बड़ी राहत

    योग बना वैश्विक आंदोलन, 210 भारतीय मिशनों ने रचा नया इतिहास

    योग बना वैश्विक आंदोलन, 210 भारतीय मिशनों ने रचा नया इतिहास

    मॉनसून की रफ्तार तेज, इन राज्यों में जल्द दस्तक; यूपी को भी मिलेगी गर्मी से राहत

    मॉनसून की रफ्तार तेज, इन राज्यों में जल्द दस्तक; यूपी को भी मिलेगी गर्मी से राहत

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: देर रात तक चली SIT की जांच, 9 पेन ड्राइव में जुटाए अहम सुबूत

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: देर रात तक चली SIT की जांच, 9 पेन ड्राइव में जुटाए अहम सुबूत

  • छत्तीसगढ़

    भविष्यवाणी के नाम पर बड़ा फ्रॉड, महिला से 85 लाख की ठगी, थाने पहुंची पीड़िता

    भविष्यवाणी के नाम पर बड़ा फ्रॉड, महिला से 85 लाख की ठगी, थाने पहुंची पीड़िता

    पेट दर्द की शिकायत पर खुला दुष्कर्म का राज, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

    पेट दर्द की शिकायत पर खुला दुष्कर्म का राज, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    ब्रिटेन को मिला बड़ा झटका, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने छोड़ी कुर्सी

    ब्रिटेन को मिला बड़ा झटका, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने छोड़ी कुर्सी

    पाकिस्तान में ड्रोन स्ट्राइक से हड़कंप, अफगानिस्तान ने आतंकियों के कैंप किए तबाह

    पाकिस्तान में ड्रोन स्ट्राइक से हड़कंप, अफगानिस्तान ने आतंकियों के कैंप किए तबाह

    अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: बी-52 बॉम्बर गिरा, 8 की जान गई

    अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: बी-52 बॉम्बर गिरा, 8 की जान गई

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

  • मनोरंजन
    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

  • राजधानी
    बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

    बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

    राज्यपाल श्री डेका से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट

    राज्यपाल श्री डेका से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट

    सेवा, समर्पण और सुशासन के 12 वर्ष : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने श्री सुगन चंद फरमानिया से की आत्मीय भेंट

    सेवा, समर्पण और सुशासन के 12 वर्ष : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने श्री सुगन चंद फरमानिया से की आत्मीय भेंट

    किसानों के चेहरे पर मिठास : भोरमदेव शक्कर कारखाना ने रचा देश में भुगतान नया रिकॉर्ड

    किसानों के चेहरे पर मिठास : भोरमदेव शक्कर कारखाना ने रचा देश में भुगतान नया रिकॉर्ड

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’: योग को जीवनशैली में शामिल करें - राज्यपाल श्री डेका

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’: योग को जीवनशैली में शामिल करें - राज्यपाल श्री डेका

  • ज्योतिष
    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

मनोरंजन

Previous12...5678910111213Next

साउथ इंडियन इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में जूनियर एनटीआर और मृणाल ठाकुर ने मचाई धूम...

Posted on :16-Sep-2023
साउथ इंडियन इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में जूनियर एनटीआर और मृणाल ठाकुर ने मचाई धूम...

SIIMA Awards 2023 : साउथ सिनेमा के सबसे अवार्ड्स समारोह SIIMA 2023 के विनर्स का ऐलान हो गया है। बीती रात दुबई में साउथ इंडियन इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। इस दौरान साउथ इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज कलाकारों ने शिरकत की। इस अवॉर्ड्स शो में जूनियर एनटीआर और मृणाल ठाकुर जैसे कई कलाकारों ने बाजी मारी है।

साउथ इंडियन इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 का आयोजन इस बार दुबई में किया गया। इस दौरान साउथ फिल्म इंडस्ट्री तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम फिल्म के तमाम फिल्मी सितारे इस खास कार्यक्रम का हिस्सा बने। बीती रात इस अवॉर्ड्स शो के विजेताओं का ऐलान किया गया है, जिसमें जूनियर एनटीआर और मृणाल ठाकुर जैसे कई कलाकारों ने जीत हासिल की है। इस बीच हम आपके लिए सीमा अवॉर्ड्स 2023 के विनर्स की फुल लिस्ट लेकर आए हैं।

इन कलाकारों को मिला SIIMA अवॉर्ड्स का खिताब

हमेशा की तरफ इस बार भी साउथ इंडियन इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स चर्चा का विषय बना है। ये लाजमी भी है क्योंकि बीते साल से जिस तरह से साउथ फिल्मों का बोलबाला रहा है, उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। जहां पिछले साल बॉलीवुड की 'लाल सिंह चड्ढा, सम्राट पृथ्वीराज और शमसेरा' जैसी फिल्में फ्लॉप रहीं, तो वहीं साउथ सिनेमा की 'आर आर आर, केजीएफ 2, सीता-रामम और कांतारा' जैसी फिल्मों ने अपार सफलता हासिल की।

ऐसे में इस बार के सीमा अवॉर्ड्स में इन फिल्मों का परचम लहराना बनता है। जूनियर एनटीआर को फिल्म 'आर आर आर' के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया है। जबकि बेस्ट डेब्यूटेंट एक्ट्रेस के तौर पर फिल्म 'सीता-रामम' के लिए मृणाल ठाकुर ने बाजी मारी है। इसके अलावा 'कांतारा' स्टार रिषब शेट्टी और अदिवी शेष को बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल क्रिटिक्स कैटेगरी में विजेता घोषित किया गया है।

ये रही SIIMA Awards 2023 के विनर्स की फुल लिस्ट -

  कैटेगरी                                              विनर                                    इंडस्ट्री

बेस्ट एक्टर                                      जूनियर एनटीआर- (RRR)           तेलुगू
बेस्ट एक्ट्रेस                                     श्रीलीला- (धमाका)                        तेलुगू
बेस्ट डेब्यूटेंट एक्ट्रेस                        मृणाल ठाकुर - (सीता-रामम)         तेलुगू
बेस्ट डायरेक्टर                                 एसएस राजामौली-  (RRR)          तेलुगू
बेस्ट एक्टर किटिक्स                        रिषब शेट्टी-  (कांतारा)                    कन्नड़
बेस्ट फिल्म                                      सीता-रामम                                  तेलुगू
बेस्ट फिल्म                                      777 चार्ली                                     कन्नड़
बेस्ट निगेटिव रोल                            अच्युत कुन्नर (कांतारा)                कन्नड़
फिल्पकार्ट फैशन यूथ आईकॉन           श्रुति हसन                                     -----

इन फिल्मों को मिला बेस्ट मूवी का अवॉर्ड्स

इस SIIMA अवॉर्ड्स के दौरान साउथ सिनेमा की अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री की फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया गया है। तेलुगू सिनेमा के आधार पर बेस्ट फिल्म का खिताब दुलकर सलमान की 'सीता-रामम' को मिला है।

जबकि इस इंडस्ट्री के बेस्ट डायरेक्टर के रूप में एस एस राजामौली को 'आर आर आर' फिल्म के लिए चुना गया। इसके अलावा कन्नड़ सिनेमा की बेस्ट फिल्म के अवॉर्ड से '777' चार्ली को नवाजा गया है।(एजेंसी)

Read More

टाइगर-3 को नहीं है प्रमोशन की जरूरत, दर्शकों को है इसका इंतजार

Posted on :16-Sep-2023
टाइगर-3 को नहीं है प्रमोशन की जरूरत, दर्शकों को है इसका इंतजार

टाइगर-3 : शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं। फिल्म हर रोज तगड़ी कमाई कर रही है। इसी बीच सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ का भी चर्चा जोरो से है। सलमान की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म इस साल दिवाली के खास मौके पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मेकर्स ने अभी तक फिल्म का टीजर या ट्रेलर जारी नहीं किया है। मेकर्स फिल्म का प्रमोशन भी उस हिसाब से नहीं कर रहे हैं। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही है कि कहीं इसका असर फिल्म के बॉस ऑफिस पर ना पड़े। अब इस मामले पर ट्रेड एक्सपर्ट अतुल मोहन ने अपन राय शेयर की है। ट्रेड एक्सपर्ट ने कही ये टाइगर 3 पर कही ये बात

हाल ही में बॉलीवुड लाइव को दिए एक इंटरव्यू में एक अतुल मोहन ने कहा, “फिल्म को प्रमोशन की ज्यादा जरूरत नहीं है। फिल्म को रिलीज होने में 2 महीने बचे हैं और अभी से फिल्म के टीजर या ट्रेलर को रिलीज करने क कोई फायदा नहीं है। फिलहाल चारों तरह 'जवान' ही जलवा है, तो ऐसे में टाइगर 3 के प्रमोशन का सवाल ही नहीं पैदा होता है।” ‘टाइगर 3’ की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा

अतुल ने आगे कहा, “सलमान की फिल्म ‘टाइगर 3’ का प्रमोशन ना होने की वजह से इससे फिल्म की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।” ट्रेड एनालिस्ट ने जवान का उदाहरण देते हुए कहा, “फिल्म के मेकर्स ने जवान का कुछ खास प्रमोशन नहीं किया। ट्रेलर फिल्म की रिलीज से महज कुछ दिन पहले आया है। बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उसी तरह सलमान खान की टाइगर 3 को भी प्रमोशन की जरूरत नहीं है।”

कैमियो में होंगे शाहरुख खान

सलमान खान की 'टाइगर 3' में शाहरुख खान कैमियो करते हुए नजर आएंगे। फिल्म में एक बार फिर कैटरीना कैफ और सलमान खान जोया और टाइगर के रुप में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 2011 में आई थी। उस दौरान 'एक था टाइगर' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। वहीं साल 2017 में इसका दूसरा पार्ट आया। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

मीडिया इन पुट 

Read More

प्रसिद्ध गणेश उत्सव गीतों की याद दिलाएगा एक्शन फिल्म 'धाक' का प्रमोशनल गीत

Posted on :15-Sep-2023
प्रसिद्ध गणेश उत्सव गीतों की याद दिलाएगा एक्शन फिल्म 'धाक' का प्रमोशनल गीत

अनिल बेदाग,

मुंबई : रुस्लान मुमताज, अविनाश वाधवान और प्रदीप सिंह रावत मोहम्मद सलीम मुल्लानवर के साथ जल्द ही अनीस बरुदवाले की आगामी बॉलीवुड फिल्म 'धाक'' में नजर आएंगे। फिल्म 'धाक' के निर्देशक अनीस बरुदवाले ने खुलासा किया कि प्री क्लाइमेक्स गाना हाल ही में शूट किया गया था। इसे दो दिनों तक शूट किया गया था। यह फिल्म का प्रमोशनल गाना होगा। इस गाने में मोहम्मद सलीम और निज़ामुद्दीन मुख्य भूमिका में हैं। गाने को वर्धन सिंह ने कंपोज किया है। गीतकार साहिल सुल्तानपुरी हैं और इसे लॉलीपॉप ने कोरियोग्राफ किया है। कोरियोग्राफर लॉलीपॉप की बेटी भी शूटिंग पर नजर आईं और उन्होंने शूटिंग के दौरान काफी दिलचस्पी दिखाई।

इस गाने की शूटिंग का वास्तव में सभी ने आनंद लिया। जब डांस सीक्वेंस चल रहा था तो अविनाश वाधवान ने निर्देशक को आश्चर्यचकित कर दिया और जैसा कि निर्देशक ने कहा था, वह भी गाने का हिस्सा बनना चाहते थे। जब शूटिंग चल रही थी, तो बगल के कमरे में शूटिंग कर रहे लोगों ने भी इसमें दिलचस्पी ली क्योंकि गाना काफी आकर्षक है और एक जोशीला नंबर है। यह गाना गणेश उत्सव के दौरान सुपरहिट होगा। यह गाना हमें अतीत के प्रसिद्ध गणेश उत्सव गीतों की याद दिलाता है जैसे फिल्म 'अग्निपथ' के देवा श्री गणेश, जिसमें सुपरस्टार ऋतिक रोशन थे।

निर्देशक का कहना है कि यह गाना भी ऋतिक की फिल्म 'अग्निपथ' के गाने जितना ही हिट होगा। यह फिल्म पैन इंडिया रिलीज होगी और हिंदी, तेलुगु और तमिल जैसी तीन अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होगी।यह फिल्म एक लव कम एक्शन शैली है। दर्शकों को प्रसिद्ध दक्षिणी अभिनेता मोहम्मद सलीम मुल्लानवर के साथ-साथ प्रदीप सिंह रावत, रुस्लान मुमताज और अविनाश वाधवान जैसे प्रसिद्ध सितारों का अभिनय देखने को मिलेगा।फोटोग्राफी के डायरेक्टर मुकेश शर्मा हैं। प्रचार-प्रसार फॉर्च्यून लाइफलाइन मीडिया एंटरटेनमेंट्स मुंबई के शब्बीर शेख द्वारा किया जाता है। हम 'धाक' फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हैं।

Read More

अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने जीवन के सबसे जादुई पल के बारे में बताया...

Posted on :14-Sep-2023
अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने जीवन के सबसे जादुई पल के बारे में बताया...

मुंबई : अभिनेत्री सोनम कपूर ने बताया, जब उन्होंने अपने बच्चे को जन्म दिया था और वह उनकी गोद में वह पल मेरी जिदंगी का सबसे खूबसूरत पल था। अपने जीवन के सबसे जादुई पल के बारे में बात करते हुए सोनम ने कहा कि जब मैंने अपने बच्चे को जन्म दिया और वह मेरी गोद में आया, तब यह मेरे लिए सबसे अच्छी चीजों में से एक था।

मुझे पहली बार एक अलग खुशी और सुकून महसूस हुआ। मेरी नॉर्मल डिलीवरी हुई थी और यह सबसे अद्भुत मोमेंट्स था। मेरे पति मेरे बगल में थे और जिस डॉक्टर ने मुझे बच्चे को जन्म देने में मदद की, वह मेरी मां की करीबी दोस्त थी। मेरे आस-पास मेरे माता-पिता, मेरी बहन, मेरे ससुराल वाले मुझे प्यार करने वाले लोग थे। यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा पल था। जब आप एक बच्चे को जन्म देते हैं तो यह वास्तव में जीवन बदल देता है।

अपनी गर्भावस्था के दौरान अपने आहार के बारे में साझा करते हुए, अभिनेत्री ने कहा कि लंदन में मेरे डॉक्टर ने मुझे हेल्दी डाइट खाने को कहा जो मूल रूप से भारतीय खाना है। इसलिए मैंने दाल, रोटी और भाजी खाई। अगर आप मांसाहारी हैं, तब आप चिकन, मछली और दही खा सकते हैं। इसलिए मैंने संतुलित आहार लिया, पैदल चली और थोड़ा व्यायाम किया। इससे मुझे सचमुच मदद मिली। मेरी प्रेग्नेंसी बहुत अच्छी रही क्योंकि मैंने इस आसान और सरल बनाए रखा।(एजेंसी)

Read More

नाना पाटेकर ने 'वेलकम 3' ना करने पर कहा, प्रोड्यूसर्स को लगता है पुराने हो चुके हैं

Posted on :13-Sep-2023
नाना पाटेकर ने 'वेलकम 3' ना करने पर कहा, प्रोड्यूसर्स को लगता है पुराने हो चुके हैं

मुंबई : पहले कहा जा रहा था कि अनिल कपूर ने अपने रोल के लिए मोटी फीस मांगी. इसलिए मेकर्स ने उन्हें मना कर दिया. अनिल कपूर के फिल्म से हटने की वजह से नाना पाटेकर ने भी फिल्म छोड़ दी. बीती 11 सितंबर को Vivek Agnihotri की नई फिल्म The Vaccine War का ट्रेलर लॉन्च किया गया.

इस मौके पर फिल्म के एक्टर नाना पाटेकर भी मौजूद थे. वो वेलकम फ्रैंचाइजी का ज़रूरी नाम रह चुके हैं. वेलकम वाली बात इसलिए क्योंकि हाल ही में उसका तीसरा पार्ट अनाउंस किया गया. नाना पाटेकर और अनिल कपूर इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. ट्रेलर लॉन्च के मौके पर नाना पाटेकर से इसके पीछे की वजह पूछी गई. तब उन्होंने कहा कि वेलकम 3 के प्रोड्यूसर्स को लगता है कि वो पुराने हो चुके हैं. उनका कहना था,

'वेलकम टू द जंगल' को 25 एक्टर्स की कास्ट के साथ अनाउंस किया गया. इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, जॉनी लीवर, संजय दत्त, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, लारा दत्ता, दलेर मेहंदी और मीका सिंह जैसे नाम शामिल हैं. मीडिया में पहले खबरें चल रही थीं कि नए पार्ट में नाना पाटेकर और अनिल कपूर नहीं होंगे. उनकी जगह संजय दत्त और अरशद वारसी को लाया जाएगा. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट ने इसके पीछे की वजह बताई थी कि फिल्म में नाना पाटेकर और अनिल कपूर क्यों नहीं होंगे. रिपोर्ट में कोट किए गए सूत्र ने बताया,     

रिपोर्ट के मुताबिक अनिल कपूर के मना करने के बाद नाना पाटेकर ने भी दूर होने का फैसला किया. उनका कहना था कि वो 'मजनू' के बिना 'उदय' नहीं बनेंगे. बहरहाल अनाउंसमेंट के बाद से ही वेलकम 3 मुश्किल में फंस गई है. फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज़ नाडियाडवाला के खिलाफ पुरानी बकाया फीस क्लियर ना करने का आरोप है. उस वजह से वेलकम 3 की शूटिंग रोकी जा सकती है.(एजेंसी)

Read More

टाइगर श्रॉफ ने जवान की प्रशंसा की, किंग खान को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ी बात लिख दी

Posted on :12-Sep-2023
टाइगर श्रॉफ ने जवान की प्रशंसा की, किंग खान को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ी बात लिख दी

मुंबई : इन ‎दिनों शाहरुख खान की ‎फिल्म जवान का जलवा बरकरार है। हर तरफ इसी की ही चर्चा हो रही है। सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस पर तक शाह रुख खान की ये धमाकेदार मूवी जमकर धूम मचा रही है। आलम ये है कि रिलीज के पहले दो दिन में ताबड़तोड़ कमाई कर जवान ने एक नया कीर्तिमान रच रहा है। इतना ही नहीं जवान में शाहरुख खान की एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है।

इस बीच हीरोपंती फेम एक्टर टाइगर श्रॉफ ने शाह रुख की जवान की प्रशंसा की है और किंग खान को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ी बात लिख दी है। टाइगर श्रॉफ ने शनिवार को सुबह अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर जवान को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। टाइगर ने लिखा है ‎कि बार उठाया और तोड़ दिया बार, बधाई हो शाह रुख खान सर एक और ऐतिहासिक सफलता के लिए, इतना ही नहीं आपको ढे़र सारा प्यार। इस तरह से टाइगर श्रॉफ ने शाह रुख खान और जवान की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़ें है।

Open photo

यहां गौरतलब है कि शाह रुख की ‎फिल्म जवान एक मास एंटरटेनर मूवी है, जो आपको देखने पर यकीनन मजा देगी। टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड इंडस्ट्री के दमदार कलाकारों में शुमार है। खासतौर पर फिटनेस को लेकर टाइगर का नाम काफी जाना जाता है। गौर करें टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्मों की तरफ तो,आने वाले समय में ये कलाकार सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ फिल्म बड़े मियां छोटे मियां और अमिताभ बच्चन के साथ गणपत में नजर आएंगे। गणपत में टाइगर की पहले को-स्टार कृति सेनन भी दिखाई देंगी।(एजेंसी)

Read More

इंटरनेशनल एक्ट्रेस कैनाज़ परवेज़ की दस साल बाद बॉलीवुड में वापसी

Posted on :12-Sep-2023
इंटरनेशनल एक्ट्रेस कैनाज़ परवेज़ की दस साल बाद बॉलीवुड में वापसी

अनिल बेदाग

जिम्मी शेरगिल, नावेद जाफरी के हाथों कैनाज़ परवेज़ का म्युज़िक वीडियो "सीटी मत मार" हुआ लॉन्च

मुंबई : गेस्ट ऑफ ऑनर जिम्मी शेरगिल, अतिथि नावेद जाफरी, टीवी एक्टर रवि गोसाईं, ब्राइट आउटडोर के ओनर योगेश लखानी के हाथों इंटरनेशनल ऎक्ट्रेस और मॉडल कैनाज़ परवेज़ का म्युज़िक वीडियो "सीटी मत मार" मुम्बई के शादी मुबारक रेस्टोरेंट में भव्य रूप से लॉन्च किया गया। मेहमानों का यहां ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया। कैनाज़ परवेज़ और प्रिया पटेल द्वारा प्रोड्यूस किए गए गीत का संगीत डीजे शेजवुड ने दिया है और यह सॉन्ग ज़ी म्युज़िक कंपनी से रिलीज होकर पॉपुलर हो रहा है।

बहुत सारे टीवी धारावाहिकों जैसे - देश में निकला होगा चाँद ,बाबुल की दुआएँ लेती जा ,डायल १०० और बहुत सारे , 20 से ज्यादा म्युज़िक वीडियो जैसे ये दिन तो आता है , मेहबूबा , इन्हे तो लूट लिया और कई गीत , और कई फ़िल्म जैसे ख़ामोश ख़ौफ़ की रात , दिल ने जिसे अपना कहा , एस्केप फ्रॉम तालिबान , मिस्टर या मिस में अपना जलवा दिखा चुकी कैनाज़ का यह म्युज़िक वीडियो भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का है और महिला सशक्तिकरण की बात करता है।

पेज 3 लिमिटेड और गैप बॉलीवुड प्रेजेंट्स "सीटी मत मार" की टैगलाइन है "मेरा जिस्म मेरा अधिकार"। गाने की सिंगर हुमा सय्यद और संचिति सकत, गीतकार यश ईश्वरी हैं। वीडियो के कोरियोग्राफर और डायरेक्टर लौंगिनस फर्नांडीज, डीओपी हुसैन शिर्ज़ाद हैं। कास्टिंग डायरेक्टर प्रिया केशवी पटेल हैं जो हॉलीवुड की जानी मानी कास्टिंग डायरेक्टर हैं। वीडियो में कैनाज़ परवेज़ के साथ मैट अडकॉक, हितेन पटेल ने अभिनय किया है।

बता दें कि कैनाज़ ने बॉलीवुड में काफी काम किया है फिर अचानक वह दुबई चली गई थीं और वहां से लंदन चली गई। अब लगभग दस साल बाद वह इस गाने के साथ वापस ग्लैमर वर्ल्ड में आई हैं। जी म्युज़िक द्वारा गाना रिलीज हो चुका है जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसन्द किया जा रहा है। सॉन्ग लॉन्च के अवसर पर कैनाज़ ने "महबूबा ओ महबूबा" और "व्हाट ठुमका" गीत पर जबरदस्त डांस से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। विशिष्ट अतिथि जिम्मी शेरगिल ने गीत देखा और पसन्द किया। उन्होंने कहा कि कैनाज़ का यह म्युज़िक वीडियो वीमेन एम्पावरमेंट के मुद्दे पर एक प्रभावी गाना है। मेरी ओर से उन्हें और पूरी टीम को बधाई व शुभकामनाएं।

कैनाज़ ने जिम्मी शेरगिल सहित सभी मेहमानों का आभार जताया और कहा कि इतनी बारिश में मेरे गीत के लॉन्च पर अतिथियों ने अपना कीमती समय निकाला, इन सभी का शुक्रिया। कैनाज़ ने बताया कि सीटी मत मार एक ऐसा गाना है जिसमें ग्लैमर के साथ एक सन्देश भी है। महिलाओं की इज़्ज़त करना, पुरुषों और नारियों में कोई अंतर न रखना और लड़की को सिर्फ एक ऑब्जेक्ट न समझना इस गाने की थीम है।

Read More

राजवीर देओल और पालोमा की सादगी और आकर्षण ने दिल जीता

Posted on :09-Sep-2023
राजवीर देओल और पालोमा की सादगी और आकर्षण ने दिल जीता

अनिल बेदाग

मुंबई : अवनीश बड़जात्या निर्देशित पहली फिल्म दोनों  का ट्रेलर  रिलीज होने के साथ ही इंटरनेट पर खूब प्यार बटोर रहा है। इस फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले राजवीर देओल और पलोमा को भी उनकी सादगी और आकर्षण के लिए काफी सराहना मिली। खैर, नेटिज़न्स को ट्रेलर में देखी गई यह ताज़ा ऑन-स्क्रीन जोड़ी पसंद आ रही है।

लोग अवनीश की तारीफ करते नहीं चूक रहे हैं उनका मानना है कि अवनीश ने  राजश्री के फॅमिली ओरिएंटेड फिल्म की परम्परा को बरक़रार  रखा है। हलाकि दोनों का ट्रेलर लांच किसी फॅमिली सेलिब्रेशन से काम नहीं था जहाँ  पलोमा के साथ कुछ भावनात्मक क्षण आए, जबकि उनकी मां पूनम ढिल्लों को गर्व महसूस हुआ। जहां सनी देओल बहुत खुश लग रहे थे, वहीं राजवीर काफी अभिभूत थे, लेकिन कुल मिलाकर, मेघना और देव को प्रशंसकों ने मंजूरी दे दी है।  

15 अगस्त को राजश्री प्रोडक्शन के 76 साल पुरे हो रहे हैं, और दोनों यह राजश्री की सेलिब्रेशन फिल्म है। देश का सबसे पुराना प्रोडक्शन हाउस अपनी विरासत को आगे बढ़ा रहा है क्योंकि अब राजश्री की चौथी पीढ़ी औउइसके कमान को संभालने के लिए पूरी तरह तैयार है। राजश्री प्रोडक्शंस (पी) लिमिटेड अपनी 59वी फिल्म जियो स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत कर रहे हैं "दोनों" जिसका निर्देशन अवनीश एस बड़जात्या ने किया हैं, वहीं कमल कुमार बड़जात्या, स्वर्गीय राजकुमार बड़जात्या और अजीत कुमार बड़जात्या ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म के लिए क्रिएटिव प्रोडक्शन का नेतृत्व सूरज आर. बड़जात्या कर रहे हैं। दोनों 5 अक्टूबर को सिनेमा में  रिलीज हो रही है।

Read More

आमिर खान और किरण राव ने 'लापता लेडीज़' के लिए फिर से मिलाया हाथ

Posted on :09-Sep-2023
आमिर खान और किरण राव ने 'लापता लेडीज़' के लिए फिर से मिलाया हाथ

अनिल बेदाग

मुंबई : आमिर खान और किरण राव दोबारा साथ आए हैं और दोनों के फिर से साथ आने की वजह भी खास हैं। आमिर और किरण ने जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत फिल्म 'लापता लेडीज' के लिए फिर से हाथ मिलाया है। इस फिल्म का निर्देशन किरण राव कर रही हैं, जबकि आमिर खान प्रोडक्शन्स के बैनर तले फिल्म बनाई जा रही है। ये 5 जनवरी 2024 को स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। बता दें, अपने निर्देशन की पहली फिल्म धोबी घाट के बाद किरण एक दशक से अधिक समय बाद फीचर फिल्म के साथ निर्देशक के रूप में वापसी कर रही हैं।

इस अपकमिंग फिल्म के निर्माताओं ने पहले इस कॉमेडी-ड्रामा की दुनिया की एक रोमांचक झलक दी थी, जो एक अनोखे प्लॉट, मजेदार डायलॉग्स और प्रतिभाशाली कलाकारों से सजी हुई है। फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं। जबकि दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, निर्माताओं ने आखिरकार फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है जो कि 5 जनवरी, 2024 है।

ये फिल्म किरण राव के साथ आमिर खान की पार्टनरशिप को लेकर पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त हलचल मचा चुकी है। दर्शक धोबी घाट के बाद किरण की अगली पेशकश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिलीज़ डेट की घोषणा ने उनके बहुप्रतीक्षित निर्देशन के लिए उत्साह बढ़ा दिया है। लापता लेडीज' को रिलीज से पहले 8 सितंबर को प्रतिष्ठित टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में ग्रैंड प्रीमियर के दौरान दिखाया जाएगा। 2001 में भारत के ग्रामीण इलाकों में स्थापित, 'लापता लेडीज' हंसी-मजाक से भरी वो कहानी है जो तब सामने आती है जब दो दुल्हन ट्रेन से खो जाती हैं।

जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, 'लापता लेडीज' किरण राव द्वारा निर्देशित और आमिर खान और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित हैं। यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई है, जिसकी स्क्रिप्ट बिप्लब गोस्वामी की अवॉर्ड विनिंग कहानी पर आधारित है। इसका स्क्रीनप्ले और डायलॉग स्नेहा देसाई द्वारा लिखे गए हैं, जबकि अतिरिक्त संवाद दिव्यनिधि शर्मा द्वारा लिखे गए हैं।

Read More

जवान के आगे ढेर हुई गदर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, देखे पूरी जानकारी

Posted on :08-Sep-2023
जवान के आगे ढेर हुई गदर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, देखे पूरी जानकारी

मुंबई : सनी देओल की गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही थी. फिल्म ने 500 करोड़ का कलेक्शन भी कर लिया था लेकिन अब फिल्म का बुरा हाल हो गया है. 7 सितंबर को शाहरुख खान की जवान ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. जिसके बाद से बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही हर फिल्म का बुरा हाल हो गया है. जवान ने गदर 2 का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल कर दिया है. फिल्म का 28वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. जिसे देखकर कहा जा सकता है कि जवान ने ये क्या हाल कर दिया है.

सनी देओल की गदर 2 सबसे जल्दी 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली फिल्मों में से एक है. इस फिल्म ने तीन हफ्तों में ही 500 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली थी. लोगों का तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को खूब प्यार मिला है. अब जवान के आते ही ये प्यार कम हो गया है.

28वें दिन किया इतना कलेक्शन

जवान की आंधी में सनी देओल की गदर 2 बह गई है. फिल्म ने 28वें दिन बहुत कम कमाई की है. ये अब तक का सबसे कम कलेक्शन है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक गदर 2 ने 28वें दिन 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद टोटल कलेक्शन 510.59 करोड़ हो जाएगा.

जवान के आगे हुई ढेर

शाहरुख खान की जवान ने ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ दिया है. फिल्म ने पहले दिन 75 करोड़ का कलेक्शन किया है. ये अब तक का बॉलीवुड फिल्मों का सबसे ज्यादा कलेक्शन रहा है. वहीं गदर 2 के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 40 करोड़ का कलेक्शन किया था. गदर 2 की बात करें तो इसमें सनी देओल के साथ अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और मनीष वाधवा अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. फिल्म को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है.(एजेंसी)

Read More

पंजाबी एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन ने किया खुलासा, रेप की धमकी से हो गई डिप्रेशन का ‎शिकार

Posted on :07-Sep-2023
पंजाबी एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन ने किया खुलासा, रेप की धमकी से हो गई डिप्रेशन का ‎शिकार

मुंबई : पंजाबी एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन ने खुलासा ‎किया है ‎कि ‘बिग बॉस 14’ पार्टिसिपेट करने के बाद उन्हें एक पा‎र्टि‎सिपेंट के फैंस से रेप की धमकी ‎मिल रही थी, ‎जिसके चलते वह ‎डिप्रेशन का शिकार हो गई। बता दें ‎कि ‎बिग बॉस कर के उन्होंने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। उन्होंने अपने गेम प्लान और व्यवहार से अपने फैनबेस का विस्तार किया था।

इसी सीजन में उनके दोस्त रहे अली गोनी बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी और ऑडियंस को दोनों की केमेस्ट्री भी खूब पसंद आई थी। अब अली और जैस्मीन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जैस्मीन ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके शो से बाहर निकलने के बाद उन्हें सीजन में एक कंटेस्टेंट रहे फैंस की तरफ से रेप के धमकियां मिल रही थी। इससे उनकी मेंटल हेल्थ पर प्रभाव पड़ा था।

जैस्मीन भसीन ने मी‎डिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कैसे इस मामले ने उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरी तरह से असर डाला था। जैस्मीन भसीन ने कहा, रेप की धमकी देने वाले शो के अन्य कंटेस्टेंट के फैंस थे। मुझे समझ नहीं आता कि जब आप किसी से प्यार करते हैं, तो किसी से नफरत कैसे शुरू कर सकते हैं। आप वही देते हैं जो आपके पास है।

जैस्मीन भसीन ने आगे कहा ‎कि अगर आपके अंदर प्यार है तो आप प्यार देते हैं। आप नफरत करते हैं अगर आपके अंदर नफरत है तो। यह आपकी पर्सनैलिटी बनाते हैं। जब आप किसी से मिलते हैं तो आपको अच्छा लगता है। जब आप किसी दूसरे व्यक्ति से मिलते हैं तो आपको इरिटेशन महसूस होती है। इसलिए लोग वही देते हैं जो उनके पास है। मुझे समझ नहीं आता कि जो इंसान किसी और से प्यार करता है वो मेरे लिए इतनी नफरत कैसे कर सकता है? इसलिए मुझे ऐसा कॉन्सेप्ट कभी समझ नहीं आया और उस समय मैं बहुत तनाव में थी। बता दें ‎कि ‘बिग बॉस 14’ के दौरान जैस्मीन की रुबीना दिलैक के साथ ज्यादा लड़ाइयां होती थीं, जो शायद नाम बदलकर धम‎कियां दे रहे हैं।(एजेंसी)

Read More

बीस्पोकवाला के ब्राइडल कलेक्शन से चित्रांगदा सिंह हुई प्रभावित

Posted on :06-Sep-2023
बीस्पोकवाला के ब्राइडल कलेक्शन से चित्रांगदा सिंह हुई प्रभावित

अनिल बेदाग

मुंबई : बॉलीवुड स्टार चित्रांगदा सिंह द्वारा मुम्बई के जुहू स्थित बीस्पोकवाला स्टोर का उद्घाटन किया गया। स्टोर के ओनर इमरान शेख और उनके साथी उदय महावर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। चित्रांगदा सिंह के अलावा भी उद्घाटन के अवसर पर कई गेस्ट्स उपस्थित रहे। "बीस्पोकवाला" में ब्राइडल कलेक्शन का रेंज, कलर्स और स्टाइल देखकर चित्रांगदा सिंह बहुत प्रभावित हुईं। उन्हें कई ड्रेस तो हद से ज्यादा पसन्द आए।

चित्रांगदा सिंह ने कहा कि इमरान शेख का यह स्टोर बेहद स्पेशल है। खास तौर पर यहां ब्राइड के लिए बहुत किस्म के बेहतरीन ड्रेस हैं जो बेहद आकर्षित करने वाले हैं। शादी का सीजन आने ही वाला है इसलिए यह स्टोर खोलने का पर्फेक्ट समय है। इमरान ने हर ड्रेस और कॉस्ट्यूम को बड़ी डिटेलिंग के साथ तैयार किया है, बारीकी से काम किया गया है। बीस्पोकवाला में मुझे भारतीय परिधान नजर आया और यह बड़ी अच्छी बात है कि देसी और हिंदुस्तानी लिबास को वापस ब्राइडल कलेक्शन में लाया जा रहा है। मुझे लगता है कि भारतीय लड़की पर इंडियन ड्रेस ही सबसे सुंदर लगता है, जो उन्हें और भी खूबसूरत बनाता है। इमरान उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। उनके कलर्स का कलेक्शन हो या फिर डिज़ाइन हो उनमें भारतीय संस्कृति की झलकियां नजर आती हैं और मैं उन्हें बीस्पोकवाला के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देती हूं।

इमरान शेख ने बीस्पोकवाला की विशेषता बताते हुए कहा कि हम हैंड मेड चीजों के इस्तेमाल में विश्वास रखते हैं। हमारे यहां के लंहगे में जो फैब्रिक होता है वह भी हाथों से बना हुआ होता है। फिर तमाम कारीगरी बड़ी बारीकी से की जाती है। इसलिए मैं कह सकता हूँ कि ऐसी क्वालिटी आपको कहीं नहीं मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि हमारे कपड़े बेहद उचित बजट में होते हैं ताकि छोटे शहरों के लोग भी एफोर्ड कर सकें। मैं समझता हूं कि शादी की शॉपिंग नहीं होती बल्कि एक अनोखा अनुभव होता है और हम दूल्हा दुल्हन को राजा रानी वाला ट्रीटमेंट देना चाहते हैं।

चित्रांगदा सिंह एक बेहतरीन लंहगा पहनकर आई थीं जो लाल नहीं था मगर बेहद खूबसूरत दिख रहा था। इस पर डिज़ाइनर इमरान शेख ने कहा कि आम तौर पर ऐसा माना जाता है कि दुल्हन को शादी के दिन लाल रंग के कपड़े ही पहनने चाहिए लेकिन हमारा मानना है कि दुल्हन को अलग रूप और रंग में पेश करें इसलिए हमारे यहां ब्लू, पीले रंग के लंहगे भी हैं जो दुल्हन पर बेहद आकर्षक लगेंगे।

चित्रांगदा सिंह को अपने स्टोर के लॉन्च पर चीफ गेस्ट के रूप में बुलाने के बारे में इमरान ने कहा कि हमारा जो ब्रांड है और उसके जो टारगेट कस्टमर हैं, चित्रांगदा उसके अनुसार पर्फेक्ट फेस हैं, जिनके डेट के हिसाब से हमने स्टोर की ओपनिंग रखी।

उदय महावर ने कहा कि चित्रांगदा सिंह ने उद्घाटन पर आकर रॉयल फील दे दिया है। हम जल्द ही अपने स्टोर की ब्रांच कालाघोड़ा मुम्बई में और एक शाखा दुबई में खोलने जा रहे हैं। इस अवसर पर चित्रांगदा सिंह ने ग़दर 2 की बेपनाह सफलता पर बेहद खुशी जाहिर की और कहा कि लोगों का थिएटर में आना शुरू हो गया है यह बड़ी गुड न्यूज है। अब शाहरुख खान की जवान का सभी को इन्तेजार है जिसके ट्रेलर ने धमाल मचाया है।

Read More

सनी लियोनी ने ऑटिस्टिक बच्चों की जिंदगियों को दिया नया आयाम

Posted on :05-Sep-2023
सनी लियोनी ने ऑटिस्टिक बच्चों की जिंदगियों को दिया नया आयाम

अनिल बेदाग 

मुंबई : एक्ट्रेस सनी लियोनी हालही में कालीकट की यात्रा पर थीं, जहां उन्होंने ऑटिस्टिक बच्चों की मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाया और साथ ही केरल के लोगों के दिलों पर गहरा प्रभाव छोड़ा। रद्द होने के कगार पर पहुंच रहे एक कार्यक्रम के लिए सनी का अटूट समर्थन और उनकी वापसी ने केरल के लोगों के दिलों में उनकी खास जगह बना दी।

जैसे ही वह उन बच्चों के साथ हाथ में हाथ डालकर रैंप पर चलीं, उनके चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। ऑडियंस में बैठें एक्ट्रेस के प्रशंसक उनके इस कार्य से बहुत प्रभावित हुए। यह दिन कालीकट के लोगों के जहन में हमेशा के लिए बस गया। ऑटिस्टिक बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सनी लियोनी की अटूट प्रतिबद्धता और बच्चों के लिए उनका स्नेह ने एक स्थायी प्रभाव छोड़ा।

रैंप पर सनी लियोनी की मौजूदगी किसी सेलिब्रिटी से कहीं ज्यादा थी। एक्ट्रेस फिलहाल अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल्स में प्रदर्शित अपनी फिल्म "कैनेडी" से दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब प्रशंसा प्राप्त कर रही हैं। इसके अलावा सनी अब तमिल फिल्म "कोटेशन गैंग" में जैकी श्रॉफ, प्रियामणि और सारा अर्जुन जैसी प्रतिभाओं के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी।

Read More

अब 28 सितंबर, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी पुलकित सम्राट की "फुकरे 3"

Posted on :03-Sep-2023
अब 28 सितंबर, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी पुलकित सम्राट की

अनिल बेदाग

मुंबई : फ़िल्म एनथुसिएस्ट के लिए बॉलीवुड के गलियारों से एक रोमांचक खबर आई है। एक्टर पुलकित सम्राट की 'फुकरे 3' की बहुप्रतीक्षित रिलीज को पूर्वनिर्धारित कर दिया गया है, जिससे फैंस को उम्मीद से पहले फ़िल्म देखने का सुनहरा अवसर मिल गया है। पहले यह फ़िल्म की रिलीज़ की तारीख आगे की निर्धारित की गई थी, जो अब 28 सितंबर, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी। फैंस के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है, जो फुकरे गैंग के कारनामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिलीज़ की तारीख में यह अप्रत्याशित बदलाव तब आया है, जब प्रभास अभिनीत बहुप्रतीक्षित ब्लॉकबस्टर 'सालार' दिसंबर तक विलंबित हो गई है।

पुलकित सम्राट ने अपने आकर्षण और  अभिनय से फिल्म प्रेमियों के दिलों में एक खास जगह बना ली है। 'फुकरे' फ्रेंचाइजी में हनी का उनका किरदार तगड़ी फैन-फॉलोइंग का आनंद लेता है। पुलकित अपने बेहतरीन को-स्टार्स वरुण शर्मा, मनजोत सिंह और अली फज़ल के साथ इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी की रीढ़ हैं। उनके मजाकिया डायलॉग और हंसी-मजाक के क्षण दर्शकों के बीच काफी प्रसिद्ध हो गए हैं और अब उनके प्रशंसक सिल्वर स्क्रीन पर उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जहां पुलकित सम्राट के चाहने वाले 'फुकरे 3' की पूर्व रिलीज का जश्न मना रहे हैं, वहीं प्रभास के फैंस को 'सालार' के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। सितंबर में रिलीज़ होने वाली 'सालार' को विभिन्न कारणों से स्थगित कर दिया गया है, जिसमें पोस्ट-प्रोडक्शन और स्ट्रेटेजी का कारण हो सकता है।

फुकरे 3 की रिलीज डेट में अचानक बदलाव ने प्रत्याशा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। सोशल मीडिया पर लोग इस अपडेट से बहुत ज़्यादा खुश हैं और जमकर कॉमेंट्स कर रहे हैं। एक्टर पुलकित सम्राट खुद फुकरे टीम के बाकी एक्टर्स के साथ अपने फैनबेस से सक्रिय रूप से जुड़े रहते हैं। दर्शक अब अपने फेवरेट एक्टर को स्क्रीन पर जल्द से जल्द वापस देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

Read More

डेजी शाह-रोहित राज का फिल्म 'मिस्ट्री ऑफ द टैटू' के लिए ज़बरदस्त प्रोमोशन

Posted on :02-Sep-2023
डेजी शाह-रोहित राज का फिल्म 'मिस्ट्री ऑफ द टैटू' के लिए ज़बरदस्त प्रोमोशन

अनिल बेदाग, 

मुंबई : खतरों के खिलाड़ी फेम अदाकारा डेजी शाह और नवोदित अभिनेता रोहित राज इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिस्ट्री ऑफ द टैटू' के प्रोमोशन में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में यह फ्रेश जोड़ी मुम्बई के सांताक्रूज स्थित लेडीज़ वियर के शानदार स्टोर "बीस्पोकवाला" गई जहां के कपड़ों का रेंज और स्टाइल देखकर डेज़ी शाह बेहद प्रभावित हुईं। स्टोर के ओनर इमरान शेख और उनके साथी उदय महावर ने डेज़ी शाह और रोहित राज का स्वागत किया और उन्हें उनकी आने वाली फिल्म के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। बीस्पोकवाला के सभी स्टाफ को इनकी फ़िल्म मिस्ट्री ऑफ द टैटू' दिखाई जाएगी।

डेज़ी शाह और रोहित राज के अलावा फिल्म में अमीषा पटेल, अर्जुन रामपाल गेस्ट अपीयरेंस कर रहे हैं। यह मर्डर मिस्ट्री 1 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। रोहित राज ने कहा कि मैंने अपने जीवन का पहला ब्रांड शूट इमरान शेख के लिए ही किया था तब उन्होंने बस शुरुआत ही की थी और मैंने भी शुरू किया था। आज बीस्पोकवाला अपने आप में एक मुकाम बना चुका है।

इमरान शेख ने कहा कि रोहित बेहद सपोर्टिव नेचर के इंसान हैं। जब बहुत पहले उन्होंने पहली बार हमारे लिए शूट किया था तभी मुझे लगा था कि वह स्टार बनेंगे। दूल्हा दुल्हन को राजा रानी वाला एहसास कराने के लिए हमारे पास डिज़ाइनर कपड़े हैं जो उन्हें और खूबसूरत व आकर्षक बनाते हैं। डेज़ी शाह ने कहा कि यह स्टोर बहुत ही खास है। यहां ब्राइड के लिए स्पेशल ड्रेस है जो सभी को पसन्द आने वाले हैं।

रोहित राज ने कहा कि ऑडिएंस से जो रेस्पॉन्स हमें मिल रहा है उससे हमारे हौसले बुलंद हो रहे हैं। ट्रेलर और गीतों पर जो दर्शकों की प्रतिक्रिया आ रही है उससे हम सब का उत्साह काफी बढ़ गया है। 

डेज़ी शाह ने कहा कि मेरी फैमिली और फ्रेंड्स भी ट्रेलर देखकर उत्साहित हैं। उन का कहना है कि काफी समय बाद इस तरह की मर्डर मिस्ट्री मूवी देखने को मिलेगी। मेरे फैन्स भी इस पिक्चर का बेसब्री से इन्तेजार कर रहे हैं। रोहित राज ऎक्टर होने के अलावा अच्छे सिंगर भी हैं। इस अवसर पर उन्होंने फिल्म का एक रोमांटिक गीत गाकर सबको चौंका दिया। 

उदय महावर ने कहा कि इमरान के जज़्बे की मैं कद्र करता हूँ, इसलिए उनके साथ हूँ। कॉस्ट्यूम के सेलेक्शन से लेकर जिस तरह वह कस्टमर्स को हैंडल करते हैं वह अद्भुत है। मुझे लगा कि अगर वह कस्टमर्स को संतुष्ट कर सकते हैं तो वह कुछ और स्टोर भी बखूबी चला सकते हैं। कुछ ही महीनों बाद हम स्टोर की एक ब्रांच कालाघोड़ा मुम्बई में और एक शाखा दुबई में खोलने जा रहे हैं। 

बता दें कि लंदन में फिल्माई गई इस फिल्म की स्टोरीलाइन टैटू से जुड़ी हुई है। टैटू के पीछे क्या राज़ है, फ़िल्म देखकर इसका पर्दाफाश होगा। इस फिल्म से कलाइरसी सथप्पन बॉलीवुड में अपने डायरेक्शन कैरियर की शुरुआत कर रही हैं। रोहित राज इस क्राइम थ्रिलर पिक्चर में एक वकील के किरदार को निभा रहे हैं। दो दशक पहले हुए एक क़त्ल की गुत्थी को वह कैसे सुलझाने का प्रयास करते हैं, उनका किरदार इसी के इर्दगिर्द घूमता है। बैरी जॉन एक्टिंग स्कूल से अदाकारी की बारीकियां सीख चुके रोहित राज भी अपने इस प्रोजेक्ट की रिलीज़ को लेकर एक्साइटेड हैं। कलाइरसी साथप्पन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को कशिश खान, अनुश्री शाह, गजीनाथ जयकुमार ने प्रोड्यूस किया है। पिकल एंटरटेनमेंट द्वारा फ़िल्म का वितरण हुआ है और ज़ी म्यूजिक कंपनी ने फिल्म का संगीत जारी किया है।

Read More

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर मनारा चोपड़ा को निर्देशक ने किया सरेआम किस

Posted on :01-Sep-2023
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर मनारा चोपड़ा को निर्देशक ने किया सरेआम किस

- वीडियो इंटरनेट पर हो रहा है खूब वायरल

मुंबई : अंतरराष्ट्रीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर मनारा चोपड़ा का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें तिरगाबदारा सामी की प्रेस मीट के दौरान निर्देशक रवि कुमार चौधरी ने कुछ ऐसा किया, जिससे एक्ट्रेस काफी इम्बेरेस हो गईं। तिरगाबदारा सामी के प्रेस मीट के दौरान का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस इवेंट में कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया और सोशल मीडिया पर लोगों ने निर्देशक की हरकत पर नाराजगी जताई। इवेंट के दौरान के इस वायरल हो रहे वीडियो में एस रविकुमार चौधरी अपनी फिल्म की हीरोइन मनारा चोपड़ा के साथ पोज कर रहे थे।

प्रियंका चोपड़ा की कजिन को डायरेक्टर ने सरेआम किया Kiss, हुईं अनकंफर्टेबल -  Priyanka chopra cousin mannara embarrassed got sudden kiss from a director  during an event video viral tmovh

एक्ट्रेस भी खुशी-खुशी अपने डायरेक्टर के साथ मीडिया कैमरा के सामने पोज दे रही थीं, लेकिन उसी दौरान अचानक से निर्देशक एस रविशंकर चौधरी ने मनारा को गाल पर किस कर दिया। निर्देशक द्वारा की गई इस हरकत से मनारा भी हैरान रह गईं। इस वीडियो में आप ये साफ तौर पर देख सकते हैं कि कैसे तिरगाबदारा सामी के निर्देशक द्वारा की गई इस हरकत से एक्ट्रेस काफी असहज हो गईं।

प्रियंका चोपड़ा की कजिन को डायरेक्टर ने सरेआम किया Kiss, हुईं अनकंफर्टेबल -  Priyanka chopra cousin mannara embarrassed got sudden kiss from a director  during an event video viral tmovh

हालांकि, अपनी इम्बेरेसमेंट को छुपाने के लिए वह हंसती हुईं नजर आईं। मनारा चोपड़ा और रवि कुमार चौधरी के इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स निर्देशक को सोशल मीडिया पर लताड़ रहे हैं। बता दें कि जिद से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वालीं एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा इन दिनों साउथ फिल्म इंडस्ट्री में खूब काम कर रही हैं। वह जल्द ही टॉलीवुड एक्टर राज थरुण के अपोजिट जल्द ही तेलुगु फिल्म में नजर आएंगी। एक्ट्रसे ने साल 2014 में तेलुगु फिल्म से अपनी शुरुआत की।(एजेंसी)

Read More

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने आखिरी सच वेबसीरीज से जीता सबका दिल...

Posted on :29-Aug-2023
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने आखिरी सच वेबसीरीज से जीता सबका दिल...

- यूजर्स जमकर उनकी एक्टिंग की कर रहे तारीफ

मुंबई : सीरिज आखिरी सच में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के काम की तारीफ करते हुए उत्सुक दर्शकों ने सीरीज़ पर सोशल मीडिया के जरिये अपने विचार साझा किए। एक यूज़र्स ने पोस्ट कर कमेंट करते हुए लिखा- “क्राइम सीन एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मास्टरपीस है और अब ये जांच अधिकारी अन्या की ड्यूटी है कि आखिरी सच बहार आये।

एक और यूजर ने लिखा- “क्राइम सीन एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मास्टरपीस है और अब ये जांच अधिकारी अन्या की ड्यूटी है कि आखिरी सच बहार आये। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- “यहां तमन्ना फिर से अपने कैरियर के शिखर पर एक थ्रिलर वेब सीरीज़ के साथ आ रही हैं!!! “अभी आखिरी सच का एक एपिसोड समाप्त हुआ है और मैं अब पहले से ही और नए एपिसोड्स देखने के लिए उत्सुक हूं।

क्या यह बिंज वॉचिंग देखने का समय है? “तमन्ना की नई वेबसीरीज आखिरी सच आईएमडीबी के सबसे बहुप्रतीक्षित शो में तीसरे नंबर पर है। यह तमन्ना भाटिया के लिए एक और ब्लॉकबस्टर शो होने वाला है। बता दें कि एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने रॉबी ग्रेवाल की आखिरी सच में एक महिला पुलिसकर्मी के रूप में शानदार परफॉरमेंस निभाई, जो अब डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। यह क्राइम-थ्रिलर सीरीज़ दिल्ली के बुरारी सुसाइड केस से प्रेरित है और इसके पहले दो एपिसोड रिलीज़ किये जा चुके हैं। मेकर्स द्वारा हर शुक्रवार को एक नया एपिसोड ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ड्राप किया जाता है।(एजेंसी)

Read More

बालीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अगली फिल्म ‘हड्डी’ का ट्रेलर रिलीज

Posted on :27-Aug-2023
बालीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अगली फिल्म ‘हड्डी’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई : बालीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अगली फिल्म ‘हड्डी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन एक नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसमें एक बेहद खतरनाक ट्रांसजेंडर के रोल में नवाज नजर आ रहे हैं। उनके अपोजिट विलेन के रोल में अनुराग कश्यप होंगे। फिल्म 7 सितंबर को ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर में नवाज बेहद खूंखार दिख रहे हैं। वे इसमें हड्डी नाम के एक ट्रांसजेंडर का रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं अनुराग इसमें विलेन प्रमोद अहलावत बने हैं जो नवाज के पूरे खानदान का मर्डर कर देता है।

कहानी हड्डी के बदले की है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने हर किरदार में जान फूंक देते हैं। अब उनकी नई फिल्म हड्डी का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी की दमदार परफॉर्मेंस ने महफिल लूट ली है। वहीं अनुराग कश्यप और मोहम्मद जीशान अय्यूब की भी झलक देखने को मिली है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म हड्डी का ट्रेलर लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

फिल्म के ट्रेलर में जो संवाद दिखाए गए हैं वो कुछ हद तक दर्शकों को प्रभावित करने में सफल रहे हैं। यह संवाद जल्द ही दर्शकों की जुबान पर सुनने को मिल सकते हैं। आम भाषा में बोले गए यह संवाद दृश्य को प्रभावशाली बनाने में मदद करते हैं। ट्रेलर की शुरुआत में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के किरदार की झलक देखने को मिलती है। वह साड़ी पहने एक ट्रांसजेंडर के किरदार में नजर आ रहे हैं। वह डायलॉग बोलते हैं, क्या आप जानते हैं लोग हमसे क्यों डरते हैं? हमारे आशीर्वाद बहुत शक्तिशाली हैं और हमारे अभिशाप बहुत भयानक हैं और क्या आप जानते हैं कि इससे भी ज्यादा भयावह बात क्या है? हमारा बदला।

इसके बाद नवाजुद्दीन किसी को बेरहमी से मारते नजर आते हैं। इसके बाद दिखाया जाता है कि कैसे एक ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी को ज्वाइन करने के लिए वह कई क्राइम करता है और हर बार बच जाता है। फिल्म में अनुराग कश्यप भी हैं जो एक पॉलिटिकल गैंगस्टर हैं। अनुराग, नवाजुद्दीन की गुरु और जहां सारे ट्रांसजेंडर रहते हैं वहां सबको मार देते हैं और इनकी मौत का बदला लेने के लिए अब नवाजुद्दीन, अनुराग के खिलाफ जाएंगे। फिल्म का ट्रेलर काफी जबरदस्त है।(एजेंसी)

Read More

वेब श्रृंखला 'बजाओ' से अभिनय की दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं रफ़्तार

Posted on :26-Aug-2023
वेब श्रृंखला 'बजाओ' से अभिनय की दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं रफ़्तार

अनिल बेदाग

मुंबई : मशहूर सिंगर और रैपर रफ्तार जियो स्टूडियोज़ की आनेवाली वेब श्रृंखला 'बजाओ' से अभिनय की दुनिया में डेब्यू करने जा रहे है। अपने किरदार में ढलने के लिए रफ्तार ने सेट पर लोगों से बात करना भी बंद कर दिया था, वह काफी चुपचाप रहते थे इसबारे में उनसे पूछने पर वह कहते है कि, “मैं सेट पर अपना टेक देने के पहले या उसके बाद भी, किसिसे कुछ बात किए बिना चुपचाप एक कुर्सी पर बैठे रहकर बस बाकी के किरदारों के टेक देखता रहता। उनको समझनेकी कोशिश करता जिससे मुझे मेरे किरदार में सहज ढलने में मदद होती थी।  

वह आगे कहते हैं कि,  ''इस शो के लिए मेरी जिंदगी से काफी  रेफरेंस लिया गया है।  माना की थोड़ी चीज़े अतिरंजित हैं लेकिन मुश्किलों का सामना मैंने भी किया है, उदास मैं भी रह रहा हूं, मस्ती मैं भी करता ही हूं, म्यूजिक से तो मुझे बहुत ही प्यार है तो यह किरदार मेरे खुद से बहुत दूर नही था।”

शिव वर्मा और सप्तराज चक्रवर्ती द्वारा निर्देशित, ‘बजाओ’ एक कॉमेडी वेब सिरीज है, जिसकी कहानी तीन लड़के, एक बिंदास लड़की और एक रैपर के इर्दगिर्द घुमती है तथा पंजाबी हिपहॉप संगीत और रोमांचक रैप के तड़के के साथ  हास्यजनक मनोरंजन की सैर कराती है। बजाओ यह वेब श्रृंखला जिओ सिनेमा पर 25 अगस्त से दिखाई जाएगी।

Read More

आदित्य रॉय कपूर और शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को दिया रिव्यू

Posted on :25-Aug-2023
आदित्य रॉय कपूर और शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को दिया रिव्यू

Dream Girl 2 Movie Review : ड्रीम गर्ल 2, रोमांटिक कॉमेडी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी बज देखा जा रहा है. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता आयुष्मान खुराना, राज शांडिल्य निर्देशित फिल्म में करम उर्फ ​​पूजा की भूमिका निभाने के लिए लौट रहे हैं. यह फिल्म, जो 2019 में रिलीज़ हुई ब्लॉकबस्टर ड्रीम गर्ल का सीक्वल है, इसमें अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं. बीते दिनों ड्रीम गर्ल 2 की स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें बॉलीवुड के कई लोकप्रिय सेलेब्स नजर आए. उन्हें फिल्म काफी पसंद आई.

आदित्य रॉय कपूर ने फिल्म को दिया रिव्यू

अनन्या पांडे के रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर ने फिल्म ड्रीम गर्ल देख ली. उन्होंने फिल्म को रिव्यू देते हुए कहा कि, फर्स्ट क्लास.

सुहाना खान ने अनन्या पांडे की मूवी को लेकर कही ये बात 

Dream Girl 2 की स्क्रीनिंग में पहुंचे अनन्या के रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय  कपूर, सुहाना के लुक ने लूटी लाइमलाइट

शाहरुख खान की बेटी सुहाना, संजय और महीप कपूर की बेटी शनाया और श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली ने अपनी बीएफएफ अनन्या पांडे की मूवी ड्रीम गर्ल 2 देख ली. सुहाना के रिव्यू को पैपराजी ने कैमरे में कैद कर लिया. सुहाना ने फिल्म को लेकर कहा कि, बहुत अच्छी.

ड्रीम गर्ल की कहानी

फ़िल्म की कहानी करमवीर (आयुष्मान खुराना ) की है. इस बार जिसे परी ( अनन्या पांडे ) से प्यार है, लेकिन परी के पिता ( मनोज जोशी ) को पैसा चाहिए. उसकी शर्त है कि करम के पास अपना घर और बैंक में पच्चीस लाख रुपये रहेंगे तो ही वह अपनी बेटी की शादी करम से करेंगे. इधर करमवीर और उसके पिता (अनु कपूर ) को बैंक वाले घर से बेघर कर चुके हैं और उन पर लाखों का कर्ज है. ऐसे में परी के पिता को शादी के लिए राजी करना उसे दूर की कौड़ी लग रही है. आखिरकार अपने पिता और दोस्त ( मनजोत ) के कहने पर वह पैसों के लिए एक बार में बार गर्ल बन जाता है, लेकिन उसके पैसों की जरूरत यही खत्म नहीं होती है. उसे पैसों के लिए शादी तक करनी पड़ जाती है. असल ज़िन्दगी में महिला बने रहना और उस पर शादी भी कर लेना आसान नहीं है. इससे फ़िल्म में अजीबोगरीब स्थिति आती है, जो हंसी और ठहाकों का ओवरडोज के साथ ट्विस्ट एंड टर्न भी परदे पर ले आती है. क्या परम अपनी असलियत सभी को बता पाएगा. यह सब कैसे होगा. यही आगे की कहानी है.(एजेंसी)

Read More

Previous12...5678910111213Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

खेल

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

व्यापार

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution