× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

    जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

    सरकारी कर्मियों की सैलरी में होगा इजाफा, डीए बढ़ोतरी से मिली बड़ी राहत

    सरकारी कर्मियों की सैलरी में होगा इजाफा, डीए बढ़ोतरी से मिली बड़ी राहत

    योग बना वैश्विक आंदोलन, 210 भारतीय मिशनों ने रचा नया इतिहास

    योग बना वैश्विक आंदोलन, 210 भारतीय मिशनों ने रचा नया इतिहास

    मॉनसून की रफ्तार तेज, इन राज्यों में जल्द दस्तक; यूपी को भी मिलेगी गर्मी से राहत

    मॉनसून की रफ्तार तेज, इन राज्यों में जल्द दस्तक; यूपी को भी मिलेगी गर्मी से राहत

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: देर रात तक चली SIT की जांच, 9 पेन ड्राइव में जुटाए अहम सुबूत

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: देर रात तक चली SIT की जांच, 9 पेन ड्राइव में जुटाए अहम सुबूत

  • छत्तीसगढ़

    भविष्यवाणी के नाम पर बड़ा फ्रॉड, महिला से 85 लाख की ठगी, थाने पहुंची पीड़िता

    भविष्यवाणी के नाम पर बड़ा फ्रॉड, महिला से 85 लाख की ठगी, थाने पहुंची पीड़िता

    पेट दर्द की शिकायत पर खुला दुष्कर्म का राज, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

    पेट दर्द की शिकायत पर खुला दुष्कर्म का राज, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    ब्रिटेन को मिला बड़ा झटका, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने छोड़ी कुर्सी

    ब्रिटेन को मिला बड़ा झटका, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने छोड़ी कुर्सी

    पाकिस्तान में ड्रोन स्ट्राइक से हड़कंप, अफगानिस्तान ने आतंकियों के कैंप किए तबाह

    पाकिस्तान में ड्रोन स्ट्राइक से हड़कंप, अफगानिस्तान ने आतंकियों के कैंप किए तबाह

    अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: बी-52 बॉम्बर गिरा, 8 की जान गई

    अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: बी-52 बॉम्बर गिरा, 8 की जान गई

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

  • मनोरंजन
    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

  • राजधानी
    बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

    बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

    राज्यपाल श्री डेका से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट

    राज्यपाल श्री डेका से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट

    सेवा, समर्पण और सुशासन के 12 वर्ष : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने श्री सुगन चंद फरमानिया से की आत्मीय भेंट

    सेवा, समर्पण और सुशासन के 12 वर्ष : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने श्री सुगन चंद फरमानिया से की आत्मीय भेंट

    किसानों के चेहरे पर मिठास : भोरमदेव शक्कर कारखाना ने रचा देश में भुगतान नया रिकॉर्ड

    किसानों के चेहरे पर मिठास : भोरमदेव शक्कर कारखाना ने रचा देश में भुगतान नया रिकॉर्ड

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’: योग को जीवनशैली में शामिल करें - राज्यपाल श्री डेका

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’: योग को जीवनशैली में शामिल करें - राज्यपाल श्री डेका

  • ज्योतिष
    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

मनोरंजन

Previous123456789...1213Next

काशिका कपूर की भाषाएँ बनीं उनकी सबसे बड़ी ताक़त

Posted on :17-Jan-2026
काशिका कपूर की भाषाएँ बनीं उनकी सबसे बड़ी ताक़त

अनिल बेदाग

भाषाओं की महारथी काशिका कपूर

मुंबई : फिल्म इंडस्ट्री में जहाँ भाषा अक्सर कलाकारों के लिए एक बड़ी चुनौती बन जाती है, वहीं अभिनेत्री काशिका कपूर ने इसे अपनी सबसे बड़ी ताक़त में बदल दिया है। काशिका सिर्फ किरदार निभाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वह हर भाषा के साथ उसकी संस्कृति, भावनाओं और संवेदनाओं को भी आत्मसात करती हैं। तमिल, तेलुगु और हिंदी के साथ-साथ स्पैनिश जैसी अंतरराष्ट्रीय भाषा पर उनकी पकड़ उन्हें भीड़ से अलग पहचान दिलाती है।

इंडस्ट्री में काशिका के साथ काम कर चुके निर्देशकों और निर्माताओं का मानना है कि उनकी बहुभाषी दक्षता शूटिंग के दौरान एक बड़ा प्लस साबित होती है। सेट पर संवादों को बार-बार समझाने या भावनात्मक टोन समझने में समय नहीं लगता, जिससे सीन ज्यादा स्वाभाविक और प्रभावी बन पाते हैं। यही वजह है कि उनकी परफॉर्मेंस में एक अलग स्तर की सच्चाई और गहराई नज़र आती है।

काशिका खुद मानती हैं कि भाषा सिर्फ संवाद अदायगी का ज़रिया नहीं, बल्कि किरदार से जुड़ने का पुल है। उनका कहना है कि अलग-अलग भाषाएँ सीखने से उन्हें लोगों की सोच, भावनाओं और संस्कृतियों को करीब से समझने का मौका मिला, जो उनके अभिनय को और समृद्ध बनाता है। सूत्रों के अनुसार, उनकी यह खासियत डबिंग पर निर्भरता कम करती है और फिल्म निर्माण की प्रक्रिया को अधिक सहज बनाती है। यही प्रोफेशनल अप्रोच उन्हें निर्देशकों की पसंदीदा बना रही है।

वैश्विक मंच पर भारतीय सिनेमा के विस्तार के साथ, काशिका कपूर अपनी बहुभाषी पहचान के दम पर नए दौर की अभिनेत्री के रूप में उभर रही हैं—जो न सिर्फ टैलेंटेड हैं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से जागरूक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रासंगिक भी।

Read More

“मज़ा ले ले” के साथ पूनम झा का शानदार जलवा

Posted on :09-Jan-2026
“मज़ा ले ले” के साथ पूनम झा का शानदार जलवा

अनिल बेदाग

पूनम झा का “मज़ा ले ले” बना परफेक्ट पार्टी ट्रैक

मुंबई : संगीत और मस्ती से भरपूर नया डांस पार्टी सॉन्ग “मज़ा ले ले” हाल ही में कामाख्या बीट्स के बैनर तले रिलीज़ हुआ, जिसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस धमाकेदार गाने का भव्य लॉन्च और स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई के पीवीआर आइकॉन, अंधेरी में आयोजित की गई, जहां पूरी टीम के साथ बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और अभिनेत्री पूजा चोपड़ा बतौर चीफ गेस्ट मौजूद रहीं। इस मौके पर फिल्म आशिकी के हीरो और बिग बॉस फेम राहुल रॉय, उनकी बहन ‘हरि मां’ प्रियंका सहित कई जानी-मानी हस्तियों ने पूनम झा और मनोज झा को बधाइयां दीं।

Open photo NaN

“मज़ा ले ले” को अपनी आवाज़ दी है पूनम झा और देव नेगी ने, जबकि इसका निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। गाने की एनर्जी से भरपूर कोरियोग्राफी विष्णु देवा ने तैयार की है और सिनेमैटोग्राफी की कमान संभाली है चेन्नई एक्सप्रेस फेम डडली ने, जिसने वीडियो को फिल्मी टच दिया है। इस गाने में पूनम झा के साथ अनायरा गुप्ता और ईशान शंकर की जोड़ी भी डांस फ्लोर पर कमाल करती नज़र आती है। संगीत पवन मुरादपूरी का है और बोल लिखे हैं एस. आर. भारती ने।

Open photo NaN

लॉन्च के दौरान गणेश आचार्य ने टीम की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि “मज़ा ले ले” एक परफेक्ट पार्टी सॉन्ग है, जिसमें कोरियोग्राफी से लेकर परफॉर्मेंस तक सब कुछ शानदार है। वहीं पूजा चोपड़ा ने पूनम झा की आवाज़ और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि वह म्यूज़िक इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल करेंगी।

Open photo NaN

कामाख्या बीट्स के संस्थापक मनोज झा ने बताया कि यह म्यूज़िक लेबल खासतौर पर टैलेंटेड कलाकारों, विशेषकर महिलाओं को एक मजबूत मंच देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। वहीं पूनम झा ने इसे अपने सपनों की उड़ान बताते हुए अपने पति और पूरी टीम का दिल से आभार जताया। “मज़ा ले ले” न सिर्फ एक गाना है, बल्कि मस्ती, जुनून और सपनों को जीने का जश्न भी है।

Read More

रुचि गुज्जर लिखेंगी 2026 में अपनी नई पहचान

Posted on :09-Jan-2026
रुचि गुज्जर लिखेंगी 2026 में अपनी नई पहचान

(अनिल बेदाग)

2026 में बड़े पर्दे पर बड़ी चाल की तैयारी में रुचि गुज्जर

2026 में पांच बड़ी फिल्मों के साथ नई पहचान गढ़ेंगी रुचि गुज्जर

मुंबई :
कान्स फिल्म फेस्टिवल की चमक-दमक में जब रुचि गुज्जर ने कदम रखा, तो वह सिर्फ एक रेड कार्पेट अपीयरेंस नहीं था—वह एक आग़ाज़ था। सोशल मीडिया पर वायरल हुई उनकी मौजूदगी ने उन्हें साल की सबसे चर्चित नई चेहरों में शामिल कर दिया, और अब, 2026 के करीब आते-आते, रुचि अपने करियर के सबसे अहम पड़ाव की तैयारी में जुट चुकी हैं। वायरल सनसनी से गंभीर कलाकार बनने की इस यात्रा में रुचि का आत्मविश्वास साफ झलकता है।

“मैं पांच बड़ी बैनर फिल्मों की तैयारी कर रही हूं,” वह सहज लेकिन दृढ़ स्वर में कहती हैं। यह बयान किसी जल्दबाज़ी का नहीं, बल्कि सोच-समझकर चुनी गई दिशा का संकेत देता है जहाँ पहचान से ज़्यादा प्राथमिकता काम को दी जा रही है। कान्स में रुचि की मौजूदगी महज़ फैशन या ग्लैमर तक सीमित नहीं थी। वह उस नई भारतीय प्रतिभा का चेहरा बनीं, जो अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी रहते हुए भी वैश्विक मंच पर सहज दिखाई देती है। वायरल स्पॉटलाइट ने भले ही उन्हें तेज़ी से पहचान दिलाई हो, लेकिन असली कहानी उस मेहनत की है जो कैमरों से दूर, लगातार चलती रही।

इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, रुचि की आने वाली फिल्में अलग-अलग जॉनर में होंगी—जहाँ उन्हें सशक्त, चुनौतीपूर्ण और परतदार किरदार निभाने का अवसर मिलेगा। कुछ प्रोजेक्ट्स में वह स्थापित नामों के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी, तो कुछ में पूरी तरह नए अवतार में दर्शकों को चौंकाने की तैयारी है। फिलहाल भले ही विवरण गुप्त हों, लेकिन उनका फोकस बिल्कुल स्पष्ट है—हाइप नहीं, कंटेंट।

2026 को लेकर रुचि का दृष्टिकोण भी उतना ही संतुलित है। “यह साल मेरे लिए ग्रोथ, डिसिप्लिन और सही कहानियां चुनने का है। मैं चाहती हूं कि दर्शक मुझे सिर्फ वायरल मोमेंट्स से नहीं, बल्कि एक अभिनेता के रूप में पहचानें,” वह कहती हैं। सोशल मीडिया से लेकर फिल्म गलियारों तक, रुचि गुज्जर का सफर कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुका है। एक ऐसा उदाहरण, जहाँ मौके को पहचान कर उसे मेहनत और तैयारी से भविष्य में बदला जा रहा है।

जैसे-जैसे 2026 नज़दीक आ रहा है, एक बात तय होती दिख रही है। रुचि गुज्जर अब किसी क्षणिक वायरल ट्रेंड का नाम नहीं, बल्कि बड़े पर्दे पर अपनी मज़बूत जगह बनाने को तैयार एक गंभीर दावेदार हैं।
 
Read More

दिल टूटने के बाद आध्यात्मिक सहारा! पलाश पहुंचे प्रेमानंद महाराज की शरण में

Posted on :03-Dec-2025
दिल टूटने के बाद आध्यात्मिक सहारा! पलाश पहुंचे प्रेमानंद महाराज की शरण में

Palash Muchhal:  भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिशियन पलाश मुच्छल की शादी को लेकर देशभर में खुशी का माहौल था. लेकिन अचानक ये शादी टूट गई, जिससे परिवार के साथ-साथ फैंस का भी दिल टूट गया. खबरें आईं कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया है, जिसके कारण उनकी शादी कैंसिल हुई. वहीं ये भी कहा गया कि शादी पोस्टपोन हुई है और इसका कारण क्रिकेटर के पिता की खराब हुई तबीयत है. ऐसे में माना जा रहा है कि पलाश मुच्छल, प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे हैं.

टल गई थी पलाश-स्मृति की शादी

सोशल मीडिया पर स्मृति और पलाश की शादी टलने के बाद से हंगामा मचा हुआ है. कभी कोरियोग्राफर को तो कभी अनजान महिलाओं के साथ पलाश मुच्छल का नाम जोड़ा जा रहा है. अफवाहों के मुताबिक, पलाश, स्मृति पर चीट कर रहे थे. इसके चलते दोनों की शादी रद्द हो गई. लेकिन सिंगर की मां ने दावा किया था कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के बाद खुद पलाश भी बीमार हो गए थे. उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया और शादी पलाश ने पोस्टपोन की थी.

प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे पलाश?

अब पलाश मुच्छल की एक तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. कम से कम बालों, आंखों और हाथ में सोने की सगाई की अंगूठी और मेहंदी से तो माना जा रहा है कि ये पलाश मुच्छल ही हैं. फोटो में दिख रहे शख्स ने मास्क लगाया हुआ है. इसी शख्स का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में ढेरों भक्तों के बीच पलाश जैसा दिखने वाला शख्स, प्रेमानंद महाराज के सामने बैठा है. यहां कोई प्रेम के अनुभव के बारे में सवाल पूछता है और महाराज इसका जवाब दे रहे हैं. वहीं पलाश मुच्छल इसे सुन रहे हैं

सोशल मीडिया पर वीडियो आने से पहले ढेरों फोटोज वायरल हुई थीं, जिनमें पलाश मुच्छल जैसे दिखने वाले शख्स को स्पॉट किया गया. अभी ये बात साफ नहीं हुई है कि ये वीडियो नया है या पुराना. न ही वीडियो या फोटो में पलाश का पूरा चेहरा देखा जा सकता है. लेकिन हाथ में सगाई की सोने की चमकती अंगूठी और मेहंदी से कयास लगाए जा रहे हैं कि ये नया है और स्मृति मंधाना के शादी टूटने के बाद ही पलाश मुच्छल प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे हैं. इस बीच यूजर्स उन्हें चीटिंग की अफवाहों को लेकर ट्रोल भी कर रहे हैं.

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को होने वाली थीं. मगर क्रिकेटर के पिता की तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें सांगली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया. सांगली, स्मृति का होमटाउन है, जहां उनकी धूमधाम से शादी होनी थी. बाद में पलाश की तबीयत बिगड़ने की खबरें भी आईं, जिसके बाद शादी टाल दी गई. पलाश को हाल ही में मुंबई में देखा गया था. वो एकदम ठीक नजर आए. फिलहाल दोनों की शादी होने को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है.(एजेंसी)

Read More

स्मृति मंधाना से शादी टली, पलाश मुच्छल की तबीयत खराब होने से अस्पताल में भर्ती

Posted on :24-Nov-2025
स्मृति मंधाना से शादी टली, पलाश मुच्छल की तबीयत खराब होने से अस्पताल में भर्ती

Palash Muchhal Health: स्मृति मंधाना की शादी की तैयारियां सोमवार को सांगली में पूरे जोश के साथ चल रही थीं, लेकिन अचानक हालात ऐसे बने कि पूरे समारोह को रोकना पड़ा. शादी स्थल पर ही स्मृति के पिता, श्रीनिवास मंधाना, को तेज सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें तुरंत ICU में भर्ती कराया गया. इसी बीच, उनके मंगेतर पलाश मुच्छल भी वायरल इंफेक्शन की वजह से डॉक्टरों की देखरेख में थे, हालांकि अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्मृति मंधाना के मंगेतर और संगीतकार पलाश मुच्छल की तबीयत भी अचानक बिगड़ गई. वायरल इंफेक्शन और बढ़ी हुई एसिडिटी के कारण उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया. हालांकि इलाज के बाद उसी शाम उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया. पलाश सीधे होटल वापस लौट आए. चलिए आपको बताते हैं कि उनके पिता की हेल्थ अपडेट क्या है. 

मंधाना के पिता की तबियत कैसी है?

स्मृति मंधना के फैमिली डॉक्टर, डॉ. नमन शाह, ने बताया कि मेडिकल टीम उनके पिता की हालत पर लगातार नजर रख रही है. उनका कहना है कि अगर श्रीनिवास मंधना की तबीयत उम्मीद के मुताबिक सुधरती है, तो उन्हें आज ही अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है.

उन्होंने PTI को बताया, “करीब 1.30 बजे श्रीनिवास मंधना के बाएं हिस्से में सीने में दर्द हुआ. मेडिकल टर्म में इसे ‘ऐंजाइना’ कहते हैं. लक्षण दिखते ही उनके बेटे ने मुझे कॉल किया. हमने एंबुलेंस भेजी और उन्हें अस्पताल शिफ्ट किया. जांच में ECG और दूसरे टेस्ट में पता चला कि कार्डियक एंजाइम्स बढ़े हुए हैं, इसलिए उन्हें कुछ समय और ऑब्जर्वेशन में रखना जरूरी है.”

शादी कब होगी?

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी की नई तारीख अभी तय नहीं की गई है. कोई नई घोषणा नहीं हुई है और फिलहाल समारोह को अनिश्चित समय के लिए स्थगित कर दिया गया है. मंधाना की शादी को लेकर फैंस बेहद उत्साहित थे. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उनकी शादी से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे थे. हालांकि अब हेल्थ रीजन की वजह से शादी पोस्टपोन होने के बाद फैंस को इंतजार करना पड़ेगा. शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं. मेहंदी, हल्दी और संगीत जैसी पारंपरिक रस्में पूरे उत्‍साह के साथ की जा रही थीं. माहौल को और मजेदार बनाने के लिए कपल ने दूल्हा–दुल्हन टीम के बीच एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच भी आयोजित किया था. इस मैच ने मेहमानों का खूब मनोरंजन किया और पूरे कार्यक्रम में हंसी-ठिठोली का माहौल नजर आया.(एजेंसी)

Read More

89 साल की उम्र में सिनेमा के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का निधन, विले पार्ले श्मशान में अंतिम विदाई

Posted on :24-Nov-2025
89 साल की उम्र में सिनेमा के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का निधन, विले पार्ले श्मशान में अंतिम विदाई

Dharmendra Death: बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। सोमवार, 24 नवंबर को वह इस दुनिया को विदा कह गए। 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने अपने जुहू स्‍थ‍ित घर पर ही अंतिम सांस ली है। लंबे समय से उनकी तबीयत नाजुक थी। उन्‍होंने 12 नवंबर को ही ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से परिवार के कहने पर डिस्‍चार्ज किया गया था। इसके बाद से घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। धर्मेंद्र का अंतिम संस्‍कार विले पार्ले स्‍थित पवन हंस श्‍मशान भूमि में किया गया है। इस दौरान पूरा देओल परिवार और कई सिनेमाई दिग्‍गज नजर आए। हेमा मालिनी, ईशा देओल, सनी देओल, बॉबी देओल से लेकर अमिताभ बच्‍चन भी इस दौरान आंखों में आंसू समेटे मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे सनी देओल ने दी है।

89 की उम्र में धर्मेंद्र ने कहा अलविदा

धर्मेंद्र का जाना, हिंदी सिनेमा के एक युग के अंत जैसा है। यह दुखद और आंख नम कर देने वाला ही है कि सोमवार को ही उनकी अगली फिल्‍म 'इक्‍कीस' का मोशन पोस्‍टर रिलीज हुआ है। पिछले करीब एक महीने से धर्मेंद्र को सांस लेने सम्बंधी समस्या हो रही थी, जिसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती किया गया था। वहां हालत नाजुक होने के बाद उन्‍हें ICU में भर्ती किया गया। हालांकि, तमाम कोशिशों के बाद भी धर्मेंद्र उम्र और बीमारी के आगे जिंदगी की जंग हार गए। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री को एक गहरा धक्का लगा है। (NBTएजेंसी)

Read More

ज्योति सक्सेना के तीन देसी लुक्स ने मचाई खलबली

Posted on :22-Nov-2025
ज्योति सक्सेना के तीन देसी लुक्स ने मचाई खलबली

 (अनिल बेदाग)

ज्योति सक्सेना का फैशन गेम फिर हुआ ट्रेंडिंग”

ज्योति सक्सेना: ग्लैमर, ग्रेस और देसी स्टाइल का दमदार संगम

मुंबई : अभिनेत्री और मॉडल ज्योति सक्सेना अपनी बिंदास ग्लैमरस पहचान के लिए जानी जाती हैं, और एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। तीन दमदार इंडियन-इंस्पायर्ड लुक्स के साथ उन्होंने न सिर्फ फैशन प्रेमियों का ध्यान खींचा, बल्कि बहस भी छेड़ दी। लेकिन ज्योति बेफ़िक्र हैं। उनका कहना है,“फैशन वही है जिसमें आप खुद को शक्तिशाली महसूस करें। मैं हर लुक को गर्व के साथ कैरी करती हूँ।”

ज्योति ने अपने स्टाइल सीक्वेंस की शुरुआत की एक खूबसूरत सी-ग्रीन साड़ी के साथ, जो इस बात का सबूत है कि यह क्लासिक रंग कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। सॉफ्ट ग्लैम मेकअप, मॉडर्न ज्वेलरी और सधा हुआ ड्रेप—सबने मिलकर इस लुक को टाइमलेस एलिगेंस का बेहतरीन उदाहरण बना दिया। ज्योति कहती हैं, “सी-ग्रीन साड़ी कभी पुरानी नहीं पड़ती। बात इस बात की है कि आप उसे कितनी खूबसूरती और गरिमा से कैरी करते हैं। असली एक्सेसरी तो ग्रेस होती है।”

उनका दूसरा लुक था एक बोल्ड इंडो-वेस्टर्न लहंगा, जिसने इंटरनेट पर धमाका कर दिया।

डीप-वी एम्बेलिश्ड चोली, मारून फ्लोई लहंगा, चमकदार कमरबंध और शिफॉन की वेवी बॉर्डर वाली दुपट्टा—हर डिटेल में दिखा फ्यूज़न का नया अंदाज़। इस लुक के साथ ज्योति ने एक साफ संदेश दिया: “चाहे ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न, लहंगे को कैरी करने के लिए आत्मविश्वास और सलीका चाहिए। फैशन बदलता है, और हम भी बदलते हैं।” तीसरे और सबसे चर्चित लुक में ज्योति एक सेंशुअस रेड लहंगा–चोली–दुपट्टा में नजर आईं, जिसने रेड-कार्पेट ग्लैमर और देसी सौंदर्य—दोनों का अनोखा संगम पेश किया। शिमरी टेक्सचर, स्कल्प्टेड चोली और ड्रामैटिक दुपट्टा—हर तत्व में था बोल्डनेस का भरपूर तड़का। कुछ ने इस लुक को थोड़ा ज़्यादा स्टाइलाइज़्ड बताया, जबकि ज्योति के फैंस ने इसे दिल से सराहा।

ज्योति कहती हैं, “भारतीय फैशन नियमों से नहीं चलता। जब मैं कुछ पहनती हूँ, तो उसमें मेरा एटीट्यूड, मेरी संस्कृति और मेरी अभिव्यक्ति शामिल होती है। वही किसी लुक को मेरा बनाता है।” सी-ग्रीन की शालीनता से लेकर इंडो-वेस्टर्न की बेबाकी और रेड ग्लैम के फायर अंदाज़ तक—ज्योति सक्सेना ने साबित कर दिया कि वह हर लुक को आत्मविश्वास और स्टाइल की अलग पहचान देती हैं। इन तीन लुक्स ने न सिर्फ चर्चा छेड़ी, बल्कि उन्हें एक फियरलेस फैशन आइकन के रूप में और मजबूती से स्थापित किया जो अपनी शर्तों पर भारतीय फैशन को सेलिब्रेट करती हैं।

Read More

धुरंधर के ग्रैंड ट्रेलर इवेंट में बॉलीवुड सितारों की एंट्री, स्टाइलिश अंदाज़ ने खींची सबकी नज़रें

Posted on :18-Nov-2025
धुरंधर के ग्रैंड ट्रेलर इवेंट में बॉलीवुड सितारों की एंट्री, स्टाइलिश अंदाज़ ने खींची सबकी नज़रें

Dhurandhar Trailer Launch: फिल्म ‘धुरंधर’ की पूरी स्टार कास्ट ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शिरकत की। रणवीर सिंह काफी एक्साइटेड नजर आए। साथ ही आर. माधवन और अर्जुन रामपाल ने भी ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अपने अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया।   

फिल्म से हटकर रहा रणवीर सिंह का लुक

फिल्म ‘धुरंधर’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर रणवीर सिंह ने स्टेज पर फिल्म के एक सीन को रिक्रिएट किया। स्टेज पर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट भी मौजूद नजर आई। सभी रणवीर के लिए तालियां बजा रहे थे।

आर. माधवन और अर्जुन रामपाल का दिखा स्वैग   

फिल्म ‘धुरंधर’ के ट्रेलर रिलीज के बाद रणवीर के अलावा सबसे ज्यादा चर्चा आर. माधवन और अर्जुन रामपाल की हो रही है। ट्रेलर लॉन्च इवेट पर भी दोनाें का जलवा देखने को मिला। पैपराजी दोनों एक्टर की फोटो क्लिक करने को लेकर एक्साइटेड दिखे। (एजेंसी)

Read More

चौथी वेडिंग एनिवर्सरी पर मिली सबसे बड़ी खुशी, राजकुमार राव-पत्रलेखा के घर गूंजी किलकारी

Posted on :15-Nov-2025
चौथी वेडिंग एनिवर्सरी पर मिली सबसे बड़ी खुशी, राजकुमार राव-पत्रलेखा के घर गूंजी किलकारी

नई दिल्ली. विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के बाद अब बॉलीवुड का एक और कपल पेरेंट बन गया है. राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर किलकारी गूंजी है. शादी के 4 साल बाद राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. दोनों बेटी के पेरेंट्स बने हैं. राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस संग ये गुड न्यूज साझा की.राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि वो और पत्रलेखा बेबी गर्ल के पेरेंट्स बने हैं. एक्टर अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखते हैं कि उनकी चौथी वेडिंग एनिवर्सरी पर उन्हें उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिला है. 

राजकुमार राव और पत्रलेखा बने माता-पिता, बेटी के जन्म से खुशियां - News18  हिंदी

राजकुमार राव-पत्रलेखा आज चौथी एनिवर्सरी मना रहे हैं

कपल के इस पोस्ट पर बॉलीवुड सितारों और कपल के फैंस ने जमकर प्यार लुटाया है. उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है. गौरतलब है कि आज 15 नवंबर को राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी को 4 साल पूरे हुए हैं.

कपल ने इस साल जुलाई में फैंस के साथ अपनी गुड न्यूज शेयर की थी. एक्टर ने प्यार भरा पोस्ट शेयर कर बताया था कि वो दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं. राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में पेस्टल-टोन वाली पोस्ट में फूलों की माला और पालना दिखाया गया है, जिसमें “बेबी ऑन द वे” लिखा हुआ है और उनके नाम – पत्रलेखा और राजकुमार – नीचे लिखे हुए हैं.

बता दें कपल की मुलाकात एक फिल्म के दौरान हुई थी और दोनों ने शादी के बंधन में बंधने से पहले एक-दूजे को कई साल तक डेट किया था. कई साल तक रिश्ते में रहने के बाद राजकुमार राव और पत्रलेखा ने आज ही के दिन यानी 15 नवंबर, 2021 को सात फेरे लिए थे.(एजेंसी)

Read More

झूठी अफवाहों पर हेमा मालिनी का गुस्सा फूटा, धर्मेंद्र के बारे में ऐसी बातें न फैलाने की अपील

Posted on :11-Nov-2025
झूठी अफवाहों पर हेमा मालिनी का गुस्सा फूटा, धर्मेंद्र के बारे में ऐसी बातें न फैलाने की अपील

Dharmendra News : हिंदी सिनेमा के जाने माने एक्टर धर्मेंद्र की हालत स्थिर बनी हुई है, लेकिन एक्टर को लेकर तरह तरह की अफवाहें आ रही हैं. सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबरों ने तो सनसनी मचा दी है. खुद हेमा मालिनी ने इन अफवाहों के बाद पोस्ट शेयर अपना गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने ऐसी खबरों को गैर जिम्मेदाराना बताया है.

मंगलवार सुबह कई मीडिया वेबसाइट और चैनल पर अभिनेता धर्मेंद्र की मौत की खबर प्रसारित होने पर उनकी बेटी ईशा देओल के बाद अब हेमा मालिनी ने भी न्यूज चैनल पर अपना गुस्सा उतारा है। उन्होंने ट्वीट किया है और कहा है कि जो हो रहा है वह अक्षम्य है! जिम्मेदार चैनल एक ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का असर दिखा रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी निजता की जरूरत का पूरा सम्मान करें।"

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और उनका इलाज चल रहा है. लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर अचानक उनके निधन की अफवाहें फैलने लगीं, जिससे परिवार और फैंस दोनों परेशान हो गए. (एजेंसी)

Read More

‘सर्च: द नैना मर्डर केस’ की सफलता से IMDb पर छाई श्रद्धा दास

Posted on :27-Oct-2025
‘सर्च: द नैना मर्डर केस’ की सफलता से IMDb पर छाई श्रद्धा दास

अनिल बेदाग

शाहरुख-सलमान को पीछे छोड़ा!

मुंबई : अभिनेत्री श्रद्धा दास इन दिनों खुशी और कृतज्ञता के पल जी रही हैं। उनकी वेब सीरीज़ ‘सर्च: द नैना मर्डर केस’ की सफलता ने उन्हें IMDb की ‘पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज’ सूची में चौथे स्थान तक पहुंचा दिया है — जहाँ उन्होंने शाहरुख खान, सलमान खान, जाह्नवी कपूर और कियारा आडवाणी जैसे सितारों को भी पीछे छोड़ दिया।

श्रद्धा ने बताया, “मुझे तो तब पता चला जब मेरे एक दोस्त ने भेजा — 15वें से सीधे चौथे स्थान पर पहुंचना वाकई हैरान करने वाला था!” सीरीज़ में ‘रक्षा’ का किरदार निभाने वाली श्रद्धा ने कहा, “सोचा नहीं था कि यह किरदार मुझे इतना प्यार दिलाएगा। दर्शकों का दिल जीतना ही असली उपलब्धि है।”

दक्षिण से लेकर हिंदी और बंगाली सिनेमा तक अपनी पहचान बनाने वाली श्रद्धा का यह IMDb जंप उनके लंबे संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता का शानदार सबूत है।

Read More

रानी मुखर्जी बनीं साइबर जागरूकता की आवाज़, मर्दानी 3 की शूटिंग से सीधे पहुँची साइबर अभियान में

Posted on :04-Oct-2025
रानी मुखर्जी बनीं साइबर जागरूकता की आवाज़, मर्दानी 3 की शूटिंग से सीधे पहुँची साइबर अभियान में

(अनिल बेदाग)

मुंबई  : अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025 को राज्य पुलिस मुख्यालय में आयोजित साइबर अवेयरनेस मंथ 2025 के शुभारंभ में शिरकत की। महिला-प्रधान हिट फ्रेंचाइज़ी मर्दानी में एक सशक्त पुलिस अधिकारी का किरदार निभा चुकीं रानी ने इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य की पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव इक़बाल सिंह चहल (आई पी एस) के साथ मंच साझा किया।

साइबर अवेयरनेस मंथ 2025 के शुभारंभ पर रानी मुखर्जी ने महाराष्ट्र पुलिस को  बताया “अनसुने नायक” - रॉयल बुलेटिन

कार्यक्रम के दौरान रानी ने महिलाओं और बच्चों पर बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर गंभीर चिंता जताई और महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल की सराहना करते हुए उन्हें "अनसुने नायक" कहा, जो डिजिटल दुनिया को सुरक्षित बनाने में निरंतर जुटे हैं।

अपने संबोधन में रानी मुखर्जी ने कहा, “साइबर अवेयरनेस मंथ के उद्घाटन का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद सम्मानजनक है। फिल्मों में मैंने अक्सर अन्याय से लड़ने वाले किरदार निभाए हैं और आज यहाँ खड़े होकर मुझे लगता है कि वह सफर कहीं न कहीं हकीकत से जुड़ जाता है। दरअसल, मैं मर्दानी 3 की शूटिंग से सीधे यहाँ पहुँची हूँ, इसलिए यह क्षण बेहद खास है।”

दिल चुरा लेंगे रानी मुखर्जी की ये 5 फिल्में, इस OTT पर देखें

उन्होंने कहा कि आज के समय में साइबर अपराध हमारे घरों के भीतर खामोशी से पनप रहे हैं। “एक महिला और माँ होने के नाते मैं जानती हूँ कि जागरूकता कितनी ज़रूरी है। जब परिवार सतर्क रहते हैं और जानते हैं कि मदद कहाँ से मिलेगी, तभी वास्तविक सुरक्षा संभव है।”

रानी ने आगे राज्य सरकार की हेल्पलाइन (1930 और 1945) पर विशेष जोर दिया। उनके अनुसार ये नंबर नागरिकों के लिए जीवनरेखा साबित हो रहे हैं। “एक कलाकार के रूप में मैं कहानियों को पर्दे पर जीवंत करती हूँ, लेकिन एक नागरिक और माँ होने के नाते मैं चाहती हूँ कि कोई भी बच्चा या महिला अकेले डर का सामना न करे।”

25 साल पहले 17 साल की रानी ने जब पहनी इतनी छोटी ड्रेस, देखकर हो गई थीं  हैरान - Rani mukherjee talks about kuch kuch hota hai song koi mil gaya  short

अपने भाषण के अंत में रानी ने सभी से सतर्क रहने, आवाज़ उठाने और एक सुरक्षित डिजिटल समाज बनाने के संकल्प में भागीदार बनने की अपील की।

रानी मुखर्जी अब अपनी अगली फिल्म मर्दानी 3 में दिखाई देंगी, जो यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी है और अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित है। फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज़ होगी।

Read More

डांस विद नोरा' अकादमी शुरू करना चाहती है, नोरा फतेही

Posted on :18-Aug-2025
डांस विद नोरा' अकादमी शुरू करना चाहती है, नोरा फतेही

मुंबई (अनिल बेदाग) : जब ग्लोबल स्टार नोरा फतेही अपने फैंस को सरप्राइज़ देने की ठानती हैं, तो वो सिर्फ एक आम मुलाकात नहीं होती वो एक ऐसा अनुभव बन जाता है जो जीवन भर याद रहता है। इस हफ्ते, 'ओह मामा! टेटेमा' की सिंगर और परफॉर्मर नोरा फतेही ने मुंबई के डांस स्टूडियोज़ को खुशी, भावनाओं और प्रेरणा से भर दिया, जब उन्होंने अचानक कई वर्कशॉप्स में जाकर अपने फैंस को उनके लेटेस्ट कोरियोग्राफी पर डांस करते देखा। 

अपने फैन्स की प्रतिक्रिया देखकर और उनकी कहानियाँ सुनकर, उन्होंने 'डांस विद नोरा' नाम से अपनी खुद की एक डांस एकेडमी खोलने की अपनी इच्छा का भी ज़िक्र किया।

नोरा ने इस दिल को छू लेने वाली मुलाक़ात के बारे में अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और अपने सपने का ज़िक्र करते हुए लिखा,
“यह मुझे जल्द से जल्द अपनी 'डांस विद नोरा' अकादमी शुरू करने के लिए प्रेरित कर रहा है।
आप सभी का इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया! आप सब से मिलकर मैं खुद को सबसे भाग्यशाली महसूस कर रही हूँ!"

जहाँ एक तरफ यह सिर्फ एक आम रिहर्सल लग रही थी, वहीं नोरा के पहुंचते ही माहौल एक सपने जैसा हो गया। उनकी एक झलक ने ही सबको भावुक कर दिया। कुछ की आँखों में आँसू थे, तो कुछ की मुस्कान में खुशियाँ। फैंस को यकीन ही नहीं हो रहा था कि उनकी फेवरेट स्टार उनके साथ स्टूडियो में डांस कर रही हैं।

यही सच्चा जुड़ाव नोरा को सबसे अलग बनाता है। वो एक ग्लोबल आइकन हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े मंचों पर परफॉर्म करती हैं, फिर भी वो हमेशा ज़मीन से जुड़ी और कृतज्ञता से भरी रहती हैं और हमेशा उन लोगों को कुछ न कुछ देती रहती हैं जिन्होंने उन्हें आगे बढ़ने में मदद की। वो अपने फैंस को न केवल ऑनलाइन सराहती हैं, बल्कि उनसे मिलकर उन्हें गले लगाकर यह एहसास कराती हैं कि वो कितने खास हैं।

इन पलों को और भी खास बनाती है नोरा की विनम्रता। उन्होंने सिर्फ हाथ नहीं हिलाया, बल्कि वर्कशॉप्स में हिस्सा लिया, बच्चों और युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर डांस किया, और यहाँ तक कि उनकी पर्सनल अनुभवों को भी ध्यान से सुनने के लिए रुकीं भी। पिछले कुछ वर्षों में, उनका अभियान 'डांस विद नोरा' कैंपेन एक ऐसा मंच बन चुका है जहाँ बच्चे हों या बड़े, सभी डांसर्स और क्रिएटर्स को अपनी कला दिखाने का मौका मिला है, और नोरा हमेशा उन्हें सपोर्ट करती रही हैं। उनकी वीडियोज़ को रीपोस्ट करके, उन्हें मोटिवेट करके।

Read More

'धुरंधर' के लिए निर्देशक आदित्य धर का संजय दत्त को "चीयर्स!!"

Posted on :30-Jul-2025
'धुरंधर' के लिए निर्देशक आदित्य धर का संजय दत्त को

Movie dhurandhar : निर्देशक आदित्य धर ने संजय दत्त के साथ फिल्म ‘धुरंधर ’ के सेट से एक बीहाइंड-द-सीन्स तस्वीर साझा की और इसके साथ दिग्गज अभिनेता के लिए एक भावुक संदेश भी लिखा। उन्होंने लिखा: "जन्मदिन की शुभकामनाएं बाबा!! आप ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों जगह आग हैं। ‘दुरंधर’ में आपने जो पागलपन मचाया है, उसे दुनिया को दिखाने का अब इंतज़ार नहीं हो रहा। आपको अपनी ज़िंदगी में पाकर खुद को धन्य मानता हूं। लव यू सर!  चीयर्स!! "

हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘धुरंधर’ की पहली झलक में संजय दत्त का दमदार और खौफनाक लुक दर्शकों को बेहद पसंद आया। उनकी तीखी नज़रें, रफ-टफ लुक और ज़बरदस्त स्क्रीन प्रेज़ेंस ने एक बार फिर साबित किया कि वो असली पावरहाउस परफॉर्मर हैं। इस किरदार में संजय दत्त पूरी तरह से ढलते हुए नज़र आ रहे हैं। एक ऐसा किरदार जो डरावना भी है और यादगार भी।

जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी फिल्म ‘धुरंधर’ को लिखा, निर्देशित और निर्मित किया है आदित्य धर ने। फिल्म के निर्माता ज्योति देशपांडे और लोकेश धर हैं। ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
 
Read More

सिनेमा जगत में शोक की लहर, मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

Posted on :04-Apr-2025
सिनेमा जगत में शोक की लहर, मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

Manoj Kumar Death: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखत खबर सामने आ रही है। हिंदी फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता और फिल्म डायरेक्टर मनोज कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे। मनोज कुमार ने 87 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। दिग्गज एक्टर के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे 87 साल के थे। उन्हें अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता था। उनकी देश प्रेम वाली फिल्मों के लिए उन्हें 'भारत कुमार' के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस खबर के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। दोपहर बाद विशाल टॉवर, जुहू में उनके अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे। कल सुबह पवन हंस श्मशान घाट, जुहू में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

‘भारत कुमार’ ने कहा अलविदा

मनोज कुमार को ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मनोज कुमार कई दिनों से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। वहीं, शुक्रवार सुबह उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मनोज कुमार के निधन की खबर सामने आने के बाद से स्टार्स और फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते थे

बता दें कि 24 जुलाई 1937 को जन्में मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम मनोज कुमार रखा। मनोज कुमार को उनकी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाता था। इसी वजह से उन्हें बॉलीवुड का 'भारत कुमार' कहा जाता था।

इन फिल्मों के लिए जाने जाते थे मनोज कुमार

मनोज कुमार एक्टिंग के साथ शानदार डायरेक्शन के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने देशभक्ति पर बनने वाली कई फिल्मों में न सिर्फ एक्टिंग की बल्कि इन फिल्मों को डायरेक्ट भी किया था। फिल्मों की बात करें तो मनोज को उनकी 'शहीद', 'उपकार', 'पूरब और पश्चिम', और 'रोटी कपड़ा और मकान', 'दस नंबरी' और 'क्रांति' के लिए जाना जाता है। यही नहीं, भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए मनोज कुमार को 1992 में पद्मश्री और 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था (एजेंसी)

Read More

बॉक्स ऑफिस पर 'सिकंदर' की बादशाहत, ओपनिंग डे पर रचा इतिहास!

Posted on :31-Mar-2025
बॉक्स ऑफिस पर 'सिकंदर' की बादशाहत, ओपनिंग डे पर रचा इतिहास!

Sikandar Box Office Collection Day1 : सलमान खान की मचअवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म सिकंदर सिनेमाघरों में ईद के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसमें भाईजान के अलावा रश्मिका मंदाना, सत्यराज, प्रतीक बब्बर, शरमन जोशी और काजल अग्रवाल लीड रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म की बीते कई दिनों से चर्चा थी. वहीं फैंस के बीच ईद पर सलमान खान को बड़े पर्दे पर देखने का एक्साइटमेंट भी काफी थी. वहीं इसका असर सिकंदर के फर्स्ड डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखकर लगाया जा सकता है. दरअसल, यह सलमान खान स्टारर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में 8वें नंबर पर है. 

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, सिकंदर ने भारत में 30 करोड़ की कमाई हासिल की है. जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 40 करोड़ के पार होने की उम्मीद लगाई जा सकती है. सिकंदर ने ईद से पहले 30 मार्च को हिंदी में 21.60 प्रतिशत की कुल ऑक्यूपेंसी दर्ज की. सुबह के शो में 13.76 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ धीमी शुरुआत हुई, जबकि शाम को स्क्रीनिंग 25 प्रतिशत तक बढ़ गई. हालांकि, रात के शो के दौरान थोड़ी गिरावट देखी गई, जो 23.55 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी पर आ गई.हालांकि ट्रेड एनालिस्ट्स ने पहले ही 25 से 26 करोड़ नेट का अनुमान लगाया था.

सलमान खान के पुरानी ईद रिलीज फिल्मों की बात करें तो बजरंगी भाईजान (2015) ने 26.67 करोड़ की ओपनिंग हासिल की थी, जिसने किक (2014) के 24.97 करोड़ और दबंग 3 (2019) के 22.29 करोड़ की कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ा था. हालांकि सिकंदर की बात करें तो रविवार को ईद से पहले रिलीज हुई फिल्म को अच्छा रिएक्शन किया है. 

गौरतलब है कि सिकंदर को सोशल मीडिया और क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यू मिले हैं. जबकि इंटरनेट पर फिल्म लीक हो गई है, जिसके चलते आने वाले दिनों में सलमान खान की सिकंदर की कमाई पर असर देखने को मिल सकता है (एजेंसी)

Read More

Saif Ali Khan पर हमले का आरोपी शरीफुल इस्लाम बोला- ‘मैं निर्दोष हूं’, की जमानत याचिका दायर

Posted on :29-Mar-2025
Saif Ali Khan पर हमले का आरोपी शरीफुल इस्लाम बोला- ‘मैं निर्दोष हूं’, की जमानत याचिका दायर

Saif Ali Khan News: खान बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमले का आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद ने मुंबई सेशन कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की है। दाखिल याचिका में आरोपी ने कहा है कि उसने कोई अपराध नहीं किया है। उसके खिलाफ मामला पूरी तरह से मनगढंत है। एक्टर पर हमले का मामला अभी बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है।

जांच में कर रहा हूं पूरा सहयोग, दाखिल नहीं हुई चार्जशीट

आरोपी शरिफुल इस्लाम ने दाखिल याचिका में कहा है कि वह जांच में पूरी तरह सहयोग कर रहा है। इस केस में पुलिस ने अभी तक चार्जशीट दाखिल नहीं की है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद यह मामला मुंबई सेशन कोर्ट में चला जाएगा। कानूनी प्रक्रिया के तहत यह मामला मुंबई सेशन कोर्ट के अधीन आता है। आरोपी ने कहा है कि उसपर गलत FIR दर्ज की गई है और इसका इससे कोई लेना-देना नहीं है।

बालकनी से घुसकर एक्टर पर किया था हमला

16 जनवरी की रात में सैफ अली खान पर उनके हाई सिक्योरिटी वाले घर में जानलेवा हमला किया गया। हमला घर में घुसपैठ करके किया गया था। रात के करीब 2 बजे सैफ को अपने घर में अनजान आवाज सुनाई दी। उन्होंने जाकर देखा तो आरोपी उनकी महिला स्टाफ के साथ हाथापाई कर रहा था। सैफ ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन हमलावर ने सैफ पर भी हमला कर दिया। इस हमले में सैफ और महिला दोनों घायल हो गए।

चोरी करने के लिए घर में घुसा था शरीफुल

पुलिस के मुताबिक सैफ के घर में शरीफुल चोरी करने घुसा था। उसने खुद को पकडे जाने की डर से सैफ पर हमला कर दिया था। हमले में उसने ब्लेड और लकड़ी को हथियार बनाकर इस्तेमाल किया था। रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर ने सैफ को 6 बार चाकू मारा था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की। हॉस्पिटल में 5 दिन रहने के बाद 21 जनवरी को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।(एजेंसी)

Read More

मां पर मजाक पड़ा भारी, Swati Sachdeva को ट्रोल्स ने घेरा

Posted on :29-Mar-2025
मां पर मजाक पड़ा भारी, Swati Sachdeva को ट्रोल्स ने घेरा

Comedian Swati Sachdeva Controversy: हाल ही में समय रैना के यूट्यूब शो “इंडियाज गॉट लैटेंट” में रणवीर अल्लाहबादिया द्वारा माता-पिता को लेकर किए गए भद्दे कमेंट के बाद जबरदस्त आलोचना हुई थी।अब एक और महिला स्टैंडअप कॉमेडियन स्वाति सचदेवा अपनी कॉमेडी को लेकर ट्रोल हो रही हैं।

मां पर की अश्लील टिप्पणी

कॉमेडियन स्वाति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी मां को लेकर अश्लील मजाक करती नजर आ रही हैं। वीडियो में स्वाति कहती हैं-“मेरी मां कूल मॉम बनने की कोशिश कर रही हैं… उन्होंने मेरा वाइब्रेटर पकड़ लिया था… वो मेरे पास आकर बोलीं कि दोस्त की तरह बात करनी है… अब तो पक्का मेरा वाइब्रेटर उधार मांगने वाली हैं।”

सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा

इस तरह की बात सुनकर लोग भड़क उठे हैं और सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोगों ने स्वाति की आलोचना शुरू कर दी। एक शख्स ने लिखा-“कॉमेडी की आड़ में अश्लीलता परोसी जा रही है।” दूसरे ने लिखा- “माता-पिता को मजाक में लाना और इस हद तक जाना शर्मनाक है।” तीसरे ने लिखा-”बेहूदेपन की हद है।” एक अन्य ने लिखा- “दिल्ली पुलिस को इसमें संज्ञान लेना चाहिए।”

ट्विटर यानी एक्स पर लोगों ने #BoycottSwatiSachdeva और #RespectParents जैसे हैशटैग्स के साथ नाराजगी जताई है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए शिकायत दर्ज करने की अपील की है। लोगों का कहना है कि ऐसे कंटेंट पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि कॉमेडी की सीमाएं तय की जा सकें। इस पर आपकी क्या राय है? (एजेंसी)

Read More

लॉरेंस बिश्नोई की धमकी के बाद सलमान ने तोड़ी चुप्पी,कहा सब ऊपर वाले के हाथ में...

Posted on :27-Mar-2025
लॉरेंस बिश्नोई  की धमकी के बाद सलमान ने तोड़ी चुप्पी,कहा सब ऊपर वाले के हाथ में...

Salman Khan :  बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। वह लगातार फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म ‘सिकंदर’ आने वाली 30 मार्च रविवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। इस फिल्म का क्रेज अभी से ही देखा जा सकता है। फिल्म लगातार रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड बना रही है। अब इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने मीडिया से खुलकर बात की। मीडिया ने उनसे लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर भी सवाल पूछे। सलमान ने ऐसे में अपने डर और परिवार को लेकर कुछ बातें बताई। उन्होंने जो जवाब दिया उसे सुनकर फैंस भी हैरान रह गए कि सलमान खान ऐसा कैसे बोल सकते हैं।

सलमान खान से फिल्म सिकंदर के प्रमोशन के दौरान जब मीडिया ने सवाल पूछा की क्या उन्हें लॉरेंस बिश्वोई से मिल रही धमकियों से डर लगता है? तो सलमान खान ने कहा, “भगवान, अल्लाह सब उनपर है। मेरी जितनी उम्र लिखी है, उतनी लिखी है। बस कभी-कभी इतने लोगों को साथ में लेकर चलना पड़ता है, वही दिक्कत हो जाती है।” यह सुनकर वहां मौजूद फैंस भी चौंक गए। लोगों का कहना है कि सलमान खान को अपनी जरा सी भी चिंता नहीं है वह अपने परिवार के अलावा खुद को भी नहीं सोचते।

सलमान खान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या लॉरेंस बिश्नोई ने कराई 

बता दें, लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान को जान से मारने की धमकियां देते आया है। यह मामला सलमान खान की फिल्म “हम साथ साथ हैं’ से जुड़ा है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान ने काले हिरण को मार दिया था और काले हिरण का सम्मान करने वाले बिश्नोई समुदाय को इस घटना से बेहद दुख पहुंचा था। 2018 में, जोधपुर की एक अदालत में पेशी के दौरान बिश्नोई ने कहा था, “हम सलमान खान को मार देंगे। एक बार जब हम कार्रवाई करेंगे तो सभी को पता चल जाएगा। मैंने अभी तक कुछ भी नहीं किया है।” इसके बाद सलमान खान को कई बार धमकियां मिल चुकी हैं।

वहीं, सलमान खान को मारने की धमकियों वाला मामला गंभीर तब हुआ जब अप्रैल 2024 में सलमान के घर पर गोलियां चलाई गईं थी। सलमान खान की बालकनी में अंधाधुंध फायरिंग कर दो बदमाश भागे थे। इसके बाद सलमान खान के खास दोस्त बाबा सिद्दिकी की भी गोलियों से हत्या कर दी गई थी। तब भी लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था कि सलमान खान का भी यही हाल करेंगे। इसके बाद सलमान खान की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया था। (एजेंसी)

Read More

हनी सिंह को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज, भोजपुरी अश्लीलता’ कहे जाने पर वकील को लगाई फटकार

Posted on :27-Mar-2025
हनी सिंह को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज, भोजपुरी अश्लीलता’ कहे जाने पर वकील को लगाई फटकार

Honey Singh Maniac Song: इन दिनों हर किसी की जुबान पर एक ही गाना छाया हुआ है। जाने-माने सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) का लेटेस्ट सॉन्ग ‘MANIAC’ सुर्खियों में बना हुआ है। गाने के बोलों में संशोधन करने के निर्देश देने की मांग की गई थी। दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने मांग को खारिज करते हुए कहा, “अश्लीलता का कोई धर्म नहीं होता।” याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया था कि गाने में भोजपुरी बोलों का इस्तेमाल करके महिलाओं का यौन शोषण किया गया है। वकील ने दावा किया कि इस गाने में भोजपुरी भाषा का इस्तेमाल करके अश्लीलता को सामान्य बना दिया गया है और महिलाओं का यौन शोषण किया गया है।

याचिकाकर्ता को लगाई फटकार

मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने लव कुश कुमार द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की कि “यह ‘भोजपुरी अश्लीलता’ क्या है? अश्लीलता का कोई धर्म या क्षेत्र नहीं होता। यह बिना शर्त होनी चाहिए। कभी भी भोजपुरी को अश्लीलता न कहें। यह क्या है? अश्लीलता अश्लील है। अश्लीलता अश्लील है। कल आप कहेंगे कि दिल्ली अश्लील है। अश्लीलता अश्लीलता है। कोई क्षेत्र नहीं।” मुख्य न्यायाधीश ने याचिकाकर्ता से कहा, “क्या आपने शारदा सिन्हा के बारे में सुना है? फिर यह भोजपुरी अश्लीलता क्या है?”

कोर्ट ने खारिज की याचिका

याचिकाकर्ता कुमार की याचिका को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि यह विचार करने योग्य नहीं है, क्योंकि यह एक निजी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती है। पीठ ने टिप्पणी की, ‘हम रिट जारी नहीं कर सकते, क्योंकि रिट केवल राज्य या उसकी संस्थाओं के खिलाफ लागू होती है। आपका मामला सार्वजनिक कानून के क्षेत्र में नहीं, बल्कि निजी कानून के दायरे में आता है। इसलिए यह रिट याचिका मान्य नहीं हो सकती।’ इसके साथ ही, कोर्ट ने कुमार को सलाह दी कि वे कानून के तहत उपलब्ध अन्य विकल्पों का सहारा ले सकते हैं, जैसे आपराधिक मामला दर्ज करना। अदालत ने आगे कहा, ‘यदि आपको लगता है कि यह अपराध है और इस पर कार्रवाई होनी चाहिए, तो आप एफआईआर दर्ज कर सकते हैं। यदि पुलिस इसे दर्ज नहीं करती, तो आप कानूनी प्रक्रिया से वाकिफ हैं

दर्ज करवा सकते हैं FIR

कोर्ट के मुताबिक यह मामला सार्वजनिक कानून के तहत नहीं है। यह निजी कानून के तहत है। अगर आप अश्लीलता से आहत हैं, तो आपराधिक कानून प्रणाली के तहत उपाय है। एफआईआर या शिकायत दर्ज कराएं। अदालत ने कहा कि यह याचिका सार्वजनिक कानून के दायरे में नहीं आती है और वह इस पर विचार करने के लिए इच्छुक नहीं है।(एजेंसी)

Read More

Previous123456789...1213Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

खेल

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

व्यापार

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution