× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    शपथ लेते ही सुवेंदु का बड़ा संदेश, पीएम मोदी को झुककर किया प्रणाम

    शपथ लेते ही सुवेंदु का बड़ा संदेश, पीएम मोदी को झुककर किया प्रणाम

    अंधेरे से उजाले की ओर: सुशासन ने बदली विशेष पिछड़ी जनजाति के दिव्यांग दंपति की जिंदगी

    अंधेरे से उजाले की ओर: सुशासन ने बदली विशेष पिछड़ी जनजाति के दिव्यांग दंपति की जिंदगी

    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

  • छत्तीसगढ़
    महासमुंद पुलिस को शातिर चोर को पकड़ने में मिलीं सफलता

    महासमुंद पुलिस को शातिर चोर को पकड़ने में मिलीं सफलता

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    अब सरोधा बांध के पीछे मंडलाकोना तक पहुंची पक्की सड़क

    अब सरोधा बांध के पीछे मंडलाकोना तक पहुंची पक्की सड़क

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेश भर में गूंजीं शहनाइयां, 1385 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेश भर में गूंजीं शहनाइयां, 1385 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल

    मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

मनोरंजन

Previous123456789101112Next

अरुण गोविल की हो रही रणबीर कपूर की रामायण में धांसू एंट्री, टीवी के राम अब बनेंगे दशरथ

Posted on :14-Feb-2024
अरुण गोविल की हो रही रणबीर कपूर की रामायण में धांसू एंट्री, टीवी के राम अब बनेंगे दशरथ

नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायण पिछले साल से चर्चा में है। फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर नए अपडेट्स आते रहते हैं जो फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा रहे हैं। अब क्योंकि रामायण में इतने अहम किरदार हैं तो जाहिर सी बात है फिल्म में भी उतने ही एक्टर्स काम करेंगे। तो खबर आ रही है कि रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम बनकर सबका दिल जीतने वाले अरुण गोविल भी अब नितेश की फिल्म का हिस्सा बन रहे हैं।

अरुण बनेंगे राजा दशरथ
ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अरुण को फिल्म में राम के पिता राजा दशरथ का किरदार निभाने का ऑफर मिला है। खैर यह बात कितनी सच है इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं क्योंकि ना तो अरुण और ना ही मेकर्स की तरफ से इस बारे में कुछ कन्फर्म स्टेटमेंट आया है।

बाकी किरदार
ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म में राम का किरदार रणबीर कपूर और सीता का किरदार सई पल्लवी निभाएंगी। केजीएफ स्टार यश के रावण का किरदार निभाने और सनी देओल के भगवान हनुमान का किरदार निभाने की भी खबर आई है। इसके अलावा लारा दत्ता के कैकेयी, रकुल प्रीत सिंह के शूर्पणखा और बॉबी देओल के कुम्भकर्ण का किरदार निभाने की बात भी सामने आई है।

खैर फिलहाल स्टार कास्ट और फिल्म को लेकर नितेश तिवारी के ऑफिशयल स्टेटमेंट आने बाकी हैं तो देखते हैं कि कब नितेश अनाउंसमेंट करेंगे। लेकिन कुछ दिनों पहले खबर आई है कि रणबीर का लुक टेस्ट हुआ है जिसमें देखा गया कि वह राम के किरदार में कैसे फिट होंगे।

रणबीर जो अब तक हैवी दाढ़ी में थे, वह अब क्लिन शेव लुक में दिख रहे हैं। इसके अलावा वह अपनी बॉडी पर भी काम कर रहे हैं और कैसे उन्हें डायलॉग्स बोलने हैं उसकी भी प्रैक्टिस कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म का वीएफएक्स ऑस्कर विनिर वीएफएक्स कंपनी डीनेग कर रही है।

Read More

राजिंदरनाथ इकलौते ऐसे कॉमेडियन थे जो महमूद लहर में भी इंडस्ट्री में टिके हुए थे

Posted on :14-Feb-2024
राजिंदरनाथ इकलौते ऐसे कॉमेडियन थे जो महमूद लहर में भी इंडस्ट्री में टिके हुए थे

साठ के दशक में जब महमूद की कॉमेडी की लहर फिल्मों मे चलना शुरू हुई थी तब उस वक्त के कई स्थापित कॉमेडियन्स अपनी चमक खोने लगे थे। लेकिन राजिंदरनाथ इकलौते ऐसे कॉमेडियन थे जो महमूद लहर में भी इंडस्ट्री में टिके हुए थे। और पूरी मजबूती से जमे हुए थे। आज राजिंदरनाथ जी की पुण्यतिथि है। आज ही के दिन यानि 13 फरवरी को साल 2008 में राजिंदरनाथ जी की मृत्यु हुई थी। राजिंदरनाथ जी पुरानी फिल्मों के स्टार कॉमेडियन थे। किसी फिल्म में राजिंदरनाथ के होने का मतलब है कि उस फिल्म में कुछ बहुत बढ़िया कॉमेडी सीन्स होना।

राजिंदरनाथ जी का परिवार यूं तो पेशावर से ताल्लुक रखता था। लेकिन राजिंदर जी का जन्म हुआ था 8 जून सन 1931 में मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में। चूंकि राजिंदरनाथ जी के पिता ब्रिटिश पुलिस सेवा में ऊंचे ओहदेदार अफसर थे तो उस दौरान उनकी ड्यूटी अविभाजित भारत के मध्यप्रांत में स्थित टीकमगढ़ में चल रही थी। राजिंदरनाथ जी की पढ़ाई रीवा से हुई थी। कांग्रेस के बड़े नेता रहे अर्जुन सिंह राजिंदरनाथ जी के ना सिर्फ सहपाठी थे। बल्कि बहुत अच्छे दोस्त भी थे।

यूं तो राज कपूर के परिवार से इनके परिवार की नातेदारी पहले से थी। मगर जब राज कपूर और राजिंदरनाथ जी की बहन कृष्णा की शादी हुई तो ये नातेदारी मजबूत रिश्तेदारी में बदल गई। जी हां, राजिंदरनाथ ऋषि कपूर जी के सगे मामा थे। राजिंदरनाथ जी की छोटी बहन उमा की शादी फिल्म इंडस्ट्री के एक और नामी अदाकार प्रेम चोपड़ा जी से हुई थी। यानि प्रेम चोपड़ा और राज कपूर राजिंदरनाथ जी के जीजा थे। इनके बड़े भाई प्रेमनाथ चूंकि एक्टर थे तो जब राजिंदरनाथ जी की पढ़ाई खत्म हुई तो उन्होंने इन्हें मुंबई बुला लिया था। 

मुंबई आकर ये पृथ्वीराज कपूर की नाटक कंपनी से जुड़ गए और थिएटर करने लगे। इसी के साथ कुछ फिल्मों में राजिंदरनाथ जी को छोटी-छोटी भूमिकाएं भी मिलने लगी थी। लेकिन वो भूमिकाएं इतनी छोटी थी कि कोई इन्हें नोटिस नहीं कर सका। बड़े भाई प्रेमनाथ नामी एक्टर थे तो राजिंदरनाथ मुंबई में बेफिक्री की ज़िंदगी गुज़ार रहे थे। उन्हें अपने भविष्य की कोई फिक्र नहीं थी। मगर इनके भाई को इनकी फिक्र थी। इसलिए जब वो इन्हें लापरवाह देखते थे तो उन्हें खूब गुस्सा आता था। एक दिन जब प्रेमनाथ जी के सब्र का बांध टूट गया तो उन्होंने राजिंदरनाथ को घर से निकाल दिया।

वैसे, बड़े भाई ने इनके रहने का इंतज़ाम भी कर दिया था। लेकिन एक दूसरे मकान में। वो इन्हें अपने साथ नहीं रखना चाहते थे। उसी मकान में यश जौहर भी रहते थे। जो खुद भी उस वक्त संघर्ष कर रहे थे। राजिंदरनाथ जी के पास एक स्कूटर हुआ करता था। लेकिन उसमें पेट्रोल भराने के पैसे इनके पास नहीं होते थे। कई दफा खाने के लिए इन्हें अपने जान-पहचान वालों के पास जाना पड़ता था। ये सब जब रोज़ की बात हो गई तो राजिंदरनाथ जी की आंखें खुली और ये अपने भविष्य व करियर को लेकर गंभीर होने लगे। और इन्हें अहसास हो गया कि बड़े भाई प्रेमनाथ ने इन्हें इनके भले के लिए ही घर से निकाला था।

राजिंदरनाथ जी ने जी लगाकर काम करना शुरू कर दिया। कुछ फिल्मों में इन्हें बड़ी व नोटिसेबल भूमिकाएं मिली। हालांकि वो फिल्में फ्लॉप हो गई। लेकिन साल 1959 में आई हम सब चोर हैं नाम की फिल्म में राजिंदरनाथ जी का निभाया छोटा सा कॉमिक रोल इनके लिए फायदे का सौदा साबित हुआ। लोगों ने इन्हें पहचानना शुरू कर दिया। इसी साल आई शरारत में एक बार फिर से राजिंदरनाथ की कॉमेडी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। और फिर इसी साल यानि 1959 में आई दिल देके देखो ने तो इनकी ज़िंदगी ही बदल दी। ये इंडस्ट्री के स्थापित कॉमेडियन बन गए। 

साल 1961 में आई देवानंद की जब प्यार किसी से होता है फिल्म में राजिंदरनाथ जी ने पोपटलाल का किरदार निभाया था। और सही मायनों में यही वो फिल्म साबित हुई जिसने राजिंदर जी को स्टार कॉमेडियन का दर्जा दिलाया। राजिंदरनाथ को पूरे भारत में पहचान मिल गई। और लोग इन्हें पोपटलाल के नाम से जानने लगे। फिर तो इन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक से बढ़कर एक फिल्मों में इन्होंने अभिनय किया। प्रेमपत्र, मुझे जीने दो, उसने कहा था, ये रास्ते हैं प्यार के, तेरे घर के सामने, हरे कांच की चूड़ियां, आए दिन बहार के, मेरे सनम, आन मिलो सजना, प्रिंस। 

ये कुछ वो फिल्में हैं जो इन्होंने तब की थी जब ये अपने करियर के शिखर पर मौजूद थे। लेकिन साल 1969 में ये एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे। और उस दुर्घटना का इनके जीवन व करियर पर बहुत बुरा असर पड़ा। किसी दिन राजिंदरनाथ जी की पूरी कहानी भी बयां की जाएगी। आज नहीं। क्योंकि फिलहाल इनकी पूरी कहानी लिख पाना मुमकिन नहीं। वो कहानी ज़रा लंबी है। और लंबी कहानी लिखने के लिए एक अलग ही माहौल की आवश्यकता होती है जो फिलहाल मेरे पास नहीं है। किस्सा टीवी हिंदी सिनेमा के बड़े प्यारे कॉमेडियन राजिंदरनाथ जी को नमन करता है। जय हिंद।

Read More

आज के दौर के बहुत सशक्त अभिनेता हैं जयदीप अहलावत

Posted on :13-Feb-2024
आज के दौर के बहुत सशक्त अभिनेता हैं जयदीप अहलावत

आज के दौर के बहुत सशक्त अभिनेता हैं जयदीप अहलावत। पहली दफा मैंने इन्हें गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म में शाहिद खान के कैरेक्टर में नोटिस किया था। उस किरदार में बहुत जंचे हैं जयदीप जी। पाताल लोक वेब सीरीज़ में भी इनका काम बहुत अच्छा लगा था। आज जयदीप जी का जन्मदिन है। 08 फरवरी 1980 को जयदीप अहलावत जी का जन्म हुआ था। एक वक्त था जब जयदीप आर्मी में जाना चाहते थे। लेकिन किस्मत को वो मंजूर नहीं था। कई दफा एसएसबी की परीक्षा में जब नाकामयाब रहे तो मुड़ गए अभिनय की तरफ। थिएटर से शुरुआत की। और जो भी आज जयदीप अहलावत ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना मुकाम बनाया है वो अपनी कड़ी मेहनत से बनाया है। कोई गॉडफादर नहीं।

जयदीप जी और इनके जैसे सभी कलाकारों का विशेष सम्मान किया जाना चाहिए। क्योंकि चमचमाती फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनने का ख्वाब देखने वाले हज़ारों नौजवान मुंबई का रुख हर साल करते हैं। लेकिन कामयाब चंद ही होते हैं। जयदीप जी को किस्सा टीवी की तरफ से जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।

Read More

अदा शर्मा अभिनीत 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' से अथर्व सावंत की होगी शानदार शुरुआत

Posted on :13-Feb-2024
अदा शर्मा अभिनीत 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' से अथर्व सावंत की होगी शानदार शुरुआत

अनिल बेदाग

मुंबई : अथर्व, जिन्होंने पहले एक थिएटर अभिनेता के रूप में अच्छा और विश्वसनीय काम किया है और वह कई विज्ञापनों में भी नजर आए है। अब आगे यह प्रतिभाशाली युवा अभिनेता अदा शर्मा अभिनीत फिल्म 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जहां वह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Open photo

फिल्म और उसमें अपनी भूमिका के बारे में, उन्होंने बताया कि मेरा किरदार एक युवा स्थानीय आदिवासी लड़के का है, जिसने सलवा जुडूम आंदोलन के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस से हाथ मिलाया है। उसका नाम सरयू बघेल है। उसे पुलिस द्वारा प्रशिक्षण शिविरों में प्रशिक्षित किया जाता है। अपनी भूमि और अपने लोगों के प्यार के लिए वह माओवादियों/नक्सलियों को पकड़ने में पुलिस की मदद कर रहा है। आदिवासियों पर माओवादियों ने वर्षों तक अत्याचार किया है, जिसे देखते हुए सरयू बड़ा हुआ हैं और यह उसका अपने लोगों की मदद करने और उन्हें नक्सलियों से बचाने का तरीका है।'' 

Open photo

उसने आगे कहा कि सरयू चाहता हैं कि बस्तर एक जगह के रूप में अच्छे लोगों, संस्कृति, प्रकृति और खूबसूरत जगह के लिए जाना जाए, न कि उत्पीड़न और नक्सलियों के लिए। इसलिए यह वास्तव में एक रोमांचक प्रोजेक्ट है और मैं वास्तव में इसके लिए उत्सुक हूं। मुझे सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद है। सुदीप्तो दादा और उनकी टीम के साथ काम करना एक शानदार अनुभव था। सभी का आभारी हूं।"

Read More

हो गया कन्फर्म! क्या भूल भुलैया 3 में विद्या बालन के साथ अक्षय कुमार भी दिखेंगे?

Posted on :13-Feb-2024
हो गया कन्फर्म! क्या भूल भुलैया 3 में विद्या बालन के साथ अक्षय कुमार भी दिखेंगे?

Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन ने 'भूल भुलैया 3' में विद्या बालन की एंट्री कंफर्म कर दी. अब फैंस जानना चाहते हैं कि अक्षय कुमार इसका पार्ट होंगे या नहीं. इसपर मेकर्स ने ये बात कंफर्म कर दी है.

अनीस बजमी की फिल्म भूल भुलैया 3 की स्टारकास्ट फाइनल हो चुकी है. फिल्म भी दिवाली 2024 पर रिलीज के लिए तैयार है.

12 फरवरी यानी बीते दिन कार्तिक आर्यन ने अपनी आने वाली फिल्म भूल भुलैया 3 की रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी है. फिल्म भूल भुलैया 3 इसी साल दिवाली के मौके पर वर्ल्डवाइड थिएटर्स में रिलीज होगी.

कार्तिक आर्यन ने बताया है कि फिल्म भूल भुलैया 3 में विद्या बालन 'मंजूलिका' बनकर एक बार फिर फैंस को डराने और हंसाने आ रही हैं. कार्तिक-विद्या की जुगलबंदी भी कार्तिक आर्यन के शेयर किए वीडियो में दिखाई गई.

अब एक सवाल काफी ट्रेंड में है कि आखिर विद्या बालन की एंट्री हुई तो अक्षय कुमार की एंट्री भी 'भूल भूलैया 3' में होगी. इसपर फिल्म के निर्देशक अनीस बजमी ने रिएक्ट किया है.

हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, अनीस बजमी ने बताया है कि अक्षय कुमार फिल्म भूल भुलैया 3 में नहीं होंगे. फिल्म को लेकर अनीस ने कई और बातें कहीं हैं जिसमें आपको कंफर्म हो जाएगा कि अक्षय इस फिल्म में क्यों नहीं होंगे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनीस बजमी ने कहा, 'नहीं...अक्षय भूल भुलैया 3 का पार्ट नहीं होंगे. मैं उनके साथ काम करने के लिए मर रहा हूं लेकिन दुर्भाग्यवश मेरे पास अभी उनके लिए कोई स्क्रिप्ट नहीं बन पा रही है. हालांकि मैं जल्द ही कुछ अच्छी स्क्रिप्ट लेकर उनके पास जाऊंगा.'

अनीस बजमी ने आगे कहा, '10 मार्च से फिल्म भूल भुलैया 3 की शूटिंग का पहला दिन है. अभी इसमें क्या बदलाव होंगे ये मुझे भी नहीं पता. विद्या का रोल इसमें छोटा है लेकिन उसके लिए मैं उन्हें थैंक्यू कहता हूं. मुझे याद है मैंने उन्हें फोन किया तो उनके पास डेट ना होने के बाद भी उन्होंने मुझे समय दिया.'

अनीस बजमी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म भूल भुलैया 3 को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार नजर आएंगे. वहीं कियारा आडवाणी इसमें होंगी या नहीं अभी ये कंफर्म नहीं है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें, अक्षय कुमार ने साल 2007 में आई फिल्म भूल भुलैया का पहला पार्ट किया था. उस फिल्म को काफी पसंद किया गया था, वहीं साल 2022 में इस फिल्म में कार्तिक आर्यन ने अक्षय को रिप्लेस कर दिया था. अब 'भूल भुलैया 3' में भी कार्तिक आर्यन ही लीड रोल में नजर आएंगे.

Read More

ऐश्वर्या को श्वेता बच्चन ने कहा चालाक लोमड़ी, ऐश्वर्या ने दिया ऐसा जवाब की…

Posted on :13-Feb-2024
ऐश्वर्या को श्वेता बच्चन ने कहा चालाक लोमड़ी, ऐश्वर्या ने दिया ऐसा जवाब की…

मुंबई : श्वेता बच्चन ने ऐश्वर्या को कहा चालाक लोमड़ी बच्चन बहू को ननद ने सरेआम मारा ताना ननद भाभी के खराब रिश्तों की खुली पोल श्वेता ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट बीते दिनों बच्चन खानदान के चिराग अभिषेक बच्चन ने अपना 48 वां जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया उनके जन्मदिन पर भले ही पूरा परिवार साथ में नहीं था।

लेकिन फिर भी घर वालों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी बहन श्वेता बच्चन से लेकर पापा अमिताभ बच्चन और पत्नी ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर अभिषेक को बर्थडे विश किया एक तरफ जहां बीवी ऐश्वर्या ने जन्मदिन पर अभिषेक और आराध्या के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर कर पति को जन्मदिन की बधाई दी तो वहीं श्वेता ने अभिषेक के बचपन की फोटो शेयर कर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया।

Open photo

लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब श्वेता ने भाई को विश करने के बाद एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया इस पोस्ट को लोग ऐश्वर्या से जोड़कर देख रहे हैं लोग कह रहे हैं कि श्वेता ने पहले पोस्ट में भाई को विश किया और दूसरे पोस्ट में ऐश्वर्या को चालाक लोमड़ी कह दिया दरअसल बिगबी की बेटी ने अपने कुछ पहले ही इससे सीख रहे हो लोगों का कहना है।

कि ननद श्वेता बच्चन ने इस पोस्ट के जरिए खुले आम ऐश्वर्या को चालाक लोमड़ी बता दिया है श्वेता का यह पोस्ट इस वक्त लोगों की अटेंशन को ग्रैब कर रहा है श्वेता अपने भाई अभिषेक के साथ क्लोज बंड शेयर करती हैं भाई के साथ उनका रिश्ता बहुत खास है हालांकि श्वेता और ऐश्वर्या के बीच अनबन की खबरें सामने आती रहती हैं इन खबरों पर कभी ऑफिशियल बयान नहीं आते लेकिन अक्सर देख खा जाता है कि ऐश्वर्या और श्वेता एक दूसरे से दूरी बनाकर रखती हैं।

कहा जाता है कि श्वेता का अपने मायके में बहुत इंटरफेरेंस रहता है और यह बात ऐश्वर्या को कतई पसंद नहीं है पिछले दिनों बच्चन परिवार में कलह की खूब खबरें सामने आई थी इस कला की वजह लोग श्वेता को बता रहे थे फिलहाल ऐश्वर्या के लिए श्वेता का यह पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है ब्यूरो रिपोर्ट बॉलीवुड पर चर्चा 

Read More

अरुणा ईरानी जी के साथ ये सज्जन जो नज़र आ रहे हैं ये इनके छोटे भाई इंद्र कुमार जी हैं...

Posted on :12-Feb-2024
अरुणा ईरानी जी के साथ ये सज्जन जो नज़र आ रहे हैं ये इनके छोटे भाई इंद्र कुमार जी हैं...

अरुणा ईरानी जी के साथ ये सज्जन जो नज़र आ रहे हैं ये इनके छोटे भाई इंद्र कुमार जी हैं। नामी डायरेक्टर। आमिर खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म दिल से इनके द्वारा निर्देशित पहली फिल्म थी। उसके बाद इन्होंने बेटा, राजा, इश्क, मन, आशिक, रिश्ते, मस्ती, धमाल, डबल धमाल, ग्रैंड मस्ती, सुपर नानी, ग्रेट ग्रैंड मस्ती और टोटल धमाल भी डायरेक्ट की। 2022 में आई अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड भी इन्होंने ही डायरेक्ट की थी। आज इंद्र कुमार जी का जन्मदिन है। तो इंद्र कुमार जी को भी किस्सा टीवी की तरफ से जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। 

Read More

मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी योगिता बाली अब दिखती हैं ऐसी, अपने जमाने की सबसे हसीन अभिनेत्री में से एक थी

Posted on :12-Feb-2024
मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी योगिता बाली अब दिखती हैं ऐसी, अपने जमाने की सबसे हसीन अभिनेत्री में से एक थी

मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी योगिता बाली अपने जमाने की सबसे हसीन अभिनेत्री में से एक थी। मिथुन से शादी के बाद लेकिन उन्होंने घर संभालने पर अपना सारा ध्यान लगा दिया। जिसकी वजह से ही फिल्म इंडस्ट्री से वह लगभग दूर हो गई। योगिता जब तक फिल्मों में काम कर रही थी तब तक तो वह अपनी खूबसूरती की वजह से चर्चाओं में थी। लेकिन बाद में उन्होंने एक अच्छी पत्नी और अच्छी मां का फर्ज निभाया। यही वजह है कि वर्तमान में भी मिथुन अपनी पत्नी का खूब सम्मान करते हैं। उम्र बढ़ने की वजह से योगिता का वजन आज काफी ज्यादा हो चुका है लेकिन उनके चेहरे पर वही चमक बरकरार है।

Read More

कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला का लुक काफी बदल चुका है....

Posted on :10-Feb-2024
कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला का लुक काफी बदल चुका है....

कांटा लगा गाना जब रिलीज हुआ था, तब इस गाने ने खूब धमाल मचाया था। इस गाने से शेफाली जरीवाला ने खूब धूम मचाई थी। अब इस गाने को काफी साल बीत चुके हैं और इतने सालों में शेफाली जरीवाला का लुक भी काफी बदल चुका है।

Read More

बस्तर में नक्सलियों से लड़ती नजर आएंगी ऐक्ट्रेस अदा सर्मा

Posted on :10-Feb-2024
बस्तर में नक्सलियों से लड़ती नजर आएंगी ऐक्ट्रेस अदा सर्मा

फिल्म द केरल स्टोरी के निर्माता निर्देशक इस बार फिर एक तगड़ी फिल्म बस्तर के साथ मैदान में उतरने को तैयार हैं. फिल्म मेकर्स ने बस्तर का टीजर रिलीज कर दिया है. द केरल स्टोरी से अपनी अदा का लोहा मनवाने वाली अदा शर्मा इस बार फिल्म बस्तर में भी लीड रोल में नजर आएंगी. बस्तर के घने जंगलों में वो अपने साथियों के साथ नक्सलियों से दो दो हाथ करते नजर आएंगी. 

Read More

ग्रीन कलर के वैलेंटाइन आउटफिट में उर्वशी रौतेला का धमाकेदार अवतार

Posted on :10-Feb-2024
ग्रीन कलर के वैलेंटाइन आउटफिट में उर्वशी रौतेला का धमाकेदार अवतार

अनिल बेदाग

मुंबई : बॉलीवुड की हमारी सबसे युवा सुपरस्टार यानी उर्वशी रौतेला को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। यह अभिनेत्री फोर्ब्स की शीर्ष 10 में शामिल होने वाली सबसे कम उम्र की अभिनेत्रियों में से एक है। भारत की सबसे अधिक कमाई वाली अभिनेत्री होने के नाते, वह विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है, इतनी कम उम्र में उर्वशी की कुल संपत्ति 550 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। कुछ महीने पहले, उनका पूरा परिवार आधिकारिक तौर पर संयुक्त अरब अमीरात से प्रतिष्ठित गोल्डन वीजा पाने वाला पहला भारतीय परिवार बन गया और यह काफी गर्व की बात है। सोशल मीडिया पर 72 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ, उनकी मास फेन फॉलोइंग है। सिर्फ एक अभिनेत्री के रूप में ही नहीं, बल्कि उर्वशी रौतेला अक्सर अपने फेशन गेम से भी लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित करती रहती हैं। 

Open photo

उर्वशी रौतेला का इंस्टाग्राम गेम पूरी तरह से सुंदरता और स्टाइल से भरपूर है और इसीलिए, जब भी आप उनके फ़ीड पर जाते हैं, तो आपको केवल सुंदरता, आकर्षण और चुंबकीय सकारात्मकता दिखाई देती है जो अत्यधिक संक्रामक है। वह अपनी पसंद के किसी भी रंग में रॉक एंड रोल करने की क्षमता रखती हैं और ऐसा लगता है कि इस बार हरे रंग ने उनके लिए यह काम बखूबी किया। प्रपोज डे के अवसर पर, उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं, जहां वह हरे रंग की स्लिट पोशाक में एक सुंदरता की मूरत की तरह नजर आ रही हैं। उनके झुमके और साधारण मेकअप उनके आकर्षण को और भी अधिक बढ़ा देते हैं और हम उसे देखते ही रह जाते हैं। हालांकि वह अपने कैप्शन में हर किसी से उनके बारे में पूछ रही हैं कि वे किसे प्रपोज करना चाहते हैं, लेकिन वह बखूबी जानती होगी कि उनका जवाब तो खुद उर्वशी रौतेला हैं। क्या आप उनके इस भव्य और धमाकेदार अवतार को देखना चाहते हैं?

Open photo

काम के मोर्चे पर, इस प्रतिभाशाली अभिनेत्री के पास अक्षय कुमार के साथ ‘वेलकम 3’, बॉबी देओल, दुलकीर सलमान, नंदमुरी बालकृष्ण के साथ 'एनबीके109', सनी देओल और संजय दत्त के साथ 'बाप' (हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर एक्सपेंडेबल्स का रीमेक), रणदीप हुडा, ब्लैक रोज़ के साथ ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’, जैसे प्रोजेक्ट्स हैं। इसके अलावा उर्वशी रौतेला 'जेएनयू' नामक एक आगामी फिल्म में भी दिखाई देंगी, जो एक बायोपिक है, जहां वह कॉलेज राजनेता की भूमिका निभा रही हैं और इस में वह एक म्यूजिक वीडियो में 'जलेबी' फेम जेसन डेरुलो के साथ भी नजर आएगी। 

Read More

बॉलीवुड से दूर साधारण जीवन जी रहा है अभिनेता संजय मिश्रा

Posted on :08-Feb-2024
बॉलीवुड से दूर साधारण जीवन जी रहा है अभिनेता संजय मिश्रा

लंबे समय से फ़िल्म इंडस्ट्री से दूर हो चुके अभिनेता संजय मिश्रा गाँव में रहकर एक साधारण का जीवन जी रहे है। संजय मिश्रा का अब मुंबई जैसे बड़ी सिटी से मन भर चुका है, जिसकी वजह से अब वह इंडस्ट्री को छोड़कर लोनावला में ढाई एकड़ का एक फार्म हाउस बनवा रहे हैं। इस फार्म हाउस में संजय मिश्रा अपना जीवन यापन करेंगे, संजय मिश्रा ने खास बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें अब शहरी जिंदगी बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती है और वह अब ग्रामीण जिंदगी व्यतीत करना चाहते हैं। संजय मिश्रा ने बताया कि वह गरमा गरम चूल्हे पर बनी रोटियां खाना पसन्द करते है यहां तक की खुले में नहाने के लिए संजय मिश्रा ने एक तालाब बनवाया है। ऑर्गेनिक खेती करने के लिए संजय मिश्रा कई तरीके की सब्जियां अपने इस फार्म हाउस में उगा रहे हैं। ताजा फल खाने की इच्छा रखने वाले संजय मिश्रा ने इस फार्म हाउस में कई तरीके के फलों के पौधे भी लगाए हैं। संजय मिश्रा ने बताया कि यह ढाई एकड़ का फार्म हाउस अब उनकी जिंदगी है वह इसी में अब अपना जीवन यापन करेंगे, वह शहरी शोर-शराबा से दूर रहेंगे।

Read More

साधारण जीवन व्यतीत करते है अभिनेता परेश रावल...

Posted on :07-Feb-2024
साधारण जीवन व्यतीत करते है अभिनेता परेश रावल...

मुंबई : परेश रावल के पास एक समय पर काफ़ी पैसा था और उनके पास पैसों की कोई भी कमी नहीं थी. परेश रावल जी को सभी लोग जानते है और उनकी काफ़ी इज्जत भी करते है. आपको बता दे कि परेश रावल जी वर्तमान समय में अपने परिवार के साथ एक बिल्कुल सरल और साधारण जीवन व्यतीत करते है. बताया जा रहा है कि परेश रावल जी ने अपने ग़रीबी के दिनों को काफ़ी पास से देखा है

Read More

अमजद खान के बेटे शादाब खान की दर्दनाक कहानी

Posted on :05-Feb-2024
अमजद खान के बेटे शादाब खान की दर्दनाक कहानी

साल 1997 में फिल्म आई थी 'राजा की आएगी बारात', जिसमें रानी मुखर्जी, दिव्या दत्ता, गुलशन ग्रोवर, सईद जाफरी के साथ-साथ शादाब खान भी नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स पर बुरी तरह पिटी थी। मगर क्या आप जानते हैं, इसमें 'शोले' के गब्बर यानी अमजद खान के बेटे नजर आए थे। आजकल वह कहां हैं और क्या कर रहे हैं, आइए बताते हैं।​

बॉलीवुड में नेपोटिज्म की अक्सर चर्चा होती है। हालांकि कुछ का सिक्का चमक जाता है और कुछ सितारों के बच्चे अपने माता-पिता की विरासत को आगे बढ़ाने में असफल हो जाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं दिवंगत अभिनेता अमजद खान के बेटे शादाब खान। उनके पिता एक बड़े बॉलीवुड स्टार थे और अपने समय के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सपोर्टिंग एक्टर्स में से एक थे। लेकिन उनके बेटे फ्लॉप हो गए। आज हम उनके बारे में ही बात करेंगे।
शादाब खान ने साल 1997 में रानी मुखर्जी के साथ 'राजा की आएगी बारात' से शानदार शुरुआत की थी। मगर जो उपलब्धि रानी मुखर्जी को मिली, वो शादाब को नहीं मिली। शादाब खान ने उसी साल 1997 में फिल्म 'बेताबी' में चंद्रचूड़ सिंह और अरशद वारसी के साथ सोपोर्टिंग रोल किया था। इसमें भी किसी का ध्यान उन पर नहीं गया।
शादाब खान ने 2005 में रुमाना अचवा से शादी की थी। एक इंटरव्यू में एक्टर ने कहा था कि उनकी पहली फिल्म उनकी 'सबसे बड़ी गलती' थी, जिसका उनके करियर पर गहरा प्रभाव पड़ा।

शादाब खान ने कहा था, 'मुझे राजा की... से डेब्यू नहीं करना चाहिए था। मैं बहुत छोटा था। अपने डेब्यू से पहले मेरा वजन लगभग 145 किलो था और उस फिल्म के लिए मैंने अपना सारा वजन कम कर लिया था। वह वजन कम होना मेरे चेहरे पर झलक रहा था। मैं बहुत चिड़चिड़ा, दुबला-पतला, कच्चा और अजीब से लग रहा था। मेरा डेब्यू मेरी तरफ से एक गलती थी। किसी और की नहीं।'

अमजद खान की मौत के बाद शादाब को उनकी विरासत को आगे ले जाने के लिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखना पड़ा। उन्होंने बताया था, 'मैं कॉलेज में नहीं रहना चाहता था। मैं पढ़ाई नहीं करना चाहता था। मैं तो बस किसी भी तरह इस बिजनेस में आना चाहता था। अपना वजन कम करने के बाद, मेरी फोटो मैग्जीन की कवरपेज पर आई, जिसने विनोद खन्ना का ध्यान खींचा। वह चाहते थे कि मैं हिमालय पुत्र (1997) से लॉन्च हो जाऊं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उसके बाद मुझे मेरी पहली फिल्म मिल गई।'
शादाब ने कहा कि सारी फिल्में फ्लॉप हो गईं, 'कहीं न कहीं, मैं सोचने लगा कि यह मेरे लिए सही पेशा नहीं है। जब मैं यहां आया तो मुझे लगा कि शायद मैं बहुत छोटा था, इसीलिए मैंने इस इंडस्ट्री से दूरी बना ली। करीब 17 साल तक मैंने एक्टिंग पूरी तरह छोड़ दी थी। मुझे नहीं पता था कि मैं इस बिजनेस का हिस्सा बनना चाहता हूं या नहीं। उस समय, मेरा वजन फिर से बढ़ गया और लगभग 135 किलो हो गया। मैंने नॉवेल लिखना शुरू कर दिया था।'

जॉन अब्राहम के साथ 2019 की फिल्म की शूटिंग को याद करते हुए शादाब ने बताया था, 'शूटिंग से ठीक पहले, किसी घटना के कारण मेरा पेट और छाती थर्ड डिग्री जल गया था और डॉक्टरों ने मुझे आराम करने के लिए कहा। लेकिन मैं उस फिल्म को हाथ से जाने नहीं दे सकता था क्योंकि मैं कमबैक करना चाहता था। और मुझे पता था कि इस इंडस्ट्री में मेरी मदद करने वाला कोई नहीं है। मैंने पेन किलर्स लीं और फिल्म की शूटिंग की, और एक बार अपने घावों पर सैनिटाइजर की एक पूरी बोतल डाल दी। तीन दिन बहुत जलन हुई। मगर बाद में शूटिंग की।

शादाब खान ने फिर 4 साल बाद कमल हासन की फिल्म 'हे राम' में काम किया। इसमें उनका रोल छोटा था। और इससे भी बात नहीं बनी। इन्होंने 'रिफ्यूजी' में कैमियो किया, जिसमें अभिषेक और करीना नजर आए थे। लेकिन यहां भी उनका खाता नहीं खुला। फ्लॉप करियर के कारण शादाब खान ने फिल्में छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने लेखन करना शुरू कर दिया। उन्होंने पिता अमजद की बायोग्राफी लिखी, जिसे अमिताभ बच्चन ने लॉन्च किया था।
शादाब खान को बॉलीवुड में शांति मेमोरियल और मर्डर नाम के दो उपन्यासों से भी कुछ सफलता मिली। उन्होंने कुछ फिल्मों की स्क्रिप्ट भी लिखी है। शादाब खान को आखिरी बार 2019 में जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'रोमियो अकबर वाल्टर' में बतौर एक्टर देखा गया था। इसके बाद उन्हें 2020 की वेब सीरीज स्कैम 1992 में भी देखा गया था।

Read More

फिल्म फाइटर से पहले कभी नहीं देखा गया एरियल एक्शन ड्रामा

Posted on :03-Feb-2024
फिल्म फाइटर से पहले कभी नहीं देखा गया एरियल एक्शन ड्रामा

अनिल बेदाग 

मुंबई : हाल में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर फिल्म फाइटर ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी है और इसने वास्तव में अपने धमाकेदार एरियल एक्शन के साथ एक्शन शैली को फिर से परिभाषित किया है। अपने ज़बरदस्त एक्शन सीक्वेंस के साथ फिल्म ने वास्तव में दर्शकों के दिमाग पर एक अमिट छाप छोड़ी है।  इसके साथ ही दुनिया को एक ऐसा एक्शन देखने को मिला जो बड़े पर्दे पर पहले कभी नहीं देखा गया और सिद्धार्थ आनंद ने वास्तव में फिल्म के साथ एक और धमाकेदार एक्शन फिल्म बनाया है।

फिल्म फाइटर में सिद्धार्थ आनंद का निर्देशन भरपूर नजर आया। इतनी परफेक्शन के साथ एरियल एक्शन को स्क्रीन्स पर पेश करना कल्पना से कहीं अधिक है। यहीं नहीं दर्शकों को ये फिल्म पसंद आ रही है और रिलीज के बाद से ही इसे बेशुमार प्यार मिल रहा है। इस फिल्म ने वास्तव में ऋतिक की फिल्मोग्राफी में एक और शानदार फिल्म जोड़ दी है। जबकि सुपरस्टार पहले ही निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ बैंग बैंग और वॉर के साथ दो सबसे बड़ी एक्शन ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं, निर्देशक-अभिनेता की जोड़ी ने एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक्शन को फिर से परिभाषित किया है। वहीं, 'पठान' के बाद सिद्धार्थ आनंद और दीपिका पादुकोण फाइटर में साथ आए और बड़े पर्दे पर फिर से धमाल मचा दिया।

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के सहयोग से वायाकॉम18 स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, 'फाइटर' सिनेमाई प्रतिभा का प्रतीक है।  यह फिल्म एक अद्वितीय सिनेमाई अनुभव का वादा करते हुए, दिल को छू लेने वाले एक्शन और देशभक्ति के उत्साह को सहजता से जोड़ती है।  फाइटर अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

Read More

बॉबी देओल की फिटनेस लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है...

Posted on :03-Feb-2024
बॉबी देओल की फिटनेस लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है...

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता बॉबी देओल हाल ही में आई फिल्म एनिमल के बाद से लगातार अपनी फिटनेस की वजह से लोगों के बीच चर्चा में बने हुए हैं। कई मौको पर लगातार बॉबी देओल अपनी फिटनेस का दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। बॉबी देओल की फिटनेस देखने के बाद लोगों का यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ बॉबी देओल ने अपनी फिटनेस को बेहद ही कमाल और डैशिंग नजर आने लगे है। बॉबी देओल का हर एक अंदाज निराला है जिसकी वजह से वह फैंस के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय है। बॉबी देओल की लोकप्रियता ही आज लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

Read More

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा की खूबसूरत पत्नी के साथ दिल जीत लेने वाली तस्वीर

Posted on :02-Feb-2024
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा की खूबसूरत पत्नी के साथ दिल जीत लेने वाली तस्वीर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा की हाल ही में उनकी खूबसूरत पत्नी के साथ दिल जीत लेने वाली तस्वीर सबके सामने आई है। इन तस्वीरों में संजय मिश्रा और उनकी पत्नी किरण मिश्रा एक दूसरे के साथ बहुत खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं। जिसने भी संजय मिश्रा की खूबसूरत पत्नी को देखा है तब लोग उनकी अदाओं के दीवाने हो चुके हैं। हर किसी का इस मौके पर यही कहना है कि संजय मिश्रा बहुत खुश नसीब है जो उन्हें किरण जैसी सुशील और खूबसूरत पत्नी मिली है। पिछले 15 सालों में हर कदम पर इन दोनों में एक दूसरे के साथ दिया है।

Read More

शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली बेटी सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ...

Posted on :02-Feb-2024
शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली बेटी सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ...

शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली बेटी सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ लगातार देखी जा रही है। दोनों की हाल ही में नई फोटोस आई है, सामने आई फोटोस में दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली बेटी सोनाक्षी सिन्हा अपने पापा के लाख समझाने के बावजूद भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब एक बार फिर सोनाक्षी सिन्हा अपने पिता के खिलाफ जाकर जहीर इकबाल के साथ दिखाई दे रही है। दोनों पिछले कुछ दिनों से एक दूसरे के साथ हैं और दोनों कई बार एक दूसरे के साथ देखे जा रहे हैं। दोनों की साथ में तस्वीर वायरल होने की वजह से लोग शत्रुघ्न सिन्हा को ताने देते नहीं थक रहे।

Read More

एक वक्त के नामी गायक, जिनकी गायकी से खुद रफी साहब भी प्रभावित हुए थे...

Posted on :02-Feb-2024
एक वक्त के नामी गायक, जिनकी गायकी से खुद रफी साहब भी प्रभावित हुए थे...

"हमसे का भूल हुई। जो ये सज़ा हमका मिली।" या फिर "कि रब मुझे माफ करे। मेरा इंसाफ करे।" या इसे ले लीजिए,"मुहब्बत अब तिजारत बन गई है। तिजारत अब मुहब्बत बन गई है।" ये सभी गीत इन साहब ने गाए थे। नाम है इनका अनवर हुसैन। एक वक्त के नामी गायक। जिनकी गायकी से खुद रफी साहब भी प्रभावित हुए थे। आज अनवर हुसैन का जन्मदिन है। 1 फरवरी 1949 को अनवर हुसैन का जन्म हुआ था। पिता आशिक हुसैन पुराने ज़माने के बहुत नामवर संगीतकार गुलाम हैदर के असिस्टेंट थे। वो एक नामी सितार नवाज़ और हारमनोनियम नवाज़ भी थे। और उन्होंने ही अनवर को संगीत की तालीम दी थी। भविष्य में किसी दिन अनवर हुसैन जी की पूरी कहानी कहूंगा। अभिनेत्री आशा सचदेव से इनका क्या रिश्ता है? अरशद वारसी रिश्ते में इनके क्या लगते हैं? 70 और 80 के दशक में फला-फूला इनका करियर अचानक 90 के दशक में कैसे तबाह हो गया? ये सारी बातें इनकी कहानी में बताई जाएंगी। अनवर हुसैन जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। 

Read More

फिल्म इंडस्ट्री में लगातार अपना योगदान दूंगा-अर्जुन रामपाल

Posted on :01-Feb-2024
फिल्म इंडस्ट्री में लगातार अपना योगदान दूंगा-अर्जुन रामपाल

अनिल बेदाग
अर्जुन रामपाल को "चैंपियंस ऑफ चेंज अवॉर्ड" से सम्मानित किया गया

मुंबई  : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल को " चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड महाराष्ट्र " समारोह  में सिनेमा और संस्कृति में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस समारोह में  प्रतिष्ठित सरकारी अधिकारियों की उपस्थिति में अर्जुन को सम्मानित किया गया। 

Open photo

पुरस्कार समारोह की तस्वीर साझा करते हुए अर्जुन रामपाल ने इस सम्मान पर आभार व्यक्त करते हुए कहा, “भारत के माननीय 37वें मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति केजी बालाकृष्णन के हाथों  "चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड महाराष्ट्र" को प्राप्त कर बहुत ही सन्मानित महसूस कर रहा  हूँ ” न्यायमूर्ति ज्ञानसुधा मिश्रा (पूर्व न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट भारत )का आभारी हूँ कि उन्होंने इस सम्मान को और भी प्रभावी बनाया। मैं समाज और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में लगातार अपना  योगदान देता रहूँगा।

Open photo

धन्यवाद, श्री नंदन झा (चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड कमेटी के अध्यक्ष) सकारात्मक बदलाव के लिए प्रयासरत व्यक्तियों के प्रयासों को स्वीकार करने के लिए।” अर्जुन रामपाल अपनी आगामी फिल्म 'क्रैक' में दमदार भूमिका में नज़र आएंगे।
 
Read More

Previous123456789101112Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

कभी बंदूक अब रोज़गार

कभी बंदूक अब रोज़गार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution