× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    वाराणसी जिला न्यायालय में बम धमकी से हड़कंप, तमिलनाडु लिंक की जांच में जुटी पुलिस

    वाराणसी जिला न्यायालय में बम धमकी से हड़कंप, तमिलनाडु लिंक की जांच में जुटी पुलिस

    रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम: 114 राफेल और 6 P-8I विमानों की खरीद को हरी झंडी

    रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम: 114 राफेल और 6 P-8I विमानों की खरीद को हरी झंडी

    भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती, सरकारी कंपनियों ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल कच्चा तेल

    भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती, सरकारी कंपनियों ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल कच्चा तेल

    दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी, जांच एजेंसियां सक्रिय

    दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी, जांच एजेंसियां सक्रिय

    -जलवायु परिवर्तन के चलते शीतकालीन बारिश और बर्फबारी में भारी कमी आई

    -जलवायु परिवर्तन के चलते शीतकालीन बारिश और बर्फबारी में भारी कमी आई

  • छत्तीसगढ़
    थाना महासमुंद अंतर्गत सट्टा खेलाने वाले के विरूद्ध कार्यवाही।

    थाना महासमुंद अंतर्गत सट्टा खेलाने वाले के विरूद्ध कार्यवाही।

    ऑपरेशन

    ऑपरेशन "निश्चय" के अंतर्गत महासमुंद जिले में 137 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त

     एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

    सजा के बाद शेख हसीना का पहला तीखा बयान, हिम्मत हो तो ICC में करो मुकदमा

    सजा के बाद शेख हसीना का पहला तीखा बयान, हिम्मत हो तो ICC में करो मुकदमा

  • मनोरंजन
    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हंसी का महाविस्फोट तय! ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगा कोहराम

    हंसी का महाविस्फोट तय! ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगा कोहराम

    रानी मुखर्जी की दमदार वापसी: ‘मर्दानी 3’ ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया प्यार

    रानी मुखर्जी की दमदार वापसी: ‘मर्दानी 3’ ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया प्यार

    काशिका कपूर की भाषाएँ बनीं उनकी सबसे बड़ी ताक़त

    काशिका कपूर की भाषाएँ बनीं उनकी सबसे बड़ी ताक़त

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

    मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

  • राजधानी
    किसानों की समृद्धि और खुशहाली से ही विकसित भारत का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    किसानों की समृद्धि और खुशहाली से ही विकसित भारत का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    “विकसित भारत एवं सतत विकास” राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि महादेव कावरे ने किया उद्घाटन

    “विकसित भारत एवं सतत विकास” राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि महादेव कावरे ने किया उद्घाटन

    नवजीवन की ओर बढ़ते कदम: पुनर्वास नीति से बदली तकदीर, बदली तस्वीर

    नवजीवन की ओर बढ़ते कदम: पुनर्वास नीति से बदली तकदीर, बदली तस्वीर

    स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग प्रतिबद्ध - श्री अरुण साव

    स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग प्रतिबद्ध - श्री अरुण साव

    राज्यपाल श्री डेका ने निरामय आरोग्य संस्थान को सौंपी एम्बुलेंस की चाबी

    राज्यपाल श्री डेका ने निरामय आरोग्य संस्थान को सौंपी एम्बुलेंस की चाबी

  • ज्योतिष
    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राजधानी

Previous12...18192021222324...7374Next

विशेष चेकिंग अभियान के तहत 30 आटो चालकों पर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई

Posted on :24-Jul-2025
विशेष चेकिंग अभियान के तहत 30 आटो चालकों पर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर के प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर,के नेतृत्व में आए दिन यात्रियों  की सुरक्षा को लेकर चलाए जाते हैं अभियान,

प्रभारी निरीक्षक ने कहा RPF की प्राथमिकता,यात्रियों की सुरक्षा के साथ साथ यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े

रायपुर :  रेलवे स्टेशन रायपुर में बुधवार को आरपीएफ ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 48 लोगों पर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की। इनमें 30 आटो चालक, किन्नर, अवैध वेंडर, और अनाधिकृत रूप से प्लेटफार्म या ट्रेन में घूमते पाए गए व्यक्ति शामिल थे। अभियान के दौरान स्टेशन यार्ड एरिया, सभी वेटिंग हाल, पार्सल कार्यालय, सर्कुलेटिंग एरिया, अप-डाउन प्लेटफार्म, र नो पार्किंग जोन में चेकिंग की गई। इस कार्रवाई में 48 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई। इनमें 30 आटो चालक, किन्नर, अवैध शामिल हैं। इन सभी पर रेलवे अधिनियम की धारा 145 (बी) (शांति भंग करना), धारा 144 (अनधिकृत प्रवेश), धारा 147

(रेलवे परिसर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश) तथा धारा 159 (अवैध वेंडिंग) के उल्लंघन में केस दर्ज किया गया। सुरक्षा बलों का यह अभियान यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे परिसर की व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों की पहचान के उद्देश्य से चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसी कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेंगी ताकि स्टेशन परिसर को सुरक्षित, स्वच्छ और यात्रियों के अनुकूल बनाया जा सके। यह अभियान महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशानुसार चलाया गया था। 

इस अभियान का नेतृत्व रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर के प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर, सीआइबी प्रभारी निरीक्षक निशा भोईर और टास्क टीम प्रभारी एनके यादव ने किया। उनके साथ अन्य अधिकारी एवं बल सदस्य भी तैनात रहे।

Read More

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुबह 7 बजे किया डीकेएस अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण

Posted on :23-Jul-2025
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुबह 7 बजे किया डीकेएस अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

अस्पताल में भर्ती बच्चों और महिला मरीजों से किया आत्मीय संवाद

अस्पताल स्टाफ को मरीजों के हित में समर्पित भाव से काम करने का दिया निर्देश

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बुधवार की सुबह 7 बजे राजधानी रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री जायसवाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उपचार और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा।स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में भर्ती बच्चों और महिला मरीजों से आत्मीयता से बात कर उनके हालचाल जाने और इलाज संबंधी जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के परिजनों से भी चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं।

 स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुबह 7 बजे किया डीकेएस अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान श्री जायसवाल ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, दवा वितरण, चिकित्सकीय जांच, ऑपरेशन थियेटर, वार्ड व्यवस्था जैसी सुविधाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों से संवाद कर मरीजों की देखभाल में और अधिक संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए। मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मचारियों को मरीजों के हित में समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए।

Read More

शहीद पत्रकार मुकेश चंद्राकर को 'लोकजतन सम्मान', कल 24 जुलाई को रायपुर, प्रेस क्लब में होगा आयोजन, वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश देंगे मुख्य व्याख्यान

Posted on :23-Jul-2025
शहीद पत्रकार मुकेश चंद्राकर को 'लोकजतन सम्मान', कल 24 जुलाई को रायपुर, प्रेस क्लब में होगा आयोजन, वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश देंगे मुख्य व्याख्यान

रायपुर : इस वर्ष का 'लोकजतन सम्मान' बस्तर के शहीद पत्रकार मुकेश चंद्राकर को उनकी निर्भीक, मैदानी तथा कॉर्पोरेट विरोधी जुझारू पत्रकारिता के लिए दिया जायेगा।  इस सम्मान समारोह का आयोजन कल 24 जुलाई 2025 को रायपुर प्रेस क्लब में अपराह्न 3 बजे से किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश "लोकतांत्रिक भारत में पत्रकारिता की चुनौतियां" विषय पर व्याख्यान देंगे। इसी के साथ मध्यप्रदेश में शैलेन्द्र शैली स्मृति व्याख्यान माला की शुरुआत भी होगी, जो 7 अगस्त तक चलेगी। इस समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर मुक्तिबोध करेंगे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ लेखक तथा पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी होंगे। शैलेन्द्र शैली लोकजतन के संस्थापक-संपादक थे, जिनकी याद में इस सम्मान समारोह और व्याख्यान माला का हर साल आयोजन किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि बीजापुर के नौजवान पत्रकार मुकेश चंद्राकर की इस वर्ष 1 जनवरी को हत्या कर उसकी लाश को सेप्टिक टैंक में दफना दिया गया था। 'लोकजतन' ने इस सम्मान की घोषणा करते हुए आमतौर से देश और दुनिया तथा खासतौर से छत्तीसगढ़ में जन पक्षधर पत्रकारिता के जोखिम और पत्रकारों पर बढ़ रहे हमलों में सत्ता और कॉर्पोरेट पूंजी की मिलीभगत को रेखांकित किया है और कहा है कि उस समय जब बस्तर में माओवाद का हौवा दिखाकर लोकतंत्र को स्थगित और संविधान के राज को खत्म कर दिया गया है, मुकेश की पत्रकारिता ने इस दुष्चक्र को तोड़ने और स्थानीय स्तर पर पनपे उन कॉरपोरेटों की, जिनके सत्ताधारी वर्गों  के साथ खुले संबंध हैं, की बर्बरता को उजागर करने का काम किया है। मुकेश को अपनी साहसिक पत्रकारिता की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है। वे पत्रकारिता के मोर्चे के शहीद हैं। 'लोकजतन' ने आशा व्यक्त की है कि दिवंगत मुकेश चंद्राकर को दिया जा रहा यह सम्मान जन पक्षधर पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का काम करेगी।

अभी तक डॉ. राम विद्रोही (ग्वालियर), कमल शुक्ला (बस्तर-रायपुर), लज्जाशंकर हरदेनिया (भोपाल), अनुराग द्वारी (भोपाल),  राकेश अचल (ग्वालियर), पलाश सुरजन (भोपाल) आदि प्रमुख पत्रकारों को इस सम्मान से अभिनंदित किया जा चुका है।

'लोकजतन' के संस्थापक-सम्पादक शैलेन्द्र शैली कवि, लेखक, पत्रकार, चित्रकार, असाधारण वक्ता, संघर्षों के नायक, संगठनकर्ता और राजनीतिक कार्यकर्ता थे। वे अपने समय के प्रखर तथा लोकप्रिय छात्र नेता थे। वे आपातकाल में उस समय मीसा की पूरी अवधि - 19 महीने - जेल में रहे थे, जब वे पूरे 18 वर्ष के भी नहीं हुए थे। उनकी बीएससी भी जेल में पूरी हुयी थी। इसके बाद भी कई जेल यात्राएं उन्हें करनी पड़ीं। वे एसएफआई की  केंद्रीय समिति के सबसे युवा सदस्य तथा कामरेड सीताराम येचुरी की अध्यक्षता के समय स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (एसएफआई)  के राष्ट्रीय पदाधिकारी रहे थे। वे माकपा के सबसे युवा राज्य सचिव तथा  इसकी  केंद्रीय समिति के सबसे युवा सदस्य भी रहे। उन्होंने संयुक्त मध्यप्रदेश में छत्तीसगढ़ तथा बस्तर के अनेक आंदोलनों में प्रमुख भूमिका निबाही थी।

उल्लेखनीय है कि 'लोकजतन' पिछले 26 वर्षों से बिना किसी व्यवधान और बिना किसी सरकारी या कार्पोरेटी विज्ञापन के लगातार प्रकाशित होने वाला मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ का पाक्षिक है, जो हर साल 24 जुलाई को लोकजतन सम्मान समारोह और 7 अगस्त तक शैलेन्द्र शैली स्मृति व्याख्यान माला का आयोजन करता है।

बादल सरोज
संपादक, लोकजतन
(मो) 94250-06716.

Read More

शहीद महेन्द्रकर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर जगदलपुर में श्रीमती शकुंतला हुई सम्मानित

Posted on :23-Jul-2025
शहीद महेन्द्रकर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर जगदलपुर में श्रीमती शकुंतला हुई सम्मानित

धनंजय राठौर, संयुक्त संचालक

हल्बी भाषा के सुदीर्घ लेखन, संरक्षण, उन्नयन में योगदान के लिए मिला सम्मान

शकुंतला चो लेजा गीत महत्वपूर्ण संग्रह

रायपुर : कुलपति शहीद महेन्द्रकर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर जगदलपुर प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने ने कहा कि बस्तर संभाग की हल्बी भाषा की साहित्यकार श्रीमती शकुंतला तरार को उनके हल्बी भाषा में सुदीर्घ लेखन, संरक्षण, उन्नयन में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि शकुंतला तरार की हलबी गीत संग्रह शकुंतला चो लेजा गीत बस्तर को जानने समझने के लिए महत्वपूर्ण संग्रह है। इससे हलबी की समृद्धि बढ़ रही है। ज्ञातव्य है कि श्रीमती शकुंतला की अब तक पाँच पुस्तकें हल्बी भाषा में प्रकाशित हो चुकी है, जिसमें एक परंपरागत गीति कथा का प्रकाशन साहित्य अकादमी दिल्ली ने किया है । शहीद महेन्द्रकर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर जगदलपुर एवं शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जगदलपुर जिला-बस्तर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम जगदलपुर के शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ।

कुलपति शहीद महेन्द्रकर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर जगदलपुर प्रो. श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमन डेका का सन्देश सुनाते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में जितनी भी भाषा और बोलियाँ हैं, उन सबका संरक्षण किया जाना चाहिए। श्रीमती शकुंतला तरार की पुस्तक हलबी गीत संग्रह शकुंतला चो लेजा गीत के संबंध में कहा कि हलबी बस्तर की संपर्क भाषा है। हलबी में लिखे गीत बस्तर की संस्कृति की विशेषता बताती हैं। हलबी का लोक साहित्य अत्यंत समृद्ध है। लेजा गीत बस्तर में अत्यधिक प्रचलित है। इसमें युवक युवतियों के आपसी संवाद होते हैं। सौ गीतों में इस संग्रह में सांस्कृतिक रूप प्रकट होकर आए हैं।

प्राचार्य, शास. काकतीय स्नातकोत्तर महा. जगदलपुर ने स्वागत भाषण दिया।  कार्यक्रम में नारायणपुर के पद्मश्री बैद्यराज  हेमचंद मांझी, कांकेर से पद्मश्री अजय मंडावी को भी सम्मानित किया गया। रायपुर से  साहित्यकार श्रीमती शकुंतला तरार को उनकी हल्बी की प्रकाशित पुस्तक शकुंतला चो लेजा गीद जिसमें 101 हल्बी लेजा गीत और उसका 101 हिंदी अनुवाद है, के लिए सम्मानित किया गया। शकुंतला ने हिमाचल प्रदेश के शिमला में आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत होने वाले अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में हल्बी और छत्तीसगढ़ी में रचना पाठ किया। साहित्य अकादमी दिल्ली के द्वारा आयोजित 157 भाषाओं के साथ वर्ल्ड रिकार्ड बनाने में हल्बी लेजा गीत का गायन कर बस्तर की इस भाषा को विश्व के समक्ष रख इतिहास बनाया।

कार्यक्रम को डॉ. डी. के. श्रीवास्तव, OSD (NEP) उच्च शिक्षा विभाग, डॉ. जी. ए. घनश्याम, संयुक्त संचालक, उच्च शिक्षा विभाग ने भी संबोधित किया। प्रारंभ में माँ सरस्वती की मूर्ति पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के बाद अतिथियों का स्वागत हुआ। धन्यवाद ज्ञापन - कुलसचिव, शहीद महेन्द्रकर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर जगदलपुर ने किया। इस अवसर पर बस्तर संभाग के जनप्रतिनिधि, साहित्यकार, सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यगण, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएँ और गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित थे।

Read More

छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष आयोजन की तैयारियां प्रारंभ

Posted on :22-Jul-2025
छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष आयोजन की तैयारियां प्रारंभ

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष  आयोजन के संबंध में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के आयोजन के संबंध में व्यापक विचार-विमर्श किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए आयोजित इस बैठक में राज्य शासन के सभी विभागों के सचिव, विभागाध्यक्ष, संभागायुक्त और कलेक्टर शामिल हुए। रजत जयंती वर्ष में 15 अगस्त 2025 से 6 फरवरी 2026 तक 25 सप्ताहों के दौरान राज्य के सभी विभागों, मंत्रिगणों के अनेकों कार्यक्रम शामिल होंगे। 

रजत जयंती वर्ष का आयोजन दो चरणों में होगा। पहला चरण 15 अगस्त 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक होगा। दूसरा चरण 01 नंवबर 2025 से 6 फरवरी 2026 तक होगा। रजत जयंती वर्ष के आयोजन के अवसर पर राज्य शासन के सभी विभागों द्वारा अपने साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें उनकी विभागीय योजनाओं एवं राज्य में 25 वर्ष में विभाग द्वारा किए गए कार्यों का समावेश होगा। अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ने सभी विभाग के प्रमुख अधिकारियों से शीघ्र ही अपने विभाग की कार्ययोजना संस्कृति सचिव को 5 अगस्त तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टरों को भी जिला स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। 

छत्तीसगढ़ का रजत जयंती का उत्सव, युवा, अन्नदाता व नारी पर आधारित होगी, जिसमें इनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम में जनभागीदारी, सरकारी और निजी क्षेत्र से जुड़े लोगों सहित आम जनमानस की सक्रियता और सहभागिता से जनगौरव और देशभक्ति को बढ़ावा देने के  उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में विरासत और विश्वास का संगम होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की गतिविधियों को शामिल किया जाएगा। 

बैठक में संस्कृति विभाग के सचिव श्री रोहित यादव ने रजत जयंती वर्ष आयोजन के संबंध में प्रस्तुतिकरण के जरिए विस्तार से जानकारी दी। आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. रवि मित्तल ने रजत जयंती कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण गतिविधियों को शामिल करने के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों के दौरान विभागों द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों का समावेश होना चाहिए। रजत जयंती वर्ष कार्यक्रम ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, जिला स्तर तथा राज्य स्तर पर आयोजित होंगे। बैठक में विभागीय सचिवों से कहा गया है कि वे शीघ्र ही राज्य एवं जिला स्तर पर अपने विभागीय अधिकारियों की नियुक्ति कर दें। रजत जयंती के कार्यक्रम में प्रदर्शनी, जनसम्पर्क भ्रमण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साहित्यिक संगोष्ठी सहित विद्यालय और महाविद्यालय में प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। आयोजन की सफलता के लिए राज्य शासन के सभी विभागों की जिम्मेदारी तय की गई है। 

Read More

नकली खोवा एवं मिठाइयों जांच के लिए दुकानों पर औचक दबिश

Posted on :22-Jul-2025
नकली खोवा एवं मिठाइयों जांच के लिए दुकानों पर औचक दबिश

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने नमूनों को जांच के लिए रायपुर भेजा

रायपुर : राज्य शासन के निर्देशानुसार रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा कोरिया जिले में नकली खोवा, मिलावटी मिठाई एवं दूषित दुग्ध उत्पादों की बिक्री पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए जांच-पड़ताल का विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। आज 21 जुलाई को बैकुंठपुर नगर में मिठाई दुकानों एवं दुग्ध उत्पाद विक्रय वाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। 

नकली खोवा एवं मिठाइयों जांच के लिए दुकानों पर औचक दबिश

निरीक्षण के दौरान पॉपुलर स्वीट कॉर्नर (पुराना बस स्टैंड) एवं बड़े भैया स्वीट्स (भट्टीपारा) से संदेहास्पद खोवा के विधिक नमूने संकलित किए गए, जिन्हें राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी, रायपुर भेजा गया है। नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं विधि नियम, 2011 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे मिठाई एवं दुग्ध उत्पाद केवल विश्वसनीय एवं लाइसेंस प्राप्त प्रतिष्ठानों से ही क्रय करें तथा उत्पादों की निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि एवं लेबलिंग की जानकारी अवश्य देखें। यदि कहीं भी मिलावट अथवा संदिग्ध खाद्य सामग्री की जानकारी मिले, तो तत्काल संबंधित विभाग को सूचित करें। जांच-पड़ताल का यह अभियान आमजन के स्वास्थ्य सुरक्षा तथा खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु सतत रूप से जारी रहेगा।

Read More

उर्वरक विक्रय में अनियमितता के मामले में पांच संस्थानों को नोटिस

Posted on :22-Jul-2025
उर्वरक विक्रय में अनियमितता के मामले में पांच संस्थानों को नोटिस

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

तीन विक्रय केन्द्र पर लगा प्रतिबंध

रायपुर :  किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उर्वरक की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं नकली खाद के विक्रय पर रोक लगाने हेतु मुंगेली जिले में कृषि विभाग के अधिकारियों, उर्वरक निरीक्षकों की टीम द्वारा सतत निरीक्षण एवं कार्यवाही की जा रही है। जिले के विभिन्न कृषि केन्द्रों का औचक निरीक्षण के दौरान उर्वरक विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर तीन कृषि केन्द्रों - साहू कृषि केन्द्र मोहडंडा, पटेल कृषि केन्द्र मोहडंडा एवं मॉं महामाया कृषि केन्द्र देवरहट के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

कृषि उपसंचालक श्री एम.आर. तिग्गा ने जानकारी दी कि उक्त तीनों केन्द्रों के अतिरिक्त साहू कृषि केन्द्र खपरीकला एवं सत्येन्द्र कृषि केन्द्र तरकीडीह सहित प्रतिबंधित केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिले के सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि उर्वरक का विक्रय केवल निर्धारित दर पर एवं पॉस मशीन के माध्यम से ही किया जाए। कृषकों को उर्वरक के साथ अन्य सामग्री लेने हेतु बाध्य न किया जाए तथा दुकान में दैनिक स्टॉक एवं मूल्य सूची का स्पष्ट प्रदर्शन अनिवार्य रूप से किया जाए। निरीक्षण दल में श्री राजेश साहू, श्री लोकेश कोशले, श्री योगेश दुबे (निरीक्षक), श्री उमेश दीक्षित (निरीक्षक) एवं सहायक श्री भीष्म राव भोसले भी उपस्थित रहे।

Read More

अटल डिजिटल सुविधा केंद्र से महिलाओं, बुजुर्गो और दिव्यांगों को अपने पंचायत में ही मिल रहा योजनाओं का लाभ -उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

Posted on :22-Jul-2025
अटल डिजिटल सुविधा केंद्र से महिलाओं, बुजुर्गो और दिव्यांगों को अपने पंचायत में ही मिल रहा योजनाओं का लाभ -उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम खुंटू, जमुनिया, सांरगपुर, डबराभाट, बिजई और तालपुर का दौरा कर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

ग्रामीणों ने परंपरागत तरीके से फूल-मालाओं और नारियल भेंट कर उपमुख्मंत्री का किया अभिनंदन

रायपुर : उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज कबीरधाम जिले के प्रवास पर रहे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने कवर्धा विधानसभा के ग्राम खुंटू, जमुनिया, सांरगपुर, डबराभाट का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। गांवों में पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा का युवा, बुजुर्ग और महिलाओं ने गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत किया। ग्रामीणों ने परंपरागत तरीके से फूल-मालाओं और नारियल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद ग्राम बिजई और तालपुर के कार्यक्रम में शामिल हुए।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याएं, मांगें और शिकायतें ध्यानपूर्वक सुनीं। उन्होंने सभी मुद्दों के त्वरित निराकरण का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर नागरिक की सुविधा और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही कई समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। जनसंपर्क कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विष्णुदेव साय सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों, श्रमिकों, महिलाओं और युवाओं के हित में कई योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाना प्राथमिकता है।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महतारी वंदन योजना के तहत 01 हजार रूपए की राशि महिलाओं के खाते में हस्तांतरित की जा रही है। महतारी वंदन योजना की राशि को निकालने के लिए माताओं-बहनों को अब शहरों तक नहीं जाना पड़ रहा है। शहर जाने से जहां समय और धन दोनों की बर्बादी होती है, वहीं कई बार महिलाओं को अतिरिक्त परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। आज इन डिजिटल केंद्रों के माध्यम से उन्हें अपने ही गांव में पैसे निकालने सहित अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं मिलने लगी है। उन्होंने बताया कि जिले में 42 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र संचालित हो रहे हैं। जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया है। अटल डिजिटल सुविधा केंद्र में महिलाओं सहित बुजुगों एवं दिव्यांगों को भी पेंशन की राशि अपने पंचायत में ही मिल रही है।  

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों के जरिए न केवल योजना की राशि का भुगतान, बल्कि बैंकिंग सेवाएं, दस्तावेज़ प्रिंट, ऑनलाइन आवेदन और अन्य डिजिटल सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है। यह पहल ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि जिले की 42 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र संचालित हो रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में सभी पंचायतों को इस सुविधा से जोड़ा जाए, ताकि हर महिला और परिवार बिना किसी बाधा के सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सके और गांवों में डिजिटल सेवाओं का विस्तार हो सके।  

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्रामीणों से योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक भी लिया और कहा कि पारदर्शी प्रशासन और त्वरित सेवा सरकार की प्राथमिकता है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लोगों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने सुझाव सरकार तक पहुंचाएं, जिससे नीतियों को और बेहतर बनाया जा सके। जनसंपर्क के दौरान गांवों में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की गई और उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों की हर समस्या का प्राथमिकता से समाधान किया जाए। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुषमा गणपत बघेल, जिला पंचायत सदस्य डॉ. बीरेन्द्र साहू, श्री विजय पाटिल सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीण उपस्थित थे।

Read More

75 लीटर कच्ची शराब और 900 किलोग्राम गुड़ निर्मित पाश जब्त

Posted on :22-Jul-2025
75 लीटर कच्ची शराब और 900 किलोग्राम गुड़ निर्मित पाश जब्त

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

एक आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

रायपुर : आबकारी विभाग दुर्ग ने आज थाना नंदिनी नगर के ग्राम ग्राम घटियाखुर्द में आरोपी अनिकेत पारधी एवं अज्ञात के कब्जे से कुल 75 लीटर गुड़ से निर्मित कच्ची मदिरा जब्त की, जिसका बाजार मूल्य 11,250 रूपए है। टीम ने 900 किलोग्राम गुड़ निर्मित पाश (किण्वित पदार्थ) भी जब्त किया है, जिसका अनुमानित मूल्य 45 हजार रूपए है। इस दौरान मदिरा निर्माण में प्रयुक्त गैस, चूल्हा, डेगची सहित अन्य उपकरण भी बरामद किए गए। इस मामले में आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया है।

आबकारी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह एवं प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री सीआर साहू के मार्गदर्शन में की गई। दुर्ग जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है।

Read More

अवाम ए हिन्द संस्था के पदाधिकारियों ने उर्स के मौके पर नागपुर में बाबा ताजुद्दीन औलिया की बारगाह में चादर पेश कर मांगी अमन-शांति की दुआ : मो. सज्जाद खान, संस्थापक

Posted on :21-Jul-2025
अवाम ए हिन्द संस्था के पदाधिकारियों ने उर्स के मौके पर नागपुर में बाबा ताजुद्दीन औलिया की बारगाह में चादर पेश कर मांगी अमन-शांति की दुआ : मो. सज्जाद खान, संस्थापक

रायपुर : नागपुर (महाराष्ट्र) के प्रसिद्ध सूफी संत हज़रत बाबा ताजुद्दीन औलिया के 103वें उर्स मुबारक के मौके पर राजधानी की सर्वधर्म एवं सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के संस्थापक, मो. सज्जाद खान एवं पदाधिकारियों ने नागपुर पहुँच कर दरगाह में हाजरी दी।

हर साल अजीमोशान तरीके से मनाए जाने वाले सालाना उर्स के अवसर पर देशभर से ज़ायरीन, अकीदतमंद लोग शामिल होते हैं। इस मौके पर संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने दरगाह खादिमों के साथ बाबा ताजुद्दीन की बारगाह में चादर, फूल पेश कर प्रदेश एवं राष्ट्र की खुशहाली, अमन चैन, सुख शांति समृद्धि के लिए दुआ मांगी, तत्पश्चात दरगाह परिसर में हजारों की तादाद में रुके गरीब जरूरतमंदों, मिस्कीनों को लंगर तकसीम किया गया। इसके अतिरिक्त संस्था द्वारा चलाये जा रहे सुपोषण अभियान के 1938 दिन पूर्ण करते हुए डीकेएस अस्पताल में मरीजों के परिजनों को निःशुल्क भोजन वितरण का कार्य भी जारी रहा।  इस मौके पर संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ ज़ुबैर खान, वसीम अकरम, युवराज कटरे, अरहम खान, मुश्ताक खान, देवानंद सिन्हा, मंजु ज्ञानचंदानी, नजमा खान, नौरिन, मोहिब, मनतशा व अन्य उपस्थित रहे। 

 

प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी

Read More

शहर को भी अपना घर समझें और स्वच्छ रखे : श्री अरुण साव

Posted on :21-Jul-2025
शहर को भी अपना घर समझें और स्वच्छ रखे : श्री अरुण साव

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

उप मुख्यमंत्री ने अटल परिसर का किया लोकार्पण, पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी किया

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने 30 करोड़ रुपए के कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

रायपुर : उप मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज कोरबा नगर निगम कोरबा में लगभग 30 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें भूमिपूजन के 74 कार्य, राशि 24 करोड़ 76 लाख रुपए और लोकार्पण के 19 कार्य राशि चार करोड़ 60 लाख रुपए शामिल हैं। श्री साव ने विवेकानंद उद्यान के सामने अटल परिसर का लोकार्पण किया। उन्होंने अटल परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। कार्यक्रम में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत और सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर भी शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री ने अटल परिसर का किया लोकार्पण, पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी किया

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह गौरव की बात है कि अब प्रदेश के नगरीय निकायों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त होने लगा है। कोरबा नगर निगम को भी स्वच्छता के लिए पुरस्कार मिलना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि कोरबा में तेज गति से स्वच्छता के काम हो रहे हैं। आने वाले समय में कोरबा नम्बर वन पर रहे, इसके लिए आमजनों का सहयोग जरूरी है। श्री साव ने कहा कि जिस तरह हर व्यक्ति अपने घर को स्वच्छ रखता है, उसी तरह शहर को भी अपना घर समझें और स्वच्छ रखें। कोरबा शहर साफ-सुथरा हो, इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। 

श्री साव ने कोरबा के विकास के लिए नगर निगम में 72 कार्यों हेतु 18 करोड़ रुपए और देने की घोषणा करते हुए कहा कि कोरबा ऊर्जाधानी है और यहाँ के लोगों में ऊर्जा बनी रहे, इस दिशा में कार्य करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में विकास के लिए राशि उपलब्ध कराई जा रही है। अकेले कोरबा नगर निगम को 280 करोड़ की राशि विकास कार्यों के लिए दी गई है। उन्होंने कहा कि कोरबा जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की राशि से भी विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। 

उप मुख्यमंत्री ने अटल परिसर का किया लोकार्पण, पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी किया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग व वाणिज्य तथा श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कोरबा के विकास के लिए पर्याप्त राशि प्रदान की है। इसके अलावा डीएमएफ और अन्य मद से भी कोरबा को विभिन्न कार्यों के लिए राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जिले से प्राप्त राशि को जिले में ही खर्च करने की व्यवस्था प्रदान की है। इससे कोरबा में लगातार विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। 

उप मुख्यमंत्री ने अटल परिसर का किया लोकार्पण, पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी किया

श्री देवांगन ने शहर के सभी 67 वार्डों में समग्र विकास कार्य कराने के लिए संकल्पित होने की बात कही और स्वच्छता के मामले में देश की रैंकिंग में नम्बर वन बनाने की दिशा में कार्य करने और आम नागरिकों से भी इसके लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने अटल परिसर के निर्माण और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा के अनावरण होने पर इसे कोरबा के लिए गौरव बताया। कार्यक्रम को महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने भी सम्बोधित किया। कलेक्टर श्री अजीत वसंत, एसपी श्री सिद्दार्थ तिवारी और निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय सहित पार्षदगण और अन्य जनप्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

Read More

अंधेरे से उजाले की ओर: पूवर्ती गांव के अर्जुन की उड़ान

Posted on :19-Jul-2025
अंधेरे से उजाले की ओर: पूवर्ती गांव के अर्जुन की उड़ान

डॉ. कुशराम सर 

रायपुर : नक्सलवाद से प्रभावित बस्तर अंचल का एक नाम जो आज उम्मीद और बदलाव की मिसाल बनकर उभरा है – वह है माडवी अर्जुन। सुकमा जिले के अति-दुर्गम और माओवादी हिंसा से वर्षों त्रस्त रहे पूवर्ती गांव के इस बालक ने जवाहर नवोदय विद्यालय, पेंटा (दोरनापाल) में छठवीं कक्षा में चयन पाकर इतिहास रच दिया है। यह केवल एक छात्र की जीत नहीं, बल्कि उस उम्मीद का संकेत है जो अब बस्तर के कोने-कोने में अंकुरित हो रही है।

 माडवी अर्जुन जिस पूवर्ती गांव का रहने वाला है , दरअसल वह नक्सलियों के कमांडर हिड़मा का पैतृक गांव है। एक दौर था, जब  पूवर्ती नक्सलियों का गढ़ माना जाता था। यहाँ माओवादी जन अदालत लगाकर आतंक और ग्रामीणों भाग्य का फैसला सुनाते थे। अब वही पूवर्ती गांव,  शिक्षा और विकास के नए सूरज की किरणें देख रहा है। अर्जुन की इस उपलब्धि ने यह दिखा दिया है कि परिस्थितियां कितनी भी कठिन हों, अगर अवसर और मार्गदर्शन मिले तो सफलता जरूर मिलती है।

अर्जुन वर्तमान में बालक आश्रम सिलगेर में पढ़ाई कर रहा था। उसके घर में न बिजली है, न पक्की छत। उसके माता-पिता खेती और मजदूरी कर किसी तरह घर चलाते हैं। फिर भी, अर्जुन ने कठिन परिस्थितियों को पीछे छोड़ते हुए अपनी मेहनत और आश्रम शिक्षकों के समर्पण से यह उपलब्धि अर्जित की।

बीते डेढ़ वर्षों में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान ने बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों में परिवर्तन की नींव रखी है। पूवर्ती जैसे क्षेत्र जहां पहले सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं थीं, अब वहां सड़क निर्माण, सुरक्षा बलों के कैंप, गुरुकुल विद्यालय, स्वास्थ्य सेवाएं और उचित मूल्य दुकानें शुरू हो चुकी हैं। पूवर्ती में अब बच्चों की पढ़ाई के लिए सुरक्षा बलों की देखरेख में चल रहे  गुरुकुल ने एक प्रेरणादायी माहौल देना शुरू किया है। अर्जुन की सफलता इसी सतत प्रयास की पहली बड़ी उपलब्धि है।

जिला कलेक्टर श्री देवेश ध्रुव ने कहा कि पूवर्ती जैसे दुर्गम और माओवाद प्रभावित गांव से नवोदय विद्यालय में चयन, न केवल अर्जुन की मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह जिले की शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन का भी संकेत है। हम हर बच्चे को आगे बढ़ाने का मौका देना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि माडवी अर्जुन की सफलता छत्तीसगढ़ की बदलती तस्वीर का प्रतीक है। यह उस नव-छत्तीसगढ़ की झलक है, जहाँ अंधेरे की जगह अब उजाले की बातें हो रही हैं। पूवर्ती जैसे गांव से राष्ट्रीय स्तर के नवोदय स्कूल  तक का सफर दर्शाता है कि हमने जो बीज शिक्षा, सुरक्षा और विकास का बोया है, वह अब फल देने लगा है। अर्जुन को मेरी ओर से ढेरों बधाई और शुभकामनाएं। अब पूवर्ती क्षेत्र से केवल एक अर्जुन नहीं, हजारों अर्जुन निकलेंगे और छत्तीसगढ़ के भविष्य को संवारेंगे। राज्य सरकार हर बच्चे के सपनों को पंख देने के लिए कटिबद्ध है।

माडवी अर्जुन की यह यात्रा केवल एक छात्र की कहानी नहीं, बल्कि यह उस बदलाव की दास्तान है, जिसे बस्तर जी रहा है। नक्सलवाद की दीवारें अब दरक रही हैं और शिक्षा की रोशनी बस्तर के घर-आंगनों में फैल रही है।बदलते बस्तर की यह शुरुआत है। अब अर्जुनों की कतार लगेगी और पूवर्ती जैसे गांव विकास की नई इबारत लिखेंगे।

Read More

"एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड" योजना के तहत 30 जून तक ई-केवायसी अनिवार्य

Posted on :19-Jul-2025

डॉ. कुशराम सर 

रायपुर :  भारत सरकार के "एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड (One Nation One Ration Card)" योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में आधार प्रमाणीकरण आधारित खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से लागू करने हेतु सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से जुड़े सभी राशनकार्डधारकों के परिवार के सदस्यों का ई-केवायसी (e-KYC) अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाना आवश्यक है।

वर्तमान में छत्तीसगढ़ में 81.56 लाख राशनकार्ड प्रचलन में हैं, जिनमें 2.73 करोड़ सदस्य पंजीकृत हैं। इनमें से 2.35 करोड़ सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण हो चुका है, जबकि लगभग 38 लाख सदस्यों का ई-केवायसी शेष है। भारत सरकार द्वारा 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को ई-केवायसी से छूट प्रदान की गई है।

खाद्य सचिव श्रीमती रीना कंगाले ने जानकारी दी कि राज्य की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीनों के माध्यम से ई-केवायसी की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही भारत सरकार द्वारा विकसित "मेरा ई-केवायसी" मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भी हितग्राही अपने स्मार्टफोन से घर बैठे स्वयं ई-केवायसी कर सकते हैं। मेरा ई-केवायसी एप्प के माध्यम से ई-केवायसी करने हेतु एंड्रायड मोबाईल में गूगल प्ले स्टोर से एप्प डाउनलोड कर हितग्राही राज्य का चयन कर अपना आधार नंबर डालकर, आधार ओटीपी के माध्यम से फेस ई-केवायसी कर सकते है। उन्होंने सभी राशनकार्ड धारकों से अपील की है कि 30 जून 2025 की अंतिम तिथि से पूर्व अपना और परिवार के सभी सदस्यों का ई-केवायसी अनिवार्य रूप से पूर्ण करवा लें, जिससे खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Read More

राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित प्रकरणों की वापसी के सम्बंध में मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक आज

Posted on :18-Jul-2025
राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित प्रकरणों की वापसी के सम्बंध में मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक आज

रायपुर :  उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में आज 18 जुलाई, शाम 3.00 बजे से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज प्रकरणों की वापसी के सम्बंध में मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक विधानसभा परिसर, रायपुर में होगी। बैठक में मंत्रिपरिषद के उप समिति के सदस्य उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित रहेंगे। मंत्रिपरिषद उपसमिति की बैठक में विभिन्न जिलों से प्राप्त विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की जायेगी।

Read More

आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी की बड़ी घोषणा: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की OTS-2 योजना को मिली ऐतिहासिक सफलता — 139.47 करोड़ रुपए की 920 संपत्तियों का हुआ विक्रय 60% प्री–बुकिंग मिलने पर ही होगी निर्माण प्रक्रिया शुरू — गृह निर्माण मंडल अब हुआ पूर्णत: ऋणमुक्त

Posted on :18-Jul-2025
आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी की बड़ी घोषणा: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की OTS-2 योजना को मिली ऐतिहासिक सफलता — 139.47 करोड़ रुपए की 920 संपत्तियों का हुआ विक्रय 60% प्री–बुकिंग मिलने पर ही होगी निर्माण प्रक्रिया शुरू — गृह निर्माण मंडल अब हुआ पूर्णत: ऋणमुक्त

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने राज्य शासन द्वारा संचालित वन टाइम सेटलमेंट योजना (OTS-2) की अभूतपूर्व सफलता की जानकारी दी। 

रायपुर : मंत्री श्री चौधरी ने बताया कि OTS-2 योजना की शुरुआत 1 मार्च 2025 से की गई थी। इस योजना का उद्देश्य छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा पूर्व में निर्मित रिक्त संपत्तियों को विशेष छूट के साथ आम नागरिकों को सुलभ कराना है। योजना में रिक्तता की अवधि के आधार पर संपत्तियों पर चरणबद्ध छूट दी गई है। उन्होंने विस्तार से बताया कि 5 से 10 वर्ष पुरानी ऐसी संपत्तियाँ जिनमें कम से कम 20% भाग रिक्त है, उन पर 20% की छूट दी जा रही है, जबकि 20% से अधिक रिक्तता होने की स्थिति में 30% तक की छूट निर्धारित की गई है। वहीं 10 वर्ष से अधिक पुरानी रिक्त संपत्तियों पर भी 30% छूट का प्रावधान है।

वित्त मंत्री ने बताया कि वे संपत्तियाँ जो अब पहली बार योजना में सम्मिलित की गई हैं और जिनके निर्माण को 5 वर्ष पूरे हो चुके हैं, उन्हें 10% छूट के साथ ऑफर में शामिल किया गया है। ये सभी छूट संपत्तियों के बेस प्राइस पर लागू होती हैं। इसके पश्चात ऑफर आमंत्रित किए जाते हैं, जिनमें नागरिक प्रतिस्पर्धा के माध्यम से भाग लेते हैं, और सबसे उच्चतम मूल्य वाले को संपत्ति आवंटित की जाती है।उन्होंने कहा कि इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और लोगों में बढ़ते विश्वास के परिणामस्वरूप 15 जून 2025 तक कुल 920 संपत्तियों का सफलतापूर्वक विक्रय किया गया है, जिससे मंडल को 139.47 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई है। यह उपलब्धि योजना की लोकप्रियता को दर्शाती है और गृह निर्माण मंडल के लिए मील का पत्थर है।

गृह निर्माण मंडल हुआ पूर्णत: ऋणमुक्त

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने यह भी बताया कि गृह निर्माण मंडल पर पूर्व में बैंकों का लगभग 800 करोड़ रुपये का ऋण बकाया था। राज्य सरकार ने इस ऋण को अपने बजट प्रावधानों से पूरी तरह चुका दिया है, जिससे मंडल आज पूर्णत: ऋण मुक्त हो चुका है। यह मंडल की एक बड़ी उपलब्धि है, जिसने इसे भविष्य की योजनाओं के लिए और अधिक सशक्त बना दिया है।

60% प्री-बुकिंग के बाद ही आरंभ होंगे निर्माण कार्य

आवास मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि अब से गृह निर्माण मंडल द्वारा कोई भी नई आवासीय योजना तब तक प्रारंभ नहीं की जाएगी, जब तक उसकी प्री-बुकिंग कम से कम 60% तक न हो जाए। यह रणनीतिक कदम योजनाओं की सफलता सुनिश्चित करने और अनावश्यक निर्माण कार्य से बचने हेतु उठाया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब गृह निर्माण मंडल पारंपरिक सीमाओं से आगे बढ़ते हुए कॉरपोरेट मॉडल को अपनाकर काम कर रहा है, जिसके अंतर्गत न केवल किफायती आवासीय इकाइयाँ बल्कि विभिन्न श्रेणियों के मकान और व्यावसायिक परिसंपत्तियाँ भी विकसित की जा रही हैं। यह नवाचार शहरी विकास और आत्मनिर्भर आवास नीति के अनुरूप है।

जनहित को प्राथमिकता

मंत्री श्री चौधरी ने अपने वक्तव्य में कहा कि गृह निर्माण मंडल का मूल उद्देश्य प्रदेशवासियों को सुलभ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना है। मंडल द्वारा संचालित योजनाएं विशेष रूप से आमजन, निम्न और मध्यम वर्गीय परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही हैं, ताकि हर नागरिक को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिल सके।

Read More

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 135 बल्क लीटर अवैध देशी मदिरा एवं चार पहिया वाहन जब्त

Posted on :18-Jul-2025
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 135 बल्क लीटर अवैध देशी मदिरा एवं चार पहिया वाहन जब्त

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

रायपुर : राज्य शासन के निर्देशानुसार अवैध मदिरा की धरपकड़ के लिए संचालित जांच-पड़ताल अभियान के तहत आबकारी विभाग बलौदाबाजार द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 135 बल्क लीटर नॉन ड्यूटी पेड देशी मदिरा मसाला तथा एक चार पहिया वाहन को जब्त किया गया है। प्राप्त सूचना के आधार पर चौरेंगा से दरचुरा मार्ग में एक सफेद रंग की आई-20 वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें आरोपियों के कब्जे से कुल 750 पाव देशी मदिरा मसाला (135 बल्क लीटर) बरामद की गई। आरोपियों की पहचान थाना सिमगा अंतर्गत ग्राम चौरेंगा निवासी मोनू उर्फ गिरीत वर्मा पिता सुखनंदन वर्मा एवं राकेश कुमार सेन पिता स्वर्गीय रघुनंदन सेन के रूप में की गई। उक्त मदिरा 11 प्लास्टिक बोरियों (प्रत्येक में 50 पाव) एवं एक नीले रंग की बैग (200 पाव) में रखी गई थी। आरोपियों को गवाहों के समक्ष गिरफ्तार किया गया।

बरामद मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 75 हजार रूपए आंका गया है, वहीं जब्त आई-20 वाहन का बाजार मूल्य 5 लाख रूपए बताया गया है। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59(क) एवं 36 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विधिसंगत कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री जलेश कुमार सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक श्री मनराखन नेताम एवं श्री दिनेश कुमार साहू, आबकारी मुख्य आरक्षक श्रीमती राधा गिरी गोस्वामी एवं नगर सैनिक श्रीमती राजकुमारी पैकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि अवैध मदिरा के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Read More

राज्यपाल ने निजी विश्वविद्यालयों की ली समीक्षा बैठक

Posted on :18-Jul-2025
राज्यपाल ने निजी विश्वविद्यालयों की ली समीक्षा बैठक

निजी विश्वविद्यालय केवल डिग्री न बांटें, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें - श्री डेका

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

रायपुर :  राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के मापदंडों और नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को चेताया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में कोई समझौता स्वीकार नहीं होगा। हर विश्वविद्यालय को अपनी नीतियों और कार्यशैली में राज्य की प्राथमिकताओं को केंद्र में रखना होगा। 

राज्यपाल एवं निजी विश्वविद्यालयों के कुलाध्यक्ष श्री रमेन डेका ने आज छत्तीसगढ़ के सभी निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की  समीक्षा बैठक ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय केवल डिग्रियां बांटने का केंद्र न बनें, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध हों। उन्होंने कहा कि यदि विश्वविद्यालय गुणवत्ता के मापदंडों पर खरे नहीं उतरते, तो उन्हें बंद करने की कार्यवाही की जाएगी।

राज्यपाल श्री डेका ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के मानकों के अनुरूप शिक्षकों की शीघ्र नियुक्ति के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जितने पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, उनके अनुरूप स्थाई एवं योग्य शिक्षक नियुक्त किए जाएं। योग्य शिक्षक उपलब्ध न होने पर ऐसे पाठ्यक्रमों को  बंद किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों की संख्या के अनुसार पर्याप्त फैक्ल्टी होनी चाहिए और अनावश्यक पाठ्यक्रमों का संचालन न किया जाए। उन्होंने नैक ग्रेडिंग के पात्र विश्वविद्यालयों से अनिवार्य रूप से इस प्रक्रिया में भाग लेने को कहा।

श्री डेका ने विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों की शिकायतों का शीघ्रता से समाधान करने कहा है। उन्होंने विशाखा समिति को एक्टिव रखने और विद्यार्थियों में तनाव प्रबंधन पर भी विश्वविद्यालयों को सक्रिय भूमिका निभाने कहा है। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संबंध में विद्यार्थियों को भी जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में आए परिवर्तनों और उससे मिलने वाले लाभों की जानकारी छात्रों तक पहुंचाई जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया कि वे स्टार्टअप और नवाचार स्थानीय जरूरतों के अनुसार विकसित करें। उन्होंने राज्य के आकांक्षी जिलों के गांवों को गोद लेकर वहां नवाचारों को लागू करने के निर्देश दिए।

राज्यपाल ने कहा कि सभी निजी विश्वविद्यालय अपने परिसरों में सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करें। उन्होंने डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने, एलुमिनी मीट आयोजित करने और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण व देखभाल सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में विभिन्न निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने अपने-अपने निजी विश्वविद्यालयों की गतिविधियों और समीक्षा एजेंडे के बिंदुओं पर प्रस्तुतियाँ दीं। निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के चेयरमैन श्री गोयल ने भी निजी विश्वविद्यालयों से जुड़ी चुनौतियों और सुझावों पर ध्यान आकर्षित किया। बैठक में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर.प्रसन्ना ने बैठक में एजेंडा पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त डॉ. संतोष देवांगन, राज्यपाल की उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम एवं सभी निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति उपस्थित थे।

Read More

विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने रिक्त पदों पर भर्ती की कार्रवाई प्राथमिकता से करें- राज्यपाल श्री रमेन डेका

Posted on :17-Jul-2025
विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने रिक्त पदों पर भर्ती की कार्रवाई प्राथमिकता से करें- राज्यपाल श्री रमेन डेका

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

छात्रों की शिकायतों और तनाव प्रबंधन पर विश्वविद्यालय विशेष रूप से ध्यान दें

राज्यपाल ने ली शासकीय विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक

रायपुर : राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री रमेन डेका ने आज प्रदेश के सभी शासकीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियोें की बैठक लेकर विश्वविद्यालयों के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए रिक्त पदों पर भर्ती की कार्रवाही को प्राथमिकता से करने कहा। उन्होंने सभी कुलपतियों से कहा है कि वे डीन स्टूडेंट वेलफेयर को सक्रिय करें और विद्यार्थियों की शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए समय पर निराकरण सुनिश्चित करें। राज्यपाल ने सोशल मीडिया के इस दौर में छात्रों के तनाव प्रबंधन पर भी विशेष बल दिया है।

राजभवन के कांफ्रेंस हॉल में आज आयोजित बैठक में राज्यपाल श्री डेका ने विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की। श्री डेका ने कहा कि विश्वविद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। विश्वविद्यालयों में स्थाई रजिट्रार नियुक्त हो। आवश्यकतानुसार पाठ्यक्रमों की संख्या बढ़ाए जिससे विद्यार्थियों की संख्या भी बढ़ेगी। बैठक में राज्यपाल ने कहा कि जब रिक्त पदों पर समय पर भर्ती होगी और प्रमोशन होंगे तब ही छत्तीसगढ़ के प्रोफेसर को कुलपति बनने का अवसर मिल सकेगा। बैठक में उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों से रिक्त पदों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लंबे समय से टीचिंग स्टाफ की भर्ती नहीं होने से शैक्षणिक गुणवत्ता पर असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि सभी विश्वविद्यालय नेक ग्रेडिंग प्राप्त करे और गुणवत्ता में सुधार लाए। राज्यपाल ने प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए सभी टीचिंग स्टाफ को वापस बुलाने के निर्देश दिए।

श्री डेका ने कृषि विश्वविद्यालय को निर्देश दिए कि किसानो को पारंपरिक फसल के स्थान पर लाभप्रद फसल के लिए प्रोत्साहित करें। टमाटर के विपणन पर  विशेष ध्यान देने कहा ताकि उन्हें खराब होने से बचाया जा सके। खाद्य उत्पादन और आपूर्ति में संतुलन होना चाहिए। उद्यानिकी विश्वविद्यालय को स्व-सहायता समूहों के साथ मिलकर कार्य करने कहा गया। राज्यपाल ने कुलपतियों से कहा कि वर्ष में एक बार एलुमिनाई मीट (पूर्व छात्रों का सम्मेलन) करंे। कुलपतियों से कहा गया है कि वे कॉलेजों का आकस्मिक निरीक्षण करंे और साल में दो बार प्राचार्यों के साथ बैठक करंे। विश्वविद्यालयों को रिसर्च एवं डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

राज्यपाल ने नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए कहा कि कुलपति अपने अधिनष्ठ कॉलेजों के प्राचार्याे को इसकी संपूर्ण जानकारी दें। नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए सभी कुलपति आपस में बैठक कर अपने सुझाव और अनुभव साझा करें। उन्होंने विश्वविद्यालयों, विशेष कर व्यवसायिक और तकनीकी विश्वविद्यालयों में नवाचार को बढ़ावा देने और युवाओं को स्टार्टअप के लिए प्रोत्साहित करने पर बल दिया।

बैठक के प्रारंभ में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना ने समीक्षा बैठक के मुख्य बिन्दुओं की जानकारी दी। विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने बारी-बारी से प्रेजेंटेशन दिया। बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त डॉ. संतोष देवांगन, राजभवन की उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित सभी शासकीय विश्वविद्यालयों के कुलपति उपस्थित थे।

Read More

31 जुलाई को मुंशी प्रेमचंद की कहानी ईदगाह, बूढ़ी काकी और पंच परमेश्वर पर बच्चे बनाएंगे चित्र

Posted on :17-Jul-2025
31 जुलाई को मुंशी प्रेमचंद की कहानी ईदगाह, बूढ़ी काकी और पंच परमेश्वर पर बच्चे बनाएंगे चित्र

 राजकुमार सोनी

 कक्षा पांचवी से लेकर कक्षा दसवीं तक के स्कूली बच्चे ले सकेंगे भाग

 जन संस्कृति मंच की रायपुर इकाई और शिवम एजुकेशनल एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन

रायपुर :  जन संस्कृति मंच ( जसम ) की रायपुर इकाई और शिवम एजुकेशनल एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में प्रेमचंद जयंती के अवसर पर 31 जुलाई 2025 को स्कूली बच्चे चित्र बनाएंगे. कक्षा पांच से लेकर कक्षा दसवीं तक में पढ़ने वाले बच्चे इस आयोजन में शिरकत कर सकते हैं. स्मरण रहे यह कोई चित्रकला प्रतियोगिता नहीं है, ब्लकि बच्चों के बीच मानवीय मूल्यों और संवेदना से ओतप्रोत प्रेमचंद की कहानियों को परिचित कराने की कोशिश मात्र है.जसम का मानना है कि सभी बच्चों के भीतर कोई न कोई प्रतिभा अवश्य होती है. सभी बच्चे खास होते हैं इसलिए उनके बीच प्रतियोगिता के बजाय मानवीय मूल्यों का रोपण अनिवार्य है. प्रेमचंद की प्रत्येक रचना एक मनुष्य को और अधिक बेहतर मनुष्य बनने के लिए प्रेरित करती है.प्रेमचंद की रचनाओं से न केवल बच्चे बल्कि बड़े भी बहुत कुछ सीख सकते हैं.

कहां होगा आयोजन ? 

बच्चों को मुंशी प्रेमचंद की कहानी ' ईदगाह ' ' बूढ़ी काकी ' और पंच परमेश्वर में से किसी एक को पढ़कर उस पर चित्र बनाना होगा. यह आयोजन शिवम एजुकेशनल एकेडमी के प्रांगण में होगा जो भाटागांव रायपुर में स्थित है. पूरा एड्रेस कुछ इस तरह से हैं-शिवम एजुकेशनल एकेडमी / ढेबर सिटी मोड़ पर / अनंत्रा मार्ट के ठीक सामने, अवधपुरी भाटागांव रायपुर छत्तीसगढ़.

बच्चों को क्या करना होगा ? 

भाटागांव स्थित शिवम एजुकेशनल एकेडमी में बच्चों को 31 जुलाई को दोपहर दो बजे तक पहुंचना होगा. चित्र बनाने की समय सीमा शाम साढ़े चार बजे तक ही निर्धारित की गई है. बच्चों को चित्र बनाने के लिए ए-3 साइज़ की वाइट ड्राइंग सीट आयोजन स्थल पर ही दी जाएगी.बच्चों को अपने साथ चित्र बनाने वाली पेंसिल / स्कैच पेन / ब्रश अथवा कलर बाक्स स्वयं लाना होगा. छोटे बच्चे अपने अभिभावक अथवा शिक्षकों के साथ ही पहुंचे तो सुविधा होगी. आयोजन स्थल में बच्चों के लिए पीने का पानी और स्वल्पाहार की व्यवस्था रहेगी.

रजिस्ट्रेशन कराना होगा

आयोजन पूरी तरह से नि: शुल्क है. यानी किसी भी बच्चे अथवा उनके अभिभावक को रजिस्ट्रेशन के लिए कोई शुल्क नहीं देना है, लेकिन बच्चों या उनके अभिभावकों को नीचे दिए गए दो नंबरों में से किसी एक नंबर पर रजिस्ट्रेशन के लिए फोन करना आवश्यक होगा. रजिस्ट्रेशन के दौरान सिर्फ इतना बताना होगा कि छात्र / छात्रा कौन से स्कूल और कौन सी कक्षा में अध्ययनरत है ? 

रजिस्ट्रेशन के लिए कला शिक्षिका नूतन साहू के मोबाइल नंबर 79748 29761 अथवा आफीस इंचार्ज अविनाश तेंभरे के नंबर 8823062280 पर संपर्क किया जा सकता है.रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है. एक सुविधा यह भी रहेगी, जो बच्चे आयोजन स्थल पर चित्र नहीं बना सकते हैं. अथवा उन्हें चित्र बनाने के लिए थोड़ा अधिक समय चाहिए होगा तो ऐसे बच्चे 31 जुलाई या उससे पहले भी अपने घर से चित्र बनाकर उसे शिवम एजुकेशनल एकेडमी में जमा कर सकते हैं. सभी बच्चों के चित्र आयोजन स्थल पर ही प्रदर्शित किए जाएंगे. बच्चों को चित्र पर नीचे की तरफ अपना नाम और कक्षा को अंकित करना होगा.

नामचीन साहित्यकार करेंगे  सहभागिता प्रमाण पत्र का वितरण

बच्चों को 31 जुलाई 2025 को ही शाम साढ़े चार बजे से छह बजे के बीच सहभागिता प्रमाण पत्र का वितरण कर दिया जाएगा. आयोजन में देश के नामचीन लेखक-आलोचक सियाराम शर्मा, कथाकार और उपन्यासकार जया जादवानी, वंदना कुमार, रज़ा हैदरी, जावेद नदीम नागपुरी, लेखिका नीलिमा मिश्रा, रूपेंद्र तिवारी, इंद्र कुमार राठौर, समीर दीवान, चित्रकार सुनीता वर्मा, चित्रकार सर्वज्ञ नायर, अजय शुक्ला, सुनीता शुक्ला, डॉ. संजू पूनम, शायर सुखनवर, आरडी अहिरवार, मधु सक्सेना, भुवाल सिंह ठाकुर,आमिर हाशमी, अमित कुमार चौहान, सनियारा खान, मीसम हैदरी, संजीव खुदशाह, दिलशाद सैफी, सुलेमान खान, इमरान अब्बास, वर्षा बोपचे, आफ़ाक अहमद, सुमेधा अग्रश्री, सुरेश वाहने, सिरिल साइमन, नरेश कुमार साहू, नरेश गौतम, नरोत्तम शर्मा, शिवम एजुकेशनल एकेडमी की निदेशिका सुहानी शर्मा, आलिम नकवी, मौली चक्रवर्ती, डॉ.रामेश्वरी दास, शायर मुसय्यब, प्रतीक कश्यप, भागीरथी वर्मा और पत्रकार-संस्कृतिकर्मी राजकुमार सोनी विशेष रुप से मौजूद रहेंगे.

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर लोक गायिका सुश्री मैथिली ठाकुर के सुमधुर भजनों से हुआ राममय

Posted on :17-Jul-2025
छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर लोक गायिका सुश्री मैथिली ठाकुर के सुमधुर भजनों से हुआ राममय

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर आज सुप्रसिद्ध लोक गायिका सुश्री मैथिली ठाकुर के सुमधुर भजनों से राममय हो गया।छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष 2025 के अंतर्गत आयोजित उत्कृष्टता अलंकरण समारोह के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम में  सुश्री मैथिली ठाकुर ने प्रभु श्रीराम के भक्ति भाव से ओतप्रोत एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। अपने गायन के दौरान उन्होंने "श्रीराम को देखकर जगत जननी नंदनी...", "मेरे झोपड़ी के भाग खुल जाएंगे...", "मेरे राम की कृपा से सब काम हो रहा है..." जैसे भजनों को मधुर और मनमोहक स्वर में प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर उपस्थित जनसमूह भक्ति में लीन हो गया।

छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर लोक गायिका सुश्री मैथिली ठाकुर के सुमधुर भजनों से हुआ राममय

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्य मंच से लोक गायिका सुश्री मैथिली ठाकुर को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित सांसदों  एवं विधायकगणों ने भव्य सांस्कृतिक संध्या का आनंद लिया।

Read More

Previous12...18192021222324...7374Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

ज्योतिष और हेल्थ

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

खेल

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

व्यापार

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution