× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    शपथ लेते ही सुवेंदु का बड़ा संदेश, पीएम मोदी को झुककर किया प्रणाम

    शपथ लेते ही सुवेंदु का बड़ा संदेश, पीएम मोदी को झुककर किया प्रणाम

    अंधेरे से उजाले की ओर: सुशासन ने बदली विशेष पिछड़ी जनजाति के दिव्यांग दंपति की जिंदगी

    अंधेरे से उजाले की ओर: सुशासन ने बदली विशेष पिछड़ी जनजाति के दिव्यांग दंपति की जिंदगी

    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

  • छत्तीसगढ़
    महासमुंद पुलिस को शातिर चोर को पकड़ने में मिलीं सफलता

    महासमुंद पुलिस को शातिर चोर को पकड़ने में मिलीं सफलता

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    अब सरोधा बांध के पीछे मंडलाकोना तक पहुंची पक्की सड़क

    अब सरोधा बांध के पीछे मंडलाकोना तक पहुंची पक्की सड़क

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेश भर में गूंजीं शहनाइयां, 1385 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेश भर में गूंजीं शहनाइयां, 1385 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल

    मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राजधानी

Previous12...37383940414243...7677Next

गणतंत्र दिवस पर संस्था अवाम ए हिन्द ने किया ध्वजारोहण, स्कूली बच्चों को दी पाठ्य-लेखन सामग्री

Posted on :27-Jan-2025
गणतंत्र दिवस पर संस्था अवाम ए हिन्द ने किया ध्वजारोहण, स्कूली बच्चों को दी पाठ्य-लेखन सामग्री

गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर संस्था, अवाम ए हिन्द ने स्कूली बच्चों को पाठ्य-लेखन सामग्री भेंट कर किया प्रोत्साहित तथा असहाय, जरूरतमंद, मरीज के परिजनों को किया पौष्टिक भोजन एवं मिष्ठान वितरण : मोहम्मद सज्जाद खान

रायपुर : भारतीय लोकतंत्र के महापर्व 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में संस्थापक श्री मोहम्मद सज्जाद खान जी के मुख्य आतिथ्य में रामनगर स्थित कार्यालय स्थल पर प्रातः 9.00 बजे ध्वजारोहण किया गया, जिसमें राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रीय गीत एवं महापुरुषों का पावन स्मरण करते हुए उन्हें पुष्पांजली अर्पित किया तथा स्थानीय शालेय छात्र-छात्राओं एवं बच्चों को गणवेश, लेखन सामग्री कॉपी, पैन - पेंसिल, वाटर बॉटल और मिष्ठान वितरित करते हुए शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित कर गणतंत्र दिवस मनाया गया। 

इसके साथ नियमित रूप से वितरित किया जा रहे निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के 1764वें दिन, संस्था के संस्थापक, मो. सज्जाद खान एवं सदस्यगणों द्वारा शासकीय डीकेएस अस्पताल में मरीजों के परिजनों के पास पहुँच कर पौष्टिक भोजन के साथ साथ मिष्ठान सेव बूंदी मुहैया कराया गया। 

उक्त कार्यक्रम में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ राजेंद्र शर्मा, सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, अनिल शुक्ल, ज़ुबैर खान, मनोज, वसीम अकरम, राजकुमार साहू, नौशाद, रफ़ीक़ अली, फराज खान, राशिद बिलाल, अरहम खान, श्रीमती प्रीति जैन, रिंकी शुक्ला, अलीशा खान, हीना एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

(ज़ुबैर खान,मिडिया प्रभारी)
 

Read More

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका द्वारा आज यहां राजधानी रायपुर में पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया गया और परेड की सलामी ली गई

Posted on :27-Jan-2025
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल  रमेन डेका द्वारा आज यहां राजधानी रायपुर में पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया गया और परेड की सलामी ली गई

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

राज्यपाल श्री डेका द्वारा इस अवसर पर जनता के नाम दिए गए संदेश का मूल पाठ इस प्रकार है:-

प्यारे प्रदेशवासियों,

आप सभी को 76 वें गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं

रायपुर :  हमारी परंपरा में जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी की बात कही गई है। जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से बढ़कर हैं। हमारी इस सुंदर धरती भारत माता के 76 वें गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाने, हम सब आज एकत्र हुए हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें इस धरती में जन्म लेने का पुण्य मिला। हमारा सौभाग्य इस बात को लेकर भी है कि हम एक स्वतंत्र धरती में एक सबसे अच्छे संविधान की छांव में सुकून का जीवन बिता रहे हैं। यह सब संभव हो पाया  हमारे स्वातंत्र्य वीरों और शहीदों के साहस के बूते। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की आजादी के लिए न्यौछावर कर दिया। हम आभारी हैं, उन संविधान निर्माताओं के प्रति, जिन्होंने एक गणतांत्रिक राज्य में नागरिक के रूप में हम सबकी गरिमा को सुरक्षित करने वाला संविधान बनाया। हम आभारी हैं, उन लोकतंत्र सेनानियों के प्रति, जिन्होंने संविधान के स्तंभ को कठिन परिस्थितियों में भी थामे रखा।

राज्यपाल श्री रमेन डेका

इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य अपनी स्थापना की रजत जयंती वर्ष मना रहा है। यह संयोग है कि यह वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म शताब्दी वर्ष भी है। मेरी सरकार इस अवसर को अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रही है। हम सभी प्रदेशवासी अटल जी के प्रति कृतज्ञ हैं। आज हमारा प्रदेश जिस तेजी से विकास की राह पर बढ़ रहा है और विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना पर काम कर रहा है, इसके पीछे अटल जी का सुशासन का मंत्र और समावेशी विकास की सोच है।

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से एक ऐसे गणतंत्र का निर्माण किया, जिसमें हर नागरिक अपनी पूरी गरिमा से स्वतंत्रता का सुख लेते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी कर सके। मेरी सरकार प्रदेश के हर वर्ग के विकास के लिए संकल्पित है और इसके अनुरूप कार्य कर रही है। अमर शहीद वीरनारायण सिंह जी ने 1857 में भारत के प्रथम स्वातंत्र्य संग्राम में अंग्रेजों के विरुद्ध बिगुल बजाई थी। उन्होंने पराधीनता से मुक्ति के लिए संघर्ष किया,  लोगों को भूख से मुक्ति दिलाने के लिए संघर्ष किया। उनके आदर्श हमारे पथप्रदर्शक बने हैं। मेरी सरकार ने प्रदेश के 68 लाख परिवारों को पांच सालों तक मुफ्त राशन देने का निर्णय लिया है।

किसी सरकार की संवेदनशीलता उसके सरोकारों से पता चलती है। मेरी सरकार का पहला ही निर्णय प्रदेश के 18 लाख परिवारों के लिए छत की व्यवस्था करना था। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 3 लाख अतिरिक्त आवास निर्माण की स्वीकृति भी दी गई है। हमारा प्रदेश धान का कटोरा है। हम देश के दूसरे ऐसे राज्य हैं जो सेंट्रल पूल में चावल का सबसे ज्यादा योगदान करते हैं। मेरी सरकार ने अन्नदाताओं के चेहरे पर खुशियां बिखेरने का काम किया है। छत्तीसगढ़ के किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान का मूल्य मिलता है और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदा जाता है, जो सर्वाधिक है। इसके साथ ही प्रदेश में भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए मेरी सरकार ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ भी किया है। इसके अंतर्गत 5 लाख 62 हजार भूमिहीन कृषकों को 10 हजार रुपए सालाना प्रदान किया जा रहा है। मेरी सरकार के इस निर्णय से हर गाँव में खुशहाली आई है। लोग खेती-किसानी की ओर लौट आये हैं। गाँव-गाँव में ट्रैक्टर नजर आते हैं। किसान अपनी खेती में निवेश कर रहे हैं। कृषि अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होने से शहरी अर्थव्यवस्था भी गुलजार हो रही है।

डॉ. अंबेडकर यह कहते थे कि मैं एक समुदाय की प्रगति उस डिग्री से मापता हूँ, जो महिलाओं ने हासिल की है। मुझे इस बात की खुशी है कि मेरी सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने बहुत से जतन किये हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से 70 लाख महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए दिये जा रहे हैं। इस राशि से हमारी माताओं-बहनों को अपना बजट व्यवस्थित करने में मदद मिलती है। बहुत सी माताएं-बहनें अपने सपने इस राशि से पूरा कर रही हैं।

मेरी सरकार का फोकस तीव्र आर्थिक प्रगति पर है। छत्तीसगढ़ एक ऐसा आदर्श राज्य है, जहां निवेश के लिए बेहद अनुकूल माहौल है। खनिज संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता, दक्ष मानव संसाधन, बेहतरीन अधोसंरचना यहां उद्यमियों के लिए आकर्षक निवेश वातावरण तैयार करती है। नई उद्योग नीति लाकर मेरी सरकार ने उद्यमियों के लिए छत्तीसगढ़ में रेड कारपेट खोल दिया है। सिंगल विंडो सिस्टम 2.0,  इज आफ डूइंग बिजनेस और विभिन्न उद्यमों के लिए आकर्षक अनुदान से छत्तीसगढ़ में निवेश का सुनहरा अवसर उद्योगजगत के लिए खुल गया है। अगले पांच सालों में इसके माध्यम से ढाई लाख करोड़ रुपए के निवेश की संभावना है, जिससे पांच लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे।

हमारे गणतंत्र को सबसे बड़ा खतरा हिंसक विचारधाराओं से है। विगत कई वर्षों से प्रदेश माओवाद के संकट में उलझा हुआ है। मेरी सरकार ने एक वर्ष के भीतर सघन अभियान चलाकर माओवादियों को कमजोर करने का कठिन परिश्रम किया है। उत्साह और उमंग से भरे हमारे जवानों ने माओवादियों की रीढ़ तोड़ दी है। उन्होंने माओवादियों को उनके सबसे सुरक्षित पनाहगाहों में मार गिराया है।

जिन इलाकों में माओवादी आतंक की वजह से विकास का उजाला नहीं पहुंच सका था,  वहां नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से मेरी सरकार 17 विभागों की 53 कल्याणकारी योजनाओं और 28 सामुदायिक सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचा रही है। पहली बार इन गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगे हैं। आधार कार्ड बने हैं। आयुष्मान कार्ड बन रहे हैं। स्कूलों में बच्चों की मुस्कुराहट लौट आई है। गांधी जी के सुराजी गांवों का सपना यहां फिर से आकार लेने लगा है। मेरी सरकार ने बस्तर में बस्तर ओलंपिक का भी आयोजन किया। इनमें 1 लाख 65 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। यह संकेत है कि बस्तर में शांति का दौर लौट आया है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी मन की बात में इस पहल का जिक्र करते हुए प्रशंसा की, जो पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

सुशासन मेरी सरकार का मूलमंत्र है। सुशासन के लिए सबसे जरूरी शर्त है पारदर्शिता। मेरी सरकार हर स्तर पर डिजिटल गवर्नेंस को अपना रही है। विभिन्न विभागों में 266 करोड़ रुपए की लागत से आईटी टूल्स इंस्टाल किये जा रहे हैं। इनसे विभागीय गड़बड़ियों की आशंका थम जाएगी। मेरी सरकार ई-आफिस प्रणाली को भी अपना रही है। नोटशीट अब ई-फाइल के रूप में बढ़ेगी। अधिकारी जो टिप्पणी करेंगे, वो सुरक्षित हो जाएगी,  इसमें किसी तरह का फेरबदल संभव नहीं होगा। तय समय-सीमा में फाइल मूव होगी। इससे नीतिगत निर्णयों की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी। यह अनुभव में आता है कि फाइलों के निराकरण में काफी समय लगने की वजह से कार्य की लागत काफी बढ़ जाती है। जनता से जुड़े हुए काम अब तय समय सीमा में पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न होंगे।

हमारे प्रधानमंत्री जी ने डिजिटल गवर्नेंस को हर स्तर पर बढ़ावा दिया है। पीएम गतिशक्ति के माध्यम से वे देश की बड़ी अधोसंरचना परियोजनाओं की मानिटरिंग करते हैं, जिससे तय समय-सीमा में इन्हें आगे बढ़ाने में सफलता मिलती है। मेरी सरकार ने प्रदेश में अटल मानिटरिंग पोर्टल तैयार किया है। इसके माध्यम से फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखी जाती है। मेरी सरकार नागरिक सेवाओं को डिजिटल प्लेटफार्म पर लाने नवाचार कर रही है। सुगम एप से रजिस्ट्री की प्रक्रिया आसान और पारदर्शी हो गई है। मंत्रालय में प्रवेश के लिए स्वागतम एप तैयार किया गया है। बसों का लोकेशन बस संगवारी एप के माध्यम से जाना जा सकता है। मेरी सरकार ने खनिजों के मैनुअल ट्रांजिट पास को समाप्त कर आनलाइन ट्रांजिट पास की व्यवस्था की है। जेम पोर्टल से शासकीय खरीदी सुनिश्चित की गई है।

मेरी सरकार साफ-स्वच्छ प्रशासन देने प्रतिबद्ध है। इसके लिए बहुत जरूरी है कि सिविल सेवा के ढांचे और शासकीय सेवाओं में भर्ती प्रक्रिया की शुचिता बनी रहे। मेरी सरकार ने पीएससी 2021 परीक्षा की जांच का काम सीबीआई को सौंपा है। पीएससी परीक्षा की पारदर्शिता बढ़ाने को लेकर तथा प्रदेश के युवाओं को यूपीएससी में प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के लिए, पीएससी परीक्षाओं को यूपीएससी की तर्ज पर कराने का निर्णय लिया गया है। यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए नई दिल्ली के ट्राइबल यूथ हास्टल में सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 185 कर दी गई है। रायपुर की नालंदा लाइब्रेरी की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में सर्वसुविधायुक्त हाईटेक लाइब्रेरी स्थापित की जा रही है।

मेरी सरकार नवा रायपुर  अटल नगर को आईटी हब के रूप में स्थापित कर रही है। इसके लिए अनेक कंपनियों से एमओयू किये गये हैं। बिजनेस कॉन्फ्रेन्स तथा मैरिज डेस्टिनेशन के रूप में भी इसे विकसित किया जा रहा है। मेडिसिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत यहां 5000 बिस्तरों का अस्पताल बनाने  के लिए मेरी सरकार ने 200 एकड़ भूमि चिन्हांकित की है। नवा रायपुर  अटल नगर को फार्मास्युटिकल हब के रूप में स्थापित किये जाने के लिए 141 एकड़ भूमि चिन्हांकित की गई है। स्टेट कैपिटल रीजन के रूप में इस क्षेत्र का तेजी से विकास होगा।

छत्तीसगढ़ की धरती अपने भीतर अपार सुंदरता को समेटे हुए है। कांगेर घाटी से लेकर सेमरसोत तक जंगलों की अद्भुत श्रृंखला पर्यटकों को विस्मय से भर देती है। यहां आदिवासी संस्कृति का जादू है और पंडवानी का चमत्कार भी। एशिया का नियाग्रा यहां है और मैनपाट में मैक्लोडगंज का आभास भी। संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन द्वारा चुने गये विश्व के 20 सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों में से एक कांगेर घाटी का गाँव धुड़मारास है। शांत सुरम्य परिवेश में रचे-बसे हमारे इस अद्भुत प्रदेश में पर्यटकों को खींचने की अपार संभावना है। मेरी सरकार इस सुंदर परिवेश में कुछ नया और बेहतर जोड़ने का लगातार काम कर रही है। अभी गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व की स्थापना मेरी सरकार ने की है। यह देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है। अंबिकापुर के दरिमा में माँ महामाया एयरपोर्ट आरंभ किया गया है। अंबिकापुर- बिलासपुर-रायपुर फ्लाइट आरंभ होने से पर्यटकों को काफी सुविधा मिल रही है। जगदलपुर से नियमित विमानों की वजह से बस्तर का सुंदर लैडस्केप देखना पर्यटकों के लिए बेहद सहज हो गया है। होम स्टे की सुविधा देने वाले उद्यमियों को अनुदान देने का प्रावधान नई औद्योगिक नीति में किया गया है। यहां पर्यटन कॉरीडोर का निर्माण किया जा रहा है। इन सबकी वजह से बड़ी संख्या में पर्यटकों के यहां पहुंचने की संभावना है। इसमें बस्तर और सरगुजा के विकास को नई गति मिलेगी।

मेरी सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को प्रदेश में लागू किया है। 18 स्थानीय भाषाओं में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई कराई जा रही है। जिस तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस हमारे जीवन में जगह बना रहा है, उसके चलते बहुत जरूरी हो गया है कि हम पूरे समाज को इसके अनुरूप तैयार करें। इसकी शुरूआत स्कूली सिलेबस में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और रोबोटिक्स के पाठ्यक्रम को शामिल कर की गई है। हमारी नई शिक्षा नीति रोजगार परक है। हमारे आईटीआई भी नये दौर की जरूरतों के मुताबिक अपने को बदल रहे हैं। 484 करोड़ रुपए की लागत से प्रदेश के 160 आईटीआई का माडल आईटीआई के रूप में उन्नयन किये जाने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश में 341 पीएमश्री स्कूल आरंभ किये गये हैं।  पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं भी पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

मेरी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता लोगों के लिए कारगर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए प्रदेश के सभी अस्पतालों में लगातार अत्याधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। बिलासपुर में 200 करोड़ रुपए की लागत से सिम्स के विस्तार का कार्य शुरू कर दिया गया है। अंबेडकर हास्पिटल में भी 700 बिस्तर अस्पताल के विस्तार के लिए 231 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए गए हैं। इसके पूरे होने से आंबेडकर हास्पिटल में 2 हजार बेड की सुविधा हो जाएगी। प्रदेश में मेडिकल शिक्षा को विकसित करने के लिए चार नये मेडिकल कालेज जांजगीर-चांपा,  कबीरधाम,  मनेंद्रगढ़ और गीदम में भवनों के लिए 1020 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

हमारा प्रदेश भगवान श्रीराम का ननिहाल है। साथ ही यह भूमि भगवान श्रीराम के वनवास के दिनों की साक्षी भी रही है। यह वो पवित्र भूमि है, जहां माता शबरी ने भगवान श्रीराम को जूठे बेर खिलाये। अयोध्या धाम में जब श्रीरामलला की प्राणप्रतिष्ठा हुई तो करोड़ों भारतीयों की आँखों में खुशी के आँसू बह निकले, एक आध्यात्मिक आनंद सबके जीवन में आया। एक लोककल्याणकारी सरकार का दायित्व न केवल लोगों का आर्थिक विकास करना होता है अपितु उनके आध्यात्मिक सुखों को भी ध्यान रखना सरकार का दायित्व होता है।

अपने भांजे श्रीराम के प्रति लोगों की अगाध आस्था को ध्यान में रखते हुए मेरी सरकार ने अयोध्याधाम श्रीरामलला दर्शन योजना आरंभ की। अब तक इस योजना के माध्यम से 20 हजार से अधिक लोग अयोध्या धाम के दर्शन कर चुके हैं। मेरी सरकार ने प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के ठहरने और खान-पान की सुविधा के लिए मेला स्थल में छत्तीसगढ़ पेवेलियन तैयार किया है।

हमारा देश विश्व की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है। यह संभव हो सका है हमारे गणतंत्र की वजह से जो हम सबके लिए सामाजिक,  आर्थिक,  राजनीतिक न्याय सुनिश्चित करता है। हमारे प्रधानमंत्री जी ने आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर विकसित भारत की परिकल्पना की है और इसके लिए पूरी लगन से काम कर रहे हैं। मेरी सरकार भी छत्तीसगढ़ को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने दृढ़ संकल्पित है। इसके लिए मेरी सरकार ने विजन डाक्यूमेंट तैयार किया है। गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर मैं प्रदेश के सभी नागरिकों से अनुरोध करता हूँ कि संकल्पित भाव से मिल-जुलकर काम करते रहें, हम सबका विकसित छत्तीसगढ़ का सपना अवश्य मूर्त रूप लेगा।

आप सभी को गणतंत्र दिवस की पुनः बहुत-बहुत शुभकामनाएं

जय भारत,

जय छत्तीसगढ़

Read More

गणतंत्र दिवस समारोह : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने राजधानी के मुख्य समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित

Posted on :27-Jan-2025
गणतंत्र दिवस समारोह : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने राजधानी के मुख्य समारोह में  विजेताओं को किया सम्मानित

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने किया आकर्षक मार्चपास्ट

घुड़सवार दल के करतब ने दर्शकों का मन मोहा 

केन्द्रीय अर्धसैनिक बल ने तेलंगाना पुलिस को बेस्ट कंटिजेंट का प्रथम पुरस्कार 

राज्य पुलिस बल में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (महिला) को प्रथम स्थान 

रायपुर :  गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में सुरक्षाबलों के 17 टुकड़ियों ने कदम से कदम मिलाकर मार्चपास्ट किया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने उनकी सलामी ली और उनके कमांडर से परिचय प्राप्त किया। परेड कमांडर परीविक्षाधीन भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री हर्षित मेहर थे। केन्द्रीय अर्धसैनिक सुरक्षाबलों में बेस्ट कंटिजेंट तेलंगाना पुलिस को प्रथम पुरस्कार के साथ पांच हजार रूपए नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार द्वितीय स्थान पर भारत तिब्बत सीमा बल को तीन हजार रूपए नगद राशि तथा केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को तृतीय पुरस्कार के रूप में दो हजार रूपए नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में बेस्ट कंटिजेंट राज्य पुलिस बल का प्रथम पुरस्कार छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल महिला को, द्वितीय नगर सेना महिला को तथा तृतीय छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पुरूष को प्राप्त हुआ। इन सभी विजेताओं को प्रथम स्थान प्राप्त को पांच हजार रूपए, द्वितीय स्थान प्राप्त बल को तीन हजार और तृतीय स्थान प्राप्त बल को दो हजार रूपए की नगद राशि और ट्राफी प्रदाय की गई। इसके साथ ही बेस्ट कंटिजेंट प्रथम पुरस्कार एनसीसी बॉयज एवं द्वितीय एनसीसी गर्ल्स को प्राप्त हुआ। जिन्हें प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में ट्राफी प्रदान की गई। 

घुड़सवार दल के करतब ने दर्शकों का मन मोहा 

मार्चपास्ट में सीमा सुरक्षाबल, केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल, पुलिस बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, तेलंगाना पुलिस, नगर सेना पुरूष एवं महिला, एनसीसी गर्ल्स एवं बॉयज, घुड़सवार बल, बैंड प्लाटून पुलिस और महिला बैग पाईपर बैंड दस्ता द्वारा दिए आकर्षक मार्चपास्ट ने मैदान में आए दर्शकों का मनमोह लिया। 

अश्वरोही दल का नेतृत्व कर प्लाटून कमाण्डर श्री योगेश चन्द्रा ने किया। वर्ष 2016 से 3री वाहिनी छसबल अमलेश्वर दुर्ग में पदस्थ हैं। इसके बाद वर्ष 2017 सेे 2019 तक एसटीएसफ बघेरा दुर्ग में पदस्थापना के दौरान अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र जिला-सुकमा और बीजापुर के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कार्यरत रहे हैं। जुलाई 2024 से अश्वरोही दल प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 

महिला बैगपाईपर बैंड का नेतृत्व महिला आरक्षक 411, 20वीं वाहिनी छसबल महासमुंद श्रीमती सोनबती ठाकुर ने किया। उन्होंने 06 माह का बैगपाईपर बैण्ड की प्रशिक्षण बेसिक ट्रेनिंग सेंटर पंचकुला, हरियाणा से लिया है। ज्ञातव्य है कि नागालैण्ड में आयोजित आल इंडिया बैण्ड कम्पिटिशन में छत्तीसगढ़ बैगपाईपर बैण्ड ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

Read More

तिल्दा-नेवरा के पेंट फैक्ट्री में भीषण आग, रुक-रुक कर हो रहे ब्लास्ट से क्षेत्र में मचा हड़कंप

Posted on :25-Jan-2025
 तिल्दा-नेवरा के पेंट फैक्ट्री में भीषण आग, रुक-रुक कर हो रहे ब्लास्ट से क्षेत्र में मचा हड़कंप

CG News: तिल्दा नेवरा के औद्योगिक क्षेत्र बरतोरी में स्थित संजय केमिकल फैक्ट्री में आज सुबह भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।  दो घंटे से प्लांट में भारी ब्लास्टिंग जारी है। आग की लपटें भारी तेज है, जिससे क्षेत्रवासी भी सहम उठे हैं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। आग बुझाने का काम जारी है। 

CG News: पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, रुक-रुक कर हो रहा ब्लास्ट

तिल्दा नेवरा के बरतोरी पेंट प्लांट में शनिवार को भीषण आग लग गई। प्लांट में रुक-रुक कर ब्लास्ट हो रहा है। इससे आसपास के लोग सहम गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के बरतोरी स्थित संजय केमिकल पेंट प्लांट में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि, पूरा प्लांट इसकी चपेट में आ गया।

नेवरा पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दे दी गई है। जल्द ही टीम मौके पर पहुंचेगी। रुक-रुक कर ब्लास्ट होने के कारण लोग सहमे हुए हैं। फिलहाल आग लगने का कारण सामने नहीं आया है।(एजेंसी)

Read More

राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ : राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली शपथ

Posted on :25-Jan-2025
राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ : राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली शपथ

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

रायपुर :  राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राजभवन सचिवालय में राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शपथ ली कि ‘‘हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।’’

Read More

ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर सख्ती: रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पूर्ण प्रतिबंध

Posted on :25-Jan-2025
ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर सख्ती: रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पूर्ण प्रतिबंध

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 20 जनवरी को नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025 की घोषणा के साथ ही पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 4 के तहत आदेश जारी करते हुए रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। यह आदेश चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक प्रभावशील रहेगा।

राजनीतिक दलों और उनके समर्थकों द्वारा चुनाव प्रचार में लाउडस्पीकरों का अत्यधिक उपयोग शांति और जनजीवन को बाधित करता है। वाहनों और स्थायी मंचों पर लगाए गए लाउडस्पीकरों की तेज आवाज से विद्यार्थियों, रोगियों और वृद्धजनों को विशेष रूप से असुविधा होती है। इस कारण लाउडस्पीकर का विवेकपूर्ण और निर्धारित समय के भीतर उपयोग आवश्यक है।

चुनाव प्रचार हेतु प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक ही लाउडस्पीकर का उपयोग किया जा सकेगा। उपयोग के लिए संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दंडाधिकारी से लिखित पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। शैक्षणिक संस्थानों, चिकित्सालयों, नर्सिंग होम, न्यायालय परिसर, शासकीय कार्यालय, छात्रावास, नगर पालिका परिषद, जनपद पंचायत, बैंकों, पोस्ट ऑफिस और दूरभाष केंद्रों से 200 मीटर की दूरी के भीतर लाउडस्पीकर का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। प्रचार के लिए उपयोग किए जाने वाले ध्वनि विस्तारक यंत्र मध्यम आवाज के होंगे, ताकि ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील की है। आदेश के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्ति और संस्थाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Read More

छत्तीसगढ़ पुलिस ने 62 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, तीन नाइजीरियन नागरिक भी पकड़े गए

Posted on :24-Jan-2025
छत्तीसगढ़ पुलिस ने 62 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, तीन नाइजीरियन नागरिक भी पकड़े गए

रायपुर न्यूज : छत्तीसगढ़ के रायपुर में साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। रेंज साइबर थाना की टीम ने विशेष अभियान चलाकर तीन नाइजीरियन सहित 62 आरोपियों को अलग-अलग शहर से गिरफ्तार किया है। ये साइबर ठगी के अलग-अलग मामलों से जुड़े हैं।आरोपियों ने देशभर में 84 करोड़ रुपए से ज्यादा की ऑनलाइन ठगी की है। विशेष अभियान की मॉनीटरिंग आईजी कर रहे थे। अभियान में रेंज साइबर थाना सहित 100 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थे। 20 टीमें बनाकर पुलिस ने राजस्थान, उडीसा, रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव व महासमुंद में छापा मारा था।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

नवा रायपुर के हॉस्टल में रहने वाले नाइजीरियन नागरिक एबदुलाजीज बेना राबीयू, मोह. बसीर सुलेमान और अमीनू गरबा के अलावा राजस्थान के विजय सिंह मीणा, ओडिशा से शिवा राव, सुरेश राव, रायपुर से मेहुल विज, देवेंद्र सेन, सौरभ पाल, राजनांदगांव से गजेंद्र वर्मा, अफजल खान, प्रवीण कुमार ठाकुर, शेख जीशान, धनेश सेन, शुभम दत्ता, तनिष्क सिंह भाटिया, अरविंद चौरे, रजत श्याम कुंवर, हरीश ध्रुवे, रोशन वर्मा, कमलेश उईके, उमेश तड़स, रायपुर से अशोक लाल बघेल, हरीश सोनकर, तुलसी तांडी, वासु पटेल, दीपक पटेल, दीपक कपूर, पुरूषोत्तम बजाज है।

साथ ही सूरज सक्सेना, राहुल नायक, ललित बंश्रे, समीर जनबंधु, प्रीति साहू, लोकेश्वर चंद्राकर, मनोज धीवर, गौतम भारती, टेमन हियाल, उपासना जगत, भारती बाघ, वीणा तांडी, डी कामराजू, कल्पना खरे, राहुल शर्मा, श्रेया यादव, दीपक छुरा, प्रेमदास मानिकपुरी, आयुष सागर, पंकज भोंडलेकर, नवीन गोस्वामी, भीमाशंकर नायक, संदीप डोंडेकर, अजय निर्मलकर, इंद्र कुमार साहू, अभय अडवानी, सूर्यकांत मंझवार, सत्यम देवानी, सौरभ शर्मा, संगीता मांझी, यमन बंजारे, बिलासपुर से सिप्रियन जैकब और गोविंद यादव शामिल हैं।

पीड़ितों को 2 करोड़ वापस मिले

पिछले 6 माह में साइबर ठगी के मामलों में रेंज साइबर पुलिस ने कुल 4 करोड़ रुपए होल्ड कराया है। इसमें से 2 करोड़ रुपए पीड़ितों को कोर्ट के जरिए वापस कराया गया है। बाकी होल्ड राशि को वापस करने न्यायालय में मामला विचाराधीन है।

क्या है यूल खाता

साइबर ठगी या अन्य किसी फ्रॉड की राशि को ट्रांसफर करने के लिए कमीशन पर अपना बैंक खाता देना, यूल बैंक खाता होता है। कई बैंक खाताधारक 10 से 20 फीसदी कमीशन लेकर अपने बैंक खातों को साइबर ठगों या उनके सहयोगियों को दे देते हैं। इससे ठगी का पैसा उन बैंक खातों में जमा होता है। खाताधारकों को उनका कमीशन देकर बाकी रकम साइबर ठगों तक पहुंच जाता है। पुलिस की जांच में ऐसे सैकड़ों बैंक खातों को पता चला है। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।

यूल खाता उपलब्ध न कराएं

आईजी अमरेश मिश्रा का कहना है कि साइबर ठगी करने वालों के खिलाफ पुलिस विशेष अभियान चला रही है। इसमें कई यूल बैंक खातों का पता चला है। साइबर ठगों के साथ ही ऐसे बैंक खाते उपलब्ध कराने वालों की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है। कमीशन के लालच में कोई अपने बैंक खातों को साइबर ठग या अन्य किसी आर्थिक अपराध से जुड़े व्यक्ति का न दें। इसका दुरुपयोग होता है। इससे बैंक खाताधारक की भूमिका भी संदिग्ध हो जाती है।

इन मामलों से जुड़े हैं आरोपी

भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के पोर्टल के माध्यम से रिपोर्टेड उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक शाखा रायपुर में यूल बैंक खातों का पता चला था। इसमें ठगी के 36 लाख 48 हजार 488 रुपए जमा हुआ था। इस मामले में यूल बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले 47 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गुढ़ियारी इलाके के उमाकांत वर्मा से गूगल रिव्यू टास्क के नाम से 50 लाख की ऑनलाइन ठगी हुई थी। इस मामले में 3 आरोपियों को पकड़ा गया है।विधानसभा इलाके के अतुल अग्रवाल से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 19 लाख की ऑनलाइन ठगी हुई थी। इसमें 5 आरोपियों को गिरतार किया गया है।आजाद चौक इलाके में प्रार्थी पूजा साहू से डीएड एडमिशन फॉर्म फीस के नाम पर 48 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी हुई थी। इसमें 2 आरोपियों को गिरतार किया गया।

पंडरी इलाके की बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट करके 58 लाख की ऑनलाइन ठगी हुई थी। इस मामले में 1 आरोपी को गिरतार किया गया है। टिकरापारा इलाके में जितेंद्र साहू से शेयर ट्रेडिंग में इन्वेस्ट कर मुनाफा कमाने के नाम पर 8.5 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी हुई थी। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरतार किया गया।खहारडीह में डॉक्टर अविनाश से क्रिप्टोकरेंसी में इन्वेस्ट कर मुनाफा कमाने के नाम से 2.5 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी हुई थी। इस मामले में 1 आरोपी को गिरतार किया गया है।(एजेंसी)

 

Read More

रायपुर में आज शाम नहीं होगी पानी सप्लाई, ये इलाके होंगे प्रभावित

Posted on :24-Jan-2025
रायपुर में आज शाम नहीं होगी पानी सप्लाई, ये इलाके होंगे प्रभावित

Raipur News: शहर की जल आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम रायपुर के जल कार्य विभाग ने आज और कल दो महत्वपूर्ण कार्य करवाए हैं। पहला कार्य रायपुरा ओवर हेडटैंक की शील्ट सफाई थी, जो कि आज हुई है। दूसरा कार्य सरोना ओवर हेडटैंक की शील्ट सफाई है, जो शुक्रवार को होगा। गुरुवार को रायपुरा के 2500 किलोलीटर क्षमता के ओवर हेड टैंक की शील्ट सफाई कार्य करवाया गया।

इसमें एजेंसी सतगुरु को ओवर हेड टैंक की शील्ट सफाई के लिए निगम जल कार्य विभाग ने अनुबंधित किया है। रायपुरा ओवर हेड टैंक में शील्ट की सफाई सुबह 9 बजे प्रारभ हुआ और दोपहर 2 बजे तक पूर्ण हो गया। जिससे आज संध्याकालीन जलापूर्ति आंशिक प्रभावित हुई।

सरोना ओवर हेडटैंक की शील्ट सफाई

24 जनवरी को सरोना पानी टंकी की सफाई का कार्य नगर निगम जल कार्य विभाग द्वारा अनुबंधित एजेंसी के माध्यम से करवाया जाएगा। टंकी की सफाई के चलते शुक्रवार को सरोना ओवर हेडटैंक से संध्याकालीन जलापूर्ति आंशिक प्रभावित रहेगी, जबकि अन्य ओवर हेड टंकियों से जलप्रदाय व्यवस्था यथावत रहेगी।(एजेंसी)

Read More

गणतंत्र दिवस और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर मांस-मटन की बिक्री पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

Posted on :23-Jan-2025
गणतंत्र दिवस और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर मांस-मटन की बिक्री पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

नगर निगम द्वारा आदेश जारी  

रायपुर :  रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर मांस-मटन का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में रायपुर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

रायपुर नगर निगम ने 26 जनवरी और 30 जनवरी को पशुवध गृहों और मांस-मटन विक्रय की सभी दुकानों को बंद रखने के संबंध में आदेश प्रसारित किया है। इन दोनों दिवसों में किसी भी दुकान में मांस-मटन की बिक्री करते पाए जाने पर जप्ती के साथ ही संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही की जाएगी। गणतंत्र दिवस और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर रायपुर नगर निगम के सभी जोनों के स्वास्थ्य अधिकारी तथा स्वच्छता निरीक्षक मांस-मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे। इसके लिए उन्हें अपने-अपने जोन में मांस-मटन की दुकानों के सतत पर्यवेक्षण के लिए निर्देशित किया गया है।

Read More

मेहनतकश किसानों को सक्षम बनाने में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं कृषि वैज्ञानिको का है महत्वपूर्ण योगदानः मंत्री श्री रामविचार नेताम

Posted on :21-Jan-2025
मेहनतकश किसानों को सक्षम बनाने में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं कृषि वैज्ञानिको का है महत्वपूर्ण योगदानः मंत्री श्री रामविचार नेताम

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

छत्तीसगढ़ में  किसान हितैषी नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मंत्री श्री नेताम को लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान

कृषि एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले  शिक्षकों और किसान भी सम्मानित  

‘‘कृषि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए वैश्विक अनुसंधान पहल’’ विषय पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 39 में स्थापना दिवस में शामिल हुए कृषि मंत्री

रायपुर : कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि मेहनतकश किसानों को सक्षम बनाने में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं कृषि वैज्ञानिकों का महत्वपूर्ण योगदान है। इसी का परिणाम है कि आज किसान उन्नत कृषि तकनीक का उपयोग कर आत्मनिर्भर बन रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार किसानों की उन्नति एवं समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारी सरकार देश के अन्य राज्यों की तुलना में किसानों को धान का वाजिब मूल्य प्रदान कर उनका सम्मान बढ़ाया है। मंत्री श्री नेताम आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वद्यालय के 39वां स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उक्त बाते कही। ।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 39 में स्थापना दिवस में शामिल हुए कृषि मंत्री

इस मौके पर विश्वद्यालय द्वारा मंत्री श्री रामविचार नेताम को राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट योगदान के लिए लॉइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही कृषि एवं शोध  के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कुलपति डॉ. गिरिश चन्देल, किसान श्री नारायण भाई चावड़ा, शिक्षक श्री बी.आर. चन्द्रवशी तथा डॉ. एम.एन श्रीवास्तव भी लॉइफ टाइम अचीमेंट पुरस्कार से सम्मानित हुए। मंत्री श्री नेताम इस अवसर पर ‘‘कृषि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए वैश्विक अनुसंधान पहल’’ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया।

कृषि मंत्री श्री नेताम ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सहित देश के किसानों को कृषि और उ़द्यानिकी क्षेत्र में और कैसे सक्षम बनाया जाए इस दिशा में कृषि वैज्ञानिकों एवं शोधार्थियों को सोचने की जरूरत है हमारी सरकार किसानों को सक्षम बनाने के लिए किसान हित में बहुत से फैसले लिए है। हमारी सरकार ने किसानों से प्रति एकड़ 21 क्ंिवटल तथा  31 सौ रूपए प्रति क्ंिवटल के मान धान खरीद कर किसानों को देश में सर्वोच्च कीमत प्रदान कर रही है। वहीं किसानों को किए गये वायदों के मुताबिक लगभग 3800 करोड़ रूपए की बोनस राशि भी प्रदान की गई है। इससे प्रदेश के किसान आर्थिक रूप से समृद्ध हुए है।

मंत्री श्री नेताम ने कहा कि केशर, अखरोट सहित अन्य चिन्हाकिंत फसलों के लिए जम्मू-कश्मीर की अपनी एक अलग पहचान है। यह पहचान वहां के मेहनतकश किसानों के परिश्रम से बना है। वहां के किसान कॉपरेटिव सेक्टर बना कर एवं एग्रो से जुड़कर किस तरह से उन्नत कृषि कर रहें है। कार्यशाला में  इस क बारे में भी जानने एवं समझने को मिलेगा उन्होंने इंदिरा कृषि विश्व विद्यालय के     39वें स्थापना दिवस एवं कार्यशाला के लिए बधाई एवं शुभकामानाएं दी कार्यशाला को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरिश चन्देल ने संबोधित किया। कार्यशाला इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर एवं राष्ट्रीय कृषि विकास सहकारी लिमिटेड, बरामूला (जम्मू-कश्मीर) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी।

इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर के 21 राज्यों के 400 से अधिक कृषि वैज्ञानिक एवं शोधार्थी शामिल है। सम्मेलन में वैश्विक परिदृष्य में भूमि, जल तथा पर्यावरण के क्षेत्र में विद्यमान अवसरों एवं चुनौतियों पर विचार मंथन कर संसाधनों का बेहतर उपयोग कर इनमें निरंतर होने वाली कमियों को सुधारने के रास्ते तलाशे जाएंगे। सम्मेलन में संबंधित विषयों पर वैज्ञानिकों तथा शोधार्थियों द्वारा शोध पत्र तथा पोस्टर्स प्रस्तुत किया गया।

उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की स्थापना 20 जनवरी 1987 को हुई थी। इस विश्वविद्यालय को छत्तीसगढ़ प्रदेश में कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रसार की जिम्मेदारी दी गई है, जिसे विश्वविद्यालय अपने 28 कृषि महाविद्यालय, 4 कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, 1 खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, 08 अनुसंधान केन्द्र एवं 27 कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से संचालित कर रहा है। विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में वर्तमान में लगभग 9000 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनमें स्नातक पाठ्यक्रमों में 2763, स्नात्तकोत्तर पाठ्यक्रमों में 500 तथा शोध पाठ्यक्रमों (पी.एच.डी.) में  115 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहें हैं। विश्वविद्यालय की स्थापना के पश्चात् 52 फसलों की लगभग 162 प्रजातियों का विकास किया गया है एवं कृषि से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए 100 से अधिक तकनीकें विकसित की गई हैं।

Read More

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का 39वां स्थापना दिवस आज

Posted on :20-Jan-2025
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का 39वां स्थापना दिवस आज

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

‘‘कृषि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए वैश्विक अनुसंधान पहल’’ विषय पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा

कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे

रायपुर : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 39वें स्थापना दिवस के अवसर कल 20 जनवरी से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर एवं राष्ट्रीय कृषि विकास सहकारी लिमिटेड, बरामूला (जम्मू-कश्मीर) के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘कृषि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए वैश्विक अनुसंधान पहल’’ विषय पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। 20 से 22 जनवरी 2025 तक आयोजित इस तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ प्रदेश के कृषि विकास एवं किसान कलयाण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रामविचार नेताम करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक धरसींवा श्री अनुज शर्मा तथा विधायक रायपुर ग्रामीण श्री मोतीलाल साहू उपस्थित रहेंगे।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को एन.आई.आर.एफ. रैंकिंग में मिला 39वां स्थान

विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित ‘‘कृषि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए वैश्विक अनुसंधान पहल’’ तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर के 21 राज्यों के 400 से अधिक कृषि वैज्ञानिक एवं शोधार्थी शामिल होंगे। सम्मेलन में वैश्विक परिदृष्य में भूमि, जल तथा पर्यावरण के क्षेत्र में विद्यमान अवसरों एवं चुनौतियों पर विचार मंथन किया जाएगा तथा संसाधनों का बेहतर उपयोग कर इनमें निरंतर होने वाली कमियों को सुधारने के रास्ते तलाशे जाएंगे। आने समय में कृषि फसलों जैसे खाद्यान, दलहन, तिलहन तथा अन्य आवश्यक उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करने के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा तथा इस संबध में नई रणनीति तैयार की जाएगी। सम्मेलन में संबंधित विषयों पर वैज्ञानिकों तथा शोधार्थियों द्वारा शोध पत्र तथा पोस्टर्स प्रस्तुत किये जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की स्थापना 20 जनवरी 1987 को हुई थी। इस विश्वविद्यालय को छत्तीसगढ़ प्रदेश में कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रसार की जिम्मेदारी दी गई है, जिसे विश्वविद्यालय अपने 28 कृषि महाविद्यालय, 4 कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, 1 खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, 08 अनुसंधान केन्द्र एवं 27 कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से संचालित कर रहा है। विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में वर्तमान में लगभग 9000 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनमें स्नातक पाठ्यक्रमों में 2763, स्नात्तकोत्तर पाठ्यक्रमों में 500 तथा शोध पाठ्यक्रमों (पी.एच.डी.) में  115 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहें हैं। विश्वविद्यालय की स्थापना के पश्चात् 52 फसलों की लगभग 162 प्रजातियों का विकास किया गया है एवं कृषि से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए 100 से अधिक तकनीकें विकसित की गई हैं।

Read More

पीएमश्री योजना से प्रदेश के विद्यालयों की बदली तस्वीर

Posted on :17-Jan-2025
पीएमश्री योजना से प्रदेश के विद्यालयों की बदली तस्वीर

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान और गणित के लिए अत्याधुनिक लैब्स, खेल सुविधाएं, और डिजिटल लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं हुईं विकसित

रायपुर : राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप पीएम श्री योजना के अंतर्गत शालाओं को चिन्हांकित कर मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे प्रदेश के विद्यालयों की तस्वीर बदल रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में राज्य में पीएमश्री योजना के माध्यम से शैक्षणिक अधोसंरचना एवं शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में सरगुजा (अंबिकापुर) जिले के 10 विद्यालयों की तस्वीर भी बदली।

What Is Pm Shri Yojana How It Will Change The Infrastructure Of Indian  Schooling System - Amar Ujala Hindi News Live - Pm Shree Yojana:देश में  बदलने वाली है स्कूलों की तस्वीर,

इनमें प्राथमिक शाला जुनापारा एवं प्राथमिक शाला नगरपालिका, विकासखण्ड बतौली में प्राथमिक शाला झरगंवा एवं स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बतौली, विकासखण्ड लखनपुर में प्राथमिक शाला लहपटरा एवं स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लखनपुर, विकासखण्ड लुण्ड्रा में प्राथमिक शाला कर्रा, विकासखण्ड मैनपाट में प्राथमिक शाला हर्रामार, विकासखण्ड सीतापुर में प्राथमिक शाला गेरसा, विकासखण्ड उदयपुर में प्राथमिक शाला सलका शामिल है। यहां 2889 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

योजना के तहत् चयनित स्कूलों में पहले और अब में बड़ा परिवर्तन आया है, जिससे बच्चों में भी सुंदर वातावरण में पढ़ाई को लेकर नया उत्साह देखने को मिल रहा है। स्कूलों के रंग-रूप में बदलाव के साथ बच्चों के लिए सभी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। वहीं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ही स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान और गणित के लिए अत्याधुनिक लैब्स, खेल सुविधाएं, और डिजिटल लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। जिले में भी ऐसे 10 विद्यालय हैं, जिनका पीएमश्री योजनांतर्गत चयन किया गया है।

पीएमश्री प्राथमिक शाला नगरपालिका के चौथी कक्षा में पढ़ने वाली संतोषी गुप्ता बताती हैं कि पहले हम सब जमीन में चटाई में बैठकर पढ़ते थे अब बेंच मिल गया है, बहुत अच्छा लगता है। पीने के लिए साफ पानी मिल रहा है, अब शौचालय भी साफ-सुथरा रहता है। स्कूल में अब सबकुछ अच्छा हो गया है। शनिवार को हमें ड्राइंग सिखाया जाता है, उसके साथ ही नई-नई चीजें भी सिखने मिलती है। हमारी रुचि के अनुसार खेलकूद भी सिखाया जा रहा है। हम सब बहुत खुश हैं। अब हम और ज्यादा रूचि के साथ पढ़ाई कर रहे हैं।

पीएमश्री प्राथमिक शाला नगरपालिका की प्रधानपाठिका श्रीमती प्रतिभा सिंह ने बताया कि पीएमश्री विद्यालय के रूप में घोषित होने के बाद विद्यालय में सुविधाओं का विस्तार हुआ है। बच्चों के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं, जो कमी थी, वो सब अब दूर हुई हैं। भवन के रंग-रोगन, साफ-सफाई के साथ अन्य कार्य किए गए हैं। व्यवस्था दुरुस्त होने से बच्चों  की पढ़ाई के प्रति रूचि भी जगी है। बच्चों के इंटरेस्टेट के अनुसार अन्य एक्टीविटी भी होती है। शनिवार को खेल होता है, ड्रॉइंग, क्राफ्ट का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हमें बहुत खुशी है कि पीएमश्री विद्यालय होने से बच्चों को ये सब सुविधाएं मिल रहीं हैं। अब शिक्षा के साथ साथ अन्य विधाओं का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

अभिभावक अमृता सोनी कहती हैं कि उनके बच्चों का भविष्य अब अच्छा होगा। उन्होंने बताया कि उनके बच्चे यहां कक्षा दूसरी और 6वीं में पढ़ते हैं, बच्चों को स्कूल भेजने के लिए बहुत मनाना पड़ता था। लेकिन अब वे स्वयं सुबह उठकर तैयार हो जाते हैं, उनका मन पढ़ाई-लिखाई में लग गया है। क्योंकि पहले बच्चे दरी में बैठते थे, अब यहां बच्चों के लिए बेंच डेस्क की व्यवस्था है। व्यवस्थाओं के साथ ही शिक्षा के स्तर में भी वृद्धि हुई है, मैं रोजाना पढ़ाए गए विषयों के नोटबुक देखती हूं। यहां पेरेंट्स टीचर मीटिंग का भी आयोजन हो रहा है, जिससे कक्षा में बच्चों के प्रदर्शन, व्यवहार आदि के बारे में बताया जाता है। यह सब पीएमश्री योजना की वजह से ही हो पाया है, इसके लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देती हूं।

Read More

आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय में 2516 बच्चों का स्वर्णप्राशन

Posted on :17-Jan-2025
आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय में 2516 बच्चों का स्वर्णप्राशन

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

179 बच्चों को पांच दवाओं से निर्मित बाल रक्षा किट भी दिए गए

रायपुर : बच्चों के व्याधिक्षमत्व, पाचन शक्ति, स्मरण शक्ति, शारीरिक शक्तिवर्धन एवं रोगों से बचाव के लिए शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय, रायपुर में बुधवार को 2516 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। विभिन्न रोगों से रोकथाम एवं इम्युनिटी बढ़ाने के लिए 179 बच्चों को पांच दवाईयों से बने बाल रक्षा किट भी वितरित किए गए। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय के कौमारभृत्य विभाग द्वारा हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। स्वर्णप्राशन के साथ ही डॉ. लवकेश चंद्रवंशी ने बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया।

शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय परिसर में आयुष विभाग की संचालक सुश्री इफ्फत आरा, प्राचार्य प्रो. डॉ. जी.आर. चतुर्वेदी, चिकित्सालय अधीक्षक प्रो. डॉ. प्रवीण कुमार जोशी और कौमारभृत्य विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. नीरज अग्रवाल के निर्देशन में स्वर्णप्राशन कराया गया। महाविद्यालय के कौमारभृत्य विभाग की व्याख्याता डॉ. सत्यवती राठिया तथा स्नातकोत्तर एवं स्नातक छात्र-छात्राएं हर महीने इसमें महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

Read More

रायपुर में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Posted on :17-Jan-2025
रायपुर में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

खनिज विभाग की टीम ने 12 हाईवा जब्त कर थानों के सुपुर्द किया

रायपुर : कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन और उप संचालक खनिज के निर्देशानुसार बीती रात अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। खनिज विभाग की टीम ने सुपरवाइजर सुनीलदत्त शर्मा के नेतृत्व में अभियान चलाकर 12 हाईवा रेत को जब्त किया गया। यह कार्रवाई रायपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में की गई, जिसमें उपरवारा, नयापारा, अभनपुर और खरोरा शामिल हैं। जब्त हाईवा वाहनों को संबंधित थानों में सुपुर्द किया गया है।

खनिज विभाग की टीम ने रायपुर के विभिन्न मार्गों पर चल रहे जांच अभियान के दौरान यह कार्रवाई की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐसी कार्रवाई निरंतर की जाए, ताकि अवैध खनन और परिवहन पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

Read More

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में होगा स्वागत समारोह : तैयारी के लिए राजभवन में हुई बैठक

Posted on :16-Jan-2025
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में होगा स्वागत समारोह : तैयारी के लिए राजभवन में हुई बैठक

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

रायपुर : गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2025 को राज्यपाल श्री रमेन डेका की गरिमामय उपस्थिति में राजभवन में शाम 5:15 बजे से ‘‘स्वागत समारोह‘‘ का  आयोजन किया जाएगा। जिसमे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, पद्मश्री, पद्मभूषण से सम्मानित राज्य के नागरिकों, जनप्रतिनिधियोें सहित गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस

राजभवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर संध्याकाल में ‘एट होम फंक्शन‘ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए आज राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार ने विभिन्न विभागों की बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राजभवन परिसर एवं आस-पास की साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, रोशनी एवं झालर व्यवस्था, ट्रैफिक, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, पार्किग व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, आमंत्रण पत्रों का मुद्रण एवं वितरण एवं अन्य व्यवस्था के संबंध में सभी आवश्यक निर्देश दिये गये। बैठक में रायपुर जिले के प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी, राजभवन के अधिकारी, नगर निगम, लोकनिर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, बिजली, उद्यानिकी, आयुष विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। 

Read More

राज्य युवा महोत्सव-2024-25

Posted on :16-Jan-2025
 राज्य युवा महोत्सव-2024-25

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

युवा महोत्सव में प्रदेश भर के युवाओं ने किया प्रतिभा का अद्भूत प्रदर्शन

राज्यपाल श्री रमेन डेका के हाथों विभिन्न विधाओं के विजेता हुए सम्मानित

रायपुर : राजधानी रायपुर के खेल संचालनालय परिसर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 12 से 14 जनवरी तक आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव-2025 में प्रदेशभर से आए युवाओं को अपनी कला, संस्कृति और रचनात्मकता के प्रदर्शन का अद्वितीय मंच प्रदान किया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस महोत्सव में राज्यभर के 3500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय एकता, सामुदायिक सहभागिता और भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस महोत्सव में 13 विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। युवा महोत्सव में सांस्कृतिक विधा में सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोक गीत, व्यक्तिगत लोकनृत्य, व्यक्तिगत लोकगीत, लाईफ स्किल विधा में कहानी लेखन, चित्रकला, तात्कालिक भाषण, कविता, युवा कृति विधा में विज्ञान मेला, हस्तशिल्प, टेक्सटाईल, कृषि उत्पाद, अन्य विधा में रॉकबैंड को शामिल किया गया था।

राज्यपाल श्री रमेन डेका के हाथों विभिन्न विधाओं के विजेता हुए सम्मानित

राज्य युवा महोत्सव के समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने विभिन्न विधाओं में विजेता प्रतिभागियों और दल को पुरस्कृत कर उनका सम्मान बढ़ाया। युवा महोत्सव में शामिल 13 विधाओं में  विज्ञान मेला (व्यक्तिगत) में प्रथम स्थान सूरजपुर जिला के अविनाश, द्वितीय स्थान सक्ती जिला के तुषार पटेल तथा तृतीय स्थान रायगढ़ जिला की श्रुति कुमारी ने हासिल किया। चित्रकला में प्रथम स्थान महासमुंद जिला के रितिक पहरिया, द्वितीय स्थान धमतरी जिला के अवध राम कुंवर तथा तृतीय स्थान बेमेतरा जिला के घनश्याम दास ने प्राप्त किया। इसी प्रकार तात्कालिक भाषण (वक्तृत्व कला) में प्रथम स्थान राजनांदगांव जिला के नावेश चन्द्र, द्वितीय स्थान महासमुंद जिला के भैरव प्रसाद पाल तथा तृतीय स्थान सूरजपुर जिला की प्रीति सिंह को प्राप्त हुआ।

राज्यपाल श्री रमेन डेका के हाथों विभिन्न विधाओं के विजेता हुए सम्मानित

महोत्सव में कृषि उत्पाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सक्ती जिला से मंजू चौहान एवं टीम, द्वितीय स्थान कबीरधाम जिला से लक्ष्मी कौशिक एवं टीम तथा तृतीय स्थान बलौदाबाजार-भाटापारा से प्राची पटेल एवं टीम ने हासिल किया। इसी तरह टेक्सटाईल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बस्तर से सरिता बेसरा की टीम, द्वितीय स्थान रायगढ़ जिला से गजानंद मेहर की टीम तथा तृतीय स्थान सरगुजा जिला से मान्या गुप्ता की टीम को मिला। कहानी लेखन में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला की अदिति अग्रवाल एवं मानसी अग्रवाल ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान तथा कबीरधाम जिला की पूर्णिमा कौशिक को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सामूहिक लोकगीत में प्रथम स्थान कांकेर जिला से संजना पटेल की टीम,  द्वितीय स्थान सक्ती जिला से कु. मोक्षेश्वरी की टीम तथा तृतीय स्थान दंतेवाड़ा जिला से दिपा भोगामी की टीम को मिला। कविता गायन में प्रथम स्थान सरगुजा जिले की अपूर्वा दीक्षित, द्वितीय स्थान कोरबा जिला से डिकेश्वर साहू तथा तृतीय स्थान कांकेर जिला की निरंजना पटेल को दिया गया। इसी प्रकार एकल लोकनृत्य में रायगढ़ जिले की पुष्पांजलि राठिया एवं टीम को प्रथम स्थान, कोरिया जिला के घनश्याम एवं टीम द्वितीय स्थान तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के हर्ष चन्द्राकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामूहिक लोकनृत्य में जशपुर जिले की रिंकी भगत की टीम, द्वितीय स्थान रायपुर जिले से योगेश कुर्रे तथा तृतीय स्थान बस्तर की जितेश्वरी बघेल की टीम को मिला। एकल लोकगीत में प्रथम स्थान रायपुर से दुर्गा साहू, द्वितीय स्थान महासमुंद जिले से द्रोपती साहू तथा तृतीय स्थान मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला से विवेकजीत लहरे को दिया गया। हस्तशिल्प में प्रथम स्थान सक्ती जिले की कु. प्रतिमा कर्ष की टीम, द्वितीय स्थान बेमेतरा जिला से इन्द्रकुमार, दीपाली कुम्भाकर की टीम तथा तृतीय स्थान धमतरी जिले की रेशमी निषाद की टीम को मिला।

महोत्सव में सामूहिक साइंस मेला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नारायणपुर जिले से ऋषिराज देवांगन की टीम, द्वितीय स्थान बलौदाबाजार से नार्यन सेन की टीम तथा तृतीय स्थान महासमुंद जिले की रोशनी चौधरी की टीम को मिला। रॉक बैंड में प्रथम स्थान खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से चित्रांशु सिन्हा की टीम, द्वितीय स्थान सरगुजा जिला से राहुल मंडल की टीम तथा तृतीय स्थान जांजगीर-चांपा जिले से निलेश जोगी की टीम को प्राप्त हुआ। युवा महोत्सव के इस आयोजन से राज्य के युवा नेतृत्व को प्रोत्साहित करने और उनके विचारों को राष्ट्रीय विकास के मुद्दों पर प्रकट करने का एक मंच मिला। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा, विधायक श्री अनुज शर्मा, श्री पुरंदर मिश्रा, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर उपस्थित थे।

Read More

छत्तीसगढ़ी फिल्म और संगीत उद्योग के उभरते सितारे अनुराग शर्मा ने युवाओं में जमाया रंग

Posted on :15-Jan-2025
छत्तीसगढ़ी फिल्म और संगीत उद्योग के उभरते सितारे अनुराग शर्मा ने युवाओं में जमाया रंग

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

रायपुर :  छत्तीसगढ़ी फिल्म और संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले युवा कलाकार अनुराग शर्मा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर क्षेत्रीय कला और संस्कृति को नए आयाम दिए हैं। मूल रूप से बिलासपुर जिले के निवासी ने आज युवा महोत्सव में अपनी गायन से युवाओं में रंग  जमाया। युवा उनके गीतों पर झूम उठे। श्री शर्मा अपनी अद्भुत गायन शैली और अभिनय कौशल के लिए जाने जाते हैं।

अनुराग शर्मा ने युवाओं में जमाया रंग

गौरतलब है कि अनुराग ने अपने करियर की शुरुआत क्षेत्रीय मंचों पर गायन से की थी। धीरे-धीरे, उनकी मधुर आवाज़ और छत्तीसगढ़ी गीतों के प्रति प्रेम ने उन्हें प्रदेश के युवा वर्ग में लोकप्रिय बना दिया। आज उनके ‘छत्तीसगढ़ के माटी‘, कहाँ है माता दिखत नई हो, आमा पान के पतरी और ‘मोर मया के धुन‘ जैसे हिट गीत पर युवा झूम उठे।

Read More

छत्तीसगढ़ विकास प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केन्द्र

Posted on :14-Jan-2025
छत्तीसगढ़ विकास प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केन्द्र

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में आयोजित की जा रही क्विज प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया उत्साह

रायपुर :  राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में चल रहे छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव में जनसपंर्क विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र बन रही है। इस विकास प्रदर्शनी में पिछले एक वर्ष में छत्तीसगढ़ में हुए विकास कार्यों को मॉडल और छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है, इसके अलावा शिल्प ग्राम भी बनाया गया है। 

छत्तीसगढ़ विकास प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केन्द्र 

जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के मद्देनजर क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। इस क्विज प्रतियोगिता में युवा उत्साह से हिस्सा ले रहे हैं। क्विज प्रतियोगिता में शासकीय योजनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे जा रहे हैं। क्विज का सही जवाब देने वाले युवाओं को उपहार भी दिए जा रहे हैं। क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवाओं को मुख्यमंत्री जी से सीधे जुड़ने डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर बार कोड को स्कैन कर जुड़ने जागरूक किया जा रहा है, इस लिंक में मुख्यमंत्री जी के ट्यूटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, वेबसाइट, यूट्यूब से जुड़कर राज्य शासन की प्रतिदिन होने वाले आयोजनों, कार्यक्रमों, योजनाओं की सटीक और सही जानकारी तत्काल प्राप्त हो सकेगी। इस प्रयास की युवा तारीफ भी कर रहे हैं। 

साइंस कॉलेज मैदान में बनाए गए छत्तीसगढ़ शिल्पग्राम में विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प कोसा, खादी आदि के स्टॉल लगाए गए हैं। छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोउद्योग, के साथ ही हस्तशिल्प, बांस शिल्प, मिलेट, हर्बल उत्पाद के स्टॉल लगाए गए हैं। इसके अलावा खेल एवं युवा कल्याण रोजगार एवं प्रशिक्षण, कृषि तथा जैव प्रौद्योगिकी, वाणिज्य एवं उद्योग, स्कूल एवं उच्च शिक्षा, पर्यटन, नगरीय प्रशासन, कौशल विकास और ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है।

Read More

सुपर 30 के आनंद कुमार ने दिया छत्तीसगढ़ के युवाओं को सफलता का मंत्र

Posted on :14-Jan-2025
सुपर 30 के आनंद कुमार ने दिया छत्तीसगढ़ के युवाओं को सफलता का मंत्र

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

छत्तीसगढ़ में युवाओं की शिक्षा और स्वर्णिम भविष्य के निर्माण के लिए संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रशंसा की: कहा शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का भविष्य उज्ज्वल

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव 2024-25 के दूसरे दिन रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सुपर 30 के संस्थापक श्री आनंद कुमार ने युवाओं से चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ में युवाओं की शिक्षा और स्वर्णिम भविष्य के निर्माण के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का भविष्य उज्ज्वल है।  उन्होंने छत्तीसगढ़ के युवाओं को प्रेरित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और पूर्व आईएएस अधिकारी एवं वर्तमान में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी का उदाहरण दिया।

आनंद कुमार ने कोंडागांव से  एक छात्र के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। 

युवा महोत्सव में आनंद कुमार ने युवाओं से किए गए संवाद में स्वामी विवेकानंद के विचारों का जिक्र करते हुए कहा कि स्वामी जी कहते थे कि युवाओं में इतनी शक्ति है कि वे असंभव को संभव बना सकते हैं। दृढ़ इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच के साथ कोई भी व्यक्ति अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रबल प्रयास, असीम धैर्य और लगातार मेहनत सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने यह भी कहा, जीवन में सकारात्मक सोच बनाए रखें। यदि आप एक बार संकल्प कर लें, तो सफलता से आपको कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने सोशल मीडिया के महत्व और उससे बचने के तरीकों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया युवाओं के समय को बर्बाद कर सकता है, लेकिन यदि इसे सही दिशा में इस्तेमाल किया जाए तो यह ज्ञान का महत्वपूर्ण साधन भी बन सकता है।

Read More

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव: सुब्रत साहू सहित 8 आईएएस अफसरों को अतिरिक्त जिम्मेदारी,देखें LIST

Posted on :13-Jan-2025
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव: सुब्रत साहू सहित 8 आईएएस अफसरों को अतिरिक्त जिम्मेदारी,देखें LIST

IAS Transfer 2025: राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के आठ आईएएस अफसरों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सहकारिता विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं 2014 बैच के आईएएस कुंदन कुमार को भी वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ रायपुर विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव जय प्रकाश मौर्य को माटीकला बोर्ड का प्रबंध संचालक बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें हस्तशिल्प विकास बोर्ड की भी जिम्मेदारी दी गई है। उनके पदभार ग्रहण करने के बाद यशवंत कुमार हस्तशिल्प विकास बोर्ड के प्रभार से मुक्त होंगे।

रिमीजियुस एक्का नगरीय प्रशासन विभाग के विशेष सचिव के प्रभार से मुक्त करते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का संचालक बनाया गया है। आईएएस रजत बंसल को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सुशासन एवं अभिसरण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। उद्यानिकी संचालक जगदीश एस. को चिराग परियोजना के प्रोजेक्ट डायरेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पदभार ग्रहण करने के बाद रवि मित्तल इस प्रभार से मुक्त होंगे।(एजेंसी) 

Read More

Previous12...37383940414243...7677Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

कभी बंदूक अब रोज़गार

कभी बंदूक अब रोज़गार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution