× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    वाराणसी जिला न्यायालय में बम धमकी से हड़कंप, तमिलनाडु लिंक की जांच में जुटी पुलिस

    वाराणसी जिला न्यायालय में बम धमकी से हड़कंप, तमिलनाडु लिंक की जांच में जुटी पुलिस

    रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम: 114 राफेल और 6 P-8I विमानों की खरीद को हरी झंडी

    रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम: 114 राफेल और 6 P-8I विमानों की खरीद को हरी झंडी

    भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती, सरकारी कंपनियों ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल कच्चा तेल

    भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती, सरकारी कंपनियों ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल कच्चा तेल

    दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी, जांच एजेंसियां सक्रिय

    दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी, जांच एजेंसियां सक्रिय

    -जलवायु परिवर्तन के चलते शीतकालीन बारिश और बर्फबारी में भारी कमी आई

    -जलवायु परिवर्तन के चलते शीतकालीन बारिश और बर्फबारी में भारी कमी आई

  • छत्तीसगढ़
    थाना महासमुंद अंतर्गत सट्टा खेलाने वाले के विरूद्ध कार्यवाही।

    थाना महासमुंद अंतर्गत सट्टा खेलाने वाले के विरूद्ध कार्यवाही।

    ऑपरेशन

    ऑपरेशन "निश्चय" के अंतर्गत महासमुंद जिले में 137 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त

     एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

    सजा के बाद शेख हसीना का पहला तीखा बयान, हिम्मत हो तो ICC में करो मुकदमा

    सजा के बाद शेख हसीना का पहला तीखा बयान, हिम्मत हो तो ICC में करो मुकदमा

  • मनोरंजन
    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

    अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हंसी का महाविस्फोट तय! ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगा कोहराम

    हंसी का महाविस्फोट तय! ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगा कोहराम

    रानी मुखर्जी की दमदार वापसी: ‘मर्दानी 3’ ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया प्यार

    रानी मुखर्जी की दमदार वापसी: ‘मर्दानी 3’ ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया प्यार

    काशिका कपूर की भाषाएँ बनीं उनकी सबसे बड़ी ताक़त

    काशिका कपूर की भाषाएँ बनीं उनकी सबसे बड़ी ताक़त

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

    मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

  • राजधानी
    संत कबीर की वाणी समाज को जोड़ती है, सरकार का संकल्प जनजीवन संवारता है : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    संत कबीर की वाणी समाज को जोड़ती है, सरकार का संकल्प जनजीवन संवारता है : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    किसानों की समृद्धि और खुशहाली से ही विकसित भारत का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    किसानों की समृद्धि और खुशहाली से ही विकसित भारत का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    “विकसित भारत एवं सतत विकास” राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि महादेव कावरे ने किया उद्घाटन

    “विकसित भारत एवं सतत विकास” राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि महादेव कावरे ने किया उद्घाटन

    नवजीवन की ओर बढ़ते कदम: पुनर्वास नीति से बदली तकदीर, बदली तस्वीर

    नवजीवन की ओर बढ़ते कदम: पुनर्वास नीति से बदली तकदीर, बदली तस्वीर

    स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग प्रतिबद्ध - श्री अरुण साव

    स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग प्रतिबद्ध - श्री अरुण साव

  • ज्योतिष
    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राजधानी

Previous12...43444546474849...7374Next

खेलमंत्री ने वूडबाल खिलाड़ी को दी बधाई और शुभकामनाएं

Posted on :30-Sep-2024
खेलमंत्री ने वूडबाल खिलाड़ी को दी बधाई और शुभकामनाएं

राष्ट्रीय खिलाड़ी मनुप्रिया चीन में आयोजित वूडबाल वर्ल्ड कप में लेंगी हिस्सा

रायपुर : छत्तीसगढ़ की बेटी मनुप्रिया चीन में आयोजित 9 वें विश्व कप वूडबाल में शामिल होंगी। राष्ट्रीय खिलाड़ी मनुप्रिया खेमका ने आज खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा से मुलाकात कर आगामी विश्व कप अभियान के लिए आशीर्वाद लिया।

कलिंगा यूनिवर्सिटी से एमबीए कर रही 22 वर्षीय मनुप्रिया खेमका आगामी 14 से 21 अक्टूबर को चीन के शाओक्सिग में होने वाले विश्वकप में भाग लेंगी। इसके पूर्व मनुप्रिया नागपुर में 7 से 11 मार्च को आयोजित सीनियर राष्ट्रीय वूडबाल में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर राज्य को गौरवान्वित किया है। दो बार की गोल्ड मेडलिस्ट रही मनुप्रिया को विश्वकप वूडबाल में सफलता के लिए मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं देते हुए हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।

Read More

सैन्य प्रदर्शनी का आयोजन रायपुर के साइंस कालेज मैदान में 5 और 6 अक्टूबर को

Posted on :30-Sep-2024
सैन्य प्रदर्शनी का आयोजन रायपुर के साइंस कालेज मैदान में 5 और 6 अक्टूबर को

 प्रदेशवासियों के लिए भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम से परिचित होने का महत्वपूर्ण अवसर - मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

सैन्य-प्रदर्शनी में युद्धक टैंक टी-90 सहित बहुत से ऐसे आधुनिक और उन्नत सैन्य उपकरणों को किया जाएगा प्रदर्शित

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को सैन्य प्रदर्शनी की जानकारी देते हुए कहा कि मुझे आप लोगों को यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 05 और 06 अक्टूबर को सैन्य-प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं के साथ-साथ सभी प्रदेशवासियों के लिए भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम, क्षमता और ताकत से परिचित होने का यह बड़ा ही महत्वपूर्ण अवसर होगा।

सैन्य-प्रदर्शनी में युद्धक टैंक टी-90 सहित बहुत से ऐसे आधुनिक और उन्नत सैन्य उपकरणों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिसका उपयोग करके हमारी सेना ने दुश्मनों पर विजय प्राप्त की है। इस प्रदर्शनी में हमारे जांबाज सैनिक पैरा जंपिंग, खुखरी डांस, डेयरडविल मोटरसाइकलिंग राइडिंग और घुड़सवारी का भी प्रदर्शन करेंगे। श्री साय ने सभी से अपील करते हुए कहा कि आप सभी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनें, भारतीय सेना के आन-बान-शान से करीब से परिचित हों, और अपने सैनिकों का हौसला और बुलंद करें। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने-अपने परिवार के साथ इस प्रदर्शनी के सहभागी बनें, बच्चों को साथ अवश्य लाएं ताकि हमारी नयी पीढ़ी अपने देश की ताकत से परिचित हो पाए, उन्हें भी सेना से जुड़कर देश सेवा करने की प्रेरणा मिले।

Read More

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नशामुक्ति अभियान का किया शुभारंभ

Posted on :30-Sep-2024
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नशामुक्ति अभियान का किया शुभारंभ

रायपुर की विभिन्न संस्थाएं मिलकर नशामुक्ति के लिए कर रही काम

 उप मुख्यमंत्री श्री साव एवं अन्य अतिथियों ने वृंदावन हॉल में सुना ‘मन की बात’

रायपुर : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर के सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में शदाणी दरबार के संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी महाराज के मुख्य आतिथ्य में नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ को स्वस्थ बनाने और युवाओं को नशे से मुक्त कराने रायपुर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा नशामुक्ति अभियान प्रारंभ किया गया है। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, आमंत्रित अतिथियों और गणमान्य नागरिकों ने वृंदावन हॉल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण सुना। नशामुक्ति अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाकर वितरित भी किए गए।

प्रदेश के युवाओं को नशे की लत से मुक्त कराने स्वयंसेवी संस्थाओं बढ़ते कदम, ग्रीन आर्मी, पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत, भारतीय सिंधु सभा और पूज्य सिंधी पंचायत महावीर नगर द्वारा नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर नगर निगम के पूर्व सभापति श्री संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश दरयानी, भारतीय सिंधु सभा छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष श्री लधाराम नैनवानी, बढ़ते कदम के अध्यक्ष श्री सुनील छतवानी, ग्रीन आर्मी के अध्यक्ष श्री अमिताभ दुबे और पूज्य सिंधी पंचायत महावीर नगर के अध्यक्ष श्री अजय जैसिंघानी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। रायपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी, शासकीय मेडिकल कॉलेज रायपुर में हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव एवं एम्स रायपुर में मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अमित अग्रवाल ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को विभिन्न प्रकार के नशे के खतरों तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर इनके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि नशे की लत समाज के सामने बड़ा संकट है। नशा के कारण परिवार टूट रहे हैं, संबंध खराब हो रहे हैं और बच्चों की दुर्दशा हो रही है। नशा से ही अनेक तरह की बुराईयां जन्म लेती हैं। नशे की आदत से छुटकारा दिलाने में समाज की सक्रिय भूमिका होना चाहिए। नशामुक्ति के साथ ही भावी पीढ़ी को इससे बचाना बहुत जरूरी है। बच्चों के सामने और सार्वजनिक रूप से नशापान को रोका जाना चाहिए। संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी महाराज ने कार्यक्रम में कहा कि नशा शरीर को घुन की तरह खाता है। स्वस्थ और सुंदर समाज के लिए इससे मुक्ति आवश्यक है। नशामुक्त भारत ही स्वर्णिम और सुखद भारत होगा। उन्होंने लोगों से नशे के समान का व्यापार न करने की अपील की। साथ ही उन्होंने नशे के विरूद्ध कड़ाई बरतने सरकार से आग्रह किया।

विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि नशामुक्ति एक कठिन और बड़ा काम है। नशे के आदी लोगों का बहुत आर्थिक और सामाजिक नुकसान होता है। यह परिवार को गरीबी की ओर ढकेलता है। उन्होंने आगामी 15 जनवरी से 21 जनवरी तक आयोजित नशामुक्ति पदयात्रा में लोगों से शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम के संयोजक श्री अमित चिमनानी ने कहा कि नशामुक्ति अभियान बड़ी चुनौती है। नशे की आदत के कारण लोग कई गंभीर रोगों की चपेट में आ जाते हैं। यह नशामुक्ति अभियान नशे और कैंसर के खिलाफ जंग का ऐलान है। देश में कैंसर पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। महंगे इलाज और समुचित जानकारी के अभाव में मरीजों व उनके परिजनों को भटकना पड़ रहा है। कैंसर से निजात पाने के लिए शुरूआती चरण में ही इसकी पहचान जरूरी है। नशामुक्ति अभियान के शुभारंभ के मौके पर इसमें सहभागिता दे रहे संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा समाज सेवी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Read More

कोटा में ट्रेन ठहराव के लिए राज्यमंत्री तोखन साहू का आभार व्यक्त की-डॉ सुषमा सिंह

Posted on :30-Sep-2024
कोटा में ट्रेन ठहराव के लिए राज्यमंत्री  तोखन साहू का आभार व्यक्त की-डॉ सुषमा सिंह

मनोज शुक्ला

बिलासपुर : बिलासपुर कोटा मे ट्रेन के ठहराव को लेकर आज सर्किट हाउस मे केंद्रीय राज्यमंत्री,बिलासपुर सांसद  तोखन साहू से डॉ सुषमा सिंह ने  भेंट कर मिठाई खिलाकर पुष्प गुच्छ दे कर  कोटा विधानसभा क्षेत्र  के सभी रहवासियो एवं पदाधिकारियों की तरफ़ से ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति प्रदान किए जानें हेतु कोटा विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ता एवं मतदाता की ओर से उनका धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। 

आप को बता दें 

करगी रोड रेलवे स्टेशन, बेलगहना रेलवे स्टेशन एवं टेंगनमांड़ा रेलवे स्टेशन पर निम्नलिखित ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति प्रदान की गई है -

करगीरोड_स्टेशन पर : पुरी-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (18477/78)
बेलगहना_स्टेशन पर : दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस (18241/42)
टेंगनमाड़ा_स्टेशन पर : बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस (18257/58)

Read More

महाराष्ट्र-गुजरात की बाढ़ से राजधानी में महंगी हुईं सब्जियां, दिवाली से पहले राहत की उम्मीद नहीं

Posted on :28-Sep-2024
महाराष्ट्र-गुजरात की बाढ़ से राजधानी में महंगी हुईं सब्जियां, दिवाली से पहले राहत की उम्मीद नहीं

रायपुर : पश्चिमी भारत, गुजरात, महाराष्ट्र आदि राज्यों में भारी बारिश की वजह से छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। बाजार में टमाटर, गोभी, करेला के दाम 70 से 90 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं। रायपुर थोक सब्जी बाजार में अभी अन्य प्रांतों से 70 प्रतिशत सब्जियों की आवक बनी हुई है, जबकि 30 प्रतिशत सब्जियां ही स्थानीय हैं। हालांकि अभी बाढ़ प्रभावित राज्यों में प्रदेश से सब्जियों की सप्लाई की जा रही है। इस कारण दामों में जबरदस्त इजाफा हुआ है।

अभी नरमी की उम्मीद नहीं

डूमरतराई थोक सब्जी बाजार के अध्यक्ष टी. श्रीनिवास ने बताया कि अभी सब्जियों की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। इनकी कीमतों में फिलहाल कोई नरमी की उम्मीद नहीं है। दरअसल, अभी कई राज्यों में बाढ़ ने सब्जियों की फसल को जबरदस्त नुकसान पहुंचाया है। टमाटर की फसलें खराब हो गईं। सही मात्रा में टमाटर की सप्लाई नहीं हो रही है। इसी तरह की स्थिति अन्य सब्जियों के साथ भी है। खेतों में फसलें खराब हो गईं हैं। ऐसे में किसान दूसरी फसलों की उपज के लिए पौधे उखाड़ रहे हैं। कीमतों में कमी दीपावली के आसपास आएगी।

सब्जी के चिल्हर भाव 

टमाटर40 से 50 रुपए, मुनगा: 60 से 70 रुपए, करेला: 70 से 80 रुपए,सेमी: 80 से 90 रुपए,भिंडी: 60 से 70 रुपए,परवल: 50 से 60 रुपए,गोभी: 80 से 90 रुपए,पत्ता गोभी: 30 से 40 रुपए,बरबट्टी: 60 से 60 रुपए,भाटा 40 से 70 रुपए (एजेंसी)

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यों की कर रहे हैं समीक्षा

Posted on :27-Sep-2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यों की कर रहे हैं समीक्षा

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यों की कर रहे हैं। समीक्षा राजस्व विभाग की योजनाओं और विभागीय गतिविधियों की ले रहे हैं जानकारी राजस्व विभाग द्वारा नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने डिजिटल नवाचारों पर हो रही है चर्चा। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में राजस्व एवं खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, राजस्व विभाग के सचिव श्री अविनाश चंपावत, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, श्री राहुल भगत, आयुक्त भू अभिलेख श्री रमेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद

Read More

प्रधानमंत्री आवास योजना से कुम्हार अमीरचंद को मिली आर्थिक स्थिरता

Posted on :27-Sep-2024
प्रधानमंत्री आवास योजना से कुम्हार अमीरचंद को मिली आर्थिक स्थिरता

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

अपनी कला, परंपरा और संस्कृति को संजोए रखने में मिली मदद

सुरक्षित भविष्य के लिए शासन-प्रशासन का किया धन्यवाद

रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित श्री अमीरचंद प्रजापति की कहानी बहुत प्रेरणादायक है। मिट्टी के दिए बनाकर जीवन गुजारा करने वाले अमीरचंद के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना एक वरदान साबित हुई है। इस योजना की मदद से उन्हें अपना खुद का पक्का घर मिला जिससे उनके सपने हकीकत में तब्दील हुई है। अब अमीरचंद न केवल अपने परिवार के साथ सुरक्षित जीवन जी रहे हैं, बल्कि उन्होंने अपने घर में एक छोटी सायकल एवं गाड़ी पंचर की दुकान भी शुरू कर दी है। यह न केवल उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार कर रहा है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भी बना रहा है।

बलरामपुर जिले के विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत ओदारी निवासी अमीरचंद प्रजापति बताते है कि वे पेशे से कुम्हार है। मिट्टी को आकार देकर दीया एवं विभिन्न मिट्टी की वस्तुओं का निर्माण कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते है। उनका काम ही केवल उनकी रोजी-रोटी का साधन है, ऐसे में उनके पक्के आवास बनाना असंभव सा प्रतीत होता था लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अमीरचंद प्रजापति को अपना खुद का घर मिलना किसी वरदान से कम नही है। वे बताते है जैसे ही उन्हें आवास की स्वीकृति मिली और उनका आवास पूर्ण हो गया है। आवास मिलने से उन्हें काफी मदद मिली है और वे सकुशल अपने परिवार के साथ जीवन व्यतीत कर रहे है। और भरण पोषण के लिए उनका कुम्हार का कार्य उनकी कला और रचनात्मकता का भी प्रतीक है।

वे मिट्टी को आकार देकर न केवल अपनी कला को व्यक्त करते हैं, बल्कि वे अपने परिवार के लिए भी एक स्थिरता के साथ बेहतर जीवन तैयार कर रहे हैं। अमीर चंद प्रजापति की कहानी से हमें सीख मिलती है कि, किस तरह उन्होंने प्रधानमंत्री आवास मिलने से अपने काम को संजोए रखा है। श्री अमीरचंद ने गरीब लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास देने के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।

Read More

प्रधानमंत्री आवास मिलने से जब्बार खान के घर में आई खुशहाली

Posted on :27-Sep-2024
प्रधानमंत्री आवास मिलने से जब्बार खान के घर में आई खुशहाली

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से जब्बार खान के घर में खुशहाली ने दस्तक दी है। उसके चेहरे की चमक और परिवारजनों की चेहरे में मुस्कान  झलक रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना उसके परिवार के लिए केवल एक घर ही नहीं है, बल्कि उसके सपनों का आशियाना भी है। कच्चे मकान होने से जहां परिवारजनों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वही अब सर्व सुविधायुक्त मकान मिलने से वर्षों का सपना साकार हो सका है।

जब्बार खान का कहना है कि उनका एक सपना था कि उनका अपना एक सर्व सुविधा मकान हो, जिसमें परिवारजन खुशहाली के साथ रहे। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनका यह सपना, सपना बनकर रह गया था। प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके सपने को साकार कर दिया है। यह कहानी मानपुर विकासखंड के ग्राम भर्रीटोला की है। श्री जब्बार खान रोजी मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता है।

उनके लिए सर्व सुविधायुक्त मकान बनाना आसान नहीं था। केवल वह सपना ही देख सकता था कि उनका अपना एक अच्छा मकान हो। अब यह सपना पूर्ण हो चुका है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Read More

न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन एवं परिवर्तनशील महंगाई भत्ते की दरें जारी

Posted on :26-Sep-2024
न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन एवं परिवर्तनशील महंगाई भत्ते की दरें जारी

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

रायपुर : श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ शासन द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के अंतर्गत 45 अनुसूचित नियोजनों, कृषि नियोजन एवं अगरबत्ती नियोजन में कार्यरत श्रमिकों के लिये महंगाई भत्ते का निर्धारण लेबर ब्यूरो शिमला द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर वर्ष में दो बार (01 अप्रैल एवं 01 अक्टूबर) किया जाता है।

श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ शासन श्रीमती अलरमेल मंगई डी. द्वारा विभिन्न अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत् श्रमिकों के लिये 01 अक्टूबर 2024 से परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता निर्धारित की गई है। लेबर ब्यूरों शिमला से प्राप्त औद्योगिक सूचकांक में जनवरी 2024 से जून 2024 के मध्य 2.40 बिन्दु की औसत वृद्धि हुई तदनुसार प्रति बिन्दु 20/- रूपये के मान से 45 अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों के परिवर्तनशील महंगाई भत्ता में प्रतिमाह 48/- रूपये की वृद्धि की गई।

कृषि नियोजन में कार्यरत श्रमिकों हेतु लेबर व्यूरो शिमला से प्राप्त सूचकांक में 29 बिन्दु की औसत वृद्धि होने से 5/- रूपये प्रति बिन्दु के मान से 145/- रूपये प्रतिमाह परिवर्तशील महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई। अगरबत्ती उद्योग में नियोजित श्रमिकों हेतु उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में औसत वृद्धि के आधार पर परिवर्तनशील महंगाई भत्ते 7.21 रूपये प्रति हजार अगरबत्ती निर्माण में निर्धारित की गई। किसी तम्बाखू (जिसमें बीड़ी बनाना भी सम्मिलित है) विनिर्माण में नियोजित श्रमिकों हेतु उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में औसत वृद्धि के आधार पर परिवर्तनशील महंगाई भत्ते 28.30 रूपये प्रति हजार बीड़ी के मान से निर्धारित की गई।

उक्त परिवर्तनशील महंगाई भत्ता में वृद्धि उपरांत अधिसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों को 01अक्टूबर 2024 से 31मार्च 2025 तक न्यूनतम वेतन की दरें निम्नानुसार देय होगी।

अनुसूचित सामान्य नियोजन के लिए निर्धारित न्यूनतम वेतन की दरें निम्नानुसार है -

Open photo

उक्त प्रभावशील न्यूनतम वेतन की दरें छत्तीसगढ़ शासन, श्रम विभाग की वेबसाईट www.cglabour.nic.in पर भी उपलब्ध है तथा इससे संबंधित पुस्तिका श्रमायुक्त कार्यालय, इन्द्रावती भवन, खण्ड-तीन, द्वितीय-तल, नवा रायपुर, अटल नगर से भी प्राप्त की जा सकती है।

Read More

राज्य में टूरिज्म की असीम संभावनाएं : सचिव श्री अन्बलगन

Posted on :25-Sep-2024
राज्य में टूरिज्म की असीम संभावनाएं : सचिव श्री अन्बलगन

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

मास टूरिज्म की बजाय वैल्यू टूरिज्म को मिले बढ़ावा

छत्तीसगढ़ पर्यटन नीति 2020 होगी रिवाइज

सचिव श्री अन्बलगन की अध्यक्षता में टूरिज्म प्रमोशन के लिए हुई बैठक

रायपुर : राज्य में एथनिक और इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज यहां पर्यटन विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी. की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बैठक में सूचना नेटवर्क को मजबूत बनाने और इंटरनेशनल टूरिस्ट इवेंट्स में स्टेक होल्डर्स की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए योजना बनाने पर भी चर्चा की गई।

सचिव श्री अन्बलगन पी. ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि आप सब ने राज्य में टूरिज्म प्रमोशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। एथनिक और इको टूरिज्म से जुड़े लोगों का एक ही मंच पर आना पर्यटन के विकास के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि 2020 की पर्यटन नीति को रिवाइज और रिव्यू किया जाएगा, ताकि इसे नया स्वरूप दिया जा सके। होम स्टे गाइडलाइंस को एक फ्रेमवर्क के अंतर्गत लाने का प्रयास भी किया जा रहा है। श्री अन्बलगन ने कहा कि टूरिज्म बहुत संवेदनशील इंडस्ट्री है। मास टूरिज्म की बजाय हमें वैल्यू टूरिज्म की ओर ध्यान देना चाहिए, ताकि पर्यटन को एक स्तरीय प्लेटफार्म मिल सके।

टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य ने कहा कि छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों और स्टेक होल्डर को पर्यटन सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि एक इंटरेक्टिव पोर्टल की आवश्यकता है, जिसमें सभी स्टेक होल्डर्स की जानकारी शामिल हो। नए मोबाइल एप्लिकेशन की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। श्री आचार्य ने कहा कि फिल्म पॉलिसी को बढ़ावा देने और पॉलिसी से संबंधित सभी जानकारी देने के लिए एक बुकलेट तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और लोकल इकोनॉमी को प्रमोट करने के लिए स्थानीय पर्यटन का भी महत्वपूर्ण योगदान है।

बैठक में छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के सदस्य जसप्रीत सिंह भाटिया, छत्तीसगढ़ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष तरनजीत सिंह होरा, बस्तर के श्री मानसिंग बघेल, श्री रजनीश, श्री जीत आर्या एवं श्री सनी उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बहुमूल्य सुझाव देने के साथ ही इससे जुड़े व्यवहारिक दिक्कतों की ओर ध्यान आकर्षित किया और कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को शासन की ओर से रियायतें दी जानी चाहिए। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य के होटल एसोसिएशन के सदस्य, छत्तीसगढ़ ट्रैवल एंड ट्रेड एसोसिएशन के सदस्य, होम स्टे ओनर और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

शा.उ.मा.वि.पोंड में NSS इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया गया

Posted on :25-Sep-2024
शा.उ.मा.वि.पोंड में NSS इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया गया

रायपुर : शा. उ.मा . वि. पोंड अभनपुर जिला रायपुर में  एन.एस.एस. इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना की 55 वी स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।   इस अवसर पर श्रमदान कक्षों की साफ सफाई किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्राचार्य श्रीमती दीपिका महेश्वरी रही। साथ ने सभी वरिष्ठ व्याख्यातगणो ने मंच पर युवाओं के प्रेरणाश्रोत व राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के छाया चित्र पर पूजा अर्चना कर माल्यार्पण करते हुए नमन किया गया।

Open photo

इस अवसर पर सभी ने सामूहिक लक्ष्यगीत गायन किया गया । साथ ही सभी विद्यार्थियों को स्वच्छता हेतु सपथ दिलाया गया। वरिष्ठ व्याख्याता श्री बी.एल. दुबे द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर प्रकाश डालते हुए सभी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए संबोधित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी विजय रत्नाकर ने सभी विद्यार्थियों को एनएसएस पर व्याख्यान देते हुए विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया। प्राचार्य श्रीमती दीपिका महेश्वरी ने संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ समाज सेवा में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया और सामाजिक दायित्वों को जिम्मेदारी से निभाने तथा बढ़ चढ़ के सहभागिता के लिए आह्वान किए।

Open photo

और कहा की एनएसएस के माध्यम से  विद्यार्थियों का व्यक्तित्व विकास हो रहा है , नए नए कार्य हेतु उत्सुकता बढ़ रही है।  साथ ही ऐसे कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा की युवाओं के प्रेरणाश्रोत स्वामी विवेकानंद जी को नमन करते हुए उनके मार्ग पर चलने का प्रयत्न करने को कही।  और अन्य शिक्षकों द्वारा बच्चों को राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस की बधाई तथा शुभकामनाएं प्रेषित किया गया। कार्यक्रम का आभार वरिष्ठ व्याख्याता एस आर वर्मा जी ने किया कार्यक्रम का संचालन विजय रत्नाकर ने किया। इस कार्यक्रम में विशेष कर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई(NSS ) के स्वयं सेवको ने कार्यक्रम को सफल  बनाने में अतिमहत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

Open photo

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती दीपिका माहेश्वरी, वरिष्ठ व्याख्याता श्री सेवा राम वर्मा, बी.एल. दुबे, कृपा राम महेश्वरी,  विष्णु राम साहू, सुरेश तारक, श्रीमती कल्पना सायतोड़े, कुमकुम झा, रामेश्वरी ध्रुव, टॉमिन साहू, मीनाक्षी वर्मा, वर्षा तिवारी, निशा सिंह बैश,  मीनाक्षी दीक्षित, मीता राठिया, सावित्री यदु,  एम. राजपूत, देवकुमारी साहू,  स्वयं सेवक( nss ) आयुष सूर्यवंशी, गुजराती, त्रिलोक, कुलदीप, अमित कुमार, ईशान कुमार,  भविष्य कुमार, सुमन, आरती, पूजा, प्रेरणा  आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के  कार्यक्रम अधिकारी विजय रत्नाकर ने दिए।

Open photo

Read More

धैर्य, समर्पण, दया के बिना परोपकार करना संभव नहीं। समाजसेवी संस्था अवाम ए हिन्द ने 1640 दिनों से निरंतर निःशुल्क भोजन मुहैया कराकर अपने दायित्वों का निर्वहन किया : मो. सज्जाद खान, संस्थापक

Posted on :25-Sep-2024
धैर्य, समर्पण, दया के बिना परोपकार करना संभव नहीं। समाजसेवी संस्था अवाम ए हिन्द ने 1640 दिनों से निरंतर निःशुल्क भोजन मुहैया कराकर अपने दायित्वों का निर्वहन किया : मो. सज्जाद खान, संस्थापक

धैर्य, समर्पण, दया के बिना परोपकार करना संभव नहीं। समाजसेवी संस्था अवाम ए हिन्द ने जरूरतमंदों और अस्पतालों में मरीजों के परिजनों को विगत 1640 दिनों से निरंतर निःशुल्क भोजन मुहैया कराकर अपने दायित्वों का निर्वहन किया : मो. सज्जाद खान, संस्थापक

Open photo

रायपुर : सर्वधर्म, जनहित एवं सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर द्वारा संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में विभिन्न जनहित एवं समाजिक कार्य किए जा रहे जिसमे मुख्य रूप से संचालित सुपोषण अभियान अंतर्गत आज निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के 1640 दिनों से फुटपाथ में बेसहारों, लाचार व्यक्तियों जरूरतमंदों तथा शासकीय डीकेएस अस्पताल में दूर दराज अन्य संभाग, जिला गांव कस्बों से इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों, मासूम बच्चों को गर्म व पौष्टिक भोजन के साथ फलों का वितरण किया गया। 

Open photo

संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि, मनुष्य के अंदर धैर्य, समर्पण और दया के बिना परोपकार करना संभव नहीं है। कोरोना महामारी के दौर से अब तक बहुत कुछ खोने के बाद भी कई विषम परिस्थितियों में भोजन सेवा बंद नहीं किया गया। संस्था विगत 27 वर्षों से बिना किसी शासकीय अनुदान प्राप्त किए संस्था अपने दायित्वों का निर्वहन करने, जरूरतमंदों की आवश्यकताओं की पूर्ति एवं मानव जीवन सुरक्षित करने की भरपूर कोशिश कर रही है और इसी शहर में निराश्रित, वृद्धजनों को तथा डीकेस शासकीय अस्पताल में दूरदराजो से इलाज कराने आने वाले मरीजों के परिजनों को नियमित रूप से उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु निशुल्क भोजन के साथ आवश्यतानुसार दैनिक समान मुहैया कराया जा रहा है। 

Open photo

इस सेवा कार्य में संस्थापक, मोहम्मद सज्ज़ाद खान के साथ राजेंद्र शर्मा, सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, महावीर जैन, ज़ुबैर खान, फराज खान, मनोज, राजकुमार साहू, मोतीचंद जैन, वसीम, कुलविंदर सिंह एवं अन्य सदस्यों द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी

Read More

वनवासी कल्याण आश्रम का राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन समालखा में सम्पन्न

Posted on :25-Sep-2024
वनवासी कल्याण आश्रम का राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन समालखा में सम्पन्न

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

दो दिन सम्मेलन में मौजूद रहें आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत

आश्रम के सात दशकों के सफर को दर्शाती प्रदर्शनी सहित तेरह पुस्तकों का विमोचन

बस्तर में माओवाद से अवरूद्ध जनजातीय विकास पर भी हुई चर्चा

नागालैण्ड, मणिपुर, झारखण्ड से लेकर गुजरात, अरूणांचल, अण्डमान और नेपाल के कार्यकर्ता हुए शामिल

Open photo

रायपुर : अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम का राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन हरियाणा राज्य के समालखा में सम्पन्न हुआ। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वंय संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत पूरे दो दिन मौजूद रहें और शामिल कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। डॉ. भागवत ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर विपरीत परिस्थितियों में भी डटकर जनजातीय समुदाय के बीच जन कल्याण के काम करने का आह्नवान किया। उन्होंने लगभग 80 जनजातीय समुदायों के परम्परागत पूजा-पद्धतियों के पण्डालों में देश की विभिन्न जनजातियों द्वारा अपने रीति-रिवाज और पूजा-पाठ के तरीकों के भी दर्शन किये। डॉ. भागवत ने इस अवसर पर कहा कि यह भारत की एक आत्मा का दर्शन करने जैसा है। विविधता के साथ एकत्व की यहीं अनुभूति हिन्दु धर्म संस्कृति को सभी के साथ जोड़ती है। डॉ. भागवत ने कहा कि आज के दौर में देश सांस्कृतिक संकट से गुजर रहा है और ऐसे आयोजन भारत की सांस्कृतिक पहचान और एकता को मजबूत बनाये रखने के लिए जरूरी हो गये है। 

Open photo

सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की ओर से शामिल हुए प्रांत संगठन मंत्री श्री रामनाथ ने बस्तर में माओवाद के कारण जनजातीय समुदाय की परेशानियों और अवरूद्ध हुए विकास को मुख्य धारा में लाने के बारे में भी ध्यान आकर्षित कराया। उन्होंने बताया कि माओवाद की समस्या से बस्तर के जनजातीय लोगों को सरकारी सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। मौलिक अधिकारों के हनन के साथ-साथ सरकारी विद्यालयों ओर आंगनबाड़ियों को तोड़ने से पढ़ाई-लिखाई की समस्या खड़ी हो रही है। अस्पतालों के भवनों को गिरा देने से ईलाज आदि में भी परेशानी होती है। श्री रामनाथ में इन सबके बावजूद राज्य और केन्द्र सरकार के साथ मिलकर बस्तर के माओवाद प्रभावित गांवों में शासकीय योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कल्याण आश्रम के कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहें प्रयासों की जानकारी भी दी। वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा चलाये जा रहें विद्यालयों और आश्रमों में स्थानीय बच्चों के साथ-साथ अन्य राज्यों के जनजातीय बच्चों की पढ़ाई कराये जाने और उन्हें स्वालम्बी बनाने के लिए दिए जा रहें प्रशिक्षणों की जानकारी भी श्री रामनाथ ने सम्मेलन में दी। 

Open photo

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन में वनवासी कल्याण आश्रम की स्थापना से लेकर सात दशकों की यात्राओं का भव्य प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शन भी किया गया। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र सिंह और हरियाणा के प्रांत अध्यक्ष श्री राम बाबू ने किया। इस सम्मेलन में रेखा नागर और डॉ. मदन सिंह बास्केल द्वारा लिखित ’रानी दुर्गावती’, डॉ. राजकिशोर हांसदा द्वारा लिखित संथाल जनजातीय की सृष्टि कथा, रामलाल सोनी द्वारा लिखित अपनों के अपने जगदेव राम और विवेकानंद द्वारा अंग्रेजी में लिखित ग्लोबल जेनोसाइड ऑफ इंडिजीनस पीपल्स नामक पुस्तकों सहित 13 पुस्तकों का विमोचन किया गया।सम्मेलन में मणीपुर, नागालैण्ड, अरूणांचल, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में निवासरत जनजातीय समुदायों की समस्यों, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रचार-प्रसार, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न राज्यों से आए कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधियों ने अपने-अपने राज्यों में कल्याण आश्रम के प्रकल्पों, उनकी गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी भी दी। 

Open photo

सम्मेलन में आरएसएस के सह सरकार्यवाह श्री रामदत्त जी, राष्ट्रीय जनजातीय आयोग के अध्यक्ष अतर सिंह आर्य, कलन आश्रम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एच.के.नागू एवं तेजी गुविन महामंत्री योगेश बापट, संगठन मंत्री अतुल जोग, मध्यप्रदेश राज्य के जनजातीय सलाहकर समिति के सदस्य उर्मिला भारती छत्तीसगढ़ के प्रांत संगठन मंत्री श्री रामनाथ, जशपुर के पद्म श्री जगेश्वर भगत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Read More

संवेदनशील शासन आवासहीन परिवारों को पक्की छत देने के लिए है कृतसंकल्पित

Posted on :25-Sep-2024
संवेदनशील शासन आवासहीन परिवारों को पक्की छत देने के लिए है कृतसंकल्पित

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

पीएम जनमन योजना अंतर्गत पहाड़ी कोरवा श्रीमती आशा को मिला सपनों का आशियाना

रायपुर : प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत् विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के लोगों को अपने खुद के पक्के मकान का सपना पूरा करने में मदद मिली है। बलरामपुर जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोग बड़ी संख्या में निवासरत है। उनका भी सपना है कि खुद के पक्के मकान में अपने परिवार के साथ निश्चिंत होकर जीवन-यापन करें। अपने सपने को पूरा करने के लिये व्यक्ति जी जान से मेहनत करता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल और प्रशासन के माध्यम से पीवीटीजी समुदाय में उनके घरों तक योजनाएं पहुंचायी जा रही है।

पीएम जनमन योजना के तहत वर्ष 2023-24 में जनपद पंचायत राजपुर के ग्राम पंचायत अलखडीहा निवासी पहाड़ी कोरवा श्रीमती आशा को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुई है। श्रीमती आशा की किस्मत रंग लाई जब उन्हें पक्के आवास की स्वीकृति मिली और अब उसे प्रधानमंत्री आवास योजना से खुद का पक्का घर मिल गया है। पक्का घर पाकर वे बेहद प्रसन्न हैं। उन्होंने पुराने दिनों की कठिनाइयों को याद करते हुए बताया कि पहले कच्चे मकान में रहना काफी तकलीफदायक था। मौसम के अनुसार विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता था, कभी छत टपकती थी तो कभी ठंड से रात भर नींद पूरी नहीं होती थी। अब पक्का मकान मिलने से उनकी ये समस्याएं दूर हो गई हैं। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत् प्रतिमाह 1 हजार रुपए भी मिलता है। श्रीमती आशा ने जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभ पहुंचाने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।

Read More

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया महर्षि चरक सदन का लोकार्पण

Posted on :24-Sep-2024
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया महर्षि चरक सदन का लोकार्पण

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

इलाज के आने वाले लोगों को मिलेगी रुकने की व्यवस्था

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज अपने निवास कार्यालय में महर्षि चरक सदन का लोकार्पण किया। 30 बिस्तरों का ये सदन लोगों के रुकने और रायपुर में इलाज कराने के लिए तैयार किया गया है।इससे पहले भी स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों की सुविधा के लिए हसदेव सदन तैयार करवाया है। हसदेव सदन में 15 लोगों के ठहरने की सुविधा उपलब्ध है।

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की मनेंद्रगढ़ और चिरमिरी जैसे दूर दराज क्षेत्रों से इलाज कराने वाले लोगों को रायपुर में रुक कर इलाज कराना काफी मुश्किल काम है। ऐसे में 15 और 30 बिस्तरों वाले ये दोनो सदन बीमार लोगों और उनके परिजनों को राहत प्रदान करेंगे। कई मरीज ऐसे होते हैं जिन्हें कुछ दिनों के अंतराल में ही चेकअप के लिए आना पड़ता है, लिहाजा रुकने की व्यवस्था होने से उन्हें बार बार आना जाना नही करना पड़ेगा।

Read More

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा के थीम सांग को किया लॉन्च

Posted on :24-Sep-2024
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा के थीम सांग को किया लॉन्च

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

'स्वच्छता परमो धर्म:' हमारी परंपरा का हिस्सा – श्री अरुण साव

रायपुर : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा के थीम सांग को लॉन्च किया। इस गाने में 'स्वच्छता परमो धर्म:' को रेखांकित करते हुए लोगों को 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया है।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने थीम सांग को लॉन्च करते हुए कहा कि शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने राज्य के सभी नगरीय निकायों में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक 'स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता' की थीम पर स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। हमारे देश की परंपरा में स्वच्छता का हमेशा से ही संस्कार रहा है। 'स्वच्छता परमो धर्म:' के ध्येय को आगे रखकर हम पूरे प्रदेश में अभियान चला रहे हैं। 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा के दौरान सभी नगरीय निकायों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक और प्रेरित करने तथा साफ-सफाई के कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने अलग-अलग तरह की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

Read More

सिम्स के डीन डॉ. सहारे और अस्पताल अधीक्षक डॉ. नायक निलम्बित

Posted on :24-Sep-2024
सिम्स के डीन डॉ. सहारे और अस्पताल अधीक्षक डॉ. नायक निलम्बित

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वशासी समिति बैठक में की निलंबन की घोषणा

पिछले तीन सालों में हुई खरीदी की होगी उच्च स्तरीय जांच

अस्पताल की जरूरतों के लिए दी 10 करोड़ की स्वीकृति

बैठक में मरीजों के हित में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

रायपुर : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एक बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने सिम्स के डीन डॉ. केके सहारे और अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुजीत नायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर अस्पताल के संचालन में अव्यवस्था और कई तरह की गड़बड़ियों की शिकायतें हैं। स्वास्थ्य मंत्री आज सिम्स में स्वशासी समिति की बैठक में उन दोनों के निलंबन की घोषणा की। इसके साथ ही पिछले तीन सालों में हुई खरीदी की जांच के निर्देश भी दिए हैं। सिम्स अस्पताल के बेहतर संचालन के लिए स्वशासी समिति के सामान्य सभा की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री धर्मजीत सिंह, श्री दिलीप लहरिया, श्री सुशांत शुक्ला, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मनोज कुमार पिंगुआ सहित समिति के सदस्य और अधिकारी गण उपस्थित थे।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री और स्वशासी समिति के अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने कहा की आम आदमी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध है। इसमें आड़े आने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उदारतापूर्वक सिम्स को बेहतर बनाने और उपकरणों के लिए 10 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दी। बैठक में स्वशासी खाते से कॉलेज के हिसाब किताब का ऑडिट करने के लिए डेढ़ लाख रुपए के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया सिम्स परिसर में विद्युत सब स्टेशन के एक नवीन एलटी पैनल स्थापित करने के लिए 42 लाख दिया गया। मेडिकल कॉलेज भवन के लिए एक डीजी सेट खरीदने की अनुमति भी दी गई। डीन और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट के लिए नए वाहन प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया गया। मेडिकल छात्रों के आने-जाने के लिए एक 52 सीटर बस करें करने की वित्तीय एवं प्रशासकीय मंजूरी दी गई। चिकित्सा कॉलेज में हिंदी मीडियम की पुस्तक खरीदने के लिए भी 5 लाख रूपए दिया गया। सिम्स छात्रावास में बेड खरीदने के लिए 14 लाख रुपए की राशि के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

बैठक में कहा गया की जेम पोर्टल से नियमानुसार इसकी खरीदी की जाए। कॉलेज के लिए सीसीटीवी रेफ्रिजरेटर बायोमेट्रिक मशीन फोटोकॉपी मशीन की खरीदी के प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया गया। सिम्स अस्पताल के मलेरिया वार्ड में फाउल्लर मैट्रेस खरीदने कंसलटेंसी फीस कंप्यूटर सेट फोटोकॉपी मशीन सीसीटीवी कैमरा लगाने की हॉस्पिटल तैयार करने कंप्यूटर ऑपरेटर और स्टाफ नर्स तथा सफाई कर्मचारी की भर्ती के बारे में भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा आयुक्त किरण कौशल, संभागायुक्त महादेव कावरे,स्वास्थ्य विभाग के संचालक ऋतुराज रघुवंशी ,सीजी एमएससी की प्रबंध संचालक पद्मिनी भोई, एनएचएम के प्रबंध संचालक डॉक्टर जगदीश सोनकर सहित स्वशासी समिति के सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 35.56 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

Posted on :24-Sep-2024
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 35.56 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का किया अनावरण

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के मार्ग पर चल रही है छत्तीसगढ़ सरकार - श्री अरुण साव

रायपुर : उप मुख्यमंत्री तथा कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज चारामा में 35 करोड़ 56 लाख 68 हजार रुपए लागत के 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इनमें 15 करोड़ 84 लाख 40 हजार रुपए के चार निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 19 करोड़ 72 लाख 28 हजार रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। कांकेर के सांसद श्री भोजराज नाग और विधायकगण सर्वश्री किरण देव सिंह, विक्रम देव उसेंडी और आशाराम नेताम भी लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में जल जीवन मिशन के तहत सिंगल विलेज नल जल प्रदाय योजनांतर्गत कांकेर विकासखण्ड के ग्राम बोरगांव, आंवराभाठ और माकड़ीसिंगराय तथा चारामा विकासखण्ड के भुईंगांव, तेलगरा, काटागांव, भोथा और रतेडीह में कुल 19 करोड़ 72 लाख 28 हजार रुपए लागत के 12 कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने चारामा में पंडित दीनदयाय उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण भी किया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने चारामा में मुख्य मार्ग के पास आयोजित लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों, जवानों और महिलाओं सहित सभी वर्गों का सतत् विकास कर रही है। शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इन दिनों 'स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत चारामा के विकास के लिए नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा एक करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है।

कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग और जगदलपुर के विधायक श्री किरण देव सिंह ने भी नगरवासियों को संबोधित किया। पूर्व सांसद श्री मोहन मंडावी, चारामा नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री प्यारेलाल देवांगन, उपाध्यक्ष श्रीमती केशर नागवंशी, मत्स्य विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री भरत मटियारा और स्थानीय पार्षदों सहित कलेक्टर श्री निलेश महादेव क्षीरसागर एवं जिला पंचायत के सीईओ श्री सुमित अग्रवाल भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

Read More

शा.उ.मा.वि.पोंड के टॉपर्स विद्यार्थियों सम्मान समारोह एवं NSS इकाई द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया

Posted on :23-Sep-2024
शा.उ.मा.वि.पोंड के टॉपर्स विद्यार्थियों  सम्मान समारोह एवं NSS इकाई द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया

रायपुर : शा. उ.मा . वि. पोंड अभनपुर जिला रायपुर में  माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वी , 12वी एवं विद्यालय स्तर पर कक्षा 1 से 12 वी तक के सभी वार्षिक परीक्षा परिणाम में विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ अंक अर्जित करने वाले  टॉपर्स विद्यार्थियों को   विद्यालय में  एलआईसी (LIC) भारतीय जीवन बीमा निगम भारत सरकार के छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा मोमेंटो ,गुलदस्ता व तिलक लगाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर एलआईसी ( LIC) ग्रुप के श्री राकेश झाबक (चीफ एडवाईजार ) श्री उमेश साहू ( कम्प्यूटर  ऑपरेटर ) श्री अमित साहू ( अभिकार्ता एजेंट ) ने सम्मानित किया।

Open photo 

विद्यार्थियों के साथ उनके पालकगण की उपस्थिति भी रही।    प्राचार्य श्रीमती महेश्वरी ने एलआईसी ग्रुप का साधुवाद  ज्ञापित कर ऐसे कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा की ऐसे सम्मान से और नए विद्यार्थियों में अच्छी लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा  मिलेगा।और अन्य शिक्षकों द्वारा बच्चों को बधाई तथा शुभकामनाएं प्रेषित किया  गया। टॉपर्स विद्यार्थियों ने बहुत ही उत्साह से सम्मान प्राप्त कर सभी ने अपने अपने लक्ष्य को साझा किया। 

Open photo

साथ ही स्वच्छता पखवाड़ा अंर्तगत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवको द्वारा श्रमदान करते हुए  विद्यालय परिसर में साफ सफाई अभियान चलाया गया । साथ ही खेल मैदान निर्माण किया गया। कार्यक्रम का आभार वरिष्ठ व्याख्याता एस आर वर्मा देने किया कार्यक्रम का संचालन विजय रत्नाकर ने किया। इस कार्यक्रम में विशेष कर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई(NSS ) के स्वयं सेवको ने कार्यक्रम को सफल  बनाने में अतिमहत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

Open photo

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती दीपिका माहेश्वरी, वरिष्ठ व्याख्याता श्री सेवा राम वर्मा, बी.एल. दुबे, कृपा राम महेश्वरी,  विष्णु राम साहू, सुरेश तारक, श्रीमती कल्पना सायतोड़े, कुमकुम झा, रामेश्वरी ध्रुव, टॉमिन साहू, मीनाक्षी वर्मा, मीनाक्षी दीक्षित, मीता राठिया, सावित्री यदु,  एम. राजपूत,  स्वयं सेवक( nss ) आयुष सूर्यवंशी, गुजराती, त्रिलोक, कुलदीप, अमित कुमार, ईशान कुमार,  भविष्य कुमार, सुमन, आरती, पूजा, प्रेरणा  आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के  कार्यक्रम अधिकारी विजय रत्नाकर ने दिए।

Read More

छत्तीसगढ़ में अब तक 1097.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Posted on :21-Sep-2024
छत्तीसगढ़ में अब तक 1097.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

रायपुर : राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1097.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 21 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2303.2 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 570.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 589.3 मिमी, सूरजपुर में 1082.9 मिमी, बलरामपुर में 1627.8 मिमी, जशपुर में 938.6 मिमी, कोरिया में 1065.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1054.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 912.5 मिमी, बलौदाबाजार में 1133.2 मिमी, गरियाबंद में 1024.2 मिमी, महासमुंद में 864.2 मिमी, धमतरी में 979.9 मिमी, बिलासपुर में 945.0 मिमी, मुंगेली में 1050.3 मिमी, रायगढ़ में 990.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 630.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1145.7 मिमी, सक्ती 968.0 मिमी, कोरबा में 1332.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1134.9 मिमी, दुर्ग में 629.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 853.7 मिमी, राजनांदगांव में 1077.7 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1196.9 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 816.8 मिमी, बालोद में 1132.0 मिमी, बस्तर में 1225.7 मिमी, कोण्डागांव में 1116.5 मिमी, कांकेर में 1363.1 मिमी, नारायणपुर में 1340.5 मिमी, दंतेवाड़ा में 1476.3 मिमी और सुकमा जिले में 1631.9 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Read More

Previous12...43444546474849...7374Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

ज्योतिष और हेल्थ

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

खेल

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

व्यापार

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution