× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    शपथ लेते ही सुवेंदु का बड़ा संदेश, पीएम मोदी को झुककर किया प्रणाम

    शपथ लेते ही सुवेंदु का बड़ा संदेश, पीएम मोदी को झुककर किया प्रणाम

    अंधेरे से उजाले की ओर: सुशासन ने बदली विशेष पिछड़ी जनजाति के दिव्यांग दंपति की जिंदगी

    अंधेरे से उजाले की ओर: सुशासन ने बदली विशेष पिछड़ी जनजाति के दिव्यांग दंपति की जिंदगी

    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

  • छत्तीसगढ़
    महासमुंद पुलिस को शातिर चोर को पकड़ने में मिलीं सफलता

    महासमुंद पुलिस को शातिर चोर को पकड़ने में मिलीं सफलता

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    अब सरोधा बांध के पीछे मंडलाकोना तक पहुंची पक्की सड़क

    अब सरोधा बांध के पीछे मंडलाकोना तक पहुंची पक्की सड़क

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेश भर में गूंजीं शहनाइयां, 1385 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेश भर में गूंजीं शहनाइयां, 1385 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल

    मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राजधानी

Previous12...51525354555657...7677Next

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण: बेघर को मिल रहा है खुद का घर

Posted on :12-Jul-2024
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण: बेघर को मिल रहा है खुद का घर

केश्वर राम ने अनुदान राशि और स्वयं के बचत राशि से सुंदर एवं समय पर बनाया पक्का आवास

पक्का आवास में अब केश्वर और परिवार चिंतामुक्त होकर कर रहे खुशाल जीवन यापन 

रायपुर : महल हो या झोपड़ी अपना घर अपना होता है, हर व्यक्ति का एक सपना होता है कि छांव के लिए उसका एक खुद का घर हो। स्वयं का घर होने से कई सारे फायदे है, अपना घर व्यक्ति को वित्तीय सुरक्षा देता है। एक घर को अपना घर कहने में जो गौरव की अनुभूति होती है, इसी सपने सरकार द्वारा साकार किया जा रहा है। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर तबके की भलाई के लिए भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित की जा रही है। 

प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य लक्ष्य है कि गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले हर परिवार को अपना खुद का घर मिल सके ताकि उन्हे किराया के घर नहीं लेना पड़े। भारत सरकार के इसी उददेश्य को पूर्ण करने की दिशा में छत्तीसगढ़ में भी श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली राज्य शासन द्वारा इस महत्वकांक्षी योजना को शत् प्रतिशत् पूर्ण करने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। नगरों व ग्रामीण इलाकों में रहने वाले निर्धन लोगों को उनकी क्रयशक्ति के अनुकूल प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् घर प्रदान किये जा रहे हैं। 

इसी कड़ी में राज्य के जशपुर जिले के दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम दुलदुला निवासी श्री केश्वर राम को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत पक्का आवास मिला है। जब इन्हें आवास मिला तो उसने इस योजना की महत्व को समझते हुए आवास को बड़ी ही उत्सुकता लगन के साथ अनुदान राशि और स्वयं के पास के बचत राशि को मिला कर बहुत ही संुदर एवं समय पर पक्का आवास बनाया। उसने शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं को शत् प्रतिशत् पूर्ण कर ग्राम पंचायत एवं शासन का सहयोग कर गौरन्वित का कार्य किया है। केश्वर के परिवार में इनकी पत्नी जुगनी बाई, 1 पुत्र और 2 पुत्री निवासरत है। केश्वर को आवास 2019-20 में स्वीकृत हुई थी जो कि अब पूर्ण हो चुका है।

पक्का आवास बन जाने से अब केश्वर का परिवार चिंतामुक्त और खुशाल जीवन यापन कर रहे है। पहले इनका परिवार एक छोटा सा कच्चा एवं जर्जर मकान में रहकर मजदूरी एवं खेती का कार्य करके अपना परिवार का भरण पोषण करते थे। कच्चे मकान में अपने पत्नी और बच्चों के साथ मुश्किल से जीवन यापन कर रहे थे। कच्चे जर्जर मकान में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था, जैसे बारिश के मौसम में छत से पानी टपकना, जमीन पर सिलन आना, हर साल घर के छत के लकड़ी को बदलना और जहरीली जीव जंतु से डर का भय बना रहता था। 

केश्वर प्रसाद और उनका परिवार पक्का मकान मिलने से खुशी-खुशी जीवन यापन कर रहे है। इन्हें स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत गैस एवं अन्य सरकारी सुविधाओं का भी लाभ मिल रहे है और उन्होंने प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Read More

अब मितानिनों को होगा ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि का भुगतान

Posted on :12-Jul-2024
अब मितानिनों को होगा ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि का भुगतान

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे राशि का अंतरण

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 12 जुलाई को रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की मितानिनों को ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि दिए जाने की व्यवस्था का शुभारंभ करने के साथ ही सीधे उनके बैंक खातों में प्रोत्साहन राशि अंतरित करेंगे। राज्य स्तर से मितानिनों को ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि का भुगतान पारदर्शी प्रशासन की ओर छत्तीसगढ़ सरकार का एक और कदम है।  
 
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि का यह कार्यक्रम 12 जुलाई पूर्वान्ह 11 बजे से रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा। उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव तथा श्री विजय शर्मा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे। कार्यक्रम में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्वश्री राजेश मूणत, श्री पुरन्दर मिश्रा, श्री अनुज शर्मा, श्री मोतीलाल साहू, गुरू खुशवंत साहेब और श्री इंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित होंगे।

Read More

सुप्रीम कोर्ट में होगा 29 जुलाई से 3 अगस्त 2024 तक विशेष लोक अदालत का आयोजन

Posted on :11-Jul-2024
सुप्रीम कोर्ट में होगा 29 जुलाई से 3 अगस्त 2024 तक विशेष लोक अदालत का आयोजन

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने विभागीय सचिवों की बैठक ली

विशेष लोक अदालत के लिए प्रकरणों को सूचीबद्ध करने दिए निर्देश

रायपुर : भारत के उच्चतम न्यायालय द्वारा 29 जुलाई से 3 अगस्त तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। देश के सभी राज्यों के ऐसे आपसी राजीनामा के प्रकरण जिनका निराकरण विशेष अदालत के माध्यम से निराकृत किया जा सकता है, उन्हें निराकृत किया जाएगा। भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश माननीय श्री सूर्यकांत ने आज देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों, राज्यों की हाईकोर्ट के न्यायाधीशों, एडवोकेट जर्नल, लॉ सेकेटरी सहित अन्य अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सम्बोधित करते हुए इस विशेष लोक अदालत के माध्यम से शासन स्तर पर प्रकरणों को निराकृत करने के लिए विभिन्न प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी।

 Open photo

मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिवों की बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा है कि अपने विभाग से संबंधित ऐसे प्रकरण जिनमें राजीनामा की संभावनाएं है, उनका चिन्हांकन और सूचीबद्ध कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में अपर मुख्य सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग श्रीमती ऋचा शर्मा, अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री मनोज कुमार पिंगुआ, विधि एवं विधायी कार्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य विभागों के प्रमुख अधिकारी शामिल हुए।

Read More

अवैध रूप से शराब के साथ भोजराज चंद्राकर गिरफ्तार

Posted on :10-Jul-2024
अवैध रूप से शराब के साथ भोजराज चंद्राकर गिरफ्तार

रायपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध रूप शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु विशेष टीम का गठन करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में दिनांक 09.07.2024 को थाना मंदिर हसौद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति अपने दोपहिया वाहन में अवैध रूप से शराब रखकर मन्दिर हसौद से ग्राम छतौना की ओर जा रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी मन्दिर हसौद के नेतृत्व में थाना  मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए दोपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति एवं वाहन की पतासाजी करते हुए वाहन एवं व्यक्ति को छतौना चौक पास नाकेबंदी कर पड़का गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम भोजराज चंद्राकर पिता रामचंद चंद्राकर उम्र 31 साल निवासी ग्राम सिवनी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर का होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में देशी शराब रखा होना पाया। शराब परिवहन करने/रखने के संबंध में आरोपी से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 60 पौवा देशी शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त दो पहिया वाहन क्रमांक सीजी 04 एन डब्लू 5319 जुमला कीमती लगभग 65,400/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद  के अपराध क्रमांक 506/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी -  भोजराज चंद्राकर पिता रामचंद्र चंद्राकर उम्र 31 साल निवासी सिवनी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।

Read More

पटवारियों की हड़ताल पर मंत्री का बड़ा बयान, बोले, एक निलंबन को तूल दिया जा रहा….

Posted on :09-Jul-2024
पटवारियों की हड़ताल पर मंत्री का बड़ा बयान, बोले, एक निलंबन को तूल दिया जा रहा….

मनोज शुक्ला

अवैध प्लाटिंग को लेकर भी एक्शन में विभाग,

रायपुर : पटवारियों की हड़ताल को लेकर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बड़ा बयान दिया है। निवास कार्यालय में आयोजित हुए प्रेस कांफ्रेंस राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि पटवारियों से हमारी बात हुई है, मैंने कहा है कि बिना वजह के तूल दिया जा रहा है। एक पटवारी के निलंबन की वजह से हड़ताल पर जाने की बात उनके अध्यक्ष कर रहे हैं, मैंने उन्हें समझाया है, हड़ताल पर नहीं जाएंगे। हालांकि ये पूछे जाने पर उनकी अन्य 32 मांगें भी है, उस संदर्भ में सरकार क्या सोच रही है, तो मंत्री ने इस संदर्भ में कोई जवाब नहीं दिया।

मंत्री टंकराम वर्मा ने पटवारियों की हड़ताल को लेकर वो एक पटवारी के निलंबन का मुद्दा बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं उस पटवारी के रिकार्ड को NIC से निकलवाकर भी देखा है, जिसमें पटवारी की गलती दिख रही है। मंत्री ने कहा कि समझाने के बाद अब पटवारी हड़ताल पर नहीं जायेंगे। हालांकि पटवारी संघ की तरफ से हड़ताल पर नहीं जाने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गयी है।
प्रेस कांफ्रेंस में मंत्री टंकराम वर्मा ने राजस्व विभाग की तरफ से चलाये जा रहे राजस्व पखवाड़ा को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 15 दिन तक राजस्व पखवाड़ा चलेगा। इसमें कैम्प लगाकर मौके पर राजस्व प्रकरणों का होगा सुधार। बलौदाबाजार से इसकी शुरुआत हो चुकी है। वहीं पटवारी को अब आंकड़े दुरुस्त रखने के लिए प्रोग्रामर भी दिये जायेंगे। मंत्री ने कहा कि जिओ टैगिंग के जरिये अब भूमि सीमांकन में सुधार भी तुरंत हो जाएगा।  6-7 जिलों में इसकी शुरुआत हो गई है।

मंत्री ने बताया कि भुंइया सॉफ्टवेयर में भी जरूरी सुधार किया जा रहा है। मानसून में बारिश से बाढ़ के हालात से निपटने के लिए विभाग की तरफ से 143 करोड़ से ज्यादा की राशि जिलों को दी गई है।  वहीं खेल अलंकरण को लेकर उन्होंने कहा कि 29 अगस्त को खेल दिवस के दिन खेल अलंकरण समारोह आयोजित होगा. 2022-23 और 2023-24 का अलंकरण भी इस दौरान दिया जाएगा।

मंत्री ने अवैध प्लाटिंग को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में कहा कि अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उसके तारतम्य में कार्रवाई हो रही है। अवैध कॉलोनियों के बाहर नोटिस लगाये जा रहे हैं, कि कोई खरीद बिक्री ना करे। जिलों में सभी कलेक्टरों को भी निर्देश दिया गया है कि अवैध प्लाटिंग पर वो एक्शन ले।

Read More

गैर इरादतन हत्या का आरोपी लोकेश कुम्हार गिरफ्तार

Posted on :08-Jul-2024
गैर इरादतन हत्या का आरोपी लोकेश कुम्हार गिरफ्तार

रायपुर : दिनांक 25.06.2024 को ललित सिन्हा पिता दशरथ सिन्हा उम्र 53 साल निवासी दतान थाना कसडोल जिला बलौदा बाजार अपने साथी राम बाबू राय के मोटर सायकल में बैठकर सामान खरीदने थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत पीडब्लूडी ओव्हरब्रिज के पास जाकर सामान खरीदकर वापस आ रहे थे, कि रात्रि लगभग 09ः00 बजे पीडब्लूडी ओव्हरब्रिज के पास पटेल चाय पान ठेला के पास रूककर ललित सिन्हा अपने लिये गुटखा लिया तथा दुकान के बाजू में बैठा लोकेश जो आटो चलाता है उसने भी ललित सिन्हा को गुटखा खिलाने बोला तभी ललित सिन्हा के साथी राम बाबू राय ने दुकान वाले को कहा लोकेश को गुटखा दे दो, कि इसी दौरान अचानक लोकेश ने ललित सिन्हा के साथ वाद-विवाद कर ललित सिन्हा को 02-03 झापड़ मार दिया।

पान दुकान वाला मारपीट देखकर वहां से जाने के लिये बोला तब राम बाबू राय ने ललित सिन्हा को अपने मोटर सायकल में बैठने के लिये बोला ललित सिन्हा मोटर सायकल मंे बैठा तो राम बाबू राय ने मोटर सायकल चालू कर आगे बढा रहा था तभी लोकेश कहां भाग रहा है रूक कहकर ललित सिन्हा के शर्ट के कॉलर को पीछे से पकड़ लिया जिससे ललित सिन्हा मोटर सायकल से नीचे जमीन मंे गिर गया। नीचे गिरने से ललित सिन्हा के सिर के पीछे की ओर चोट लगने से ललित सिन्हा को उचार हेतु मेडीशाईन अस्पताल में दिनांक 25.06.2024 से दिनांक 01.07.2024 तक भर्ती कराकर ईलाज कराये तथा दिनांक 01.07.2024 को डी.के.एस. अस्पताल रायपुर में उपचार हेतु भर्ती कराये थे, कि उपचार के दौरान दिनांक 05.07.2024 को ललित सिन्हा की मृत्यु हो गई। जिस पर आरोपी लोकेश के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 294/24 धारा 304 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा आरोपी लोकेश कुम्हार के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर प्रकरण में आरोपी लोकेश कुम्हार को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी - लोकेश कुम्हार पिता कुंवर कुम्हार उम्र 34 साल निवासी शहीद राजीव पाण्डेय नगर शिव मंदिर के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
 

Read More

पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ थाना सिविल लाईन का हिस्ट्रीशीटर मोसिन खान गिरफ्तार

Posted on :08-Jul-2024
पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ थाना सिविल लाईन का हिस्ट्रीशीटर मोसिन खान गिरफ्तार

थाना खरोरा क्षेत्रान्तर्गत नया बस स्टैण्ड पास साप्ताहिक बाजार के सामने पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया रंगे हाथ।
 
आरोपी थाना सिविल लाईन का है हिस्ट्रीशीटर ।
 
आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में बलवा, मारपीट, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास एवं आगजनी सहित एक दर्जन से अधिक मामले है दर्ज जिसमें आरोपी रह चुका है जेल निरूद्ध।
 
आरोपी के कब्जे से 01 नग पिस्टल एवं 01 नग जिंदा कारतूस किया गया है जप्त।
 
आरोपी के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 459/24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

 
रायपुर :
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट की टीम को अवैध रूप से पिस्टल व कट्टा रखकर घुमने वालों तथा इसकी अवैध तरीके से खरीदी-बिक्री करने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र कर तस्दीक किया जाकर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाने के साथ ही पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 07.07.2024 को एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खरोरा क्षेत्रांतर्गत नया बस स्टैण्ड पास सप्ताहिक बाजार के सामने एक व्यक्ति अपने हाथ में पिस्टल रखा है जो आने-जाने वाले आम नागरिकों को भयभीत कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खरोरा को आरोपी को पिस्टल के साथ रंगे हाथ पकडने निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट एवं थाना खरोरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोसीन अली निवासी सिविल लाईन रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास 01 नग पिस्टल व जिंदा कारतूूस रखा होना पाया। 

जिस पर आरोपी मोसिन खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग पिस्टल एवं 01 नग जिंदा कारतूस जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 459/24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। पिस्टल व कारतूस के संबंध में आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है।  आरोपी मोसिन खान के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 333/24 धारा 323, 324, 294, 506, 34 भादवि. का प्रकरण दर्ज है, जिसमें वह लगातार फरार चल रहा था, इस प्रकरण मंे भी आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। 

आरोपी थाना सिविल लाईन का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरूद्ध थाना सिविल लाईन में बलवा, मारपीट, आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, आगजनी सहित एक दर्जन से अधिक मामले पंजीबद्ध है जिसमें आरोपी जेल निरूद्ध रह चुका है। 

गिरफ्तार आरोपी - मोसीन अली पिता मोह. हुसैन उम्र 28 साल निवासी तरूण नगर रायपुर जीवन अपार्टमेन्ट के सामने शंकर नगर रोड थाना सिविल लाईन रायपुर।
 
कार्यवाही में निरीक्षक दीपक पासवान थाना प्रभारी खरोरा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, आर. आशीष राजपूत, मोह. राजिक, अमित घृतलहरे एवं प्रकाश नारायण पात्रे तथा थाना खरोरा से सउनि. परशुराम साहू एवं आर. सुरेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।
 

Read More

चाईल्ड हेल्पलाइन के लिए 1098 नंबर पर कॉल करें

Posted on :06-Jul-2024
चाईल्ड हेल्पलाइन के लिए 1098 नंबर पर कॉल करें

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

रायपुर : शासन द्वारा चाईल्ड हेल्पलाईन 1098 संकटग्रस्त बालकों की सहायता हेतु आपातकालीन सेवा उपलब्ध कराई गई है जो 24 घंटे सातों दिन कार्यरत है। जिस पर कोई भी बालक के संबंध कोई भी व्यक्ति बालक के शारीरिक, मानसिक, या यौन प्रताड़ना का शिकार है, कॉल कर सकता है। चाईल्ड लाईन कंट्रोल रूम पीड़ित बालक के संबंध में शिकायत को सुनकर समस्या के तर्कसंगत समाधान हेतु प्रयास करती है।

 
इस हेतु वह राज्य के सभी जिलो के चाईल्ड लाईन, बाल कल्याण समिति एवं आपातकालीन स्थिति में 112 से समन्वय स्थापित करती है। चाईल्ड लाईन बालकों की सहायता हेतु टोल फ्री नंबर है। इस नंबर पर कॉल कर बालक 24 घंटे सातों दिन मदद ले सकते है। 1098 चाईल्ड लाईन मुख्यतः बाल विवाह, आश्रय सहायता, बालश्रम निरोध, परामर्श, गुमशुदा बालक नशे के आदी बालकों के अलावा अन्य सभी बालकों की सहायता हेतु तत्पर रहता है। चाईल्ड लाईन स्वंय सेवी संस्थाओं से समन्वय स्थापित करते हुए समस्या के समुचित निराकरण का प्रयास करती है।

Read More

मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग ने बिना नोटिस काम से निकालने वाली कंपनी को किया तलब, कंपनी द्वारा कर्मचारी को तत्काल एक लाख रुपए का भुगतान

Posted on :05-Jul-2024
मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग ने बिना नोटिस काम से निकालने वाली कंपनी को किया तलब, कंपनी द्वारा कर्मचारी को तत्काल एक लाख रुपए का भुगतान

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

कर्मचारी प्रताप सामंत ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को दिया धन्यवाद, मुख्यमंत्री के जनदर्शन में तत्काल सुलझ रही समस्याएं

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ‘जनदर्शन’ के माध्यम से लोगों की समस्याएं तत्परता से सुलझा रहे हैं। विगत 27 जून को आयोजित मुख्यमंत्री के पहले ‘जनदर्शन’ में रायपुर के गुढ़ियारी में रहने वाले प्रताप सामंत ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्या बताई कि उनकी नियोक्ता कंपनी श्रीनिवास मारूति स्टील प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बिना किसी नोटिस के उन्हें काम से निकाल दिया गया है। कंपनी ने न तो उनके बोनस, पीएफ, छुट्टी इत्यादि का कोई हिसाब किया है और न ही उनके लंबित वेतन का भुगतान किया है। मुख्यमंत्री ने श्री सामंत की परेशानी को देखते हुए तत्काल श्रम विभाग के अधिकारियों को उनकी समस्या को हल करने के निर्देश दिए।

 Open photo

मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर श्रम विभाग के अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 28 जून को श्रीनिवास मारूति स्टील प्राइवेट लिमिटेड प्रबंधन को तलब किया और मामले की पड़ताल की। उन्होंने कंपनी द्वारा नौकरी से निकाले गए फोरमैन प्रताप सामंत की लंबित राशियों के भुगतान के निर्देश दिए। श्रम विभाग ने दोनों पक्षों में आपसी समझौता कराकर कंपनी द्वारा श्री सामंत को तत्काल एक लाख रुपए का भुगतान कराया गया। साथ ही कंपनी ने उनके पीएफ संबंधी मामले का भी जल्दी निराकरण करने की बात कही।

एक दिन में ही अपनी समस्या के निराकरण से खुश प्रताप सामंत संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देने आज दोबारा ‘जनदर्शन’ पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी परेशानी दूर होने की जानकारी दी और त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया  

Read More

रायपुर पुलिस के निजात अभियान के तहत नशे के विरुद्ध लगातार प्रहार...

Posted on :04-Jul-2024
रायपुर पुलिस के निजात अभियान के तहत नशे के विरुद्ध लगातार प्रहार...

, विजिबल पुलिसिंग और अपराधियों पर सख्ती का अपराधों में कमी के रूप में दिखने लगा प्रभावी असर

अभियान के पांच माह में पिछले सालों की इसी अवधि की तुलना में आईपीसी के अपराधों में 8 फीसदी की कमी। मारपीट में 4%, हत्या व हत्या के प्रयास में 15%, चाकूबाजी में 40%, बलात्कार में 10, छेड़छाड़ में 23 फीसदी व चोरी में 4% की आई कमी

आबकारी एक्ट और ड्रग-विरोधी एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 3,682 व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई जिसमें से गैर-जमानतीय प्रकरणों में 451 व्यक्ति जेल भेंजे गए

नशे के विरुद्ध जारी जनजागरुकता के तहत 5,12 कार्यक्रम किए गए। थानों में नशे के आदी लोगों की हो रही काउंसलिंग।

रायपुर : इस वर्ष फरवरी माह से डीजीपी अशोक जुनेजा के निर्देशन में आईजी रायपुर अमरेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष सिंह के मार्गदर्शन में अवैध नशा के विरुद्ध अभियान निजात चलाया जा रहा है। साथ ही विजिबल पुलिसिंग, प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों और अड्डेबाजी व अपराधियों पर सख्ती किया जा रहा है। राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में रायपुर के सभी थाना प्रभारियों द्वारा उनके क्षेत्र में अवैध नशा और अन्य अवैधानिक कार्य में संलिप्त लोगों के विरुद्ध ताबड़तोड़ तरीके से कार्यवाही की जा रही है। 

Open photo

निजात अभियान के पांच माह में पिछले सालों की इसी अवधि की तुलना में आईपीसी के अपराधों में 8 फीसदी की कमी हुई है। मारपीट में 4%, हत्या व हत्या के प्रयास में 15%, चाकूबाजी में 40%, बलात्कार में 10, छेड़छाड़ में 23 फीसदी व चोरी में 4% की आई कमी आई है। एसएसपी संतोष सिंह ने बताया कि कुल दर्ज अपराधों में बढ़ोतरी हुई है, जो की मुख्यतः एनडीपीएस और आबकारी में बढ़ी एफआईआर की वजह से हैं।

Open photo

अभियान के पांच माह में (फरवरी से जून 2024) निजात के तहत शराब-विरोधी आबकारी एक्ट और ड्रग- विरोधी एनडीपीएस के के तहत कुल 3,682 व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई जिसमें से गैर-जमानतीय प्रकरणों में 451 व्यक्ति जेल भेंजे गए। कोटपा के तहत 1,364 व्यक्ति और ड्रंकन ड्राइविंग में 1,134 व्यक्तियों पर भारी जुर्माना किया गया। 6,465 लीटर शराब और गांजा 1208 किलो सहित अन्य ड्रग्स व नशीली वस्तुएं जप्त हुई है। आबकारी में गिरफ्तार लोगों में बड़ी संख्या सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन कर हुडदंग करने वाले लोग हैं। इन कार्यवाहियों से अपराधियों में दहशत हुई हैं।

Open photo

पिछले पांच माह में तंबाकू-विरोधी कोटपा एक्ट तहत 1,364 व्यक्ति और एमवी एक्ट के तहत ड्रंकन ड्राइविंग में 1,134 व्यक्तियों पर भारी जुर्माना किया गया  कार्यवाही करते हुए प्रत्येक प्रकरण को कोर्ट भेजा गया, जहां प्रत्येक ऐसे चालक पर दस-दस हजार रुपए का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है। 2023 में पूरे वर्ष में कोटपा में 30 व्यक्ति और 185 एमवी एक्ट में 610 प्रकरण हुए थे।

Open photo

इसके अलावा नशे के विरुद्ध जनजागरुकता के तहत लोगों के सहयोग से स्कूल कॉलेज और सार्वजनिक जगहों पर 512 कार्यक्रम किए गए हैं और नशे के आदी सैकड़ों लोगों की लिस्टिंग कर उनकी विभिन्न संस्थाओं की मदद थानों में काउंसलिंग की जा रही है।

Read More

रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग का जल्द होगा फोर लेन में उन्नयन

Posted on :04-Jul-2024
रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग का जल्द होगा फोर लेन में उन्नयन

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

भारत सरकार के भू-तल परिवहन मंत्रालय से मिली 1494 करोड़ रूपए की मंजूरी

रायपुर : रायपुर-बलौदाबाजार राष्ट्रीय राजमार्ग का जल्द ही फोर लेन में उन्नयन होगा। राजस्व मंत्री श्री टंक राम ने फोर लेन सड़क निर्माण स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी और उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव का आभार व्यक्त जताते हुए क्षेत्र की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
       
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने केन्द्रीय भू-तल परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी ने इस मार्ग के उन्नयन के लिए चर्चा की जिस पर केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने सहमति दी है। भारत सरकार के भू-तल परिवहन मंत्रालय द्वारा  रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग के लिए 1494 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है। यह सड़क प्रथम चरण में 844 करोड़ रूपए की लागत से विधानसभा रायपुर से 53.1 किलोमीटर तक और दूसरे चरण में 650 करोड़ रूपए की लागत से 53.1 किलोमीटर से 85.6 किलोमीटर तक फोर लेन सड़क बनायी जाएगी।

गौरतलब है कि रायपुर-बलौदाबाजार राष्ट्रीय राजमार्ग 130बी में यातायात का अत्याधिक दबाव रहता है। इसके अलावा इस मार्ग के आसपास बड़े सीमेंट उद्योग के साथ-साथ अन्य उद्योग भी है, वर्तमान में यह सड़क टू लेन है। इस मार्ग के फोर लेन में उन्नयन से जहां यातायात के दबाव में कमी आयेगी, रायपुर से बलौदाबाजार आना-जाना सुगम और सुविधाजनक होगा। वहीं इस मार्ग में होने वाली दुर्घटनाओं में भी कमी आयेगी।

Read More

संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के संस्थापक की धर्मपत्नी का इंतकाल हो गया

Posted on :04-Jul-2024
संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के संस्थापक की धर्मपत्नी का इंतकाल हो गया

इन्ना लिल्लाही व इन्ना इलैही राजीऊन 

रायपुर : संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रामनगर, रायपुर (छ.ग.) के संस्थापक, मोहम्मद सज्जाद खान की अहलिया (धर्मपत्नी) श्रीमती निकहत आरा का आज दिनांक 03 जुलाई 2024 को इंतकाल हो गया है। मैय्यत कल 12.30 बजे रामनगर से मौदहापारा कब्रिस्तान ले जाया जाएगा, जनाज़े की नमाज़ बाद नमाज़े जोहर 2.00 बजे मौदहापारा कब्रिस्तान में होगी। अल्लाह तआला मरहुमा की मगफिरत फरमाए और घरवालों को सब्रे जमील अता फरमाए

Read More

पुरानी घरेलु विवाद को लेकर चाकू मारकर हत्या के मामले मे आरोपी को किया गया गिरफ्तार

Posted on :03-Jul-2024
पुरानी घरेलु विवाद को लेकर चाकू मारकर हत्या के मामले मे आरोपी को किया गया गिरफ्तार

पुरानी घरेलु विवाद को लेकर चाकू मारकर हत्या के मामले मे आरोपी मोह. अल्ताफ को किया गया गिरफ्तार।

थाना कबीर नगर  क्षेत्रांतर्गत स्थित अवधपारा सोनडोंगरी मे दिनांक 29.06.2024 के रात्रि मे  पुरानी घरेलु बातों को लेकर कर दिया गया हत्या।

आरोपियों के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 147/2024  धारा 294, 302,34 भादवि के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध। 

रायपुर : दिनांक 29.06.2024 को मृतक मोहम्मद मुकीम निवासी अवधपारा सोनडोंगरी थाना कबीर नगर को आरोपियों द्वारा पुराने हुए विवाद को लेकर गाली गलौज करते हुए अपने पास रखे धारदार चाकू से सीने में घोपकर तथा बाएं हाथ के भुजा के पास मारकर चोट पहुंचाये जिससे मोहम्मद मुकीम लहूलुहान हो गया और बेहोश हो गया जिसे उपचार हेतु एम्स अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर द्वारा मृत्यु होना बताएं की सुचना पर आरोपियों के विरोध थाना कबीर नगर में 147/2024 धारा 294,302,34 भा. द. वि. कायम किया गया।वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में तत्काल अवगत कराया गया। 

प्रकरण को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लिया गया और  आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक आज़ाद चौक श्री अमन कुमार झा के निर्देशन में थाना प्रभारी कबीर नगर निरीक्षक श्री दीपेश जायसवाल के नेतृत्व में प्रकरण को गंभीरता लेते हुए तत्काल घटना स्थल पहुंचकर घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किया गया व आसपास के लोगो से पूछताछ कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त किया गया। तथा आरोपी मोहम्मद अल्ताफ को पता तलाश कर घेराबंदी कर पकड़ा गया 02 अन्य आरोपी फरार हैं जिसकी पतासाजी हेतु प्रयास किया जा रहे हैं। आरोपी मोहम्मद अल्ताफ को प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमांड पर भेजा गया। 

 
गिरफ्तार आरोपी- मोहम्मद अल्ताफ पिता स्वर्गीय मोहम्मद इसाक उम्र 46 साल, साकिन ग्राम गेसुला मथुरा विद्दूपुर जिला वैशाली बिहार हाल पता सोनडोंगरी अवधपारा खान मोहल्ला थाना कबीर नगर रायपुर (छ0ग0)

Read More

तुरमा में डायरिया के मिले 82 मरीज, खबर मिलते ही गांव पहुंचा जिला प्रशासन

Posted on :03-Jul-2024
तुरमा में डायरिया के मिले 82 मरीज, खबर मिलते ही गांव पहुंचा जिला प्रशासन

लापरवाही बरतने के चलते पटवारी, पीएचई सब इंजीनियर को नोटिस एवं सचिव को किया गया निलंबित

रायपुर : बलौदाबाजार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुरमा में डायरिया के 82 मरीज मिले है। डायरिया के बढ़ते मामले को देखते हुए आज कलेक्टर दीपक सोनी ने तुरमा पहुंचकर गांव के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। साथ ही मरीजों से मुलाकात कर स्वास्थ्य शिविर का भी जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 1 जुलाई को 76 मरीज एवं 2 जुलाई 41 मरीजों का चिन्हांकन किया गया। जिसमें से वर्तमान में 82 एक्टिव मरीज है। उक्त मरीजों में 17 को जिला अस्पताल एवं 16 को सामुदायिक केन्द्र लवन में भर्ती किया गया है। जबकि अन्य मरीज गांव के हाट बाजार क्लीनिक भवन में स्वास्थ्य शिविर में इलाज कराने आ रहे हैं। ग्रामीणों का प्राथमिक इलाज करने के बाद उन्हें वापस घर भेज दिया गया है।

 इस पूरे मामले में कलेक्टर  ने गंभीर नाराजगी जताते हुए ग्राम पटवारी तुलसीराम बर्मन,पीएचई सब इंजीनियर के.आर.पैकरा को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही ग्राम के सचिव राजपाल कोसले के अनुपस्थित रहने के चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विकासखंड चिकित्सा अधिकारी के प्रति भी नाराजगी जताते हुए उनके छुट्टी को निरस्त करने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए है।

Open photo

तुरमा में जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर ने सबसे पहले हाट बाजार क्लीनिक में संचालित स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे। भर्ती मरीजों और स्वास्थ्य कर्मचारियों से बातचीत कर उचित दिशा-निर्देश दिया गया। इसके साथ ही कलेक्टर ने मरीजों एवं उनके परिजनों से भी मुलाकात की। स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ को स्वास्थ्य व्यवस्था के संबंध में जागरुकता के लिए काम करने को कहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों को डोर टू डोर जाकर जानकारी लेने के निर्देश दिए गए है। इस दौरान कलेक्टर स्वयं गांव के पानी टंकी पर चढ़कर सफाई संबंधित जायजा लिया। 

कलेक्टर श्री सोनी ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को पानी की गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट जल्द देने एवं स्वच्छ पानी आमजनों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने गांव में डायरिया के एकाएक अधिक संख्या में मरीज मिलने के कारण को जांच कराने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए है। गांव में सर्वे कर जो व्यक्ति डायरिया बीमारी से प्रभावित हो रहे है, उन्हें तत्काल सुविधा देने कहा गया है। जागरूकता शिविर के माध्यम से आमजनों को मौसमी बीमारियों से बचाव एवं उपचार देने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए है। श्री सोनी ने पीएचई विभाग अधिकारियों को पूरे गांव में ब्लीचिंग पावडर के छिड़काव सहित सभी पेयजल स्त्रोतों के जांच करने के निर्देश दिए है।

Read More

"हिंदी श्रेष्ठ सम्मान" की प्रविष्टि 15 जुलाई तक भेज सकते हैं।

Posted on :02-Jul-2024

रायपुर : नारायणी साहित्यिक संस्थान एवं चरामेति फाउंडेशन द्वारा कक्षा दसवीं में अपनी स्कूल में हिंदी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को रायपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में "हिंदी श्रेष्ठ सम्मान" से सम्मानित किया जाएगा।

संस्था के राजेंद्र ओझा ने बताया की इस सम्मान हेतु शाला के प्राचार्य संबंधित छात्र की सत्यापित अंक सूची लेटर हेड पर प्रमाणित करते हुए वाट्स एप पर भेज सकते हैं। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तारीख 15 जुलाई निर्धारित की गई है। विस्तृत जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 9575467733 पर संपर्क कर सकते हैं।

राजेंद्र ओझा 
9575467733

Read More

समाजसेवी संस्था अवाम ए हिन्द ने जरूरतमंदों और अस्पतालों में मरीजों को निःशुल्क भोजन मुहैया कराने के साथ फल और मिष्ठान का किया वितरण :

Posted on :01-Jul-2024
समाजसेवी संस्था अवाम ए हिन्द ने जरूरतमंदों और अस्पतालों में मरीजों को निःशुल्क भोजन मुहैया कराने के साथ फल और मिष्ठान का किया वितरण :

समाजसेवी संस्था अवाम ए हिन्द ने जरूरतमंदों और अस्पतालों में मरीजों के परिजनों को विगत 1554 दिनों से निरंतर निःशुल्क भोजन मुहैया कराने के साथ फल और मिष्ठान का किया वितरण : मो. सज्जाद खान, संस्थापक

रायपुर : सर्वधर्म, जनहित एवं सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर द्वारा संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में विभिन्न जनहित एवं समाजिक कार्य किए जा रहे जिसमे मुख्य रूप से संचालित सुपोषण अभियान अंतर्गत आज निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के 1554दिन पूरे करते हुए में फुटपाथ में बेसहारों, लाचार व्यक्तियों तथा शासकीय डीकेएस अस्पताल में दूर दराज अन्य संभाग, जिला गांव कस्बों से इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों, मासूम बच्चों को गर्म व पौष्टिक भोजन के साथ मिष्ठान व फलों का वितरण किया गया। 

Open photo

विदित रहे कि 27 वर्षों से बिना किसी शासकीय अनुदान प्राप्त किए संस्था अपने दायित्वों का निर्वहन करने, जरूरतमंदों की आवश्यकताओं की पूर्ति एवं मानव जीवन सुरक्षित करने की भरपूर कोशिश कर रही। इसी कड़ी में मानवीय मूल्यों के आधार पर शहर में निराश्रित, वृद्धजनों को तथा डीकेस शासकीय अस्पताल में दूरदराजो से इलाज कराने आने वाले मरीजों के परिजनों को नियमित रूप से उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु निशुल्क भोजन के साथ समय समय पर मिष्ठान व मौसमी फल मुहैया कराया जाता है। 

Open photo

इस सेवा कार्य में संस्थापक, मोहम्मद सज्ज़ाद खान के साथ राजेंद्र शर्मा, अनिल शुक्ल, सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, महावीर जैन, ज़ुबैर खान, फराज खान, मनोज, राजकुमार साहू, इबरार खान, वसीम एवं अन्य सदस्यों द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

Open photo

प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी

Read More

मरीज के इलाज में लापरवाही का आरोप, प्रभारी सिविल सर्जन निलंबित

Posted on :28-Jun-2024
मरीज के इलाज में लापरवाही का आरोप, प्रभारी सिविल सर्जन निलंबित

रायपुर : कोरिया जिला के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के प्रतिवेदन के अनुसार डॉ. राजेन्द्र बंसारिया, अस्थिरोग विशेषज्ञ एवं प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर द्वारा मरीज का ऑपरेशन करने हेतु राशि की मांग की गई थी तथा मरीज के परिजनों द्वारा राशि नहीं दिए जाने के कारण मरीज का इलाज नहीं किया गया। 

डॉ. बंसारिया के इस कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 का उल्लंघन माना गया है। अतः राज्य शासन ने डॉ. राजेन्द्र बंसारिया को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

 डॉ. राजेन्द्र बंसारिया को मुख्यालय कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, सरगुजा संभाग, अंबिकापुर निर्धारित किया गया है। सक्षम अधिकारी की अनुमति एवं पूर्व स्वीकृति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। निलंबन अवधि में डॉ. राजेन्द्र बंसारिया मूलभूत नियम 53 के तहत जीवन निर्वाह भत्ते के नियमानुसार पात्र होंगे।

Read More

चारधाम जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए सरकार ने बनाई ई-स्वास्थ्य धाम एप

Posted on :28-Jun-2024
चारधाम जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए सरकार ने बनाई ई-स्वास्थ्य धाम एप

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को उत्तराखंड सरकार द्वारा बनाये गये ई-स्वास्थ्य धाम एप अपने मोबाइल में अपलोड करने का आग्रह किया है। चारधाम जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा यह एप तैयार किया गया है। इस एप के माध्यम से यात्रीगणों को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारी निर्बाध रूप से मिल सकेगी। किसी तरह की मेडिकल जरूरत पड़ने पर भी इस एप से उन्हें सहायता मिल सकेगी।

इस एप के माध्यम से समय-समय हर उत्तराखंड सरकार द्वारा हेल्थ चेकअप संबंधी जारी किये गये निर्देशों की भी जानकारी मिल सकेगी। चारधाम जाने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य में किसी तरह की दिक्कत न आये, इसके लिए इस एप का निर्माण किया गया है।

Read More

संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी ने जरूरतमंद एवं मरीज के परिजनों को 1550 दिनों से निःशुल्क भोजन मुहैया कराकर अपने दायित्वों का निर्वहन किया : मो. सज्जाद खान, संस्थापक

Posted on :27-Jun-2024
संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी ने जरूरतमंद एवं मरीज के परिजनों को 1550 दिनों से निःशुल्क भोजन मुहैया कराकर अपने दायित्वों का निर्वहन किया : मो. सज्जाद खान, संस्थापक

मानवीय मूल्यों के आधार पर निस्वार्थ भाव से संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी ने जरूरतमंद एवं मरीज के परिजनों को 1550 दिनों से निःशुल्क भोजन मुहैया कराकर तथा गर्मी से राहत दिलाने हेतु शीतल जल, शरबत का वितरण कर अपने दायित्वों का निर्वहन किया : मो. सज्जाद खान, संस्थापक

रायपुर : राजधानी की सर्वधर्म समाजसेवी संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर द्वारा संस्थापक, मो. सज्जाद खान के कुशल नेतृत्व में विगत 27 वर्षों से विभिन्न जनहित, सामाजिक एवं रचनात्मक कार्य किया जा रहा है जिसमे मुख्य रूप से अनवरत जारी सुपोषण अभियान के तहत निशुल्क भोजन सेवा कार्य के सफलतापूर्वक 1550 दिन पूर्ण करते हुए निर्धन, जरूरतमंदों तथा शासकीय डी.के.एस. अस्पताल में मरीजों के परिजनों को निशुल्क भोजन के साथ गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से शीतल जल शरबत का वितरण किया।

Open photo

संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि, संस्था बिना किसी शासकीय अनुदान प्राप्त किए आपसी सहयोग से, कोई भी गरीब, बेबस असहाय भूखा ना रहे और ना ही कोई भूखा सोए, इन्ही उद्देश्यों को लेकर संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समर्पित भाव से रोजाना सैकड़ों लोगों का भोजन तैयार कर पहुंचाया जा रहा जिसमें अब तक लाखों निर्धन, असहाय लोग इस भोजन सेवा से लाभ प्राप्त कर चुके हैं। इसके साथ भीषण गर्मी को देखते हुए चौक चौराहों, व्यस्तम मार्गों में संस्था द्वारा शीतल जल, शरबत, आमपना, छाछ वितरण की व्यवस्था किया जाकर लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य भी किया जा रहा है। 

इस मानवीय कार्य में संस्थापक, मोहम्मद सज्ज़ाद खान के साथ राजेंद्र शर्मा, सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, महावीर जैन, ज़ुबैर खान, फराज खान, मोतीचंद, राजकुमार साहू, इबरार खान, कुलविंदर सिंह एवं अन्य सदस्यों द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने की समीक्षा

Posted on :19-Jun-2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने की समीक्षा

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

पीएम आवासों को कार्ययोजना बनाकर तेजी से पूर्ण किया जाए : उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक

एक लाख 39 हजार आवास पूर्ण

ग्राम पंचायतों में बनेंगे महतारी सदन

ग्रामीण सचिवालय का होगा आयोजन

बड़े गांवों का होगा योजनाबद्ध विकास

Open photo
 
रायपुर : 
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गठित नई सरकार विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य की जनता को दी गई गारंटी को पूरा करने के लिए तेजी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी विभागों के काम-काज में कसावट लाने का काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के काम-काज की गहन समीक्षा की।
 
Open photo

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण के काम में तेजी लाई जाए। कार्ययोजना बनाकर इसे समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बड़े गांवों के व्यवस्थित विकास के लिए भी कार्ययोजना तैयार करें। ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक सप्ताह ग्रामीण सचिवालय का आयोजन किया जाए। इसी प्रकार पीएम जनमन योजना के तहत आदिवासी बहुल बसाहटों में मूलभूत सुविधाओं सहित सभी प्रमुख योजनाओं से जनजाति परिवारों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि की कमी नहीं होगी। सभी ग्राम पंचायतो में प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किये जा रहे हैं। इन्हें तेजी से पूर्ण करने के लिए कार्ययोजना बनाएं। समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, संयुक्त सचिव श्री तारन प्रकाश सिन्हा, संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण श्री रजत बंसल, संचालक पंचायत सुश्री  प्रियंका ऋषि महोबिया, मिशन संचालक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन  सुश्री नम्रता जैन, मिशन संचालक, राज्य स्वच्छ भारत मिशन सुश्री संजय चंदन त्रिपाठी समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
 
Open photo

श्री शर्मा ने कहा कि कई पात्र हितग्राही जो आवास बनाने में सक्षम नही हैं उन्हें वालेंटियर्स के माध्यम से सपोर्ट दिया जाएगा। अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि कार्य करने वाले मेंशन की पर्याप्त संख्या में उपलब्धता हो। जहां मेंशन नही है वहां स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मेंशन की ट्रेंनिंग की व्यवस्था की जाए। निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने वाले विक्रेताओं की सूची भी आवश्यकता पड़ने पर हितग्राहियों को उपलब्ध कराएं।
 
Open photo

उहोंने कहा कि एक लॉट में स्वीकृत सभी आवासों का कार्य एक साथ शुरू हो और गृह प्रवेश भी एक साथ हो। आवास निर्माण के लिए हितग्राहियों को बैंकिग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा कि जिन ग्रामो की दूरी बैंकिंग क्षेत्र से दूर है वँहा के हितग्राहियों को बैंक सखी, सीएससी और बैंक के मोबाइल बैंकिंग वैन के माध्यम से राशि आहरण करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
 
Open photo

एक लाख 39 हजार आवास पूर्ण

अधिकारियों ने बताया कि 1 दिसम्बर 2023 से अब तक 1 लाख 39 हजार आवास का निर्माण कार्य पूर्ण हुए, 62 हजार 577 का कार्य जारी है। उन्होंने कहा की प्रतिमाह औषत 23 हजार से अधिक घर बनाये जा रहे हैं। बैठक में उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 47 हजार 90 आवास का लक्ष्य रखा गया है जिनमे से 33 हजार 115 आवास का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। इसी प्रकार नियद नेलानार योजना अंतर्गत 689 आवास स्वीकृत किये गए है जिनमे से 384 आवास का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत 20 हजार 279 आवास स्वीकृत किये गये हैं जिनमे से से 145 आवास को पूर्ण कराया जा चुका है।

ग्राम पंचायतों में बनेंगे महतारी सदन

प्रदेश के ग्राम पंचायतों में महिलाओं के लिए एक सुव्यस्थित महतारी सदन बनाया जाएगा। यह सदन सर्व सुविधायुक्त होगा। इस सदन में महिलाओं की विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। उप मुख्यमंत्री ने महतारी सदन की ड्राइंग डिजाइन का अनुमोदन करते हुए इसे तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। महतारी सदन का निर्माण लगभग 25 सौ वर्गफुट होगा, यहां बरामदा, एक बड़ाहाल, किचन और स्टोररूम शौचालय जैसी सुविधाएं रहेगी। पानी के लिए ट्यूबवेल के साथ वाटर हार्वेस्टिंग भी किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए इसमे बॉउंड्रीवाल भी बनाये जाएंगे।

ग्रामीण सचिवालय का होगा आयोजन

ग्राम पंचायतो में आने वाली समस्याओं, शिकायतो और प्रकरणों के निराकरण हेतु ग्राम पंचायत में प्रति सप्ताह और विकासखण्ड स्तर में 15 दिवस में 1 दिन ग्रामीण सचिवालय लगाने के निर्देश बैठक में दिए गए। अधिकारियों को इसकी मॉनिटरिंग के लिए पोर्टल बनाने के भी निर्देश दिए।

बड़े गांवों का होगा योजनाबद्ध विकास  

बड़े गांवों का योजनाबद्ध ढंग से विकास होगा। इसके लिए प्रथम चरण में 3 हजार से अधिक जनसंख्या वाले गांवों का चयन किया जा रहा है। चयनित गांवों के विकास के लिए भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को पंचायत प्रतिनिधियों के शैक्षणिक भ्रमण हमर छत्तीसगढ़ योजना को पुनः प्रारम्भ करने के निर्देश दिये।

अमृत सरोवरों में गांव की सुविधा अनुसार पौधारोपण करने, पचरी बनाने और शौचालय बनाने के साथ ही मनरेगा अंतर्गत मानव दिवस सृजन हेतु रणनीति बनाने के भी निर्देश दिए। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत राज्य में कार्यरत बीसी सखियों, लखपति दीदी, लखपति दीदियों के प्रशिक्षण, स्व सहायता समूह की महिलाओं को न्यूनतम दर पर ऋण आदि कार्याे की समीक्षा की गई।
 

Read More

Previous12...51525354555657...7677Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

कभी बंदूक अब रोज़गार

कभी बंदूक अब रोज़गार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution