× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    शपथ लेते ही सुवेंदु का बड़ा संदेश, पीएम मोदी को झुककर किया प्रणाम

    शपथ लेते ही सुवेंदु का बड़ा संदेश, पीएम मोदी को झुककर किया प्रणाम

    अंधेरे से उजाले की ओर: सुशासन ने बदली विशेष पिछड़ी जनजाति के दिव्यांग दंपति की जिंदगी

    अंधेरे से उजाले की ओर: सुशासन ने बदली विशेष पिछड़ी जनजाति के दिव्यांग दंपति की जिंदगी

    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

  • छत्तीसगढ़
    महासमुंद पुलिस को शातिर चोर को पकड़ने में मिलीं सफलता

    महासमुंद पुलिस को शातिर चोर को पकड़ने में मिलीं सफलता

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    अब सरोधा बांध के पीछे मंडलाकोना तक पहुंची पक्की सड़क

    अब सरोधा बांध के पीछे मंडलाकोना तक पहुंची पक्की सड़क

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेश भर में गूंजीं शहनाइयां, 1385 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेश भर में गूंजीं शहनाइयां, 1385 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल

    मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राजधानी

Previous12...61626364656667...7677Next

मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ बंजारा समाज ने राज्य स्तरीय सम्मेलन में शामिल होने किया आमंत्रित

Posted on :02-Jan-2024
मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ बंजारा समाज ने राज्य स्तरीय सम्मेलन में शामिल होने किया आमंत्रित

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में अखिल भारतीय बंजारा सेवा संघ के सदस्यों ने सौजन्य मुलाक़ात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को नववर्ष की बधाई देते हुए 15 फ़रवरी को कोंडागांव जिले में आयोजित बंजारा समाज के राज्य स्तरीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने संघ के सदस्यों को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया और नववर्ष की शुभकामनाएँ दी।

गौरतलब है कि बंजारा समाज के आराध्य देव संत सेवालाल महाराज की जयंती पर प्रतिवर्ष राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री सदाशिव राम नायक, श्री अजय नायक एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

Read More

CG NEWS: 300 मीट्रिक टन सुगंधित चावल के बाद अब छत्तीसगढ़ से अयोध्या भेजी जाएगी 100 टन सब्जी

Posted on :02-Jan-2024
CG NEWS: 300 मीट्रिक टन सुगंधित चावल के बाद अब छत्तीसगढ़ से अयोध्या भेजी जाएगी 100 टन सब्जी

Ram Mandir Ayodhya: छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन (Chhattisgarh Rice Millers Association) द्वारा कुछ दिनों पहले ( 30 दिसंबर 2023) ही राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में सुगंधित चावल अर्पण समारोह आयोजित किया गया था. इस समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai) शामिल हुए थे और उन्होंने मंदिर परिसर से 300 मीट्रिक टन सुगंधित चावल से भरे 11 ट्रकों को झंडी दिखाकर श्रीराम जन्मभूमि (Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra) अयोध्या के लिए रवाना किया था. इस दौरान बताया गया था कि भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से उनकी जन्मभूमि अयोध्या के लिए सुगंधित चावल भेजा जा रहा है. वहीं अब सब्जी किसानों ने भी सीमएम विष्णु देव साय मिलकर सब्जी भेजने के निर्णय के बारे में अवगत कराया है.

100 टन सब्जियां भेजने का निर्णय
छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णु देव साय ने अपने सोशल मीडिया (Social Media) अकाउंट से पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है "राम काज करिबे को आतुर... आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है, जिस पर हर सनातनी को गर्व है. मेरे प्रदेश के अन्नदाताओं ने भी राम काज के लिए अपने खेतों से उगाई गई 100 टन सब्जियां राम मंदिर निर्माण कार्य में योगदान स्वरूप भेजने का निर्णय लिया है. भगवान राम जन-जन हृदय में बसे हैं ऐसे में प्रभु श्रीराम के ननिहाल के किसानों का ये अगाध प्रेम और भक्ति का ये अद्भुत स्वरूप सराहनीय और वंदनीय हैं."

वहीं सीएम विष्णु देव साय ने चावल भेजने के बाद छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स को पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद देते हुए कहा था कि हम सबका सौभाग्य है कि आगामी जनवरी माह में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बनने वाला भोग और भंडारा भगवान श्री राम जी के ननिहाल से भेजे गए 11 ट्रकों को भरे 300 मीट्रिक टन सुगंधित चावल से बनेगा.

Read More

मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने दी नववर्ष की बधाई

Posted on :02-Jan-2024
मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने दी नववर्ष की बधाई

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने संघ से जुड़े सभी कर्मचारियों को नववर्ष की बधाई दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ से अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह राजपूत, सचिव सुश्री कांति सूर्यवंशी, श्री मनोज साहू संयुक्त सचिव, श्री पवन साहू कोषाध्यक्ष, श्री तीरथ लाल सेन और तीरथ राम साहू संरक्षक द्वय, कार्यकारिणी सदस्य श्री महेश बड़ा, सुश्री ललिता राय, सुश्री प्रियंका देवांगन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Read More

कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने किया पदभार ग्रहण

Posted on :02-Jan-2024
कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने किया पदभार ग्रहण

रायपुर : आदिम जाति कल्याण, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने सोमवार को मंत्रालय में विधिवत पूजा अर्चना कर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उनके परिवारजन के साथ ही कृषि मंत्रालय के सचिव श्री कमलप्रीत सिंह समेत आदिम जाति कल्याण विभाग और कृषि विभाग के आला अधिकारी मौजूद थे। 

मंत्री नेताम ने इस अवसर पर कहा कि माँ महामाया के आशीर्वाद से आज मैने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ’विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में हमारा छत्तीसगढ़ भी बढ़ चढ़कर अपना योगदान देगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारा मंत्रालय छत्तीसगढ़ के किसानों, जनजातीय वर्ग, अनुसूचित जाति वर्ग, पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक वर्ग के विकास में एक महत्वपूर्ण कड़ी बनकर कार्य करेगा। प्रदेश के हमारे अन्नदाता किसान भाईयों समेत सभी नागरिकों की खुशहाली और छत्तीसगढ़ को समृद्ध बनाने की दिशा में भी अपना शत-प्रतिशत योगदान देंगे। हम जनता की अपेक्षाओं में खरे उतरेंगे इसके लिए हम संकल्पित होकर काम करेंगे।

गौरतलब हैं कि वर्ष 2003 से 2013 तक श्री नेताम आदिम जाति विकास, राजस्व, गृह जेल, उच्च शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जल संसाधन जैसे विभागों का दायित्व संभाल चुके हैं।

Read More

नए स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल का दौरा, वरिष्ठ अधिकारियों की ली बैठक

Posted on :02-Jan-2024
नए स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल का दौरा, वरिष्ठ अधिकारियों की ली बैठक

अस्पताल की व्यवस्थाओं में कसावट लाने के दिए निर्देश

मरीजों को सभी तरह की जांच की सुविधाएं अस्पताल में ही उपलब्ध कराने और समय पर रिपोर्ट प्रदान करने के भी निर्देश दिए

स्वास्थ्य मंत्री ने नेत्र रोग विभाग में अपने आंखों की जांच कराई

रायपुर : प्रदेश के नए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज विभागीय कामकाज शुरू करने के पहले ही दिन रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय का दौरा किया। उन्होंने एडंवास्ड कॉर्डिएक इंस्टीट्यूट (एसीआई), क्षेत्रीय कैंसर संस्थान और नेत्र रोग विभाग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्री जायसवाल ने एसीआई में आईसीयू का निरीक्षण कर वहां भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्रीय कैंसर संस्थान में इलाजरत मरीजों के परिजनों से चर्चा कर उपचार और व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने यहां लीनियर एक्सीलरेटर और न्यूक्लियर मेडिसीन विभाग का अवलोकन किया। स्वास्थ्य मंत्री ने नेत्र रोग विभाग में अपने आंखों की जांच भी करवाई।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अस्पताल के निरीक्षण के बाद वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में कहा कि अगले एक साल में अस्पताल की सभी कमियों-खामियों को दूर कर प्रदेशवासियों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है। विशेषज्ञों, डॉक्टरों और अन्य स्टॉफ की कमी दूर करने के साथ ही नए मेडिकल उपकरणों व मशीनों तथा दवाईयों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करना है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ अधिकारियों को इलाज और जांच की व्यवस्था में कसावट लाने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को सभी तरह की जांच की सुविधा उपलब्ध कराने और जांच रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

श्री जायसवाल ने बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (सीजीएमएससी) द्वारा अस्पतालों के लिए मेडिकल उपकरणों की खरीदी और आपूर्ति में तेजी लाने के लिए वर्तमान व्यवस्था में जरूरी बदलाव किए जाएंगे, ताकि अस्पतालों को जरूरी मेडिकल उपकरण समय पर मिल सके। उन्होंने अत्यावश्यक दवाईयों और रिएजेंट्स की खरीदी के लिए मेडिकल कॉलेजों के डीन और संबद्ध अस्पतालों के अधीक्षकों को वित्तीय शक्तियां प्रदान करने की भी बात कही। स्वास्थ्य मंत्री ने दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले मरीजों के परिजनों के रूकने के लिए आश्रय-गृह की व्यवस्था के लिए शीघ्र पहल करने की भी बात कही।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री जायसवाल को नेत्र रोग विभाग के निरीक्षण के दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. निधि पाण्डेय ने बताया कि भारत सरकार द्वारा विभाग को क्षेत्रीय नेत्र संस्थान का दर्जा दिया गया है। उन्होंने इसके लिए पदों का नया सेट-अप स्वीकृत करने का आग्रह किया। डॉ. पाण्डेय ने विभाग को रेटिना सर्जरी के लिए आवश्यक उपकरण (रेटिना विक्ट्रेक्टॉमी मशीन) जल्द स्थापित कराने का अनुरोध किया जिससे कि राज्य के लोगों को यह सुविधा यथाशीघ्र मुहैया कराई जा सके। चिकित्सा शिक्षा मंत्री द्वारा अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डीन डॉ. तृप्ति नागरिया, मेडिकल अधीक्षक डॉ. एस.बी.एस. नेताम, क्षेत्रीय कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. विवेक चौधरी, डॉ. प्रदीप चन्द्राकर और डॉ. संतोष सोनकर भी उनके साथ थे।

Read More

आर.डी.ए. के एलआईजी फ्लैट्स, आवासीय-व्यावसायिक भूखंडों की लोगों में भारी मांग

Posted on :02-Jan-2024
आर.डी.ए. के एलआईजी फ्लैट्स, आवासीय-व्यावसायिक भूखंडों की लोगों में भारी मांग

रायपुर : रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कौशल्या माता विहार, इन्द्रप्रस्थ फेस-2 एवं डॉ. खूबचंद बघेल ट्रांसपोर्ट नगर, रांवाभाठा में उपलब्ध आवासीय, व्यावसायिक भूखंड, रो-हाउस एवं एलआईजी फ्लैट्स जैसी संपत्तियों की लोगों के बीच भारी मांग है। इन सभी योजनाओं के आवासीय, व्यावसायिक भूखंड, रो-हाउस एवं एलआईजी फ्लैट्स के विक्रय के लिए शुक्रवार 28 दिसंबर 2023 तक निविदा बुलाई गई थी। जिसमें कुल 177 प्राप्त निविदा में 97 निविदा सफल हुई हैं। सभी सफल 97 निविदा द्वारा कुल 18.66 करोड़ रूपये की राशि आर.डी.ए. को प्राप्त हुई है।

इन्द्रप्रस्थ फेस-2 में एलआईजी फ्लैट्स हेतु 97 निविदा प्राप्त हुई, जिसमें से 36 निविदा सफल हुई, जिससे 4.57 करोड़ रूपये आर.डी.ए. को प्राप्त हुआ है। इसी तरह कौशल्या माता विहार में एलआईजी फ्लैट्स हेतु प्राप्त 63 निविदा में 47 निविदा सफल हुई, जिससे 7.08 करोड़ रूपये प्राप्त हुए। कौशल्या माता विहार के सेक्टर-10 स्थित एलआईजी 3 बीएचके फ्लैट्स (स्प्ळ 3ठभ्ज्ञ) फ्लैट्स की आफसेट दर 13.91 लाख रूपये है, जो कि निविदा में 19.07 लाख रूपये में बिका।

रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू द्वारा जानकारी दी गई है कि आर.डी.ए. की विभिन्न योजनाओं के शेष बचे आवासीय एवं व्यावसायिक भूखंड तथा एलआईजी फ्लैट्स के विक्रय हेतु हर माह के दूसरे एवं चौथे शुक्रवार को फिर से निविदा आमंत्रित की जाएगी। निविदा द्वारा आफसेट दर से अधिक दर पर आवासीय एवं व्यावसायिक भूखंड तथा फ्लैट्स का विक्रय किया जाता है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू ने बताया कि रायपुर विकास प्राधिकरण की विक्रय की जाने वाली सभी संपत्तियों के लिए कोई भी एजेंट, दलाल या ब्रोकर की नियुक्ति नहीं की गई है। संपत्तियों की जानकरी हेतु कार्यायल रायपुर विकास प्राधिकरण की मार्केटिंग शाखा में संपर्क कर संपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Read More

समाजसेवी संस्था अवाम ए हिन्द ने बीते 1372 दिनों से निरंतर जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन और ठंड से बचाव हेतु किया गया शॉल, कंबल वितरण

Posted on :02-Jan-2024
समाजसेवी संस्था अवाम ए हिन्द ने बीते 1372 दिनों से निरंतर जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन और ठंड से बचाव हेतु किया गया शॉल, कंबल वितरण

समाजसेवी संस्था अवाम ए हिन्द ने बीते 1372 दिनों से निरंतर जरूरतमंदों, मरीजों के परिजनों को मुहैया करा रही निःशुल्क भोजन और ठंड से बचाव हेतु किया गया शॉल, कंबल वितरण : मो. सज्जाद खान, संस्थापक

रायपुर : संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर द्वारा संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में विभिन्न जनहित एवं समाजिक कार्य किए जा रहे जिसमे मुख्य रूप से संचालित सुपोषण अभियान अंतर्गत आज निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के 1372दिन पूरे करते हुए में फुटपाथ में बेसहारों, लाचार व्यक्तियों, मासूम बच्चों को तथा शासकीय डीकेएस अस्पताल में दूर दराज अन्य संभाग, जिला गांव कस्बों से इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को गर्म व पौष्टिक भोजन मुहैया कराया गया। 

Open photo

विदित रहे कि 27 वर्षों से बिना किसी शासकीय अनुदान प्राप्त किए संस्था अपने दायित्वों का निर्वहन करने, जरूरतमंदों की आवश्यकताओं की पूर्ति एवं मानव जीवन सुरक्षित करने की भरपूर कोशिश कर रही। इसी कड़ी में साल के अंतिम महीने शीतकालीन ऋतु में शासकीय अस्पतालों में दूरदराजो से इलाज कराने आने वाले मरीजों के परिजनों को तथा फुटपाथ, पिछ़डी बस्तियों मे जिंदगी गुजर बसर कर रहे गरीबों बेसहारे, निराश्रित, वृद्धजनों को शीतलहर से बचने बढ़ती ठण्ड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रात्रिकालीन संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के साथ सदस्यों द्वारा शहर के अन्य जगहों, क्षेत्रों में पहुँच कर गर्म कपड़े, कम्बल वितरण किया गया तथा पुरे शीतकालीन ऋतू में संस्था द्वारा कम्बल वितरण कार्य जारी रहेगा।

Open photo

इस सेवा कार्य में संस्थापक, मोहम्मद सज्ज़ाद खान के साथ राजेंद्र शर्मा, सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, महावीर जैन, ज़ुबैर खान, फराज खान, राजकुमार साहू, वसीम अकरम एवं अन्य सदस्यों द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की दी शुभकामनाएं

Posted on :01-Jan-2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की दी शुभकामनाएं

'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

नया साल सभी लोगों के जीवन में खुशहाली लाए: श्री विष्णु देव साय

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि नया वर्ष सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि नया साल नई उम्मीदें लेकर आता है। छत्तीसगढ़ में नयी सरकार प्रदेशवासियों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए सकारात्मक ऊर्जा के साथ आई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छत्तीसगढ़ की जनता को दी गई गारंटी को पूरा करने के लिए सरकार संकल्पित है। श्री साय ने कहा कि मुझे खुशी है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के 25 दिसम्बर को जन्म दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के 12 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में दो वर्ष के बकाया धान बोनस की राशि 3716 करोड़ रुपए का अंतरण कर दिया गया है। हमने सरकार बनते ही गरीबों के लिए 18 लाख आवास स्वीकृत करने का निर्णय लिया। हम गरीब भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए सालाना भी देंगे। विवाहित महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हर माह 1000 रूपए देने का प्रावधान भी अनुपूरक बजट में कर दिया है। अब माताओं, बहनों के खाते में साल में 12000 रूपए आएगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास हमारी प्राथमिकता है। ’सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के ध्येय वाक्य के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता से किया हर वादा हम पूरा करेंगे। नया वर्ष सबके जीवन में नई उमंग और उत्साह लेकर आए।

Read More

CG BIG NEWS: छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 10 नए मरीज, अब तक 37 लोग संक्रमित, जानें अन्य जिलों का हाल

Posted on :30-Dec-2023
CG BIG NEWS: छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 10 नए मरीज, अब तक 37 लोग संक्रमित, जानें अन्य जिलों का हाल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना तेजी से फैलना शुरू हो गया है। ऐसे में सावधानी बरतनी जरूरी हो गया है। प्रदेश में दिनों दिन कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ते जा रहा है। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कोरोना के दस नए मरीज मिले हैं। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 37 हो गया है। 

प्रदेश में बीते शुक्रवार को 4678 सैम्पलों की जांच हुई जिसमें 10 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस तारीख में प्रदेश की पाजिटिविटी दर 0.21 प्रतिशत हो गया है। दो दिनों में मरीजों की आंकड़ा निकालने पर गुरुवार और शुक्रवार को 22 पॉजिटिव मिले।

प्रदेश में शुक्रवार को 6 जिलों से  कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें रायगढ़ जिला में सबसे ज्यादा 4 संक्रमित पाए गए हैं। वहीं जगदलपुर में 2, सुकमा, सूरजपुर, कोरिया और दुर्गा में 1-1 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बाकी जिलों में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। 

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अयोध्या के लिए छत्तीसगढ़ का 300 मीट्रिक सुगंधित चावल किया रवाना

Posted on :13-Jan-2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अयोध्या के लिए छत्तीसगढ़ का 300 मीट्रिक सुगंधित चावल किया रवाना

'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल से 22 जनवरी को महकेगा अयोध्या का प्रसाद

राईस मिलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित सुगंधित चावल अर्पण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित सुगंधित चावल अर्पण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री राम मंदिर परिसर से 300 मीट्रिक टन चावल से भरे 11 ट्रकों को झंडी दिखाकर श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिए रवाना किया। सुगंधित चावल अर्पण समारोह में राईस मिलर्स एसोसिएशन द्वारा भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से जन्मभूमि अयोध्या के लिए सुगंधित चावल भेजा गया है।

श्रीराम मंदिर में मुख्यमंत्री श्री साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ भगवान श्रीराम, माता जानकी और भगवान लक्ष्मण की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर सांसद श्री सुनील सोनी, मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री श्री दयाल दास बघेल, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी उपस्थित रहे।

Read More

छत्तीसगढ़ मंत्री-परिषद के बीच विभागों का बंटवारा

Posted on :13-Jan-2024
छत्तीसगढ़ मंत्री-परिषद के बीच विभागों का बंटवारा

'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

रायपुर :  छत्तीसगढ़ मंत्री-परिषद के मध्य आज विभागों का बंटवारा किए जाने की अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है, जो इस प्रकार है -  

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय- सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन एवं अन्य विभाग (जो किसी मंत्री को आबंटित नहीं हुआ हो)।  
    
उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव- लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन विभाग।
 
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा- गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग।   

मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल- स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं सांस्कृति विभाग।

मंत्री श्री राम विचार नेताम- आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग।

मंत्री श्री दयाल दास बघेल- खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग।

मंत्री श्री केदार कश्यप- वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग।

मंत्री श्री लखनलाल देवांगन- वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम विभाग।

मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल- लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग।

मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी- वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग।

मंत्री श्री टंक राम वर्मा- खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग।

Read More

सुपोषण अभियान : संस्था, अवाम ए हिन्द ने जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन वितरण किया

Posted on :29-Dec-2023
सुपोषण अभियान : संस्था, अवाम ए हिन्द ने जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन वितरण किया

संस्था, अवाम ए हिन्द ने अपने दायित्वों का निर्वहन कर सुपोषण अभियान अंतर्गत निःशुल्क भोजन सेवा के माध्यम से 1370 दिनों से निर्धन, बेसहारे, जरुरतमन्दों और मरीजों के परिजनों को दिया जा रहा निःशुल्क पौष्टिक भोजन : मो. सज्जाद खान, संस्थापक

राजधानी की सेवाभावी सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर द्वारा संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में नियमित रूप से बाटें जा रहे निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के आज 1370वें दिन पुरे किये, जिसमें संस्था ने मानव सेवा के प्रति निरंतर अपने दायित्वों और कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए शहर में एकाकी जीवन व्यतीत करने वाले अनाथ, बेसहारों, निर्धन लाचार व्यक्तियों तथा शासकीय डीकेएस अस्पताल, अम्बेडकर अस्पताल में दूर दराज से इलाज के लिए आये सैकड़ों मरीजों के परिजनों को गर्म स्वादिष्ट भोजन का वितरण किया गया। 

No description available.

संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि संस्था का उद्देश्य है कोई भूखा न रहे न भूखा सोए, इस हेतु निर्धन असहाय, निराश्रित जरूरतमंदों को नियमित रूप से निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाये तथा लंबे समय से अस्पतालों में इलाज के लिए रुके मरीज के परिजनों की आर्थिक तंगी की वजह से भोजन व्यवस्था नहीं कर पाते हैं, इसलिए संस्था द्वारा निःशुल्क भोजन सेवा के माध्यम से उन जरूरतमंदों को गर्म भोजन मुहैया कराकर बिना किसी शासकीय अनुदान प्राप्त किये नियमित रूप से यह मानवीय कार्य संचालित किया जा रहा है।

इस मानवीय कार्य में संस्थापक, मो. सज्ज़ाद खान जी के साथ राजेंद्र शर्मा, सैय्यद जाकिर हुसैन, महावीर जैन, ज़ुबैर खान, राजकुमार साहू, फराज खान एवं अन्य सदस्यगण द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा।

प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी

Read More

जब बिरहोर बच्ची ने दिल जीत लिया मुख्यमंत्री का

Posted on :13-Jan-2024
जब बिरहोर बच्ची ने दिल जीत लिया मुख्यमंत्री का

'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

जब नन्ही अंजू बिरहोर ने कहा बड़ी होकर मैं बनूंगी स्कूल की मैडम, मुख्यमंत्री ने कहा शाबाश

भुइंयापानी, लैलूंगा, जिला रायगढ़। बिरहोर परिवारों से चर्चा

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के अंतिम छोर पर लैलूंगा के भुइंयापानी में बिरहोर परिवारों से मुलाकात के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने सभी का हाल चाल जाना। मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात करने बिरहोर परिवार के बच्चे भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान बच्चों को उपहार दिया और उनसे भी बातें की। इस दौरान नन्ही अंजू बिरहोर से जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूछा कि बड़ी होकर क्या बनोगी, अंजू ने मुस्कान के साथ कहा कि मैं स्कूल की मैडम बनूंगी, मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा शाबाश!। उन्होंने बच्ची के पिता से कहा कि बिटिया को खूब पढ़ाए। शासन की योजनाओं का लाभ भी बच्ची को पढ़ाई में मिलेगा।

Read More

हसदेव के वनों के विनाश के विरोध में रायपुर में आज हुआ नागरिक प्रतिरोध मार्च, 7 जनवरी को हसदेव चलो का आह्वान

Posted on :29-Dec-2023
हसदेव के वनों के विनाश के विरोध में रायपुर में आज हुआ नागरिक प्रतिरोध मार्च, 7 जनवरी को हसदेव चलो का आह्वान

छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन (CBA)

रायपुर : छत्तीसगढ़ के विभिन्न जनवादी संगठनों और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील नागरिकों ने हसदेव अरण्य में हो रही पेड़ कटाई और प्रभावित आदिवासी समुदाय पर पुलिसिया दमन के विरोध में आज रायपुर में मोतीबाग से अम्बेडकर चौक तक नागरिक प्रतिरोध मार्च निकाला और इस मुद्दे पर राज्यपाल के हस्तक्षेप की मांग करते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा। इन संगठनों ने 'हसदेव चलो ' का आह्वान करते हुए 7 जनवरी को यहां भी 'नागरिक प्रतिरोध मार्च ' आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिसमें पूरे प्रदेश के संवेदनशील नागरिक शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि हसदेव अरण्य पांचवी अनुसूची क्षेत्र में शामिल है, इसके बावजूद पेसा कानून और आदिवासियों  के तमाम संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन करते हुए
21 दिसम्बर, 2023 को हसदेव के सरगुजा में परसा ईस्ट केते बसन कोयला खदान परियोजना के फेस-II में  वन भूमि में पेड़ों में कटाई शुरू कर दी गई है। इसका विरोध करने वाले प्रभावित आदिवासी समुदाय के लोगों और गांवों को पुलिस का पहरा बैठाकर बंधक बना लिया गया था। रायपुर से हसदेव जा रहे छत्तीसगढ़ बचाओ आन्दोलन के सदस्यों को भी बीच रास्ते पुलिस ने हिरासत में ले लिया| यह कटाई पूरे तीन दिनों तक चली है। जल, जंगल और जमीन बचाने संघर्षरत लोगों पर किये गए इस दमनात्मक कार्यवाही और हसदेव के विनाश के विरोध में इसके बाद से ही कई जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे है और सोशल मीडिया में भी अभियान चल रहा है। आज रायपुर में आयोजित नागरिक प्रतिरोध मार्च इसी श्रृंखला की एक कड़ी थी।

नागरिक प्रतिरोध मार्च के माध्यम से लोगों ने अपने ज्ञापन में राज्यपाल और राज्य सरकार से अपील की है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में हसदेव क्षेत्र को खनन मुक्त रखने संबंधी दिनांक 26 जुलाई 2022 को सर्वानुमति से पारित अशासकीय संकल्प का पालन करते हुए तथा इस क्षेत्र की ग्राम सभाओं द्वारा खनन परियोजनाओं को सहमति न देने के मद्देनजर इस क्षेत्र में आबंटित सभी कोल ब्लॉक रद्द किए जाएं। ज्ञापन में नागरिकों ने इस बात पर बल दिया है कि केंद्र सरकार के ही एक संस्थान "भारतीय वन्य जीव संस्थान" ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि हसदेव अरण्य में कोयला खनन से हसदेव नदी और बांगो बांध के अस्तित्व पर संकट होगा। प्रदेश में मानव हाथी संघर्ष इतना बढ़ जाएगा कि फिर कभी उसे संभाला नही जा सकता। इस रिपोर्ट के बाद भी हसदेव अरण्य में खनन परियोजनाओं को आगे बढ़ाना प्रदेश के लिए आत्मघाती कदम होगा।

Open photo

नागरिकों ने हसदेव में परसा कोल ब्लॉक में वन स्वीकृति हासिल करने के लिए की गई फर्जी ग्राम सभा का भी विरोध किया है तथा राज्यपाल का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है कि अगर हसदेव के जंगल उजाड़ कर कोयला निकालना विकास के लिए जरूरी है, तो यह सब गैरकानूनी और असंवैधानिक तरीकों से क्यों किया जा रहा है? क्यों सरकारें फर्जी ग्राम सभा की जांच से पीछे हट रही है और हसदेव बचाने के लिए चल रहे आंदोलन का दमन कर रही है, जबकि गैरकानूनी स्वीकृति के खिलाफ हसदेव में आदिवासी समुदाय 665 दिनों से लगातार शांतिपूर्वक आन्दोलन कर रहा है|

ज्ञापन में कहा गया है कि हसदेव के जंगल छत्तीसगढ़ के फेफड़े है, हसदेव नदी और बांगो बांध का कैचमेंट है, असंख्य वन्य जीवों समेत हाथी और बाघ का महत्वपूर्ण रहवास है, आदिवासी समुदाय की संस्कृति और आजीविका इन से जुडी हुई है| इसलिए हसदेव के जंगलों के विनाश से छत्तीसगढ़ का ही विनाश होगा| ऐसे समय जब कोयले का विकल्प मौजूद है, इस जलवायु परिवर्तन के दौर में ऐसे वन क्षेत्रों को उजाड़ना आत्मघाती कदम है।

छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन से जुड़े संगठनों ने घोषणा की है कि आने वाले दिनों में हसदेव को कॉर्पोरेट लूट से बचाने हर जिले में प्रदर्शन होंगे| इसके साथ ही 7 जनवरी को हसदेव में नागरिक प्रतिरोध मार्च का आयोजन करने की घोषणा की गई है। इसमें पूरे प्रदेश के संवेदनशील नागरिकों और संगठनों को आमंत्रित किया जा रहा है।

आज के नागरिक प्रतिरोध मार्च में छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन, छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा( मजदूर कार्यकर्ता समिति), छत्तीसगढ़ किसान सभा, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी, नदी घाटी मोर्चा, क्रांतिकारी सांस्कृतिक मंच, छत्तीसगढ़ किसान महासभा, सी पी आई ( एम एल )रेडस्टार महानदी बचाओ आंदोलन सहित विभिन्न संगठन और संवेदनशील नागरिक शामिल हुए।

भवदीय 
आलोक शुक्ला

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोगों को विकसित भारत का दिलाया संकल्प

Posted on :13-Jan-2024
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोगों को विकसित भारत का दिलाया संकल्प

'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को विकसित भारत का दिलाया संकल्प।

हम शपथ लेते हैं कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे। गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगे।देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे।

भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे। भारत के नागरिक होने का कर्तव्य निभाएगें।

समारोह के मुख्य मंच में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का स्वागत गजमाला एवं पुष्प गुच्छ से किया गया।

मुख्यमंत्री को यहां मांदर भी भेंट किया गया, जिसे मुख्यमंत्री जी ने गले में लटका कर ताल ठोका।

मुख्यमंत्री के साथ मंच में विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री रणविजय सिंह जूदेव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित हैं।

Read More

धान बोनस मिलने की खुशी से चारो ओर उत्साह का माहौल

Posted on :13-Jan-2024
धान बोनस मिलने की खुशी से चारो ओर उत्साह का माहौल

'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

रायपुर: धान बोनस मिलने की खुशी से चारो ओर उत्साह का माहौल

रायगढ़ की जनता धान बोनस मिलने की खुशी से उत्साहित है। उन्होंने धान से तौलकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

20 साल तक सांसद के रूप मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की कर्मभूमि रही है रायगढ़।

रायगढ़ की धरा पर मुख्यमंत्री के रूप में प्रथम आगमन पर स्वागत और अभिनंदन के लिए लोगों में अपार उत्साह है। शहर के साथ गांवों से बड़ी संख्या में भी पहुंच रहे हैं।

Read More

आयुष्मान कार्ड नन्हीं परी अद्वैता के लिए बनी संजीवनी

Posted on :27-Dec-2023
आयुष्मान कार्ड नन्हीं परी अद्वैता के लिए बनी संजीवनी

'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

रायपुर : आयुष्मान कार्ड नन्हीं परी अद्वैता के लिए बनी संजीवनीकेन्द्र सरकार लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सार्थक प्रयास कर रहा है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। धमतरी जिले के नगरी विकास खंड के ग्राम छिपली निवासी डिगेन्द्र कुमार के यहां 10 मई 2023 को बेटी का जन्म हुआ, परिवार में खुशी का माहौल था। बेटी का नामकरण किया गया और बच्ची का नाम अद्वैता रखा गया। जन्म के समय बच्ची का वजन मात्र 1300 ग्राम होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बच्चों के विशेष अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी। डिगेंन्द्र ने चिकित्सकों से बातचीत की और आने वाले खर्च के बारे में पूछा! चिकित्सकों ने ईलाज और दवाईयां मिलाकर लगभग 5 लाख रुपए का खर्च बताया।

डिगेन्द्र की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण 5 लाख का खर्च की बात सुनकर बड़ी चिंता सताने लगी कि इतने पैसों का इंतजाम कैसे होगा। उन्होंने बताया कि किसी परिचित ने उसे केंद्र शासन की आयुष्मान कार्ड योजना के बारे में जानकारी दी। डिगेन्द्र जागरूक नागरिक था उसने अपने और अपनी पत्नी के नाम से आयुष्मान कार्ड पहले से ही बनवा रखा था। उन्होंने चिकित्सकों से बात कर अपनी बच्ची अद्वैता को बच्चों के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। लगभग डेढ़ महीने बच्चे का ईलाज करवाने के बाद अद्धैता पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौटी है। अपनी लाडली नन्ही परी को देखकर पिता के आंखों में खुशी के आंसू झलक पड़ते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आयुष्मान योजना का लाभ लेकर आज उनका आंगन खुशियों से भर गया। उन्होंने अन्य लोगों को भी आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया।

Read More

कांग्रेस के 139वां स्थापना दिवस पर नागपुर मे होने वाली विशाल रैली को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित।

Posted on :27-Dec-2023
कांग्रेस के 139वां स्थापना दिवस पर नागपुर मे होने वाली विशाल रैली को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित।

रायपुर : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138 वर्ष पूर्ण होने तथा 139वां स्थापना दिवस पर 28 दिसम्बर को नागपुर मंे है तैयार हम रैली होगी। जिसे लेकर गांधी मैदान स्थिति कांग्रेस भवन मे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास उपाध्याय द्वारा जिला स्तरीय पत्रकारवार्ता हेतु रायपुर के शहर एवं ग्रामीण की पत्रकारवार्ता ली गई। इस पत्रकार वार्ता मे सभापति प्रमोद दुबे शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा बीरगांव महापौर नंदलाल देवांगन प्रभारी महामंत्री जी श्रीनिवास शामिल थे।
कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर 28 दिसम्बर को नागपुर मे दोपहर 2 बजे कांग्रेस पार्टी की विशाल रेली होगी।

यह रैली 2024 के होने वाले चुवान का आगाज करेगी। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली इस रैली मे देशभर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लाखो की संख्या मे शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ से भी हजारो की संख्या मे सभी जिलो से कार्यकर्ता शामिल होंगे। नागपुर मे होने वाली रैली देश की राजनीति मे परिवर्तन शंखनाद  होगा। बढती महंगाई बेरोजगारी राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले मे केंद्र की भाजपा सराकार की विफलताओ सवैधानिक संस्थाओ का स्वायता पर हमला के विरोध मे यह रैली आमआदमी की आवाज होंगी।

कांग्रेस पार्टी अपने स्थापना के समय सन् 1885 से लेकर आज तक जनता के लिए जनता की आवाज बन कर संघर्ष करती आ रही है। देश की आजादी की लड़ाई कांग्रेस पार्टी ने लड़ा देश की आजादी के बाद भारत के नवनिर्माण मे कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कांग्रेस ने जनसमस्याओ को लेकर मुखर है हम जनता की आवाज बने रहेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव मे बदलाव को लेकर है तैयार हम।

मोहम्मद मजीद फहीम
प्रवक्ता
शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर

Read More

प्रेरणादायक है सिख समाज का गौरवशाली इतिहास : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

Posted on :26-Dec-2023
प्रेरणादायक है सिख समाज का गौरवशाली इतिहास : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

माता सुंदरी स्कूल में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने साहिबजादों की याद में आयोजित प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

वीर बाल दिवस पर गुरू गोविंद सिंह के बलिदान और उनके सुपुत्रों की शहादत को किया गया याद

माता सुंदरी स्कूल में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
   
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय वीर बाल दिवस के मौके पर रायपुर के कचहरी चौक पर स्थित माता सुंदरी पब्लिक स्कूल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने स्कूल में गुरू गोविंद सिंह के साहबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की याद में लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए वीर साहबजादों की तस्वीर पर दीप जलाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि वीर बाल दिवस पर गुरू गोविंद सिंह जी के परिवार के बलिदान और उनके सुपुत्रों की शहादत को याद किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीर बाल दिवस के अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि आज हमारा सौभाग्य है कि हम सभी यहां वीर बाल दिवस मनाने एकत्र हुए हैं। आज का दिन गुरु गोविंद सिंह जी के दोनों साहिबजादों की शहादत का दिन है, जिन्होंने मुगलों के दबाव और यातनाओं बावजूद भी हार नहीं मानी और मात्र छह और नौ वर्ष की आयु में शहादत को स्वीकार किया जिसके लिए उन्हें दीवार में चुनवा दिया गया । मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख समाज का इतिहास ऐसी ही कुर्बानियों से गौरवशाली बना हुआ है।

श्री साय ने कहा कि भारत के ऐसे गौरवशाली इतिहास को लोगों के सामने लाने का काम हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया है और इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। हम सभी को इस बात पर गर्व है कि देश दुनिया में साहिबजादों को याद रखने के लिए आज के दिन को वीर बाल दिवस के रूप में दिन मनाने का ऐलान किया गया है। माता सुंदरी पब्लिक स्कूल के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस स्कूल का नामकरण वीर साहिबजादों की मां माता सुंदरी के नाम पर हुआ है , इस संस्था को मेरी बहुत शुभकामनाएं हैं। यह स्कूल लगातार तरक्की करता रहे यही मेरी सुभेच्छा है।

इस मौके पर श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी में हमने जो भी वादा किया है, उसे हमारी सरकार जरूर पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि इस गारंटी के अंतर्गत ही हमारी सरकार बनते ही राज्य में हमने 18 लाख पात्र परिवारों को मकान देने का निर्णय लिया और सुशासन दिवस पर 12 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में 3700 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि ट्रांसफर कर दिया है।

वीर बाल दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि वो आज के दिन को वीर बालकों की शहादत की याद में वीर बाल दिवस के रूप में घोषित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि  वीर बाल दिवस के आयोजनों में शामिल होने के लिए अन्य कार्यक्रमों को रद्द कर दिया और सिर्फ वीर बाल दिवस में शामिल होने की सहमति दी। उन्होने कहा कि स्कूल के बच्चों को किस बात से प्रेरणा लेनी है, इस बात का निर्णय समाज को लेना होगा और बच्चों को बताना होगा कि दो छोटे बालकों ने कैसे निडर रहते हुए शहादत दे दी और दुश्मनों के आगे नहीं झुके।

छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने वीर बाल दिवस के अवसर पर सभी को बधाई देते हुए इसे पूरे देश में राष्ट्रीय आयोजन के रूप में मनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री अग्रवाल ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने अपने बच्चों को निडर रहने और दुश्मनों के सामने न झुकने की शिक्षा दी। उन्होंने कहा कि सिख समाज अपने सेवा, समर्पण और बलिदान और बहादुरी के लिए जाना जाता है।  

वीर बाल दिवस कार्यक्रम के अवसर पर सिख समाज की तरफ से मुख्यमंत्री को कृपाण और शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के बच्चों ने इस मौके पर शब्द कीर्तन  की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्री ओपी चौधरी के साथ ही विधायक गण, सिख समाज के प्रतिनिधी तथा स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को किया नमन

Posted on :26-Dec-2023
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को किया नमन

'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

मुख्यमंत्री रायपुर के तेलीबांधा गुरूद्वारा में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल

गुरूद्वारा में मत्था टेककर गुरूग्रंथ साहिब की परिक्रमा की, कीर्तन और अरदास में भी शामिल हुए

हिन्दू धर्म की रक्षा और देश को आजादी दिलाने में सिख बंधुओं का बड़ा योगदान – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री रायपुर के तेलीबांधा गुरूद्वारा में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज वीर बाल दिवस पर रायपुर के तेलीबांधा गुरूद्वारा (गुरूद्वारा धन-धन बाबा बुड्ढा साहिब जी) में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने गुरूद्वारा में मत्था टेककर गुरूग्रंथ साहिब की परिक्रमा की। उन्होंने गुरू गोविंद सिंह जी के परिवार के बलिदान और उनके सुपुत्रों की शहादत को याद कर उन्हें नमन किया। श्री साय गुरूद्वारा में कीर्तन और अरदास में भी शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम, सांसद श्री सुनील सोनी, विधायकगण सर्वश्री पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू और संपत अग्रवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। गुरूद्वारा प्रबंधन समिति और सिख समाज के अनेक पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

मुख्यमंत्री रायपुर के तेलीबांधा गुरूद्वारा में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वीर बाल दिवस के मौके पर मैं आज गुरूग्रंथ साहिब में मत्था टेकने आया हूं। मैं गुरू गोविंद सिंह जी और उनके साहिबजादों के बलिदान को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म की रक्षा और देश को आजादी दिलाने में सिख बंधुओं का बड़ा योगदान है। उनके महान काम हमारे इतिहास में दर्ज हैं। उन्होंने गुरू गोविंद सिंह जी के साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह बहादुर सिंह की शहादत को याद करते हुए कहा कि छह वर्ष और नौ वर्ष की अल्पायु में ही इन बालकों को मुगल शासक ने दीवारों में चुनवा दिया था। अपने धर्म की रक्षा के लिए इन दोनों ने बहुत कम उम्र में ही अपने आप को बलिदान कर दिया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने ऐसे बहादुर बच्चों की शहादत के पुण्य स्मरण के लिए हर वर्ष वीर बाल दिवस बनाने की पहल के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री ने हर वर्ष 26 दिसम्बर को बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह बहादुर सिंह की शहादत को याद करने के लिए वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों में इन दोनों की शहादत के पुण्य स्मरण के साथ ही बच्चों में वीरता की भावना जागृत हो रही है।

श्री साय ने कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश के लोगों ने उन्हें मुख्यमंत्री का बेहद जिम्मेदारी भरा दायित्व सौंपा है। वे इस पद की गरिमा को बनाए रखते हुए लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में हम चल चुके हैं। हमने कैबिनेट की अपनी पहली ही बैठक में राज्य के लोगों के लिए 18 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाने का फैसला लिया है। सुशासन दिवस पर 25 दिसम्बर को किसानों को दो साल के लंबित धान के बोनस का भुगतान कर दिया है। उन्होंने कार्यक्रम में आमंत्रण के लिए सिख समाज को धन्यवाद दिया।

Read More

Previous12...61626364656667...7677Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

कभी बंदूक अब रोज़गार

कभी बंदूक अब रोज़गार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution