
प्रभात महंती
भगवान परशुराम प्रकटोत्सव पर सर्व ब्राह्मण समाज का आयोजन
महासमुंद : भगवान परशुराम के प्राकट्य महोत्सव के उपलक्ष्य में 18 मई को सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। युवा सभा अध्यक्ष समीर तिवारी ने बताया कि शाम पांच बजे ब्रह्म निवास परशुराम मार्ग से शोभायात्रा निकलेगी, जो लोहिया चौक, नेहरू चौक, गांधी चौक, विठोबा चौक, अम्बेडकर चौक होकर वापस सिटी स्पोर्ट्स क्लब पहुचेंगी। यहां शोभायात्रा का विराम होगा। साथ ही भगवान परशुराम की पूजा होगी। प्रसाद वितरण व सामुहिक भोज होगा। भजन कीर्तन का आयोजन होगा। आयोजकों ने सभी विप्रजनों से पारम्परिक वेशभूषा में पहुचने का आग्रह किया है।