प्रभात महंती
महासमुंद : छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने आज जिले के नव आगंतुक कलेक्टर विनय कुमार लंगेह से सौजन्य मुलाकात कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने अपनी समस्याओं की जानकारी दी। कलेक्टर से मुलाकात करने वालों में प्रांत उपाध्यक्ष सुधा रात्रे, जिला अध्यक्ष सुलेखा शर्मा रागिनी चंद्राकर हाजरा खान धन्मती बघेल विमला सोनी अहिल्या मरकाम सुल्ताना खान...शामिल थी। कलेक्टर श्री लंगेह ने कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से मिलकर सभी को साथ मिलकर काम करने की बात कही।
















.jpg)














