महासमुन्द

पीढ़ी जलाशय के शीर्ष कार्य, नहरों के लाईनिंग एवं मरम्मत के लिए मिली 5.88 करोड़ रुपए की स्वीकृति

पीढ़ी जलाशय के शीर्ष कार्य, नहरों के लाईनिंग एवं मरम्मत के लिए मिली 5.88 करोड़ रुपए की स्वीकृति

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मुख्यमंत्री एवं जल संसाधन मंत्री का जताया आभार

महासमुंद : जिले के महासमुंद विकासखंड के अंतर्गत पीढ़ी जलाशय के शीर्ष कार्य एवं नहरों के लाईनिंग, पक्के कार्यों के मरम्मत कार्य के लिए राज्य शासन द्वारा करीब 5.88 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। इससे क्षेत्र में सिंचाई की क्षमता बढ़ेगी और किसानों को पानी की कमी नहीं होगी। इसके लिए महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप का आभार जताया है। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार प्रदेश में विकास के नए आयाम गढ़ रही है। प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति तक सभी सुविधाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से हमारी सरकार कार्य कर रही है। इसी तारतम्य में हमारे क्षेत्र को भी करोड़ों रुपए के विकास कार्य की सौगात मिली है।

उन्होंने बताया कि पीढ़ी जलाशय में विभिन्न कार्य कराए जाएंगे इसके लिए 5 करोड़ 88 लाख 15 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इस कार्य के बाद योजना की रूपांकित सिंचाई 1073 हेक्टेयर में 232 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति होगी। साथ ही बचत जल से 30 हेक्टेयर में अतिरिक्त सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इस प्रकार कुल 1103 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे हमारे किसान भाइयों को काफी राहत मिलेगी। हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है। इसलिए सरकार बनने के बाद से ही किसान हित में लगातार फैसले ले रही है। आगामी समय में और भी विकास कार्यों की सौगात हमारे जिले और क्षेत्र को मिलती रहेगी।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email