महासमुन्द

बिरकोनी में शासकीय कन्या विद्यालय में मनाई गई भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ

बिरकोनी में शासकीय कन्या विद्यालय में मनाई गई भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ

प्रभात मोहंती

महासमुन्द : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में आज भारतीय संविधान के 75वीं वर्षगांठ जो कि नवम्बर 2024 से नवम्बर 2025 तक मनाया जा रहा हैं के अन्तर्गत संविधान के आदर्शों और सिद्धांतों के सम्बन्ध में जागरुकता  कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर संस्था के व्याख्याता श्रवण कुमार सिन्हा ने बताया कि भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था ,राजनीति शास्त्र के व्याख्याता सन्तराम साहु ने बताया कि भारतीय संविधान विभिन्न देशों के संविधान से कुछ न कुछ सिद्धांतो को लेकर बनाया गया है। 

 इसमें आयरलैंड से नीति निर्देशक तत्व, कनाडा से संघीय व्यवस्था,ऑस्ट्रेलिया से समवर्ती सूची, अमेरिका से मूल अधिकार, फ्रांस से गणतंत्रात्मक, ब्रिटेन से संसदीय शासन, दक्षिण अफ्रीका से संविधान संशोधन लिया  गया है  इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य टामेश्वरी साहु ने बताया की संविधान बनाने में दो वर्ष ग्यारह महीना अट्ठारह दिन का समय लगा   कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता परस राम सिन्हा ने किया इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता गण चित्रसेन साहु, निधि अग्रवाल, मनीषा तिर्की व्यायाम शिक्षक ओमप्रकाश जायसवाल शिक्षक रेणुका चंद्राकर, भानेंद्र सिंह बिसेन कार्यालयीन कर्मचारी मनीषा राजपुत, केशव कन्नौजे, दुलारी, अजय यादव सहित छात्राएं उपस्थित रहे

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email