महासमुन्द

किसानों को अंतर की राशि मिलेगी एकमुश्त, किसानों के हितों के लिए संकल्पित है सरकार: योगेश्वर राजू सिन्हा

किसानों को अंतर की राशि मिलेगी एकमुश्त, किसानों के हितों के लिए संकल्पित है सरकार: योगेश्वर राजू सिन्हा

प्रभात मोहंती

महासमुंद:  महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने धान खरीदी को लेकर कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार हमारे किसान भाइयों को अंतर की राशि का भुगतान एकमुश्त होगा। धान खरीदी के खत्म होते ही अंतर की राशि किसानों को प्रदान की जाएगी। हमारी सरकार किसानों के हित के लिए संकल्पित है।

हमारी सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए प्रदेश के किसानों का धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल और प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी की जा रही है। इस बार 14 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। किसानों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से टोकन उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश के 22 लाख से अधिक किसानों से 121 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी हो चुकी है। इन किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 25 हजार करोड़ से ज्यादा का भुगतना किया जा चुका है। 31 जनवरी तक धान खरीदी का कार्य चलेगा। प्रदेश के किसान भाइयों के उपज का एक-एक दाना खरीदना हमारी सरकार का लक्ष्य है।

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने पूर्व सरकार को निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में किसान भाइयों को अंतर की राशि चार किश्तों में दी जाती थी। कई बार राशि न मिलने की स्थिति में किसान भाइयों को बैंकों के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन हमारी सरकार एकमुश्त भुगतान करेगी। इससे किसान भाइयों को बार-बार बैंक के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वहीं उन्हें अंतर की राशि के लिए सालभर इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email