
प्रभात मोहंती
किसकी चल रही है हवा, किसकी उड़ेगी हवाइयां, प्रत्याशी बैचेन, जनता खामोश..
नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के लिए आज है कयामत..
महासमुंद: महासमुंद के महाकुंभीय चुनाव में आज पांच धुरंधर डुबकियां लगाने वाले है जिसका फैसला और ताजपोशी जनता करने जा रही है। नगरीय निकाय चुनाव के मतदान के लिए तैयार है और प्रत्याशित मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रत्याशी मतदाताओं की सेवा करने के लिए घर घर पहुंच रहे हैं।
हम आपको बता दें कि, महासमुंद में नगर पालिका क्षेत्र में 30- वार्ड है। इस 30 वार्डों में .47178.. मतदाता निवास करते हैं और अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में हैं। कांग्रेस ,भाजपा निखिलकांत साहू, पूर्व विधायक डॉक्टर विमल चोपड़ा और आप पार्टी के पंकज साहू केअलावा कांग्रेस और भाजपा के दो बागी प्रत्याशी प्रकाश चंद्राकर और राशि त्रिभुवन महिलांग निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में है। जिस वजह से चुनाव में मुकाबला पंच कोणीय हो गया है। निर्दलीयों के मैदान में होने से भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशियों का मुकाबला कांटे की टक्कर में बदल गई है। पूरे शहर में शराब शबाब और कबाब का दौर चल रहा है।
बीते दो दिनों में सभी प्रत्याशियों ने ढोल बाजे गाजे के साथ अपना शक्ति प्रदर्शन जमकर किया है। मंगलवार सुबह 8 बजे से मतदान का दौर शुरू होगा जो शाम 5 बजे तक चलेगा। प्रत्याशियों। द्वारा शहर के महिला समूह और अन्य दलों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए वार्ड वार्ड पार्टियों के नेता बैठक कर विभिन्न प्रकार के प्रलोभन दे रहे हैं। सूत्रों के हवाले यह खबर पहुंच रही है के मतदाताओं अनेकों प्रकार के प्रलोभन दिया जा रहा है। कमोबेश यही स्थिति -30 वार्डों के पार्षदों के द्वारा भी तरह-तरह के सब्जबाग दिखाए जा रहे हैं।