
प्रभात मोहंती
महासमुंद : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में आज ईको क्लब की छात्राओं ने ईको गार्डन और विद्यालय परिसर में पढ़े अनावश्यक कचरों को एकत्र कर नष्ट किया। ईको क्लब प्रभारी व्याख्याता परस राम सिन्हा के मार्गदर्शन में ईको गार्डन में लगे पेड़ पौधों की कटाई छटाई और खरपतवार को नष्ट किया गया।
इस अवसर पर व्याख्याता परस राम सिन्हा ने स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ पर्यावरण के बारे में छात्राओं को अवगत करवाया और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने हेतु प्रोत्साहित किया और यह भी कहा कि पौधें लगाकर इनकी नियमित देखभाल भी करना चाहिएऔर यह ध्यान रखना चाहिए कि पौधें वृक्ष बन जाए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य टामेश्वरी साहु, व्याख्याता गण रागिनी चन्द्राकर, अनुपमा मानिकपुरी, सन्तराम साहु, चित्रसेन साहु, मनहरन लाल भट्ट, मनीषा तिर्की, शिक्षक महेन्द्र ध्रुव, भानेंद्र सिंह बिसेन कार्यालयीन कर्मचारी मनीषा राजपुत, केशव कन्नौजे, दुलारी, ईको क्लब की छात्राएं हुलेश्वरी, दिव्या बंजारे, धनेश्वरी, भुमि, मेघा चंद्राकर, हरिना , गुंजा, कमलेश्वरी सहित समस्त छात्राएं उपस्थित रहे।