
प्रभात मोहंती
महासमुंद : नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष निखिल कांत साहू आज अचानक नगर पालिका राजस्व शाखा में आ धमके। राजस्व शाखा में उपस्थित आधिकारिक, कर्मचारी और टैक्स करदाताओं से मुलाकात कर सभी का कुशल क्षेम जाना। राजस्व कर्मचारियों को हो रही समस्याओं से अवगत होते हुए, प्रतिदिन के राजस्व वसूली प्रपत्र का अवलोकन किया साथी ही राजस्व विभाग के टीम का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें अधिक से अधिक टैक्स वसूली के लिए उत्साहित किया और उपस्थित नागरिकों को नगर पालिका का टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था के लिए वहां की अर्थव्यवस्था एक धुरी समान होती है जिस प्रकार शरीर में रीढ़ की हड्डी होता है उसी प्रकार वित्त की आवश्यक है।
बिना अर्थ व्यवस्था के हम विकास की कल्पना भी नहीं कर सकते है। आप सभी जोरो के साथ तन और मन से वसूली कार्य पर लग जाए। नयापारा वार्ड क्रमांक 05 से आई वृद्ध महिला तिजिया बाई यादव से कुशाल क्षेम पूछते हुए नगर पालिका में किसी प्रकार की असुविधा न होने की जानकारी ली। अध्यक्ष साहू ने कर्मचारियों को गर्मी के दिनों में आने वाले सभी करदाताओं के लिए पीने की ठंडा पानी और बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सी की व्यवस्था करने की बात अधिकारियों से कही। इस बीच अपने नवनियुक्त युवा अध्यक्ष निखिल कांत साहू को कर्मचारियों ने अपने बीच पारकर उत्साह वर्धन करने के लिए पूरे राजस्वशाखा के कर्मचारियों ने उनका शुक्रिया अदा किया।