
प्रभात मोहंती
महासमुंद: नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने आज पूजा अर्चना पश्चात अपने दफ्तर में प्रवेश कर कामकाज सम्हाला। सर्वप्रथम अपने श्रीनिवास से अपनी माता जी के साथ स्वयं कार चलाते हुए श्री साहू पालिका कार्यालय पहुंचे। उनकी माता लड्डू गोपाल को फूलों की सेज पर बिठाए हाथों में लेकर पहुंची थीं। पालिका के प्रवेश द्वार पर पहुंचते ही श्री साहू का पालिका के अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा भव्य ग़जमाला से स्वागत किया गया। स्वागत उपरांत नगर पुरोहित पंडित पंकज तिवारी ने अध्यक्ष कक्ष में पूजा कार्य संपन्न कराया। पंडित तिवारी ने बताया कि आज द्वादश के दिन ही भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ था। आज के दिन शुरू किए कार्य अवश्य सफल होते हैं।
पूजा में पालिकाध्यक्ष की माता श्रीमती सीता साहू, पिता मनोजकांत साहू, वार्ड क्रमांक 1 की पार्षद ज्योति रिंकू चंद्राकर, वार्ड 2 के पार्षद जय देवानगन, वार्ड 3 की पार्षद संतोशी पप्पू ठाकुर, वार्ड 4 पार्षद राहुल आवडे, वार्ड 5 के पार्षद जीतेन्द्र ध्रुव, वार्ड 6 की पार्षद सीता टोंडेकर, वार्ड 7 पार्षद विक्की खान, वार्ड 8 पार्षद जरीना हाफ़िज़ कुरैशी, वार्ड 9 के पार्षद सूरज नायक, वार्ड 10 पार्षद माखन पटेल, वार्ड 11 की पार्षद ओमीन तोमन कागजी, वार्ड 12 की पार्षद कल्पना सूर्यवंशी, वार्ड 15 की पार्षद ईश्वरी संजय भोई, वार्ड 16 के पार्षद धनेन्द्र विक्की चंद्राकर, वार्ड 17 के पार्षद नीरज चंद्राकर, वार्ड 18 की पार्षद माधुरी यदु, वार्ड 19 की पार्षद प्रीति बादल मक्कड़, वार्ड 21 के पार्षद बड़े मुन्ना देवार, वार्ड 23 की पार्षद भारती राजू चंद्राकर, वार्ड 25 के पार्षद भाऊराम साहू , वार्ड 26 के पार्षद पीयूष अमृत साहू, वार्ड 27 पार्षद गुलशन साहू, वार्ड 29 पार्षद शुभ्रा मनीष शर्मा, वार्ड 30 पार्षद धनेश्वरी सोनाधार सोनवानी एवं पूर्व पार्षद गण, वरिष्ठ गण, कार्यकर्ता, समर्थक गण, पालिका के कर्मचारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।