महासमुन्द

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुखदेव ने खेलों इंडिया पैरा गेम्स 2025 में जीता स्वर्ण पदक

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुखदेव ने खेलों इंडिया पैरा गेम्स 2025 में जीता स्वर्ण पदक

प्रभात मोहंती 

खेलों इंडिया पैरा गेम्स 2025 में सुखदेव ने 400 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक

महासमुंद :  दूसरा खेलों इंडिया पैरा गेम्स 2025 का आयोजन जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम न्यू दिल्ली में दिनांक 20 से 23 मार्च 2025 तक आयोजित किया गया हैं। जिसमें महासमुंद जिले के 3 खिलाड़ी व कोच मैनेजर शामिल हुए हैं। जिसमें फॉर्च्यून फाउंडेशन करमापटपर बागबाहरा खुर्द बागबाहरा के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुखदेव केेंवट, लक्की यादव, निखिल यादव एवं गाइड रनर ताबरेस खान, मैनेजर निरंजन साहू, कोच वशिम रजा कुरैशी, संजय पैकरा, टुकेंद्र शामिल हुए। 

टी 11 कैटेगरी में सुखदेव ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता एवं जिला, प्रदेश का नाम रौशन किया। टी 11 कैटेगरी में लक्की यादव ने 400 मीटर दौड़ में पांचवां स्थान प्राप्त किया। एवं टी 12 कैटेगरी के 5000 मीटर दौड़ में निखिल यादव ने छठवां स्थान प्राप्त किया।सुखदेव ने हॉल ही फरवरी में 23 वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप चेन्नई में 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। सुखदेव पिता छत्रपाल केंवट एवं निखिल यादव पिता दाऊ लाल यादव दोनों वर्तमान में भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) बैंगलोर में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

खेलों इंडिया पैरा गेम्स न्यू दिल्ली में सुखदेव के स्वर्ण पदक जीतने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ जिला पंचायत एस आलोक, उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह, खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, पैटरोन सदस्य राज्य पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन आर सी मिश्रा, प्रदेश सचिव डिकेश टंडन, डॉ. विश्वनाथ पाणिग्रही, पारस चोपड़ा, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. सुनील कुमार भोई, डॉ. पुरेंद्र चंद्राकर, जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन सचिव तोरण यादव, सदस्य बीजू पटनायक, डी एन साहू, विपिन बिहारी महंती, सविता निषाद, पहल ग्रुप बागबाहरा पुष्पेंद्र चंद्राकर, अपूर्व पांडे, ललिता साहू, भूमिका यादव, रश्मि साहू, दिव्यलोचन साहू, भेखलाल साहू, तुलसीराम बारिहा, दिलेश्वर चंद्राकर, मायाराम पटेल, विकास बग्गा, भोजराम वर्मा, नरेश जैन, लक्ष्मी प्रिया साहू, फॉर्चून नेत्रहीन हॉयर सेकेंडरी स्कूल कर्मापटपर बागबाहरा के समस्त शिक्षक एवं स्टॉफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email