
प्रभात मोहंती
महासमुन्द : 23 मार्च को जिला भाजपा कार्यालय महासमुन्द में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई | जिला कार्यसमिति की बैठक के पूर्व संभाग और जिला संगठन प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू,पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू,पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक प्रदेश प्रवक्ता डॉ विमल चोपड़ा,जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा किशन पटेल,उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर,पूर्व विधायक प्रीतम दीवान, सहित मंचस्थ पदाधिकारियों ने भारतमाता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण पूजा अर्चना कर जिला बैठक का विधिवत शुभारंभ किया | जिला कार्यसमिति बैठक की प्रस्तावना रखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने कहा कि विगत दिनों सम्पन्न हुए नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतीराज के चुनावो में भाजपा को मिली सफलता भाजपा की सुशासन और केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी कार्यो का परिणाम है |
जिलाध्यक्ष ने भाजपा जिला महासमुंद में जिला पंचायत ,जनपद पंचायत ,नगरपालिका,नगरपंचायत में सर्वाधिक संख्या में भाजपा को मिली सफलता की बधाई देते हुए कहा कि जिले में सर्वाधिक संख्या में भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों का चुना जाना सभी की एकजुटता परिश्रम और कार्यकुशलता का परिचायक है | जिला संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के कुशल नेतृत्व और परिश्रम की सराहना करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी दिनों में हम सभी सामंजस्य बनाकर एकजुटता से संगठनात्मक कार्यो को गति प्रदान करेंगे | बैठक के मुख्यवक्ता संभाग एवम जिला प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी 30 मार्च को बिलासपुर के बिल्हा में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सभा की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों सम्पन्न हुए नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायती राज के चुनावों में भाजपा को जो ऐतहासिक सफलता मिली है ,और सर्वाधिक संख्या में भाजपा के जनप्रतिनिधि चुने गए है उनका सम्मान का कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी की सभा में होना है |
भाजपा की रीति नीति और कार्यो पर पूरे प्रदेश की जनता ने अपने विश्वास की मुहर लगाई है | केंद्र में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की नेतृत्व में भाजपा की सरकार के जनहित के कार्यो पर जनता ने जो भरोसा व्यक्त किया है उससे हम सभी की जिम्मेदारी बढ़ गयी है | जनता के विश्वासकी कसौटी पर खरा उतरना हम सबकी प्राथमिकता रहेगी | प्रधानमंत्री मोदी जी के आगमन के पूर्व ,जिला संगठन प्रभारी ने महासमुंन्द जिले के सभी 20 मंडलों में क्रमवार बैठक की तिथि निर्धारित करते हुए, सम्मेलन को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश और मार्गदर्शन दिया | पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू ने अपने सम्बोधन में कहा कि गांव ,गरीब,मजदूर ,किसान ,युवा महिला सहित सभी वर्गों की विकास की कल्पना को भाजपा की सरकार ने पूरा किया है | केंद्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन की सरकार में अब स्थानीय निकायों और जिला जनपद चुनाव में भाजपा को मिला जनसमर्थन तीसरी इंजन का काम करेगी और प्रदेश के विकास को और अधिक गति मिलेगी |
23 मार्च को शहीद दिवस के अवसर पर हुए जिला बैठक में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले अमर वीर शहीद भगतसिंह ,राजगुरु और सुखदेव जी को उपस्थित जनो ने भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित करते हुए वीरों की शहादत को नमन किया | बैठक के दौरान मंचस्थ पदाधिकारियों द्वारा जिला और जनपद पंचायत,नगर पालिका, नगरपंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष का सम्मान कर उन्हें शुभकामनाएं दिया गया | जिला कार्यालय में हुई बैठक पश्चात शहर के वार्ड 10 में स्थित शहीद भगत सिंह चौक में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भगतसिंह जी की छायाचित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दिया | जिला कार्यसमिति की बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर और आभार जिला कोषाध्यक्ष थानसिंग दीवान ने किया | इस अवसर पर प्रमुख रूप से चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ एन के अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल,जितेंद्र त्रिपाठी,मोनिका साहू,माटी कला बोर्ड के पूर्व सदस्य चंद्रशेखर पांड़े, सहित भाजपा जिला कार्यसमिति , भाजपा मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री,मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारी, जिला, जनपद और नगरपालिका के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण और अपेक्षित श्रेणी के सभी प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे |