महासमुन्द

महासमुंद में गर्मी नहीं होगी पानी की किल्लत : निखिलकांत

महासमुंद में गर्मी नहीं होगी पानी की किल्लत : निखिलकांत

प्रभात मोहंती 

तीन टाइम पानी वितरण शुरू

महासमुंद:  नगर पालिका ने ग्रीष्म ऋतु में नागरिकों को तीन टाइम पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विशेष तैयारी की है। गर्मी में लोगों को पानी की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए तीन टाइम पानी की सप्लाई को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के निर्देश पर जल विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। आज से तीन समय पानी की आपूर्ति घरों में होगी। नगर में लगभग 75 से 80 हजार आबादी निवास करती है। इनको प्रतिदिन नगर पालिका का जल विभाग ओवरहेड टैंकों के माध्यम से पानी सप्लाई की जाती है। 

जल विभाग के प्रभारी सीताराम तेलक ने बताया है कि विगत दिनों ग्रीष्मकालीन में तीन टाइम पानी सप्लाई सहित अन्य व्यवस्था के संबंध में पालिकाध्यक्ष श्री साहू  द्वारा बैठक आहुत कर कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिये गये थे। जिसके परिपालन में आज से नागरिकों को सुबह, दोपहर और शाम को पानी सप्लाई शुरू कर दी गई है। दोपहर में भी आधा घंटा से अधिक पानी सप्लाई होगी।

 नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने बताया कि गर्मी में पानी की किल्लत नहीं होगी। इसे लेकर तैयारी कर ली गई है। आज 22 मार्च से ओवरहेड टैंकों से सुबह 6.30 बजे, दोपहर 2 बजे एवं शाम 7 बजे  पानी की सप्लाई की गई। पानी के अपव्यय को रोकने के लिए जल विभाग की टीम गठित कर रोजाना सुबह, दोपहर, शाम वार्डों में निरीक्षण कर टुल्लू पंप से पानी भरने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश नपाध्यक्ष ने दिए हैं।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email