
संवाददाता- प्रभात मोहंती
महासमुंद: चांद की तस्दीक होने के बाद मुस्लिम समुदाय ने ईद का पर्व 31 मार्च सोमवार काे धूमधाम से मनाया। इस पाक माैके पर नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने ईदगाह भाठा पहुंचकर मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाई दी। इस दाैरान उन्होंने कहा कि ईद का पर्व आपसी भाईचारे का प्रतीक हेै। उन्होंने नमाजी मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर शुभकामनाएं दी एवं मुल्क-ए-वतन हिन्दुस्तान, सुबए छत्तीसगढ़, महासमुंद जिले में आपसी भाईचारा, अमनोसुकुन व खुशहाली की दुआ मांगी।
नमाज के बाद सभी मुस्लिम भाईयों को खजूर खिलाकर मूंह मीठा कराया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शकील खान, गुलाम माेहम्मद (बाबु भाई), जाकीर भाई, सरफराज राजवानी, सुल्तान बागड़ी, अमीन रजा चाैहान, जुनैद भाई, मिर्जा रिजवान बेग, सिकंदर (फ्लेक्स), शादाब अशरफी, इदरिश चाैहान, इकबाल भाई, शहबाज राजवानी, अब्दुल सुफियान व समाज जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।