महासमुन्द

नपाध्यक्ष के निर्देश पर ओवर ब्रिज के नीचे चला विशेष सफाई अभियान

नपाध्यक्ष के निर्देश पर ओवर ब्रिज के नीचे चला विशेष सफाई अभियान

संवाददाता- प्रभात मोहंती

महासमुंद:  नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के निर्देश पर पालिका के सफाई कर्मियों ने तुमगाँव रोड ओवर ब्रिज के नीचे विशेष सफाई अभियान चलाया। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका अध्यक्ष की जिम्मेदारी सम्हालते ही पालिकाध्यक्ष श्री साहू ने नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने विशेष प्रयास कर रहे हैं। नगर की सम्मानित जनता, व्यापारियों से सुझाव एवं समय-समय पर बैठक कर शहर को स्वच्छ रखने रणनीति बनाकर अमल भी कर रहे हैं।

सफाई कर्मियों के कार्य स्थल पर श्री साहू स्वयं उप​स्थित रहकर उनकी हौसला अफजाई भी करते हैं। जिससे इन कर्मियों का हौसला बढ़ता है। श्री साहू का कहना है कि नगर की आम जनता के सहयोग से सुंदर, स्वच्छ व स्वस्थ महासमुंद की कल्पना को साकार करने का पूरा प्रयास करुंगा। इसके लिए आप सभी को नगर पालिका प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। उन्होंने नगर वासियों से प्लास्टिक का उपयोग ना करने, नालियों में कचरा ना डालने की अपील की है। ओवरब्रिज के नीचे सफाई अभियान के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, सभापति सूरज नायक, टोमन कागजी आदि उपस्थित थे।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email