महासमुन्द

नगरपालिका परिषद महासमुन्द में गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ पदभार ग्रहण समारोह

नगरपालिका परिषद महासमुन्द में गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ पदभार ग्रहण समारोह

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

नगर पालिका परिषद महासमुन्द के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी के पदभार ग्रहण एवं जन्मदिन समारोह गरिमामय वातावरण में नगरपालिका परिसर मे सम्पन्न हुआ।

महासमुन्द :  बीटीआई रोड स्थित विधायक कार्यालय से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ डीजे की धुन पर रैली निकालकर नगरपालिका पंहुचे। नगरपालिका मे अधिकारी कर्मचारीयों द्वारा प्रवेश द्वार में तिलक लगाकर नेताओं का अभिवादन किया गया। नगरपालिका परिसर कार्यकर्ता, नेता व आम जनता से खचाखच भरा हुआ था। पदभार ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि योगेश्वर राजू सिन्हा विधायक महासमुन्द, अध्यक्षता ऐतराम साहू जिलाध्यक्ष भाजपा महासमुन्द, विशेष अतिथिगण चन्द्रहास चन्द्राकर अध्यक्ष छ.ग.राज्य कृषि एवं बीज निगम लिमिटेड, प्रफुल्ल विश्वकर्मा अध्यक्ष, छ.ग. लोह शिल्पकार विकास, डॉ. विमल चोपड़ा पूर्व विधायक महासमुन्द, पूनम चन्द्राकर पूर्व राज्यमंत्री, इन्द्रजीत सिंग खालसा गोल्डी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा, प्रदीप चन्द्राकर जिला महामंत्री, महेन्द्र सिका शहर मण्डल अध्यक्ष भाजपा, के अलावा श्रीमति हुलसी चन्द्राकर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत महासमुन्द, श्रीमती सुधा साहू जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा महासमुन्द, हरबंस सिंह ढिल्लो नानू भाई वरिष्ठ पार्षद, मुन्ना साहू, एम.आर. विश्वनाथन महामंत्री सहित पार्षदगण मंचस्थ थे।


 
उपाध्यक्ष पदभार ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि योगेश्वर राजू सिन्हा ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी को बधाई देते हुये कहा कि उपाध्यक्ष की जीत पुरे प्रदेश में ऐतिहासिक रही यह जीत संगठन की एकता को प्रदर्शित करती है। भाजपा के 17 पार्षद होते हुये हमारे प्रत्याशी को 24 वोट प्राप्त हुये जिससे विरोधी दल सदमें में है। देश व प्रदेश में डबल इंजन सरकार है जिसका लाभ शहर को मिलेगा। नगर का चहूंमुखी विकास कराया जावेगा। नगर पालिका के सभी जनप्रतिनिधी विकास को लेकर एक रहे जिससे हमारा शहर सुन्दर बने उन्होने नगर पालिका अधिकारियों की प्रशंसा की और कहा की इनके कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी है। अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू ने कहा कि नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में राठी की जीत अभूतपूर्व रही। भाजपा के उपाध्यक्ष बनने से शहर के विकास दु्रतगति से होगा सभी दलगत राजनीति से उपर उठकर शहर का सर्वांगीण विकास कराये जब मेरी व संगठन के शीर्ष नेताओं की जरूरत पड़ेगी हम सब विकास के लिए संकल्पित है। विशेष अतिथि छ.ग. कृषि एवं बीज निगम के अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर ने सभी पार्षदों को नसीहत देते हुये कहा कि नगर पालिका के अन्दर सभी एक होकर शहर के लिए काम करे आपस में कोई मतभेद हो सकता है लेकिन मनभेद न करें। पार्टी के नेताओं का मार्गदर्शन सहयोग हमेशा आप सभी को मिलेगा। विशेष अतिथि छ.ग. लोह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधि में सबसे कठिन काम पार्षदों का होता है। इन्हे 24 घण्टे जागने की जरूरत है। वार्ड की जनता के समाधान की पहली सीढ़ी शहर में पार्षद होते है। इनके कंधो में बड़ी जवाबदारी होती है क्योंकि मै भी रायपुर में 4 बार पार्षद नगर निगम में रह चुका हूं। इसका अनुभव है। उन्होने यह भी कहा कि महासमुन्द नगर पालिका के उपाध्यक्ष चुनाव में प्रदेश संगठन के द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। मेरे लिए चुनौती पूर्ण कार्य था लेकिन पार्टी के नेताओं के सहयोग से निर्णय लिया और पार्षदों ने ऐतिहासिक मतों से देवीचन्द राठी को उपाध्यक्ष बनाया सहयोग के लिए पार्षदों का धन्यवाद किया। नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने अभूतपूर्व जीत के लिए सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं पार्षदों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि जीत का श्रेय भाजपा संगठन के कुशल नेतृत्व को जाता है। उन्होने विश्वास दिलाया कि शहर के विकास में पूर्ण ईमानदारी से काम किया जावेगा। दायित्व को निभाने का काम अच्छे से करते हुये केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन मानस तक दिलाया जावेगा। हम सब के प्रेरणास्त्रोत पं. दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांत की पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति का विकास होना चाहिये उनके आदर्शो पर चलकर जनता की सेवा किया जावेगा। उन्होने कहा आगे कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के पूर्व स्थानीय भाजपा संगठन के घोषणा पत्र में था कि सफाई दीदी व मित्रों को सप्ताह में एक दिन अवकाश व 8 घण्टे से अधिक ड्यूटी न करें जैसे ही चुनाव सम्पन्न हुआ राज्य की विष्णुदेव सरकार ने 15 दिनो के अन्दर सफाई दीदी एवं मित्रों की मांग पुरी कर दी लेकिन महासमुन्द में आज तक अवकाश लागू नही हुआ राठी ने मंच से ही मुख्य नगरपालिका अधिकारी से निवेदन व निर्देश देते हुये कहा कि आने वाले 1 सप्ताह में इनका अवकाश देना चालु करे सरकार द्वारा दिये गये फायदे सफाई मित्रों को मिले। इसका ध्यान रखे।

स्वागत भाषण, सी.एम.ओ. के प्रतिनिधि दूर्गेश कुंजेकर द्वारा किया गया। सभी अतिथियों एवं पार्षदों को स्मृति चिन्ह मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक सलामें द्वारा भेंट किया गया।। मंच में ही उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी के जन्मदिन पर समस्त अतिथियों एवं जनता की उपस्थिति में केक काटकर मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया। सभी ने जन्मदिन की बधाई दी।

नगर पालिका कार्यालय के अन्दर सुसज्जित उपाध्यक्ष कक्ष का अतिथियों द्वारा फीता काटकर पूजा अर्चना के साथ उद्घाटन किया गया तथा देवीचन्द राठी विधिवत पदभार ग्रहण किये।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सभी पार्षदगण, पूर्व पार्षद मीना वर्मा, संदीप घोष, अरूणा शुक्ला, सुजाता विश्वनाथन, कौशिल्या बंसल, श्याम साकरकर, राजू चन्द्राकर, अमृत चोपड़ा, राकेश सचदेव, मोहन साहू, पवन साहू, जितेन्द्र साहू, मनीष बंसल, भारती चन्द्राकर, उत्तरा प्रहरे, आन्नद साहू, राहूल चन्द्राकर, तारा चन्द्राकर, कल्पना सूर्यवंशी, सीता टोन्डेकर, माखन पटेल, पीयूष साहू, धनेश्वरी सोनवानी, गोपाल वर्मा, महेश चौहान, रेखा बेहरा, भगवती करकसे, उषा पाल, लाल विजय सिंह, हिमांशु चन्द्राकर, अजय चोपड़ा, मधु यादव, लक्ष्मी साहू, सुरेखा कंवर, शरद मराठा, रोहित चन्द्राकर, यतिन्द्र राव, राजश्री ठाकुर, हेमलता, केशरवानी, मंगलू साहू, राजेन्द्र साहू, ज्योति चन्द्राकर, सोनाई विश्वकर्मा, खिलावन यादव, दिनेश बेहरा, नईम खान, अशोक साहू, विजय साहू, बी. विशाल, सुनीता साहू, सारिका यादव, हेमकान्ती देवांगन, डॉ. केशव साहू, हन्नू साहू, पंकज कसने, ललित मांझी, ऋषभ बाफना, सुरेन्द्र महाराज, गोविन्द ठाकुर, आकाश पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, शुभम पाण्डेय, जग्गू छूरा, सुदर्शन कुमार, रामेश्वर पटवा, गुड्डा सिन्हा, पन्नालाल चांडक, सोनाधर सोनवानी, ज्योति चन्द्राकर, पुष्पा चन्द्राकर, राकेश श्रीवास्तव, विष्णु चन्द्राकर, जग्गु छुरा, भागवत ढीमर, चित्ररेखा साहू, अर्चना चन्द्राकर, श्यामदास मानिकपुरी, गौरव राठी, गुलशन राठी, गर्वित महोबीया, समुन्त शर्मा, गोपाल प्रधान, चुनेश्वरी साहू, अमित साहू, दीपक सिन्हा, आनन्द परमार, सुरेश साहू, पुष्पांजलि सिन्हा, निशा नायक, श्रद्धा चन्द्राकर, रमा महानन्द, राजवती साहू, शोभा साहू, द्रोपती नायक, सुमीत जैन,, आदित्य जैन, पदमनी पटेल, सती चन्द्राकर, लता कैलाश चन्द्राकर, अंजूला चौरसिया, तिरिथ सोनी, शोभा तम्बोली, मन्जू गुप्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन हनीष बग्गा ने किया तथा आभार भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका ने किया

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email