
संवाददाता- प्रभात मोहंती..
महासमुंद: नगर के पिटियाझर वार्ड क्रमांक 23 में मानस गान सम्मेलन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू सम्मिलित हुए। उन्होंने भगवान श्रीरामचंद्र की पूजा कर समस्त क्षेत्र वासियों की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने नव निर्मित रंगमंच का लोकार्पण भी किया। रंगमंच लोकार्पण अवसर पर नपाध्यक्ष ने पिटियाझर वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगमंच निर्माण होने से सांस्कृतिक व सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए अब सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों में मूलभूत सहित विकास कार्यों को प्रमुखता से कराया जा रहा है।
नगर वासियों के सहयोग से नए महासमुंद की परिकल्पना को हम शीघ्र साकार करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, वार्ड पार्षद श्रीमती भारती राजू चंद्राकर, पार्षद कमला सूर्यवंशी, मानस गान आयोजन समिति के राजेंद्र चंद्राकर, लेखराम साहू, नारायण साहू, यशवंत घाडगे, प्रीतम चंद्राकर, बसंत चंद्राकर, मनिहार यादव, मनीराम साहू, किसन साहू, अरविंद प्रहरे, दिनेश घड़गे आदि उपस्थित थे।