
संवाददाता- प्रभात मोहंती..
महासमुन्द : रायपुर जिले में संचालित राज्य स्तरीय आवासीय खेल अकादमी तीरंदाजी, हॉकी एवं एथलेटिक्स बालक एवं बालिका का चयन ट्रायल रायपुर में दिनांक 21 से 23 अप्रैल को तीरंदाजी एवं 25 से 27 अप्रैल तक एथलेटिक्स एवं हॉकी खेल का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। महासमुन्द जिले से तीरंदाजी खेल में श्रीकांत जगत, चंदन सिदार, जयंत ठाकुर, राहुल धीवर, आरिन एवं प्रग्या चौधरी शामिल हुए।
हॉकी एवं एथलेटिक्स के चयन ट्रायल में जिले से 17 खिलाडियों की भागीदारी रही। जिसमें गणेश सेन, पुस्कर साहू, सागर सेन, राकेश निषाद, डोगेश निषाद, देवेश चंद्राकर, निखिल, तोमेश चंद्राकर, धारिनी निषाद, रिंकी निषाद, जागृति यादव, भूपेन्द्र साहू, देवेन्द्र कन्नौजे, कुनाल कुलदीप, अजय प्रकाश, अश्वन मिरी, कुनाल जांगडे एवं दल मैनेजर एवन साहू, जगदीश धीवर शामिल रहे। खिलाड़ियों को चयन ट्रायल में अच्छे प्रदर्शन करने खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, व्यायाम शिक्षक डॉक्टर सुनील कुमार भोई, डॉ सेवन दास मानिकपुरी, अंजनी साहू, राजेश चौधरी ने शुभकामनाएं दी।