
संवाददाता- प्रभात मोहंती..
महासमुंद : नगर पालिका परिषद के सफाई दीदीयों एवं मित्रों का सप्ताहिक अवकाश मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा जारी किया गया। उक्त जानकारी देते हुये नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने बताया कि सी.एम.ओ. ने फोन कर बताया कि शासन के आदेश पर शनिवार से रोटेशन में अवकाश देना प्रारम्भ कर दिया गया है। गौरतलब है कि शासन द्वारा डेढ़ माह पूर्व ही सफाई मित्रों एवं दीदीयों को सप्ताहिक अवकाश एवं माह में एक दिन का ऐच्छिक अवकाश देने की घोषणा राजपत्र में जारी किया गया था। आदेश आने के बावजूद भी नगर पालिका द्वारा लागू नही किया जा रहा था।
उपाध्यक्ष पदभार ग्रहण के दिन सी.एम.ओ. को निर्देश देने के बाद 15 दिन के अंदर अवकाश घोषित किया गया। पहले पालिका द्वारा एक रिक्शा में चलने वाले दो महिलाओं में एक को अवकाश दे रहे थे जो शासन के मंशानुसार नही था सी.एम.ओ. को कहा गया है एक रिक्शा में चलने वाले दो महिलाओं को सप्ताह में पुरा एक अवकाश दिया जावें। अब चार एन.यु.एल.एम. सेंटर में प्रतिदिन दो रिक्शा चलाने वाले सफाई मित्र एवं सफाई दीदीयों को पुरा अवकाश रहेगा। इस प्रतिदिन 8 रिक्शा वाले अवकाश पर रहेंगे। सी.एम.ओ. को निर्देश दिया गया कि शासन द्वारा ड्रेस, जूता, ग्लब्स व अन्य सामग्री दी जा रही है। उसे भी दिया जावें। अवकाश से सफाई दीदी एवं मित्रों में खुशी की लहर है। अब अवकाश के कारण ड्यूटी अवधि में कार्यक्षमता बढ़ेगी। सफाई दीदीयों ने भी गुलदस्ता भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
श्री राठी ने छ.ग. शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव, लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं शासन के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान वार्ड नं. 26 के पार्षद पीयूष साहू, भाजपा नेता हनीष बग्गा, गौरव राठी, रोशन बग्गा एवं सार्थक साहू उपस्थित थे।