महासमुन्द

प्रतिवर्ष की भांति विधायक परिवार द्वारा कराया जाएगा सावन में महारुद्राभिषेक एवं हवन पूजन का आयोजन

प्रतिवर्ष की भांति विधायक परिवार द्वारा कराया जाएगा सावन में महारुद्राभिषेक एवं हवन पूजन का आयोजन

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद :  महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा विगत 9 वर्षों से श्रावण मास में महारूद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। इस बार 10वें वर्ष में पुनः शुक्रवार 11 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत से एक माह का महारूद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इसकी तैयारियां तेज गति से चल रही है। कार्यक्रम प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी विशाल मेगा मार्ट परिसर के पास विधायक जनदर्शन कार्यालय के पीछे करवाया जा रहा है। एक माह तक चलने वाले इस महारूद्राभिषेक में अलग-अलग स्थानों से आए पुरोहितों द्वारा रूद्राभिषेक तथा महामृत्युंजय का जाप-अनुष्ठान  कराया जाएगा।
इस बार श्रावण मास 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। इसी दिन से महारूद्राभिषेक शुरू होगा, जो लगातार एक माह तक चलेगा। 09 अगस्त को श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन इसका समापन होगा। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुचेंगे। 

इसके लिए जोर - शोर से तैयारियां चल रही है। महारूद्राभिषेक वाले स्थान में विशाल पंडाल तैयार हो गया है।  इस बड़े पंडाल में सैकड़ों श्रद्धालु एक साथ महारूद्राभिषेक कर सकेंगे। पंडाल में बड़ी संख्या में दंपत्ति एक साथ अनुष्ठान कर सकते हैं। वहीं अनुष्ठान में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को कोई भी सामग्री लाने की जरूरत नहीं है, सामग्री की व्यवस्था पूजा स्थल में होगी। इसके अलावा प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आएंगे। इसके लिए अन्य व्यवस्थाएं भी की जा रही है। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने आमजन से इस महारूद्राभिषेक में शामिल होने की अपील भी की है। 

रुद्राक्ष वितरण भी होगा

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महारूद्राभिषेक एवं हवन-पूजन के दौरान रुद्राक्ष का वितरण किया जाएगा। श्रावण सोमवार के दिन 14 जुलाई, 21 जुलाई, 28 जुलाई और 4 अगस्त को रुद्राक्ष वितरण किया जाएगा। श्रद्धालुगण श्रावण के पवित्र मास में आयोजित महारूद्राभिषेक एवं हवन-पूजन में शामिल होकर पुण्यलाभ प्राप्त कर सकते हैं

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email