
संवाददाता- प्रभात मोहंती..
महासमुंद : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी विकासखण्ड बागबाहरा में आज संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय रायपुर से सहायक संचालक अजीत सिंह जाट का आकस्मिक आगमन हुआ साथ में सहायक ग्रेड 02 ऋषि कुमार साहु, द्रोणाचार्य साहु, सहायक ग्रेड 03 चन्दन निषाद शामिल हुए और विद्यालय का निरीक्षण किया विद्यालय के समस्त संसाधन का बारीकी से अवलोकन किया , विद्यालय भवन, प्रसाधन बालक और बालिका, समस्त रजिस्टर, पंजी इत्यादि का जाँच किया गया , और कक्षा बारहवीं में भूगोल का अध्यापन करवाया, युक्ति युक्त करण के तहत पदस्थ हुए व्याख्याता परस राम सिन्हा और बी.एल.टंडन के कार्य शैली में प्रसन्नता जाहिर किया, नव पदस्थ विज्ञान प्रयोग शाला शिक्षिका मौसमी चंद्राकर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर संभागीय संयुक्त संचालक महोदय का स्वागत विद्यालय के तरफ से प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के द्वारा गुलदस्ता भेंट कर किया गया और पूरे विद्यालय का निरीक्षण करवाने में स्वयं प्राचार्य और समस्त कर्मचारी ने सहयोग किया। संयुक्त संचालक महोदय ने समस्त स्टॉफ को समय पर शाला संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहा अपने कर्तव्य का निर्वहन ईमानदारी से करें और छात्र छात्राओं का भविष्य उज्ज्वल बनाने की कोशिश करें इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता गण नेश लाल धृतलहरे, ,श्रीमति नीलू सोनी, संजय बारसागढ़े, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, भोजराम ध्रुव, आशीष कुमार दीवान, उदय श्याम यादव, देवानंद चंद्राकर, लीलाधर वर्मा, पुष्कर भारती, कार्यालयीन कर्मचारी हितेश साहू, रईस मिर्जा, कार्तिक राम यादव और समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे