सरगुजा

सेवा व समर्पण के 8 वर्ष पूर्ण

 सेवा व समर्पण के 8 वर्ष पूर्ण

अम्बिकापुर :  आज गौ सेवा मंडल सरगुजा के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सरगुजा संभाग में पहली बार गौ भंडारा का आयोजन किया जा रहा है जिसमे गौ सेवा मंडल की टीम द्वारा पूरे शहर में आवारा पशुओं को घूम घूम कर हरा चारा खिलाया जाएगा। गौ सेवा मंडल सरगुजा के इन आठ वर्षों में मंडल की टीम ने लगभग 12000 (बारह हजार) से अधिक गौवंश व अन्य बेजुबानों का रेस्क्यू(कुँए, सेफ़्टी टैंक, गढ्ढे, दलदल, नाला) कर उनका उपचार किया और लगभग 25000 (पचीस हजार) गौवंश व अन्य बेजुबानों को सड़क पर ही इलाज कर ठीक करने का कार्य किया गया। मंडल की टीम ने वहाँ जाकर गौवंशो का रेस्क्यू किया है जहाँ आम नागरिक पास जाना क्या दूर से ही भागते है ऐसे सेप्टी टैंक जो उपयोग में है उसमें से गौवंश को निकालकर सुरक्षित करने का काम किया है।

गौ सेवा मंडल की टीम द्वारा समय समय पर गौवंशो को रेडियम बैल्ट बांधने का कार्य किया है यह रेडियम बैल्ट रात्रि के समय चमकता है जिससे सड़क पर बैठे गौवंश दूर से ही दिखाई दे देते है जिससे दुर्घटनाओं में कमी आती हैं। जब पूरा देश कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के सकंट मे था तब लोग अपने घरों से निकलने से डरते थे उस समय भी हमारी सेवा जारी रही साथ ही मंडल के सदस्यों ने पहल किया कि इंसान का तो पेट भरने के लिए कई संस्था कार्य कर रही है किन्तु शहर में आवारा पशु( गाय व कुत्ता) भुखमरी के शिकार न हो जाए इसके लिए मंडल टीम बनाकर शहर के आवारा पशुओं जैसे गाय, कुत्ता, बिल्ली को शहर के विभिन्न मार्गों में घुम घुमकर चारा व बिस्किट खिलाने का कार्य किया।

गर्मियों के मौसम में शहर के मुख्य मार्गो व चौक चौराहों (जहाँ पर गौवंश समूह में रहते है) पर नाद रखवाया गया जिससे पशुओं को गर्मी के दिनों में पानी की कमी से मृत्यु न हो, साथ ही शहर वासियों से अपील किया गया कि अपने आस-पास के आवारा पशुओं हेतु पानी व चारे की व्यवस्था जरूर करें। शुरुआत के दिनों में मानव सेवा हेतु रोटी व आचार का वितरण भी किया गया।

गौ सेवा मंडल सरगुजा उन सभी सदस्यों का दिल से आभार व्यक्त करता है जो प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े है और मंडल की हर परिस्थिति में बढ़-चढ़कर साथ दिए हैं आप सभी सदस्यों के साथ व सहयोग से मंडल ने आठ वर्ष पूर्ण कर लिए हैं जिसके लिए आप सभी को पुनः बधाई। साथ ही आशा करते है कि भविष्य में भी आप सभी का साथ, सहयोग व मार्गदर्शन मिलता रहे जिससे मण्डल की टीम अधिक से अधिक बेजुबानों को बचाने का कार्य कर सकें।
 
गौ सेवा मंडल सरगुजा
गौ सेवा परमोधर्म:
जय गौ माता

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email