महासमुन्द

राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक

राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद :  मंगलवार को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। विधि विधान से पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही अतिथियों का स्वागत भी किया गया। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा नेता संदीप घोष, गोविंद ठाकुर, पीयूष साहू, शरद राव सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थें।

इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि धर्म के प्रति समर्पित संगठन धर्म की रक्षा के साथ-साथ अनेक अच्छे कार्य करती है। हमें अपने धर्म के प्रति गर्व होना चाहिए और धर्म की प्रगति के बारे में सोचना चाहिए। अपने धर्म के रीति रिवाज को हमें भूलना नहीं चाहिए। यही तो हमारा मूल है, हम आज जो हैं वो धर्म से ही सीख रहे हैं। शिक्षा, संस्कार भी धर्म से ग्रहण किया जा सकता है। इसके लिए संगठनों का योगदान होता है। इसलिए राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य भी बधाई के पात्र हैं कि वे इस संगठन के माध्यम से धार्मिक कार्यों को बढ़ावा दे रहे हैं। हिंदू धर्म दुनिया का सबसे प्राचीन धर्म है जो अनंत काल से चला आ रहा है। धर्म के प्रति समर्पण होकर कार्य करना जरूरी है। आज को हम गर्व से कहते हैं कि हम हिंदू हैं, यह सिर्फ बोलने के लिए नहीं होना चाहिए अपितु इस लायक कार्य भी हमें करने चाहिए।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email