महासमुन्द

महांती समाज की नई कार्यकारिणी का गठन.

महांती समाज की नई कार्यकारिणी का गठन.

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद-लगातार उपलब्धियां के चलते समाज में निरंतर प्रगति की चलते पिछले दिनों समाज का स्वर्ण जयंती समारोह. बाहुडा जात्रा एवं महिला मंच के द्वारा सावन महोत्सव के चलते नई कार्यकारिणी गठन जगन्नाथ भवन सुभाष नगर में  संपन्न हुआ.

महासमुंद- छ.ग.करण महांती समाज के संजय, तारिणी महिला मंच की शस्मिता व युवा मंच के अध्यक्ष  बने मयंक

महासमुंद :  महांती समाज के सुभाष नगर स्थित जगन्नाथ भवन में तारिणी महिला मंच ने बड़े धूमधाम से सावन उत्सव मनाया। हरे परिधान में सभी महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक खेलकूद एवं डांस का प्रदर्शन किया। बहू- बेटियों के साथ सभी बुजुर्ग एवं वरिष्ठ महिलाओं ने सावन झूला का आनंद लिया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष- मनोहर महांती ने हर हर महादेव व बोल बम के जयकार लगाया। इस अवसर पर महांती समाज के तीनों प्रभागों में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। छग करण महांती समाज के वर्तमान अध्यक्ष मनोहर महांती ने स्वयं को निवृत्तमान घोषित कर समाज के वरिष्ठ सदस्य संजय महांती का नाम अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया, जिसे समस्त समाज ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। किसी विशेष अवसर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसी तरह तारिणी महिला मंच के नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष- शस्मिता पटनायक, उपाध्यक्ष- रंजिता महांती, सचिव- रसना महांती, सह सचिव -समीक्षा महांती, कोषाध्यक्ष- सुमन महांती, सांस्कृतिक प्रभारी- विधि महांती (आरंग), मीडिया प्रभारी- गौरी महांती सर्वसम्मति से गठन हुआ।

वंही महांती समाज के सचिव पवित्र महांती ने महिला मंच की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इसी तरह महांती युवा मंच के अध्यक्ष- पद के लिए मयंक महांती का नाम प्रस्तावित किया गया, जिसे सर्व सम्मति से स्वीकार कर लिया गया। अन्त में तारिणी महिला मंच के निवृत्तमान सदस्यों का गत 2 वर्ष के कार्यकाल में उनकी सक्रियता एवं प्रशासनीय कार्यों के लिए समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। निवृत्तमान कार्यकारिणी क्रमश: अध्यक्ष- स्नेहा महांती, उपाध्यक्ष- तारा महांती, सचिव- पुष्पांजली महांती, सह सचिव- रंजिता महांती, कोषाध्यक्ष- मिलि महांती, सांस्कृतिक प्रभारी- मान्यता पटनायक, मीडिया प्रभारी- शारदा महांती, प्रचार प्रसार प्रभारी- समीक्षा सामंतराय का सम्मान कर बधाई दी.

कार्यक्रम के अन्त में समाज के वरिष्ठगण प्रतापचंद्र महांती, किशोर कुमार महांती, किशोर चंद्र महांती ने नव कार्यकारिणी पर हर्ष जताया है। कार्यक्रम के अंत में अमित महांती ने आभार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की उक्त सय जानकारी मीडिया प्रभारी- गौरी महांती दी

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email