महासमुन्द

जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में दुर्गेश्वरी ने कंपाउंड एवं डूमेश्वरी ने रिकर्व में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में दुर्गेश्वरी ने कंपाउंड एवं डूमेश्वरी ने रिकर्व में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के चयनित खिलाड़ी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता भोरिंग में 07 अगस्त को होंगे शामिल।

महासमुंद :  जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा में 25 जुलाई को आयोजित किया गया जिसमें विकासखंड के खिलाड़ी अंडर 14,17,19 वर्ष आयु के बालक एवं बालिका ने इंडियन राउंड, रिकर्व एवं कंपाउंड राउंड में शामिल हुए।

विजेता खिलाड़ियों को जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, लीलाधर सिंहा, हिना ढालेन, डॉ. विकास अग्रवाल, अरविंद छाबड़ा ने शुभकामनाएं दीं।संभाग स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग में 7 अगस्त को आयोजित की जाएगी, जिसमें रायपुर संभाग अंतर्गत धमतरी, गरियाबंद, रायपुर, महासमुंद और बलौदाबाजार  जिले के प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में डॉ. पूर्णेन्द्र चंद्राकर अधीक्षक बाल आश्रम बिहाझर, व्यायाम शिक्षक हिरेंद्र देवांगन, डॉ. सुनील कुमार भोई, राजेश्वरी ध्रुवंशी, ऋषि कपूर साहू, बसंत कुमार मांझी, तेज बहादुर चक्रधारी का विशेष योगदान रहा।

प्रतियोगिता के परिणाम - बालिका वर्ग -

इंडियन राउंड 14 वर्ष में हर्षा प्रजापति सेजेश बागबाहरा ने प्रथम स्थान, 17 वर्ष में वैशाली साहू कन्या शाला बागबाहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, 19 वर्ष में सरोज भारती ने प्रथम स्थान एवं टिकेश्वरी साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 

कंपाउंड राउंड 17 वर्ष में दुर्गेश्वरी साहू भोरिंग महासमुंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

रिकर्व राउंड 17 वर्ष में डुमेश्वरी साहू भोरिंग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बालक वर्ग में

इंडियन राउंड 14 वर्ष में लक्ष्मण चंद्राकर पूर्व माध्यमिक शाला खोपली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, 17 वर्ष में गजेंद्र निषाद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोपड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, 19 वर्ष में भास्कर साहू शासकीय हाई स्कूल खोपड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email